पी.जी. कॉलेज बी.एस-सी. (कृषि) के छात्रों ने व्यावहारिक अनुभव और करियर निर्माण के लिए किया सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड (एस ए ई एल) का शैक्षणिक भ्रमण
गाजीपुर। शुक्रवार को पी.जी. कॉलेज के बी.एस-सी. (कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत फतेहुल्लाहपुर स्थित SAEL एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड में तीन सप्ताह का प्रशिक्षण शुरू किया। इस अभियान का मूल उद्देश्य छात्रों को कृषि आधारित उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।
प्रशिक्षण के पहले दिन SAEL के प्रबंधक प्रिंस गक्खर ने छात्रों को संयंत्र की सुविधाओं की जानकारी दी। एचआर मैनेजर हिमांक यादव ने बताया कि संयंत्र में 80 टन प्रति घंटा क्षमता वाली राइस मिल उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल का उत्पादन करती है। है। पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस आयोजन पर कहा कि “यह प्रशिक्षण हमारे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। SAEL एग्रो कमोडिटीज जैसे अग्रणी उद्योग में व्यावहारिक अनुभव से छात्रों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उद्योग की कार्यप्रणाली का गहन ज्ञान मिलेगा।
यह उनके करियर को नई दिशा देगा और टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।” कार्यक्रम में RAWE कोऑर्डिनेटर प्रो. (डॉ.) जी. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, इंडस्ट्री के महिपाल सिंह, दिनेश कुमार, डी.के. शर्मा, विपुल उपाध्याय, हिमांक यादव, प्रदीप शर्मा, संजीव काम्बोज, के० एम गुप्ता, ओमकार सिंह, विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण छात्रों को कृषि उद्योगों की कार्यप्रणाली समझने और कौशल विकास का अवसर प्रदान करेगा। SAEL एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड का यह प्रयास टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
गाजीपुर। कुम्हारी कार्य के माध्यम से जिविकोपार्जन कर रहे माटी कला के कारीगरों को मिट्टी उपलब्ध कराने के लिए पोखरा, पोखरी, तालाब के पट्टा आवंटन हेतु जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रजापति (कुम्हार संघ) राजन प्रजापति के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी अविनाश कुमार से भेंट कर पत्र सौपा।
जिलाध्यक्ष राजन प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा माटी कला के कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ प्रभुनाथ प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, हरिवंश प्रजापति ,श्याम प्रकाश प्रजापति, राम अवध प्रजापति,धर्मेंद्र प्रजापति, आशीष प्रजापति आदि उपस्थित थे।
ग्रामीण बैंक के जागरुकता शिविर में दी गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी
साइबर अपराध से बचने के दिये सुझाव
गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक व नाबार्ड के तत्वाधान में मनिहारी ब्लॉक में वृहत जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। मनिहारी शाखा के शाखा प्रबंधक विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरूकता शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उनके द्वारा मोबाइल बैंकिंग विभिन्न ऋण योजना, लखपति दीदी, प्रधानमंत्री उद्यमी योजना, पीएमएफएमई, विश्वकर्म योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही शिविर में लोगों को बचत खाता खोलने के लाभ, बीमा पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं शिविर में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध (डिजिटल फ्रॉड) के बारे में भी जानकारी देकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कहा गया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध होते ही तत्काल अपनी बैंक शाखा और पुलिस थाने व साइबर थाने को दें ताकि आप किसी भी प्रकार की ठगी से बचे रह सकें। जागरुकता शिविर में ग्रामीण बैंक मनिहारी शाखा सहित बुजुर्गा, शादियाबाद, सिखड़ी तथा रामपुर बलभद्र के शाखा प्रबंधक, बैंक मित्र एवं बैंक सखियों सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष बन्धु उपस्थित रहे। अंत में शिविर में आए लोगों से बचत ख़ाता खोलने के फ़ार्म, बीमा के फॉर्म एवं ऋण प्रस्ताव लेते हुए शिविर का समापन किया गया।
