जयंत नेत्र भंग, माता अनुसुइया सीता संवाद,ऋषि अत्रि श्रीराम संवाद

जयंत नेत्र भंग, माता अनुसुइया सीता संवाद,ऋषि अत्रि श्रीराम संवाद

गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी की ओर से लीला के नौवे दिन 25 सितंबर को मोहल्ला वेदपुरवा स्थित राजा शंभू नाथ के बाग अर्बन बैंक के पास श्री राम चबूतरा पर जयंत नेत्र भंग, माता अनसूया सीता संवाद, तथा ऋषि अत्रि श्री राम संवाद लीला का मंचन किया गया। इसके पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी तथा कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने श्री राम लक्ष्मण सीता का पूजन आरती किया। इसके बाद बंदे बाणी विनायकौ श्री रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा लीला में दर्शाया गया है कि एक बार प्रभु श्री राम चित्रकूट में विश्राम कर रहे थे इसी दरमियान श्री राम फूल लोढ कर सुंदर गहने बना कर सीता जी का सिंगार कर रहे थे कि अचानक देवराज इंद्र का पुत्र जयंत कौवे का रूप धारण कर स्फटिक शिला पर बैठे श्री राम प्रभु सीता जी का श्रृंगार करते देख कर उसने श्रीराम के बल को आजमाने हेतु उसने श्री सीता जी के कोमल चरण में अपने चोंच से प्रहार कर देता है और भाग जाता है सीता जी के चरणों से खून बहने लगता है इतने में श्री राम ने सीता जी के चरणों से खून बहता देखकर श्री राम ने अपने धनुष पर सिंक का बाण बनाकर छोड़ दिया वह बाण जयंत का पीछा करने लगा और जयंत आगे आगे भागने लगा। वह भागते हुए ब्रह्मा जी विष्णु हर शिव जी के पास जाकर के सहायता मांगता है। सभी देवों ने उसके भगाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मैंने श्री राम के बल को जानने के लिए कौवे का रूप बनाकर उनके भाग्य सीता के चरणों में चोंच मार दिया उनके चरणों से खून बहते हुए देखकर श्री राम ने धनुष पर सीक का बाण अनुसंधान करके मेरे पीछे छोड़ दिया वह बार मेरा पीछा कर रहा है आप लोग मेरी रक्षा करें देवताओं ने जब इस प्रकार की बातें सुन तो सभी ने उसको सहायता तो दूर बैठने के लिए नहीं कहा। वह निराश होकर वापस आने लगा। रास्ते में देव ऋषि नारद से भेंट हो जाती है वह नारद जी से सारी बातें बता दे देता है। जयंत के सारे बात को सुनकर नारद जी ने कहा कि तुम पुनः श्री राम की शरण में जाकर क्षमा याचना करो वह बड़े दयालु हैं अवश्य तुम्हारे अवगुण को क्षमा कर देंगे। इतना सुनते ही जयंत श्री राम की शरण में जाकर क्षमा याचना मांगता है प्रभु श्री राम ने उसको दीन समझते हुए अपने बाण से उसके एक नेत्र को भंग कर देते हैं।
इसके बाद प्रभु श्री राम महामुनि अत्रि ऋषि के आश्रम पहुंचते हैं ऋषि अत्रि अपने आश्रम में प्रभु के ध्यान में लीन थे। इसी दरमियान इसी प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता उनके आश्रम के अंदर प्रवेश करते हैं श्री राम ने उन्हें ध्यान से जगाया ऋषि अत्रि श्री राम के दर्शन को पकड़ अपना शीश झुकते हुए प्रार्थना करते हैं कि नमामि भक्त वत्सलम् कृपालुशील कोमल भजामि ते पदाम्बुजंअकामिनांस्वधाम्भुजं। स्तुति के बाद ऋषि अत्रि विनती करते हुए कहते हैं कि हे नाथ मेरी बुद्धि आपके चरणों को कभी ना छोड़े ऐसा मुझे वरदान दें।
लीला के क्रम में दर्शाया गया कि श्री सीता जी ऋषि अत्रि की पत्नी माता अनसूया के पास जाकर उनके चरण पड़कर मिलती है सीता जी को अपने पास बैठाया और उन्हें ऐसे दिव्य वस्त्रआभूषण पहनाए जो नित्य नए निर्मल और सुहावने बने रहते हैं। फिर ऋषि पत्नी उनके बहाने मधुरऔर कोमल बाणी से स्त्रियों के कुछ गुण के बारे में बताती है कि हे सीते मैं नारी धर्म के बारे में शिक्षा देना चाहती हूं वह यह है कि एकै धर्म एक व्रत नेमा। काय वचन मन पति पद प्रेमा। दूसरी बात कहती है ऐसे पति कर किए अपमाना।नारी पाई जमपुर दुख नाना । इस प्रकार के शिक्षा देकर सीता जी का सम्मान करती है।
अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी तथा कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कृष्णांश त्रिवेदी सहित अन्य लोग रहे।

