-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
रेल संरक्षा आयुक्त ने दोहरीकरण का किया निरीक्षण



रेल संरक्षा आयुक्त ने दोहरीकरण का किया निरीक्षण
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत गाजीपुर सिटी-बलिया रेलवे स्टेशन के मध्य हो रहे दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होने के उपरांत 15 सितंबर को उत्तर पूर्वी सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त मुहम्मद लतीफ खान ने विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण किया। रेल संरक्षा आयुक्त मुहम्मद लतीफ खान सबसे पहले अपनी स्पेशल ट्रेन से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर संस्थापित नए उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही दोहरीकरण के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान, इंटरलॉकिंग, स्टेशन वर्किंग रूल, स्टेशनपैनल, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, प्लेटफार्म क्लीयरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनल, बर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन, सिग्नल ओवर लैप, फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प, यार्ड के समपार फाटक आदि की संरक्षा परखी। इसके उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त मोटर ट्रॉली से युसूफपुर-गाजीपुर सिटी रेल खण्ड पर किमी सं 111/1-2 पर इंजीनियरिंग के स्विच एक्सटेंशन जॉइन्ट तथा किमी सं 111/9-10 पर स्थित समपार फाटक सं 9 का संरक्षा निरीक्षण किया और गेट मैन से विधुतीकृत सह दोहरीकृत रेल खण्ड में अपनाये जाने वाले संरक्षा ज्ञान को परखा। इसी क्रम में ट्राली निरीक्षण करते हुए वह आगे बढ़े और किमी सं 114/5-6 पर स्थित माइनर ब्रिज संख्या 62 पर निर्मित पुलिया व उसके फाउन्डेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने किमी सं 119/4-5 से 120/6-7 तक कर्वेचर सं 24 के इंडेन्ट पर रेल अभिकेन्द्रीय त्वरण और ओवर हेड ट्रैक्शन का मापन करते हुए किमी सं 120/6-7 पर समपार सं 5 स्पेशल पर पहुंचे। जहां OHE की ऊंचाई, बूम को गिराकर और उठाकर तथा बूम तथा ट्रैक की चौड़ाई, गेट मैन के टूल्स आदि का निरीक्षण कर संरक्षा परखी। इसके उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त किमी सं 122/9-123 पर स्थित मेजर ब्रिज सं 66 पर दोहरीकृत लाइन हेतु निर्मित ब्रिज की जांच की। इसके बाद उन्होंने किमी सं 126/1-2 पर इंटर ब्लॉक हॉल्ट गाजीपुर घाट स्टेशन पर पहुंचे और दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के मानकों के अनुसार संरक्षा का निरीक्षण किया।

अपने निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने यूसुफपुर से गाजीपुर सिटी ब्लॉक खण्ड पर लाइन फिटिंग्स पर ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की ऊंचाई, मानक के अनुरूप क्रॉसओवर लाइन विद्युत कर्षण लाइन फिटिंग्स, ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की नई लाइन से मानक ऊंचाई, कर्वेचर, पुल-पुलियाओं का संरक्षा निरीक्षण किया। दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों, बूम लॉक व हाइट गेजों के संस्थापन सुनिश्चित किया। निरीक्षण के अंत में रेल संरक्षा आयुक्त ने सीआरएस स्पेशल ट्रेन से गाजीपुर सिटी से यूसुफपुर तक स्पीड ट्रॉयल भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय, मुख्य इंजीनियर/निर्माण अशुतोष मिश्रा,मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण श्री बी के यादव, मुख्य सिगनल इंजीनियर/निर्माण नीरज गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण गौरव गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण आई सी सुभाष, उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आरएन सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक(सामान्य) एके सक्सेना, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी समेत मुख्यालय गोरखपुर,वाराणसी मंडल एवं निर्माण संगठन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे
-
रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया लेखपाल


