सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

गाजीपुर। यूपीए चेयरपर्सन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले जिला महिला चिकित्सालय परिसर में किया गया।
कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में भर्ती महिला मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल दिए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सोनिया गांधी 79 वर्ष की हो गई, वे त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं, उन्होंने पार्टी मुखिया होने के नाते देशहित में कई बड़े फैसले लिए और उसपर पार्टी नेताओं ने कई जनहित के काम भी किए। सुनील राम ने बताया कि सोनिया जी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करना कांग्रेस पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मरीजों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रीमती गांधी ने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, यह सेवा कार्यक्रम उनके आदर्शों को मजबूत करता है। फल पाकर कई मरीजों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
वितरण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों की समस्याएं सुनीं। अस्पताल स्टाफ ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया और व्यवस्था बनाए रखने में मदद की। पार्टी प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने सोनिया गांधी के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि कांग्रेस आगे भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाती रहेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजीव सिंह, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, राशिद, आलोक यादव, सतीश श्रीवास्तव, सुमन चौबे, सदानंद गुप्ता, कुसुमदेवी, कमलेश्वर शर्मा, जेपी पांडे, शबीहूल हसन, रमेश गुप्ता, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, जुगनू सिंह, अंसार अहमद, प्रवीण दुबे, विनय पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ तेज


वेलफेयर क्लब की बैठक में जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ तेज

गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक क्लब कैंप कार्यालय, कचहरी रोड पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी।
क्लब के परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों में होगा। पहला चरण 14 दिसम्बर, रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति, चित्रकला, तथा निबंध लेखन की लिखित परीक्षाएँ शामिल रहेंगी। इसके लिए जनपद में कुल नौ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं तथा पीजी कॉलेज टेरी के कुशल छात्र–छात्राओं को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा को पूरे आयोजन का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
गाज़ीपुर सदर में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को मुख्य परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जहां व्यवस्थापक सत्य प्रकाश तिवारी होंगे। इसी प्रकार
नंदगंज के रेनबो मॉडर्न स्कूल में नौशाद अहमद, सैदपुर के एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर में डा. जितेन्द्र कुमार, भांवरकोल के मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी में नूर अफसा, मुहम्मदाबाद सूरतापुर के चंदनी पब्लिक स्कूल में पवन कुमार पांडेय, गौसपुर के राहुल सांकृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विनोद मिश्रा, कासिमाबाद के ओम साईं पब्लिक स्कूल में सत्यदेव दूबे, लावा नेवादा के एस.एस. पब्लिक स्कूल में अजय यादव, दिलदारनगर के कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनाथ कुशवाहा को व्यवस्था का प्रभार दिया गया है।
इन सभी केंद्रों पर कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति की परीक्षाएँ बहुविकल्पीय पद्धति से होंगी, जिसमें प्रतिभागियों को सही उत्तर वाले गोलों को काला करना होगा। वहीं चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित विषयों पर आधारित होंगी।
द्वितीय चरण में स्व. केशव प्रसाद शर्मा स्मृति जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता, तृतीय चरण में “आवाज़ की आगाज़” गायन प्रतियोगिता तथा
चतुर्थ चरण में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
उक्त तीनों प्रतियोगिताएँ जनवरी माह में जनपद मुख्यालय पर संपन्न होंगी।
गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 4 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
क्लब खेल प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह “29वां वेलफेयर उत्सव” में ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में जिला गवर्नर पवन पांडेय, क्लब ऑडिटर डा. जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा, सत्यदेव दूबे, अजय यादव, राम कुमार, नौशाद अहमद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने की।

राम भक्तों की याद में किया गया शौर्य सभा का आयोजन

गाज़ीपुर। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल द्वारा जिला कार्यालय कलेक्टर घाट पर मंगलवार को शौर्य सभा 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले राम भक्तों एवं वीर बजरंगियों के तप और शौर्य को स्मरण करने हेतु सम्पन्न हुआ।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर केवल आस्था की नहीं, बल्कि त्याग, संघर्ष और पराक्रम की ऐतिहासिक विजय है। असंख्य बलिदानियों ने सनातन अस्मिता पर लगे कलंक को मिटाने और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।


