पाइपलाइन से पानी की बर्बादी, प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप


गाजीपुर में ‘नमामि गंगे’ की पाइपलाइन से पानी की बर्बादी, प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप


गाजीपुर। जिले में जल संरक्षण के प्रयासों को उस समय गहरा झटका लगा, जब नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सिंचाई विभाग चौराहे के पास ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत लगी पानी की पाइपलाइन में एक सप्ताह से लगातार लीकेज देखा गया। इस लीकेज के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ, पीने योग्य पानी व्यर्थ बह रहा है। इस गंभीर समस्या के बावजूद, जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद का रवैया उदासीन बना हुआ है।

एक ओर सरकार ‘जल ही जीवन है’ जैसे नारों के साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैला रही है, वहीं दूसरी ओर गाजीपुर में ‘नमामि गंगे’ जैसी महत्वपूर्ण योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से पानी की बर्बादी हो रही है। यह स्थिति जल संकट का सामना कर रहे समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। लीकेज से बहने वाला पानी सीधे तौर पर बर्बाद हो रहा है, जो कि प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करता है।


सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, तत्काल कार्रवाई की मांग
इस मुद्दे को लेकर समाज में गहरा रोष है। समाजसेवी और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष रईस अहमद, पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी, सियाउल हसन, सतीश उपाध्याय, दिव्यांशु पांडे और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि प्रशासन जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है और मूकदर्शक बना हुआ है।


इन सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद से तत्काल इस लीकेज को ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे जनहित में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।


पिछले 5 घंटे से सामाजिक कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं और प्रशासन से जवाब की मांग कर रहे हैं।

जीआरपी पुलिस ने नाबालिक बच्ची को परिजनों को किया सुपुर्द

गाजीपुर। जीआरपी थाना पुलिस ने सोमवार को एक नाबालिक बच्ची को ऑपरेशन मुस्कान और चेकिंग के दौरान पाया । उसके बाद बच्ची के परिजनों को बुलाकर नियम अनुसार कार्रवाई करके जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने सुपुर्द कर दिया। बता दे की मां-बाप से बिछड़ जाने के बाद बच्ची स्टेशन के प्लेटफार्म पर रोती हुई महिला कांस्टेबल अंकित त्रिपाठी और सुमित्रा पटेल को मिली। तत्पश्चात खोजते हुए बालिका की माँ रिंकू डोम पत्नी फेकाहू निवासी रददोपुर कालोनी थाना कोतवाली आयी। जिन्हे नियमानुसार उपरोक्त बालिका को सुपुर्द किया गया। जिसकी मौके पर लोगो के द्वारा इस कार्य की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी ।  

डीएम ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एंव जिला पंचायत राज अधिकारी को अभियान चलाकार अपने कर्मचारियो को फैमली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का अधिक से अधिक आवेदन कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने उप निदेशक कृषि को बाढ से प्रभावित किसाने के फसलो का सत्यापन कराने निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आइ जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो का निर्धारित समयान्तराल मे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। कोई भी शिकायती/आवेदन पत्र डिफाल्टर न होने पाए। इसमे किसी स्तर की शिथिलता क्षम्य नही होगी
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए की समीक्षा की गयी।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने समस्त संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिला वृक्षारोपण समिति की डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में  कार्बन क्रैडिट फाइनेंस योजना के तहत कम से कम 50 पौध रोपित किए हुए कृषकों को चयनित करने हेतु जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर को निर्देशित किया गया। 2025 में रोपित किए गए पौधे की सुरक्षा एवं सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। कराए गए वृक्षारोपण के कम से कम 10-10 फोटो ग्राफ्स स्थल के नाम सहित सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में लगाए गए पौधों की सही से देखभाल करने तथा एक भी पौधा सूखने न पाए का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, डी0एफ0ओ0 अजीत कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनील पाण्डेय, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, उप निदेशक कृषि, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान हुआ मजबूत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान मजबूत हुआ है 

