जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का हुआ स्वागत

नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का भव्य स्वागत

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह बोले कार्यकर्ताओं का सम्मान और बूथ लेवल पर संगठन को करें मजबूत

गाज़ीपुर। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का पदभार ग्रहण एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के लंका क्षेत्र स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंबेडकर पार्क से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मोटर साइकिल जुलूस बड़ी संख्या में कचहरी होते हुए अफीम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्रबाजार आदि रास्तों से होते हुए जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर पहुंचा। जहां पूर्व निर्धारित स्वागत समारोह में तीसरी बार पुनः जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुने गए सुनील राम और शहर अध्यक्ष पर चुने गए संदीप विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने दोनों नव नियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के जन सरोकार की मांगों को उठाती रही है। एक बार पुनः शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी आप दोनों लोगों को सौंपी है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन ही आपका कर्तव्य है, जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का कार्य आपको कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर करना है। प्रदेश सचिव एवं गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन “बाबू” ने दोनों अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं का सम्मान करना आपकी जिम्मेदारी है, साथ लेकर करें काम। इस मौके पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी सबका आभार व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों पर जनहित के कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कांग्रेस पार्टी ने आप दोनों नेताओं पर पुनः विश्वास जताया है, हम सबको उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पार्टी नीतियों के तहत संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव आनंद पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, बटुक नारायण मिश्र, डॉ मार्कंडेय सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, प्रमिला देवी, हामिद अली, महबूब निशा, जनार्दन राय, मुसाफिर बिन्द, राघवेंद्र, शमशाद, अरविंद मिश्रा, विद्याधर पांडे, राजेश गुप्ता, मंसूर जैदी, राशिद, सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, रामनगीना पांडे, ओम प्रकाश पांडे, आलोक रंजन, माधव कृष्ण, दिव्यांशु पांडे, शशिकांत श्रीवास्तव, कमलेश्वर प्रसाद, लक्ष्मण राम, विभूति राम, कन्हैया मास्टर, राजेश उपाध्याय, अछैबर बिंद, गुलबास यादव, अयूब भाई, साजिद, अखिलेश यादव, रईस अहमद, आलोक यादव, ओम प्रकाश यादव, देवनारायण सिंह, सीताराम राय, नसीम जफरुल्लाह, कामता सिंह, विंध्याचल कुशवाहा, पंकज उपाध्याय, गायत्री गुप्ता, जनार्दन राम, विंध्याचल कुशवाहा, शेषनाथ दुबे, जयप्रकाश, जयशंकर पांडे, रुद्र प्रताप तिवारी, रामूराम, अवधेश वर्मा, शेषनाथ दुबे, अजीत यादव, मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

डीएम की उपस्थिति में गेहूं फसल का हुआ क्राप कटिंग

गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किए जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा ग्राम अकरमपुर उर्फ बंजारीपुर विकास खण्ड सदर गाजीपुर के कृषक केदार यादव पुत्र सीता राम यादव के खेत पर उपस्थित रहकर गेहूँ फसल की क्राप कटिंग कराया गया। क्राप कटिंग के समय उप कृषि निदेशक गाजीपुर,तहसीलदार सदर,अपर सांख्यिकी अधिकारी,नायब तहसीलदार, कानूनगो, जिला समन्वयक फसल बीमा, ग्राम प्रधान के अलावा ग्रामवासी उपस्थित थे। क्राप कटिंग के समय 10X 10X 10 मी० क्षेत्रफल का चयन किया गया था। चयनित क्षेत्रफल में 22.72 किग्रा उपज प्राप्त हुआ। यह भी अवगत कराया आवश्यक होगा कि क्राप कटिंग के परिणाम के आधार पर ही जनपद में बीमा कम्पनी द्वारा किसानो को प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है तथा आगे रणनीति तैयार की जाती है। जिलाधिकारी द्वारा वहां पर उपस्थित कृषको को संचारी रोगो से बचाव के तरीको को बताया गया। कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर संकर बाजरे का बीज वितरण भी कराया गया। जनपद में श्री अन्न की खेती को बढावा देने के लिए सरकार द्वारा किसानों को अनुदान पर बाजरे की बीज वितरण कराया जा रहा है।

‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’व स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत सभागार से ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ तथा स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण तथा शत-प्रतिशत बच्चों के स्कूलों में नामांकन कराने के दिये निर्देश

30 अप्रैल तक चलेगा अभियान, टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम के लिए करेंगी जागरूक तथा 15 अप्रैल तक चलेगा बच्चों के नामांकन का अभियान

स्वास्थ्य, नगर निगम, पंचायती राज विभाग समेत 10 विभागों के आपसी समन्वय से सफल होगा अभियान

गाजीपुर।संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण तथा स्कूल चलो अभियान के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा जनपद बरेली में दोनो अभियानों के उद्घाटन समारोह के सजीव प्रसारण के उपरांत किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी द्वारा तीन पात्र बच्चों का विद्यालय में नामांकन करते हुए उन्हे पढ़ाई के लिए किट तथा पूर्व से पढ़ाई  करने वाले स्कूली बच्चों को किताबें भी वितरित की।इसके साथ ही  मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील पांडेय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  हेमंत राव ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य समेत सभी 10 विभागों के मुख्य अधिकारियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यार्ताओं के संग संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के लिए शपथ ली।  
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान और 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 10 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 10 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे।
सीएमओ  ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के दौरान शिक्षा विभाग की टीम घर-घर जाकर अनामांकित बच्चों की पहचान करते हुए उनके शत प्रतिशत नामांकन का कार्य करेगी, विभाग इसके लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सभी बच्चों को निशुल्क पुस्तक पोशाक का वितरण इस अवधि में सुनिश्चित किया जाएगा। इस सत्र में विभिन्न नवाचारों के द्वारा विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी ।साथ ही शिक्षकों के द्वारा बच्चों और उनके अभिभावकों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर  चिकित्सा विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

पीजी कॉलेज की टीम बनी चैम्पियन, हुआ भव्य स्वागत

31 वें प्रादेशिक रोवर्स एवं रेंजर्स समागम 2025 में चैंपियन बनी टीम की वापसी पर हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के 31वें प्रादेशिक रोवर्स एवं रेंजर्स समागम 2025 का आयोजन प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समागम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की चैंपियन टीम के रूप में जिले की स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोवर्स एवं रेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः प्रदेश विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम को स्टेट चैंपियन घोषित किया गया। विजेता टीम के महाविद्यालय आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया।


इस आयोजन में प्रदेश भर से आए रोवर्स और रेंजर्स ने विभिन्न गतिविधियों जैसे मार्च पास्ट, कैंप फायर, क्विज, लोकगीत, लोक नृत्य और सामाजिक सेवा से संबंधित प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें पीजी कालेज गाजीपुर की टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। रोवर्स दल ने सेकंड स्टोरी परेड, मार्च पास्ट झांकी में प्रथम स्थान, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा रोल प्ले में द्वितीय स्थान, और वर्दी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रेंजर्स टीम ने रोल प्ले व्याख्यान, टेंट पिचिंग, और वर्दी में प्रथम स्थान, प्राथमिक चिकित्सा नाटक और ध्वज शिष्टाचार में द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा, मार्च पास्ट, क्विज, लोकगीत और लोक नृत्य में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गाजीपुर की रोवर्स और रेंजर्स टीम को दोनों श्रेणी में पीजी कालेज की टीम प्रथम घोषित किया गया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की रोवर्स टीम को प्रदेश में सर्वाधिक 240/500 एवं रेंजर्स टीम ने 245/500 अंक प्राप्त कर चैम्पियन घोषित किया गया था। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस शानदार उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के 31वें प्रादेशिक रोवर्स एवं रेंजर्स समागम 2025 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की चैंपियन टीम के रूप में स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के रोवर्स एवं रेंजर्स ने एक बार फिर प्रदेश विजेता बनकर हम सभी का गौरव बढ़ाया है।

