काश्तकारी के जमीन को वक्फ़ की जमीन घोषित करके हड़पना चाहते हैं

गाजीपुर। शहर के रौजा स्थित गाजी मियां की बाग में कास्‍तकारी की जमीन को कुछ लोग जबरदस्‍ती कब्रिस्‍तान व वक्‍फ की जमीन घोषित कर मामले को साम्‍प्रदायिक रुप देने के लिए षड़यंत्र रच रहे हैं। यह बात रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान वारिस पुत्र नजीर खां, जमाल पुत्र इस्‍तेहाक खां, अली अहमद उर्फ पप्‍पू पुत्र मुस्‍ताक खां, रवि अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी रदजेपुर देहाती ने कहा। उन्‍होने बताया कि रजदेपुर देहाती आराजी नम्‍बर 181 हमारी कास्‍तकारी पुस्‍तैनी की जमीन लगभग छह बीघा, 16 बिस्‍वा है। इसपर हमारे पूर्वजों का नाम 1880 से चला आ रहा है। जो आज भी तहसील के रिकार्ड में दर्ज है।

कुछ दबंग किस्‍म के षड़यंत्रकारी लोग हमारी जमीन को हड़पना चाहते हैं और इसीलिए इस जमीन को वक्‍फ और कब्रिस्‍तान की फर्जी जमीन बताकर अफवाह फैला रहे हैं और हमको धमकी देकर बड़ी रकम वसूलना चाहते हैं। उन्‍होने कहा कि तहसील के सारे रिकार्ड में हमारे पूर्वजों का नाम है और कहीं से भी यह वक्‍फ की जमीन नही है क्‍योंकि वक्‍फ की जमीन रहती तो विरोधी बतायें कि किसने यह जमीन दान दिया है और कब्रिस्‍तान की जमीन रहती तो तहसील के रिकार्ड में कब्रिस्‍तान क्‍यों नहीं लिखा है। दो-तीन दिन पहले विरोधियों ने हम लोगों पर हमला किया। इसके बाद हमलोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कागज लेकर कोतवाली में बुलाया लेकिन वह लोग नही गये। और हम अपना कागजात लेकर कोतवाली में इंतेजार करते रह गये। वारिस आदि ने प्रशासन से मांग किया है कि हमारी जमीन को वापस दिलायी जाये और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाये।

मातृत्व दिवस पर शाह फैज स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

गाजीपुर। माँ के बिना ज़िंदगी अधूरी है, हमने भगवान को तो नहीं देखा लेकिन जब हम अपनी माँ को देखते हैं तो लगता है जैसे हम भगवान को देख रहे हैं। शनिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में माँ के इसी स्वरुप को आधार मानते हुए मातृत्व दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना हुयी व उसके पश्चात् विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी को मातृत्व दिवस की शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि मातृ दिवस के दिन वो सभी अपनी-अपनी माताओं को काम नहीं करने देंगे व अपना काम भी खुद ही करेंगे।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी को मातृत्व दिवस की शुभ कामनाएं दीं। कहा कि बच्चे ज़्यादा समय अपनी माताओं के साथ बिताते हैं इसलिए माताओं की दुगुनी ज़िम्मेदारी हो जाती है कि वो उन्हें अच्छी आदतें सिखायें व एक अच्छा इंसान व नागरिक बनायें। आज के दिन मातृत्व दिवस को मनाने के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से कक्षा पी जी के छात्र-छात्राओं की माताओं को आमंत्रित किया गया था। कक्षा ६ व ७ के विद्यार्थियों ने माँ को समर्पित  ‘ओ माँ’ गीत की प्रस्तुति की।

एल0 के0 जी0 के छात्र -छात्राओं ने एक कविता पाठ प्रस्तुत किया तथा यू के जी की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति की। माताओं के मनोरंजन के लिए फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसकी विजेता रूपम सिंह व उप विजेता प्रीति तिवारी रहीं। म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें रीना यादव विजेता रहीं। अपनी माताओं को सम्मान देने के लिए आज सभी छात्र छात्राओं ने मातृ दिवस के लिए कार्ड भी बनाया। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों का स्वागत प्री प्राइमरी विंग की इंचार्ज प्रियंका सिंह ने किया व कार्यक्रम का सञ्चालन भी किया। गीत-संगीत श्याम कुमार शर्मा व दीपिका वर्मा ने दिया। कार्यक्रम की सज्जा उमेश व दीपिका ने किया।

इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी , प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय , उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक ) हनीफ अहमद, प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह व सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।        

राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभ,मामलों का हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा द्वारा मॉ सरवस्ती के मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रजव्वलित कर किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति  विवेक वर्मा द्वारा लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया कि लोक अदालत से जहाँ एक ओर समय की बचत होती है, वहीं लम्बे समय से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। सुलह समझौते के माध्यम से आपसी वैमन्यस्य को समाप्त करने का आवाह्न किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत शक्ति सिंह अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 द्वारा लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रुप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारो के मध्य वैमन्यस्ता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रीय भूमिका निभायी जा रही है। उनके द्वारा लोक अदालत में आयोजित कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि आज की राष्ट्रीय लोक अदालत मात्र मामलों के निस्तारण तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि कई प्रकार के सामाजिक कार्य भी किये जा रहे हैं।

उनके द्वारा यह कहा गया कि इस समय हमारे देश की सेनायें बार्डर पर मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। ऐसे में हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हमारे बहादुर जवानों के परिजनों को कोई असुविधा न होने पाए। इसको दृष्टिगत रखते हुए एक विशेष सहायता शिविर मात्र सैन्य कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित होने के विषय में जानकारी दी गई।
आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन हेतु एक शिविर भी लगाया गया। इसके अतिरिक्त लगाए गए मेडिकल कैम्प में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बिजली बिल, गृहकर एवं जल कर सहित अन्य सामाजिक योजनाओं से संबंधित पण्डाल भी लगाए गए हैं। प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा कुछ दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल, बैसाखी एवं कान की मशीन का वितरण भी किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने संबोधन मे कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य न्याय पालिका मे जो छोट-छोटे वादो का निस्तारण आज इस लोक अदालत के माध्यम जिला जज के अध्यक्षता कराया जाएगा। उन्होेने बताते हुए हर्ष व्यक्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद स्तर लगभग ऐसे एक लाख ऐसे मामलोें को चिन्हित किया गया है जिसका निस्तारण आज इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होने बताया कि सैनिको के सम्मान के लिए भूतपूर्व सैनिको के लिए भी एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। जिससे समाज मे एक अच्छा संदेश जाएगा। इस इस आयोजन हेतु समस्त न्याय अधिकारीगण को बधाई दी।
 प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपचारी किशोर के बारे में हाल जाना एवं किशोरो को दी जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी भी ली गई।  
विजय कुमार-प्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 27 हजार 39 मामले निस्तारण हेतु नियत किए गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 1 लाख 13 हजार 387 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किए गए। राजस्व विभाग के मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 14 हजार 20 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 86 हजार 171 मामले निस्तारित किए गए। परिवार न्यायालय द्वारा कुल 06 वैवाहित जोड़ो का एवं सुलह समझौता केन्द्र द्वारा कुल 01 विवाहित जोड़े की सुलह कराकर विदाई करायी गयी। इस अवसर पर एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्ला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार-प्प्प् मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, समस्त बार संघ के पदाधिकारीगण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण एवं वादकारी उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं ने किया सुखबीर एग्रो में शैक्षणिक भ्रमण

पी.जी. कॉलेज बी.एस-सी. (कृषि) के छात्रों ने व्यावहारिक अनुभव और करियर निर्माण के लिए किया सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड (एस ए ई एल) का शैक्षणिक भ्रमण

गाजीपुर। शुक्रवार को पी.जी. कॉलेज के बी.एस-सी. (कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत फतेहुल्लाहपुर स्थित SAEL एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड में तीन सप्ताह का प्रशिक्षण शुरू किया। इस अभियान का मूल उद्देश्य छात्रों को कृषि आधारित उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।


प्रशिक्षण के पहले दिन SAEL के प्रबंधक प्रिंस गक्खर ने छात्रों को संयंत्र की सुविधाओं की जानकारी दी। एचआर मैनेजर हिमांक यादव ने बताया कि संयंत्र में 80 टन प्रति घंटा क्षमता वाली राइस मिल उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल का उत्पादन करती है। है। पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस आयोजन पर कहा कि “यह प्रशिक्षण हमारे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। SAEL एग्रो कमोडिटीज जैसे अग्रणी उद्योग में व्यावहारिक अनुभव से छात्रों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उद्योग की कार्यप्रणाली का गहन ज्ञान मिलेगा।

