भव्य श्रीराम शोभा यात्रा 6 अप्रैल को

भव्य श्रीराम शोभा यात्रा 6 अप्रैल को

गाजीपुर। श्रीरामनवमी पर्व पर श्रीराम शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर आरएसएस के कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमे समवैचारिक संगठन व आनुषांगिक संगठनो के पदाधिकारियो के नेतृत्व में बैठक में भाग लिया।अपनी अपनी परम्पराओ के अनुसार झांकी श्रीराम शोभायात्रा में शामिल होगा। इसकी जानकारी देते हुए सह विभाग प्रचारक दीपक ने बताया कि यह यात्रा श्रीरामनवमी शोभा यात्रा उत्सव समिति के तत्वाधान में रविवार 6 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे हिन्दी बाजार नबाबगंज फाटक से परम्परागत तोैर तरिको के साथ ध्वज, पताका, घंटा गाजे बाजे के साथ भव्य तरीके से भजन किर्तन के साथ निकलकर मुख्यमार्ग से स्टीमरघाट, टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विशेषवरगंज, सकलेनाबाद, श्रीराम लीला लंका मैदान में पहुंचकर समापन होगा। इस बैठक मे विश्व हिन्दू परिषद के दिनेश चन्द्र पाण्डेय, बजरंगदल से रविराज, हिन्दू युवा से अमित सिंह, रामनिवास मौर्या, भाजपा से रास बिहारी राय, राष्ट्रीय सेविका समिति से नीलम चतुर्वेदी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक में अशोक राय, चन्द्र कुमार, अंजनी, दाऊ जी, दुर्गेश दत्त चतुर्वेदी, दीनदयाल जायसवाल, कृपाशंकर राय, अखिलेश सिंह, साधना राय, लालसा भारद्वाज, किरन सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख राजदेव यादव, दीपक मिश्रा, नितिन अग्रहरी, विशाल चौरसिया, सुधीर जायसवाल, विनोद अग्रवाल, अनिल उपाध्याय, विपिन श्रीवास्तव, गायत्री परिवार से अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, टेढ़ीबाजार कश्यप, महेन्द्र आदि ने अपने अपने श्रीराम शोभा यात्रा में अपनी अपनी परम्पराओ के अनुसार श्रीराम दरबार व भगवान शिव की झांकी के साथ संत समाज, बजरंगियो व माताओ बहनो के साथ हजारो की संख्या में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर चलाया स्वच्छता अभियान

लोगों की भावनाओं तथा कार्य व्यवहार मे दिखने लगा है प्रधानमंत्री का संदेश :ओमप्रकाश राय

भाजपा ने जिले भर मे चलाया सघन स्वच्छता अभियान

सार्वजनिक स्थानों पर नेताओं ने किया साफ-सफाई

गाजीपुर। सेवा ,सुरक्षा, गरीब कल्याण के प्रति समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार आठ वर्ष पूर्ण होने तथा केन्द्र सरकार के लगभग 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में शुक्रवार को पूर्वाह्न 7 बजे से 8 बजे तक एक घंटा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गाजीपुर नगर के मिश्र बाजार मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तथा आस पास के क्षेत्रों में झाडू लगाकर,कुड़ा बटोर कर स्वच्छता कार्य किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से अपने प्रथम संबोधन मे देश की जनता से स्वच्छता का जो आग्रह किया गया आज वह अनुरोध लोगों की भावनाओं तथा कार्य व्यवहार मे दिखने लगा है । उन्होंने कहा कि स्वच्छता का कार्य हमे सिर्फ प्रसन्न और स्वस्थ रखने मे ही नहीं बल्कि हमारे मेहनत कि कमाई को अनावश्यक दवाई मे खर्च होने तथा बीमारी से बचाकर हमें परेशान होने से भी बचाता है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन को समृद्धि प्रदान करता है, कई अन्य बिमारियों से बचाव भी करता है।जिससे हमे नित्य अपने घरो के साफ सफाई के आलावा सप्ताह में एक बार घरों से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर भी एक घंटा स्वच्छता कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, प्रीति गुप्ता,साधना राय,किरन सिंह, लालसा भारद्वाज, सुनील गुप्ता, नंदू कुशवाहा,रेनू गुप्ता, मुकेश राय,हेमंत त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह ,विशाल चौरसिया,शशांक राय, शिवम त्रिपाठी, अजय गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव , नरेंद्र गुप्ता एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने विवेकी राय वार्ड क्षेत्र मे शिव मंदिर पर झाड़ू लगाकर नाली की साफ सफाई कर स्वच्छता कार्य किया। इस अवसर पर अजय राय दारा, निखिल राय , अविनाश सिंह, अनिल सिंह आदि थे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने नगर के आमघाट मे गांधी पार्क में स्वच्छता का कार्य झाड़ू लगाकर एंव कुड़ा बटोर कर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जहां मन को प्रसन्नता तन को स्वस्थ समृद्ध बनाने में सहायक है वही आर्थिक क्षय को रोकने मे भी विशेष प्रभावशाली है।इस अवसर पर अभिनव सिंह छोटू, रासबिहारी राय, सोमेश मोहन राय ,धर्मेश राय, शनि चौरसिया, छोटे चौबे,बब्बू राय, कृष्णकांत राय, दीपक जायसवाल ,सतीश राय आदि उपस्थित थे।


