मछुआ समाज का केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है ख्याल:संजय निषाद

गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) उ०प्र० सरकार डॉ संजय कुमार निषाद ग़ाज़ीपुर के लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पहुचकर मीडिया बन्धु के साथ प्रेस वार्ता की।  प्रेसवार्ता के दौरान संजय निषाद ने बताया कि  जिस मछुआ समाज को पूर्व की सरकारें अछूत समझती थी आज उसका ख्याल रखने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है। संवैधानिक अधिकार यात्रा चल रही है जिसमें सभी को वोट देने, सम्मान सुरक्षा और समृद्धि पाने का अधिकार है। सविधान में कमजोर वर्गो को विशेष अवसर प्रदान करने का अधिकार हैं विशेष अवसर उन्हे मिला था जो अंग्रेजो मुगलो से लड़े थे, जो कानून बनाकर अंग्रेजा मुगलो ने उजाड़ा था ये जातिया क्रिमनल कास्ट है ऐसे क्रिमनल कास्ट को जो 74 प्रकार की व्यवस्था दी जाए, अनुसुचित जाति में सूचीबद्ध किया जाए और ऐसे जाति के बच्चो को सरकारी पैसे से पढ़ाकर सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होने बताया कि हमने एक किताब लिखा है राजनैतिक धोखेबाजो से सावधान हो जाओ। हर जिलो में सैविधानिक अधिकार यात्रा निकाला गया है। आज गाजीपुर जिले में सैविधानिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया। नाव की व्यवस्था हेतु हर मछुवारो को निःशुल्क नाव की व्यावस्था राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि मछुवा कल्याण कोष की स्थाना की है जिसमें मछुवारा समाज के बालक एवं बालिकाओं जो हाई स्कूल पढ़ने वाले को 10 हजार रूपया एवं इण्टर के छात्र/छात्राओं को 20 हजार एवं बी0ए0 के छात्रो को 30 हजार रूपये जिसकी आय 02 लाख से कम हो के बच्चो को धनराशि दिया जाएगा। शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य मत्स्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का आनलाईन के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। गरीब एवं असहाय निषाद समाज के लोगो को बिना किसी गारण्टी के आधार कार्ड के आधार पर 02 लाख रूपये तक का के0सी0सी0 04 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जा रहा है जिससे मछुवारा समाज के लोग लेकर अपना व्यवसाय कर सकते है। मछुवारा समाज के लिए नदियो में हर 05 किलो मीटर पर खण्ड एवं समिति बनायी गयी है। जिससे मछुवारा समाज के लोगो को लाभ मिलेगा जिससे मछली पकड़कर अपनी अच्छी इनकम कर सकेगे। मंत्री निषाद ने बताया कि मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की मछुआ कल्याण को लेकर चलाई जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को जमीन पर उतारने को लेकर हर सम्भव कोशिश कर रहा है।

जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

जिला अपराध निरोधक कमेटी ने मनाया होली मिलन समारोह

गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ की जिला इकाई गाजीपुर द्वारा बंशी बाजार स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अपराध निरोधक समिति के सदस्य व पदाधिकारीगण समेत अन्य लोंगों ने भी सहभागिता की। होली मिलन समारोह के तहत मौजूद सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान गीत संगीत का कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें सदस्यों ने उत्साह,उमंग और उल्लास के साथ शिरकत की।इस दौरान चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव का होली पर शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ, वरिष्ठ पदाधिकारियों ने होली पर्व के संदर्भ में अपने अपने विचार रखे।
कैंप कार्यालय पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मुकेश उपाध्याय, अभिषेक सिंह,सुनिल सिंह, सुजीत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, सुनील गुप्ता , वसीम रजा, प्रभाकर सिंह, पवन मिश्रा , ओमप्रकाश, मोइन, शाहिद, विनीत , सूर्यवीर सिंह, आलोक त्रिपाठी, शशिकांत तिवारी,अजय राय बबलू, कमलेश यादव , आसिफ़, रिजवान आदि मौजूद रहे।

दो दिवसीय गोष्ठी का जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया उद्घाटन,दी गई जानकारी

