-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
मुख्य चिकित्साधिकारी व डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी व डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। गाजीपुर एड्स कंट्रोल वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह तथा डीटीओ को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि विगत दिनों naco द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी की जाएगी।
बहुत इंतजार के बाद विगत 3 अगस्त 2022 को जो बढ़ोत्तरी की गई तो सभी स्तब्ध रह गए, क्योंकि केवल बेसिक वेतनमान को ही बढ़ाया गया और सभी कर्मचारी और अधिकारियों का वेतन पूर्ववत ही रखा गया। इस वेतन विसंगति से सभी कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है, जिससे पूरे देशव्यापी असहयोग आंदोलन छिड़ गया है, जिसमें नो रिपोर्टिंग, नो मीटिंग, नो ट्रेनिंग का संकल्प लिया गया है। इसके यहां पर जांच, दवा और बाकी की सेवाओं को जारी रखा गया है।
सीएमओ ने पूरी यूनिट के प्रति सहानुभूति जताई। इस अवसर पर यूनियन की जिला संरक्षक कविता सिंह महिला चिकित्सालय, अध्यक्ष इकराम गांधी मुहम्मदाबाद एलटी उपाध्यक्ष, गौरव विशाल सैदपुर एलटी, सचिव मोहम्मद सलमान जिला चिकित्सालय एलटी, मीडिया प्रभारी नीरा राय मोहम्मदाबाद, कोषाध्यक्ष स्वर्णलता सिंह जिला सह संयोजक, आनंद प्रताप सिंह जमानिया प्रवक्ता, सर्वेश सिंह उप संयोजक, प्रतिमा यादव बिरनो, संगठन मंत्री श्वेता राय संयुक्त जिला/महिला/चिकित्सालय, महामंत्री प्रदीप कृष्णा मोहन यादव कासिमाबाद के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य ओमकार सिंह देवकली, संतोष, सुनील, अमित, मनोज राय सहित एआरटी के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।
-
विद्युत विभाग से मंत्री नाराज, मांगी 8 दिन के अंदर रिपोर्ट


गाजीपुर। राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उ.प्र. डा. सोमेनद्र तोमर जनपद में पहुचकर निरीक्षण भवन लो.नि.वि. में बुधवार को मीडिया बन्धुओ के साथ वार्ता की। वार्ता के उपरान्त राज्य मंत्री ने विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में हो रही समस्या एवं निस्तारण की जानाकरी लेते हुए समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्राप्त आवेदनो, मीटर बदलने एवं नये मीटर, नये कनेक्शन, र्जजर तारो, खराब ट्रान्स्फामरों एवं समय पर बदले जाने वाले ट्रान्स्फामरों, विद्युत उपभोगताओं के बकायेदारो एवं 1 लाख से अधिक बकायदारो, ट्यूबेल का नये कनेक्श्न एवं मीटर लगाये जाने एवं प्रतिनिधियों के वाट्सप ग्रुप में सूचना लेने व देने की बाबत जानकारी ली। मंत्री ने विद्युत विभाग द्वारा रिपोर्ट न तैयार करने एवं जनपद की स्थिति को पूछे जाने पर असंतोष/नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि 8 दिन के अन्दर टोटल रिपोर्ट तैयार कर विडियों कान्फेसिंग के माध्यम से अवगत कराया जाय। बैठक में शिवम राय ए.सी.एन. द्वारा फोन पर वार्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट्रीकरण देने का निर्देश दिया।


राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनो को तत्काल निस्ताण किया जाय एवं सभी से सहयोग एवं स्वेछा से वार्ता की जाय। जर्जर तारो को तत्काल बदला जाय। बैठक के उपरान्त राज्य मंत्री ने विद्युत समाधान सप्ताह पर 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्रो पीरनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतो एवं निस्तारणो के बारे में जानकारी ली। फाईलो का रख रखाव एवं साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। पीरनगर उपकेन्द्रो पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण किये गये लोगों से सिधे फोन द्वारा मंत्री ने वार्ता की एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए संतोषजनक पाने पर सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारी को धन्यवाद दिया। मंत्री ने जनपद के समस्त जनपदवारियों से अपील किया है कि विद्युत समाधान सप्ताह पर किसी भी प्रकार की समस्या हो जैसे लम्बित बिलो का भुगतान, नये कनेक्शन, मीटरो में शिकायत की स्थिति, मीटरो को बदलने, लोड बढ़ाने तथा अन्य की समस्याओं को अपने नजदीकी फीटर/उपकेन्द्रो पर जाकर अपनी-अपनी समस्याओं को प्रातः 8 बजे से सायः 8 बजे तक उपस्थित होकर तत्काल निस्तारण करा सकते है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कोई भी व्यक्ति कनेक्शन, खराब मीटर, एवं बढे बिल से परेशान है एवं ट्रान्सफामरो के बदले जाने पर वसूली कोई वसूली कर रहा है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
-
पूर्व विधायक समेत चार को उम्रकैद


