डीएम ने की बैठक

गाजीपुर।जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति निगरानी समिति (DLIMC ) की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मेंआयोजित की गई। जिसमें कमेटी के सदस्य सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, गाजीपुर, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, गाजीपुर डी०आई०ओ० एन०आई०सी०, गाजीपुर, जी०एम०/ टी०डी०एम० बी०एस०एन०एल० गाजीपुर, एवं बी-पैक्स की ओर से मनियां (गदौरा) एवं महेशपुर समिति सचिव द्वारा भाग लिया गया। कमेटी के सदस्य संयोजक सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि० द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 182 समितियां है, जिनमें से 16 समितियां परिसमापनाधीन है शेष 166 समितियों में प्रथम चरण में 16 समितियां, द्वितीय चरण में 14 समितियां एवं तृतीय चरण में 76 समितियों का कम्प्यूटराइजेशन हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति निगरानी समिति (DLIMC ) द्वारा चयन किया गया है। शेष 60 समितियों में से 17 समितियां जो तृतीय चरण में अनुमोदन होने से रह गयी थी, उनका चयन दिनांक 22.10.2024 की बैठक में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में अवगत कराया कि जनपद की 123 समितियां कम्प्यूटराइजेशन कराई जा रही है। कम्प्यूटराइजेशन होने के उपरान्त समितियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी जिससे समितियों में गबन झाड, आदि गतिविधियों पर अंकुश लगेगा तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से जनपद स्तर, शासन स्तर एवं भारत सरकार द्वारा देखा जा सकेगा। समिति के सदस्यों को अपना ऋण वितरण एवं खाद, बीज एवं उर्वरक कार्य कराने में भी सुविधा होगी। भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप सभी समितियां बहुउद्देशीय समिति के रूप में कार्य करने की योजना है जिसके अन्तर्गत बी-पैक्स खाद-बीज, ऋण वितरण के साथ-साथ सहज जन सेवा केन्द्र, जन औषधि केन्द्र, उपभोक्ता व्यवसाय, गैस, पेट्रोल पम्प एवं अन्य कार्य समिति के कार्यक्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार आदि का कार्य करने हेतु स्वतन्त्र है। समिति के नये बायलाज के अनुसार समिति अपना व्यवसाय करने के लिए स्वतन्त्र है।

सर सैयद अहमद की मनाई गई 207वीं जयंती

गाजीपुर। सर सैयद अहमद की 207 वीं जयंती मनाया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कलम ऐ पाक से किया गया।इसके बाद स्कूल की बच्चियों द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम समिति के आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को अंग वस्त्र और फूल का बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असफर फरीदी ब्यूरो चीफ इंकलाब बिहार ने अपने संबोधन में कहा कि सर सैयद ने शिक्षा का अलख जगा कर समाज को आगे बढ़ने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि समाज की विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के अभाव में समाज तरक्की नहीं कर सकता है।उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा व समाजिक परिवेश एक दूसरे के पूरक है।शिक्षा के अभाव मे समाज का विकास नही हो सकता। इस लिए समाज की तरक्की के लिए शिक्षित होना जरूरी है।

विशिष्ट अथिति बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी इतिहास विभाग के प्रोफेसर ताबीर कलाम ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए समाज में लोगो को पुरुषों के अलावा महिलाओं को शिक्षित करना होगा तभी मजबूत सामाजिक संरचना बनेगी।शिक्षा की अलख जगाने के लिए ही जैसे मदन मोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विश्व विद्यालय की स्थापना की उसी प्रकार कौम को शिक्षित करने के लिए अलीगढ़ मे सर सैयद ने अलीगढ़ में विश्व विद्यालय कायम करके समाज और शिक्षा को एक कड़ी में पिरोया है। उन्होंने ये नहीं कहा कि सिर्फ मुसलमानों के लिए ही विश्व विद्यालय बना है बल्कि हर कौम के लोग शिक्षित हो सके।मदन मोहन मालवीय ने बनारस विश्व विद्यालय की स्थापना की तो सिर्फ हिंदुओं के लिए ही नहीं सारे लोगों को शिक्षित करने के लिए विश्व विद्यालय की स्थापना की। ज़मानीया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि मैं इस तौकीर खान जिला अल्पसंखयक अध्यक्ष के पूरे टीम को दिल से धन्यवाद और मुबारकबाद दिए कि जिस शख्शियत के लिए आयोजन किया गया है जो हमारे बीच नहीं है जो पूरे हिंदुस्तान में शिक्षा का बुनियाद रख कर गए और शिक्षा के आधुनिकरण का लोगों में विचारधारा पैदा किया और संघर्ष व अभाव में रह कर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाई और इस कॉलेज के लोग जगह जगह हिंदुस्तान में मिलेंगे।आज वो हम लोगों के बीच में नहीं हैं ।जो उनकी सोच थी जो विचारधारा थी उसी को आगे बढ़ाने के लिए उनके जन्म दिन पर आज आयोजन हुआ जिससे हम लोग बहुत खुश हैं ऐसे महापुरुषो को याद करके।