गाजीपुर।एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में दो दिवसीय गोष्ठी का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया। गोष्ठी/सेमिनार में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कालेज के वैज्ञानिक डा० वी०के० सिंह ने औद्यानिक फसलों, फलों, सब्जियों को उगाने तथा रख-रखाव के बारे में विस्तार से बताया गया। वैज्ञानिक विधि से शाकभाजी की खेती, ड्रेगन फ्रूट, जैविक सब्जी खेती उत्पादन तथा निर्यात करने के मापदंड सब्जी उत्पादन पर व्याख्यान दिया गया। उपस्थित कृषकों से फल एवं सब्जियों की खेती में तकनीकी अपनाकर लागत को कम एवं आय को अधिक करने के लिए कृषकों से आह्वान किया। डा० ओमकार सिंह, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कालेज द्वारा बागवानी फसलों की जैविक खेती एवं अधिक से अधिक फलोत्पादन तथा संरक्षित खेती (पॉली हाउस/ग्रीन हाउस) के विषय में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। डा० शशांकशेखर सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर के द्वारा उपस्थित  कृषकों के मध्य वैज्ञानिक विधि से मशरूम उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन एवं उससे होने वाली आय के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया गया। डा० रागिनी दूबे, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी०कालेज द्वारा औद्यानिक फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट पतंगों की रोकथाम के बारे में, पुराने हो चुके बागों के जीर्णाेद्धार करके पुनः फलोत्पादन प्राप्त करने की तकनीकी के विषय में कृषकों को अवगत कराया। डा० रामकुमार राय, प्रगतिशील कृषक के द्वारा मृदा नमूना एवं मृदा परीक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक, द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ड्रीप, मिनी स्प्रिंकलर एवं पोर्टबल स्प्रिंकलर के उपयोग एवं उसके लाभ तथा अन्य योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग अन्तर्गत संचालित सभी योजनाओं के बारे में कृषकों को अवगत कराया गया। अन्त में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा गोष्ठी में लगे स्टालों को उत्कृष्ट स्टॉल के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में सुसुण्डी फॉर्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० सुसुण्डी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में जिला कार्यक्रम विभाग तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में मेसर्स जैन इरिगेशन प्रा०लि० को दिया गया।

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार रायफल क्लब शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
 जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को 05 वर्ष से ऊपर के मुकदमो को प्रतिदिन सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116 धारा 80 के लंबित मामलों का समयान्तराल  निस्तारण किया जाए। धारा 67 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें।उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें।  उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार  एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।                          

गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह

Ghazipur।गाजीपुर पत्रकार एसोसिशन की ओर से शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन कार्यालय पर आयोजित इस समारोह में पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई औक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमारी परंपरा रही है जिसका लगातार निर्वहन किया जा रहा है। अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा हर वर्ष की भांति इस साल भी सद्भाव के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में अनिल उपाध्याय,रविकान्त पाण्डेय,दुर्गविजय सिंह,आलोक त्रिपाठी,राममनोज त्रिपाठी,देवब्रत विश्वकर्मा,विनय सिंह,आशुतोष त्रिपाठी,विनय तिवारी,अजयशंकर तिवारी,विनोद गुप्ता,अभिषेक सिंह,उपस्थित रहे।

महिला पीजी कॉलेज में नुक्कड़ नाटक और भव्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज  गुरुवार को दूसरे दिन पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का 33 वां रोवर्स / रेंजर्स समागम में टेंट- पुल निर्माण, नुक्कड़ नाटक और भव्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘स्काउट ध्वज’ फहरा कर किया गया। इस अवसर पर स्काउट एवं ध्वज गीत का सामूहिक गायन रोवर्स रेंजर्स द्वारा किया गया। बीच बीच में मौसम के व्यवधान ने कार्यक्रम को थोड़ा-बहुत प्रभावित किया लेकिन प्रतिभागियों का संयम और कुशल प्रबंधन ने सब कुछ ससमय और सुचारू रूप से सम्पन्न कराया। विदित हो कि इस समागम में गाजीपुर एवं जौनपुर जनपद की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें रेंजर्स वर्ग में गाजीपुर जनपद की राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम प्रथम पी जी कालेज की टीम द्वितीय स्थान रही जबकि तृतीय स्थान पर सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर की टीम रही। रोवर्स वर्ग में गाजीपुर जनपद की पी जी कालेज की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि दूसरे स्थान पर गांधी शती स्मारक महाविद्यालय गाजीपुर टीम रही । तृतीय स्थान पर जौनपुर जनपद की सल्तनत बहादुर पी जी कालेज की टीम रही।


समापन सत्र में आयोजन सचिव डॉ. शिव कुमार ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कार्यक्रम का सम्पन्न होना बड़ी बात नहीं बड़ी बात यह है कि अनुशासित ढंग से सुचारू रुप से ससमय सम्पन्न होना । मुख्य अतिथि डॉ शम्भू राम जी, जिला मुख्य आयुक्त पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने कहा कि स्काउट जीवन को अनुशासित करता है।यह हमारी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओ को कम करने में सहायक है। विशिष्ट अतिथि डॉ राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य होम्योपैथिक मेडिकल कालेज गाजीपुर ने कहा कि मेरा संबंध रोवर्स /रेंजर्स से बहुत घनिष्ठ रहा है। मैंने इसे अपने जीवन का मूल मंत्र माना है। यह हमारे व्यक्तित्व को निखारता है । डाॅ नीरज कुमार गुप्ता प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, सैदपुर ने कहा कि रेजर्स हमारे अंदर टीम भावना को विकसित करता है। यह जीवन और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखता है। जिसकी आज आवश्यकता है।


