गाजीपुर। 22 सितंबर से शुरू जीएसटी बचत उत्सव अंतर्गत शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नगर के पीरनगर चौराहे स्थित दुकानदारो से जनसंपर्क करते हुए जीएसटी बचत सुधारों से अवगत कराया।जन जागरण कर उससे होने वाले फायदों को भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की हर व्यक्ति का जीवन समृद्ध हो उसके प्रति आर्थिक बचत का आधार मजबूत हो उसके निमित्त यह सुधार विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर होगा। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार को समाज के एक एक व्यक्ति की चिंता है ।इस सुधार से दुकानदार और ग्राहक दोनो खुश है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि जीवन रक्षक व जीवन के लिए आवश्यक सामग्रियों पर से पूरी तरह हटाकर सरकार ने समाज गरीब कमजोर वर्ग के प्रति अपनी निष्ठा को मजबूत किया है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, काशी चौहान, गर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
सरकार की योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम हुई है:सपना सिंह
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शनिवार को सदर ब्लाक परिसर में जिला स्तरीय शिविर लगाकर योजना के लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने अपने जन्मदिन अवसर पर सेवा कार्यों की अप्रतिम सौगात देश को प्रतिवर्ष देते रहे है।आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा की भावना का संदेश जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, दिव्यांग जन सहयोगी उपकरण वितरण सहित तमाम योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम हुई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनो को समाज मे समृद्ध और सम्मानित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज की सभी विषमताओं को दूर करने तथा हर व्यक्ति को समृद्ध करके विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव व दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी पारस यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर दिव्यांग लोगों को ट्राइ साइकिल, व्हिल चेयर, मंद बुद्धि छात्रों के लिए एम आर किट, लेप्रोसी किट लाभार्थियों मे वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक शशिकान्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद देहात आलोक शर्मा, काशी चौहान, गोपाल राय, रूपेश सिंह, सविता सिंह, गर्वजीत सिंह, प्रदीप राजभर, पंकज सिंह, वंशराज चौहान सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का जिला न्यायाधीश करेगे शुभारम्भ गाजीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सुविख्यात समाजसेवी, अध्यात्मिक सदगुरू पुज्य सतपाल महाराज की प्रेरणा व पुज्य वीभू महाराज के मार्ग दर्शन में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 27 व 28 सितम्बर 2025 तक पूरे भारत वर्ष मे भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मानव उत्थान सेवा समिति श्रीहंस योग आश्रम गााजीपुर के तत्वाधान में आज 27 सितम्बर को प्रभारी महात्मा सुखियानन्द, महात्मा सांध्वी दयावंती बाई, आरती बाई, अधिवक्ता गोपाल जी लाल श्रीवास्तव, डीजीसी कृपाशंकर राय, किशोर यादव, उमेश सिंह सहित दर्जनो प्रेमी भक्तगण स्वच्छता सेवा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अभियान का शुभारम्भ विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, गाजीपुर, जयप्रकाश जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सह संघचालक सुभाष, श्रीराम कुमार एडीजीसी, वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम व उमरावती, फूलमती देवी किया गया।
यात्रा का संचालन डा. संतोष यादव ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि सादात ने किया। महात्मा जी ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान आश्रम से प्रारम्भ होकर महुआबाग चौराहे तक चलाया गया और रास्ते मे शनि मंदिर, श्रीदुर्गा पण्डाल, मंदिरो व आपियम गेट के लगे कुडा कचरो की सफाई अभियान के माध्यम से हमारे पूज्य महाराज सतपाल का कहना है कि भारत तभी विकसित होकर विश्वगुरू बनेगा जब हर भारतवासी अपने मन बचन और कर्म को स्वच्छ करते हुए पूरे भारत माता को स्वच्छ बनाये
और इस स्वच्छता के माध्यम से अपने मन व हृदय को स्वच्छ बनाने और दूसरे के प्रति स्चच्छ भावना को जन्म दिया जाये जिससे हमेशा समरसता व सहयोग की भावना समाज मे कायम रहे, इसके साथ ही समाज में स्वच्छता अभियान में उन्होने आगे बताया कि 28 सितम्बर को भी और बृहद स्वच्छता अभियान यात्रा प्रातः 7 बजे से चलाया जायेगा जिसमे केन्द्र से राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानन्द एवं मानव सेवा संघ के निदेशक ओमप्रकाश यादव प्रतिभाग लेगे। इसका शुभारम्भ जिला न्यायाधीश धमेन्द्र पाण्डेय करेगे।
डीआईओएस से मुलाकात करता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय के साथ अन्य पदाधिकारी
डीआईओएस से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ,जताई नाराजगी बीते धरने में हुई वार्ता के बाद समस्याओं का नहीं हुआ समाधान