गाजीपुर। सिविल बार मुहम्मदाबाद के अधिवक्ता उदयशंकर राय 57 वर्ष की उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद मे बहस के दौरान अचानक हृदयघात होने से निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओ मे शोक की लहर दौड़ गयी। इसकी जानकारी देते हुए छोटे भाई व अधिवक्ता जयशंकर राय ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता उदयशंकर राय की बुधवार को उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद के न्यायालय में अपने केस मे बहस कर रहे थे जिनका अचानक हृदयघात होने से आनन फानन मे उन्हे महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज गाजीपुर लाया गया जहा डाक्टरो ने गम्भीर अवस्था को देखते हुए उन्हे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, वाराणसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनका निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही मुहम्मदाबाद के अधिवक्तओ के बीच शोक की लहर दौड़ गयी और वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र सिंह ने शोकसभा कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओ ने इनकी पैतृक आवास अमरूपुर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनकी अन्तेष्टि जोगाबीर गंगाघाट भांवरकोल पर उनके इकलौते पुत्र विवेक कुमार राय ने मुखाग्नि देकर किया। इनके अन्तिम यात्रा मे कृष्णानन्द राय, कृष्णमुरारी राय, राजेश राय, आनन्द राय, हरि नारायण सिंह, अशोक तिवारी, विश्वनाथ पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, सीताराम राय, जयराम तिवारी सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।
समाजसेवी मनीष मौर्य की नेक पहल ग्राम सभा सदरजहांपुर कि महिलाओ को मिला आने जाने के लिए वाहन
गाजीपुर जखनियां। हम भले ही देश में हो या प्रदेश में लेकिन दिल आज भी अपनी जन्मभूमि से प्यार मोहब्बत करती है और जन्मभूमि के रहने वाले लोगों खासकर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर सोच रखते हैं और कुछ ऐसा ही गाजीपुर के एक गांव सदरजहांपुर में देखने को मिला जब गांव को 4 पहिया वाहन महिलाओं और युवतियों के लिए समर्पित किया गया जो जरूरत पड़ने पर महिलाओं और यूवतियों को गांव से बाहर ले जाएगा और फिर उन्हें सुरक्षित गांव तक पहुंचाएगा जिससे उनकी सुरक्षा मुकम्मल हो पाएगी तो दूसरी ओर पैसे के अभाव में इन लोगों का काम भी नहीं रुक पाएगा और यह काम किया है इसी गांव के रहने वाले मनीष मौर्य जो मुंबई में पिछले कई सालों से रहते आ रहे हैं और उन्होंने यहां रहते हुए अपने गांव की महिलाओं और युवतियों की समस्या को देखा था जिसके मद्दे नजर इस तरह का उन्होंने कदम उठाया है उन्होंने यह वाहन ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया है और इसकी पूरी देखरेख ग्राम पंचायत सदरजहां पुर के द्वारा किया जाएगा। इन लोगों ने इसका नाम धन्यवाद देवी अभियान दिया है और बताया है कि संस्कारों की रक्षक संस्कृति की प्रेरणा आपके संघर्ष धर्म और प्रेम को नमन आप ही संस्कृति की असली संरक्षक हैं।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लोक एवं जन जाति संस्कृति विभाग लखनऊ एवं आस्था शिक्षा निकेतन, वयेपुर देवकली घूरनबाजार के संयुक्त तत्वाधान में सृजन लोकगायन,कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को आस्था शिक्षा निकेतन में प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार यादव एवं मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षक अनुप कुमार प्रजापति ने बच्चों में लोक गायन पर आधारित पारंपरिक गीत, माटी की गीत के बारे में लोक धुनों पर गीतो के माध्यम से जानकारी देकर साझा किया तथा बच्चो द्वारा गीत भी प्रस्तुति भी की। कार्यक्रम का संचालन विन्ध्याचल सिंह यादव लोक गायक ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के अलावा दीपक कुमार, रमेश यादव, रजना, अंशु पूनम, धु्रव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिलाधिकरी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अन्तर्गत निर्मित एस0टी0पी से घरेलू सीवेज को कनेक्टिविटी के संबंध में एंव एस0टी0पी के कार्यो को निरीक्षण हेतु गठित समिति को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गंगा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के समस्त 34 नालांे में बायोरेमिडिएशन का कार्य सुचारू रूप से कराये।
