राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने टीवी मरीजों को ली गोद,किया पोषण पोटली वितरण

गाजीपुर।मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय प्रांगण में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत द्वारा 100 टीवी मरीजों को गोद लिया गया है। जिन को राज्यसभा सासंद अपने हाथों से पोषण पोटली वितरण किया।राज्यसभा सांसद द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान के लिए जनमानस के लिए अपील भी पढ़ा ताकि टीवी बिमारी को लेकर जनमानस में जागरूकता पैदा किया जा सकें। उन्होने अधिक से अधिक लोगों को टीवी मुक्त भारत अभियान में जुड़ने के लिए अपील भी किया। इस कार्यक्रम को लेकर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2025 तक टी बी मुक्त भारत हो और हमारा प्रयास है कि 2025 तक टी बी मुक्त गाजीपुर बने। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील पाण्डेय द्वारा 25 टीवी मरीजों को, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डा. आनन्द मिश्रा द्वारा स्वयं 25 टीवी मरीजों को तथा अपने मेडिकल कॉलेज की सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से अपील किया कि सभी लोग निः क्षय मित्र बनकर टीवी मरीजों को गोंद लेकर टीवी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बने। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. राजेश कुमार सिंह द्वारा 25 टीवी मरीजों को गोद लिया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. संजय कुमार द्वारा 25 टीवी मरीजों को गोद लेकर पोटली दिए जाने के लिए आगे आए । क्षयरोग विभाग के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा दो-दो टीवी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य  चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जय नाथ सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुजीत पांडे, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, जिला पी पी एम कोऑर्डिनेटर अनुराग पांडे, सुनील कुमार वर्मा, वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, संजय सिंह यादव, अरविंद अश्वनी, इंद्रेश, अजय तथा  क्षयरोग विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित थे।

मौके पर जाकर महिलाओं के समस्याओं का निस्तारण कराएं अधिकारी:गीता बिन्द

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने बुधवार को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिन्सा, पति द्वारा मारने पिटने, ससुराल में दहेज के कारण उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई के क्रम में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री  की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

सुनवाई के दौरान सदस्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित अनेक प्रकरण आया जिस पर सदस्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। सुनवाई के दौरान 04 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। शिकायत पत्रो का राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि अधिकारी किसी भी शिकायत को मौके पर जाकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं। यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो प्रशासन का सहयोग लेकर दोषी के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं को लाभार्थी तक पहुचे एवं गॉव के प्रधान एवं शहर के वार्डो से मिलकर योजनाओं की जानाकरी देते हुए लाभ प्राप्त करायी जाय।

इसी क्रम में सदस्य ने शहर कोतवाली थाना व महिला हेल्प डेस्क का स्थलीय निरीक्षण किया एवं सम्बधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उसके उपरान्त प्राइमरी स्कुल मिरर सक्का में आगनबाड़ी केन्द्र मिरर सक्का का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला सदस्य ने गोदभराई एवं अन्नप्रासन का कार्य किया, जिसमे बच्चियों को फल, फुल एवं बेबीकिट, कपड़ा व मिठाई आदि का वितरण किया। आगनबाड़ी केन्द्र मे साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता लाने हेतु तथा लाभ दिलाने हेतु निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होने जिला चिकित्सालय भ्रमण कर अधिकारियेां को आवश्यक निर्देश एवं जिला कारागार मे महिला बंदियांे से मिलकर उनके स्वास्थ्य एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनका हाल जाना।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी  रामनगीना यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एम के सिंह, महिला थानाध्यक्ष नीलम मिश्रा, महिला कल्याण विभाग के अंशु राय, जिला संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, प्रभारी ए डी ओ रमेश कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता आभा कुशवाहा, धनंजय कुमार कम्प्यूटर आपरेटर सूचना विभाग, डी एच डब्ल्यू ओ पारस नाथ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