यह उनके करियर को नई दिशा देगा और टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।” कार्यक्रम में RAWE कोऑर्डिनेटर प्रो. (डॉ.) जी. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, इंडस्ट्री के महिपाल सिंह, दिनेश कुमार, डी.के. शर्मा, विपुल उपाध्याय, हिमांक यादव, प्रदीप शर्मा, संजीव काम्बोज, के० एम गुप्ता, ओमकार सिंह, विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण छात्रों को कृषि उद्योगों की कार्यप्रणाली समझने और कौशल विकास का अवसर प्रदान करेगा। SAEL एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड का यह प्रयास टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

डीएम से मिला कुम्हार संघ का प्रतिनिधिमंडल

गाजीपुर। कुम्हारी कार्य के माध्यम से जिविकोपार्जन कर रहे माटी कला के कारीगरों को मिट्टी उपलब्ध कराने के लिए पोखरा, पोखरी, तालाब के पट्टा आवंटन हेतु जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रजापति (कुम्हार संघ) राजन प्रजापति के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी अविनाश कुमार से भेंट कर पत्र सौपा।


जिलाध्यक्ष राजन प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा माटी कला के कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ प्रभुनाथ प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, हरिवंश प्रजापति ,श्याम प्रकाश प्रजापति, राम अवध प्रजापति,धर्मेंद्र प्रजापति, आशीष प्रजापति आदि उपस्थित थे।

ग्रामीण बैंक के जागरुकता शिविर में दी गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी

ग्रामीण बैंक के जागरुकता शिविर में दी गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी

साइबर अपराध से बचने के दिये सुझाव

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक व नाबार्ड के तत्वाधान में मनिहारी ब्लॉक में वृहत जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।
मनिहारी शाखा के शाखा प्रबंधक विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरूकता शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उनके द्वारा मोबाइल बैंकिंग विभिन्न ऋण योजना, लखपति दीदी, प्रधानमंत्री उद्यमी योजना, पीएमएफएमई, विश्वकर्म योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही शिविर में लोगों को बचत खाता खोलने के लाभ, बीमा पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं शिविर में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध (डिजिटल फ्रॉड) के बारे में भी जानकारी देकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कहा गया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध होते ही तत्काल अपनी बैंक शाखा और पुलिस थाने व साइबर थाने को दें ताकि आप किसी भी प्रकार की ठगी से बचे रह सकें।
जागरुकता शिविर में ग्रामीण बैंक मनिहारी शाखा सहित बुजुर्गा, शादियाबाद, सिखड़ी तथा रामपुर बलभद्र के शाखा प्रबंधक, बैंक मित्र एवं बैंक सखियों सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष बन्धु उपस्थित रहे‌। अंत में शिविर में आए लोगों से बचत ख़ाता खोलने के फ़ार्म, बीमा के फॉर्म एवं ऋण प्रस्ताव लेते हुए शिविर का समापन किया गया।

न्यायालय मे बहस के दौरान अधिवक्ता का निधन

न्यायालय मे बहस के दौरान अधिवक्ता का निधन


गाजीपुर। सिविल बार मुहम्मदाबाद के अधिवक्ता उदयशंकर राय 57 वर्ष की उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद मे बहस के दौरान अचानक हृदयघात होने से निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओ मे शोक की लहर दौड़ गयी। इसकी जानकारी देते हुए छोटे भाई व अधिवक्ता जयशंकर राय ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता उदयशंकर राय की बुधवार को उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद के न्यायालय में अपने केस मे बहस कर रहे थे जिनका अचानक हृदयघात होने से आनन फानन मे उन्हे महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज गाजीपुर लाया गया जहा डाक्टरो ने गम्भीर अवस्था को देखते हुए उन्हे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, वाराणसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनका निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही मुहम्मदाबाद के अधिवक्तओ के बीच शोक की लहर दौड़ गयी और वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र सिंह ने शोकसभा कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओ ने इनकी पैतृक आवास अमरूपुर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनकी अन्तेष्टि जोगाबीर गंगाघाट भांवरकोल पर उनके इकलौते पुत्र विवेक कुमार राय ने मुखाग्नि देकर किया। इनके अन्तिम यात्रा मे कृष्णानन्द राय, कृष्णमुरारी राय, राजेश राय, आनन्द राय, हरि नारायण सिंह, अशोक तिवारी, विश्वनाथ पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, सीताराम राय, जयराम तिवारी सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