आजमगढ़। हत्या मामले के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने सपा के पूर्व विधायक अभय नारायण सिंह पटेल समेत चार लोगों को आजीवन कारावास तथा 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला बुधवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज ओमप्रकाश वर्मा तृतीय ने दिया।अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा रामनयन सिंह निवासी उर्दिहा नई बस्ती कोलवा, थाना रौनापार के भाई संतराज को कोटे की दुकान आवंटित हुई थी। उससे पहले यह दुकान अभय नरायन पटेल को आवंटित थी। इस बात से गांव के अभय नारायण सिंह पटेल रंजिश रखते थे। इसी रंजिश की वजह से 22 अक्टूबर 1998 की शाम सात बजे जब संतराज चांदपट्टी से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अभय नारायण, लाल बिहारी सिंह, लाल बहादुर सिंह, हरेंद्र ने संतराज को रोक लिया और गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अभय नरायन पटेल का नाम निकालते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया।दौराने मुकदमा वादी राम नयन के बयान पर अदालत ने 2001 में अभय नारायण सिंह पटेल को बतौर आरोपी न्यायालय में तलब किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने वादी मुकदमा समेत पांच गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने अभय नारायण सिंह पटेल, लाल बहादुर, लाल बिहारी तथा हरेंद्र को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
-
भाजपाइयों ने की बैठक,कहा….

भाजपाइयों ने की बैठक,कहा….

जखनिया।मंगलवार को माता तेतरा देवी महाविद्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रचना तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा की 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर गांधी जी की जयंती तक पूरे प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक समाज सेवा एवं स्वच्छता अभियान, पंडित दीनदयाल जी की जयंती, निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर, जल ही जीवन, वोकल फॉर लोकल, विविधता में एकता, कोविड-19 टीकाकरण स्टॉल, रक्तदान वृक्षारोपण, मन की बात, सेवा सप्ताह अनेकों कार्यक्रम पार्टी द्वारा किए जाएंगे। भानू प्रताप सिंह ने कहा देश को पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सशक्त प्रधानमंत्री मिला है। जिन्होंने पूरे देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी। आज हमारा भारत विश्व के सबसे ज्यादा उभरते हुए देशों में शुमार है। हमारी आंतरिक और वाह्य शक्तियां बढ़ी हैं। आर्थिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से भारत का रुतबा बड़ा है। आज पूरा विश्व भारत से उम्मीद लगाए बैठा है। भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। नरेंद्र मोदी ने अनेकों ऐसे काम देश के लिए किया है जो कल्पना से परे था। “मोदी व्यक्ति नहीं अलौकिक शक्ति हैं।” ऐसे व्यक्तित्व के जन्मदिन पर पूरा पखवारा सप्ताह पार्टी ने कार्यक्रम आयोजन किए हैं जो गांधी जी की जयंती तक चलाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल प्रभारी रघुवंश सिंह पप्पू, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, धर्मवीर राजभर, अवधेश यति, दयाशंकर सिंह, दशरथ चौहान, अशोक गुप्ता, पंकज सिन्हा, शिव सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, अटल सिंह, लालजी गोड़, प्रशान्त सिंह, मृदुला पांडेय, अजीत सिंह काली, नारद गोड़ उमाशंकर राजभर सहित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता एवं सेक्टर प्रमुख, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
-
स्पष्टीकरण मांगते हुए डीएम ने रोका वेतन


गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में (37) बिन्दु मुख्यमंत्री की सर्वाेच्च प्राथमिकता, विकास कार्यक्रमो की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के तीन विभाग जो अपने धीमी प्रगति एंव राज्य स्तर पर खराब रैकिंग के कारण जनपद की छवि को घूमिल कर रहे है। उनको फटकार लगाते हुए स्पष्टिकरण मांगा तथा वेतन काटने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सा ,उद्यान एंव सहकारिता विभाग द्वारा धीमी प्रगति तथा प्रदेश स्तरीय रैकिंग में फिसड्डी रहने तथा बी श्रेणी से सी श्रेणी आने पर फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने मुुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा.,तथा ए0आर0 को-आपरेटिव का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राप मोर क्राप, माइक्रो एरिगेशन में लगातार दो माह से कम प्रगति (58 प्रतिशत) प्राप्त होने पर फटकार लगाई तथा चिकित्सा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान गोल्डेन कार्ड) योजना में माह अक्टूबर 2021 में ‘डी‘ श्रेणी, नवम्बर 2021 में ‘डी‘ श्रेणी तथा माह दिसम्बर से जुलाई 2022 तक ‘बी‘ श्रेणी तथा माह अगस्त 2022 में ‘सी‘ श्रेणी प्राप्त होने एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम में पिछलें चार माह से ‘डी‘ श्रेणी तथा वर्तमान में माह अगस्त 2022 तक ‘सी‘ श्रेणी में होने तथा हेल्थ वेलनेस सेन्टर में पिछले एक वर्ष से ‘ए‘ श्रेणी मे रहने के बाद माह अगस्त 2022 में ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा। इसी क्रम में सहकारी देयो एवं एन पी ए की वसूली के अन्तर्गत अल्पकालीन ऋण में माह जून तक ‘ए‘ श्रेणी एंव जुलाइर्, अगस्त 2022 में ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त होने तथा दीर्घ कालीन ऋण में पिछले एक वर्ष से ‘बी‘ श्रेणी प्राप्त होने से राज्य स्तर पर जनपद की रैकिग खराब होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए ए0आर0 को-आपरेटिव का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जनमानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने आई जी आर एस की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी भी विभाग के शिकायत पत्र का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे नही किया जाता और वह डिफाल्टर होता है तो इसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उन्होने समस्त अधिकारियो को प्राप्त शिकायतो का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे गुणदोष के आधार पर करने का निर्देश दिया।
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना में सुधार, पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य रसद, राज्य औद्योगिक मिशन,, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ियों का कार्य, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, स्वच्छ भारत मिशन, पोषाहार का वितरण, कौशल विकास मिशन आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक राजेश यादव, एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। -
30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा

15 से 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड विशेष पखवाड़ा
75692 परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य
गाजीपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जो आयुष्मान भारत योजना के नाम से जाना जाता है। और इसके लाभार्थियों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य सुविधा चिन्हित सरकारी व गैर सरकरी अस्पतालों में निशुल्क प्रदान किया जाता है। योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर एक बार फिर से 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर विभाग के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिसके तहत 75692 परिवार के बचे हुए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल डॉ एस डी वर्मा ने बताया की सरकार का मनसा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित परिवारों के प्रत्येक सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है। ऐसे में योजना 23 सितंबर को 4 साल पूरा कर रही है। परंतु 4 वर्ष के उपरांत भी 48% परिवारों में ही आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हो पाया है। योजना से आच्छादित पात्र लाभार्थियों में से 27% लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। इन्हीं सब को देखते हुए एक बार फिर से 15 सितंबर से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार विशेष पखवाड़े में आशा और आंगनबाड़ियों के द्वारा लाभार्थियों को कैंप तक लाया जाएगा। जिसके लिए पूरे जनपद में 985 कैंप लगाए जाएंगे। इन सभी कैंपों में जन सेवा केंद्र के वीएलई ,ग्राम पंचायत सहायक और ब्लॉक लेवल ऑपरेटर शामिल रहेंगे। इन कैंपों में लाभार्थियों का कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा। इस विशेष पखवाड़े में जिला सूचना विभाग, जिला आपूर्ति विभाग ,जिला पंचायती राज विभाग, जनपद के सभी एसडीएम और बीडियो की विशेष सहभगिता रहेगी।
आयुष्मान भारत योजना के आईटी मैनेजर अमित उपाध्याय ने बताया कि जनपद में कुल 231425 परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना था। जिसमें से 50420 परिवार सर्वे में अब तक नहीं मिल पाए हैं। जिसको लेकर अब तक 138664 परिवार का 356960 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं इस बार 15 से 30 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े में 75692 परिवार का डाटा प्राप्त हुआ है। जिनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।
-
निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारम्भ