गाजीपुर।गुरुवार को वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने चंकबदी के लेखपाल सूरज सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद उसे कोतवाली लाकर आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। बहरियाबाद के बबुरा निवासी विनय कुमार गौंड के आराजी नंबर 645 का संशोधन आदेश हुआ था। इसके बाद विनय अमल दरामद करने के लिए काफी दिनों से लेखपाल से कह रहा था। काफी मान-मनौव्वल करने पर भी उसने नहीं सुनी। लेखपाल ने काम करने के लिए दस हजार रुपये की मांग की। विनय ने लेखपाल से कहा कि यह रकम बहुत अधिक है। बावजूद इसके लेखपाल ने एक न सुनी और विनय का काम नहीं किया। इस पर विनय ने एंटी करप्शन की टीम से संपर्क किया। टीम गुरुवार की सुबह ही जिला मुख्यालय पहुंच गई। विनय दस हजार रुपये लेकर तय स्थान जिलाधिकारी कार्यालय गेट नंबर दो के सामने विक्रम गुप्ता के चाय की दुकान पर गया। जहां लेखपाल के आते ही जैसे ही विनय ने रुपये दिया, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जब तक कुछ समझते टीम ने लेखपाल को उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और सदर कोतवाली लेकर पहुंच गई। गिरफ्तार करने वाले टीम में टीम प्रभारी संध्या सिंह, निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव, विनोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय, सुनील कुमार यादव, पुनीत कुमार सिंह और चालक अश्वनी कुमार पांडेय रहे। निरीक्षक संध्या सिंह ने बताया कि चकबंदी के लेखपाल सूरज सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद लेखपाल को जेल भेज दिया गया।
-
जनपद की खराब रैकिंग पर डीएम नाराज, लगाई फटकार


गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा बैठक गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त एम ओ वाई सी , खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ जिला पंचायत सभागर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त एम ओ वाई से विकास खण्डवार आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा की तथा लक्ष्य की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने एम ओ वाई सी द्वारा अब तक बनाये गये आयुष्मान कार्ड की संख्या जनपद स्तर पर बनाये गये सूची से भिन्नता होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सूची को मिलान कर सही कराने के साथ ही समस्त एम ओ वाई सी को उपलब्ध कराये गये प्रारूप पर सही डेटा भरकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रदेश स्तर पर जनपद की खराब रैकिंग के वजह से जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्मिको को फटकार लगाते हुए इस कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अपने-अपने बी एल ई एंव पंचायत सहायको तथा जिला पूर्ती अधिकारी को जनपद के समस्त कोटेदारो को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित करने हेतु निर्देश दिया। आवश्यकतानुसार आशाओ से भी इस कार्य मे सहयोग लिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पूर्ती अधिकारी कुमार निर्मलेंदू, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
शिनाख्त नहीं होने पर वीरेंद्र ने कराया लावारिश शव का अंतिम संस्कार



गाजीपुर। गहमर थाने के अंतर्गत एक अज्ञात मुस्लिम युवक की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर शव को कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस के सहयोग से मर्चरी रूम में रखवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर बुधवार की रात अज्ञात शव का पोस्टमॉर्टम कराकर कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस के सहयोग से शव को विशेश्वरगंज स्थित बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के सहयोग से इमामबाड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया। इस कार्य से लोगों ने वीरेंद्र को कहा कि सलाम है ऐसे नौजवान को जो इस मिट्टी में साथ रहकर इंसानियत का परिचय दिया है। इस नेक कार्य में विशेष योगदान अतीक अहमद राईनी व गुड्डू खान का रहा। इस दौरान मदरसा दिनिया से मौलाना सउदुल हसन साहब, मौलाना इफ्तिखार साहब, अशरफउल्लाह, शब्बीर राईन, शेरू खान, कमर अली, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
-
बैंक को मिला 120 यूनिट ब्लड

इंजीनियर डे के अवसर पर ब्लड बैंक को मिला 120 यूनिट ब्लड

ग़ाज़ीपुर। रक्तदान महादान कहा गया है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार आमजन को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ताकि किसी जरूरतमंद की इस रक्त से जान बचाई जा सके। जिसको लेकर गुरुवार को इंजीनियर डे के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 120 लोगों ने रक्तदान किया जो अब तक जनपद की सबसे बड़ी रक्तदान शिविर में शुमार हुआ है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के कैम्प प्रभारी साकेत सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी प्रांगण में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले प्रत्येक वर्ष इंजीनियर डे के अवसर पर बृहद रक्तदान शिविर ,हवन पूजन का आयोजन किया जाता है। जिसमें डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के समस्त घटक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ ,लोक निर्माण विभाग के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी, रोलर चालक संघ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग के लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया है। जिसमें कुल 113 यूनिट रक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि रक्त मानव जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज है। यह एक अमानवीय शरीर द्रव है जो कोशिकाओं को पोषक तत्व और ऑक्सीजन जैसे आवश्यक पदार्थ पहुंचाता है। तकनीकी रूप से, रक्त शरीर के सभी हिस्सों में हृदय (या समकक्ष संरचना) द्वारा पंप किया जाने वाला एक परिवहन तरल है, जिसके बाद प्रक्रिया को दोहराने के लिए इसे हृदय में वापस कर दिया जाता है। रक्त या प्लेटलेट्स दान करने के लिए, आपका सामान्य स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए, वजन कम से कम 110 पाउंड और कम से कम 16 वर्ष का होना चाहिए। 16 साल के बच्चों द्वारा रक्तदान के लिए माता-पिता की सहमति आवश्यक है। 18 से 60 वर्ष के बीच का कोई भी व्यक्ति, जिसका वजन 45 किग्रा या उससे अधिक है, वह सुरक्षित रूप से एक यूनिट रक्तदान कर सकता है, अर्थात हर तीन महीने में एक बार 350 मिली रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कर्मचारी गण एवं संयुक्त राज्य परिषद के पदाधिकारियों के साथ ही ब्लड बैंक के बृजेश शर्मा, पंकज राय ,पूजा कुमारी,, स्तुति राय ,डॉ के के सिंह ,नंदलाल दुबे रामजी यादव आदि रहे।
-
अधिवक्ताओं के समर्थन में कांग्रेसी

जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर अधिवक्ताओं के जंग में दिया समर्थन ।

गाजीपुर। बता दें कि वर्तमान समय में अधिवक्ता संघर्ष समिति, गाजीपुर द्वारा, रजिस्ट्री कार्यालय कहीं अन्यत्र भेजने के विरोध में जिला प्रशासन की मंशा के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में अधिवक्ताओं का समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ताओं की मांग जनहित में है, इसे कहीं कचहरी परिसर में ही रहना चाहिए। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी उनकी लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, हर हाल में रजिस्ट्री ऑफिस कचहरी कैंपस में होना चाहिए इसकी मांग जिला कांग्रेस कमेटी जिला प्रशासन से करती है। जिला प्रशासन को भी जिले के सम्मानित अधिवक्ताओं के इस उचित मांग का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान अमिताभ अनिल दुबे, रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह अजय सिंह, सतीश उपाध्याय, विद्याधर पांडे व झुन्ना शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
-
डीएम ने रोका वेतन, की कार्यवाही

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की सायं जिला पंचायत सभागार में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ न करने पर आर0 ई0 डी0, डी आई ओ एस एवं प्रधानाचार्य रा0 बालिका ई0कालेज मुहम्मदाबाद का वेतन रोकने तथा कार्यदायी संस्था यू0पी0पी0सी0एल0 एवं उ0प्र0 पुलिस आवास निगम द्वारा धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण मांगा। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी , आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया,वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम माह सितम्बर 2022 मे पूर्ण होने वाले कार्यो की जानकारी कार्यदायी संस्थाओं से ली तथा निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद मे भौतिक एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण मे धनराशि उपलव्ध होते हुए भी पिछले 6 माह से कार्य प्रारम्भ न होने की दशा मे आर0ई0डी0, डी0आई0ओ0एस एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर मु0बाद का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जल निगम ग्रामीण द्वारा पाईप पेयजल परियोजना वर्ष 2019-20 के लम्बित 7 परियोजनाओं जिसमे नसरतपुर , नरियांव, तिवारीपुर, अलावलपुर, रामपुर, साधोपुर, नवापुरा की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकदार पर एफ0आई0आर कराते हुए काली सूची मे डालने का निर्देश दिया। यू0पी0 पी0सी0एल0 द्वारा ताजपुर कुर्रा मे राजकीय आई0टी0आई0 निर्माण तथा उ0प्र0 पुलिस आवास निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की मे धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं की सूची उपलव्ध कराने का निर्देश दिया जिनके द्वारा धनराशि आवंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ नही किया गया है या कार्य मे ढिलाई बरती जा रही है। उन्होने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगंे। उन्होने कहा मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एवं ए0डी0एस0टी ओ0 शैलेंद्र मिश्रा एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे। -
योगी अवेद्यनाथ को दी श्रध्दांजलि