सभा में युवा पीढ़ी को इस अमर संघर्षगाथा से प्रेरित होकर राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूक व संगठित रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राम भक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और सभी ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पाण्डे, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला सह मंत्री ओमप्रकाश, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज, जिला कोषाध्यक्ष आनन्द, प्रांत कार्यकारी सदस्य प्रदीप, सैदपुर जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला धर्माचार्य प्रमुख प्रदीप, जिला सेवा प्रमुख स्वामी जी, बृजेश सिंह, बजरंग दल नगर सह संयोजक राजन सिंह, बजरंग दल नगर गौ रक्षा प्रमुख संदीप मोदनवाल, बजरंग दल वार्ड संयोजक आदित्य, बजरंग दल वार्ड संयोजक संजीव, बजरंग दल वार्ड संयोजक विश्वजीत, बजरंग दल वार्ड संयोजक विनोद, बजरंग दल वार्ड संयोजक शिवम सहित अन्य बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया डिफेंस पब्लिक स्कूल का एनुअल फंक्शन

गाजीपुर। डिफेंस पब्लिक स्कूल का एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम रविवार को मनाया गया। इस कार्यक्रम का विषय थीम “आजादी” रखा गया था। जिसमें देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीपीएस के छात्रों ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति की। प्रकृति संरक्षण ,पृथ्वी के संरक्षण रासायनिक खादों के दुष्प्रयोग,और देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत कार्यक्रमो का मंचन किया गया। आए हुए अभिभावक और अतिथियों ने भावविभोर होकर बच्चों की सराहना की‌। कार्यक्रम की शुरुआत वेलकम स्पीच से हुई ।

मुख्य अतिथि डॉक्टर गिरीश चंद्र त्रिपाठी पुर्व वॉइस चांसलर बीएचयू , राकेश कुमार मिश्रा एडिशनल एसपी और स्पेशल गेस्ट शेखर सेगर डीएसपी रहे ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई जिसे मुख्य अतिथि गेस्ट ऑफ ऑनर और स्पेशल गेस्ट के साथ मिलकर स्कूल के डायरेक्टर अहमर जमाल और प्रिंसिपल जैनब फातिमा ने दीप को प्रज्वलित किया ।उसके बाद सरस्वती वंदना का कार्यक्रम किया गया। इस इसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत बहुत ही अच्छे कार्यक्रम रखे गए।

चीफ गेस्ट डॉक्टर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कहा कि डिफेंस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बहुत ही जबरदस्त परफॉर्मेंस किया है। उन्होंने स्कुल के डायरेक्टर अहमर जमाल के दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मुश्ताक अहमद और शहीद जुनैद आलम को अगस्त क्रांति का योद्धा बताया और उनको श्रद्धांजलि दी।डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा एडिशनल एसपी में कहा कि कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने जितने अच्छे से इस कार्यक्रम को किया है इसके लिए सभी अध्यापक बधाई के पात्र हैं।

डीएसपी शेखर सेगर ने भी बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खालिद आमिर एम ए एच स्कूल के प्रिंसिपल ,गुड्डू केसरी व्यापार संघ अध्यक्ष, आसिफ खान व्यापारी नेता,जावेद अशरफ बैंक मैनेजर ,उबैदुर रहमान सिद्दीकी इतिहासकार ,जोगी यादव अध्यक्ष प्रधान संघ,एड आमिल नियाज. राजन प्रजापति , शिवदरस यादव समाज सेवी,फौजदार यादव प्रधान सहित और भी सम्मानित अतिथि मौजूद रहे और कार्यक्रम की सराहना की।

अतिथियों का स्वागत अनस जमाल ने किया और टीचर्स को स्मृति चिन्ह दे कर चेयरपर्सन नेदा फात्मा और प्रिंसिपल मैम ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। एंकरिंग ईरम आफताब ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्टगान गा कर किया गया।

जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ तेज


वेलफेयर क्लब गाज़ीपुर की बैठक में जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ तेज

गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब गाज़ीपुर एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक क्लब कैंप कार्यालय, कचहरी रोड पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी।
क्लब के परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों में होगा। पहला चरण 14 दिसम्बर, रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति, चित्रकला, तथा निबंध लेखन की लिखित परीक्षाएँ शामिल रहेंगी। इसके लिए जनपद में कुल नौ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं तथा पीजी कॉलेज टेरी के कुशल छात्र–छात्राओं को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा को पूरे आयोजन का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
गाज़ीपुर सदर में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को मुख्य परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जहां व्यवस्थापक सत्य प्रकाश तिवारी होंगे। इसी प्रकार
नंदगंज के रेनबो मॉडर्न स्कूल में नौशाद अहमद, सैदपुर के एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर में डा. जितेन्द्र कुमार, भांवरकोल के मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी में नूर अफसा, मुहम्मदाबाद सूरतापुर के चंदनी पब्लिक स्कूल में पवन कुमार पांडेय, गौसपुर के राहुल सांकृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विनोद मिश्रा, कासिमाबाद के ओम साईं पब्लिक स्कूल में सत्यदेव दूबे, लावा नेवादा के एस.एस. पब्लिक स्कूल में अजय यादव, दिलदारनगर के कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनाथ कुशवाहा को व्यवस्था का प्रभार दिया गया है।
इन सभी केंद्रों पर कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति की परीक्षाएँ बहुविकल्पीय पद्धति से होंगी, जिसमें प्रतिभागियों को सही उत्तर वाले गोलों को काला करना होगा। वहीं चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित विषयों पर आधारित होंगी।
द्वितीय चरण में स्व. केशव प्रसाद शर्मा स्मृति जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता, तृतीय चरण में “आवाज़ की आगाज़” गायन प्रतियोगिता तथा
चतुर्थ चरण में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
उक्त तीनों प्रतियोगिताएँ जनवरी माह में जनपद मुख्यालय पर संपन्न होंगी।
गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 4 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
क्लब खेल प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह “29वां वेलफेयर उत्सव” में ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में जिला गवर्नर पवन पांडेय, क्लब ऑडिटर डा. जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा, सत्यदेव दूबे, अजय यादव, राम कुमार, नौशाद अहमद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने की।