सीडीओ ने की बैठक,अधिकारियों को दिए निर्देश

गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक बुधवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न किसानों द्वारा कृषि संबंधित जैसे सिंचाई, बिजली, पशुपालन, बीज व्यवस्था, उर्वरक व्यवस्था, उद्यान व मत्स्य  से संबंधित अपनी शिकायतों से अवगत कराया गया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या एवं कार्यवृत्ति विस्तार से पढ़ा गया।
बैठक में कृषक अनिल यादव द्वारा ब्लाक सदर अन्तर्गत ग्राम सभा तलवल, न्याय पंचायत डिलिया में सहकारी समिति बनाए जाने को कहा गया। कृषक देव प्रसाद दूबे बसंत पट्टी करण्डा द्वारा बताया गया कि लखनचन्दपुर में नलकूप संख्या- 171 की नाली अपूर्ण है बनाया जाए। कृषको द्वारा बताया गया कि करण्डा ताल मे प्राकृतिक नाला के उपर पुल था जो टूटकर नाला पट गया है, सफाई कराया जाए जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उप कृषि निदेश, एक्स ए ई एन और खण्ड विकास अधिकारी को जॉच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कृषक अवधेश सिंह बासूचक देवकली द्वारा बताया गया कि नलकूप एस जी 94 जो कि 4 से 5 वर्ष पूर्व बना है परन्तु नाली न होने से पानी का दुरूपयोग हो रहा है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रोस्टर का पालन करने हेतु निर्देश दिया गया। कृषक रवीन्द्र नाथ राम भीमापार सादात द्वारा बताया गया कि नदी का पानी छलके द्वारा रोका गया है परन्तु पानी उठाने की /खेती करने हेतु व्यवस्था नही है। बाबू लाल मानव जमानियां द्वारा बताया गया कि हरपुर माइनर में छलका/कुलाबा नही है, अनूप राय डेढगावा रेवतीपुर द्वारा बताया गया कि गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में सूअर आवासीय क्षेत्रों में अधिक परेशान कर रहे है, सामाधान किया जाए, रामबचन सिंह मरदह रानीपुर द्वारा बताया गया कि अन्ना पशुओं का प्रकोप अधिक है, जो फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुचा रहे है। उपर्युक्त के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने विभागों के बारे में नवीनतम जानकारी दिए जिसमें मत्स्य विभाग  सपना पूरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद को 3500 मत्स्य पालाकों का पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त है। अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 21 से 40 वर्ष आयु के 8वीं पास कौशल विकास केन्द्र व आर सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त लोन 5 लाख तक प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, पशुपालन विभाग, सहकारी समिति, विद्युत विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

वेलफेयर क्लब ने किया गणित एवं तार्किक शक्ति प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

गाजीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा दिसंबर माह में आयोजित हुए बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत स्व. शेषनाथ पांडेय स्मृति गणित एवं तार्किक शक्ति प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को क्लब कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कनिष्ठ अ ग्रुप मे ओम साई पब्लिक स्कूल से आदित्य कुमार यादव, आर डी अकादमी से प्रिंस कुमार, सेंट जॉन्स स्कूल से स्पर्श राय प्रथम, अवध इंटरनेशनल स्कूल फिरोजपुर से आयुष शर्मा, एस एन इंटरनेशनल स्कूल महाराजगंज से शिवम यादव, मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल से ध्रुव राय, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से अक्षत यदुवंशी, शाह फैज पब्लिक स्कूल से हार्दिक कुमार गुप्ता द्वितीय, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से शिवानी यादव, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से पार्थ राय, रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज से कृष्णा यादव तृतीय, जबकि मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल से आदर्श, एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से अंकुश यादव, शाह फैज पब्लिक स्कूल से अनुराग वर्मा, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल से शिवांश गुप्ता सांत्वना तथा बाबा टेनी मौर्य इंटर कॉलेज से खुशी यादव,ओम साई पब्लिक स्कूल कासिमाबाद से आकांक्षा यादव, संत कबीर पब्लिक स्कूल से आयुषी यादव, डालिम्स सनबीम स्कूल से प्रांजल सिंह, सनराइज पब्लिक स्कूल से मयंक कुमार का चयन प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया।
इसी प्रकार कनिष्ठ ब वर्ग में एमजेआरपी पब्लिक स्कूल से शिवांश जायसवाल, सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल से पवन बिंद, सेंट जॉन्स स्कूल से प्रांजल सिंह प्रथम, राहुल सांकृत्यायन माध्यमिक विद्यालय गौसपुर से मुस्कान यादव, सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल से शालू मौर्या, एडूरेन ग्लोबल स्कूल से आयुष साहनी, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से आयुष सिंह द्वितीय, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से अंशिका वर्मा, एडूरेन ग्लोबल स्कूल से अमन यादव तथा विभू विश्वम मिश्रा,ओम साइन पब्लिक स्कूल से अनामिका राजभर तृतीय, जबकि रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से अभिषेक यादव तथा जागृति राय, राहुल सांकृत्यायन माध्यमिक विद्यालय गौसपुर से शुभम यादव तथा रितिका गुप्ता, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से कृष्ण यादव, एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से कृष्णा राय तथा दिलीप यादव, चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर से अनामिका यादव, मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल से करन पासवान तथा कृष्ण यादव, श्री राम स्कूल सिकंदरपुर से दिव्यांश यादव तथा अनुज चौहान का चयन प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया।
ज्येष्ठ वर्ग में राहुल सांकृत्यायन माध्यमिक विद्यालय गौसपुर से विशाल यादव, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से अनुराग श्रीवास्तव तथा आयुष कुमार ठाकुर, डालिम्स सनबीम स्कूल से शिवा कुशवाहा प्रथम, आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर से महिमा यादव, एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से विभोर सिंह, चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर से अमरेश सम्राट राय, रेनबो मॉडर्न स्कूल से शिवांश यादव द्वितीय, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से यशवीर सिंह, एडूरेन ग्लोबल स्कूल से किंजल यादव, विकास यादव तथा आकांक्षा यादव, सेंट जॉन्स स्कूल से अर्णव यादव सांत्वना तथा मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल से काजल राय, ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद से अनुष्का राजभर तथा अंशिका यादव प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुने गए।
जबकि वरिष्ठ वर्ग में लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज से अंशिका यादव प्रथम, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से आकांक्षा यादव, लूडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज से दीपाली जायसवाल, चंदनी पब्लिक स्कूल से अंशिका यादव द्वितीय, तथा सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज से आर्यन यादव, सेंट जॉन्स स्कूल से तृषा यादव, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से सौम्य श्रीवास्तव सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने गए।

