युवा पीढ़ी को लगातार नशा अपने आगोश में ले रही है: नपा अध्यक्ष

ग़ाज़ीपुर। नेहरू युवा केंद्र व माय भारत के अंतर्गत मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध नशा मुक्ति पर एक दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार को महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सरिता अग्रवाल ने कहा कि नशा आज देश की ज्वलंत   समस्या है। यह समस्या युवा पीढ़ी को लगातार अपने आगोश में ले रही है। बच्चे अपने माता-पिता से सीखते हैं। माता-पिता को भी अपनी जिम्मेदारियां को समझना होगा। उन्हें स्वयं आगे आकर इस बुराई को दूर करने में सहायक सिद्ध होना होगा। माय भारत के युवाओं द्वारा जिला अस्पताल में चले शैक्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन भी किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ होना अपने आप में अमूल्य धन है। स्वच्छता भी बहुत आवश्यक है।

नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने सभी का स्वागत किया तथा विषय प्रवर्तन किया। रवि चौरसिया नशा मुक्ति कंट्रोलर ने नशा के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों के विचार भी लिए ।गौरव कुमार गिरी साइको थैरेपिस्ट ने कहा कि नशा कर रहे व्यक्ति का समाज में सम्मान घट जाता है। यदि वह सही बात भी कहे तो लोग उसको महत्व नहीं देते है ।वह अपने परिवार की अवनति का कारक बनता है ।माय भारत के नोडल अधिकारी डाव यू विग्नेश ने कहा कि युवाओं को नशा से बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा ।उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के युवाओं द्वारा एक माह तक अस्पताल में सेवाएं देने से मरीजों के उपचार में काफी मदद मिली। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने भी अपना अनुभव साझा किया। मेरा युवा भारत प्लेटफार्म पर युवाओं के पंजीकरण में तकनीकी विशेषज्ञ अमन कुमार का विशेष योगदान रहा जिसमें ऑनलाइन प्लेटफार्म पर टास्क असाइनमेंट, रिपोर्टिंग सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर युवाओं को डिजिटल सर्टिफिकेट भी जारी कराया।

अध्यक्षीय संबोधन में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ नीरज पांडे ने कहा कि कोई भी देश युवाओं के बल पर ही प्रगति कर सकता है। उनकी सोच पर ही भारत का भविष्य निर्भर होगा ।इस कार्यक्रम में संजय राजभर सुसुंडी एवं कालीचरण चौहान को जिला युवा पुरस्कार विजेता से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया । अंत में सभी के प्रति आयुष्मान भारत के डीसी रजनीश वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

त्वरित गति से पहुंचाए लाभ, कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे वंचित: डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गुरूवार को उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फेैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने देवकली पंम्प नहर के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि नहरों की साफ सफाई कराते हुए किसानो के डिमाण्ड के अनुसार टेल तक पानी पहुचाया जाये जिससे किसानो को सिचाई मे किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओ की समीक्षा की।

बैठक मे समीक्षा के दौरान वृद्धा पंेशन सत्यापन के ढिलाई बरतने पर खण्ड विकास अधिकारी भदौरा व जमानियां को स्पष्टिकरण का निर्देश देते हुए शत-प्रतिशत सत्यापन का निर्देश दिया ताकि पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ मिल सके।
बैठक मे जिलाधिकारी ने  समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए  उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा मंे कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया अधिकारियों संग बैठक, दिया निर्देश

ग़ाज़ीपुर। बुधवार को राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 रवीन्द्र जायसवाल का जनपद भ्रमण कर अधिकारियों संग बैठक सर्कित हाउस सैदपुर में किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पी0पी0टी0 के माध्यम से जनपद में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने जनपद में संचालित सरकार की विभिन्न विकास परक योजनाओे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने प्रत्येक लाभार्थी को जो समाज के निचले पायदान पर अवस्थित है और अपना जीवन यापन करते है।

उन्हे सरकार की लाभपरक योजनाओं से जोड़ा जाय। ऐसे कोई भी लाभार्थी सरकार की इन योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होने पुलिस अधिकारियों को जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि अपराधियों एवं अराजकता फैलाने वालो पर पैनी नजर रखते हुए कानूनी कार्यवाही की जाय। जिससे जनपद का सौहार्द बना रहे। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पुलिस अधीक्षक (शहरी), अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, ज्वाईट मजिस्टेªट/उपजिलाधिकारी सैदपुर सहित अन्य अधिकारीग उपस्थित रहे।

युवा उत्सव का नपा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, कहा…..

गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन बुधवार को पी०जी० कालेज में समारोह पूर्वक मनाया गया। उत्सव का शुभारम्भ सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, परियोजना निदेशक राजेश यादव एवं अन्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे प्रधानमंत्री युवाओं के बल पर ही देश को 2047 में विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवा आज दिये गये दायित्यों का निर्वहन बखूबी करने लग जाये तो भारत को 2047 के पहले ही विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने से कोई रोक नही सकता है। कोई भी देश अपनी लोक परमपराओं, सभ्यता एवं संस्कृति के ही बल पर आगे बढता है। आज आवश्यकता है कि इन्हे संरक्षित किया जाय।

विशिष्ट अतिथि राजेश यादव ने कहा कि कोई भी परिवर्तन युवाओं के बल पर होता है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि देश नही पूरी दुनिया में अपने दम पर परिर्वतन किया है। ठीक ही कहा गया है कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।युवा उत्सव के अन्तर्गत विज्ञान मेला में बालक एवं बालियों लगायी गयी प्रर्दशनी का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट की भूर-भूर प्रशंसा नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा की गयी और युवा उत्सव के सफल आयोजन के लिए युवा कल्याण विभाग की सराहना की।

दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा युवा उत्सव के आयोजन का विषय प्रवर्तन किया गया। इस अवसर पर कपिलदेव, उपनिदेशक नेहरु युवा केन्द्र, जिला कीड़ाधिकारी अरविन्द यादव, प्राचार्य पी०जी० कालेज डा० राघवेन्द्र पाण्डेय, प्राचार्य राजकीय महिला डिग्री कालेज, शम्भू सरण प्रसाद, प्राचार्य राजकीय पालटेक्निक डा० सौरभ पाठक,  सुभाष चन्द्र लेखा सहायक, श्रेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सिन्धुजा यादव, किशनचन्द, आचंल सिंह, अखिलेश यादव, चन्द्रकान्त यादव, वकार खान, रविशंकर प्रसाद, अमरनाथ कुशवाहा, कनिष्ठ सहायक इस अवसर पर उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल में विद्यानिवास पाण्डेय, शशिकला,  अनूप राय आदि ने कार्यकम सफल बनाने में निर्णायक अहम भूमिका निभायी।

