ऊर्जा मंत्री के OSD ने की जनसुनवाई, किया समस्याओं का निस्तारण

ऊर्जा मंत्री के OSD पहुंचे गाजीपुर,लगाया संभव जनसुनवाई कैंप

गाजीपुर। ऊर्जा मंत्री एवं उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार कार्पोरेशन हित में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की जनसुनवाई तहसील स्तरों के विभिन्न उपकेंद्र जैसे सैदपुर तहसील के उपकेंद्र सैदपुर पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुनवाई की गई। सदर के डिविजन कार्यालय आमघाट (प्रकाशनगर) में दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की गई। जखनिया के उपकेंद्र जखनिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ओएसडी रामशरण सिंह द्वारा की गई। नगर के आमघाट डिविजन में कुल 112 उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर आए थे जिसमें 81 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या पूछकर तत्काल निस्तारण विभागीय अधिकारियों से कराया गया।

वही कुछ उपभोक्ताओं का कहना था कि नगर के प्रकाश नगर उपकेंद्र खाल में होने के कारण आए दिन बरसात का पानी लग जाने से एक हफ्ते तक बत्ती गुल रहती है। विजिलेंस टीम द्वारा सही उपभोक्ताओं को भी परेशान किया जाता है। अवैध वसूली की जा रही है। अंडर ग्राउंड केबिल फॉल्ट होने से हफ्तों बत्ती नगर की गुल हो जाती है। तत्काल फॉल्ट बनाने के लिए लोकेटर मशीन नहीं है एवं नगर में अभी भी जर्जर तारो का जाल बिछा हुआ है। इस दौरान ओएसडी डाक्टर रामशरण सिंह ने समस्याओं को नोट करते हुवे बताया कि मैं जल्द ही नगर सहित ग्रामीण अंचलों की विद्युत समस्याओं से मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को अवगत कराउंगा ताकि तत्काल निस्तारण हो सके। 14 अगस्त को कासिमाबाद के उपकेंद्र कासिमाबाद पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संभव जनसुनवाई की जाएगी।

मोहम्दाबाद के उपकेंद्र मोहम्दाबाद पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी। जमानिया के उपकेंद्र जमानिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जनसुनाई की जाएगी।  अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ये जनसुनवाई शासन स्तर एव ऊर्जा मंत्री के निर्देशन पर किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री के OSD रामशरण सिंह एवं सहायक अभियंता अभिषेक चौहान सहित सभी केंद्रों पर जनसुनवाई में प्रतिभाग लेंगे, जिसमें जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर खराब,विद्युत चोरी में एफआईआर, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं सहित तमाम विद्युत से संबंधित समस्याओं को जनसुनवाई में लेकर पहुंचे। जहां पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी सहित विद्युत कर्मचारी मौके पर समस्या का समाधान करेंगे।

जानलेवा बनी शहर की सड़कें, कई लोग हुए घायल

गाजीपुर में जानलेवा गड्ढों का कहर: पाँच टेम्पो पलटे, बच्चे और महिला घायल; दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन..

गाजीपुर। आए दिन बारिश की वजह से और शिविर पाइपलाइन के कार्य के कारण शहर में लगातार सड़कों का हालत बद से बदतर होते जा रहा है, जिसके चलते सड़कों का हाल बेहाल है और सड़कों पर गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि लोग मोटरसाइकिल से हो चार पहिया से हो या पैदल हो कदम पड़ते ही तुरंत असंतुलित होकर गिर जा रहे हैं। शहर के इस बदहाल सड़क को लेकर छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने कहा कि शहर की सड़कें अब मौत का जाल बनती जा रही हैं। “गड्ढा मुक्त अभियान” के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आज, लंका-कचहरी मार्ग पर जानलेवा गड्ढों के कारण एक के बाद एक पाँच टेम्पो पलट गए, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया और एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई।


घटना के तुरंत बाद ही दीपक उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का प्राथमिक इलाज चल रहा है। इस हृदय विदारक घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। छात्र नेता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने लंका-कचहरी मार्ग सहित अन्य मार्गों की बदहाल स्थिति पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान “योगी सरकार मुर्दाबाद”, “सदर विधायक मुर्दाबाद”, “नगरपालिका अध्यक्ष मुर्दाबाद” और “जिला प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने नायब तहसीलदार को एक पत्र सौंपा, जिसमें प्रशासन की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए गए और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।