स्वच्छता अभियान मे पू्र्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा,मंडल मनिहारी प्रथम के ग्राम सभा बरहट मे दुर्गा माता मंदिर परिसर का झाडू लगाकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का कार्य किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जीवन समृद्धि मे सहायक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित समस्त विषयों पर जनता का ध्यान आकृष्ट करते हुए लोगों के सहज और सरल जीवन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नगर के विवेकानंद पार्क में, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने विधानसभा जखनियां मण्डल सादात उत्तरी शक्ति केन्द्र रायपुर के बुथ संख्या ६१ शिव मंदिर पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई किया जहां बुथ अध्यक्ष योगेश सिंह सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।संकठा प्रसाद मिश्र ने जंगीपुर विधानसभा के मानपुर राममंदिर पर , जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने सकरताली गांव के सती माता मंदिर परिसर पर, शक्ति केन्द्र संयोजक अनुराग प्रजापति,बुथ उपाध्यक्ष जयमुनी शर्मा के साथ स्वच्छता कार्य किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पूर्व मंत्री ने किया स्वागत

गाजीपुर। भाजपा कार्यालय पर आगामी 06 से 14 अप्रैल के मध्य आयोजित होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों के निमित्त आयोजित बैठक में गुरुवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का स्वागत पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विजय कुमार मिश्र ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। उन्होंने श्री राय को बधाई देते कहा कि ओमप्रकाश राय का बूथ अध्यक्ष से शुरू हुआ सफर आज जिलाध्यक्ष तक आ पहुंचा है। एक कार्यकर्ता के अध्यक्ष बनने से गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी एक नया आयाम स्थापित करेगी। ऐसा विश्वास है।

देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा ने दिया है त्याग और बलिदान:राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर। देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जो त्याग और बलिदान दिया है। ऐसा त्याग बलिदान अन्य किसी भी राजनैतिक दल ने नही दिया है।यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी डा.राकेश त्रिवेदी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के सहज सम्पादन हेतु जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित जिम्मेदार व वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक मे कही। उन्होंने कहा कि बहुत संघर्षों के बाद राष्ट्रवादी वैचारिक संगठन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रति काम करने के लिए देश की जनता ने मजबूत जनादेश दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय,डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के सपनों के भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। हमारी निति भारत को परम वैभव पर स्थापित करने तथा देश के समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। डा. राकेश त्रिवेदी आगामी 4 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमों जिसमे 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों पर अपना विचार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बैठक के प्रस्तावना पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 4 अप्रैल को प्रातः 7 से 8 बजे तक एक घंटा स्वच्छता अभियान चलाने,4-5 अप्रैल को विचार गोष्ठी,6 अप्रैल को स्थापना दिवस अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम,7अप्रैल को साधारण सदस्य सम्मलेन,8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्य सम्मलेन,10-11-12 अप्रैल मे गांव व मुहल्ला चलो अभियान,13 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई तथा 14 अप्रैल को माल्यार्पण का कार्यक्रम किया जाएगा।
बैठक को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय और रामतेज पांडेय ने भी संबोधित किया। वृत्त निवेदन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने तथा संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,प्रो शोभनाथ यादव, पूर्व मंत्री डा. विजय मिश्रा,कालीचरन राजभर, पारसनाथ राय,वृजनन्दन सिंह, राजेश राजभर, विनोद खरवार, प्रवीण सिंह,डा. प्रदीप पाठक,अखिलेश सिंह, जयप्रकाश गुप्ता,शशिकांत शर्मा,राजन प्रजापति, कार्तिक गुप्ता, सुरेश बिंद, श्यामराज तिवारी, लालसा भारद्वाज, साधना राय, अनिल राजभर, विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विजय मिश्रा ने “वंशावली ग्रंथ” पुस्तक का किया विमोचन

गाजीपुर। माँ कामाख्या की स्थापना करने वाले बाबा गंगेश्वर की स्मृति में गुरुवार को बाबा गंगेश्वर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में सिद्ध मां कामाख्या धाम मंदिर गहमर के प्रांगण में आयोजित समारोह के अवसर पर बाबा गंगेश्वर के जीवन पर आधारित पुस्तक “वंशावली ग्रंथ” का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने किया। पुस्तक विमोचन उपरांत आगे श्री मिश्र ने कहा कि बाबा गंगेश्वर मां भगवती के अनन्य साधक होने के साथ ही साथ एक संकल्प वान एवं साहसी व्यक्ति थे।

