-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
महिला यौन उत्पीड़न निवारण हेतु समिति गठित

पीजी कॉलेज, गाजीपुर में महिला यौन उत्पीड़न निवारण हेतु समिति गठित
गाजीपुर। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गाजीपुर में दिनांक 24 जुलाई गुरुवार को महिला यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने समिति के सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपकर इसकी शुरुआत की। समिति की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. मीना सिंह (संगीत विभाग) करेंगी। जबकि डॉ. रागिनी अहिरवार (जंतु विज्ञान विभाग), डॉ. प्रतिमा सिंह (गणित विभाग), और डॉ. शिप्रा सिंह (गृह विज्ञान विभाग) इसके सदस्य हैं। प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने कहा कि यह समिति महाविद्यालय में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने हेतु शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निवारण एवं शिकायत का निस्तारण करेगी। अधिक जानकारी के लिए कमेटी के सदस्यों से छात्र-छात्राएं आवश्यकता अनुसार संपर्क कर सकते हैं। कमेटी के सदस्य छात्र-छात्राओं की सहायता हेतु सभी कार्य दिवस पर परिसर में उपलब्ध रहेंगे।
-
पिता ने पुत्र की चाकू मारकर की हत्या

पिता ने पुत्र की चाकू मारकर की हत्यागाजीपुर ।एक पिता ने मामूली बात पर अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।घर मे नहाने के मामूली विवाद में पिता ने अपने नौजवान बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी।मामला खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव का है।जहाँ रहने वाला सलमान अपने काम के बाद घर पहुंचा तो नहाने के लिए बाथरूम में जाने लगा।इसी दौरान उसके पिता शहाबुद्दीन ने उसे बाद में नहाने के लिए कहा,लेकिन बेटे ने तुरंत नहाने की जिद की।इस बात को लेकर पिता पुत्र दोनों में विवाद हो गया।विवाद के दौरान पिता शहाबुद्दीन ने बेटे सलमान पर चाकू से हमला कर दिया।हमले में बुरी तरह घायल सलमान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया।फिलहाल मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
-
महिला पीजी कॉलेज में सभी विषयों में प्रवेश के लिए पढ़ाई गई तारीख

गाजीपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में सभी विषयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की तारीख 30 जुलाई 2025 तक बढ़ गई है। एम ए /एम एस सी प्रथम सेमेस्टर की काउंसलिंग 1 अगस्त 2025 को प्रस्तावित।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश काउंसलिंग जारी है। महाविद्यालय में स्नातक एवं परस्नातक बी ए, बीएससी, एमए, एमएससी(बॉटनी)प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि 20 जुलाई 2025 से बढ़ा दी गई है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी के अनुसार सभी इच्छुक और अर्ह छात्राएं 30 जुलाई 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार बी ए एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर में काउंसलिंग का प्रथम एवं द्वितीय चरण पूर्ण हो गया है। रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं तत्पश्चात प्रवेश काउंसलिंग जारी है। बीए प्रवेश हेतु आवेदन करने वाली छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात अपने आवेदन पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रतियों के साथ प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार से 1:00 से 3:00 बजे के मध्य संपर्क कर अपना विषय आवंटन कराकर फीस जमा कर सकती हैं। इसी प्रकार बीएससी की छात्राएं जंतु विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ दिवाकर मिश्र से संपर्क कर प्रवेश काउंसलिंग एवं विषय आवंटन के पश्चात अपना फीस जमा कर सकती हैं। छात्राएं प्रवेश काउंसलिंग के लिए अपने प्रवेश आवेदन तथा समस्त शैक्षिक प्रपत्रों की मूल एवं छाया प्रतियों के साथ ससमय महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना विषय आवंटन करा लें।
प्रथम एवं द्वितीय चरण के प्रवेश काउंसलिंग में छूटी छात्राएं भी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना प्रवेश काउंसलिंग सीट रिक्त होने तक करा सकती हैं। महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त सभी छात्राएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित हो तथा फीस जमा कर अपने परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड उप मुख्य शास्ता डॉ संगीता से हिंदी विभाग में संपर्क कर प्राप्त कर लें तथा उसे अपने पास सदैव रखें।
परास्नातक एम ए/एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश 1 अगस्त 2025 को प्रस्तावित है। अद्यतन सूचना के लिए प्रवेश हेतु आवेदन करने वाली छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।डॉ शिव कुमार प्रवेश/ मीडिया प्रभारी राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गाज़ीपुरAssistant Professor of Psychology,
Govt Girls PG College, Ghazipur, UP. -
15216 परीक्षार्थी समीक्षा अधिकारी के परीक्षा में होंगे सम्मिलित, 34 केंद्रों पर होगी परीक्षा