दीपक ने कहा, “यह हादसा सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। ये गड्ढे अब नागरिकों के जीवन के लिए सीधा खतरा बन गए हैं। आज एक महिला और बच्चा घायल हैं तो कल किसी की जान भी जा सकती है। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?” यदि शहर कि सभी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।


पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने भी इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन गाजीपुर जैसे प्रमुख नगर की सड़कों की हालत इतनी दयनीय है। प्रशासन को तत्काल नींद से जागना चाहिए और इस समस्या का समाधान करना चाहिए। यह नागरिकों के जीवन और सुरक्षा का सवाल है, कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं।”


सभी प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में प्रशासन से तत्काल लंका-कचहरी मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग करते हुए कहा, “यदि अगले 7 दिनों के भीतर इन गड्ढों को भरने और अन्य प्रमुख सड़कों जैसे पीजी कॉलेज से विकास भवन चौराहा, पुलिस लाइन से आरटीआई चौराहा, फुलनपुर क्रॉसिंग से रेलवे स्टेशन तक और फुल्लनपुर से चुंगी तक की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो हम नगरवासियों के साथ मिलकर निर्णायक जन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। हम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।”


इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गाजीपुर में सड़कों की मरम्मत का मुद्दा कितना गंभीर है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने के साथ ही सभी नगर कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है। प्रदर्शन व पत्रक सौंपने में मुख्य रूप से अमित राय “जस्सू राय”, रवि कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार, आसिफ, मुकेश, मनोज, राजकुमार, कमलेश, शिवम राय, रमेश, राहुल, सलमान, तूफानी, सत्येंद्र, रोहित इत्यादि मौजूद थे।

सपा ने किया धरना प्रदर्शन,11 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