बालिकाओं को प्रमुख प्रशासनिक पदो पर कराया कार्यभार ग्रहण

गाजीपुर।शासन के निर्देश के क्रम में विभिन्न विद्यालयों में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान संचालित किया गया। जिसके द्वारा नवरात्रि के अवसर पर विशेष अभियान कार्ययोजना तैयार की गयी है, जिसके संबंध में आज जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद स्तर पर बालिकाओं को प्रमुख प्रशासनिक पदो पर कार्यभार ग्रहण कराया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय है, जो समाज में महिलाओं और बालिकाओं की स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया एक व्यापक कदम है। इसी उद्देश्य से यह अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कराकर, बच्चो एवं महिलाओं को सशक्त बनाया जाए यही सरकार की मंशा है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का अर्थ है उन्हें हर प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, शोषण और भेदभाव से मुक्त रखना। इसके लिए जरूरी कदम है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सख्त रोकथाम और त्वरित न्याय। सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सीसीटीवी, हेल्पलाइन नंबर (जैसे 1091), महिला हेल्प डेस्क आदि। स्कूलों, कॉलेजों, कार्यस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना। महिलाओं को बराबरी का दर्जा देना और उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक स्तर पर सम्मानित स्थान देना होगा इसमें लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना होगा, घरेलू कामकाज की भी मान्यता देना और श्रम का सम्मान करना। शिक्षा, रोजगार, राजनीति और विज्ञान सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन देना।
स्वावलंबन का अर्थ है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे अपनी ज़िंदगी के फैसले खुद ले सकें, शिक्षा और कौशल विकास के अवसर पर स्वरोजगार, स्टार्टअप्स और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना, वित्तीय स्वतंत्रता के लिए लोन योजनाएं, स्वयं सहायता समूह, और डिजिटल साक्षरता, बेटियों के लिए योजनाएं जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ आदि संचालित है। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब महिलाएं सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

महिलाओं एवं बच्चों के हितो में चलाई जाने वाली योजनाओं के संबंध में किया जागरूक

गाजीपुर।एमएएच इण्टर कालेज, बरबरहना में छात्र व छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर द्वारा छात्र/छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के हितो में चलाई जाने वाली योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। उपस्थित छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का बड़ी सरलता से उत्तर भी दिया गया। महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008 में की थी। इस दिन बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना शाामिल है। साधन कुमार चक्रवर्ती व खुर्शीदा बानों, पैनल अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर द्वारा बताया गया कि गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर ;सर्वाइकल कैंसरद्ध एवं समाज में मौजूद बालिकाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में मौजूद भेदभावों को रोकने, बालिकाओं की देश में आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने व बालिकाओं के प्रति होने वाले शोषण को रोकने व निसंदेह, वर्तमान समय में लड़कियां हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम कर रही हैं। शहर ही नहीं बल्कि गांवों की लड़कियां आज अपने हुनर, योग्यता व बुद्धि से देश का नाम रोशन कर रहीं है। ऐसे में हर लड़की को आगे बढ़ने का अवसर मिले। लड़कियों को पता होना चाहिए कि उनके पास शिक्षा, स्वतंत्रता, पोषण इत्यादि अधिकार प्राप्त हैं। इस अवसर पर संरक्षक मु0 खालिद अमीर, प्रधानाचार्य, एम0ए0एच0 इण्टर कालेज, बरबरहना, गाजीपुर, कर्मचारी व पी0एल0वी0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर उपस्थित रहें।

