Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 23 अगस्त को दिल्ली में होगा इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक

    23 अगस्त को दिल्ली में होगा इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक

    23 अगस्त 2025 को इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक दिल्ली मेंः दुर्गेश श्रीवास्तव

    गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक गुरुवार को विकास भवन में संपन्न हुआ, जिसमें 12 सूत्री मांगों को लेकर नई दिल्ली में 23 अगस्त 2025 को बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसके बारे में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा 12 सूत्रीय मांगों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान सर्वप्रथम पुरानी पेंशन बहाल किया जाना, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के उपरांत विसंगतियां दूर करते हुए वेतन समिति के रिपोर्ट को प्रकाशित कर सार्वजनिक निगम परिवहन, निगम प्राधिकरण, शिक्षकों शिक्षणेत्तर ,स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के कर्मचारियों पर सामान्य रूप से लागू किया जाए के साथ प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को समय से वेतन भत्ते पेंशन आदि दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। 1 जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रिज महंगाई भत्ते का एरियर भी अनुमंय किया जाए एवं परिवार नियोजन सी0सी0ए0 सहित बंद किए गए अन्य समस्त भत्ते बहाल किया जाए।

    आउटसोर्सिंग और संविदा आदि पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा संबंधित सुरक्षा भविष्य में स्थाईकरण हेतु नीति तथा समान कार्य का समान वेतन श्रम मंत्रालय द्वारा अनुमंय पारिश्रमिक दिए जाने तथा समय से ई0पी0एफ0 एवं ई0एस0आई तथा बीमा की सुविधा अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए। शेष बचे राजकीय निगम के कर्मचारियों को सातवां वेतन का लाभ अनुमान किया जाए, तथा निगम के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान राज्य कर्मचारियों की देय तारीख से स्वीकृत करते हुए गठित अधिकृत समिति समाप्त कर वर्ष 2002 से पूर्व की व्यवस्था लागू किया जाय। राज्य सार्वजनिक निगमन उपक्रमों आदि को चलाने हेतु ठोस नीति बनाई जाए, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के समझौता अनुसार महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का देय दिनांक से भुगतान वेतन विसंगतियों का निराकरण मृतक आश्रितों की नियुक्ति वर्ष 2001 तक कर्मचारियों का विनियमतीकारण,

    सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती, शेष संविदा चालकों एवं परिचालकों के नियमितीकरण की योजना व सेवा निवृत उपरांत चिकित्सा सुविधा तथा नए बन चुके बना रहे एक्सप्रेस वे हाई वे के राष्ट्रीयकरण सहित लंबित राष्ट्रीयकरण के प्रस्ताव का अनुमोदन, निगम व निजी बसों के यात्रीकर (अतिरिक्त कर) की असमानता समाप्ति, यात्री कर की बकाया राशि का अंश पूंजी में परिवर्तन और डग्गामारी पर रोक लगाई जाए। सेवारत एवं सेवा निवृत्ति कर्मचारियों हेतु लागू कैशलेस ईलाज की सुविधा सुनिश्चित कर राज्य कर्मचारियों की भांति स्थानीय निकाय सार्वजनिक निगमन सार्वजनिक उपक्रमों विकास प्राधिकरणो शिक्षकों व शिक्षणेत्तर एंव स्वशासी संस्थाओं के कार्मिकों को भी यह सुविधा अनुमान किया जाए। समस्त डिप्लोमा फार्मासिस्ट लैब टेक्नीशियन ऑप्टोमेट्रिक के वर्तमान ग्रेड पे रुपया 2800 को उचित करते हुए 4200 तथा कैडर पुनर्गठन का पदनाम परिवर्तित किया जाए।