गाजीपुर। भाजपा के नेतृत्व में शहीदों तथा महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने, सैनिकों के शौर्य, स्वाभिमान के सम्मान में राष्ट्र भक्ति भावना से प्रेरित तिरंगा यात्रा के आज दूसरे दिन सोमवार को भाजपा द्वारा छ मंडलों मे कुल 57 की मी की तिरंगा यात्रा निकाली गई । भदौरा मंडल की तिरंगा यात्रा नन्दिनी मैरिज हाल भदौरा से निकल कर बाजार भ्रमण करते हुए देवकली,करहिया के रास्ते रामचबुतरा, गहमर पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया और कहा कि आजादी के 70-75 वर्षो बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान मजबूत हुआ है ।अब भारत सिर्फ अपना बचाव नहीं करता बल्कि अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान मे घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को धवस्त करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शहिदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित देश पर मर मिटने वाले सभी महापुरुषों के सम्मान के लिए कृत संकल्पित है।इस अवसर पर तिरंगा यात्रा मे देशभक्ती नारो के साथ भारत माता की जय के उदघोष होता रहा।
तिरंगा यात्रा मे पूर्व विधायक सुनीता सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, अमित सिंह, अमित पांडेय, जितेन्द्र उपाध्याय, राजीव चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।


सैदपुर पश्चिमी की तिरंगा यात्रा नायकडीह कीनाराम बाबा के मठ से निकल कर मौधा,पतरही,बेलहरी, खानपुर, बिहारीगंज डगरा होते हुए करमपुर, ददरा,अमेदा के रास्ते अनौनी बाजार मे बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आजादी की लडाई मे अंग्रेज़ो से लोहा लेकर देश को स्वतंत्र कराने के लिए हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर बलिदानियों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगे।भारत वीरों की धरती है जहां मातृभूमि की रक्षा और सम्मान स्वाभिमान के लिए मर मिटना हमारे खुन मे है।
इस बीच खानपुर मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा मे तिरंगा यात्रा के साथ बाइक पर सवार लोग देश भक्ति नारे लगाते रहे। तिरंगा यात्रा मे जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, संतोष चौहान,अचल सिंह,श्यामकुवर मौर्य, संतोष भारद्वाज सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद देहात मंडल की तिरंगा यात्रा कुंडेसर चट्टी से प्रारम्भ होकर सुरतापुर, बालापुर, सलेमपुर होते अष्ट शहीद पार्क मोहम्मदाबाद पहुंच कर शहिदों का माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय , वंदेमातरम् के गगनभेदी नारे लगते रहे।


तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि युवा नेता पीयूष कुमार राय ,मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, प्यारे मोहन सिंह यादव, सतीश राय, शशांक शेखर राय, ऋषभ राय, चन्द्र विजय राजभर, योगेश कुशवाहा, आयुष पाण्डेय, विशाल राय, विनय राय, पूर्णेंदु राय, जगदीश शर्मा, अजीत राय, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिलदार नगर – दिलदार नगर मंडल की तिरंगा यात्रा दिलदारनगर गांव से निकलकर रकसहा, महना, उसिया, धनाड़ी, खेजुरी ,अरगी होते हुए दिलदारनगर बाजार में तथागत मैरिज हाल पर समाप्त हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता परिक्षित सिंह ने तिरंगा यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, बृजनंदन सिंह, जयप्रकाश सिंह कुशवाहा, रामप्रवेश मौर्य ,उमेश पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव सहित आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाराचवर प्रथम की तिरंगा यात्रा आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर से लखनौली होते लाला की बारी पर जाकर समाप्त हुई।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ,मनोज भारद्वाज,विजय नरायन शर्मा आदि मौजूद थे।


जखनियां द्वितीय की मंडल तिरंगा यात्रा नायकडीह से जलालाबाद होते दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर स्वामी सहजानंद सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पारस नाथ राय,सरोज मिश्रा, अशोक चौहान, राजेश सोनकर, राजेश शर्मा, गोलू मौर्य ,मनोज यादव ,अनिल पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह ,सुधाकर कुशवाहा ,देवेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांध कर पर्यावरण की सुरक्षा लिया का संकल्प