वक्ताओं के क्रम में दानिश अली खान जर्नलिस्ट इंग्लैंड ने सर सैयद अहमद डे पर बोलते हुए कहा कि इसी क्षेत्र के देवेथा गांव के डा महमूद ने इंग्लैंड से पीएचडी कर के इसी क्षेत्र में लोगो को शिक्षा का अलख जगाया और इस क्षेत्र के कई आईडीयल है जैसे हारून रशीद और बहुत सारे लोग है वजीर अंसारी ।
लेकिन आप को अपना विचार बदलना होगा सीखना होगा हम खास तौर से अपने नौजवानों को कहेंगे कि मोबाइल में खामियां बहुत है। मोबाइल का सही उपयोग करिए।आज के युवा मोबाइल का सही इस्तेमाल करे तो वो बड़ी से बड़ी ऊंचाइयों पर जा सकते है। अगर आप को बहुत कुछ बड़ा करना है तो दूसरे के सपोर्ट सहयोग लिऐ बगैर नहीं कर सकते जिसके मिशाल है सर सैय्यद। इस मौके पर जिला के शिक्षा जगत के बड़े नाम शामिल अमीर अली, डॉ सलाहउद्दीन खान , हाजी तसव्वर खान,इमरान खान, तौसीफ खान प्रधान,इबरार खान, डा समीर सिंह सेराज खान,मंजूर खान,गुलाम मजहर खान,अमजद खान, कलाम खान,विधायक पुत्र रितेश सिंह,नौशाद खान,मिट्ठू खान,अकबर खान,दिलशाद खान,सरफराज खान,बाबर खान,जलालुद्दीन खान,अनिल यादव,विजय यादव, इमरान खान सहित विभिन्न स्कूल की छात्र छात्राएं सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नियाज़ खान अलीग ने किया तथा संचालन डा0 दिवान तनवीर अहमद ने किया। अंत में सभी आगंतुकों का कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के जिला अल्पसंख्य अध्यक्ष तौकीर खान ने आभार व्यक्त किया।

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का हुआ चयन

गाजीपुर ।09 से 11 नवम्बर 2024 तक सीनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मथुरा मे आयोजित की जा रही है। जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 21-10-2024 को नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया।चयनित बालक/बालिकाये सीनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मथुरा में भाग लेगी, जिसकी सूची निम्नवत् है। इस अवसर पर दो अर्न्तराष्ट्रीय पहलवान गौरव बाल्यान, आशिष कुमार कुश्ती का हाथ मिलवा कर चयन प्रक्रिया प्रारम्भ किया ।
       फ्री स्टाईल 57 के जी मे संतोष यादव, 61 के जी अभिषेक यादव, 65 केजी अभिषेक यादव, 70 केजी विरेन्द्र यावद, 74 केजी अमित राजभर, 79 केजी मो0 इरसाद, 92 केजी पियुष यादव  एंव ग्रीको रोमन मे 55 केजी प्रिंस यादव, 60 केजी लक्ष्मण यादव, 63 केजी सिन्टु पाल, 67 के जी पंकज यादव, 72 केजी सचिन यादव, 77 केजी प्रदुम्मन यादव एवं 97 केजी मे संदीप यादव तथा महिला वर्ग 65 केजी मे फीडम यादव है का चयन किया गया है।