क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि सभी पुरस्कारों का वितरण 28वें वेलफेयर उत्सव में किया जाएगा । इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष क्लब ऑडिटर डॉ जितेंद्र कुमार, संजय वर्मा, पवन कुमार पांडे, राहुल मिश्रा, अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, सत्येंद्र श्रीवास्तव, समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री महादेव फिलिंग स्टेशन का हुआ भव्य शुभारंभ

श्री महादेव फ़ीलिंग स्टेशन का हुआ भव्य उद्घाटन

गाज़ीपुर। नन्दगंज सिहोरी शादियाबाद मार्ग पर श्री महादेव फ़ीलिंग स्टेशन का मंगलवार को उद्घाटन मुख्य अतिथि रामेश्वर सुधाकर (जॉइंट मजिस्ट्रेट) एवं सदर विधायक शजयकिशुन साहू ने किया।इस मौक़े पर भारी भीड़ ग्राहकों की जुटी रही। उक्त मौक़े पर पंप संचालक मनोज जायसवाल ने बताया की इस क्षेत्र में पेट्रोल पम्प की बहुत आवश्यकता थी। पम्प खुलने से यहा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यहाँ के ग्रामीणों को पेट्रोल भरवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस जिओ पेट्रोल पंप पर अन्य भी बहुत सारी स्कीम दी जाएगी, जिसका लाभ सीधे जनता को मिलेगा।

इस मौक़े पर मार्कण्डेय सिंह (अध्यक्ष ग़ाज़ीपुर पेट्रोल एसोशिएशन डीलर) तहसीलदार देवेन्द्र यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, नायब तहसीलदार विक्रम यादव, अंकुर वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता (एरिया मैनेजर, वाराणसी) संदीप दुबे (मेंटेनेंस इंजीनियर), जयप्रकाश यदाव, प्रदीप जायसवाल, रिक्की, अहमद नवाज़, अमित यादव सुभाष जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनीत जायसवाल (राजपति फ़ीलिंग स्टेशन सैदपुर एवं कोषाध्यक्ष-इण्डियन पेट्रोल सप्लाई) ने किया। अंत में पंप संचालक मनोज जायसवाल ने कार्यक्रम में आए लोगो का धन्यवाद ज्ञापन किया।

खो-खो और कैरम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024 -25 की क्रीड़ा प्रतियोगिता स्पर्धा- 2025 के तहत विभिन्न आयोजन आज मंगलवार को भी जारी रहे। आज खो -खो एवं कैरम प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। खो-खो के खेल में छात्राओं की भाग-दौड़ एवं चपलता देखते ही बनती थी। खो खो खेल में कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मैच में श्वेता कुशवाहा के नेतृत्व में बीए सेकंड ईयर की टीम ने 13 अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि नेहा यादव के नेतृत्व में एमए प्रथम वर्ष की टीम ने 12 अंक प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