गाजीपुर। कासिमाबाद के वैभव पैलेस में विश्व हिंदू महासंघ ने बुधवार को महंत योगी अवेद्यनाथ की आठवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई। चूंकि विश्व हिंदू महासंघ के संस्थापक योगी अवेध नाथ ही थे। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के आजमगढ़ मंडल के प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि कासिमाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल के प्रभारी दिनेश चंद्र पांडे एवं मऊ के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह थे। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह सूर्यवंशी थे। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने कहा अब समय आ गया है कि हिंदू एकजुट हो जाएं तथा जातिगत बंटवारे को भूल जाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मनोज श्रीवास्तव ने कहा हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए जो भी करना पड़े हम लोग पूरे मनोयोग से करेंगे, क्योंकि हिंदू समाज को एकजुट करना ही योगी अवेद्य नाथ का सपना था। कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंह सूर्यवंशी ने सनातन धर्म के प्राचीनता, वैज्ञानिक पराकाष्ठा को ले करके बहुत सारी बातें कहीं। जिससे सनातन धर्म की सर्वोच्चता का प्रमाण मिलता है। सभा को संबोधित करते हुए डॉ अनिल सिंह ने बहुत सारी हिंदू धर्म की वैज्ञानिक तथा सामाजिक एवं हिंदू धर्म के धर्म ग्रंथों की वैज्ञानिक प्रामाणिकता को साबित करते हुए बहुत सारे उदाहरण मिसाल के रूप में पेश किया। इस पुण्यतिथि सभा में जनपद के विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी विनीत सिंह तथा कासिमाबाद मंडल के प्रभारी अमरदीप सिंह एवं कार्यकर्ताओं ने इस संगोष्ठी में हिस्सा लिया तथा सनातन धर्म के उन्नयन के लिए एकजुट होने का आवाहन किया। -
अब सामान्य बच्चो की तरह चल सकेंगे दिव्या और सत्यम

अब सामान्य बच्चो की तरह चल सकेंगे दिव्या और सत्यम

गाजीपुर।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एवं मिरेकल फीट फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) गाजीपुर में अब तक 40 से ज्यादा बच्चो का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है।.जो की क्लबफुट (टेढ़े पंजे) से पीड़ित थे ।
जिला अस्पताल मे कार्यरत डॉ० प्रभात अग्रहरि द्वारा 4 बच्चो का बुद्धवार को पोनसेटी मेथड से प्लास्टर लगाया गया और इन बच्चो का जल्द ही (टेनोटामी ) कर उनके टेंडेंट को ढीला किया जायेगा ताकी बच्चे के पैर को प्राकृतिक स्थिती प्रदान किया जा सके।गाजीपुर जिला अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० प्रभात अग्रहरि ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है। जन्म के समय से ही बच्चो के पैर का पंजा मुड़ा हुआ होता है। उन बच्चों के पैरों के उपचार के लिए पोंसेटी तकनीकी के सहयोग से क्लब फुट का उपचार संभव है। इसमें धीरे-धीरे बच्चे के पैर को बेहतर स्थिति में लाना है और फिर इस पर एक प्लास्टर चढ़ा दिया जाता है, जिसे कास्ट कहा जाता है। यह हर सप्ताह 5 से 8 सप्ताह तक के लिए दोहराया जाता है। आखिरी कास्ट पूरा होने के बाद, अधिकांश बच्चों के टेंडन को ढीला करने के लिए एक मामूली ऑपरेशन (टेनोटॉमी) की आवश्यकता होती है। यह बच्चे के पैर को और अधिक प्राकृतिक स्थिति में लाने में मदद करता है। जिससे पैर अपनी मूल स्थिति पर वापस न आ जाए। फिर बच्चा 4 सालो तक ब्रेस या विशेष प्रकार के जूते पहनता है जो की मिरेकल फीट फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क दिया जाता है
मिरेकल फीट फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जिक्यूटीव आनंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 0 से 1.5 साल तक के बच्चे इस नि:शुल्क इलाज का लाभ ले सकते है हमारे संस्था के द्वारा बच्चो के प्लास्टर में लगने वाला जिप्सोना तथा ब्रेस ( विशेष प्रकार का जूता ) नि: शुल्क प्रदान किया जाता है।कभी-कभी इस प्रक्रिया के काम नहीं करने का मुख्य कारण यह होता है कि ब्रेसिज़ (विशेष प्रकार के जूते) लगातार उपयोग नहीं किये जाते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपका बच्चा लंबे समय तक विशेष जूते और ब्रेसिज़ आमतौर पर तीन महीने के लिए पूरे समय और फिर रात में पहनाने होते है।
-
एफआईआर दर्ज करने की मांग

एफआईआर दर्ज करने की मांग

ग़ाज़ीपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान करने एवं उपहास उड़ानें वाली फिल्म थैंक गॉड के निर्माता निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी गाजीपुर को सौंपा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग किया ।
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म थैंक गॉड से आपत्तिजनक दृश्य हटाया नहीं जाता और डायलॉग में संशोधन नहीं किये जाते हम इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान केवल कायस्थ समाज का अपमान नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव और राजेंद्र अस्थाना, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव और शैल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव सुनील दत्त श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव, वैवाहिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, संदीप वर्मा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।