समाजसेवी की नेक पहल, महिलाओं को दिया तोहफा

समाजसेवी मनीष मौर्य की नेक पहल ग्राम सभा सदरजहांपुर कि महिलाओ को मिला आने जाने के लिए वाहन

गाजीपुर जखनियां। हम भले ही देश में हो या प्रदेश में लेकिन दिल आज भी अपनी जन्मभूमि से प्यार मोहब्बत करती है और जन्मभूमि के रहने वाले लोगों खासकर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर सोच रखते हैं और कुछ ऐसा ही गाजीपुर के एक गांव सदरजहांपुर में देखने को मिला जब गांव को 4 पहिया वाहन महिलाओं और युवतियों के लिए समर्पित किया गया जो जरूरत पड़ने पर महिलाओं और यूवतियों को गांव से बाहर ले जाएगा और फिर उन्हें सुरक्षित गांव तक पहुंचाएगा जिससे उनकी सुरक्षा मुकम्मल हो पाएगी तो दूसरी ओर पैसे के अभाव में इन लोगों का काम भी नहीं रुक पाएगा और यह काम किया है इसी गांव के रहने वाले मनीष मौर्य जो मुंबई में पिछले कई सालों से रहते आ रहे हैं और उन्होंने यहां रहते हुए अपने गांव की महिलाओं और युवतियों की समस्या को देखा था जिसके मद्दे नजर इस तरह का उन्होंने कदम उठाया है उन्होंने यह वाहन ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया है और इसकी पूरी देखरेख ग्राम पंचायत सदरजहां पुर के द्वारा किया जाएगा। इन लोगों ने इसका नाम धन्यवाद देवी अभियान दिया है और बताया है कि संस्कारों की रक्षक संस्कृति की प्रेरणा आपके संघर्ष धर्म और प्रेम को नमन आप ही संस्कृति की असली संरक्षक हैं।

गीतों के माध्यम से दी जानकारी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लोक एवं जन जाति संस्कृति विभाग लखनऊ एवं आस्था शिक्षा निकेतन, वयेपुर देवकली घूरनबाजार के संयुक्त तत्वाधान में सृजन लोकगायन,कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को आस्था शिक्षा निकेतन में प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार यादव एवं मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षक अनुप कुमार प्रजापति ने बच्चों में लोक गायन पर आधारित पारंपरिक गीत, माटी की गीत के बारे में लोक धुनों पर गीतो के माध्यम से जानकारी देकर साझा किया तथा बच्चो द्वारा गीत भी प्रस्तुति भी की। कार्यक्रम का संचालन विन्ध्याचल सिंह यादव लोक गायक ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के अलावा दीपक कुमार, रमेश यादव, रजना, अंशु पूनम, धु्रव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

गंगा किनारे के ग्राम पंचायतों में गंगा समिति का करें गठन:डीएम

गाजीपुर। विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिलाधिकरी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अन्तर्गत निर्मित एस0टी0पी से घरेलू सीवेज को कनेक्टिविटी के संबंध में एंव एस0टी0पी के कार्यो को निरीक्षण हेतु गठित समिति को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गंगा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के समस्त 34 नालांे में बायोरेमिडिएशन का कार्य सुचारू रूप से कराये।

अधिशासी अभियन्ता, देवकली पम्प नहर, सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद के मरदह विकास खण्ड में गोविन्दपुर, बरही, गुलाल सराय एवं नसरतपुर ग्राम पंचायतों से निकल रहे नहर के समीप सिंचाई विभाग की अनुपयुक्त खाली पड़ी भूमि पर अपने विभाग के आवंटित लक्ष्य को उक्त भूमि पर वृक्षारोपण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में जिलाधिकारी ने डी0एफ0ओ0 को निर्देशित किया कि गंगा के किनारे ग्राम पंचायतों में गंगा समिति का गठन किया जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में नियमानुसार जिला आर्द्र भूमि समिति का गठन की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करें। जनपद के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित करते हुए मियॉवाकी पद्धति से वृक्षारोपण हेतु कम से कम एक-एक स्थल का चयन कर वृक्षारोपण करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, समिति के नामित सदस्य शैलेष राम डी0एफ0ओ0 विवेक कुमार एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।  

Uttar Pradesh Fast News