गरीबों का गला घोंट रही है भाजपा सरकार:गोपाल यादव

गाजीपुर।13अगस्त को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने,बाढ़ ग्रस्त एरिया में संक्रामक रोगों से बचने हेतु डाक्टर व दवा की व्यवस्था करने, कटौती खत्म कर किसानों को नित्य बीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने, बिजली विभाग द्वारा गलत बीलिंग रोकने,जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, जनपद की टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत कर गड्ढा मुक्त करने, सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध कराने व उसकी कालाबाजारी रोकने, ध्वस्त कानून व्यवस्था दूरूस्त करने, थानों, तहसीलों पर फरियादियों के साथ किए जा रहे लूट खसोट को रोकने, बिजली के जर्जर तारों और खंम्भो को बदलने,शहर में बिछ रहे सीवर लाइन के चलते नगर की सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग के साथ सरजू पांडे पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर जिलाधिकारी के नाम से संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार पाठक को सौंपा गया।
इस धरने में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क सहित और महापुरुषों की लगी प्रतिमा स्थल पर व्याप्त दुर्व्यवस्था पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया।
इस बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए भाजपा सरकार को आजादी के बाद की सबसे संवेदनहीन सरकार बताया। उन्होंने कहा इस सरकार को गरीबों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों की खिदमत में व्यस्त हैं। आम जनता आज लगातार बढ़ती मंहगाई , बेरोजगारी भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते खुन‌ के आंसू रो रही है। मगर यह सरकार जनता के इन बुनियादी सवालों को हल न कर अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं।
यह सरकार अंग्रेजों की विचारधारा पर चल रही है। यह सरकार अंग्रेजों की तरह समाज में अपने साम्प्रदायिक मुद्दों के सहारे नफ़रत और घृणा फैलाकर फूट डालो – राज करो की नीति पर काम कर रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी उनके इस मकसद को किसी भी कीमत पर कत्तई पूरा नहीं होने देगी। हम उनकी नफ़रत और घृणा का जवाब मोहब्बत से देंगे। हम गांधी के अनुयाई हैं,हम समाजवादियों ने सदैव मोहब्बत का पैगाम दिया है।
समाज में नफ़रत और खांई पैदा करना इस सरकार के डीएनए में है ।
महान शायर दुष्यंत कुमार की ” कहां तो तय था चरागां हर घर के लिए, कहां चराग़ मयस्सर नहीं शहर के लिए” इन पंक्तियों को पढ़ते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आजादी के बाद इस देश और प्रदेश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि आज जनपद ही नहीं पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा राष्ट्र समस्याओं के ढेर पर खड़ा है,यह सरकार इन समस्याओं को दूर करने के बजाय अपनी स्वार्थसिद्धि में लिप्त है।उन्होंने जनपद की तमाम समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिछ रही सीवर लाइन शहर के लिए अभिशाप बन गई है। इसकी वजह से आये दिन हो रही सड़कों की खुदाई शहर की जनता के लिए जानलेवा बन गई है। इसमें उपयोग हो रही घटिया सामग्री आने वाले दिनों में इस शहर के लिए बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरेगी। अभी यह योजना पूरी भी नहीं हुई उसके पहले ही इसकी पाइप फटना‌ शुरू हो गया है। शहर की गड्ढा युक्त सड़कें भी शहरवासियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि जबसे मोदी और योगी की सरकार देश और प्रदेश में हुकूमत कर रही है वादाखिलाफी के सिवाय इन सरकारों ने कुछ भी नहीं किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार किसानों को न खाद उपलब्ध करा पा रही है न ही बिजली, पानी। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार रोकने में भी यह सरकार विफल साबित हुई है। यह सरकार विदेशी और पूंजीपतियों के ताकतों के इशारे पर चल रही है। उन्होंने कहा भाजपा जब सरकार में नहीं रहती तो स्वदेशी का नारा देती है,जब सरकार में होती है तो स्वदेशी का नारा देने वाली यह सरकार डोनाल्ड ट्रंप और चीन के सामने माथा टेक रही होती है। हमारे देश की आर्थिक नीति अडानी अंबानी के इशारे पर और विदेश नीति ट्रंप के इशारे पर तय की जा रही है। इस सरकार का न अपना कोई सम्मान है न कोई स्वाभिमान। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। चुनावों में लगातार धांधली कर रही भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
इस सरकार ने केवल गरीबों को सपने दिखाने और उनका भावनात्मक शोषण करने का काम किया है असल में इस सरकार ने केवल पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम किया है।
यह सरकार लगातार जनता को कुछ देने के बजाय लगातार छिनने का काम कर रही है।
प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर शिक्षा का अधिकार, s I r के बहाने मत देने का अधिकार, चौड़ी करण के नाम पर आशियाना गिराने का काम यह सरकार कर रही है।
इस बैठक में मुख्य रूप से चौधरी लालता प्रसाद निषाद,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,प
पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व मंत्री सुधीर यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रामाधार यादव, आमिर अली, रामजी राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव, आशा यादव ,मुन्नीलाल राजभर,अशोक कुमार बिन्द,सूरज राम बागी,शौर्या सिंह,सदानंद यादव, रामवचन यादव,तहसीन अहमद, डॉ समीर सिंह,गोवर्धन यादव, गोविंद यादव,अवधेश यादव राजू, अनिल यादव, विभा पाल,वृजदेव खरवार,खे
दन यादव, सुशील जायसवाल अजय यादव, राहुल सिंह,विरेन्द्र यादव,शिवशंकर राम,असलम हुसैन,मदन यादव, शिवशंकर यादव,चंदन यादव,भोला यादव ,आत्मा यादव, दिनेश यादव,पूजा गौतम,शेर अली राईन,भारत यादव, राम ज्ञान यादव,उपेन्द्र कुशवाहा,नितीश खरवार,,रूक्मीना यादव, जमुना यादव, जयराम यादव, रजनी कांत यादव राजेश यादव, अरविंद कुशवाहा,रामदरश बनवासी,दारा यादव,रमेश यादव, संतोष यादव,सुग्गु यादव , रामाशीष यादव,महेंद्र बिंद,अनिल यादव, हीरा यादव, आदित्य यादव, अशोक यादव,अंगद कुशवाहा,इलियास,विमल सोनकर, धर्मेंद्र यादव, जयराम यादव,आदि उपस्थित थे।
इस धरना कार्यक्रम का संचालन का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
धरने के अंत में जहूराबाद विधानसभा के अध्यक्ष जै हिंद यादव के भाई मनोज यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं का होगा हल

ऊर्जा मंत्री के OSD तहसील स्तर के विद्युत उपकेंद्रों पर करेंगे जन सुनवाई

गाजीपुर। ऊर्जा मंत्री एवं उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार कार्पोरेशन हित में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की जनसुनवाई तहसील स्तरों के विभिन्न उपकेंद्रों पर 13 अगस्त को सैदपुर तहसील के उपकेंद्र पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे की जाएगी। सदर के उपकेंद्र प्रकाशनगर पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी। जखनिया के उपकेंद्र जखनिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। वही कल यानी 14 अगस्त को कासिमाबाद के उपकेंद्र कासिमाबाद पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। मोहम्दाबाद के उपकेंद्र मोहम्दाबाद पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी।जमानिया के उपकेंद्र जमानिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जनसुनाई की जाएगी। वही अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि ये जनसुनवाई शासन स्तर एव ऊर्जा मंत्री के निर्देशन पर किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री के OSD अभिषेक चौहान सहायक अभियंता सभी केंद्रों पर जनसुनवाई में प्रतिभाग लेंगे,जिसमें जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर खराब,विद्युत चोरी में एफआईआर, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं सहित तमाम विद्युत से संबंधित समस्याओं को जनसुनवाई में लेकर पहुंचे। जहां पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी सहित विद्युत कर्मचारी मौके पर समस्या का समाधान करेंगे।
राष्ट्रीय हित में बिजली बचाए वही विद्युत चोरी से बचे।