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का हुआ चयन

गाजीपुर ।09 से 11 नवम्बर 2024 तक सीनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मथुरा मे आयोजित की जा रही है। जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 21-10-2024 को नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया।चयनित बालक/बालिकाये सीनियर प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मथुरा में भाग लेगी, जिसकी सूची निम्नवत् है। इस अवसर पर दो अर्न्तराष्ट्रीय पहलवान गौरव बाल्यान, आशिष कुमार कुश्ती का हाथ मिलवा कर चयन प्रक्रिया प्रारम्भ किया ।
       फ्री स्टाईल 57 के जी मे संतोष यादव, 61 के जी अभिषेक यादव, 65 केजी अभिषेक यादव, 70 केजी विरेन्द्र यावद, 74 केजी अमित राजभर, 79 केजी मो0 इरसाद, 92 केजी पियुष यादव  एंव ग्रीको रोमन मे 55 केजी प्रिंस यादव, 60 केजी लक्ष्मण यादव, 63 केजी सिन्टु पाल, 67 के जी पंकज यादव, 72 केजी सचिन यादव, 77 केजी प्रदुम्मन यादव एवं 97 केजी मे संदीप यादव तथा महिला वर्ग 65 केजी मे फीडम यादव है का चयन किया गया है।

सीएम योगी ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ वर्ष 2024-25 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद नीति को मंजूरी दी है। इस नीति के अन्तर्गत सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,300 रुपये प्रति कुन्तल और ग्रेड-ए धान का 2320 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया है, जिसमें गतवर्ष से 117 रुपये प्रति कुन्तल की दर से बढ़ोत्तरी की गयी है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एक सलाहकार मूल्य संकेत है जो भारत के विभिन्न हिस्सों में कृषि नीतियों के एक बड़े समूह का हिस्सा है। यह अनौपचारिक ‘‘समर्थन’’ मूल्य के विपरीत सरकार द्वारा अनुशंसित है और इसका उद्देश्य किसान को फसल के लिए न्यूनतम लाभ सुनिश्चित करना है और साथ ही देश में खाद्य सुरक्षा बढ़ाना है। एमएसपी शुरू में 1960 के दशक में कृषि भूमि की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए एक प्रोत्साहन था, हालांकि वर्ष 2000 के दशक से इसे बाजार हस्तक्षेप और किसान आय योजना के रूप में देखा जाता है। ऐसी मूल्य नीति की प्रभावशीलता राज्यों और वस्तुओं के बीच व्यापक रूप से भिन्न होती है। एमएसपी के अस्तित्व के बारे में किसानों के बीच जागरूकता लाया जा रहा है।
भारत सरकार दो दर्जन से अधिक कृषि फसलों की कीमत साल में दो बार निर्धारित करती है। समर्थन मूल्य एमएसपी कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों पर तय किया जाता है, कृषि मंत्रालय के तहत मूल्य निर्धारण नीति के लिए एक शीर्ष सलाहकार निकाय है। सीएसीपी राष्ट्रीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों, किसान, मजदूरी, जीवन यापन की लागत और उत्पाद प्रतिस्पर्धात्मकता सहित विभिन्न कारकों के अनुसार मूल्य निर्धारण की सिफारिश करता है। हालांकि कभी-कभी सीएसीपी द्वारा अनुशंसित कीमतों और सरकार द्वारा अनुशंसित कीमतों के बीच बड़े अंतर होते है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) राज्य स्तर पर एमएसपी लागू करने में शामिल है। किसानों को समर्थन मूल्य प्रदान करते समय, एमएसपी सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी समर्थन करता है जो रियायती दर पर भोजन प्रदान करता है। किसी कृषि उपज (जैसे गेहूँ धान आदि) का न्यूनतम समर्थन मूल्य वह मूल्य है जिससे कम मूल्य देकर किसान से सीधे वह उपज नहीं खरीदी जा सकती। न्यूनतम समर्थन मूल्य, भारत सरकार तय करती है।
प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का धान क्रय कर उन्हें उनकी फसल का वाजिब मूल्य दे रही है। धान की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य तथा रसद विभाग की बेवसाइट fcs.up.gov.in अथवा विभाग के मोबाइल ऐप UPKISAN MITRA पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। प्रदेश के पंजीकृत किसानों से ही धान क्रय किया जा रहा है। कृषक का बैंक खाता, आधार सीडेड (बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा हो) एवं बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप एवं सक्रिय होना आवश्यक है। किसानों से क्रय किये गये धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में की जा रही है।
धान खरीद वर्ष 2024-25 में किसानों को कामन धान का मूल्य रु0 2300 प्रति कुन्तल एवं ग्रेड-ए धान का रु0 2320 प्रति कुन्तल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष बटाईदार कृषकों द्वारा भी पंजीकरण/नवीनीकरण कराते हुए धान को क्रय केन्द्रो पर बेचने की स्वीकृति दी है। किसान को धान की उतराई, छनाई वे सफाई की मद में अधिकतम रू0 २० प्रति कुन्तल की दर से दिया जायेगा। शासन स्तर से 4000 क्रय केन्द्र निर्धारित किये गये है, किन्तु स्थानीय किसानों पर बेचने की सुविधा और आवश्यकताओं के दृष्टिगत जिलों पर अतिरिक्त क्रय केन्द्र खोले जा सकते है। प्रदेश के समस्त क्रय केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुए किसानों के बैठने, पीने के पानी आदि की व्यवस्था की गई है। क्रय केन्द्रों पर पंजीकृत किसानों से राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन के उपरान्त इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज के माध्यम से किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन के उपरान्त धान खरीद की जा रही है। प्रदेश में किसानों से धान क्रय करते हुए सरकार उनकी उपज का उचित मूल्य दे रही है। इस खरीद नीति से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाइक जुलूस निकाल कर कर्मचारियों ने झोंकी ताकत

पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाइक जुलूस निकाल कर कर्मचारियों ने झोंकी ताकत

गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर , राज्य कर्मचारी महा संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशाल बाइक जुलूस विकास भवन से निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचा। जहां विरोध प्रदर्शन,सभा कर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को एक सूत्रीय पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन सौंपा।कर्मचारी अपने हाथों में पुरानी पेंशन बहाली से संबंधित स्लोगन,लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सरजू पाण्डेय पार्क में पहुंचे,उक्त सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन के अतिरिक्त हमे कोई भी अन्य पेंशन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं।राज्य कर्मचारी महा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम लाल यादव ने कहा कि राज नेताओं को पुरानी और कर्मचारियों शेयर बाजार पर आधारित नई पेंशन देना अन्याय पूर्ण है। ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने अपने संबोधन में समस्त कर्मचारी शिक्षक संघ के लोगों से आपसी मतभेद भुला कर एक जुट होकर एक साथ आन्दोलन करने की अपील की।स्थानीय स्तर पर उक्त आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ,पी डब्लू डी मिनिस्टियल कर्मचारी संघ,डिप्लोम इंजीनियर्स महा संघ,सिंचाई संघ,विकास भवन कर्मचारी संघ ,उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ,महा विद्यालय कर्मचारी संघ,ग्राम बिकास अधिकारी संघ ,सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो सहित कई दर्जन कर्मचारी संगठनों में भारी संख्या में इस आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। आन्दोलन को मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष संरक्षक अम्बिका दूबे, इं सुरेंद्र प्रताप,बैज नाथ तिवारी,अरुण सिंह,मनोज यादव,सुभाष,श्री मती सुनीता यादव, जे पी यादव,राम नगीना यादव,राकेश यादव रंग नाथ यादव, कृष्णा यादव ईश्वर यादव,उमेश कुमार,हरे राम यादव,अतुलेश राय,पवन राय,मनोज राय,कौशलचौबे,श्री प्रकाश तिवारी,शिव चन्द यादव,जितेंद्र प्रसाद,कौशल कुमार,प्रदीप ,उपेंद्र यादव,अनिल कुमार, संत कुमार,गोरख यादव. सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।विरोध सभा की अध्यक्षता बालेंद्र त्रिपाठी एवं .संचालन . जे पी यादव ने किया। आन्दोलन में सहयोग के सभी के प्रति धन्यवाद आभार महा संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी व्यक्त किया।

समाज और राष्ट्र को उन्नत बनाने की दिशा में स्काउट गाइड से जुड़े युवाओं को आगे आना चाहिए:प्राचार्य