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस से मिलकर समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बीते धरने के बाद मांगों पर सहमति बनी थी। बावजूद इसके समस्याएं जस की तस हैं। डीआईओएस से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने पुनः एक मांगपत्र सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों और डीआईओएस के बीच हुई वार्ता के बाद जिन बिंदुओं पर आश्वासन मिला उसे शीघ्र लागू किया जाएगा। प्रत्येक पटल पर पत्रावलियों की प्राप्ति स्वीकृति सुनिश्चित की जाएगी। दूसरे जिलों से ट्रांसफर शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्यों के प्रथम वेतन भुगतान के लिए विद्यालयों से उनकी पत्रावली मंगवाई जाएगी। इसके साथ ही वेतन पत्रावली में कौन से प्रपत्र लगेंगे उनका भी सर्कुलर में उल्लेख किया जाएगा। डीआईओएस ने एनपीएस के तहत आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को हर माह ऑनलाइन स्टेटमेंट का मिलान कर त्रुटि दूर करने का आश्वासन दिया।डीआईओएस ने शिक्षक संघ के मांग पत्र का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने संयुक शिक्षा निदेशक वाराणसी से बात की और प्रधानाचार्य के वेतन निर्धारण के संबंध में आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया। जनपद में आगामी 30 सितंबर को जिलाधिकारी के अवकाश तालिका के अनुसार स्थानीय अवकाश रखने आदेश निर्गत करने का निवेदन किया। इस मौके पर प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय, जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय, मंडल मंत्री सौरभ कुमार पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, जिलामंत्री शैलेंद्र सिंह यादव, राजेश कुशवाहा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
गाजीपुर दौरे पर एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार, ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और बिजली आपूर्ति पर कड़ा निर्देश
गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा”:एमडी पूर्वांचल
गाजीपुर । पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार शनिवार को गाजीपुर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने विद्युत कार्यशाला और सर्किल ऑफिस लाल दरवाजा का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग पर खास जोर
गाजीपुर बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एमडी शंभू कुमार ने कार्यशाला का दौरा किया। उन्होंने ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के दौरान तकनीकी मानकों का पालन अनिवार्य करने पर बल दिया। एमडी ने कहा कि रिपेयरिंग की गुणवत्ता खराब होने से उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ता है, इसलिए इस पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनुरक्षण माह में काम पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण के बाद एमडी पूर्वांचल ने सर्किल ऑफिस में विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अनुरक्षण माह (Maintenance Month) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
एमडी शंभू कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति देना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग और रखरखाव के कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।”
फॉल्ट डिटेक्शन के लिए लोकेटर मशीन
गाजीपुर में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए 33/11 केवी फॉल्ट डिटेक्शन मशीन (लोकेटर मशीन) की व्यवस्था की गई है। इस तकनीक से अब बिजली फॉल्ट को तुरंत खोज निकालना आसान होगा और उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
संविदा कर्मियों को मिली चेतावनी
एमडी ने संविदा कर्मियों को कड़ा निर्देश दिया कि कार्य के दौरान सेफ्टी किट (Safety Kit) पहनना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
गाजीपुर बिजली व्यवस्था से जुड़ी मुख्य बातें
ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में गुणवत्ता और तकनीकी मानक जरूरी
अनुरक्षण माह में सभी कार्य समय से पूरे करने के आदेश
उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिलाने पर जोर
जिले में 33/11 केवी फॉल्ट खोजने के लिए लोकेटर मशीन
गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साइबर सेल द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है फिर भी साइबर अपराधियों के झांसे में आकर लोग ठगी का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसी ही घटना राजकुमार राजभर पुत्र तेजू राजभर ग्राम उरहा, जगदीशपुर थाना कासिमाबद के साथ हुआ। पीड़ित के द्वारा साइबर सेल व थाना पर यूपीआई से 5 लाख रूपये फ्रॉड कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के साइबर सेल प्रभारी शिवाकांत मिश्रा/मय टीम व थाना कासिमाबाद के सयुक्त योगदान से पीड़ित के 5 लाख रूपये (5,00,000) रूपये वापस मिले। रुपये मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस मामले को देखते हुए जनपद के साइबर सेल प्रभारी शिवकांत मिश्रा ने एक बार फिर लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में ओटीपी शेयर नहीं करे, अंजान लिंक, एप और बेबसाइट को नहीं खोलें।