सईदा फ़ैज़ अंतर विद्यालयी बाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में ‘सईदा फ़ैज़ अंतर विद्यालयी बाद- विवाद प्रतियोगिता’ का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना सभा  से किया गया। विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने फूलों का गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद विद्यालय के निदेशक द्वारा निर्णायक मंडल का परिचय एवं छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया। वाद- विवाद प्रतियोगिता के लिए उच्च वर्ग का विषय था -Can artificial intelligence replace human intelligence ?और कनिष्ठ वर्ग का विषय Is Digital technology making children’s life better?  प्रतियोगिता में जिले के दस विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा सबने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचारों को व्यक्त किया ।

निर्णायक मंडल में पीजी कॉलेज गाजीपुर की सहायक प्रवक्ता डॉ आस्था सिंह एवं राजकीय महिला विद्यालय की प्रवक्ता मनोरमा सिंह ने बच्चों की बातों को ध्यान से सुनते हुए उनकी प्रतिभा का अवलोकन किया। यद्यपि बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए निर्णय लेना बहुत मुश्किल रहा फिर भी कुछ मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर सनशाइन पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर सेंट जॉन्स स्कूल, तृतीय स्थान पर शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल एवं एम जे आरपी पब्लिक स्कूल रहा। उच्च वर्ग में प्रथम स्थान पर सेंट जांस स्कूल, द्वितीय स्थान पर स्कालर पब्लिक स्कूल एवं शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल,, तृतीय स्थान पर सन साइन पब्लिक स्कूल रहा।

सम्पूर्ण में प्रथम स्थान पर सेंट जॉन्स स्कूल, द्वितीय स्थान पर शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान पर सनशाइन पब्लिक स्कूल रहा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं  को₹2000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 1500 रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 1000 रुपए तथा सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र फैजान अहमद को 500 रुपए , प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह दिया गया। 

मनोरमा सिंह एवं डॉ आस्था सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बर्धन किया।उक्त अवसर पर निर्णायक मंडल डॉ आस्था सिंह एवं मनोरमा सिंह, विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी , निदेशिका डॉ मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक , उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं पूर्व अध्यापिका आभा सिन्हा तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर निदेशक ने सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक मनोज बरनवाल ने किया तथा सभा का समापन करते हुए विद्यालय की निर्देशिका डॉ मीना अदहमी ने बच्चों से कहा कि अपने ज्ञान और हिम्मत के द्वारा आप सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

सांध्वी सुमनपुरी का भारत भ्रमण यात्रा नगर में

सांध्वी सुमनपुरी का भारत भ्रमण यात्रा नगर में
गाजीपुर। भारत दर्शन के उद्देश्य को लेकर भारत भ्रमण यात्रा कर रही सांध्वी सुमनपुरी दीदी आज सोमवार को गाजीपुर नगर में पहुंची जहां पर प्रातः काल नगर के माधव बस्ती में अपर शासकीय अधिवक्ता नीरज के आवास पर संघ प्रार्थना के समापन के पश्चात भगवा ध्वज के नेतृत्व मे नगर यात्रा का प्रारंभ हुआ। यह पद यात्रा प्रकाश नगर चौराहे से होते हुए श्रीराम लीला लंका, सकलेनाबाद दुर्गा चौक होते हुए महुआबाग, झुन्नूलाल का चौराहा, बैजनाथ चौक प्रकाश टॉकीज, टाउन हॉल, स्टीमर घाट पहुंचकर समापन हुआ और ध्वज प्रणाम के पश्चात पद यात्रा स्वयंसेवक वरूण के आवास पर कार्यक्रम समापन हुआ।