    नरसिंग वर्ग को केंद्र सरकार के उपलब्ध पदों की भांति प्रदेश में 200 ग्रेड पर एक नर्सिंग अधीक्षक तथा 500 वेट पर मुख्य नर्सिंग अधिकारी का एक-एक पद सहित किया जाए। सभी कार्यरत प्राथमिक शिक्षक तदर्थ माध्यमिक शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को विनियमितकरण करते हुए राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, शीचपाल,शीचपर्यवेक्षक,जिलेदार एवं नलकूप चालक, टयूबवेल टेक्नीशियन,वेटरनरी,फार्मासिस्ट आदि,कर्मचारियों की सेवा नियमावली शीघ्र प्रख्यापित किया जाए,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती खोलते हुए स्वीकृत पदों पर सीधी भर्ती की जाए के साथ 12 सूत्री मांगों को लेकर दिल्ली में 23 अगस्त 25 को बैठक आहूत किया गया है। जनपद स्तर पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी के हठवादिता को लेकर जिला विकास कर्मचारी के संगठन के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया।

    जिला विकास कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष द्वारा प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाने का आरोप लगाया गया। जिस पर परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारा पीड़ित कर्मी को अस्वस्थ किया गया कि किसी भी कर्मचारी का अपमान परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा और बहुत जल्द परिषद का प्रतिनिधि मंण्डल जिलाधिकारी से मिलकर अवगत कराया जाएगा। बैठक के लास्ट में ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 जून 2025 को किए गए रक्त दान कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह कार्यकारी मंत्री अलोकर राय,अभय सिंह, राकेश पांडे, शमशेर बहादुर सिंह, विनोद कुमार यादव,श्रवण कुमार यादव, चंदन राम, गिरजा शंकर कुशवाहा, संजय कुंवर केदार शोनकर, रवि कुमार पांडे ,श्रवण कुमार प्रेम सिंह अमित कुमार ,गोविंद श्रीवास्तव मनोज यादव धर्मेंद्र सिंह, नागेश सिंह,अजीत विजेता, बाबुआ यादव,प्रेम कुमार,सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव संचालन ओंकार नाथ पांडे ने किया ।

  • ट्रांसपोर्टर, वाहन संचालक और दुकानदार 15 अगस्त तक करा लें पंजीकरण

    ट्रांसपोर्टर, वाहन संचालक और दुकानदार 15 अगस्त तक करा लें पंजीकरण

    गाजीपुर। सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देश पर मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम 1961 के अंतर्गत 15 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम एवं उत्तर प्रदेश एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अन्तर्गत अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का लाभ उठाते हुए सभी ट्रांसपोर्टरों/वाहन संचालकों एवं दुकानदार भाईयों से अपील है कि वह अपने दुकानों/प्रतिष्ठानों एवं सभी व्यावसायिक वाहनों का पंजीयन/नवीनीकरण संबंधित अधिनियम के अन्तर्गत अवश्य करा लें। उक्त अभियान में मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम के अन्तर्गत सभी ट्रांसपोर्टरों/वाहन संचालकों को पंजीयन कराना अनिवार्य है, साथ ही ऐसे समस्त अपंजीकृत अथवा अनवीनीकृत दुकान/ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान जहां एक अथवा एक से अधिक कर्मचारी नियोजित हों, उनका पंजीयन उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम, 1962 के अन्तर्गत किया जाना अनिवार्य है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार राजपूत ने सभी ट्रांसपोर्टरों एवं अन्य व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वह अभियान अवधि में अपना पंजीयन संबंधित अधिनियम के अन्तर्गत अवश्य करा लें। अभियान अवधि के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही अपनायी जायेगी। उक्त पंजीयन निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से स्वयं अथवा सी0एस0सी0 के माध्यम से कराया जा सकता है। इस संबंध में किसी भी समस्या के लिए श्रम कार्यालय, गाजीपुर में सम्पर्क कर सकते हैं।

  • त्योहारों के देखते हुए एफएसडीए की छापेमारी,मिठाइयों के सैम्पल किए सीज,शिकायतों पर कार्यवाही!

    त्योहारों के देखते हुए एफएसडीए की छापेमारी,मिठाइयों के सैम्पल किए सीज,शिकायतों पर कार्यवाही!