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर के बीएड विभाग के अंतर्गत पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शनिवार की देर शाम को समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्राचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे। डॉक्टर पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड की दीक्षा से जुड़े संस्कार के महत्व को विद्यार्थियों को समझना चाहिए। इसके मूल उद्देश्य को अंगीकार करते हुए समाज और राष्ट्र को उन्नत बनाने की दिशा में स्काउट गाइड से जुड़े युवाओं को आगे आना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में स्काउट गाइड के वॉलिंटियर्स की बड़ी भूमिका हो सकती है। बीएड विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एसडी सिंह परिहार ने परीक्षार्थियों को अपने अंदर बुराइयों को समाप्त करने और अच्छाई को जीवन पर्यंत याद रखने की बात कही। डॉ परिहार ने यह भी कहा कि आपदा की स्थितियों में वॉलिंटियर्स को सामाजिक कार्यों में सहयोग देने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए ।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान सीखे हुनर को उन्हें अपने जीवन को बेहतर बनाने में उपयोग में लाना चाहिए।इस पांच दिवसी कैंप में पहले दिन प्रार्थना झंडा,सामुहिक गीत,टोली की जानकारी ,टोली का नामकरण आदि प्रतिभागियों को बताया गया। कैंप के दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग आंदोलन, सिटी संकेत यूनिट लीडर का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।तीसरे दिन ध्वज फहराने के नियम टेंट निर्माण,सर्वधर्म प्रार्थना आदि के गुण सिखाए गए। वहीं चौथे दिन ग्रैंड सेल्यूट, गांठ एवं बंधन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन दीक्षा संस्कार के साथ ही कैंप का समापन हुआ। इसके साथ ही अलग-अलग दिन स्काउट गाइड के अलग-अलग अन्य विशेषताओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक के तौर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. मनोज कुमार मिश्रा,प्रोफ.एसएन सिंह,प्रोफे. अरुण कुमार यादव,डॉ रामदुलारे ,डॉ योगेश कुमार ,डॉ केके पटेल ,डॉ एसएस यादव,डॉ अमरजीत एवं महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी नीरज, सुनील,अरुण उपस्थित रहे।

श्रीराम राज्याभिषेक संपन्न

गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरि शंकरी की ओर से श्रीराम राज्याभिषेक के साथ 19दिवसीय रामलीला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम को राजतिलक किया। इसके बाद राज्याभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू ने क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पाण्डेय ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न तथा भक्त हनुमान को तिलक लगाकर माला पहनाया। इसके बाद अजय पाठक, अशोक अग्रवाल,भाजपा के कृष्ण बिहारी राय, रास बिहारी राय, डॉ0 समीर सिंह, कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ गोपाल जी पाण्डेय, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित अग्रवाल, राजेंद्र विक्रम सिंह, वरुण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी।

इसके बाद मंच पर कमेटी की ओर से कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, असित सेठ ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू एवं सदर क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त दुर्गा पूजा समिति रूई मंडी बूढ़ा महादेव को आधुनिकीकरण हेतु अध्यक्ष संदीप जायसवाल को, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति राजदेपुर देहाती टेढवा को लाइटिंग सजावट हेतु, नवयुवक पूजा समिति चीतनाथ माता रानी की मूर्ति हेतु अध्यक्ष सुधीर केसरी को तथा युवा शक्ति दुर्गा पूजा समिति लंका मैदान पंडाल हेतु राहुल कनौजिया एवं भोलू सेठ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही वंदे वाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल रायबरेली के मालिक राजकुमार तिवारी उर्फ राजा भैया व रावण पुतला निर्माता छोटेलाल प्रजापति और इलेक्ट्रॉनिक तीर लगाने के लिए हरिनाथ सोनकर के आलावा नगर पालिका परिषद के सफाई नायक शोषित रावत, सफाई नायक जोगिंदर रावत को प्रशस्ति पत्र दिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक जैकिशन साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं 12 वर्षो से रामलीला जे जुड़ा हूं, और जो रामलीला के कार्य मे लगा रहता है उसके जीवन मे कोई दुःख तकलीफ प्रभु के आशीर्वाद से नही आती है। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए अति रामलीला कमेटी को बधाई भी दी। इसके बाद देर रात राम राज्याभिषेक के अवसर पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण शिव, दुर्गा, श्री राम जन्म की झांकी का उपस्थित लोगों को दर्शन कराया गया, जो देर रात तक चला। इसके बाद सुबह भजन के बाद हवन पूजन हुआ। हवन पूजन के बाद रामक राज्याभिषेक कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय पाठक, अनुज अग्रवाल अशोक अग्रवाल धीरज अग्रवाल सुधीर अग्रवाल वरुण अग्रवाल राजेंद्र विक्रम सिंह प्रमोद गुप्ता, रामजी पांडे साथ ही कमेटी के पदाधिकारी के अलावा रासबिहारी संतोष जयसवाल, फखर सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता विनय कुमार सिंह ने किया।