भाजपा ने कई स्थानों से निकाली तिरंगा यात्रा,लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा अभियान मे मंगलवार को गाजीपुर नगर,सदर पूर्वी, रेवतीपुर, जमानियां दक्षिणी,सादात उत्तरी,सादात दक्षिणी, मनिहारी द्वितीय, सैदपुर पूर्वी, देवकली, नन्दगंज, कासिमाबाद प्रथम,बाराचवर द्वितीय,मरदह उत्तरी, भांवरकोल प्रथम, भांवरकोल द्वितीय तथा नोनहरा सहित कूल 17 मंडलो मे भिन्न-भिन्न स्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। रास्ते में पड़ने वाले महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।शहीद परिवारों का सम्मान किया गया।भाजपा नगर मंडल की तिरंगा यात्रा डीजे के साथ हनुमान मंदिर,कोट से निकल कर चीतनाथ,चौक, महाजन टोली, लाल दरवाजा होते मिश्र बाजार तिराहे पर पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।इस अवसर पर तिरंगा यात्रा मे शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि तिरंगा हमारे देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान का प्रतीक है। जिसके सम्मान मे यह तिरंगा यात्रा पूरे देश के सभी मंडलों में निकाली जा रही है। राष्ट्रीय एकता, अखंडता को मजबूत करने मे यह तिरंगा यात्रा अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर मोटरसाइकिल सवार हाथों मे तिरंगा लहराते लोग भारत माता की जय व वंदेमातरम् के उदघोष करते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा मिश्र बाजार तिराहे पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा माल्यार्पण कर समाप्त हुई। यात्रा मे नगर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,विश्व प्रकाश अकेला,जिला मंत्री राकेश यादव, साधना राय,सुनील गुप्ता,राजन प्रजापति,निर्गुण दास केशरी,अभिनव सिंह,अविनाश सिंह, विशाल चौरसिया,श्री प्रकाश केशरी,नन्दू कुशवाहा, संतोष जायसवाल, हेमंत त्रिपाठी,प्रीति रावत,हर्षित,शुभम,शशांक,शास्वत,शिवम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंडल नोनहरा की तिरंगा यात्रा अभियान के तहत नोनहरा चट्टी से कारगिल शहीद रामदुलार यादव की प्रतिमा तक किया गया।
जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,डॉ विजय कुशवाहा पीयूष राय (भाजपा युवा नेता),)धनेश्वर बिन्द (जिला मंत्री) सुरेश गिरी (मंडल अध्यक्ष नोनहरा) विपिन उपाध्याय (मंडल महामंत्री)सभी मंडल उपाध्यक्ष सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
भारतीय जनता पार्टी रेवतीपुर मंडल की तिरंगा यात्रा नवली इंटर कॉलेज के प्रांगण से शुरू होकर डेढगावा, शहिद स्थल कर्नल एम एन राय, के मूर्ति पर , माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में भाजपा के मंडल के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख पूर्व ब्लाक पूर्व में जिला पंचायत के प्रत्याशी गढ़ प्रमुख रेवतीपुर ब्लाक के तमाम गांव के क्षेत्र के नौजवान युवा साथी किसान भाई , और छात्र भाईयो आप ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल देवकली द्वारा तिरंगा यात्रा ब्रहम स्थल परिसर देवकली से मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा व पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय के नेतृत्व मे निकाली गई। जिसका समापन धनईपुर मे अमर शहीद संजय यादव प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद समाप्त हुआ।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नित्य नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश की समृद्धि और सुरक्षा मजबूत हुई है।
बृजेंद्र राय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व मे पूरे विश्व मे भारत का डंका बज रहा हॆ।आत्मनिर्भर भारत निरंतर प्रत्येक क्षेत्र मे अग्रसर हॆ।पूरा विश्व आशा भरी निगाहों से देख रहा हॆ।
इस अवसर पर ,जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह,जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय,के० पी० गुप्ता,नरेन्द्र कुमार मॊर्य,कमलेश पाण्डेय,श्रीकांत सिंह,दिलीप गुप्ता,गुरुप्रसाद गुप्ता,हरिहर पाण्डेय,सूर्यदेव राय,तेरसू यादव,राजेश गुप्ता,दिनेश यादव,नागेन्द्र प्रसाद,पुनवासी राम,प्रवीण त्रिपाठी,जयप्रकाश चॊहान,राजेश जायसवाल,अंगद दूबे सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