गाजीपुर। 9अगस्त को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महापर्व रक्षा बंधन के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने पेड़ पौधों को रक्षासूत्र बांध कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदूषित वातावरण के दौर में आज पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित करने और रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे धरती का श्रृंगार है।जहां वृक्ष है वहीं जीवन है।ये न केवल वायुमंडल को शुद्ध करते हैं बल्कि वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं।वृक्ष मानव जीवन का अमूल्य धरोहर है। हमें इनकी रक्षा करने की जरूरत है।

स्व.शेषनाथ पांडेय की स्मृति में वेलफेयर क्लब ने किया पौधरोपण

वेलफेयर क्लब ने स्व. शेषनाथ पांडेय की स्मृति में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गाजीपुर:वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुन्धरा के अंतर्गत स्व. शेषनाथ पांडेय की पुण्य स्मृति में नगर के गोराबाजार में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष सत्य देव दूबे, कार्यकारिणी सदस्य अजय यादव सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण किया। लगाए गए पौधों को राखी बांधकर सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
विशिष्ट अतिथि पंकज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती है, जिसका समाधान अधिक से अधिक पौधरोपण में ही है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग, महामारी, असमय वर्षा और जलवायु परिवर्तन को पर्यावरण असंतुलन का दुष्परिणाम बताते हुए वेलफेयर क्लब की पौध लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की सराहना की।
उन्होंने वर्ष 2003 से लगातार चल रहे पर्यावरण मिशन ग्रीन वसुन्धरा अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनपद गाजीपुर के लिए प्रेरणादायक मिसाल है। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत क्लब के कोषाध्यक्ष गोपी सिंह कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर अभिषेक प्रजापति, प्रमोद कुमार बिंद, मनोज गुप्ता, राम कुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया निरीक्षण,बांटा राहत सामग्री

गाजीपुर।जिला प्रशासन द्वारा बाढ से प्रभावित ग्रामो का निरीक्षण कर प्रभावित लोगो मे राहत सामाग्री ,लंच पैकेट, पशुओ के भूसा, एवं मेडिकल टीम द्वारा दवाओ का वितरण किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद मे गंगा का जलस्तर घटाव पर है सायं 5 बजे जलस्तर 63.800 दर्ज है। जनपद में कुल 166 राजस्व ग्राम प्रभावित है। इन राजस्व ग्राम मे कुल 269 मजरे है जिसमे 137 मजरे प्रभावित है। कुल प्रभावित राजस्व ग्राम मे 49 ऐसे ग्राम है जिनमे सड़क से सम्पर्क बाधित है । प्रभावित जनसंख्या पर आज तक कुल 46,400 लंच पैकेट का वितरण तथा प्रभावित परिवारो को आज तक 5870 राहत किट एवं  पशुओ के लिए 786 कुन्तल भूसा का वितरण आज तक किया गया है। बाढ प्रभावित तहसील क्षेत्रो मे 131 बाढ चौकी तथा 18 बाढ शरणालय क्रियाशील है। बाढ शरणालय मे कुल 52 परिवारो के 290 लोग शरण लिये हुए है।