विजेता होने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से रोवर्स एवं रेंजर्स की दोनों टीमों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
यह समागम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए रोवर्स और रेंजर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर की टीम ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतकर अपनी उत्कृष्टता और समर्पण को सिद्ध किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विजेता स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।


समागम के समापन के बाद विजेता टीम का गाजीपुर लौटने पर महाविद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और उत्साह के साथ टीम का अभिनंदन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अजीत कुमार सिंह ने भी हर्ष व्यक्त किया। विजेता टीम के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा, “रोवर्स और रेंजर्स की दोनों टीमों ने अपनी मेहनत और लगन से यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता पूरे महाविद्यालय और जिले के लिए गर्व का क्षण है।”

पथ संचलन निकाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया नववर्ष

पथ संचलन निकाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया नववर्ष

गाजीपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ व शक्ति की उपासना मां दुर्गा के पूजन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में यह उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत  रविवार को नगर के मध्य स्थित आमघाट पार्क में दिन में 3 बजे सभी स्वयंसेवक अपने पूर्ण गणवेश में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र मे पूष्प अर्पित कर गुरूजी माधव सदाशिव राव गोलवरकर और भारत माता के चित्र मुख्य अतिथि पारसनाथ सिंह, मुख्य वक्ता दीपक सह विभाग प्रचारक व अध्यक्ष जिला संघ संचालक जय प्रकाश ने संयुक्त रूप से माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पार्क में उपस्थित सभी स्वंयसेवको ने डा. केशव बलीराम हेडगेवार के सम्मान में आद्य सर संघचालक प्रणाम करने के पश्चात ध्वज प्रणाम किया। कार्यक्रम मे गीत प्रस्तुत हृदय प्रकाश ने किया। मुख्य वक्ता दीपक ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महत्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध का हम प्रथम उत्सव है जो आदि अनादी काल से चलता आ रहा है पौराणिक मान्यताओ के अनुसार आज ही के दिन ब्रम्हा ने सृष्टि का निर्माण किया था, आज ही के दिन विक्रम संवत की शुरूआत हुआ जो आज 2082 को हम धूम-धाम से मना रहे हैं। नववर्ष के दिन हमारा संगठन शताब्दी समारोह मनाने की ओर अग्रसर हो रहा है। इसी दिन डा. साहब के योगदान पर प्रकाश डाला और बताया कि डा. साहब जब स्कूल में पढ़ते थे तभी से उनके अन्दर राष्ट्रवाद की ज्वाला धधक रही थी और अपने स्कूल में ही ब्रिटिश हुकुमत की नींव हिलाने के लिए अग्रेज जिला विद्यालय निरीक्षक के सामने सभी कक्षाओ मे बच्चो से उनके स्वागत में वन्दे मातरम का नारा लगवा दिया, जिससे गुस्साए निरीक्षक ने उन्हे तत्काल विद्यालय ने निकाल दिया और ब्रिटिश झंडे का हर जगह विरोध किया। उन्ही के आदर्श को आत्मसात करते हुए आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना सौ वर्ष पूरे करने जा रहा है,आने वाले विजय दशमी के दिन शताब्दी समारोह बनाएगा। इसके साथ ही सभी नागरिको को अपने कर्तव्य बोध, समरता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण पर विशेष चर्चा की। इन सौ वर्षो में समाज मे बहुत बड़े बदलाव देखे है, जिसमें 5 सौ वर्षो से लम्बित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण 22 जनवरी 2024 को किया गया। प्रदुषण मुक्त महाकुम्भ का विशाल आयोजन किया गया व हिन्दु जागरण को लेकर अपने प्रयास पर प्रकाश डाला गया। उदबोधन के उपरान्त सभी स्वयंसेवको ने परम्परागत रूप में प्रार्थना कर ध्वज प्रणाम किया। तत्पश्चात पथ संचलन का शुभारंभ हुआ, जो आमघाट पार्क से होते हुए पंडित दीनदयाल तिराहा मिश्रबाजार होते हुए महुआबाग, झुन्नू लाल चौराहा, स्टीमरघाट, टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा होते हुए आमघाट में आकर समापन हो गया। पथ संचलन में जगह- जगह महिलाओ ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन में पराम्परागत बैण्ड व धून का संचालन जिला प्रचारक सूरज ने किया। कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाही अभिषेक, प्रार्थना हर्ष व मुख्य शिक्षक नितिन व नगर संचालन दीनदयाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व संचालक रमाशंकर, अशोक, प्रेमनाथ, चन्द्र कुमार, जयप्रकाश, कृपाशंकर, दुर्गेश दत्त, अखिलेश सिंह, अभिनव सिंह, महेन्द्र, विनोद तिवारी, दाऊ जी उपाध्याय, संजय, सुनील सिंह, विनोद अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय,विशाल चौरसिया, अजय पाठक, बंशीधर कुशवाहा, तुलसीदास, रासबिहारी राय, दिनेश च्रन्द मुन्ना आदि उपस्थित रहे।