प्रो अनीता कुमारी ने कहा कि मेरी कामना है कि इस बार भी मेरा विश्वविद्यालय प्रदेश चैम्पियन बने। कार्यक्रम का कुशल संचालन रविंदर कौर सोखी ने किया । इस अवसर पर डॉ सुशील कुमार तिवारी, डॉ मनोज तिवारी, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, दिनेश यादव, राकेश मिश्रा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

जैविक मेला का सपना सिंह ने किया उद्घाटन

गाजीपुर।निमामि गंगे ई0ओ0एफ0सी0 योजनान्तर्गत प्रथम वर्ष विशाल जैविक मेला/प्रदर्शनी विकास भवन परिसर में यूपी डास्प द्वारा आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन  मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। मेला मे उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र,पी जी कॉलेज, गाज़ीपुर के वैज्ञानिक डॉ एस के सिंह ने औद्यानिक फसलों, फलो, सब्जियों क़ो उगाने एवं उसके रख रखाव के बारे मे विस्तार से बताया। यूपी डास्प के जिला परियोजना समन्वयक, डॉ वी के राव ने जैविक खेती की आवश्यकता, उद्देश्य एवं आमजन, पर्यावरण क़ो होने वाले फायदे के बारे मे विस्तार से बताया। डॉ राव के अनुसार आनेवाले समय मे विशिष्ट उत्पादों की समूह मे खेती की जायेगी, उत्पादों की ग्रेडिंग, सोर्टिंग, वैल्यू एडिशन करके बाजारों मे बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जायेगा स मौसम मे होने वाले उतार चढ़ाव से फसलों मे होने वाले नुकसान के निराकरण हेतु डिजिटल सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा। उत्पादों के निर्यात हेतु ग़ाज़ियाबाद मे तैयार जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक परिवहन सुविधा क़ो सुदृढ़ किया जा रहा है।
जैविक मेले मे उप कृषि  निदेशक, गाज़ीपुर अतीन्द्र सिंह ने रासायनिक उर्वरक के दुष्परिणाम के बारे विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परियोजना निदेशक, राजेश यादव ने उपस्थित किसानों को जैविक तकनीक अपनाने की अपील की। मेले मे उपस्थित कृषि एवं संबंधित विभाग जैसे पशुपालन, मत्स्य, उद्यान एवं कृषक उत्पादक संगठन ने अपने अपने स्टाल लगाए तथा उनके अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं के बारे मे बताया अंत मे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने जैविक किसानों को पी जी एस प्रमाण पत्र वितरित किया। यू पी डास्प की सहयोगी संस्था -ईश एग्रीटेंक  के प्रोजेक्ट मैंनेजर कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रगट किया गया। कार्यक्रम मे सुभाष सरोज, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, गाज़ीपुर, आशीष कुमार जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, राजेश यादव, मंडी सचिव जंगीपुर, डॉ आर के गौतम, शरद यादव, संजीव मिश्रा आदि उपस्थित थे।
इसी क्रम में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एम.आई.डी.एच.) योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/मेला व भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 मार्च, 2025 को प्रातः11 बजे से कृषि विज्ञान केन्द्र पी0जी0 कालेज में मुख्य अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में संपन्न किया जाएगा।  कृषको से अपील किया है कि आप समस्त कृषक गोष्ठी/ मेला में भारी-भारी संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें।

अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरीशंकरी” के तत्वाधान में परंपरागत होली मिलन और काव्यसंध्या 22 मार्च को

अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरीशंकरी” के तत्वाधान में परंपरागत होली मिलन और काव्यसंध्या 22 मार्च को

गाज़ीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरीशंकरी” के तत्वाधान में परंपरागत होली मिलन और काव्यसंध्या का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। यह आयोजन हरिशंकरी मुहल्ले के प्राचीन राम चबूतरे पर सायंकाल 6 बजे से शुरू होगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध कवियों रवि चतुर्वेदी, भूषण त्यागी, विभा सिंह, मुन्ना मवाली, मिथिलेश गहमरी बोकारो, प्रवीण कुमार, फजीहत गहमरी इत्यादि का मंच सजेगा। कवियों के हास्य व्यंग की फुहार से माहौल रंगीन होगा।

इस आयोजन में शहर के गणमान्य लोगों के साथ कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

राजनैतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक

गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट रायफल क्लब सभागार में गुरुवार को बैठक सम्पन्न की गई।
बैठक में कहा गया कि राजनैतिक दल निर्वाचनों एवं पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को त्रुटि रहित तैयार कराए जाने हेतु विधानसभावार/बूथवार बीएलए की तैनाती कर सूची उपलब्ध करा दें। मतदाता सूची की तैयारी अथवा निर्वाचन से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर राजनैतिक दलों द्वारा उठाए जाने वाले बिन्दु पर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि मतदाता सूची में समस्त अर्ह नागरिकों के नाम सम्मिलित किए जाने के साथ साथ युवा एवं पात्र समस्त महिला मतदाताओं को सम्मिलित किए जाने हेतु प्रयास किए जाए, जिससे जेण्डर रेशियो, ईपी रेशियो आदि में सुधार परिलक्षित हो तथा समस्त पात्र दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कर ईआरओ नेट पर टैग किये जाने संबंधी कार्याे में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित विलोपित एवं संशोधन के संबंध में प्रयुक्त फार्मों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा गया कि नए नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फार्म- 6, नाम विलोपित किए जाने हेतु फार्म- 7, अन्य स्थान पर नाम स्थानान्तरित किए जाने, संशोधित किये जानेए डुप्लीकेट पहचान पत्र बनवाने एवं दिव्यांग के चिन्हीकरण हेतु फार्म- 8 का प्रयोग किया जाए। ऑनलाइन फार्म भरने हेतु एनवीएसपी वोटर पोर्टल, वीएचए एप का प्रयोग किया जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। प्रत्येक वर्ष 01 जनवरी के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर की अर्हता के आधार पर निरन्तर पुनरीक्षण का कार्य गतिमान रहता है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टलhttps://voters.eci.gov.in पर एवं मोबाईल एप VOTER HELPINE APP  पर फार्म 6, 6ए, 7 व 8 द्वारा नये मतदाताओं का नाम परिवर्धन/अपमार्जन/संशोधन इत्यादि किया जा सकता है।
प्रत्येक वर्ष निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण से पूर्व घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन की कार्यवाही की जानी है। निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम माह अक्टूबर-नवम्बर के मध्य होता है जिसका अन्तिम प्रकाशन प्रत्येक वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में किया जाता है। अधिक जानकारी हेतु फोटोरहित निर्वाचक नामावली को जनपद की वेबसाइट-https://ghazipur.nic.in/deoportal/  पर  प्रदर्शित किया जाता है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय मिश्रा,  राजेश कुमार यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी, सुबाष राम सिपाही गोड़वि0स0प्र0सदर बहुजन समाज पार्टी, जावेद अहमद उपाध्यक्ष आप पार्टी, नगेन्द्र शर्मा मीडिया प्रभारी आप पार्टी, रवि सदस्य एवं आई0सी0 कांग्रेस, राजन प्रजापति जिला कार्यक्रम मंत्री भाजपा एवं मारकण्डेय प्रसाद सचिव  तथा अन्य राजनैतिक दलो के पदाधिकारी एवं निर्वाचन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

रविवार और ईद के दिन खुलेंगे बैंक

रविवार और ईद के दिन खुलेंगे बैंक

गाजीपुर। कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने सूचित किया है कि 30 मार्च को रविवार व 31.03.2025 को ईद-उल-फितर का त्यौहार होने के कारण क्रमशः साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है, जिसके कारण 31 मार्च को अत्यधिक शासकीय लेन-देन होना स्वाभविक हैं, अतएवं जनपद के समस्त शासकीय कार्य करने वाली बैंक शाखाओं को 30 मार्च दिन रविवार व 31.03.2025 को ईद-उल-फितर त्यौहार को खोलना सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार के लेन-देन से संबधित कार्य का संपादन किया जाना व राजकीय लेखा अगले कार्य दिवस में कोषागार को प्रेषित किया जाना आवश्यक हैं।
उन्होेने बताया कि 30 मार्च दिन रविवार व दिनांक-31.03.2025 को ईद-उल-फितर त्यौहार को देखते  भारतीय स्टेट बैंक, शाखा गाजीपुर, सैदपुर, जमानियां, मुहम्मदाबाद, तथा यूनियन बैंक आफ इण्डिया शाखा जखनियां व कोषागार कार्यालय सामान्य कार्यदिवस के भॉति खुले रहेगें। दिनांक-31.03.2025 को शासकीय लेन-देन करने वाले बैंक रात्रि 10 बजे तक सरकारी भुगतान एवं राजस्व प्राप्तियों के लिए खुला रखा जाए। साथ ही साथ राजकीय लेन-देन से संबधित सूचना व लेखा समय से शासन व महालेखाकार उ०प्र० को प्रेषित किया जाने हेतु प्रत्येक दशा में राज्य सरकार के लेन-देन से संबधित लेखा अगले कार्य दिवस में कोषागार को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

Uttar Pradesh Fast News