पीड़ित परिवार से मिली राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, मदद का भरोसा दिलाया
गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के सरैया चट्टी पर बदमाशों ने युवक धर्मेंद्र बिंद गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. घटना की जानकारी होने पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत दिल्ली से सीधे पीड़ित के घर पहुंची।उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिल कर घटना की जानकारी ली और हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर हालत में न्याय मिलेगा. मौके पर ही डा. संगीता बलवंत ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जानकारी लेते हुए गम्भीरता से छानबीन करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की बात कही। राज्यसभा सांसद ने पीड़ित परिवार से कहा की उत्तर प्रदेश में योगी बाबा की सरकार है. किसी को भी डरने की ज़रूरत नहीं है। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बिजली चोरी व बिजल बकाया के खिलाफ बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड
मॉर्निंग रेड में 12 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज
17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बकाया में पोल से काटा गया कनेक्शन
बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने 32 घरों पर की छापेमारी
शहर के आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में की गई छापेमारी
गाजीपुर। शहर में बिजली चोरी की रोक थाम व बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ शनिवार को बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मॉर्निंग रेड किया। मॉर्निंग रेड के दौरान मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते 12 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बिल बकाया को लेकर उनका पोल से कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। इस बात की जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर आशीष शर्मा ने दी है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि बिजली चोरी और बिजली बिल बकाया की वसूली को लेकर शहर में लगातार छपेमारी की जा रही है। आज छापेमारी में 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। वही बिजली बिल बकाया को लेकर 17 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। जबकि 3 घर मे सबकुछ सही पाया गया। जिन्हें छोड़ दिया गया। ये मॉर्निंग रेड शहर के मोहल्ला प्रकाश टॉकीज, सट्टी मस्जिद, निगाही बेग, रायगंज, स्टीमर घाट, संघत कला, वैद्य टोली में किया गया। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मची रही। इस दौरान उन्होंने बताया कि मॉर्निंग रेड में कुल 32 घरों को चेक किया गया। एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि यह मॉर्निंग रेड आए दिन चलता रहेगा और बिजली चोरी करने वालों सहित बकायेदारों से वसूली कर कार्रवाई की जाएगी। इस मॉर्निंग रेड में बिजलेंस टीम सहित महिला कांस्टेबल भी शामिल रही।
अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ आजीवन चलती रही विधार्थी जी की कलम:प्रेम कुमार श्रीवास्तव
पत्रकारिता के पितामह थे विधार्थी जी:अरूण कुमार श्रीवास्तव
ग़ाज़ीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी,निडर और निष्पक्ष पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महासभा के संगठन मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास पर माल्यार्पण कार्यक्रम ,विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने विधार्थी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता तथा आजादी की रक्षा, करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर सिविल बार संघ का अध्यक्ष चुनें जाने पर गोपाल श्रीवास्तव को, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चौथी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर दुर्गेश श्रीवास्तव को , पत्रकारिता के क्षेत्र मे सराहनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा को , नार्थ इंडिया बांडी बिल्डर प्रतियोगिता मे छठी स्थान प्राप्त करने पर अनिल श्रीवास्तव को और ताइक्वान्डो खेल मे ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने पर प्रांजलि सहाय के साथ-साथ पिछले वर्ष भगवान श्री चित्रगुप्त जी की झांकी मे सराहनीय योगदान करने वाले बच्चों को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अरूण सहाय ने माल्यार्पण कर,अंगम् वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी हौंसला अफजाई की। महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक महान क्रांतिकारी, निडर और निष्पक्ष पत्रकार, समाजसेवी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे । भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में उनका नाम अजर-अमर है । वह एक ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने अपनी लेखनी की ताकत से भारत में अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी । इस महान स्वतंत्रता सेनानी ने अपनी कलम और वाणी के साथ साथ महात्मा गांधी के अहिंसावादी विचारों और क्रान्तिकारियों को समान रूप से समर्थन और सहयोग दिया ।अन्याय और जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना ही उनके जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य था ।उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है । इस विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें पत्रकारिता का पितामह बताते हुए कहा कि वह न सिर्फ महान स्वातंत्र्य वीर थे बल्कि वह ईमानदारी, त्याग और बलिदान की मिसाल थे। अंग्रेज अधिकारियों और जमींदारों की निरंकुशता,शोषण एवं दमनकारी नीतियों के विरुद्ध उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से लगातार जनजागरण करते रहे। इतना ही नहीं वह निर्धनों, किसानों व मजदूरों की समस्याओं को उजागर करने तथा सामाजिक जड़ताओं,अंध परम्पराओं एवं कुरीतियों के विरुद्ध भी समाज में अलख जगाते रहे। इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से विपिन श्रीवास्तव डब्बू,परमानन्द श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,मनीष कुमार श्रीवास्तव,विपुल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अनिल स्वामी,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव एडवोकेट संदीप वर्मा,शिवम् श्रीवास्तव, बीट्टू ,मोनू आदि उपस्थित थे । इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया ।
गाजीपुर । आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थित में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत, अग्नि शमन, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, जल निगम (ग्रामीण), रेलवे, देवकली पंप कैनाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यातायात, पुलिस एंव अन्य सम्बन्धित विभागो के उपस्थित अधिकारियों को बिन्दुवार उनके कार्याे एवं दायित्वो का बोध कराया गया। उन्होने कहा कि जनपद में विभिन्न स्थलो पर त्यौहारों के दृष्टिगत बाजारों का आयोजन होगा तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित रहेंगी इसके दृष्टिगत विभागों द्वारा अपनी – अपनी तैयारीयां पूर्ण कर ली जाए। उन्होने लोक निर्माण विभाग को जनपद में खराब एवं जर्जर सड़को , रोड़ किनारे पटरियो को अभियान चलाकर गढ़ढा मुक्त कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका एंव नगर पंचायत भी अपने से सम्बन्धित सड़को को सही कराते हुए चलने योग्य बनायेगे। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि त्योहारो के मद्देनजर लगने वाले पटाखे की दुकानो को आबादी से दूर खुले स्थलो पर ही लगाया जाए। इसके लिए पूर्व में स्थलीय सत्यापन कर लिया जाए आबादी के अन्दर कोई भी पटाखे की दुकान लगायी जाती है तो उसके लाईसेंस को निलंबित कर दिया जाए तथा पटाखे की दुकानो पर सुरक्षा के दृष्टिगत बालू, फायर निरोधक सिलेण्डर, मिट्टी अवश्य रखा जाये। बिना लाईसेस कोई भी पटाखे की दुकान नही लगायी जायेगी। उन्होने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़िया जनपद में भ्रमणशील रहेगीं यदि कही भी किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो तत्काल मौके पर पहुचेगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद में एम्बुलेंस सेवा दुरूस्त रखते हुए बर्न वार्ड को सक्रिय रखने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को त्योहार के दृष्टिगत जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानो पर चेंकिग अभियान चलाते हुए मिठाईया, खोवा, मसालो एवं अन्य समाग्रीयों का सैम्पल लेकर जांच का निर्देश दिया तथा मिलावटखोरों पर कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि त्यौहार के दृष्टिगत स्वच्छता को लेकर गांवो एवं शहरी क्षेत्रो मे जिला पंचायत राज अधिकारी एंव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एंव नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्रो मे साफ-सफाई , फॉगिंग, चूना छिड़काव एंव लाईटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।छठ पूजा के दौरान समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया की ग्रामीण एवं शहर क्षेत्रों में गंगा किराने घाटो पर बैरिकेंटिग, लाईटिंग, चेंजिग रूम, नाव एवं गोताखोर ,की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लेंगे। अधीशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया गया कि जनपद में विद्युत सप्लाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे, तथा खराब ट्रास्फार्मरो को प्रत्येक दशा में 48 घण्टो मे बदला जाए। उन्होने कहा कि शराब की दुकानों लागातार चेक किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, एस पी सिटी, एस पी ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधि में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।जिला स्तरीय अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, उपस्थित रहे। गाजीपुर के कुल 08 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी(स०क०) में से केवल 07 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए उपस्थित थे। 24-10-2024 को ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश में नवचयनित अभ्यर्थियों को लोक भवन स्थित सभागार, लखनऊ नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया है। उसी क्रम में जनपद के कुल 07 चयनित अभ्यर्थियों को जनपद स्तर से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में अरविन्द गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता, दिव्यांश राय पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद राय, पियूष कुमार दूबे पुत्र कन्हैया लाल दूबे, शशिबाला पुत्री संतूराम, रणवीर शास्त्री पुत्र श्रीराम शास्त्री, दिलीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, संतोष कुमार कुशवाहा पुत्र जयनारायण सिंह कुशवाहा लोगो द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा शुभकामनाओं और सत्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार आचरण से समाप्त हो सकती है जनमानस में व्याप्त बुराइयाँ:रजनी सिंह