    गाजीपुर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उप्र.लखनऊ एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के निर्देशन में जनपद में आगामी रक्षाबन्धन के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही/विशेष अभियान चलाकर कुल 11 नमूना संग्रहित किया गया। जिसमें 07 अगस्त को मेसर्स-अग्रवाल स्वीट्स महुआबाग गाजीपुर मे काजू स्ट्रावेरी का 01 नमूना, बूदी लड्डू का 01 नमूना, बेसन का 01 नमूना, पनीर का 01 नमूना, परवल की मिठाई का 01 नमूना, काजू राज कमल का 01 नमूना, लौकी बर्फी का 01 नमूना लिया गया। मेसर्स-श्री स्वीट्स आरकेबीके गाजीपुर में रसगुल्ला का 01 नमूना, कलाकन्द का 01 नमूना लिया गया। गोराबाजार गाजीपुर स्थित अमरनाथ यादव के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना। प्रकाशनगर, भुतहिया तांड गाजीपुर स्थित विपिन बिहारी कश्यप के प्रतिष्ठान मेसर्स-ममता स्वीट हाउस से डोडा बर्फी का 01 नमूना लिया गया।

    संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उप्र. प्रेषित किए जा रहें है,जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

    नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) गाजीपुर के नेतृत्व में सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया,अरविंद प्रजापति,धनंजय सिंह,वीरेंद्र यादव एवं बिपिन कुमार गिरि की टीम द्वारा की गई।

  • विभिन्न जनप्रतिनिधि ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण,बांटा राहत सामाग्री

    विभिन्न जनप्रतिनिधि ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण,बांटा राहत सामाग्री

    गाजीपुर।जनपद के विभिन्न प्रतिनिधिगणो ने बाढ से प्रभावित ग्रामो का निरीक्षण कर प्रभावित लोगो मे राहत सामाग्री तथा लंच पैकेट का वितरण किया।आश्वासन दिया कि आपदा की इस घड़ी मे सरकार आपके साथ है। हर सम्भव मदद की जाएगी।
    इसी क्रम मे तहसील सदर के विकास खंड करंडा अंतर्गत बाढ़ शरणालय दीनापुर में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, तहसीलदार सदर द्वारा 2500 लंच पैकेट, 450 राहत किट एवं करण्डा क्षेत्र के पशु पालको मे भूसा आदि तथा बच्चो के लिए दूध विस्किट का वितरण किया।
    तहसील जमानिया के सब्बलपुर कलां मे पूर्व विधायक जमानिया सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिला महामंत्री भाजपा विष्णु प्रताप सिंह ने 580 राशन किट, लंच पैकेट एवं पशु पालकों में भूसा को वितरण किया। तहसील सैदपुर के बाढ प्रभावित ग्राम गौरी, गौरहट ग्राम मे तहसील प्रशासन एवं अन्य लोगो की उपस्थिति में 275 राशन किट, लंच पैकेट एवं पशु पालकों में भूसा का वितरण। तहसील मोहम्मदाबाद के शेरपुर ग्राम सभा मे तहसील प्रशासन एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगो मे 250 राशन किट, लंच पैकेट एवं पशु पालकों में भूसा का वितरण किया गया। तहसील सेवराई के वीरऊपुर गांव में तहसील प्रशासन एवं अन्य लोगो की उपस्थिति में 490 राशन किट, लंच पैकेट एवं पशु पालकों में भूसा का वितरण किया गया।

  • समाजवादी पार्टी की हुई मासिक बैठक,की गई चर्चा

    समाजवादी पार्टी की हुई मासिक बैठक,की गई चर्चा

    गाजीपुर।गुरुवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।

    इस बैठक में गंगा नदी में आयी बाढ़ से उत्पन्न समस्या,किसानों को खाद की अनुपलब्धता,अनियमित बिजली, प्रदेश सहित जनपद की ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा शहर की जर्जर सड़कें और व्याप्त गंदगी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

    इस बैठक में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में व्याप्त दुर्व्यवस्था पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया।

    इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा आजादी के बाद इस देश और प्रदेश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। जबसे मोदी और योगी जी की सरकार देश और प्रदेश में हुकूमत कर रही है वादाखिलाफी के सिवाय इन सरकारों ने कुछ भी नहीं किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार किसानों को न खाद उपलब्ध करा पा रही है न बिजली, मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार रोकने में भी यह सरकार विफल साबित हुई है। यह सरकार विदेशी और पूंजीपतियों के ताकतों के इशारे पर चल रही है। स्वदेशी का नारा देने वाली यह सरकार डोनाल्ड ट्रंप के सामने माथा टेक रही है। हमारे देश की आर्थिक नीति अडानी अंबानी के इशारे पर और विदेश नीति ट्रंप के इशारे पर तय की जा रही है। इस सरकार का न अपना कोई सम्मान है न कोई स्वाभिमान।

    विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने इस बैठक को संबोधित करते हुए सभी से स्नातक,शिक्षक और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तन मन से जुटने की अपील करते हुए कहा कि आपके सम्मान और स्वाभिमान की हर कीमत पर रक्षा होगी।उन्होंने भाजपा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि इस सरकार को जनता के बुनियादी जरूरतों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। गरीब को रोजी, रोटी, कपड़ा,मकान,दवा,इलाज,और न्याय कैसे मिले इस पर उसका ध्यान नहीं है वह अपने जन्मकाल से ही उन मुद्दों पर काम करती रही है, जिससे हिंदू और मुसलमानो के बीच नफ़रत पैदा हो और हिंदू मंतो का अपने पक्ष में ध्रुवीकरण कराकर अपने राजनीतिक मकसद को हल कर सके।

    उन्होंने भाजपा द्वारा हर खाते में पन्द्रह लाख रुपए भेजने,दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने, स्विस बैंक में जमा कालाधन की वापसी जैसे तमाम किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा यह सरकार केवल गरीबों को सपने दिखाने और उनका भावनात्मक शोषण करने का काम किया है, असल में इस सरकार ने केवल पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम किया है।यह सरकार लगातार जनता को कुछ देने के बजाय लगातार छिनने का काम कर रही है।प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर शिक्षा का अधिकार, s I r के बहाने मत देने का अधिकार, चौड़ी करण के नाम पर आशियाना गिराने का काम यह सरकार कर रही है।

    इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रामाधार यादव, आमिर अली, रामजी राय, रामजन्म चौहान, रविन्द्र प्रताप यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, सीमा यादव, मुन्नीलाल राजभर,अशोक कुमार बिन्द,सूरज राम बागी,संजय कन्नौजिया, सदानंद यादव, रामवचन यादव, आशीष यादव राहुल,तहसीन अहमद, सुभाष यादव गुड्डू,गोवर्धन यादव, अवधेश यादव राजू,वृजदेव खरवार,खेलन यादव, शिवशंकर राम,असलम हुसैन,मदन यादव, डॉ समीर सिंह,सुशील जायसवाल, आत्मा यादव, आजाद राय,जगत मोहन बिंद, पूजा गौतम, कंचन रावत,शेर अली राईन,भारत यादव, बलिराम यादव,रूक्मीना यादव, जमुना यादव, जयराम यादव,अभिषेक कुशवाहा, राहुल सिंह,अक्षय यादव, राजेश यादव,रामप्रीत यादव,लल्लन राम, सुजीत कुमार, अदनान,रामदरश बनवासी,दारा यादव, परशुराम बिंद,संदीप यादव,रमेश यादव, संतोष यादव, अनिल यादव, रामप्रकाश यादव,सुर्य मणि यादव, कमलेश सोनकर, शिवाजी सोनकर आदि उपस्थित थे।
    इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • पीजी कॉलेज में बढ़ी सीटों पर प्रवेश प्रारम्भ, 7 अगस्त से काउंसलिंग शुरू

