कोई अन्य व्यक्ति मौजूद रहे तो करें तत्काल कार्यवाही:डीएम

शिकायत मिले तो जॉच कर तत्काल करें कार्यवाही:डीएम

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से तथा निर्वाचन सम्बन्धित विविध कार्याे को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सहायक रिटर्निग आफिसर संग मंगलवार को बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट  सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र की मूलभूत सुविधाओ एवं व्यवस्थाओ का जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने  हेतु शेष कार्य जो  किये जाने है उसे अविलम्ब पूर्ण कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होने कहा कि समस्त कार्यो को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेशो के अन्तर्गत नियमानुसार नियत तिथियों तक अवश्य पूर्ण करा लिया जाये जिसका समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उन्होने निर्देश दिया कि वेबकास्टिग वाले बूथो पर किसी भी दशा में कैमरा बन्द नही होने पाये यह पहले ही सुनिश्चित करा लिया जाये। माक पोल निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन के अनुसार ही कराई जाये तथा जिस बूथ पर एक ही पोंलिग एजेण्ड उपस्थित हो उस पर विशेष ध्यान दिया जाये। यह पहले ही सुनिश्तच कर लिया जाये की जिस- जिस बी0एल0ओ0 की ड्युटी बूथो पर लगाई गयी है वह स्वयं ही उपस्थित रहे उनके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद न रहे यदि इस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जॉच कर तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होने बैठक के दौरान कहा कि मतदान से पूर्व ही समस्त सहायक रिटर्निग अधिकारी अपने-अपने सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के संग बैठक कर  उनके कार्य दायित्वोे को कण्ठस्थ करा ले ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अमरेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, डिप्टी कलेक्टर रवीश गुप्ता एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

मतगणना स्थल पर किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो:डीएम

मतगणना स्थल पर किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो:डीएम

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कृषि मण्डी जंगीपुर का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य शेष है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय, इसके अतिरिक्त परिसर की साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश, शौचालय, सी0सी0टी0वी0 कैमरे, मतगणना स्थल पर इसमें किसी प्रकार का अवरोधक उत्पन्न न हो इस हेतु स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जाने हेतु बैरीकैटिंग का कार्य  पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग की गाइड लाईन के अनुसार कार्य का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया  इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्ट्रर, मण्डी सचिव एवं निर्वाचन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पं दीनदयाल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो करेंगे अमित शाह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  कल बुधवार को सायं काल 4 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिश्र बाजार से रोड शो प्रारम्भ करेंगे। यह रोड शो  मिश्र बाजार से लाल दरवाजा, चौक, प्रकाश टॉकीज के रास्ते चीतनाथ मोड तक जाएगा। यह बात आज भाजपा बुंदेलखंड कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अमित शाह जब 2014 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे उस समय भारतीय जनता पार्टी ने 80 में 73 सीटों को जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। और इस बार उनके सानिध्य में प्रदेश में 80 से 80 सीटों को जीतने के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीपाल ने कहा कि देश में मोदी है तो मुमकिन है,और शाह है तो संभव है । आ गए 1975 में परिवार नियोजन को सख्त कर “बच्चे दो ही अच्छे” का नारा देकर एक वर्ग की नसबंदी कराई‌। जिन्हें अल्पसंख्यकों ने न अपनाकर अपनी  संख्या बढ़ाया और आज संख्या के आधार पर संपत्ति में बंटवारा का नारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए कानून व्यवस्था अच्छा हो जबकि गुंडे माफिया सदैव कानून व्यवस्था के लिए बाधक होते हैं। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि गृह मंत्री के रोड शो को लेकर गाजीपुर की जनता में भारी उत्साह है और यह रोड शो पुराने सभी  कीर्ति मान को ध्वस्त करते हुए नया इतिहास स्थापित करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह  के रोड शो को लेकर गाजीपुर की जनता में उत्साह का हाल यह है कि गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में पार्टी पीछे और जनता आगे हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित के सभी कार्यों को सम्मान देती रही है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने अतिथि परिचय कराया।

चैम्पियनशिप में शाह फैज़ की कृति कौर ने जीता कांस्य पदक

किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शाह फैज़ की कृति कौर ने जीता कांस्य पदक

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहाँ के छात्र हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में किक बॉक्सिंग राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 22 से 26 मई  2024 को शिव छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी स्टेडियम, पुणे आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से 1293 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे उत्तर प्रदेश से 93 खिलाडियों ने भाग लिया। शाह फैज़ विद्यालय की (12)-47 kg (K. L)  में कक्षा 8 की कृति कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाया। देवेंद्र प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में 20 मई को कृति कौर पुणे महाराष्ट्र रवाना हुईं थीं, जो कि इनके कोच व शाह फैज़ विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक  हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने कृति कौर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय परिवार भी उन्हें ढेरों शुभकामनायें देता है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

पारस राय ने किया अधिवक्ताओ से अपील, कहा…..