इस यात्रा की जानकारी देते हुए सांध्वी सुमनपुरी दीदी ने बताया कि 4 वर्ष की यह यात्रा अगस्त 2024 में प्रारंभ होकर सन 2028 तक चलेगी। इस यात्रा की शुरुआत 12 ज्योतिर्लिंग में से एक सोमनाथ महादेव सौराष्ट्र प्रांत से प्रारंभ होकर उज्जैन से अयोध्या भगवान श्रीराम मंदिर होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंची है और आगे बैजनाथ धाम जाएगी तत्पश्चात यह यात्रा श्रीकाशी, बैजनाथ धाम से प्रयागराज, चित्रकूट होते हुए दक्षिण के श्री रामेश्वरम तक यात्रा करते हुए केरल प्रान्त स्थित केन्द्र पर सन् 2028 मे इस यात्रा का समापन होगा। भारत भ्रमण यात्रा के दौरान 10 प्रान्त की यात्रा अब तक हो चुकी है।

जिसमें पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश मे चल रही है। इसके पश्चात बिहार के बक्सर मे प्रवेश करेगी। इस यात्रा के माध्यम से देश के प्रत्येक घरो मे कुटुंब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी अपनाने व नागरिक कतर्व्य की भावना जगाकर राष्ट्रीय प्रेम जागृत करना है। घर घर जाकर परिवार से मिलकर माताओ, बहनो व सज्जन शक्ति को जगाना है। तभी हम एक अखण्ड भारत का निर्माण कर सकते है।

इस पद यात्रा में सभी भक्त श्रीराम जय राम जय जय राम व भारत माता की जय, बन्देमातरम के नारो से गुंजायमान रहा। इस पदयात्रा में जिला प्रचारक प्रभात, जिला प्रचार प्रमुख चन्द्रकुमार, नगर संचालक दीनदयाल, नगर कार्यवाह अंजनी, सह नगर कार्यवाह अभिषेक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, कृष्णबिहारी राय भाजपा, विजय नरायन राय, अवधेश सिंह, संजय, गिरधर चौरसिया, अजय तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, धन्नू जायसवाल सहित दर्जना लोग शामिल रहे।

डीएम को सौंपा 10 हजार हस्ताक्षर अभियान का ज्ञापन

गाजीपुर। जिले में जर्जर सड़कों को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान के समापन के बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 10 हजार शहरवासियों के हस्ताक्षर शामिल हैं। ज्ञापन में पिछले सात वर्षों से चल रहे सीवर कार्य के कारण सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई है। शम्मी सिंह ने बताया कि गाजीपुर नगरीय क्षेत्र में पिछले सात वर्षों से सीवर का कार्य जारी है। नगर के प्रमुख मार्गों पर दो वर्ष पहले ही कार्य समाप्त हो चुका है, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा इन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है।सड़कों की खराब स्थिति के कारण शहरवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, और धूल व गंदगी के कारण बीमारियों का सामना कर रहे हैं।

लोगों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि पिछले सात वर्षों में शहरी क्षेत्र में सीवर निर्माण कंपनी, जल निगम, नमामि गंगे प्रोजेक्ट, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी जैसी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए गए कार्यों की जांच की जाए। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार व्यक्ति या फर्म पर मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके साथ ही वर्तमान में चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए सक्षम अधिकारियों की एक समिति गठित की जाए। यह समिति कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा होने को सुनिश्चित करेगी। पत्रक देने वालों में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, राजेश प्रजापति, अनुज भारती(पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) आलोक सिंह (पूर्व छात्र नेता)व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आसिफ खान, संजय सिंह, प्रशांत सिंह, बृजेश राय, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

वीरागंना लक्ष्मी बाई छात्राओ के लिए प्रेरणासा्रेत

वीरागंना लक्ष्मी बाई छात्राओ के लिए प्रेरणासा्रेत
गाजीपुर। महारानी रानी लक्ष्मी बाई के जयन्ती पर राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में रानी लक्ष्मी बाई इण्टर कालेज फुल्लनपुर में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सह नगर कार्यवाहिका प्रियंका ने महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर मार्लापण किया गया। कार्यक्रम का उदबोधन करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया की महारानी लक्ष्मी बाई महिलाओ के लिए प्रेरणास्रोत रही है सन् 1857 की का्रन्ति बिगुल में उन्होने अग्रेजो के साथ जो आजादी को लेकर जो संघर्ष किया वो आज पूरे दुनिया के लिए एक मिशाल बन गया। महारानी लक्ष्मी बाई बचपन से ही बहुत कुस्राग बृद्धि व युद्धकौशल की महारत हासिल कर लिया था। इनके बचपन का नाम मनू था जिनका जन्म 19 नवम्बर 1828 में वाराणसी में हुआ और काशी से मराठवाड़ा तक का सफर तय करते हुए जिनके कुशल नेतृत्वकर्ता के बल पर उनका विवाह मराठा गंगाधर राव से 1942 में हुआ जो झांसी के राजकुमार से हुआ।