उपविजेता बनी महिला पीजी कॉलेज की रेंजर्स टीम

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज की प्रज्ञा रेंजर टीम ने 26 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित त्रिदिवसीय 31 वे प्रादेशिक रोवर्स रेंजर्स समागम में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, नैनी प्रयागराज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त अंकों के आधार पर 2025 की रेंजर्स वर्ग में उपविजेता बनी।

इस समागम में प्रदेश भर के 9 विश्वविद्यालय की कुल 18 रेंजर्स टीमों ने प्रतिभाग़ किया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। प्रज्ञा रेंजर्स ने प्राथमिक सहायता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रोल प्ले, मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, कार्य अनुभव प्रदर्शनी, टेंट निर्माण, झांकी, वर्दी, में द्वितीय स्थान तथा पुल -गजट निर्माण में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ओवरऑल परिणाम के आधार पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर पुनः रोवर्स रेंजर्स का प्रादेशिक चैंपियन बना। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेजबान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर अखिलेश सिंह एवं भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार जी रहे। विजेता प्रतिभागियों को व्यक्तिगत पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो दिए गए तथा ओवरऑल उपविजेता ट्रॉफी प्रज्ञा रेंजर टीम की सीनियर रेंजर मेट रितु यादव, रेंजर लीडर डॉ शिखा सिंह एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला आयुक्त डॉ शिव कुमार ने प्राप्त किया।

रेंजर टीम की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय मुख्य आयुक्त प्रोफेसर शंभूराम, स्काउट गाइड से जुड़े सुश्री रविंदर कौर सोखी, दिनेश यादव, प्रमोद यादव, इनामुल्लाह अंसारी, ज्योत्सना बिंद, डॉ शफीउज्जमा, मोहम्मद सादिक, डॉ घनश्याम दुबे आदि तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने डॉ शिखा सिंह, डॉ शिव कुमार, श्रीराम कुशवाहा एवं पूरी रेंजर टीम को उनके परिश्रम एवं सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन नौशाद अहमद सिद्दीकी तथा आभार ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ युवराज सिंह ने किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आमजन को गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों से जन जन को अवगत कराने के लिए 28 मार्च से शुरू घर घर पहुंचने के आज दूसरे दिन शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुहम्मदाबाद के भांवरकोल के ग्राम पंचायत वीरपुर में जन सम्पर्क करते हुए सरकार की योजनाओं तथा उपलब्ध्यिों से लोगों को अवगत कराया और कहा कि विगत दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा आठ वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भय ,भूख, भ्रष्टाचार से देश की जनता को छुटकारा दिलाते हुए विकास की नयी पटकथा लिखी है।आज प्रदेश की जनता अपराधियों के भय से दूर निडर होकर अपनी दिनचर्या में लगी है। इस अवसर पर अच्छेलाल गुप्ता,सतीश राय, राकेश राय,शिवम पांडेय, त्रिलोकी गुप्ता आदि साथ रहे।


निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के भाला गांव मे कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से सम्पर्क किया और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। पू्र्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सेवा सुशासन सुरक्षा और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने पर “उत्कर्ष के 8 वर्ष” कार्यक्रम मे अंतर्गत विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम बूथ 362 /363 पर घर घर संपर्क अभियान चलाकर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पत्रक देकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह, ओमकार सिंह आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने गाजीपुर सदर विधानसभा अंतर्गत नगर मंडल के आनंद विहार कॉलोनी में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुशासन और विकास के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 साल मे किए गए जनकल्याण के कार्यों से संबंधित पत्रक पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर बाटा गया तथा लोगों से चर्चा की गई।इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, शशांक राय, हर्षित सिंह, योगेश शुक्ला, रूपक तिवारी ,गौरव श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता साथ-साथ रहे।

जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने सैदपुर विधानसभा के बूथ संख्या 390 हथौडी के घर घर जन सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों को बताया।

मां कामाख्या धाम मंदिर पर कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों के साथ डीएम-एसपी ने की बैठक

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत थाना गहमर क्षेत्रांतर्गत माँ कामाख्या धाम मंदिर पर कमेटी के सदस्यों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।मंदिर/मेला परिसर का भ्रमण किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सेवराई को निर्देश दिया कि मेडिकल टीम की व्यवस्था 24 घंटे सुनिश्चित रहेगी। साथ ही एक खोया- पाया कैम्प होना अनिवार्य रहेगा। उन्होने मंदिर के आस-पास के दुकानदारों को निर्देशित किया कि सभी दुकानो पर सामानों का रेट एक मुल्य होना चाहिए,दुकानदारों के सामने एक पानी का घड़ा अवश्य रखे जिससे की श्रद्धालुओ को प्यास लगे तो पानी पी सके। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के अन्दर एवं बाहर तथा पार्किग स्थल पर उचित मात्रा में पानी की टंकी उपलब्ध रखी जाए,धाम के परिसर में प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार पर सी0सी0टी0वी कैमरा अवश्य लगाई जाए,पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर सी0सी कैमरा लगाई जाए। नवरात्री त्यौहारो में भीड़ भाड़ ज्यादा होती रही है जिससे आप पहले से ही मंदिर परिसर में प्रवेश हेतु महिला एवं पुरुष की लाइन अलग-अलग कतारो में बना दिया जाए, जिससे की मंदिर के अन्दर भीड़ भाड़ न हो सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मां कामाख्या माता के दर्शन कर पूजा अर्चन किया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित किया कि सभी पार्किंग स्थलो एवं दुकानदारो में लगाए गए वायर एवं लटके तारो आने जाने वाले रास्तो को पूर्ण रूप से चेक कर लिया जाए की किसी तरह का लूज कनेक्शन तो नही है की दशा में उसे ठीक कराई जाए। सभी दुकानों एवं पार्किंग स्थलों फायरफॉक्स की व्यवस्था रखी जाए। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चौत्र नवरात्रि/मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए तथा भीड़-भाड़ मैनेजमेंट के लिए पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सेवराई, क्षेत्राधिकारी जमानियां व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां का हुआ भव्य शुभारंभ

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां का शानदार उद्घाटन समारोह संपन्न
गाज़ीपुर। जखनियां, डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां का उद्घाटन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथी डालिम्स सनबीम के डायरेक्टर प्रदीप बाबा मधोक और विधायक ओमप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।जिसने पूरे कार्यक्रम में एक गरिमामयी शुरुआत का संकेत दिया।उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