बालको मे होता है राष्ट्र चेतना का प्रवाह:सच्चिदानन्द

बालको मे होता है राष्ट्र चेतना का प्रवाह:सच्चिदानन्द


गाजीपुर। बालको के विकास की दृष्टि से चलाए जाने वाले एक दिवसीय बाल शिविर का आयोजन 20 अक्टुबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में माधव सरस्वती विघालय प्रकाशनगर में किया गया। इस बाल शिविर में का 19 अक्टुबर सांय 3 बजे शुभारम्भ किया गया जो 20 अक्टुबर को सांय 4 बजे विभाग संघचालक सच्चिदानन्द के उदबोधन व पुरस्कार  वितरण के बाद सम्पन्न हुआ। इस बाल शिविर में जनपद के सभी खण्डो से 10 वर्ष से उपर बाल व तरूण ने प्रतिभाग किया। शिविर के माध्यम से बच्चो में नये नये उपक्रम सिखाकर उनके में राष्ट्रीय भावना का विकास के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण, जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, वायू प्रदूषण जैसे विभिन्न विषयो पर चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गयां। प्रतियोगिता के पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर सघसंचालक सच्चिदानन्द ने बताया कि हमारे बाल स्वयंसेवक एक कोरा कागज होते है इनमे नवचेतना के साथ साथ राष्ट्र चेतना का प्रवाह होता है। राष्ट्र प्रेम व राष्ट्रीय भावना से प्रेरित होकर बच्चो कां विकास सही अर्थो में होना चाहिए, बच्चो के विकास पर ही हमारे देश का भविष्य है और इन्ही बच्चो के हाथो मे ही हमारे देश का विकास सम्भव है। जो आगे चल कर हमारे मजबूत व सुदृढ भारत का निर्माण करेगा। आज हम 100 वें वर्ष में प्रवेश कर चुके है हमे मजबूत व शसक्त भारत का निर्माण करना है जिसके लिए इन बच्चो को मजबूत होना होगां, जिससे आने वाला देश का भविष्य मजबूत हो सके, बाल शिविर में कुल 130 बाल प्रतिभाग किये । इस अवसर पर जिला संघचालक जयप्रकाश, सह विभाग प्रचारक दीपक, जिला प्रचारक सूरज, जिला कार्यवाह अमित, सह कार्यवाही विपिन, विनोद, चन्द्र कुमार, अवधेश, बृजकिशन, अशोक, नगर संघचालक दीनदयाल, नगर कार्यवाह अंजनी, सह नगर कार्यवाही अभिषेक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अधिवक्ता विश्वनाथ पाण्डेय, संजय, दिनेश, रितेश, रोहित, श्यामजी, रंजन आदि उपस्थित रहे। 

पंचायती राज विभाग के लेखाकार जितेंद्र सिंह की मां का निधन

गाज़ीपुर।पंचायती राज विभाग के लेखाकार और पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर के जिला संरक्षक जितेन्द्र सिंह की माता बादामी देवी का शनिवार को 75 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। निधन की सूचना पाकर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, उमेश कन्नौजिया ने जितेंद्र सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। शोकाकुल परिजन द्वारा बताया गया कि माता जी का अंतिम संस्कार कल सुबह इनके पैतृक निवास ग्राम सयचना (ठेहुना) विकास खण्ड देवकली से जौहरगंज श्मशान घाट सैदपुर पर समय 11 बजे किया जायेगा।

Uttar Pradesh Fast News