डीएम ने की अनुश्रवण समिति की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में ‘‘निपुण भारत मिशन’’ के क्रियान्वयन हेतु जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 19 पैरामीटर्स से जो थोड़े से विद्यालय असंतृप्त रह गए है,उन्हें तत्काल पूर्ण करा लिया जाए,खण्ड शिक्षा अधिकारी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने हेतु खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे। ऐसे जर्जर विद्यालय जो पठन-पाठन योग्य नहीं रह गए हैं, उसकी प्राप्त सूची के अनुसार समिति का गठन कराते हुए इस्टीमेट बनवाकर नीलामी की कार्यवाही पूर्ण कराकर जर्जर विद्यालयों /कमरों का ध्वस्तीकरण का कार्य कराया जाए। किसी भी जर्जर विद्यालय में शिक्षण कार्य व अन्य गतिविधियां कदापि न होन पाए। छात्र उपस्थिति की समीक्षा में पाया गया कि जखनियां एवं सादात में सबसे कम उपस्थिति रही, जिस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सादात एवं जखनियां को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए। निपुण लक्ष्य ऐप पर जिन विकास खण्डों में 20 प्रतिशत से भी कम आकलन हुआ है उनके खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए माह अगस्त में  शत-प्रतिशत आकलन कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को  अपने शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत ए0आर0पी0 द्वारा किए जा रहे सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की नियमित समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान जनपद स्तरीय टास्क फोर्स व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष निरीक्षण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

सरिता अग्रवाल ने किया तिरंगा मेला, प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ, लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन

गाजीपुर। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतिम दिवस के अवसर पर आडिटोरियम हाल में आयोजित तिरंगा म्यूजिकल कासर्ट व तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आडिटोरियम परिसर में तिरंगा मेला/तिरंगा प्रर्दशनी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। तिरंगा प्रर्दशनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों के प्रदर्शन से संबंधित स्टॉल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा का प्रदर्शन, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित स्टॉल सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।
तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम आयोजन के शुभ अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका व जिला विकास अधिकारी ने भारी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील किया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तीसरे चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक अपने कार्यालयों, घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं आदर भाव के साथ भारतीय तिरंगा झंडा फहराएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि शासन के प्रयास से पिछले कुछ वर्षों में, यह राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव के जन भागीदारी आंदोलन के रूप में एक सफल अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों में देश प्रेम एवं देशभक्ति की भावना के विकास के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रान्तिकारियों एंव शहीदों को याद करना तथा श्रद्धासुमन अर्पित करना है।
जिला विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर घर तिरंगा का यह अभियान पूरे देश में 02 अगस्त से 15 अगस्त, 2025 की अवधि में तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में तीसरे चरण दिनांक 13 से 15 अगस्त 2025 तक हम सभी को अपने-अपने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों, घरों एवं प्रतिष्ठानों, होटलों पर अपने देश के सम्मान में देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा फहराना है। उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे बेबसाईटwww.harghartiranga.com  पर अपलोड करने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि तिरंगा झण्डा कटा-फटा न हो, साफ-सुथरा हो, 3×2 के अनुपात में हो तथा झण्डा लगाते समय केसरिया रंग सबसे ऊपर, बीच में अशोक चक्र की 24 पट्टिका के साथ सफेद रंग तथा सबसे नीचे हरा रंग होगा।
तिरंगा महोत्सव आयोजन के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की गई।
जिला विकास अधिकारी ने तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित समस्त आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, विभिन्न विद्यालयों की शिक्षक/शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

तिरंगा बाइक रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी,सीडीओ ने खुद चलाई बाईक,जनपद वासियों को दिया संदेश

