-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
बढ़ते जल स्तर को देखते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा गांवो का निरंतर किया जा रहा स्थलीय निरीक्षण,की अपील






गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सदर, सेवराई, मोहम्मदाबाद, सैदपुर एवं जमानियॉ क्षेत्र के उपजिलाधिकारी द्वारा गॉव प्रभावित गॉवों का निरंतर स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद द्वारा गॉव सेमरा से प्रभावित गॉवों का निरीक्षण किया। जिसमें बनाए गए बाढ़ चौकी प्राथमिक विद्यालय सेमरा प्रथम में 10 परिवारों को सुरक्षित पुर्नवासित किया गया।
जिस क्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बाढ़ से गॉव प्रभावित क्षेत्रो का पैदल/नाव द्वारा निरीक्षण करते हुए गॉव के आने जाने वाले रास्तो, ग्रामीणो एवं पशुओ की सुरक्षा पुख्ता इंतेजाम, चारा, पानी, दवाईयो, आदि की जानकारी ली।संबंधित मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हाने बताया कि समस्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में 160 बाढ़ चौकी सक्रीय है जिसमें 44 बाढ़ शरणालयों बनाए गए है, जिसमें सैदपुर तहसील में 30 नावो ,जमानियॉ में 80 नाव, सेवराई में 61 नाव, मोहम्मदाबाद में 30 नाव, सदर में 132 नाव एवं कासिमबाद में कुल 07 नावे स्थापित किए गए है। कंट्रोल रूम नम्बर-05482224041, 9454417103 पर तत्काल सूचना दे सकते है। उन्होने ने अपील किया कि बाढ़ से प्रभावित गॉवो के बच्चो को पानी में न जाने दिया जाए, किसी प्रकार की समस्या हो तो बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सीधे संपर्क कर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते है।
मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने जनपद में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बताया कि 07 बाढ़ राहत केन्द्र बनाए गए है जिसमें 40 नॉवों की व्यवस्था लगातार गॉवों के किनारे भ्रमण लगातार सुरक्षा हेतु की जा रही है। जिसमें सब्बलपुर कला में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सभी पशुओं एवं व्यक्तिों को पूर्व से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुचा दिया गया है। बढ़ते जल स्तर से जानवरों एवं लोगो को सुरक्षति रखने हेतु शरणालय पूरी तरह से तैयार है। सभी तहसीलो में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों एवं जानवरों को सुरक्षित स्थानो पर रखने हेतु तैयारियॉ पूरी की जा चुकी है। सम्भावित प्रभावित आबादी, परिवार की सूची, प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की सूचना एकत्रित की जा चुकी है। सभावित फसल हानि का भी चिन्हित किया जा चुका है ताकि सूचनाओं का सत्यापन के उपरान्त तत्काल सहायता वितरण में विलम्ब न हो। -
सपना सिंह और सरिता अग्रवाल ने गोष्ठी का किया उद्घाटन,किसानों को दी गई जानकारी


गाजीपुर।त्वरित मक्का विकास योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। गोष्ठी मे उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डा० विनोद कुमार सिंह, डा० धर्मेन्द्र सिंह, डा० रागिनी दूबे, डा० ऑमकार सिंह मौजूद थे। डा० ओमकार सिंह एवं पारस नाथ तकनीकी सहायक द्वारा त्वरित मक्का विकास योजना अन्तर्गत मक्के की खेती को बढावा देने हेतु किसानो को विस्तृत जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया की जनपद में प्रजाति बायो 9544 का 50 एकड मे प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। एवं सामान्य वितरण हेतु 6 कु० संकर मक्का जो सभी विकास खण्डों के कृषि निवेश केंद्रों पर उपलब्ध है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि प्रदर्शन में शत प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है. एवं सामान्य वितरण पर मूल्य का 50 प्रतिशत अनुमन्य है। किसानो को बीज लेकर के बुवाई करने हेतु आग्रह किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनिकीट वितरण, प्रर्दशन एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत तोरिया बीज ( 2 किलो प्रति पैकेट) मिनिकीट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाईन आवेदन दिनांक-01.08.2025 से 15.08.2025 तक किया जाएगा जो पूरी तरह से पारदर्शी है। आनॅलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। एक कृषक को केवल एक पैकेट मिनिकीट प्राप्त हो सकेगा चयनित कृषको को मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से मिनिकीट का वितरण किया जाएगा। अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनिकीट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टलagridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाईन आवेदन करें।
-
डीएम-एसपी ने ददरी घाट का किया स्थलीय निरीक्षण,की अपील


पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी
गाजीपुर।गंगा जलस्तर बढ़ने के कारण जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की संयुक्त रूप से ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर और पवित्र माह सावन का अंतिम सोमवार में उमड़ने वाली कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के आवागमन के रास्तों व स्नान घाटों पर बैरिकेटिंग व सुविधा/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने का संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्हें नहाने की व्यवस्था हेतु फव्वारे के द्वारा सीडी से ऊपर ही किया जाए, साथ ही जिलाधिकारी में जनपद वासियों से अपील किया कि वह अपने छोटे बच्चों के साथ घाट पर स्नान करने के लिए न आए। -
सम्पूर्ण समाधान दिवस:357 शिकायत पत्र में 37 का निस्तारण


गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 357 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 37 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 07 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 29 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 5 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया।शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उन्होने कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदर सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। -
सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की तीन ब्लॉक में होगी भर्ती

सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की तीन ब्लॉक में होगी भर्ती,जमानिया, रेवतीपुर, जखनियां ब्लॉक
गाजीपुर।उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि जनपद के 3 विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में गाजीपुर के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
06 एवं 07 अगस्त को रेवतीपुर ब्लॉक एवं जमानियां ब्लॉक , 08 एवं 11को जखनियां ब्लॉक में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनिंग सेंटर के हेड डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जाएगा,जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में ,गाजीपुर में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन दिया जाएगा। -
ट्रिपल मर्डर:फरार आरोपी गिरफ्तार,बेटे ने की थी मां पिता बहन की हत्या

ट्रिपल मर्डर: फरार आरोपी गिरफ्तार,बेटे ने की थी मां पिता बहन की हत्या

गाजीपुर। जमीन विवाद के चलते अपने परिवार के तीन सदस्यों मां-बाप और बहन की हत्या करने वाले आरोपी अभय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने सदर कोतवाली क्षेत्र के पहेतिया गांव में 27 जुलाई को घरेलू भूमि विवाद में अपने पिता शिवराम यादव (65 वर्ष), माता जमुनी देवी (60 वर्ष) और बहन कुसुम देवी (36 वर्ष) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी।
वादी अमरनाथ यादव की शिकायत पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अभय यादव उर्फ भुट्टन यादव को चौकिया तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभय ने बताया कि उसकी बहन कुसुम की पहली शादी जैतपुरा में हुई थी। वहां से शादी टूटने के बाद दूसरी शादी हाथीखाना में हुई, लेकिन वहां भी संबंध खराब हो गए। उसने आरोप लगाया कि बहन ने माता-पिता को उसके खिलाफ कर दिया और उसकी 1 बीघा 4 बिस्वा 10 घूर जमीन अपने नाम करा ली।
अभय ने स्वीकार किया कि वह क्रोध और जमीन के लालच में था। उसने पहले बहन को, फिर माता और अंत में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। -
कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न,कार्यकर्ताओं में दिखा नया उत्साह

गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक गेस्ट हाउस में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शुक्रवार सम्पन्न हुई। बैठक में जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं जोनल समन्वयक प्रयाग जोन तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी रहे।जिन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की”गाजीपुर जैसे रणनीतिक जिले में कांग्रेस की जड़ें मजबूत करना समय की माँग है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम हर कार्यकर्ता को आवाज़ देंगे और जन-आंदोलनों को मजबूती देंगे।”
बैठक की समीक्षा बैठक में प्रदेश महासचिव एवं जिला कोऑर्डिनेटर देवेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रदेश सचिव एवं कोऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “संगठनात्मक ढांचे में अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता ही कांग्रेस को आगामी संघर्षों के लिए तैयार करेगी। गाजीपुर में यह अभियान एक मजबूत नींव रखेगा।”
प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि “कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है, जिसे गांव-गांव और हर बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रेरणादायक है।”
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने न केवल सुझाव दिए बल्कि आने वाले चुनावों की दिशा भी तय की। हम सब मिलकर कांग्रेस को फिर से जन-जन की आवाज़ बनाएंगे।”
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “शहर स्तर पर कांग्रेस संगठन को पूरी तरह से सक्रिय कर बूथ स्तरीय टीमों का पुनर्गठन किया गया है। जनता से जुड़ाव ही हमारी प्राथमिकता है।”बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ गठन, महिला एवं युवा इकाइयों की सक्रियता और स्थानीय मुद्दों पर जनसंघर्ष की रणनीति तय की गई।
कार्यकर्ताओं में इस बैठक के बाद नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। कांग्रेस नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहने और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व जिलाअध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह, अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, जनार्दन राय, सदानंद गुप्ता, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, रईस अहमद, ओम प्रकाश यादव, देवनारायण सिंह, अरविंद मिश्रा, अखिलेश यादव, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, आलोक यादव, राशिद भाई, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश सिंह, रतन तिवारी, कुसुम तिवारी, महबूब निशा, उषा चतुर्वेदी, किरण गौतम, आशुतोष गुप्ता आदि लोग अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील राम ने किया। धन्यवाद ज्ञापित शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सतीश उपाध्याय ने किया। -
पीडीए जनपंचायत एवं सम्मान समारोह का आयोजन




गाजीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में खजुरिया स्थित शहनाई पैलेस में पीडीए जनपंचायत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगम् वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा को जन्मदिन की बधाई भी दी। उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
इस पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा को संविधान , लोकतंत्र सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार गरीब ,पिछड़ो ,दलितों की विरोधी है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जहां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाने को लगातार संघर्ष कर रही है इसके उलट भाजपा चंद औधोगिक घरानों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने मे मशगूल है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे से आगाह करते हुए कहा कि हमें इनकी साजिश से सचेत रहने की जरूरत है।विधायक जै किशन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए खतरा बन गयी है। इसे सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है तहसील, थाने, अस्पताल से लेकर सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार, लूट, पुलिस उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंच गया है जिससे आम व्यक्ति को कहीं भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। फरियादी न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं उनकी सुनवाई करने के लिए कोई तैयार नहीं है।आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी, महंगी शिक्षा ,नौकरियों में भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया गया था, चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सेवा ,इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेस वे के क्षेत्र में जो कार्य किए गए आज सरकार उसको संरक्षित नहीं कर पाई।
इस जनपंचायत के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहाकि एक तरफ यह सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही हैं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में शिक्षा का कानूनी अधिकार छीना जा रहा है। पीडीए की एकजुटता और बढ़ती ताकत देख भाजपा बौखला गई है। इसके बदले में वह पीडीए तबके के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखने की साज़िश रच रही है। उत्तर प्रदेश में 26हजार 12 प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए है,5000प्राथमिक विद्यालयों का विलय किया जा रहा है,दो लाख से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती रोकी गयी है। यह सरकार शिक्षा के मूलभूत ढांचे को नष्ट करना चाहती है । हम सबको सरकार की इस साज़िश के खिलाफ खड़ा होना होगा और सावधान होना होगा। उन्होंने कहा कि इस लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए हम फिर मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त दवाई और मुफ्त सिंचाई करने कि काम करेंगे।समाजवादी पार्टी किसी भी गरीब के बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं होने देगी, हम सब पीडीए पाठशाला खोलकर हर बच्चे को शिक्षित करने का काम करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, डॉ सीमा यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, रईस अहमद,कन्हैयालाल विश्वकर्मा,अशोक कुमार बिन्द,राम जन्म चौहान, आरुणि चन्द्र सिंन्हा, रामवचन यादव,शौर्या सिंह, आमिर अली,सुभाष यादव गुड्डू,अमित ठाकुर,रीता विश्वकर्मा,राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद,जै हिंद यादव, विभा पाल,गोविंद यादव, अवधेश यादव राजू,अनिल यादव, तौकीर खां, डॉ समीर सिंह, सुजीत कुमार ,लल्लन राम, कमलेश यादव भानु, रीना यादव, बिन्दु बाला बिंद, अनिता यादव, छन्नू यादव, आजाद राय, रणजीत यादव, आलोक कुमार, देवेन्द्र यादव, शिवपूजन यादव पांचू,नरसिंह यादव,रामयश यादव,आत्मा यादव, मदन यादव,गोपाल जी श्रीवास्तव,रामदरश पाल,वृजदेव खरवार, रियाज अहमद अंसारी ,रामनारायण यादव, राजीव यादव, भगवान यादव,विभोर श्रीवास्तव, अरूण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू, संजीव श्रीवास्तव,केशव श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने किया। अंत में इस कार्यक्रम के आयोजक आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। -
समाज के लोकप्रिय नेता है हंसराज विश्वकर्मा

हंसराज विश्वकर्मा समाज के लोकप्रिय नेता है

गाजीपुर । विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष जनार्दन शर्मा की अध्यक्षता मे भाजपा वाराणसी के जिलाध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा का 57 वां जन्मदिन हर्ष उल्लास से केक काटकर मनाया गया।इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी । जिलाध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने हंसराज विश्वकर्मा के व्यक्तित्व का वर्णन करते हुए कहा कि स्वभाव से सहज हंसराज विश्वकर्मा समाज के लोकप्रिय नेता हैं। उनसे विश्वकर्मा समाज को बड़ी अपेक्षा है। विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे विश्वकर्मा समाज को सम्मान और मजबूती मिलेगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर छात्र संघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा,किशन शर्मा, देवव्रत विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा प्रधान, शिवम् विश्वकर्मा,अविनाश विश्वकर्मा, संजय शर्मा,अजय विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा,रौशन शर्मा व अनिल विश्वकर्मा आदि अन्य लोग उपस्थित रहे। -
सीवर गृह संयोजन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करे:सीडीओ


गाजीपुर।जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को निर्देशित किया कि सीवर गृह संयोजन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करे। साथ ही समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को गंगा में शव का प्रवाह, अनाधिकृत स्थानों पर शव दाह, एवं खुले में शौच कार्य को पूर्णतः बंद करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, सदस्य शैलेष राम एवं संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