    पीजी कॉलेज में बढ़ी सीटों पर प्रवेश प्रारम्भ, 7 अगस्त से काउंसलिंग शुरू

    पीजी कॉलेज में बढ़ी सीटों पर प्रवेश प्रारम्भ, काउंसलिंग सात अगस्त से

    गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की ओर से छात्र हित में समस्त पाठ्यक्रमों में सीटों की वृद्धि की गई है। प्राचार्य प्रोफ. (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इसी क्रम में बताया कि बीएससी (कृषि) सत्र 2025-26 प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउन्सलिंग दिनांक 07. 08.2025 और 08.08.2025 को प्रातः 09:00 बजे से 01:00 बजे तक होगी। स्नातकोत्तर (एमएससी-बॉटनी, एमकॉम एमए-भूगोल,समाजशास्त्र ,एमएससी (कृषि) जनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग एवं हॉर्टिकल्चर) सत्र 2025-26 प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में प्रवेश हेतु तृतीय काउन्सलिंग दिनांक 07.08.2025 एवं 08.08.2025 को प्रातः 09:00 बजे से 01:00 बजे तक होगी।
    प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि स्नातकोत्तर (एमए-गृह विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, अंग्रजी, संस्कृत, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, एमएससी रसायनशास्त्र, गणित सत्र: 2025-26 प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में प्रवेश हेतु ओपन काउन्सलिंग प्रारम्भ है। उन्होंने यह भी बताया कि बीए, बीकॉम, बीपीईएस में प्रवेश के लिए इच्छुक
    ऐसे छात्र छात्राएं जो किन्ही कारणों से प्रवेश से वंचित रह गये है और प्रवेश लेना चाहते है वे सभी छात्र महाविद्यालय की वेवसाइट: pgcghazipur.ac.in पर अपना प्रवेश फार्म भरकर एवं आन लाइन काउन्सलिंग कराके अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ समय से महाविद्यालय के सम्बन्धित विभाग में उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करा लें।

  • हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक, राकेश त्रिवेदी ने कहा…….

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक, राकेश त्रिवेदी ने कहा…….

    गाजीपुर। भाजपा के आगामी संगठन कार्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को “हर घर तिरंगा अभियान”, जिला कार्ययोजना बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने बैठक मे अपेक्षितों की उपस्थिती लेकर कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय का पर्व है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रत्येक वर्ष हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हर भारतीवासी हर्ष उल्लास से अपनी सहभागिता कर रहा है । और कहा की 14 अगस्त 1947 को हमारे अखंड भारत का विभाजन क्यों हुआ?यह किसका कुचक्र इसके इतिहास को समझना हमारे लिए जरूरी है। डा त्रिवेदी ने कहा कि पं नेहरू की पीएम बनने की महत्वाकांक्षा और कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियां इसके लिए जिम्मेदार है। धन्य है सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्होंने देश को अखंड रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश की सभी रियासतों को तत्कालीन गृह मंत्री पटेल के नेतृत्व भारतीय गणतंत्र मे शामिल कर लिया गया ।लेकिन कश्मीर को उलझाए रखने के लिए महत्वाकांक्षी पुरुष पं जवाहर लाल नेहरू ने तुष्टिकरण को अपना कर भारत के लिए कश्मीर को नासूर बना दिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस, जनसंघ और भाजपा के दृढ निश्चय ने देश को अखंड भारत का स्वरूप प्रदान किया है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आत्मनिर्भर बनने की ओर तेज गति से बढ़ रहा है ।आज भारत अर्थ, कृषि, विदेश, रोजगार, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों मे मजबूत हो रहा है।


    जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुति मे कहा भारत के इतिहास में अगस्त महीने का बहुत बड़ा महत्व है।देश और देशवासियों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण है । जिसमें देश की स्वतंत्रता का असीम सुख और उल्लास है तो वहीं भारत विभाजन जैसी कुछ दुःखद परिस्थितियों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी है । उन्होंने कहा कि भारत के स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा हमारे लिए जान से भी ज्यादा किमती है जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने लम्बी लड़ाई लड़ी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि 8 अगस्त को तिरंगा यात्रा के निमित्त सभी मंडलों मे बैठक,10-11-12 अगस्त को मंडलों मे तिरंगा यात्रा,13 अगस्त को मंडल मे शहिदों, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का सम्मान तथा उनकी प्रतिमाओ व परिसर की साफ सफाई तथा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर जिलास्तरीय गोष्ठी आयोजित कि जाएगी।जिसकी पुरी तैयारी और जिम्मेदारी बाट दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे होने वाले मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान में संगठन का पूरा प्रयास होगा कि मतदाता सूची मे सभी पात्र सुचिबद्ध तथा अपात्र बाहर हो।


    पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बैठक मे उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया । बैठक का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदेमातरम् से तथा समापन राष्ट्र गान से हुआ।
    बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, बृजेन्द्र राय, बृजनंदन सिंह, राजेश राजभर,कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, रामनरेश कुशवाहा,मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, साधना राय, गुलाम कादिर राइनी, शैलेश राम, विश्व प्रकाश अकेला, जितेंद्र नाथ पांडेय, श्याम राज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, संकठा मिश्रा, सनी चौरसिया, अनिल राजभर, बालकृष्ण त्रिवेदी, रामराज बनवासी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
    इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

  • 10 से 28 अगस्त तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

    10 से 28 अगस्त तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

    गाजीपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में डब्ल्यूएचओ, पाथ एवं पीसीआई संस्था ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ सुनील पाण्डेय ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन अभियान के लिए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह अभियान 10 अगस्त से 28 अगस्त तक जनपद के सैदपुर, सदर, बिरनो, कासिमाबाद, मोहम्मदाबाद एवं भदौरा ब्लॉक में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत करीब 16 लाख लक्षित आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा (एल्बेण्डाजोल व डीईसी) खिलाई जाएगी। इसके लिए ब्लॉकों में 1428 टीमें तैयार की गईं हैं। एक टीम में दो सदस्य (आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी) रहेंगे। 2856 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर और 237 सुपरवाइज़र तैनात किए गए हैं। इन ब्लाकों के ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन व सुपरवाइज़र का प्रशिक्षण एवं टास्क फोर्स की बैठक हो चुकी है। इन सभी ब्लॉकों में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। अभियान में पंचायत राज विभाग, आजीविका मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, आईसीडीएस, नगर विकास विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं आईएमए से सहयोग लिया जाएगा।  
    सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया (फीलपाँव या हाथीपाँव) वाहक मच्छर क्यूलेक्स के काटने के बाद इसके लक्षण पांच से 15 साल के बाद दिखाई देते हैं। इसलिए एक साल से ऊपर के सभी बच्चों, किशोर-किशोरियों, वयस्कों, वृद्धजनों को फाइलेरिया से बचाव की दवा जरूर खानी चाहिए। यह दवा स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर अपने समक्ष खिलाएँगी। दवा खाली पेट नहीं खानी है। यह दवा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को नहीं खानी है। इस दवा के पाँच साल लगातार और साल में एक बार सेवन करने से हम अपना जीवन सुरक्षित बना सकते हैं। सीएमओ ने समस्त मीडिया बंधुओं के माध्यम से जनमानस से अपील की कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन जरूर करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।


    जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी संदेश को जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से फाइलेरिया एमडीए कार्यक्रम को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए वर्ष 2027 तक का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत लगातार प्रभावी नियंत्रण को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इसका परिणाम है कि जहाँ वर्ष 2023 में जनपद के सभी 16 ब्लॉक और गाजीपुर नगर पालिका में यह अभियान चलाया गया था तो वहीं वर्ष 2024 में 13 ब्लॉक और गाजीपुर नगर पालिका में चलाया गया।अब इस वर्ष यह अभियान मात्र 6 ब्लॉक में चलाया जाएगा फाइलेरिया से प्रभावित अंग के साफ-सफाई और व्यायाम से इसे सिर्फ नियंत्रित किया जा सकता है। अभियान में स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएँगे। इन दवाओं का वितरण बिल्कुल भी नहीं किया जायेगा। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। यह दवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि इन दवाओं का कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। फिर भी किसी को दवा खाने के बाद उल्टी, चक्कर, खुजली या जी मिचलाने जैसे लक्षण होते हैंतो यह इस बात का प्रतीक हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं। ऐसे लक्षण इन दवाओं के सेवन के उपरांत शरीर के भीतर परजीवियों के मरने के कारण उत्पन्न होते हैं। सामान्यतः यह लक्षण स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं। परंतु ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए प्रशिक्षित रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) भी बनाई गई हैं।