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश की अध्यक्षता में सोमवार को उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०) परीक्षा 2023 हेतु निर्धारित परीक्षा की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक संग बैठक पुलिस लाईन सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 27 जुलाई, 2025 दिन रविवार को एक सत्र में (पूर्वाह्न 09.30 बजे से 12.30 तक) में कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जनपद में निर्धारित 34 परीक्षा केन्द्रों पर कुल लगभग 15216 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगे। उन्होने बताया कि परिक्षार्थी समय से डेढ़़ घण्टा पहले केन्द्र पर पहुॅकर रिपोर्टिंग करें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 34 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाये गये है।
उन्होने बताया कि 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सम्मिलित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र/गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुँचाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो का परीक्षा से पूर्व भ्रणम कर वहां भौतिक सत्यापन एवं केन्द्र के केन्द्रव्यवस्थापक एवं सह केन्द्रव्यवस्थापक के साथ बैठक कर परीक्षा से सम्बन्धित समस्त तैयारी की समीक्षा कर लेगें। समस्त सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रो पर बिजली, ंसी सी टी वी कैमरे, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग के आधार पर परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था एव अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व मे सुनिश्चित कर लेगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, खाने पीने की सामाग्री, केल्कुलेटर, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री ले कर आना सख्त प्रतिबधित रहेगा। परीक्षा मे किसी भी संविदाकर्मी को न लगाया जाये। उन्होने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एंव पारदर्शी ढंग कराना हम सभी का कर्तव्य है। परीक्षा में कही भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्रव्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होगे। उन्होने कहा कि परीक्षा समयबद्ध एवं अतिमहत्तपूर्ण है इसमे किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र प्रसाद, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेक, केन्द्र व्यव्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, जिला विद्यालय निरीक्षक, एवं अन्य अधिकरीउपस्थित थे। -
स्नातक एमएलसी चुनाव से पहले मतदाता बनाने में दावेदारों ने झोंकी ताकत

स्नातक एमएलसी चुनाव से पहले मतदाता बनाने में दावेदारों ने झोंकी ताकत
गाजीपुर। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाग्य आजमाने की तैयारी में जुटे दावेदार चुनाव से पहले अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदाता बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और अपनी ताकत झोंक दी है। चुनाव में अब करीब सात महीने ही बचे हैं, ऐसे में उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को जीतने के लिए दृढ़ संकल्पित माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय शिक्षकों और स्नातकों तक पहुंचने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में सीधे भाग ले रहे हैं। उनका कहना है कि वह गरीब और बेरोजगार युवाओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। उनकी समस्याओं को अपनी समस्या मानते हैं। दिनेश चंद्र राय शिक्षक के साथ ही साथ तीन दशक से सामाजिक क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्हें स्नातक चुनाव क्षेत्र में सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
वहीं, शिक्षक कोटे से सपा के वर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव भी लगातार मतदाता बढ़ाने और कॉलेजों पर जनसंपर्क कर रहें हैं। शिक्षकों की समस्या को लेकर सदन में उठाने की बात कर रहें हैं।
उधर किसी भी प्रमुख दल ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन दावेदार अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
इनसेट –
दावेदार चला रहे मतदाता बनाने का कार्य
खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में हर बार नई मतदाता सूची बनाई जाती है और उसी के अनुसार चुनाव होता है। आमतौर पर स्नातक मतदाता बनने में रुचि नहीं दिखाते। दावेदार ही अपने समर्थकों के माध्यम से स्नातकों का विवरण लेते हैं और आवेदन पत्र भरकर निर्वाचन कार्यालय में जमा करते हैं। ऐसे में दावेदार ही मतदाता बनाने का क्रम चला रहे है।
इनसेट –
इंटरनेट मीडिया पर चला रहे अभियान
दावेदारों के समर्थक नौकरीपेशा लोगों एवं अन्य स्नातकों के बीच जाकर उन्हें मतदाता फार्म भरवाए जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिए लोगों तक यह सूचना भी पहुंचाई जा रही है। लोगों से उनके दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। राजनीतिक दलों ने भी अपने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदाता बनाने के काम में लगा दिया है। बूथ स्तर तक स्नातकों को चिह्नित कर उन्हें मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने का काम जोरों पर है।
इनसेट –
ये बन सकेंगे मतदाता
खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वे ही लोग मतदाता बन सकते हैं, जिन्होंने अक्टूबर 2025 तक अपना स्नातक पूरा कर लिया है। मतदाता बनने के लिए आवेदन पत्र के साथ स्नातक का अंकपत्र एवं एक पहचान पत्र की प्रति जमा करनी होगी। -
शहीदों की याद में आयोजित होगा कार्यक्रम