डीएम की अध्यक्षता में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर ।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे किसान गोष्टी का  का आयोजन विकास भवन सभागार मे आयोजित हुआ। पिछली बैठक में किसानो द्वारा किए गए शिकायतो का निस्तारण की पुष्टी करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानो भाईयो से संबंधित जो शिकायते प्राप्त होती है उसका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा अगली बैठक से पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया जाए । शिकायतो के बिना निस्तारण बैठक मे प्रतिभाग करने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। नलकूप विभाग कि समीक्षा के दौरान कृषक अनिल यादव द्वारा बताया गया कि तलवल में 112 नं0 नलकूप व नाली खराब है, उसे ठीक कराने की कृपा करें। कृषक सुभाष यादव ग्राम टड़वा ने अवगत कराया कि मेरे यहां एक राजकीय नलकूप विगत 05 वर्षो से बंद पड़ा है, विभाग को अवगत कराने के बाद भी चालू नहीं कराया गया। सहकारिता विभाग की समीक्षा में कृषक जितेन्द्र प्रसाद राय द्वारा अवगत कराया गया कि भावरकोल ब्लाक में स्थित साधन सहकारी समितियों का आय-व्यय का ब्यौरा विगत 10 वर्षो का उपलब्ध कराने का कष्ट करें और कुल कितनी समितियां कार्य कर रही है। विनोद राय द्वारा अवगत कराया गया कि चकअहमद व शेरपुर कला सहकारी समिति की जॉच कराई जाए। कृषक ईश्वर शरण उपाध्याय कासिमाबाद में कई सहकारी समितियां बंद है। पी सी एफ बंद है। कृषक रामबदन यादव द्वारा अवगत कराया गया कि साधन सहकारी समिति में किसानो के हिस्से का जो पैसा बैंक में जमा होता है उसके ब्याज से समिति को फायदा मिलना चाहिए। विद्युत विभाग कि समीक्षा में कृषक बेचन यादव ग्राम सुगवलियां तहसील जमानियां द्वारा अवगत कराया गया कि मेरी बिजली का कनेक्शन 2017 में करा लिया गया उस समय मेरा कनेक्शन 01 किलोवाट का था जिसका कनेक्शन नम्बर 6260428000 है, लेकिन बाद मे मीटर रीडर के द्वारा कनेक्शन मनमाने ढंग से 02 किलोवाट का कर दिया गया फलस्वरूप सितम्बर महीने से बिल बहुत ज्यादा आने के कारण कृषक बहुत परेशान है। तथा कृषक विनोद राय ग्राम खरडीहा द्वारा अवगत कराया गया कि उनके खेत में 11000 बोलटेज हाईटेन्शन का तार लटक रहा है जिससे कभी भी हानि एवं दुर्घटना हो सकती है। जिसपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर हाई टेशन तार को सही किया जाए एवं मीटर की समस्या को तत्काल किया जाए।  
उद्यान विभाग की समीक्षा में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना व एकीकृत बागवानी के बारे मे विस्तार से बताया गया। इनके द्वारा अवगत कराया कि रबी मे प्याज का बीज निःशुल्क वितरित किया जाएगा। मत्स्य विभाग की समीक्षा में सी ई ओ मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना व मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आनलाईन पोर्टल अभी खुला नही है जैसे ही खुल जाए कृषक अपना आवेदन कर सकते है।  
विपणन विभाग की समीक्षा मे कृषक जमानियां द्वारा बताया गया कि धान की खरीद 11 कु0/बीघा के आधार पर है जबकि उत्पादन इससे अधिक है कृपया बढ़ाया जाए। कृषक अध्यक्ष स्वामी सहजानंद एफ पी ओ जखनियां द्वारा बताया गया कि नजदीकी क्रय केन्द्र न होने के कारण 1000 किसानों को दूर जाना पड़ रहा है। जिससे धान क्रय करने में बहुत ही कठीनाईयो का सामना करना पड़ता है। जिसमें कृषकों द्वारा हरदासपुर कलां जखनियां में क्रय केन्द्र खोले जाने का जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया।नमामि गंगे की समीक्षा के उपरान्त कृषक कृष्णानंद राय डेढ़गाव रेवतीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि नमामि गंगे योजना, जलकल विभाग से पूरी गली को खोदकर रास्तो पूरी तरह से खराब हो गया है। जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। कृषि विभाग की समीक्षा के उपरान्त विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। जिसपर उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि रबी बीज, गेहूॅ, चना, मटर, मसूर, सरसो, जिले के 16 राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों पर जा रहा है। किसान भाई गोदाम से सम्पर्क कर पी0ओ0एस0 मशीन पर अगूठा लगाकर प्रदर्शित मूल्य के अनुसार बीज प्राप्त करें। सोरल पम्प योजना में 500 लक्ष्य प्राप्त है परन्तु केवल 193 कियानों ने ही बुकिंग कराया है, जिन  किसान भाईयों को आवश्यकता है, कृपया बुकिंग करा ले। साथ ही किसानों से यह भी अनुरोध किया कि किसान भाई किसी भी दशा में पराली न जलाये तथा यंत्रों का प्रयोग कर उसे यथा स्थान दबा दे या डिकम्पोजर से खेत में ही सड़ा दे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिचाई विभाग/विद्युत विभाग के अभियन्ता, नहर एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

गंगा पूजा तथा दशावतार की झांकी का किया गया लीला मंचन

गाजीपुर। अति प्राचीन श्री राम लीला कमेटी हरि शंकरी के तत्वावधान में लीला के 18वें दिन मंगलवार को नगर के कलेक्टर घाट पर गंगा पूजा तथा दशावतार की झांकी लीला दर्शाया गया। इसके पूर्व कमेटी के मंत्री प्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित अग्रवाल ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता का आरती पूजन किया। इसके बाद लीला के क्रम में बंदे बाणी विनायकौ आदर्श श्रीरामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा गंगा पूजन के बाद दशावतार के झांकी को दर्शाया गया ।