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पारस नाथ राय ने सोमवार को नगर के कांशीराम आवास, सरदार भगत सिंह वार्ड झिंगुर पट्टी तथा कचहरी में जनसंपर्क किया इसके अलावा उन्होंने जंगीपुर विधानसभा के अंधऊ तथा खालिसपुर में  जन चौपाल को भी संबोधित किया।
गाजीपुर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से मिलकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि गाजीपुर का बुद्धिजीवी वर्ग सदैव से समाज को दिशा देने का कार्य किया है और आज एक बार फिर से जिले के विकास व विकसित भारत के निर्माण मे आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका अपेक्षित है।और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जन जन के सम्मान और जिले के विकास में कोई उपेक्षा मेरे द्वारा नहीं होगी बल्कि बल्कि मनोज सिन्हा की विकास सोच को आगे बढ़ाने का पूरा पूरा प्रयास होगा।


इस अवसर पर प्रवीण सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,विनोद अग्रवाल,अजय पाठक, कृपा शंकर राय, बंशीधर कुशवाहा, रविकांत पांडेय, प्रभु नारायण सिंह, शशि कांत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

पारस राय के समर्थन में गाजीपुर में अमित शाह करेंगे रोड शो

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री  अमित शाह  की 29 मई को अपराह्न  नगर में आयोजित होने वाले रोड शो के सफल संचालन व्यवस्था टोली की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई । बैठक को संबोधित करते हुए रोड शो प्रभारी बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि  मा अमित शाह जी सातवें व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार बंद होने से एक दिन पूर्व 29 मई को गाजीपुर नगर में रोड शो करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बैठक में बताया कि अमित शाह पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का शुभारंभ करेंगे यह रोड शो ऐतिहासिक होगा।
बैठक में गाजीपुर सदर विधानसभा के सहेड़ी ग्राम निवासी बसपा कार्यकर्ता चंद्रदेव राम, मनोज कुमार तथा अमरजीत भारती ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पार्टी पटका पहनाकर उनको सदस्यता ग्रहण कराया।
बैठक में सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर, विनोद अग्रवाल, अश्वनी पांडेय, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय,सुनील गुप्ता,अच्छेलाल गुप्ता,हजारी प्रसाद वर्मा,नन्दू कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, रामेश्वर तिवारी,आदि उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वरो  की बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वरो  की बैठक सम्पन्न।

बैठक की अध्यक्षता स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय वी नायक, व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा तथा पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह के द्वारा की गयी

सभी निर्वाचन गतिविधियां चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में होना चाहिये: अजय वी नायक


सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होने चाहिये ताकि लोकतंत्र में सभी अपने मत का प्रयोग भयमुक्त माहौल में कर सकें। पुलिस प्रेक्षक (विशेष)

कैश, लीकर आदि की तथा बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जाये। व्यय प्रेक्षक (विशेष)




गाजीपुर। लोकसभा चुनाव 75-गाजीपुर तथा 70-घोषी के लिये नियुक्त विशेष ऑब्जर्वर की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक, व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा तथा पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह मौजूद रहे। विषेश सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक द्वारा बूथ के अंदर मोबाइल फोन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने तथा मतदान केन्द्रो के आस-पास भीड़ भाड़ न रहे का निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि वोट करने के दौरान  वोटिंग कम्पाउण्ड के अन्दर एक व्यक्ति से अधिक मौजूद न रहे चाहे वो वी0वी0आई0पी क्यो न हो। उन्होंने चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के क्रम में सभी बूथों पर कार्मिक तथा पुलिस फोर्स की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह द्वारा कहा गया कि मतदान के दौरान सुरक्षा के सभी व्यापक प्रबंध होना चाहिये ताकि सभी लोग लोकतंत्र में पूरी भयमुक्त होकर सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बनरेबल/क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया ताकि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके। विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा द्वारा सभी प्रत्याशियों के खर्चों पर विशेष नजर रखने तथा प्रत्याशियों के रोड शो की वीडियो, फोटो आदि की बारीकी से विश्लेषण करने तथा एम्बुलेंस, कैश केरी वैन, बॉर्डर आदि की सघन चेकिंग को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा लोकसभा गाजीपुर निर्वाचन हेतु बनाये गये मतदान केंद्रों, बूथों तथा मतदाताओं की संख्या आदि सहित निर्वाचन संबंधित समस्त तैयारियों की जानकारी पी पी टी के माध्यम से दी गयी। उन्होंने बताया की  समस्त चिह्नित मतदान केंद्रों/ क्रिटिकल बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा की गयी है। सकुशल निर्वाचन हेतु निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित  है जिसके माध्यम से शिकायतों हेतु टोल फ्री नंबर 1950, सी-विजिल, स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता तथा सोशल मीडिया, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वोटर गाइड, मतदाता पर्ची का भी शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत की पुलिस फोर्स की  व्यवस्थाओं सुनिश्चि है। बैठक में लोकसभा गाजीपुर के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनन्त लाल ज्ञानी, व्यय प्रेक्षक भवानी शंकर मीणा, लोक सभा 70-घोषी के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल कुमार सिंह, व्यय प्रेक्षक शिवकुमार सालुंकेय, पुलिस प्रेक्षक,  सहित मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इन लोगों के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा

इन लोगों के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अति वरिष्ठ एंव दिव्यांगजनो हेतु होम वोंटिग की व्यवस्था है जिसमें मतदान हेतु 85 वर्ष के उपर के मतदाता एंव 40 प्रतिशत के उपर के दिव्यागजनो द्वारा फार्म 12 डी भरकर जमा किया गया है। जिस क्रम मे 26 मई से 28 मई तक घर-घर जाकर फार्म 12 डी भरे हुए मतदाताओ का मतदान पोस्टल बैलेट से कराया जा रहा है। इसी क्रम में अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन की माता  मगनेश्वरी देवी (उम्र-96), पत्नी बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह, संस्थापक, पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर ने भारत निर्वाचन आयोग की अति वरिष्ट जनों हेतु होम वोटिंग योजना के तहत घर से अपना मतदान पूर्ण किया।  मगनेश्वरी देवी ने अबतक के प्रत्येक चुनाव में बूथ तक जाकर अपने मताधिकार को पूर्ण किया है। उन्होंने समस्त युवाओं, वृद्धजनों एवं समस्त मतदाताओं से मतदान करने की अपील की एवं चुनाव आयोग की इस सुविधा की सराहना की। साथ में लल्ली सिंह (उम्र,94), पत्नी स्व० वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी अपने मताधिकार को पूर्ण किया। अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन ने गाजीपुर के समस्त मतदाताओं से अपने मतदान को संपन्न करने का आग्रह किया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा शोध संस्थान एवं पी० जी० कॉलेज गाजीपुर के सभी वर्तमान छात्रों और बाहर कार्यरत पूर्व छात्रों से अनुरोध किया की वे चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना सुनिश्चित करें तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने हेतु अपर महाधिवक्ता महोदय ने छात्रों एवं पूर्व छात्रों से संपर्क कर मताधिकार के लिए आग्रह एवं प्रेरित किया।

सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित किया

सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित किया

अखिलेश यादव बोले
इंडिया गठबंधन सरकार आई तो अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे

उत्तर प्रदेश की 80 सीटें जिताओ और भाजपा को भगाओ

बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है

लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है



गाजीपुर। सोमवार को आरटीआई मैदान में अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीएसपी अंदर ही अंदर मिली हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान बचाने का भी चुनाव है। बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है। इसलिए सावधान हो जाइए। वह गाजीपुर जिले के आरटीआई मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एंबुलेंस की सर्विस को भी बर्बाद कर दिया। पुलिस को लेकर के भी हम लोगों ने व्यवस्था बनाई थी, जो बर्बाद हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग भी जान गए हैं कि 4 जून के बाद उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। इसीलिए लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है। हम इन बीजेपी वालों को कहना चाहते हैं 4 जून के बाद न केवल मंत्री मंडली बदलेगी, मंत्रिमंडल भी बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलने का काम होगा। अखिलेश ने कहा कि जो लोग 400 का नारा लगा रहे थे, अगर गणित समझोगे तो आप समझ में आएगा कि 543 सीट में 400 सीट पर भी नहीं जीत पा रहे हैं। अब तो जिस तरह का गुस्सा 140 करोड़ की जनता में है, उससे तो लग रहा है इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी। क्या कहते हैं कि दो शहजादे वोट करने निकले हैं, हम उनको कहना चाहते हैं, जो हम लोगों को दो शहजादे बोल रहे हैं, इस बार दोनों शहजादे मिलकर के शह उन्हें दे रहे हैं।

Uttar Pradesh Fast News