निपुर भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारम्भ

गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के लिए ब्लॉक स्तरीय शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी देवकली में बुधवार को प्रारम्भ हो हुआ। इस चौथे दिवस प्रशिक्षण की शुरुवात एडी बेसिक कमल किशोर सिंह तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदयचं राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक के 100 शिक्षको का प्रशिक्षण 50 -50 बैच में किया जा रहा है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवम सत्रवार सन्चालन का अनुश्रवण एडी बेसिक कमल किशोर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एडी बेसिक ने प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड के कारण लर्निंग गैप को भरपाई करने, निपुण भारत मिशन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बाइस सप्ताह, महत्वपूर्ण गतिविधियां तथा प्रभावी शिक्षण सामग्री के उपयोग के बारे में बताया गया। शासन द्वारा निपुण भारत मिशन को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से कक्षा तीन तक के छात्रों में भाषा व गणित (बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान) की आयु व कक्षानुरूप दक्षताए विकसित करने के लिए विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं शिक्षण सामग्रियों का उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाषा व गणित विषय की वार्षिक , साप्ताहिक एवं दैनिक शिक्षण योजना, विस्तृत व संक्षिप्त योजना, अभ्यास पत्रकों के उपयोग, छात्रों के उपचारात्मक शिक्षण ,पुनरावृति व आकलन, वार्षिक एवम साप्ताहिक आँकलन का अंकन प्रिंट रिच सामग्री , पुस्तकालय व रोचक गतिविधियों के उपयोग व क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई। एडी बेसिक द्वारा बीआरसी का निरीक्षण भी किया गया। प्रशिक्षण में एआरपी पारसनाथ चौहान, रूपेंद्र दूबे ,संतोष यादव, धनञ्जय सिंह तथा के0 आर0 पी0 द्वारा दिया जा रहा है। एडी बेसिक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण के बाद विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें तथा अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएं। इसी अवसर पर राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयचंद रॉय ने कहा कि प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण सत्रवार और शिक्षण प्रदान करेंगे , आपका यह प्रयास निपुण भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । प्रशिक्षण का संचालन अशोक यादव एवम धनञ्जय सिंह ने किया ।
-
शाह फैज स्कूल में मनाई गई विद्यालय की संस्थापिका की पुण्यतिथि


गाजीपुर। हर साल की भांति इस साल भी शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को विद्यालय की संस्थापिका सईदा फैज़ की पुण्य तिथि मनाई गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्व धर्म प्रार्थना से किया गया। जिसमें इस्लाम धर्म के प्रार्थना आदिल नवाज़ खान, हिन्दू धर्म की प्रार्थना प्रियंका राय, सिख धर्म की प्रार्थना रश्मि श्रीवास्तव व ईसाई धर्म की प्रार्थना चंदना श्रीवास्तव ने किया। सभी धर्मों की प्रार्थना में एक ही बात सामने आयी कि आत्मा अजर अमर है, ईश्वर सर्वोपरी है और मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए ताकि उसके जाने के बाद लोग उसे उसके अच्छे कर्मों के लिए याद करें। आज हिंदी दिवस भी है जिसके लिए विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सबको बधाई दी। निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने मैडम फैज़ कि स्मृतियों को याद करते हुए बताया कि मैडम फैज़ ने इस विद्यालय को बहुत ही कठिनाइयों में शुरू किया।