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव धूम-धाम से संपन्न

गाजीपुर। जिला प्रशासन/जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान मे शुक्रवार को आडिटोरियम हॉल विकास भवन में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन कार्यक्रम धूम धाम से संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक जखनिया बेदी राम, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत सम्मान पुष्पगुच्छ अगवंत्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओ एवं सांस्कृतिक विभाग के चयनित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई,जो सराहनीय रहा।कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा देश भक्ति नारो के साथ काकोरी ट्रेन एक्शन घटना के वीर क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए बड़ी संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाया। रैली के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और रैली समाप्ति के उपरांत आडिटोरियम हाल  में आयोजित समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन कार्यक्रम के  दौरान विधायक जखनियां बेदी राम ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/शहीदो के आत्रितों को अंग व़स्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एल ई डी के माध्यम से देखा व सुना गया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें काकोरी एक्शन का वास्तविक फोटो, काकोरी ट्रेन ऐक्शन से जुड़े तथ्यों एवं क्रांतिकारियों से जुड़ी जानकारी का अतिथियों एवं आगंतुकों ने अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के माध्यम से काकोरी ट्रेन एक्शन के विषय में विस्तार से बताया गया।
विधायक बेदी राम ने अपने संबोधन मे काकोरी ट्रेन एक्शन मे शहीदों का राष्ट्र के प्रति उनके त्याग को सर्वाेच्च बताया। उन्होने कहा कि  प्रदेश सरकार की पहल पर काकोरी काण्ड का नाम बदलकर इसको काकोरी ट्रेन एक्शन की पहचान दी गई है,जन जन को जागरूक करने के उद्देश्य से इसको शताब्दी महोत्सव के रूप में प्रदेश भर में मनाया गया आज उसका समापन हैं। उन्होने  कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए संसाधन जुटाने के प्रयास में काकोरी ट्रेन एक्शन हुआ जिसमें युवा क्रांतिकारियों ने अद्भुत साहस दिखाते हुए देश की आजादी के लिए धन इकट्ठा किया। युवाओं को इससे प्रेरणा लेते हुए क्रांतिकारियों के स्वपन के देश को बनाने में सहभागी बनना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह के दौरान अपना संबोधन व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे वीर शहीदो को समर्पित है । उन्होने कहा कि  09 अगस्त 1925  काकोरी ट्रेन एक्शन के दौरान वीर शहीदो ने जिस प्रकार अदम्य साहस का परिचय देते हमारे देश से अर्जित किया हुआ धन उस समय की ब्रिटिश सरकार द्वारा अपने देश ले जाया जा रहा था जिसे राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, चन्द्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह एवं क्रान्तिकारियों द्वारा वापस ले लिया गया। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हे फांसी की सजा सुनायी गयी।
उन्होने कहा कि जिन्होने हमे ये आजादी दी और आजादी के पश्चात निरन्तर देश की अखण्डता के लिए हमारे वीर सैनिक जो काम कर रहे उनके बलिदान को याद करते हुए आम जनमानस मे यह भावना उत्पन्न हो कि हम भी देश के लिए कुछ करे, देश मे अपना योगदान दें और बच्चो के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने इतिहास के बारे मे जाने कि वे अपने देश के लिए क्या कर सकते है। इस पर मंथन करे। उन्होने स्वदेशी वस्तुओ का ही अपने जीवन मे उपयोग करने की बात कही।  
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी समारोह समापन कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संभ्रान्त नागरिको, छात्र-छात्राओ का आभार व्यक्त किया। उन्होने  भारत माता की आजादी के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि 09अगस्त 1925 को काकोरी काण्ड की घटना अग्रेजी हुकुमत के विरोध की एक महत्तपूर्ण घटना है जिससे देश की आजादी को एक नई दिशा मिली। उन्होने कहा कि हमारे क्रान्तिकारियों का बलिदान आज भी देश की हवा और मिट्टी मे जिन्दा है वे सदैव हमारे प्रेरणाश्रोत रहेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने किया।
 
काकोरी ट्रेन एक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी।

काकोरी ट्रेन एक्शन, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और साहसिक घटना के रूप में दर्ज है। यह घटना 9 अगस्त 1925 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास काकोरी नामक स्थान पर घटित हुई थी। इस क्रांतिकारी कार्रवाई का नेतृत्व हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्यों ने किया, जिसमें प्रमुख रूप से राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, चंद्रशेखर आजाद, और कई अन्य देशभक्त शामिल थे। इन स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष के लिए धन जुटाने और अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना का मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश सरकार के खजाने को लूटना था, जो उस समय एक ट्रेन से ले जाया जा रहा था। ट्रेन के रुकते ही क्रांतिकारियों ने साहस और कुशलता से कार्य करते हुए सरकारी धन को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना ने ब्रिटिश सरकार को हिला कर रख दिया और पूरे देश में हलचल मचा दी। हालांकि, इस साहसिक कार्यवाही के बाद ब्रिटिश सरकार ने कड़े कदम उठाए और क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के परिणामस्वरूप, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई। काकोरी ट्रेन एक्शन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐसा अध्याय है जिसने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया और स्वतंत्रता की लड़ाई को और अधिक उग्र और संगठित रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह घटना हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी और इसके लिए कितनी बहादुरी और बलिदान की जरूरत थी।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, स0जिला पर्यटन सूचना अधिकारी आर के मौर्या, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एंव  अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, स्कूल छात्र-छात्राए, आमजनमानस, प्रबुद्ध नागरिक आदि उपस्थित रहे।

