समीक्षा बैठक में डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार की शाम राइफल क्लब, सभागार में पोषण समिति की बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जनपद स्तरीय कन्वर्जेन्स विभाग के अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त आजीविका मिशन उपायुक्त मनरेगा, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहें, जिसमें निम्न निर्देश दिया गया। पोषण समिति में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना को बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन के उपरान्त लाभान्वित किया जाये तथा इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारियों से सहयोग प्राप्त करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों जो स्वास्थ्य विभाग से स्थानान्तरित होकर बाल विकास के पोर्टल पर प्राप्त हुये है उनका निस्तारण सत्यापन करते हुये लाभान्वित किया जाये।

जिलाधिकारी द्वारा पोषण समिति में तहसील एवं ब्लाक स्तरीय बैठक न होने पर नराजगी व्यक्त करते हुये समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पोषण समिति की बैठक तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा ब्लाक स्तरीय बैठक खण्ड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में कराया जाय तथा उसकी रिपोर्ट जनपद पोषण समिति में रखा जाय। सम्भव अभियान, दस्तक तथा संचारी इस माह संचालित किया जाना है। अतः बाल ’ विकास परियोजना अधिकारी पी०एच०एन०डी० सत्रों पर समस्त कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य प्रबन्धन करते हुये ई-कवच पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शत-प्रतिशत अंकन कराया जाय. इसके अलावा एनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लक्षित 0-05 वर्ष के बच्चों तथा 10 से 18 वर्ष की बालिकाओं को जो स्कूल नहीं जाती है, उन्हें आयरन फोलिक गोली का वितरण मानक अनुसार कराते हुये उसकी रिपोटिंग समयबद्ध किया जायें, जिससे जनपद की स्थिति खराब न हों।

वजन, गृह भ्रमण तथा आधार एवं मोबाइल वेरीफिकेशन की स्थिति मानक के अनुसार न  होने पर निर्देशित किया गया कि पोषण ट्रैकर पर ऑगनबाड़ियों के कार्याे का नियमित अनुश्रवण करते हुये एक सप्ताह में समस्त कार्याे को पूर्ण कराये तथा इसकी सूचना एक सप्ताह में प्रस्तुत किया जाय। पोषण पुनर्वास केन्द्र में बेड एक्यूपेन्सी का प्रतिशत 60-65 प्रतिशत रहने पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उन बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि बच्चा मानक के अनुसार केन्द्र पर रुके तथा उसका उपचार के पश्चात् नियमित रुप से निगरानी किया जाय, जिससे वह पुनः कुपोषण का शिकार न हों। एक जुलाई 2024 से प्राथमिक विद्यालय संचालित किये जा रहे है तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र भी एक जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खोले गये है। अतः बाल विकास परियोजना अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत केन्द्र खुले तथा हॉट कुक्ड योजना का संचालन नियमानुसार किया जाय।

वर्तन की समीक्षा में पाया गया कि अभी तक ग्राम पंचायतों में 3337 को – लोकेटेड केन्द्रों के सापेक्ष 2901 केन्द्रों पर ग्राम प्रधानों द्वारा बच्चों को खिलाने हेतु बर्तन खरीदा गया है। अंतः इसे तत्काल बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने सहायक विकास अधिकारी, पंचायत से समन्वय बनाते हुये बर्तनों का क्रय शत-प्रतिशत पूर्ण करें। आँगनबाड़ी कायाकल्प के अन्तर्गत विकसित होने वाले लर्निंग लैब की समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देशित किया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी, अपने-अपने खण्ड विकास अधिकारी से चिन्हित लर्निंग लैब का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत समस्त 18 इण्डीकेटरों में समन्वय बनाते हुये उक्त कार्य इस माह पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। विभागीय ऑगनबाड़ी केन्द्रों में वाह्य और आन्तरिक विद्युतीकरण का बाल विकास परियोजना अधिकारी समीक्षा करते हुये जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाये कि किन केन्द्रों में वाह्य विद्युतीकरण अवशेष है, उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाय साथ ही शौचालय निर्माण हेतु चिन्हित केन्द्रों पर खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय बनाते हुये शौचालय निर्माण का कार्य भी यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जाय। उक्त निर्देशों के साथ बैठक की समाप्ति की गयी तथा निर्देशित किया गया कि उक्त कार्यपूर्ति निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण किया जाय ।  

डीएम ने रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शाशी निकाय)  की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। उन्होंने ओ0पी0डी संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ एवं ए0एन0एम की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी, पी0 एच0सी पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।

बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की।        जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओ के प्रवस पूर्व पंजीकरण मे खराब प्रगति पर सी0एम0एस महिला चिकित्सालय एवं एम ओ वाई सी जखनियां, कासिमाबाद एवं गोड़उर से स्पष्टिकरण कर निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना अन्तर्गत प्रसव उपरान्त किसी भी महिला का भुगतान बाकी न हो। जे0 एस0 एस0 के0 मे खराब प्रगति होने पर भदौरा एम0ओ0 वाई0सी0 का वेतन रोकन तथा स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड का अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन मे मनिहारी की प्रगति खराब होने पर एम ओ वाई सी का  वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। बैठक मे उन्होने निर्देश दिया कि शासन की जो भी लाभपरक योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में  मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम),, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बढ़ती चोरी की घटना को लेकर एसपी को सौंपा पत्रक

ददरीघाट मुहल्ले में बढ़ती चोरी की घटना को लेकर एसपी को सौंपा पत्रक
– मामले की जानकारी के बाद शहर कोतवाल व सीओ सिटी किये गये तलब
– जल्द चोरों की गिरफ्तारी का एसपी ने दिलाया भरोसा


गाजीपुरं। शहर के ददरीघाट मुहल्ला में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर मंगलवार को मुहल्लेवासी पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे, जहां पत्रक सौंपकर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही चोरों के गिरफ्तारी की मांग की। पत्रक सौंपने के साथ ही क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ददरीघाट मुहल्ले में एक ही दिन चार घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे मुहल्लेवासी सहमे हुए हैं। बताया कि पिछले कुछ दिनों में लगातार हुई कई चोरी की घटनाओं का भी आज तक खुलासा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इन चोरी की घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाय। राजकुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनायें आगे ना हो इसके लिए ददरीघाट संकटमोचन मंदिर पर पुलिस पिकेट की स्थापना की जाय, पुलिसकर्मियों की तैनाती हो, मंदिर के आस-पास के मुहल्लों में पुलिस की गस्त बढ़ाई जाय, ददरीघाट और महुवाबाग के बीच नये खुले रास्ते के पास लल्लन पांडेय की गुमटी में नशे का अवैध कारोबार होता है, उसकी दुकान पर अक्सर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता रहता है, उसपर तत्काल रोक लगायी जाय।

एनसीसी आफिस के पास भी अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता है यही नहीं रात 12 से रात्रि 1 बजे तक यह सभी दुकान के आस खड़े रहते हैं, जहां यह राहगीरों से उचक्कागिरी करते हैं। बताया कि महुवाबाग और ददरीघाट के बीच अवैध टोटो स्टैंड को हटाया जाय। अगर इन सभी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो चोरों व अराजकतत्वों के हौसले और बढ़ते जायेंगे। पुलिस अधीक्षक से कहा कि मुहल्लेवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल इन मांगों पर कार्रवाई की जाय। इन सभी मांगों को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्कार शहर कोतवाल को फोन कर मामले से अवगत कराया, वहीं सीओ सिटी को तलब कर उनसे भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने मुहल्लेवासियों को पूरा भरोसा दिलाया कि मुहल्ले व घरों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसपी को पत्रक देने वालों में पत्रक देनों वालों में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष के अलावा सभासद शनि चौरसिया, संजय राय मंटू, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव, अमोद सिंह, सुशांत श्रीवास्तव, मनीष पांडेश् शैलेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, टुनटुन, आशुतोष सिंह, सिद्धार्थ राय आदि शामिल रहे। इसी क्रम में नगर पालिका ईओ से भी मिलकर मुहल्लेवासियों ने मामले से अवगत कराया।

लोगों को जागरूक कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपा नेता ने लोगो को जागरूक कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

पौध वितरीत कर किया वाहन स्वामियों से अपील

गाजीपुर। सोमवार को लंका स्थित पेट्रोल पम्प पर सपा नेताओं द्वारा  जन साधारण को अनोखे तरीके से जागरूक कर अपने महबूब नेता व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मोत्सव मनाते देखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं युवा सपा नेता अभिनव सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने अपना सर्वस्व देश की जनता के हित के लिए समर्पण करके जनसेवा में लगे हुए है ऐसे में हम सभी को उनका सहयोग करना चाहिए। श्री सिंह बिना हेलमेट पहने हुए मोटरसाइकिल चालक को रोक कर उन्हे गुलाब का फुल देकर उनसे हेलमेट पहनने का आग्रह किया। अभिनव सिंह ने लोगो को एक–एक पौधे देकर पौधारोपण करने हेतु संकल्पित किया व जीवन में पौधो की महत्वता को बताया। श्री सिंह व सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता जन्मदिन पर लोगो में चॉकलेट भी बाटे। लोगो ने अखिलेश यादव को दीर्घायु के आशीर्वाद दिए। इस मौके पर मोहन रावत,अतुल यादव,विक्की यादव,गुड्डू राम,अंश प्रधान,राहुल राय, सरवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