रिद्धा यादव के नेतृत्व में बीए प्रथम वर्ष की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ शिव कुमार एवं डॉ शिखा सिंह खो-खो खेल के निर्णायक के रूप में शामिल रहे। इसी प्रकार कैरम के खेल में एरम नाज ने प्रथम स्थान, गुंजन सिंह ने द्वितीय स्थान तथा आकांक्षा राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ संगीता मौर्य, डॉ ओम शिवानी कैरम खेल के निर्णायक रहे। इससे पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने छात्राओं से उत्साह एवं लगन के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण ने छात्रों को स्पर्धा प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा मनोबल ऊंचा रखने के टिप्स दिए। छात्राओं ने करतल ध्वनि से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समस्त प्रतियोगिताओं का संयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ अकबर आजम, डॉ सारिका सिंह, डॉ विकास सिंह, डॉ नेहा मौर्य आदि प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

18 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर ठंड और गलन को देखते हुए जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के समस्‍त परिषदीय, मान्‍यता प्राप्‍त, प्राइवेट तथा अन्‍य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में 15 जनवरी से 18 जनवरी तक शिक्षण कार्य स्‍थगित रहेगा। समस्‍त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अनुचर, विद्यालय पर उपस्थित होकर डीबीटी संबंधित कार्य एवं प्रशासनिक दायित्‍व का निर्वहन करेंगे।

अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह व विवेकानन्द जयंती धूमधाम से संम्पन्न

अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह व विवेकानन्द जयन्ती धूमधाम से सम्पन्न
गाजीपुर। अहिल्या बाई होल्कर के 300वीं जयंती व स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती समारोह रविवार को श्रीरामलीला लंका मैदान स्थित सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गुन्जन नन्दा दीदी ने बताया कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर से पुण्यश्लोका देवी अहिल्या बाई बनने का गौरवशाली इतिहास रहा है। माहरानी बन कर कैसे राजतंत्र का कुशल संचालन किया और मोह रहित न्याय व्यवस्था जो अपने राज में कायम किया वह आज के महिलाओ के लिए प्रेरणा स्रोत्र है। उन्होने अपने शासनकाल में गुरकुल में वेदो की शिक्षा अनिवार्य कर दिया था।

शासन चलाने के लिए अलग राजकोष व व्यक्तिगत कार्यो में व्यय के लिए अलग राजकोष का निर्माण किया था और कभी भी व्यक्तिगत कार्यो में होने वाले व्यय राजकोष से नही किया। मालवा की गौरवशाली शासक, समाजसुधारक, महान नेत्री पुण्यश्लोका अहिल्याबाई भारतीय इतिहास का स्वर्णिम पर्व के रूप में रहा है। एक ग्रामीण पृष्ठिठाभूमि वाले सामान्य परिवार की बालिका से असाधारण शासनकर्ता तक की उनकी जीवन यात्रा आज भी प्रेरणा का महान स्रोत्र है। कतर्व्य सादगी धर्म के प्रति समर्पण, प्रशासनिक कुशलता, दूर दृष्टि व उज्जवल चारित्रत्य की अद्वितीय आदर्श थी।

स्त्री उन्नयन के लिए सदैव संकल्पित थी विधवा प्रथा को समाप्त करेन के लिए उनके पति के मृत्यु के उपरान्त उन्हे उनकी सम्पत्ति में अधिकार देने की परम्परा की शुरूआत की। युद्ध मंे सैनिक को वीरगति प्राप्त होने पर उनके विधवा को नौकरी में रखने का प्रचलन उन्होने चलाया, सती प्रथा के उन्मूलन में उनका विशेष योगदान रहा। अहिल्या बाई को उनके धार्मिक योगदान व सम्पर्ण को लेकर उन्हे पुण्यश्लोका व देवी की उपाधी दी गयी । ऐसी लोकमाता अहिल्याबाई के जन्म की त्रिशताब्दी वर्ष का आयोजन कर उनके आदर्श को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