आतताइयों के अत्याचार से मुक्त होकर अपनी वंशावली के साथ आज से 500 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में आकर सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से जिस प्रकार बाबा गंगेश्वर ने यहां सिद्ध धाम मां कामाख्या मंदिर की स्थापना की एवं धर्म रक्षा के लिए एशिया के सबसे बड़े क्षेत्र गहमर के 84 गांवो में अपने वंशावली का विस्तार कर संपूर्ण क्षेत्र वासियों को सदैव धर्म मार्ग पर चलते रहने की गौरवशाली परंपरा का सूत्रपात किया उसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता। वे एक साधारण मानव न होकर एक युग पुरूष थे।

मां कामाख्या के दर्शन-पूजन आरती के उपरांत आरंभ हुई वंशावली ग्रंथ विमोचन समारोह के अवसर पर बोलते हुए अंत में विजय मिश्रा ने कहा इस पवित्र नवरात्र में हम सबके जीवन में सुख समृद्धि विद्या ज्ञान एवं आरोग्य की कामना करते हैं।

इस अवसर पर हीरा उपाध्याय, रामाधार उपाध्याय, कर्नल रंजीत उपाध्याय, श्रीनिवास उपाध्याय, बलिराम उपाध्याय, महंत आकाश राज तिवारी, विद्या शंकर उपाध्याय, विद्याधर उपाध्याय, सच्चिदानंद उपाध्याय, दीपचंद उपाध्याय, संत उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय एवं वंश नारायण उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने किया एवं समारोह का संचालन मिथिलेश सिंह गहमरी ने किया।

गर्मी से बचने के लिए करें यह उपाय

गाजीपुर।मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि गर्मी के अधिक तापमान को देखते हुए गाजीपुर के जनपदवासियों को क्या करे क्या न करे की जानकारी देते हुए कहा कि आमजनमानस को गर्मी के चपेट में आने की सम्भावना बढ़ गई है। जनमानस के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें गर्मी से बचने हेतु जागरुक किया जाना अति आवश्यक है। जिस हेतु क्या करे के बारे में बताया घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहने, धूप में बाहर जाते समय छाता और आंखों पर धूप का चश्मा लगाए, थोड़े-थोड़े समयान्तराल पर तरल पदार्थ (शीतल जल, नीबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी आदि) पीते रहें, घर कार्यस्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी को रोकने के लिए पर्दा आदि का प्रबन्ध करें।जानवरों को छायादार स्थानों पर रखें, बच्चे, बीमार व वुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, हीट स्ट्रोक/लू के लक्षण दिखने पर नजदीकी राजकीय चिकित्सा इकाई पर सम्पर्क करें। उन्होने क्या न करे की जानकारी देते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी (दोपहर 12 से सायं 4) के मध्य वाहर धूप में जाना, नंगे पैर/बदन धूप में जाना, अत्यधिक प्रोटीन युक्तः भोजन का सेवन भोजन व बासी, धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला छोड़ना, गहरे व चटक रंग के कपड़ों को पहनना, तंग एवं छोटे कपड़ो का प्रयोग विशेषकर जब बाहर धूप में जाना हो, बंद एवं अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन पकाना, शराब, चाय, कॉफ़ी, कार्बाेहाइड्रेट, साफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन एवं अधिक गर्मी/धूप में श्रम कार्य करना।

खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

गाजीपुर। दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/आर0सी0 पांडेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में आगामी चैत्र नवरात्र एवं ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल-09 नमूना संग्रहित किया गया।जिसमें अरशदपुर यादव मोड, जंगीपुर गाजीपुर स्थित प्रदीप कुशवाहा के प्रतिष्ठान मेसर्स-के0 मार्ट से सिंघाडा आटा (हरिकेशरी ब्राण्ड) एवं साबूदाना (रॉयल रतन ब्राण्ड) का 01-01 नमूना, कासिमाबाद गाजीपुर स्थित बिन्दु के प्रतिष्ठान मेसर्स-देवलांष किराना स्टोर से किसमिस का 01 नमूना, बरेसर, गाजीपुर स्थित सुदेष्वर सिंह के प्रतिष्ठान से सेंधा नमक (ईश्वरी ब्राण्ड) का 01 नमूना, अलावलपुर स्थित विनय सिंह यादव के प्रतिष्ठान से सिंघाडा आटा (हरिकेशरी ब्राण्ड) का 01 नमूना, रसड़ा रोड, कासिमाबाद गाजीपुर स्थित सतीश कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01-01 नमूना, हाजीपुर बरेसर, स्थित इब्राहिम के प्रतिष्ठान से किसमिस का 01-01 नमून एवं ददरीघाट, गाजीपुर स्थित मेसर्स अलगदीर ट्रेडर्स से कुट्टू आटा (इन्दु रत्ना ब्राण्ड) एवं साबूदाना (रूची फूड लाईन ब्राण्ड) का 01-01 नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किए जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारीएवं गुलाबचन्द गुप्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गई।