अधिशासी अभियन्ता, देवकली पम्प नहर, सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद के मरदह विकास खण्ड में गोविन्दपुर, बरही, गुलाल सराय एवं नसरतपुर ग्राम पंचायतों से निकल रहे नहर के समीप सिंचाई विभाग की अनुपयुक्त खाली पड़ी भूमि पर अपने विभाग के आवंटित लक्ष्य को उक्त भूमि पर वृक्षारोपण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में जिलाधिकारी ने डी0एफ0ओ0 को निर्देशित किया कि गंगा के किनारे ग्राम पंचायतों में गंगा समिति का गठन किया जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में नियमानुसार जिला आर्द्र भूमि समिति का गठन की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करें। जनपद के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित करते हुए मियॉवाकी पद्धति से वृक्षारोपण हेतु कम से कम एक-एक स्थल का चयन कर वृक्षारोपण करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, समिति के नामित सदस्य शैलेष राम डी0एफ0ओ0 विवेक कुमार एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में , “रेड क्रॉस दिवस पर अनूठी मिसाल: जिलाधिकारी ने किया रक्तदान”
गाजीपुर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गाजीपुर के तत्वावधान में महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय गोरा बाज़ार ग़ाज़ीपुर के ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार रहे।जिन्होंने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, जिससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।”
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू व इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील पांडे, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. नीरज पांडे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. के.के. सिंह आईएमएस के प्रेसिडेंट डॉ बावन दास एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक रायफल क्लब कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में तहसीलदार सेवराई के राजस्व कार्यो में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मागते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही अपर जिलाधिकार वि0/रा0 को 10 लाख से उपर की आर0सी0 के संबंध में बैंको के साथ बैठक कर समीक्षा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम प्रगति वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यो की समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें,ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।
गाजीपुर।भारत सरकार के आदेश के क्रम मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौरधी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र,जी एम अफीम फैक्ट्री दौलत कुमार, असि0कमा0 सी आई एस एफ विजय गुप्ता , आई एन एस पी फायर आर के मिश्रा, आई एन एस पी सी आई एस एफ आर के सिहं एवं उनके प्रशिक्षित टीम की उपस्थिति मे बुधवार को जनपद के अफीम फैक्ट्री परिसर में युद्ध अथवा किसी भी आपातकालीन/संकट की स्थिति/ब्लैक आउट के दौरान/से निपटने के लिए मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड एवं अन्य संबंधित संसाधनों के साथ लाइव मॉक ड्रिल/बचाव का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारी/ उपस्थित छात्र/छात्रों, एनसीसी कैडेट एवं आम नागरिकों को युद्व जैसे भयावय स्थिति/संकट के समय ‘‘क्या करे या क्या न करें’’ के बारे में विस्तृृृत जानकारी दी गई। बताया गया कि क्या करे……बताया गया कि युद्ध की स्थिति से पहले ‘‘क्या करें और क्या ना करें’’ की स्पष्ट गाइडलाइंस जानना बहुत ज़रूरी होता है ताकि आप और आपके परिजन सुरक्षित रह सकें। युद्ध अथवा संकट की घड़ी में क्या करें से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी लाईटे और बिजली के उपकरण तुरंत बंद करे- घर, दुकान, वाहन, मोबाईल की फ्लैस लाईट,आदि, इनवर्टर जनरेटर बंद रखें, ताकि बाहरी रोशनी समाप्त हो सके। खिडकियां और दरवाजे के परदे बंद