इनका एक पुत्र. दामोदर राव हुआ। इनके पति गंगाधर राव की मृत्यु 1853 में हो गयी। मृत्यु के पश्चात इन्होने पुरे झांसी का राज सम्भांला और अंग्रेजो के खिलाफ कं्रान्ति छेड़ दी। पूरे मराठो का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजा से कई युद्ध किये और अपने रणकौशल व तलवार कला मे निपूण होने के चलते अंग्रेज उनके सामने टीक न सके और अंग्रेजो को मुंहतोड़ जबाब देते हुए विजय श्री हासिल की। अंग्रेजो ने लक्ष्मी बााई को परास्त करने के लिए छल का प्रयोग करते हुुए बाटो और राज करो की नीति अपनायी और अग्रेजो व रानी लक्ष्मी बाई के बीच फूलबाग ग्वालियर के मैदान मे घोर युद्ध चला और 29 वर्ष के उम्र में 18 जून 1858 को युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुई। जो मराठा मे वीरागंना लक्ष्मीबाई के नाम से विख्यात हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओ ने रानी लक्ष्मी बाई की विभिन्न झांकियां निकाली और उनके प्रेरक प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर सैकड़ो छात्राओ व शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

फाइलेरिया रोगियों को दिया गया किट, बताया गया देखभाल का तरीका

गाजीपुर। फाइलेरिया एक गंभीर लाइलाज बीमारी है । यह जमीन की ओर लटक रहे जुड़वा अंगों जैसे -महिलाओं के स्तन, महिला पुरुष के हाथ पैर व पुरुषों के अंडकोश में सूजन पैदा कर देती है । प्रभावित अंगों की ठीक से देखभाल न की जाय तो बीमारी अधिक गंभीर हो जाती है । इसके लिए जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में फाइलेरिया रोगियों को (रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांग्ता रोकथाम) एमएमडीपी किट प्रदान कर मरीजों को प्रभावित अंगों की देखभाल के तरीके बताए गए। बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर’जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार’ ने 10 फाइलेरिया रोगियों को एमएमडीपी किट प्रदान की। इस दौरान डीएमओ और महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की टीम  ने फाइलेरिया प्रभावित अंगों की समुचित देखभाल के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही सदर ब्लॉक के अन्धऊ और बिरनो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक पर क्रमशः 9 और 24 रोगियों को एमएमडीपी किट प्रदान की गई। इस दौरान टीम  ने रोगियों को फाइलेरिया के लक्षण, जांच, उपचार व परामर्श के बारे में जानकारी दी।

 
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया रोग का कोई इलाज नहीं है लेकिन उचित देखभाल से इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर एमएमडीपी कैंप आयोजित कर प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए मरीजों को कुछ व्यायाम का अभ्यास कराया गया और दी गयी किट के माध्यम से प्रभावित अंगों की साफ सफाई के तरीके सिखाये गए । जिससे प्रभावित अंगों में किसी प्रकार के संक्रमण न हो।
क्या है फाइलेरिया -डीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज मच्छर जनित रोग है। यह मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इसे लिम्फोडिमा (हाथी पांव) भी कहा जाता है। यह बीमारी न सिर्फ व्यक्ति को दिव्यांग बना देती है बल्कि इस वजह से मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह बीमारी न हो इसके लिए साल में एक बार दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया जाता है। इसके अलावा इस रोग से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग व घर के आस-पास व अंदर साफ-सफाई, इक्कठा हुए पानी को नष्ट कर मच्छरों से बचा जा सकता है । सीएचओ भी निभा रहे अहम भूमिका – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पाण्डेय ने बताया कि फाइलेरिया प्रभावित रोगियों के घर के नजदीक ही एमएमडीपी किट के साथ देखभाल व परामर्श मिलता रहे, इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सभी सीएचओ को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिये गए हैं हैं। सीएचओ के माध्यम से स्क्रीनिंग, देखभाल, परामर्श के साथ ही आवश्यक दवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही गंभीर रोगियों को टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सक/विशेषज्ञ से परामर्श की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा आवश्यक जांच व उपचार के लिए उच्च इकाइयों में रेफर किया जा रहा है।

Uttar Pradesh Fast News