आगे स्वमी विवेकानन्द पर उन्होने बताया कि माता जननी होती है महिला कभी कमजोर नही होती है। माता के हाथ मंे सृजन व देश का नेतृत्व होता है। हम अपने महिलाओ के गौरवशाली परम्परा का निवर्हन कर राष्ट्र व धर्म की रक्षा के साथ साथ नये युवक युवतियों को सामने गौरवशाली परम्परा के निहर्वन की प्ररेणा देती है। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता अहिल्या बाई होल्कर व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन विभाग संचालक सचिदानन्द व जिला संचालक जयप्रकाश वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप मे माधव जी ने अपने विचार व्यक्ति किये। कार्यक्रम की अध्यक्षा निर्मला दीदी प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी ने सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज व आर्यन पब्लिक स्कूल जंगीपुर के बच्चो का माता अहिल्याबाई के मोह रहित अपने पुत्र को मृत्युदण्ड की सजा सुनाने को जो मार्मिक नाटय मंचन किया उसकी भूमि भूमि सराहना किया। इस नाटयमंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चो को विभाग संचालक व जिला संचालक ने संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरण किया। मंचासीन अतिथियो का स्वागत महारानी अहिल्याबाई होल्कर के स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह अभिषेक ने किया। इस कार्यक्रम में सह विभाग प्रचारक दीपक, जिला प्रचारक सुरज, विभाग प्रचार प्रमुख जितेन्द्र, नगर संचालक दीनदयाल, ईश्वारानन्द, नगर कार्यवाह अंजनी, जिला कार्यवाह अमित, बालकार्य सेवा प्रमुख बालकिशुन, प्रचार प्रमुख चन्द्रकुमार, अम्बिकेश दत्त, सुधाकर राय, डीजीसी कृपाशंकर राय, कृष्ण बिहारी राय, संजू तिवारी, अर्थव तिवारी, शिवानी तिवारी, देवसरन, दुर्गेश दत्त चतुर्वेदी, नीलम सिंह, नीलम चर्तुवेदी, अनुज राय, शैजला राय, अजय तिवारी, जेपी सिंह, सुधीर जायसवाल, श्रीप्रकाश केशरी, धर्मराज जायसवाल, नरेन्द्र सिंह, डा. धमेन्द्र, अमित सिंह, सुनील ंिसह, शशिकान्त शर्मा, अमित ंिसह, अरूण कुमार दूबे, सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, साधना राय, सोनी सिंह आदि उपस्थित रही।

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती

गाजीपुर। रविवार को उ. प्र. शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका प्रो. अनिता कुमारी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के आचार्य डॉ निरंजन यादव ने स्वयंसेवी छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विशाल व्यक्तित्व से परिचित कराया एवं उनके द्वारा शिकागो सम्मेलन में प्रभावी तरीके से भारत की संस्कृति और विश्व बंधुत्व की भावना प्रस्तुत किए जाने की चर्चा की। प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने विवेकानंद के जीवन को युवाओं के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि वह युवाओं के लिए ऐसी शिक्षा चाहते थे जिससे चरित्र का निर्माण हो, मानसिक बल बढ़े, बुद्धि का विकास हो और वह अपने पैरों पर खड़े हो सके । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव ने संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. ग़ज़नफर, डा. रामनाथ, डॉ ओम शिवानी, रेंजर प्रभारी डा. शिव कुमार, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सारिका, डॉ नेहा, डॉ पीयूष, डॉ अखलाक सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद भारतीयता के प्रतीक युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है:सुनील सिंह

स्वामी विवेकानंद भारतीयता के प्रतीक युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है:सुनील कुमार सिंह

गाजीपुर।दुनिया को अपने अद्वितीय ज्ञान ,प्रखर सनातनी विचारों और भारतीय संस्कृति की पावन सुगंध से अनुप्राणित करने वाले स्वामी विवेकानन्द के 160 वीं जयंती अवसर पर नगर के वंशी बाजार में विवेकानन्द पार्क स्थित विवेकानन्द जी के प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर नमन वंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि युगद्रष्टा, महायोगी स्वामी विवेकानंद भारतीयता के प्रतीक युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रकाश पूर्ण प्रेरणा स्त्रोत है। जो सदैव सत्य, कर्म और राष्ट्रभक्ति का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द की सोच थी भारतवासियों में शिक्षा, सुसंस्कारों की आवृत्ति पैदा करके देश के उज्जवल भविष्य की भव्यता को साकार कर सकते हैं उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान में नारे लगाए गए । कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह , रामेश्वर तिवारी,अविनाश सिंह ,निखिल राय, हर्षित सिंह, सूर्य प्रकाश यादव,शिवम् राय, शशांक राय , गौरव श्रीवास्तव,नंदू कुशवाहा ,विशाल चौरसिया, योगेश शुक्ल आदि उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News