एडीएम ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ को दिखाई हरी झण्डी

एडीएम ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ को दिखाई हरी झण्डी

31  जुलाई  तक चलेगा अभियान,

टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम के लिए करेंगी जागरूक

स्वास्थ्य, नगर निगम, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों के आपसी समन्वय से सफल होगा अभियान




गाजीपुर। संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए सोमवार को अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 अमरेश कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 31  जुलाई तक चलेगा। इसी बीच 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। जिलाधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने  कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व सहकर्मी, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

डीएम एसपी ने बच्चों को दिया पुस्तक और ड्रेस

डीएम एसपी ने बच्चों को दिया पुस्तक और ड्रेस

छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु घर-घर पहुंचकर सम्पर्क अभियान चलाने का दिया निर्देश


गाजीपुर। विकास खण्ड जखनियां के कम्पोजिट विद्यालय मंझनपुर कला में स्कूल चलो अभियान 2024 फेज-2 के तहत नवीन नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नवीन नामांकन स्थल कार्यक्रम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उपस्थिति होकर मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर  कार्यक्रम का सोमवार को शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को स्वच्छता जागरूकता पर संदेश दिया गया एवं  नामांकन प्रोत्साहन स्वरूप बच्चों में पाठ्य पुस्तक एवं ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्नान करके साफ-सुथरी ड्रेस पहनकर विद्यालय आने के लिए बच्चों अभिभावकों को जागरूक किया गया। विद्यालय अध्यापकों को अभिभवकों से सम्पर्क स्थापित करते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु घर-घर पहुंचकर सम्पर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय मंझनपुर से छात्र नामांकन व विद्यालय के बारे में जानकारी ली गयी। विद्यालय के रसोइधर में टाइलीकरण हेतु ग्राम पंचायत से सम्पर्क कर रसोईघर का टायलीकरण पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

विद्यालय में आपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर संतृप्तीकरण ठीक पाया गया। 19 पैरामीटर के अतिरिक्त विद्यालय के मैदान परिसर में क्षेत्र पंचायत से इण्टरलाकिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में जलजमाव की समस्या निराकरण हेतु क्षेत्र पंचायत से परिसर में गिराये गये मिट्टी को यथाशीघ्र मैदान में फैलाने हेतु ग्राम प्रधान महोदय को निर्देशित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं के ड्रेस एवं जूता-मोजा, स्टेशनरी हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से खाते में प्रेषित धनराशि का सदुपयोग करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान 15$ आयु वर्ग के निरक्षरों को चिह्नित करने का कार्य भी पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। जिन बच्चों के आधार नामांकन नहीं हुए हैं उनका आधार बनाने हेतु अभिभावकों से सम्पर्क करके प्रयास करके डी०बी०टी० प्रक्रिया को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विभाग से प्राप्त शिक्षण सामग्री का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने हेतु प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गयी। छात्र-छात्राओं की पाठ्य पुस्तकों का वितरण प्रत्येक छात्र-छात्रा तक यथाशीघ्र किये जाने और उसका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर डी०सी०एफ० भरकर पूर्ण करने की समीक्षा की गयी। कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत रोली टीका लगाकर किया गया। इस दौरान बच्चों में मिष्ठान एवं पकवान का वितरण कराया गया। बच्चों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय आने का उत्साह देखने योग्य था।

समर्थकों ने मनाया मनोज सिन्हा का जन्मदिन

गाजीपुर। सोमवार को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा के उपस्तिथि में जम्मू कश्मीर के महामहिम राज्यपाल मनोज सिन्हा का जन्मदिन भाजपा नेता निमेष पांडेय के नेतृत्व में समर्थकों ने फलदार वृक्ष का पौधारोपण किया और केक काटकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान राज्यपाल मनोज सिन्हा ने निमेष पांडेय को वीडियो कॉल कर उपस्थित सभी लोगों का उत्साह वर्धन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर गोलू गोड, शिवम चौबे,उमेश पाण्डेय,मोनू तिवारी,देवेंद्र पाण्डेय अनु,अभिषेक तिवारी,चमचम चौबे,राहुल दुबे,ओमनारायण राय,इंद्रेश राय,मिथिलेश,मनोज,राकेश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

