25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर ।उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन‘ के नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गाजीपुर के अधिक से अधिक रोजगार तलाशने वाले युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से दिनांक 25.03.2025 को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं कौशल विकास मिशन, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से ऑडिटोरियम परिसर (विकास भवन के पास) में आयोजित किया जाएगा।
इस मेला में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियो में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम-गाजीपुर, उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैक वाराणसी,एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड, एल एण्ड टी बैंगलूरू, क्वैस कार्पोरेषन प्रा0लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, गीगा कार्पसोल, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, पी0एन0बी0 मेट लाईफ, कलपतरू कौशल विकास अकादमी, आदि द्वारा संविदा बस चालक, सुरक्षा गार्ड, कुशल कारीगर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रैनर, सेल्स आफिसर, सुरक्षा सुपरवाईजर, टेक्निीशियन आदि पदों पर टाटा मोटर्स, डत्थ् टायर्स, डीक्सन नोएडा, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, हिन्डाल्को रेनूकोट आदि कम्पनियों हेतु चयन किया जाएगा।
नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों संबधी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टलhttps://rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रदर्षित कर दिया गया है। भारी वाहन लाइसेंसधारी चालक, अकुषल श्रमिक, 08वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक/परास्नातक, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, ए0एन0एम0, जी0एन0एम0, जी0डी0ए0, कौशल प्रशिक्षित, कन्स्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर, उक्त मेला में प्रातः 10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।

डीएम ने की बैठक,1अप्रैल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

जनपद में 01 अप्रैल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक

मच्छर जनित बीमारियों तथा लू  से होने वाली बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण पर विभाग का रहेगा ज़ोर, दिये गए दिशा-निर्देश

10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान, घर-घर पहुँचेंगी आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

टीबी, कुष्ठ, कालाजार व फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान पर भी रहेगा ज़ोर

ग़ाज़ीपुर।जनपद में 01 अप्रैल,2025 से 30 अप्रैल,2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जाएगा। इसी बीच 10 अप्रैल,2025 से 30 अप्रैल,2025 तक दस्तक अभियान चलेगा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान की तैयारियों के सम्बंध में प्रथम अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से डेंगू, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, कालाजार, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों तथा लू से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरे अप्रैल माह संचालित किया जाएगा। समस्त विभागों के सामंजस्य से ही इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सकता है। इन बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त सहयोगी विभागों को ठोस कदम उठाना होगा। उन्होंने पंचायती राज एंव ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से साफ-सफाई का कार्य, लार्वीसाइडल स्प्रे, फॉगिंग, खराब इण्डिया मार्क-2 हैण्डपम्प की मरम्मत एवं उथले हैण्डपम्पों के चिन्हीकरण, नालियों एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं मार्गों के खरपतवार/झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाए। हाई रिस्क वाले गांव या क्षेत्र की विशेष निगरानी की जाए जिससे वेक्टर घनत्व नियंत्रित किया जा सके। नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी व स्लम एरिया क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाए। साफ-सफाई कीटनाशक रसायनों का छिड़काव, फॉगिंग, जल जमाव निकासी, मच्छरों के प्रजनन स्थानों का नष्टीकरण, ब्रीडिंग न होने देना सोर्स रिडक्शन का कार्य कराया जाए। वेक्टर जनित रोगों यथा  डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया तथा कालाजार आदि रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार का कार्य कराएगे। मोहल्ला निगरानी समिति द्वारा उपरोक्त कार्यों का अनुश्रवण किया जाएगा।
 ’मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य  ने बताया कि इस अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही टीबी, कुष्ठ, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर जोर रहेगा। अभियान के अंतर्गत ही 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। इसके साथ ही लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई- कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इनमें बुखार के रोगियों की सूची, आई एल आई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों की सूची, क्षय रोग (टीबी) के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची शामिल होगी।
’मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील पाण्डेय ’ ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल विभाग रहेगा।  
’ उन्होने  बताया कि माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान में घर-घर भ्रमण के दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संक्रमण से बचने व बुखार होने पर “क्या करें, क्या न करें” का प्रत्येक प्रमुख स्थान पर प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगी।
रहें सतर्क – करें बचाव – जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि सभी अपने घर व आस पास साफ सफाई रखें, जल जमाव न होने दें, कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में बदलते रहें। जल पात्रों जैसे गमला, मटका, टब, बाल्टी, ड्रम, टंकी, टायर आदि में भी पानी न एकत्र होने दें। अनावश्यक जलपात्रों को निष्प्रयोज्य कर दें। रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा नाशक रसायन डालें, मच्छर दानी का प्रयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। खुले बदन न सोएं। कोई भी बुखार घातक हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर तुरंत जांच कराएं व डॉक्टर की सलाह पर ही अपना इलाज कराएं। अधिक से अधिक तरल पदार्थों, शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। पूरी तरह आराम करें। ओ आर एस घोल का प्रयोग करें। बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। कुछ भी खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएँ – जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां । हर रविवार मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार । हम सबने यह ठाना है, संचारी रोग मिटाना है।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, डीपीआरओ अंशुल मौर्य, डीपीओ (आईसीडीएस), जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय समेत अन्य विभागों के अधिकारी, सहकर्मी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। 

नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का स्वागत अभिनन्दन किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि आप सभी के द्वारा किया गया मेरा स्वागत व सम्मान भाजपा के एक एक समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है।इस सम्मान की थाती को संजोकर मै आगे के अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं को त्याग,तपस्या बलिदान की भावना, इमानदारी व कर्तव्य प्रेरणा से प्रेरित कार्य करने मे दक्षता हासिल है। उन्होने कहा राष्ट्र ,संगठन तथा कार्यकर्ताओं के उम्मीदो पर खरा उतरना मेरा राजनीतिक और जीवन लक्ष्य है ।
स्वागत अभिनन्दन उद्बोधन मे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में संगठन नयी ऊंचाईयों के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा।
आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि संगठन के अत्यंत वरिष्ठ कार्यकर्ता को मिली यह जिम्मेदारी विधानसभा के सभी सातो सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करेगा।
संचालन जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रवीण सिंह, साधना राय,किरन सिंह, रासबिहारी राय,मन्नू राजभर, वेंकटेश सिंह, सुनील कुशवाहा, अभिनव सिंह,प्रमोद सिंह, अनूप खरवार, गिरधारी जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह ,राजेश चौहान, गोपाल राय, प्रांशु सिंह, वीरेंद्र चौहान ,नंदू कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रजापति समाज जब तक एक नहीं होंगे तब तक प्रजापति समाज कभी आगे नहीं बढ़ेगा:धर्मवीर प्रजापति

गाजीपुर।मंत्री होमगार्ड एवं सुरक्षा विभाग स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को राम लक्ष्मण जानकी मंदिर कुम्हार वंशज रौजा पर नवनिर्मित मुख्य गेट व बाउंड्री का उद्घाटन किया। उद्घाटन के  दौरान उन्होंने राम लक्ष्मण जानकी मंदिर के अंदर पूजा अर्चना भी किया। उन्होंने प्रजापति समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज जब तक एक नहीं होंगे तब तक प्रजापति समाज कभी आगे नहीं बढ़ेगा। प्रजापति समाज के हित के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से जो भी मांगे की गई है,सरकार के सामने रखा जाएगा उन्होंने प्रजापति समाज को  अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए उत्तर प्रदेश प्रजापति कुम्हार संघ गाजीपुर के तरफ से एक पत्रक भी दिया गया। साथ में मंदिर के पूरब साइड में एक एकड़ में तालाब को चारों तरफ से कब्जा कर लिया गया है, उसे अतिक्रमण हटाने के लिए भी  मंत्री जी को पत्र दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी का स्वागत अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर उत्तर प्रदेश प्रजापति कुम्हार संघ जिला अध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति ने किया। 10 वर्ष के बालक ने अपने हाथो से गणेश व लक्ष्मी की मिट्टी की मूर्ति बनाकर मंत्री को भेट किया। जिससे कि मंत्री ने 10 वर्षिय बालक को पुष्प देकर सम्मानित किया। मंत्री एवं डा. प्रभुनाथ प्रजापति द्वारा मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले उपस्थित प्रजापति समाज के लोगो को उपहार स्वरूप दिवाल घड़ी वितरित किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण बिहारी राय, प्रजापति समाज की जिला संरक्षक डॉ प्रभुनाथ प्रजापति, राम नरेश प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, हीरा प्रजापति, हरिवंश प्रजापति, मुकेश प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, डॉक्टर इंद्रजीत प्रजापति, शशिकांत प्रजापति अधिवक्ता एवं अन्य प्रजापति समाज के वरिष्ठ माताएं बहनों उपस्थित रहें।