महिला जागरूकता कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य ने छात्राओं को किया जागरूक

गाजीपुर। ‘मंजिलें मिल ही जाएगी भटकते ही सही, गुमराह तो वह होते हैं जो निकले ही नहीं’। अब महिलाओं की पहचान पति से नहीं बल्कि उनके स्वयं के कर्म एवं व्यक्तित्व से होती है। महिला सृष्टि एवं सृजन कर्ता है। वह सुबह से शाम तक, उषा से निशा तक क्रियाशील रहती है। वह सृष्टि की सबसे सहनशील प्राणी है। इसीलिए वह नर नहीं नारी है, नर से भी ज्यादा जिम्मेदारी है। उक्त बातें गुरुवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा।

उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां-बाप पौधों की तरह बेटियों को भी सींचते हैं। इसलिए आप लोग पढ़ें, बढ़े और जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। जमाना बदल गया है। पहले लोग अच्छा दामाद ढूंढते थे। आज लोग अच्छी बहु ढूंढते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि उनके परिवार की कमान एक सुशील एवं सक्षम बेटी ही संभाल सकती हैं। इसलिए बेटियों का उच्च शिक्षित होना और आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है।

राजकीय महिला महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में छात्राओं को महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं से परिचय कराने तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से आज महाविद्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी ने छात्राओं को महिला कल्याण से संबंधित विविध योजनाओं और हेल्पलाइनो के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की सहायता पडने पर वह उनसे व्यक्तिगत रूप से या उनके कार्यालय से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इसके पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने मुख्य अतिथि सुनीता श्रीवास्तव एवं संजय सोनी का को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं महाविद्यालय की पत्रिका ‘कीर्ति’ देकर सम्मानित किया।

महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ सारिका सिंह ने उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों से उपस्थितजनों को परिचित कराया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने महाविद्यालय की क्षमता और विशेषता से परिचय कराते हुए बताया कि यह महाविद्यालय पूर्वांचल का एक समृद्ध एवं गौरवशाली राजकीय महाविद्यालय हैं। जहां पर बेटियों के लिए शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर स्तर पर अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित हैं। महाविद्यालय अपनी सभी छात्राओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, योग से संबंधित कौशल विकास कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है तथा उनके जीवन में आने वाली समस्याओं के लिए भी वह समय-समय पर गोष्ठी और संगोष्ठियों के माध्यम से उन्हें जागरुक एवं सशक्त करता रहता है।

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने अपने सवालों के माध्यम से अपने जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस दौरान सदस्य छात्राओं के सवालों से अत्यधिक प्रभावित एवं प्रफुल्लित हुई। कार्यक्रम कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य शास्ता डॉ संगीता सिंह, आभार ज्ञापन एवं संयोजन महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं की भागीदारी उत्साहजनक रही। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के जनपद समन्वयक संतोष सिंह, वन स्टाप केंद्र की मैनेजर प्रियंका प्रजापति, महिला थाना प्रभारी नीतू मिश्रा, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ मनीष सोनकर, डॉ नेहा कुमारी, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ गजनफर सईद, डॉ शिखा सिंह, डॉ ओम शिवानी एवं प्रज्ञा रेंजर छात्राएं तथा नव प्रवेशी छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रही।

Uttar Pradesh Fast News