नृत्य, संगीत जैसे प्रदर्शनों ने उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया और स्कूल की प्रतिभा को उजागर किया। इन प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि डालिम्स सनबीम स्कूल न केवल शिक्षा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देता है।कार्यक्रम के दौरान डालिम्स सनबीम जखनियां के निदेशक आमिर अली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान ने समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति स्कूल प्रबंधन की कृतज्ञता को व्यक्त किया।एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा के यह स्कूल जखनियां क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, अभिभावकों और शिक्षाविदों की भारी भीड़ ने इस पहल का स्वागत किया।


डालिम्स स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप बाबा मधोक ने कहा के डालिम्स सनबीम स्कूल के इस नए अध्याय की शुरुआत से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीदें बढ़ गई हैं। गाज़ीपुर सदर के विधायक जय किशन साहू ने कहा के आमिर अली द्वारा किया गया ये कार्य शिक्षा के छेत्र मे एक मील का पत्थर साबित होगा।


कार्यक्रम के अंत में डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया के निदेशक आमिर अली ने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में स्कूल के लक्ष्यों को साझा करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह उद्घाटन समारोह निश्चित रूप से जखनियां के शैक्षिक इतिहास में एक यादगार पल के रूप में दर्ज होगा।

104 ग्राम पंचायत हुई टीबी मुक्त,डीएम ने ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानों को किया गया सम्मानित

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के दिया प्रमाण पत्र और गांधी जी कि प्रतिमा

जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत तथा  प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया

गाजीपुर। -’विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल निकट विकास भवन में मनाया गया। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर इस वर्ष 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पीछले वर्ष 12 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए थे जिसमें इस वर्ष 10 ग्राम पंचायत को सिल्वर के लिए चयन किया गया तथा 94 ग्राम पंचायत रजत के लिए चयन किया गया। जिसमें बाराचवर में  पिहुली, बिरनो में माधोपुर मिश्रौली, देवकली में शिवदासीचक, भंवरकोल में गोड़ी खास, करण्डा में लीलापुर, कासिमाबाद में रोहिली, रेवतीपुर में सुगवलिया, सादात में वीरभानपुर, सैदपुर में इचवल, जमानिया में रामपुर सलेमपुर को सिल्वर गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं इस वर्ष रजत के लिए 94 ग्राम पंचायत चयनित किए थे जिसमें सदर में 07 ग्राम पंचायत रसूलपुर शेखपुर कि ग्राम प्रधान कल्पना यादव को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दे कर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।बाराचवर में 05, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भदौरा में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, विरनो में 02 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, देवकली में 18 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भांवरकोल में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जखनियां में 01 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, करण्डा में 12 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, कासिमाबाद में 09 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मनिहारी में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मरदह में 05 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मोहम्मदाबाद में 11टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, रेवतीपुर में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत,सादात में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, सैदपुर में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जमानियां में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा 05 टीबी मरीजो को पोषण पोटली का वितरण किया।
इसी क्रम जिलाधिकारी द्वारा टीबी मरीजो को गोद ले कर पोषण पोटली देने वाले निक्षय मित्र को भी सम्मानित किया गया। जिसमें स्तुति राय, निशांत सिंह, आरती सिंह उपस्थित रहे। इस के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में प्राईवेट सेक्टर में निःशुल्क एक्स-रे करने वाले संस्थान विनय कुमार यादव को सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जिला क्षयरोग केन्द्र के डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र शेखर सिंह, अनुराग पाण्डेय, सुनील वर्मा, संजय यादव, महेश कुशवाहा, महताब खा, वैंकटेश शर्मा, अलीम, अंजू सिंह, स्वर्ण लता सिंह, राहुल पांडेय को सम्मानित किया।

संचालन डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।

विश्व टीबी दिवस एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पांडेय द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसी तरह अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित स्वागत किया। इस विश्व टीबी दिवस और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा क्षयरोग से संबंधित समस्त जानकारी सभी के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाम, समस्त सी एच ओ,बी पी एम,बी सी पी एम,एच ई ओ, ए आर ओ,अधिक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, क्षयरोग विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News