नवागत जिला क्षयरोग अधिकारी ने संभाला कार्यभार

गाजीपुर।शुक्रवार को नवागत जिला क्षयरोग रोग अधिकारी डा.रवि रंजन अपना कार्यभार जिला क्षयरोग केंद्र गाज़ीपुर पर पहुंच कर कार्यभार संभाला।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत क्षय रोग विभाग के समस्त कर्मचारी बुके एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला क्षयरोग अधिकारी समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। नवागत जिला क्षयरोग रोग अधिकारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि जिलाधिकारी  एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के मनसा के अनुसार मेरे द्वारा कार्य किया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान जनपद गाजीपुर में सफल बनाया जा सके। प्रधानमंत्री  के टीवी मुक्त भारत का सपना सरकार किया जा सके। डॉ रवि रंजन के स्वागत में जिला क्षयरोग केंद्र के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डीपीपीएमसी अनुराग कुमार पांडेय ,संजय सिंह यादव ,सुनील कुमार वर्मा, रवि प्रकाश सिंह, कमलेश कुमार, शशि शेखर, श्वेता सिंह गौतम शिशु, वैक्टैश्व शर्मा, अवधेश गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी पुष्प कुछ देकर स्वागत किए।

मछुआ समाज का केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है ख्याल:संजय निषाद

गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) उ०प्र० सरकार डॉ संजय कुमार निषाद ग़ाज़ीपुर के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पहुचकर मीडिया बन्धु के साथ प्रेस वार्ता की।  प्रेसवार्ता के दौरान संजय निषाद ने बताया कि  जिस मछुआ समाज को पूर्व की सरकारें अछूत समझती थी आज उसका ख्याल रखने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है। संवैधानिक अधिकार यात्रा चल रही है जिसमें सभी को वोट देने, सम्मान सुरक्षा और समृद्धि पाने का अधिकार है। सविधान में कमजोर वर्गो को विशेष अवसर प्रदान करने का अधिकार हैं विशेष अवसर उन्हे मिला था जो अंग्रेजो मुगलो से लड़े थे, जो कानून बनाकर अंग्रेजा मुगलो ने उजाड़ा था ये जातिया क्रिमनल कास्ट है ऐसे क्रिमनल कास्ट को जो 74 प्रकार की व्यवस्था दी जाए, अनुसुचित जाति में सूचीबद्ध किया जाए और ऐसे जाति के बच्चो को सरकारी पैसे से पढ़ाकर सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होने बताया कि हमने एक किताब लिखा है राजनैतिक धोखेबाजो से सावधान हो जाओ। हर जिलो में सैविधानिक अधिकार यात्रा निकाला गया है। आज गाजीपुर जिले में सैविधानिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया। नाव की व्यवस्था हेतु हर मछुवारो को निःशुल्क नाव की व्यावस्था राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि मछुवा कल्याण कोष की स्थाना की है जिसमें मछुवारा समाज के बालक एवं बालिकाओं जो हाई स्कूल पढ़ने वाले को 10 हजार रूपया एवं इण्टर के छात्र/छात्राओं को 20 हजार एवं बी0ए0 के छात्रो को 30 हजार रूपये जिसकी आय 02 लाख से कम हो के बच्चो को धनराशि दिया जाएगा। शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य मत्स्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का आनलाईन के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। गरीब एवं असहाय निषाद समाज के लोगो को बिना किसी गारण्टी के आधार कार्ड के आधार पर 02 लाख रूपये तक का के0सी0सी0 04 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जा रहा है जिससे मछुवारा समाज के लोग लेकर अपना व्यवसाय कर सकते है। मछुवारा समाज के लिए नदियो में हर 05 किलो मीटर पर खण्ड एवं समिति बनायी गयी है। जिससे मछुवारा समाज के लोगो को लाभ मिलेगा जिससे मछली पकड़कर अपनी अच्छी इनकम कर सकेगे। मंत्री निषाद ने बताया कि मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की मछुआ कल्याण को लेकर चलाई जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को जमीन पर उतारने को लेकर हर सम्भव कोशिश कर रहा है।

जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

जिला अपराध निरोधक कमेटी ने मनाया होली मिलन समारोह

गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ की जिला इकाई गाजीपुर द्वारा बंशी बाजार स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अपराध निरोधक समिति के सदस्य व पदाधिकारीगण समेत अन्य लोंगों ने भी सहभागिता की। होली मिलन समारोह के तहत मौजूद सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान गीत संगीत का कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें सदस्यों ने उत्साह,उमंग और उल्लास के साथ शिरकत की।इस दौरान चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव का होली पर शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ, वरिष्ठ पदाधिकारियों ने होली पर्व के संदर्भ में अपने अपने विचार रखे।
कैंप कार्यालय पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मुकेश उपाध्याय, अभिषेक सिंह,सुनिल सिंह, सुजीत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, सुनील गुप्ता , वसीम रजा, प्रभाकर सिंह, पवन मिश्रा , ओमप्रकाश, मोइन, शाहिद, विनीत , सूर्यवीर सिंह, आलोक त्रिपाठी, शशिकांत तिवारी,अजय राय बबलू, कमलेश यादव , आसिफ़, रिजवान आदि मौजूद रहे।

दो दिवसीय गोष्ठी का जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया उद्घाटन,दी गई जानकारी

गाजीपुर।एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में दो दिवसीय गोष्ठी का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया। गोष्ठी/सेमिनार में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कालेज के वैज्ञानिक डा० वी०के० सिंह ने औद्यानिक फसलों, फलों, सब्जियों को उगाने तथा रख-रखाव के बारे में विस्तार से बताया गया। वैज्ञानिक विधि से शाकभाजी की खेती, ड्रेगन फ्रूट, जैविक सब्जी खेती उत्पादन तथा निर्यात करने के मापदंड सब्जी उत्पादन पर व्याख्यान दिया गया। उपस्थित कृषकों से फल एवं सब्जियों की खेती में तकनीकी अपनाकर लागत को कम एवं आय को अधिक करने के लिए कृषकों से आह्वान किया। डा० ओमकार सिंह, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कालेज द्वारा बागवानी फसलों की जैविक खेती एवं अधिक से अधिक फलोत्पादन तथा संरक्षित खेती (पॉली हाउस/ग्रीन हाउस) के विषय में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। डा० शशांकशेखर सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर के द्वारा उपस्थित  कृषकों के मध्य वैज्ञानिक विधि से मशरूम उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन एवं उससे होने वाली आय के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया गया। डा० रागिनी दूबे, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी०कालेज द्वारा औद्यानिक फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट पतंगों की रोकथाम के बारे में, पुराने हो चुके बागों के जीर्णाेद्धार करके पुनः फलोत्पादन प्राप्त करने की तकनीकी के विषय में कृषकों को अवगत कराया। डा० रामकुमार राय, प्रगतिशील कृषक के द्वारा मृदा नमूना एवं मृदा परीक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक, द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ड्रीप, मिनी स्प्रिंकलर एवं पोर्टबल स्प्रिंकलर के उपयोग एवं उसके लाभ तथा अन्य योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग अन्तर्गत संचालित सभी योजनाओं के बारे में कृषकों को अवगत कराया गया। अन्त में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा गोष्ठी में लगे स्टालों को उत्कृष्ट स्टॉल के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में सुसुण्डी फॉर्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० सुसुण्डी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में जिला कार्यक्रम विभाग तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में मेसर्स जैन इरिगेशन प्रा०लि० को दिया गया।

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार रायफल क्लब शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
 जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को 05 वर्ष से ऊपर के मुकदमो को प्रतिदिन सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116 धारा 80 के लंबित मामलों का समयान्तराल  निस्तारण किया जाए। धारा 67 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें।उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें।  उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार  एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।                          

गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह

Ghazipur।गाजीपुर पत्रकार एसोसिशन की ओर से शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन कार्यालय पर आयोजित इस समारोह में पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई औक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमारी परंपरा रही है जिसका लगातार निर्वहन किया जा रहा है। अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा हर वर्ष की भांति इस साल भी सद्भाव के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में अनिल उपाध्याय,रविकान्त पाण्डेय,दुर्गविजय सिंह,आलोक त्रिपाठी,राममनोज त्रिपाठी,देवब्रत विश्वकर्मा,विनय सिंह,आशुतोष त्रिपाठी,विनय तिवारी,अजयशंकर तिवारी,विनोद गुप्ता,अभिषेक सिंह,उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News