डीएलएड परीक्षा को लेकर बैठक संपन्न

गाजीपुर।डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा वर्ष 2025 क्रमशः 03 अप्रैल एवं 05 अप्रैल तक एंव 07 अप्रैल से 09 अप्रैल तक सम्पादित कराया जाएगा। इस संबंध मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता मे बैठक कलेक्ट्रट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे उन्होने बताया कि डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा वर्ष 2025 सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपद मे 35 परीक्षा केन्द्रो पर 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 35 केन्द्र व्यवस्थापक लगाए गए है। उन्होने ड्यूटि मे लगाए गए समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा नकलविहीन,सुचिता एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने का निर्देश दिया।

ग़ाज़ीपुर में येलो जोन अलर्ट जारी!

गाजीपुर।अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने सूचित किया है कि  मौसम विभाग लखनऊ द्वारा 2 अप्रैल से 4 अप्रैल को गाजीपुर में आकाशीय विद्युत होने की  संभावना के तहत येलो जोन में होने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होने जनपदवासियो से  आकाशीय बिजली की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करने, आपदाओ संबंधी चेतावनी⁄अलर्ट की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन  का प्रयोग करने  की जानकारी दी है।उन्होंने  जनपदवासियों से कहा कि आपात काल की स्थिति में 112, 1077, 1070 पर संपर्क कर सकते है।

गाजीपुर को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत आवास की पूर्णता की प्रगति अर्जित करने में गाजीपुर प्रदेश में 5 वां स्थान पर
   
गाजीपुर।परियोजना निदेशक राजेश यादव ने बताया कि गाजीपुर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत प्रगति अर्जित करने में प्रदेश में पांचवे स्थान पर आया है। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद की रैकिंग 17वे स्थान है । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जिलाधिकारी के विशेष मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद नें कुल 12276 आवासो के सापेक्ष 12151 आवासो की पूर्णता अर्जित कराकर 98.98 प्रतिशत प्रगति अर्जित की है।प्रदेश में 5वे स्थान पर है । जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से जनपद की 1464 पति की मृत्यु की निराश्रित महिलाओं व 385 दिव्यांगजनो , 178 मुसहर व दैवीय आपदो से प्रभावित आवासविहीन परिवारो को वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास आवंटित कराए गए थे , जिनमें 1931 आवास पूर्ण करा लिए गए है । इसके अतिरिक्त 715 दिव्यांगजनो हेतु माह फरवरी,2025 में अतिरिक्त आंवंटन जनपद को प्राप्त हुआ है , जिनके आवासो का निर्माण प्रारम्भ करा दिया गया है । इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद में 80356 लाभार्थियो को आवासो की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें 80108 लाभार्थी अपने आवासो की निर्माण पूर्ण कराकर निवास कर रहे है तथा जनपद 99.47 प्रतिशत प्रगति अर्जित करके प्रदेश में 17वे स्थान पर है ।
उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनपद में 07 जनवरी,2025 से प्रारम्भ नये पात्र आवासविहीन परिवारो के चयन हेतु कराए जा रहे आवास प्लस 2024 सर्वे के अन्तर्गत सर्वे की तिथि 30.04.2025 तक विस्तारित कर दी गई है । जिसके अन्तर्गत जनपद की 1238 ग्राम पंचायतो में तैनात 527 सर्वेक्षणकर्ताओ द्वारा 56450 आवासविहीन परिवारो को चिन्हित करके सर्वे पूर्ण कर लिया गया है, 50136 परिवारो नें अपना सेल्फ सर्वे किया  है । सर्वे की चेकिंग , वेरीफिकेशन माह अप्रैल,2025 में एप के माध्यम से कराकर आवासविहीन परिवारो को सूची को अंतिम रूप निर्धारित प्रक्रिया के अन्तर्गत दिया जाएगा  । इसके पश्चात 2025-26 से 2028-29 तक इसी सूची सें चिन्हित आवासविहीन परिवारो को आवास आवंटित किए जाएगा । जिलाधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देश दिए गए है कि आवास प्लस 2024 सर्वे पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत किया जाना है , जिसमें कोई आवासविहीन परिवार सर्वे से वंचित न रह जाए , इसके अतिरिक्त यदि किसी अपात्र व्यक्ति का सर्वे में चयन किया जाएगा तो सर्वेयर व खण्ड विकास अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही की जाएगी । सर्वे में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत खण्ड विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, गाजीपुर से कोई व्यक्ति कर सकता है ।

Uttar Pradesh Fast News