लीला के दौरान प्रभु श्री राम माता-पिता के आज्ञा के अनुसार बन में जाने लगे तो मां गंगा से आशीर्वाद लिया कि हे माता समय मैं अपने पति तथा देवर के साथ बन से सकुशल अगर अयोध्या वापस आउंगी तो आपका विधि विधान के साथ दर्शन व पूजन अवश्य करूंगी। इसी क्रम में जब सीता जी बन से सकुशल वापस आने के बाद पतित पावनी मां गंगा का पूजन अर्चन किया । पूजन के बाद प्रभु श्री राम उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को अपने दस अवतार के रूप में दर्शन देते हैं। जिसमें श्रीमत्स्य, श्रीकूर्म, श्रीबाराह, श्रीनरसिंह, श्रीवामन, श्रीपरशुराम, श्रीराम, श्रीकृष्ण, श्री बुध्द, कल्कि के रूप में अवतार दिखाया गया।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण,उपमंत्रीपं0लवकुमार त्रिवेदी,मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित अग्रवाल,राजन सिंह, रोहित पटेल आदि रहे।

चेकिंग के दौरान 11 लोगों के खिलाफ हुआ एफआईआर

गाजीपुर। मंगलवार को विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय द्वारा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत चोरी रोकने हेतु एक अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियन्ता आशीष कुमार के निर्देश पर विद्युत चोरी पर रोकथाम की प्रभावी कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान विद्युत वितरण उपखण्ड-प्रथम (टाउन) के हाई लॉस फीडर बड़ीबाग के कृषि विभाग कालोनी क्षेत्र में अवर अभियन्ता प्रमोद यादव एवं लाइनमैन अब्बास, पंकज यादव सहित अन्य टीम द्वारा चेकिंग किया गया। जिसमें टीम द्वारा कई परिसरों में अनिमितताएं पाई गई। जिसमें कृषि विभाग कालोनी के 11 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज किया गया।

स्वर्ण व्यवसायी का ब्रीफकेस एक घंटे में पुलिस ने खोज निकाला

गाजीपुर। पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी करते दिख रही है। जिसका नज़ारा गाजीपुर में उस वक्त देखने को मिला जब एक स्वर्ण व्यवसायी जिसका गोल्ड फाइल फोटो फ्रेम से भरा ब्रीफकेस जिसमें करीब ₹100000 का सामान था। और वह किसी ज्वेलरी की दुकान पर पहुंच नमूना दिख रहा था । लेकिन अपनी ब्रीफकेस ई रिक्शा में भूल गया और ई रिक्शा वाला भी उसे छोड़ आगे चला गया था। जिसकी जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दिया और कोतवाली पुलिस ने कुछ देर बाद ही अपने चिता मोबाइल और विशेश्वरगंज चौकी पुलिस और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ई-रिक्शा को खोज निकाला और उसका गोल्ड फाइल फोटो वाला ब्रीफकेस वापस कराया।मुंबई के रहने वाले सुमंत मंडल पुत्र रविंद्र मंडल निवासी दहिसर मुंबई जो गाजीपुर में स्वर्ण व्यवसाईयों के यहां पर स्वर्ण आभूषण का व्यवसाय करते हैं। और उनके ऑर्डर पर उन्हें स्वर्ण आभूषण उपलब्ध कराते हैं। ज्वेलरी की दुकानों पर गोल्ड फ्रेम फोटो को दिखलाकर ऑर्डर के हिसाब से माल मुंबई से मांगते हैं। जिसके लिए वह 14 अक्टूबर को थाना कोतवाली इलाके के स्वर्ण व्यवसाईयों के यहां अपना गोल्ड फाइल फोटो फ्रेम लेकर ई रिक्शा के माध्यम से जा रहे थे । और इसी के लिए वह कोतवाली इलाके के लाल दरवाजा के पास ई रिक्शा से जयप्रकाश आर्नामेंट हाउस गुरुद्वारा गली के सामने पहुंचे और जल्दी-जल्दी में उन्होंने अपना फोटो फ्रेम ई रिक्शा में ही छोड़ कर दुकान के अंदर चले गए। और उसके बाद ई रिक्शा वाला भी उनसे अपना किराया लिया और चला गया। इस दौरान जब दुकानदार ने उनसे ऑर्डर देने के लिए फोटो फ्रेम दिखलाने की बात कही तब उन्हें याद आया कि उन्होंने अपना गोल्ड फाइल फोटो फ्रेम से भरा ब्रीफकेस ई रिक्शा मे छोड़ दिया है। और जब वह बाहर आए तो वह ई रिक्शा उन्हें नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया और कोतवाली पुलिस ने भी तत्काल सक्रियता दिखलाते हुए विशेश्वरगंज चौकी इंचार्ज जो मौके पर कोतवाली में मौजूद रहे ।और उसके साथ ही चीता मोबाइल को भी इसकी जानकारी दिया और उस रूट पर पड़ने वाले कई सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। तब वह ई रिक्शा एक जगह खड़ा मिला जो सैनिक चौराहे के पास चालक के द्वारा खड़ा किया गया था और उसे ई रिक्शा में गोल्ड फोटो फ्रेम से Prad ब्रीफकेस सीट पर रखा हुआ मिला।