वह समय बहुत ही संघर्ष भरा रहा। विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन ने कहा की उनका चरित्र ऐसा था कि वक्त भी उनकी गुलामी करता था। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अदहमी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लड़कियों की शिक्षा व महिलाओं के उत्थान को प्रोत्साहित किया एवं उस दिशा में कार्य किया। स्मृतियों के इसी क्रम में समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि मैडम फैज़ का उद्देश्य था कि अगर हमें विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने अंदर सुधार की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि सना अदहमी ने कहा कि मैडम फैज़ सबको बहुत प्यार करती थीं और जो काम ठान लेती थीं उसे पूरा करती थीं। सहायक मैनेजर डॉ मीना अदहमी ने कहा कि मैडम फैज़ हर काम पूरी तन्मयता से करती थीं और किसी भी काम को ग़ैर ज़रूरी नहीं मानती थीं। कितना भी कठिन कार्य हो हिम्मत नहीं हारती थीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर ने भी अपने विचार साझा किये। उन्होंने बताया कि मैडम ने अपने कार्य से हर ह्रदय में जगह बनाया। विद्यालय के शिक्षक इकरामुल हक़ ने बताया कि मैडम हमेशा गरीबों को शिक्षित करना चाहती थीं व शिक्षकों को हमेशा अपने आपमें सुधार लाने के लिए प्रेरित करती रहती थीं। कार्यक्रम के सम्पन होने के बाद ज़रूरत मंदों की सहायता के लिए विद्यालय से अनाज, दवाई व कपड़े लेकर शिक्षकों की तीन टीम मदरसा, प्रभु की रसोई, चर्च व गुरुद्वारा भेजा गया। इस टीम में शोएब, मासूम जावेद, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश, चन्दन प्रसाद, चंदना श्रीवास्तव व रश्मि श्रीवास्तव सम्मिलित थे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी सदस्य शम्सी तथा सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। -
नपा चुनाव को लेकर सपाइयों ने की बैठक



गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक बड़ी बाग स्थित एक गेस्ट हाउस में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव एवं बूथ कमेटी की समीक्षा की गयी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने हर कीमत पर नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। कहा कि लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है। शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। दीनदयाल उपाध्याय छोड़ सारे महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का भी आह्वान किया। कहा कि शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है। इस बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रभारी अहमर जमाल, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामयश यादव, जोखन यादव, बंटी, डा.अजय कुमार भारती, हर्षित यादव, हर्ष पांडे, अमित कुमार शर्मा, आलोक यादव, रोहित यादव, संजय विश्वकर्मा, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी ओपी यादव ने किया।
-
डाक्टर के सफल आपरेशन से मरीज को मिला नया जीवन


गाजीपुर। जमानियां मोड़ पर स्थित त्रिवेणी ट्रामा सिटी सेंटर अस्पताल में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक राय ने एक सफल ऑपरेशन कर जनपद समेत मंडल एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 26 वर्षीय अमर प्रकाश कुशवाहा निवासी ग्राम बेटाबर खुर्द पोस्ट बेटाबर कला जमानियां और 22 वर्षिय अजीजा खातून निवासी वलिदपुर भीरा मोहम्दाबाद गोहना मऊ जो लगभग एक साल से गले के सर्वाइकल के दर्द से परेशान थीं, जबकि उनके परिवार के लोगों द्वारा वाराणसी के बीएचयू एवं लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में कई जगह जांच एवं इलाज भी कराया। जहां चिकित्सकों ने यह बताया कि इनके बचने के 5 प्रतिशत ही उम्मीद है जिसको लेकर इनके घर वाले हार मान गए और त्रिवेणी ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल ले आए। जहां इनके परिवार वालों की उम्मीद जगी। जहां वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक राय द्वारा जांच करने के बाद बताया कि इनका इलाज संभव है। और यह फिर से अपने जीवन को जी सकते हैं। यहां इनका त्रिवेणी ट्रामा सिटी की न्यूरो सर्जरी की टीम डॉ आशीष तिवारी, डॉ सौरभ और एनेस्थेसिया के डॉ चंदन ने अपने सहयोगियों द्वारा सर्वाइकल का ऑपरेशन किया गया। इस कठिन ऑपरेशन के पश्चात मरीज के परिवार तथा अन्य लोगों ने डॉ अभिषेक राय के हाथों हुए इस ऑपरेशन से काफी प्रभावित है तथा लोगों ने उनके इस किए हुए ऑपरेशन की प्रशंसा की है। डॉ अभिषेक ने बताया कि काफी कठिन ऑपरेशन रहा। ऑपरेशन के बाद महिला और पुरूष दोनों स्वस्थ है।