सपा नेताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

समाजवादी नेताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

एक सप्ताह तक चलाएंगे पीडीए वृक्षारोपण पखवाड़ा

गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव का 52वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया गया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया एवं नेता जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू हुए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलाये जा रहे पीडीए वृक्षारोपण पखवाड़े के तहत गांव गांव में पीडीए पेड़ नीम,बरगद और पीपल लगाने का भी संकल्प लिया। इसी क्रम में आज लुटावन महाविद्यालय सकरा मे  जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और विधायक  डॉ विरेन्द्र यादव  ने पीडीए पेड़  (नीम,बरगद,पीपल) लगाकर  और केक काटकर  इस पखवाड़े की शुरूआत किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को  मिष्ठान  और भोजन भी कराया ।


इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने भी अपने एमजे आर पी स्कूल में नीम का पेड़  लगाकर अखिलेश जी के दीर्घायू होने की कामना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जी जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । अखिलेश ने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री  शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, यमुना  एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण किया।  उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से  पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा डाॅ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,सुरज राम बागी  ,खेदन यादव,मार्कण्डेय यादव, सदानन्द यादव, अरुणकुमारश्रीवास्तव बलिरामपटेल, फेंकू यादव, ,सत्येन्द्र यादव सत्या,दिनेश यादव, अमित ठाकुर,  डॉ समीर सिंह,  मदन यादव,,सत्येन्द्र गोंड़, गोवर्धन यादव ,तहसीन अहमद, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव,राजेन्द्र यादव,सदानंद कन्नौजिया,जमुना यादव,देवनाथ कुशवाहा,अनिल यादव,अभिषेक कुशवाहा,राजेश यादव उर्फ अक्षय यादव, तौकीर खां ,विभा पालसत्येन्द्र गोंड,रीता विश्वकर्मा,अनीता यादव, कंचन रावत, ,रीना यादव,  रामाशीष यादव, हरवंश यादव ,परशुराम बिंद,,रमेश सोनकर,राजनाथ कुशवाहा,बलिराम यादव, शेर अली राईनी,आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

भाजपाइयों ने सुना पीएम के मन की बात

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के 111वें तथा तीसरे कार्यकाल के प्रथम मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर सुना।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जखनियां विधानसभा के बूथ संख्या 62 रायपुर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ प्रत्येक माह इस संवाद माध्यम से जुड़ कर विभिन्न व्यवस्थाओं, सामाजिक विधाओं, शिक्षा, संस्कार और संस्कृति से जुड़े विषयों पर दिए गए उनके विचार महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार आज देश के विकास और सामाजिक समृद्धि में सहायक है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता, दिनेश सिंह, शिवपूजन चौहान और अंकित गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के बरहट बुथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं जो देश के हर क्षेत्र के समान सर्वांगीण विकास के साथ जन जन के समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व मंडल ओमकार सिंह, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के रौजा बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश प्रकृति संरक्षण के प्रति भावनाओं से जोड़ कर लक्ष्य प्राप्ति का बड़ा प्रयास है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नगर मंडल में, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह वंशी बाजार, ओमप्रकाश राय रेवतीपुर,जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने मिरनपुर सक्का ,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को बूथ समिति संग सुना।

मोहल्लेवासियों में इतना गुस्सा…

अरे ददरीघाट मोहल्लेवासियों में इतना गुस्सा…



गाजीपुर। ददरीघाट कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर रविवार को संकट मोचन मंदिर में मोहल्ले के लोगों की बैठक हुई। मोहल्ले के लोग सभी से अपील किए कि वे अपने-अपने घरों में कैमरा लगवा लें ताकि किसी घटना से बचा जा सके। साथ ही पुलिस अधीक्षक से मांग कि गई की संकट मोचन मंदिर के पास पुलिस पिकेट लगाने के साथ ही क्षेत्र में घुम रहे चोरों एवं नशेड़ियों  पर अंकुश लगाया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते ददरीघाट मोहल्ले समेत अन्य स्थानाें पर रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही है। चोरी की घटना हुई कई दिन बीत गए लेकिन आज तक चोर पकड़े नहीं गए। आशुतोष सिंह, संजय राय मंटू , सिद्धार्थ राय , अमोद सिंह, शैलेश राय, आत्म प्रकाश राय , अनिल श्रीवास्तव, अमित राय रिंकू , कमलेश सिंह, बृज बहादुर सिंह, सुशांत श्रीवास्तव ,  हरीश पांडे , गोपाल सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, सभासद शनि चौरसिया, रोहित शर्मा ने कहा कि अगर पुलिस सोमवार तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं करती है तो मोहल्ले के लोग एसपी ओमवीर सिंह से मिलकर कोतवाली पुलिस की शिकायत करेंगे। अभिषेक राय बबुआ ने कहा कि पुलिस निष्क्रियता के चलते ददरीघाट में चोरी की घटना हुई है। चोर कहीं और के नहीं बल्कि लोकल ही है।

Uttar Pradesh Fast News