इस बारामदगी के बाद कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे ने स्वर्ण व्यावसायिक सुमंत मंडल को कोतवाली बुलाकर उनका गोल्ड फोटो फ्रेम वाला ब्रीफकेस उन्हें ससम्मान सौपा। जिसके बाद स्वर्ण व्यवसायी ने भी गाजीपुर कोतवाली पुलिस की काफी सराहना किया। इस कार्यवाही में विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी अपने पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

गरीब और छोटे दुकानदारों को मिली राहत

गाजीपुर। उतर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री एवं उर्जा मंत्री के निर्देशन में उच्च प्रबंधन द्वारा उत्तर प्रदेश में गरीबों एवं छोटे दुकानदारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऐसे घरों एवं दुकानदारों को राहत प्रदान किया है जिनके यहां किसी कारणवश कनेक्शन न होने के कारण कटिया डालने पर बिजली विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार  ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिनके घर या दुकान में पूर्व में एफआईआर दर्ज है वो झटपट पोर्टल के माध्यम से मात्र एक सादे पेपर में सम्बंधित अधिशाषी अभियंता को इस आशय का घोषणा पत्र संलग्न करें की “मेरे परिसर में पूर्व में बिजली चोरी पकड़ी गई थी, जिसमें दर्ज एफआईआर के कारण इतना धनराशि का विद्युत बिल बकाया है। उक्त एफआईआर में भविष्य में जो भी नीतिगत निर्णय होगा वो मुझे मान्य होगा।” नया विद्युत संयोजन 7 दिनों में अपने दुकान या घर में 4 किलोवाट तक ले सकेंगे। यदि संयोजन लेने में किसी प्रकार की समस्या आती है 1912 के माध्यम से या  अधिशाषी अभियंता आमघाट कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज करा सकते है। नए संयोजन निर्गत करने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगी।

शिवशंकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर सैकड़ो जरूरतमंदों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

गाजीपुर। समाजसेवी, अहिरौली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान एवं प्रमुख व्यवसाई शिवशंकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि नगर स्थित उनके आवास कौशिक सदन में मनाई गई। स्व सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिले के गैर जनपद से लोग आएं एवं उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया। स्व सिंह की याद में उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल द्वारा गरीबों एवं असहायों में कंबल, साड़ी, ट्राई साईकिल, सिलाई मशीन एवं पौधे का वितरण किया गया। इसके बाद जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

कुल एक हजार कंबल, एक हजार साड़ी एवं तीन हजार पौधे का वितरण किया गया। पौधे समारोह में आने वाले सभी लोगों को प्रदान किए गए। पंकज सिंह ने अपने पिता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबू जी के स्वभाव के अनुरूप उनके पुण्यतिथि पर गरीबों की सेवा की गई। पिता जी को पर्यावरण से काफी लगाव था इसलिए पौधे का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों की सेवा हम पौधों की सेवा कर पूरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां से गए सारे पौधे लगाएं एवं उसका संरक्षण करें, जिससे हमारे पूर्वजों को सुकून मिलेगा और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज। पूर्व ब्लॉक रमाशंकर सिंह ने कहा कि भईया शिवशंकर सिंह की सोच को जिंदा रखने के लिए उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष सेवा कार्य होगा। लोकगीत गायक विपिन पाठक बाबा ने गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर एसपी इरज राजा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्‍तव, कर्मचारी नेता शम्‍मी सिंह , पूर्व विधायक भोनू सोनकर, राजन सिंह, मुन्‍ना सिंह, विशाल सिंह, डॉ. सानंद सिंह, सपा नेता मन्नू सिंह, भाजपा जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह, कृष्‍णबिहारी राय, पारसनाथ राय, राजेंद्र सिंह, मोहित श्रीवास्तव, वेंकटेश आदि थे। आये हुए अतिथियो के प्रति आभार जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने किया।

Uttar Pradesh Fast News