गाजीपुर । ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए तिरंगा बाईक रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने खुद बाईक चलाकर की एवं जनपदवासियों को संदेश दिया की हर घर तिरंगा फहराकर जनपद को प्रथम स्थान लाना है। रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर सैनिक चौराहा (भूतहियाटाड), लंका, विशेश्वरगंज, महुआबाग, कलेक्ट्रेट, सिचाई विभाग चौराहा होते हुए विकास भवन आकर समाप्त हुई। उन्होने कहा कि इसका उद्देश्य है कि जिले के समस्त नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागरूक करना। उन्होने संदेश दिया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर, हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहरायें, स्वंतत्रता दिवस मनायें एवं राष्ट्र प्रेम की भावना संयोग कर रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की रैलीयां सभी तहसीलों, ब्लाकों पर भी निकाली गई है, निरंतर 14 व 15 अगस्त तक निकाली जाएगी। रैली हर गॉव में बच्चे और गॉव के लोग तिरंगा लेकर निकालेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो में जागरूकता एवं  सामाजिक सौहार्द, आपसी सदभाव की भावना के साथ तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया है, इसका उद्देश्य है कि समस्त जनपदवासी हर घर तिरंगा अभियान में जोर शोर से प्रतिभाग करें। हर घर तिरंगा अभियान में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तिरंगा का निर्माण किया जा रहा है जो लोगो को वितरित किया जाएगा।लोगो को जागरूक करते हुए सभी लोगो को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। उन्होने समस्त जनपदवासीयों से अपील किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में जोर-शोर से प्रतिभाग करें,सभी लोगो के बीच आपसी सौहार्दय बना रहें। उन्होने कहा कि इस रैली से लोगो संदेश देना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पर नाज करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा डाट काम पर अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें।
रैली में उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, क्षेत्राधिकारी सदर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, विद्यालयो के अध्यापक एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी ने बाईक चलाकर प्रतिभाग किया।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट की फटी पाइप,कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन,अधिकारियों ने दिया आश्वासन

गाजीपुर। शहर के मध्य सिंचाई विभाग चौराहे पर वी-मार्ट के सामने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत डाली गई मेन सीवर पाइप अभी हैंडओवर भी नहीं हुई थी और पहले ही फट गई।

आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया।

रात्रि करीब 9:00 बजे प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी-अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। कांग्रेस ने उन्हें ज्ञापन दिया। जिस पर अधिकारी गण ने दो दिन में मरम्मत का काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

इसके पश्चात धरना समाप्त हुआ। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर मरम्मत कार्य शुरू न हुआ तो कांग्रेस का आंदोलन और उग्र होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “नमामि गंगे जैसी ऐतिहासिक योजना में इस तरह की निकृष्ट गुणवत्ता का काम बीजेपी की विकास विरोधी सोच और भ्रष्टाचार का प्रमाण है। जनता के पैसे की खुली लूट हो रही है और जिम्मेदार लोग मौज कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा “अगर दो दिन में मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक बीजेपी सरकार का घेराव करेंगे।

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा, “बीजेपी ने गंगा को साफ करने का सपना दिखाकर जनता को धोखा दिया। गंगा मां का अपमान और जनता के धन की बर्बादी कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”
कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी कि समय सीमा में कार्य न होने पर अगला आंदोलन पहले से भी ज्यादा व्यापक और उग्र होगा।

धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव सिंह, रईस अहमद सुधांशु त्रिवेदी, दिव्यांशु पांडे, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता आदि दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

उप्र.अपराध निरोधक समिति के सदस्यों ने जेल अधीक्षक से की मुलाक़ात,की चर्चा

उप्र.अपराध निरोधक समिति के सदस्यों ने जेल अधीक्षक से की मुलाक़ात

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जैल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उ. प्र. अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव/जैल पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने मंगलवार को समिति के सदस्यों के साथ जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे से मुलाक़ात कर अपराध निरोधक समिति के कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे विस्तृत चर्चा की।
जेल अधीक्षक ने बंदियों के खान पान, खेलकूद, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सभी मामलों पर समिति के सदस्यों को अवगत कराया।
विदित है कि उ प्र अपराध निरोधक समिति 1938 में स्थापित संस्था है। जो जेल मैनुअल के अंतर्गत बंदियों की सुधार की दिशा में पूरे प्रदेश में लगातार काम कर रही है। जेल अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को जिला जेल में बंदियों की कुल संख्या 654 थी जिसमे महिला बंदियों की संख्या 40 और 05 बच्चे थे। जेल अधीक्षक की पहल से 02 बच्चे जेल से स्कूल पढ़ने जा रहे हैं। इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है।
समिति के सदस्यों में वसीम रज़ा, सुजीत कुमार और वेद प्रकाश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News