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। राज्यसभा सांसद ने अपनी इस शिष्टाचार मुलाकात में जनपद की समसामयिक स्थिति पर गंभीरता पूर्वक वार्ता की। साथ ही राज्यसभा सांसद ने क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। जनपद के अनेक क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नाली के निर्माण कार्य कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र देकर अवगत कराई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिए।
गाज़ीपुर। चकिया की ऐतिहासिक रामलीला में गुरुवार की रात “राम वनगमन” प्रसंग का मंचन श्रद्धा और भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में किया गया। जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने अयोध्या का त्याग कर वन की ओर प्रस्थान किया, तो पूरा रामलीला मैदान भावुक हो उठा।
मंचन के दौरान कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों और त्याग को जीवंत कर दर्शकों की आँखें नम कर दीं। राम के वनगमन के दृश्य में महाराज दशरथ की व्याकुलता और कैकेयी की जिद को देखकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे।
रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया कि इस मंचन का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन सर्वोपरि है। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल रहा और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
ग्रामीणों और नगरवासियों की भारी भीड़ ने देर रात तक इस धार्मिक लीला का आनंद लिया और कलाकारों की अदाकारी की सराहना की।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण मे हमे स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी पर जोर देने की आवश्यकता हैं। जिससे आर्थिक स्वावलंबन स्थानीय उद्योगों को समर्थन और घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम इस ओर तेज गति से अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान ही हमने आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत कर दिया है ।भारत के विकास के लिए सरकार और नागरिकों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए नागरिकों को स्थानीय उत्पादन का समर्थन करने और नवाचार को बढ़ावा देने में योगदान करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से लोग समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे, आत्मनिर्भरता की दिशा में काम करने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत लक्ष्य का संकल्प राष्ट्र प्रेम की भावना के मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यशाला 28 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भानूप्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय, कालीचरन राजभर, प्रो शोभनाथ यादव,रामराज बनवासी, वृजनन्दन सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, शैलेश राम, साधना राय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता, अखिलेश सिंह, लालसा भारद्वाज, गर्वजीत सिंह, आलोक शर्मा सहित सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
कार्यशाला में उपस्थित लोगों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।
जिला कार्यालय पर करंडा मंडल अध्यक्ष राणा सिंह के पिता,तथा करहिया बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गाजीपुर। शुक्रवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ0प्र0, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गाजीपुर,यूटा शिक्षक संघ,शिक्षा मित्र संघ,अनुदेशक संघ ने मिलकर संयुक्त रूप से नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा का महुआबाग स्थित बेसिक कार्यालय पर पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि ग़ाज़ीपुर में पहली बार किसी महिला बीएसए को शासन द्वारा नियुक्त करके महिला सशक्तिकरण के दिशा में बहुत ही बेहतरीन कार्य किया है। शिक्षकों ने स्वागत कार्यक्रम में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त बीएसए द्वारा शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक व सहानुभूतिपूर्वक कार्य करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। साथ ही सभी शिक्षक संगठनों ने बीएसए को यह विश्वास दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में आपके नेतृत्व में जनपद को प्रदेश नहीं राष्ट्र स्तर पर स्थापित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। बीएसए द्वारा सभी शिक्षक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह भरोसा दिलाया गया कि मेरे द्वारा सदैव शिक्षक हित में कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा को बुलंदियों पर पहुंचाने हेतु प्रयास करती रहूंगी। स्वागत समारोह कार्यक्रम में अनंत सिंह,डॉ0 दुर्गेश सिंह,विजय नारायण यादव, प्रमोद उपाध्याय,डॉ0 राजेश सिंह सूर्यवंशी,अवधेश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह,रामप्रताप यादव,जितेंद्र कुमार यादव,संजय कुमार दूबे,अनिल कुमार,सुधाकर सिंह,अशोक यादव, विश्वास मणि सिंह, रामबिलास कुशवाहा, ओमप्रकाश सिह,कृष्ण देव गिरि ,सुमन सिंह ,बबिता पांडेय,रमा त्रिपाठी,श्वेता राय, कंचन विश्वकर्मा,रामाशीष शर्मा,प्रफुल्ल राय,आयुष सिंह सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।