जमानिया,सबलपुर और गोहदा उपकेंद्र का किया निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश

बिना सेफ्टी किट काम करने वाले संविदा कर्मी होंगे बर्खास्त:एक्सियन

अनुरक्षण माह के अंतर्गत उपकेंद्रों का निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर(जमानिय।अनुरक्षण माह के तहत विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार ने शुक्रवार को उपकेंद्र जमानिया, सबलपुर और गोहदा का निरीक्षण किया।

उपकरणों की बारीकी से जांच

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवर अभियंताओं संग कंट्रोल रूम में लगे पैनल, ट्रांसफार्मरों पर लगे एल.ए., सिलिका जेल, इनकमिंग-आउटगोइंग फ्यूज सहित अन्य उपकरणों की गहन जांच की। इस दौरान कुछ उपकरणों में कमियां पाई गईं, जिनकी सूचना संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

उपस्थिति रजिस्टर की हुई जांच

वहीं 33/11 केवी जमानिया उपकेंद्र पर अधिशाषी अभियंता ने संविदा कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने उपकेंद्रों पर तैनात अवर अभियंताओं को सख्त निर्देशित किया कि सभी फील्ड लाइनमैन फॉल्ट अटेंड करते समय शत-प्रतिशत सेफ्टी किट का प्रयोग करें।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

अधिशाषी अभियंता विजय कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिना सेफ्टी किट कार्य करते हुए शिकायत सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से प्राप्त होती है तो संबंधित संविदा कर्मी को तत्काल बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही जिम्मेदार अवर अभियंताओं पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मूर्ति विसर्जन स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर।दशहरा,दीपावली त्यौहारो को सकुशल तथा शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने दशहरा के शुभ अवसर पर मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित स्थानो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें बनाए गए रजागंज मूर्ति विसर्जन स्थल का जायजा लिया।संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देशित देते हुए कहा कि पूर्व में जिन स्थानो पर व जिस तरह से मूर्ति विसर्जित की गयी थी उसी प्रकार से मूर्ति विसर्जन किया जाएगा कोई स्थान परिवर्तन होगा। मूर्ति विसर्जन के समय ग्रामीणो/शहरो के मूर्ति विसर्जन का समय निर्धारित के अनुसार ही विर्सजित किया जाएगा। कोई भी मूर्ति नालो, नहरो तथा गंगा नदी में नही करेगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित

गाजीपुर ।उ०प्र० शासन के आदेशानुसार सेवा पखवाड़ा 2025 कार्यक्रम पूरे प्रदेश में 17-09-2025 से 02-10-2025 तक विकसित भारत के व्यापक थीम के साथ मनाए जाने के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 02 वर्गों में क्रमशः जूनियर वर्ग (कक्षा 09 से 12 तक) एवं सामान्य वर्ग के चित्रकार/कला प्रेमियों के लिए प्रातः 11.00 बजे से आयोजित की गई, जिसमें अरविन्द कुमार सह जिला विद्यालय निरीक्षक रागिनी श्रीवास्तव प्रधानाचार्या रा०बा०इ०का० गाजीपुर, कुश राय जिला समन्यवक समग्र शिक्षा गाजीपुर एवं जितेन्द्र कुमार स०अ० उपस्थित रह कर प्रतियोगिता का सफल एवं सुचितापूर्ण सम्पादन किए तथा प्रतियोगिता के त्रि-स्तरीय निर्णायक मण्डल में डॉ सूर्यनाथ पाण्डेय, सतीश कुमार सिंह एवं अशरफ अली उपस्थित रहे। जिसमें सामान्य वर्ग एवं जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। जिसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान उरूज फातिमा कक्षा 11, द्वितीय स्थान मुस्कान आनन्द कक्षा 12 राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर से एवं तीतृय स्थान प्रिया यादव कक्षा 12 नेहरू विद्यापीठ इण्टर कालेज से रही। सामान्य वर्ग से प्रथम स्थान पंकज कुमार शर्मा चित्रकार, द्वितीय स्थान अवधेश कुमार प्रजापति कक्षा बीएफए काशी विद्यापीठ वाराणसी एवं तृतीय स्थान पर सोनालिका प्रजापति कक्षा एमए डी0ए0वी0का0 कानपुर से रहे।