    आवश्यकता पड़ने पर आरआरटी को उपचार के लिए तुरंत बुलाया जा सकता है। यह अभियान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार के साथ कार्य दिवसों में चलेगा। शेष 10 ब्लॉक एवं गाजीपुर नगर पालिका में पेट के कीड़े के खात्मे के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा जिसमें 1 से 19 साल के बच्चों को स्कूलों,कालेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर एल्बेण्डाज़ोल गोली की एक खुराक शिक्षकों और आंगन वाड़ी वर्कर्स के द्वारा खिलाई जाएगी। शेष बच्चों को घर-घर भ्रमण के दौरान आशा के द्वारा यह गोली खिलाई जाएगी।11 अगस्त को दवा खाने से वंचित बच्चों के लिए 14 अगस्त को मॉप अप चलाया जाएगा।
    कार्यशाला में अन्य मच्छर जनित संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार आदि को लेकर की जा रहीं प्रभावी कार्यवाई के बारे में भी जानकारी दी गई। मीडिया बंधुओं के साथ सवाल-जवाब सत्र भी चलाया गया। कार्यशाला में एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह, एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह, एपिडेमियोलाजिस्ट डा० शहबाज़ खॉ,सहायक मलेरिया अधिकारी राम सिंह,संतोष कुमार, पाथ से अरूण कुमार, पीसीआई से राकेश यादव, फाइलेरिया निरीक्षक ऐश्वर्य गुप्ता, सुनील सोनकर, राज कुमार एवं अन्य अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

  • जल्द कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो सचिव और प्रधान पर होगी कार्यवाही:डीएम

    जल्द कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो सचिव और प्रधान पर होगी कार्यवाही:डीएम

    गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे बुधवार को स्वछता समिति की बैठक विकास भवन सभागार में जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ सम्पन्न हुयी। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए व्यक्तिगत शौचालय, शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन  एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर  शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए। जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके।

    पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा के साथ आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कवच को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय  क्रियाशील  कराये एवं पंचायत सचिवालय  प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय को जल्द पुर्ण कराया जाये अन्यथा वहा के सचिव व प्रधान पर विधिक कार्यवाही किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • मंत्री ने नाव से बाढ़ प्रभावित गांवो का किया निरीक्षण,लोगों को बांटी राहत किट

    मंत्री ने नाव से बाढ़ प्रभावित गांवो का किया निरीक्षण,लोगों को बांटी राहत किट

    गाजीपुर। जनपद मे बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री / राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उ0प्र0 सरकार रवींद्र जायसवाल ने आज  विकास खंड करंडा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दीनापुर मे बाढ़ से प्रभावित लोगो मे राहत किट का वितरण किया। नाव के माध्यम से प्रभावित ग्रामो का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगो को सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह भी मौजूद रही।
    उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम मे  नियुक्त 11 मंत्रियों की टीम में शामिल होकर आज गाजीपुर के दौरे पर पहुंचा हूँ.। उन्होंने बताया कि गाजीपुर में माँ गंगा की जल धारा प्रवाहित होती है और इसी क्षेत्र के अब तक 106 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें 20 गांवों का संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। 19352 जनसंख्या वाले 3602 परिवार चिन्हित किए गए है सभी को राहत किट उपलब्ध कराया जा रहा है। 131 बाढ चौकियां, 18 बाढ शरणालय क्रियााशील है  जहां से सब कन्ट्रोल में है। बाढ से प्रभावित गॉवों मे आने जाने हेतु 213 नावे लगाई गई है।  
    उन्होने बताया कि जनपद मे बाढ़ का पानी अब स्थिर हों गया हैं इसके बावजूद भी सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा कि आज  प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के लिए करीब 50 किलो राहत सामग्री दी जा रही है। साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए नावों की तैनाती और पुलिस पेट्रोलिंग भी लगातार जारी है। बाढ़ का पानी कम ना होने की दशा मे पुनः दोबारा राहत किट का वितरण किया जाएगा। उन्होंने प्रेस मीडिया से आग्रह किया कि  ऐसे  व्यक्ति जो बाढ प्रभावित है तथा राहत सामग्री पाने से वँचित रह गए हैं उनकी सूची उपलब्ध करादें ताकि उन्हें भी राहत समाग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होने बताया कि ऐसे गॉव जो बाढ के चपेट मे है और वहा खाना नहीं पक रहा है, वहां तैयार भोजन  किट के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों के लिए दूध बिस्किट, पूड़ी सब्जी की भी व्यवस्था की गयी हैं। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि ‘‘मानव सेवा ही मानव धर्म है ‘‘ सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है और  बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News