शहीदों की याद में आयोजित होगा कार्यक्रम
शामिल होंगे एलजी से लेकर कैबिनेट मंत्री, शहीदों के परिजन होंगे सम्मानित
गाजीपुर। शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में 18 अगस्त को अगस्त क्रांति के महानायकों में प्रमुख अष्ट शहीदों की याद में शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इसके लिए शहीद स्मारक समिति की ओर से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। शहीद स्मारक समिति के उपाध्यक्ष और माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय एवं वरिष्ठ सदस्य भाजपा नेता प्रमोद राय ने बताया कि सोमवार की सुबह दस बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ में झंडारोहण झांकी का अनावरण एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होने बताया कि 18 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के करो या मरो के नारे के आह्वान पर शेरपुर के आठ बलदानी वीरों ने डा. शिवपूजन राय के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद तहसील परिसर पहुंचकर यूनियन जैक उतार कर तिरंगा लहराते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी याद में आजादी के बाद से ही प्रतिवर्ष 18 अगस्त को मुहम्मदाबाद तहसील परिसर स्थित शहीद भवन एवं शहीद पार्क में हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर अष्ट शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। झंडारोहण, श्रद्धांजलि सभा एवं विभिन्न स्कूली बच्चों एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नारद राय, अलका राय आदि नेताओं को आमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन राय, आनंद मोहन पांडेय, सूर्य प्रकाश राय, संतोष कुमार, आनंद राय आदि लगे हुए हैं। -
सपा नेता ने ओवर ब्रिज पर जाली लगाने को लेकर सौंपा पत्रक, कहा……

अधिकारियों की उदासीनता के कारण नहीं लग पा रहा रौजा ओवर ब्रिज पर जीवन रक्षक जाली
गाजीपुर। सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी को एक पत्रक उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया। जिसमें अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रीज पर आवागमन से कुछ ऐसी घटनाए हो चुकी है जिसके कारण दोनो साइड में कुछ उचाई लिये हुए साइडर जाली की अति आवश्यकता है। उन्होंने ने बताया कि इससे पहले भी हम इस संबंध में पत्रक सौंप चुके है। परन्तु पूरी तरह से उदासीनता दिखाई गई है। बीते दिनों ओवरब्रिज पर कई व्यक्तियों का गिरने के कारण मृत्यु हो चुकी है। ऐसी घटनाए पुनः होने की सम्भावना की स्थिति में बनी रहती है। ऐसी स्थिति में जनहित में दोनो साइडर की सुरक्षा आवश्यक है। अभिनव सिंह ने जिलाअधिकारी से आग्रह किया कि यह कार्य जनहित को ध्यान मे रखते हुए रौजा ओवरब्रीज के दोनो साइडरों पर सुरक्षा कवच बनाने हेतु जालीदार साइड लगवाने की संबंधित अधिकारी को निर्देशित करे जिससे लोगों की लोगों के जान माल की सुरक्षा हो सके। कहा कि इस समस्या के निदान तक हम संघर्ष करते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर कंचन रावत, रीना यादव, राजदीप रावत,वेद प्रकाश,रामबिलास यादव,मोहन रावत,लड्डन खा,अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।
-
शाह फैज स्कूल के स्थापना दिवस पर सपना सिंह ने किया टॉपर बच्चों को सम्मानित


गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में 40वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रहीं। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी द्वारा पुष्प-गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन व प्रार्थना से हुयी, तत्पश्चात निदेशक ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का अभिनन्दन किया करते हुए विद्यालय की संस्थापिका मैडम सईदा फैज़ के संघर्ष के दिनों को बताया । उन्होंने अपने भाषण में मुख्य अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने पर आभार व्यक्त किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई परीक्षा 2024-25 में विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यालय टॉपर क्रमशः आस्था गुप्ता, प्रियांशु तिवारी (विज्ञान संकाय) व कला संकाय के टॉपर अब्दुस समद तथा अजरा राजी को नगद राशि , स्वर्ण पदक, एक कलाई घड़ी, प्रशस्ति पत्र व पौधा तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मनीषा यादव व सानिया जेहरा (विज्ञान संकाय) को नगद राशि राशि ,रजत पदक, कलाई घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र व पौधा प्रदान किया गया तथा इसके साथ ही इन छात्रों के लिए शुल्क माफ़ी की भी घोषणा की गयी । रसायन विज्ञान में 100% अंक प्राप्त करने वाली मानसी पटेल तथा विज्ञान में 100% अंक प्राप्त करने पर शिवा सिंह तथा 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी नगद राशि, प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। सम्बंधित विषय अध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के वरिष्ठ कंप्यूटर अध्यापक विजय बहादुर सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों का वृत्त चित्र प्रस्तुत किया। विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा सौम्या सिंह ने अपने विद्यालय-संबंधित सुखद अनुभवों को बताया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि ‘बच्चों को सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनाना चाहिए, उसके बाद वे जीवन में अपनी भूमिका स्वयं निश्चित कर लेंगे।‘ उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको मिलकर मैडम फैज़ के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए । तत्पश्चात मुख्य अतिथि, निदेशक, निदेशिका, प्रबंधिका व प्राचार्य द्वारा स्कूल-पत्रिका “Fragrance” का पुस्तक विमोचन किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित सभी व्यक्तियों ने वृक्षारोपड़ भी किया। कार्यक्रम का सञ्चालन विद्यालय की अध्यापिका गरिमा सिंह एवं अध्यापक मनोज बरनवाल ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत के अध्यापक श्याम कुमार शर्मा, दीपिका वर्मा एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा विद्यालय गीत भी प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, प्रबंधिका अतिया अदहमी, निदेशिका डॉ मीना अदहमी,मदर मरियम ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक समीर अदहमी, मैनेजमेन्ट कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन, विद्यालय के प्राचार्य इकरामुल हक, उप-प्राचार्य हनीफ़ अहमद सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र ज्ञान से किया गया।






-
पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, काउंसलिंग 23 से 25 जुलाई तक

पी जी कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, काउंसलिंग 23 से 25 जुलाई तक

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग 23, 24 और 25 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के मध्य महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। प्राचार्य ने यह भी जोड़ा कि काउंसलिंग प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी अभ्यर्थियों से समयबद्धता और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थिति की अपेक्षा की जाती है।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
-
बैंक राष्ट्रीयकरण की 56वीं वर्षगांठ पर यूपीबीयूई जिला इकाई ने लिया संकल्प

“बैंक केवल व्यवसाय नहीं, विश्वास हैं”, बैंक राष्ट्रीयकरण की 56वीं वर्षगांठ पर यूपीबीयूई गाजीपुर इकाई का संकल्पगाजीपुर। बैंक राष्ट्रीयकरण की 56वीं वर्षगांठ पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (UPBEU) की जिला इकाई द्वारा शनिवार को लालदरवाजा स्थित शाखा परिसर में एक विचारगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के जिला मंत्री सत्येन्द्र गुप्ता, इकाई अध्यक्ष श्री राम जी, उपाध्यक्ष कमलेश सिंह सहित बैंककर्मियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत बैंक राष्ट्रीयकरण के ऐतिहासिक संदर्भों को साझा करते हुए की गई। वक्ताओं ने 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय को गरीबों, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्वतंत्रता की नींव बताया। जिला मंत्री श्री सत्येन्द्र गुप्ता ने कहा कि “बैंक राष्ट्रीयकरण ने बैंकों को अमीरों की चौखट से निकालकर गरीबों की चौपाल तक पहुंचाया। आज यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि करोड़ों आम लोगों के आर्थिक सपनों की सुरक्षा है। यदि यह नींव हिली, तो सामाजिक न्याय की पूरी इमारत डगमगा जाएगी। हमें निजीकरण के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करनी होगी।”
अध्यक्ष श्री राम जी ने कहा कि सार्वजनिक बैंकों ने दशकों तक देश की अर्थव्यवस्था को हर संकट में संभाला है। चाहे वह कृषि संकट हो, महामारी या नोटबंदी। उन्होंने कहा, “हम सभी बैंककर्मी सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने वाले सैनिक हैं।” उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि बैंकों को मुनाफे की अंधी दौड़ में धकेला गया, तो समाज का अंतिम व्यक्ति आर्थिक व्यवस्था से बाहर हो जाएगा। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे निजीकरण के प्रयासों को जनविरोधी करार दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बैंककर्मियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की रक्षा, सामाजिक उद्देश्य की पूर्ति, और आम जनता की सेवा के लिए संगठित, जागरूक और सक्रिय रहेंगे।