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने सौंपा एसपी को ज्ञापन, किया कार्यवाही की मांग

गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की टीम ने पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा को गुरुवार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से टीम मांग किया कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर तेज़ ध्वनि से न बजें, माता दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय डीजे पर अश्लील गानों को पूर्ण रूप से रोका जाए साथ ही डांडिया नाइट कार्यक्रमों में हिंदू विरोधी व अश्लील गानों की प्रस्तुति पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही सदर एडीएम को पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई तथा असामाजिक तत्वों द्वारा आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रमों पर विधि अनुसार कार्रवाई की माँग की गई।

इस अवसर पर विहिप प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पाण्डे, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनीत सिंह, जिला सहमंत्री ओमप्रकाश पाण्डेय, जिला संयोजक रविराज, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, नगर उपा अध्यक्ष रामाशीष, मनोज जयसवाल, मनोज बिंद, ओमकार वर्मा, जिला अध्यक्ष विश्वहिंदू महासंघ विनोद, सदर गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण, बजरंग दल राजन सिंह, नगर सह संयोजक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति का अभियान चलाकर किया जागरूक

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत गुरुवार को जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया । महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है । साथ ही “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी0एम0 सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बाँटकर जागरूक किया गया । जिसमें मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित पंडालों में जाकर वहाँ पर उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर सभी को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक एवं पम्पलेट वितरित किया गया ।
मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया । मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद गाजीपुर के जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र में आई हुई विभिन्न वर्गों की महिला जन प्रतिनिधिओं से संवाद/मीटिंग कर सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अभियान के तहत गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ बल की मदद से समस्त जनमानस में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया ।

जिला जज के साथ डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी तथा राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह गाजीपुर में पहुंचकर बारी-बारी से बैरक मे जाकर निरुद्ध विचाराधीन बंदियों से प्रतिदिन के खान पान, दैनिक उपयोग की सामग्रियों तथा किसी प्रकार कि समस्या के बाबत जानकारी ली। उन्होने शौचालय एवं रसोईयो का निरीक्षण भी किया गया।प्रतिदिन साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
इसके उपरान्त जिला कारागार गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की।  जिला जज एवं जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी  ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण  का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। निरीक्षण के समय विजय कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं अन्य लोग  उपस्थित रहे।

सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। सदस्य द्वारा सरकार की महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य व स्वावलंबन की प्रतिबद्धता के बारे में बताते हुए सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर 22.09.2025 से 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के पांचवे चरण शुरू किए जाने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित/सुचारू रूप से कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं। पोषण माह के अंतर्गत 03 धात्री महिलाओं के बच्चों का अन्नप्राशन तथा 03 गर्भवती महिलाओं को फल की टेकारी देकर पोषण का महत्व बताया गया।
उक्त कार्यक्रम मे आम जनमानस को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के साथ ही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जननी सुरक्षा योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ सामूहिक विवाह योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना वृद्धा पेंशन योजना के साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जैसे हब फार एंपावरमेंट आफ वूमेन ,वन स्टॉप सेंटर ,चाइल्ड हेल्पलाइन  जिला बाल संरक्षण इकाई  के साथ ही समस्त हेल्पलाइंस नंबर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 महिला हेल्पलाइन नंबर 181 साइबर सुरक्षा 1930 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों संबंधी जनपद स्तरीय संकेतकों यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा विभागीय योजनाओं को समाज के सामने रखते हुए, उनके सुधार हेतु जागरूक करना है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, सीडीपीओ प्रतिभा सिंह, कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य कार्मिक उपस्थित थे।  
इसी क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत कोतवाली सदर गाजीपुर में नारी सुरक्षा सशक्त नारी और स्वावलंबी नरी के अंतर्गत पुलिस विभाग और  महिला एवं बाल विकास पुष्टहार विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। जिसमें स्वच्छता ही सेवा अभियान और  मिशन शक्ति 5.0 अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में  क्षेत्राधिकारी सदर, कोतवाल,  सीडीपीओ शहर शायरा परवीन, तारा सिंह, रागिनी सिंह सहित महिला अन्य कल्याण विभाग से  कर्मचारी  द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Uttar Pradesh Fast News