करें ताकि रोशनी बाहर न दिखे, वाहन चला रहे है तो तुरंत किनारे लगाकर बंद कर दे, हेडलाइट और इंडिकेटर बंद रखे, सभी सदस्यों को एक जगह सुरक्षित रखे-विशेष रूप से बच्चों बुजुर्गो, और दिव्यांगजनो को, रेडियों मोबाईल व अन्य माध्यमों से सरकारी निर्देश सुनते रहे। पड़ोसियो केा भी सतर्क करें, विशेषकर अकेले रह रहे लोगो को, जरूरी दवाईयां और टार्च आदि सामान पहले से तैयार रखें। जरूरी दस्तावेज़ (आधार, पहचान पत्र, ज़मीन कागज़, बैंक डिटेल) को एक बैग में रखें। घर में प्राथमिक चिकित्सा किट, सूखा राशन, पानी, टॉर्च, बैटरियाँ और नकद पैसे रखें। मोबाइल फोन और पावर बैंक चार्ज रखें। रेडियो या सरकारी समाचार स्रोत से स्थिति की जानकारी लेते रहें। सभी को एक आपातकालीन योजना के बारे में बताएं। अगर संभव हो तो सुरक्षित क्षेत्र की ओर प्रस्थान करें। घर में मजबूत दीवारों के पास या नीचे शरण लें। यदि निकासी का आदेश हो तो तुरंत पालन करें। क्या ना करे…..जानकारी दिए जाने के दौरान यह भी बताया गया कि युद्ध अथवा संकट काल की घड़ी में हम क्या ना करें जैसे कि ब्लैक आउट के दौरान किसी भी प्रकार की रोशनी जलाना, मोमबत्ती टार्च लाईट आदि, बाहर निकल कर सड़क पर घूमना या शोर मचाना, बाहन चालू रखना या उसकी लाईट जलाना, अफवाहों पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया या अनजान स्रोतों से मिली खबरों को सत्य माने बिना न फैलाएं। बिना योजना के बाहर न निकलें, बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। बिना आवश्यक कारण के फोन कॉल करना, आपात सेवाओ की लाइन व्यस्त न करे। किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूना या उठाना, सामूहिक रूप से इकठ्ठा होना, या भीड़ लगाना, सरकारी निर्देशो की अनदेखी करना, केवल ज़रूरत पड़ने पर और सुरक्षा सुनिश्चित करके ही जाएं। ध्यान भटकाने वाले काम न करें, युद्ध की स्थिति में अनुशासन बहुत जरूरी है। लापरवाही जानलेवा हो सकती है। हथियार या संदिग्ध वस्तु छूने से बचें, किसी भी विस्फोटक या संदिग्ध. वस्तु को न छुए, तुरंत प्रशासन को सूचित करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें, खुले बाज़ार या स्टेशन जैसे क्षेत्रों में रहने से खतरे की सम्भावना बढ़ जाती है अतः ऐसे स्थिति में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। जिलाधिकारी ने अविनाश कुमार ने बताया कि एयर स्ट्राईक के दौरान अपने एवं अपने आस पास के लोगो को कैसे बचाना है उसी क्रम मे आज जनपद मे सिविल डिफेन्स मॉक ड्रील कराई गई। उन्होने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम जो भी प्रशिक्षण दिया गया उसे अपने पास पड़ोस मे भी जाकर बताए जिससे लोगो मे जागरूकता आए जिससे युद्ध जैसी अपात स्थिति में आप स्वयं एव अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते है। जिलाधिकारी ने इस सिविल डिफेन्स मॉड ड्रील के सफल आयोजन पर सभी संबंधित विभागो, सी आई एस एफ, पुलिस, एम्बुलेस, फायर सर्विस, चिकित्सादल एवं स्कूली व एन सी सी के बच्चो को बधाई दी। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि आज जनपद के अफीम फैक्ट्री परिसर में सिविल डिफेन्स मॉक ड्रील का सफल आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली व एन सी सी के छात्र-छात्राओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रील मे किसी भी युद्ध की स्थिति में अपने स्वयं व अन्य लोगो के बचाव के लिए ‘‘क्या करें क्या न करे‘‘ के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मॉक ड्रील में विभिन्न विभागो यथा फायर,एम्बुलेंस, चिकित्सा विभाग की रिस्पोंस टाईमिंग को देखा गया, जो काफी सराहनीय रहा। उन्होने बताया इसी क्रम में आज रात 08 बजे से 08ः10 बजे तक पूरे जनपद में ब्लैक आउट किया जाएगा। इस ब्लैक आउट मे जनपद के सभी घरों, सरकारी कार्यालयों, संस्थाओ की लाईटे ऑफ रहेगी इसके लिए सभी विभागो को आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए निर्देश भी दिए गए, साथ ही जनपद वासियों से यह अपील किया जाता है कि इस ब्लैक आउट मे सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बढ चढ कर हिस्सा लेते हुए अपने-अपने घरो की सभी लाईटे, इन्वर्टर आफ रखेगे साथ ही किसी प्रकार की टार्च , मोबाईल सार्वजनिक स्थान के पास उपयोग नही करेगे।