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भाषा संकाय के अन्तर्गत संस्कृत विभाग की पूर्व शोध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन विभागीय शोध समिति एवं अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी मे संस्कृत विभाग शोधार्थिनी रजनी सिंह ने अपने शोध-प्रबन्ध शीर्षक ‘‘ब्रह्मवैवर्तपुराण: एक समीक्षात्मक अध्ययन’’ नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि ब्रह्मवैवर्त पुराण मुख्यतः वैष्णव पुराण है। इसके प्रमुख प्रतिपाद्य देवता विष्णु-परमात्मा श्रीकृष्ण हैं। यह चार खण्डों में विभाजित है- ब्रह्मखण्ड, प्रकृति खण्ड, गणपतिखण्ड तथा श्रीकृष्णजन्मखण्ड। ब्रह्मखण्ड में सबके बीज रूप परमब्रह्म परमात्मा (श्रीकृष्ण) के तत्त्व का निरुपण है। प्रकृतिखण्ड में प्रकृति स्वरूपा आद्याशक्ति (श्री राधा) तथा उनके अंश से उत्पन्न अन्यान्य देवियों के शुभ चरित्रों की चर्चा है। गणपतिखण्ड में (परमात्मास्वरूप) श्री गणेश जी के जन्म तथा चरित्र आदि से संबंधित कथाएँ हैं। श्रीकृष्ण जन्मखण्ड में (परमब्रह्म परमात्मास्वरूप) श्री कृष्ण के अवतार तथा उनकी मनोरम लीलाओं का वर्णन है। ब्रह्मवैवर्त पुराण में भगवान श्रीकृष्ण और उनकी अभिन्नस्वरूपा प्रकृति-ईश्वरी श्री राधा की सर्वप्रधानता के साथ गोलोक-लीला तथा अवतार-लीला का विशद वर्णन है। इसके अतिरिक्त इसमें कुछ विशिष्ट ईश्वरकोटि के सर्वशक्तिमान् देवताओं की एकरूपता, महिमा तथा उनकी साधना-उपासना का भी सुन्दर प्रतिपादन है। ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथाएँ अतीव रोचक, मधुर ज्ञानप्रद और कल्याणकारी है। वर्तमान जनमानस में व्याप्त बुराइयों को दूर करने हेतु ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार आचरण करने से लोगों का हृदय आनन्दित होगा और उनमें व्याप्त बुराइयों के शमन में सहायता मिलेगी तथा समाज में चतुर्दिश शान्ति स्थापित होगी और सभी सुखी होंगे। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थिनी रजनी सिंह ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह , मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक डॉ० नन्दिता श्रीवास्तव, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० समरेन्द्र नारायण मिश्र, प्रोफे० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे, डॉ० कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० अमरजीत सिंह, प्रोफे०(डॉ०) सत्येंद्र नाथ सिंह, डॉ० योगेश कुमार, डॉ०शिवशंकर यादव, प्रोफे० (डॉ०) विनय कुमार दुबे, डॉ० कमलेश, प्रदीप सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत में अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
गाजीपुर। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. राघवेंद्र पाण्डेय से मिला और पत्रक सौंपा। छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज में नये सत्र में प्रवेश प्रक्रिया सौ प्रतिशत पूरी हो चुकी है, साथ ही लगभग दो महीने से पठन-पाठन कार्य चल रहा है। लेकिन महाविद्यालय प्रशासन द्वारा चुनाव कराने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है ।चुनाव नहीं होने से महाविद्यालय में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और महाविद्यालय प्रशासन शिक्षक संघ व कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न करा रहा है। परन्तु छात्रसंघ चुनाव पर छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार व शोषण कर रहा है। जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है । सभी छात्रों ने एक स्वर में कहा कि छात्रसंघ चुनाव कि तिथि शीघ्र घोषित नहीं कि गई तो छात्र अपने मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी। पत्रक सौंपने वालों में छात्रनेता शैलेश यादव, विकास यादव, निलेश बिन्द,अनुराग तिवारी राहुल कुमार,हर्ष दूबे, शिवांशु यादव,शिवम सिंह, राकेश चौधरी,आकाश सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सावित्रीबाई फुले सभागार में महाविद्यालय नवाचार परिषद एवं अविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान युवाओं में उद्यमिता विकास पर ‘युवा उद्यमिता योजना प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी रही। मुख्य अतिथि अनिता कुमारी ने अपने उद्बोधन में युवाओं में उद्यमिता विकास पर अपने विचार रखें। उन्होंने बताया की वर्तमान समय में युवा अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करके न सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार करने में भी अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया की आज के समय जहां सार्वजनिक क्षेत्र में भी सीमित अवसर उपलब्ध हैं। वहीं उद्यमिता विकास के जरिए युवा आत्मनिर्भर एवं रोजगार प्रदाता बन सकते हैं। इस कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के स्कूलों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के समूहो ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उद्यमिता विकास कार्यक्रम में बिजनेस प्लान की दो श्रेणियां स्कूलों एवं महाविद्यालयों के लिए बनाई गई थी। स्कूल श्रेणी में दस टीमों ने प्रतिभाग किया जबकि महाविद्यालय श्रेणी में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की जूरी सदस्य के रूप में अविष्कार फाउंडेशन की तरफ से सौम्या स्वामीनारायण एवं ज्योति चौहान रही जबकि सिद्धांत राज, पुष्पांजलि सिंह, पूनम एवं स्मृति इनकी टीम के अन्य सदस्य रहे। इस कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की तरफ से नवाचार परिषद के प्रभारी डॉ शंभू प्रसाद, डॉ उमाशंकर, डॉ पीयूष सिंह, डॉ विकास सिंह, डॉ शिव कुमार उपस्थित रहे।
गाजीपुर ।सरिता अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम योजनान्तर्गत 5 दिवसीय मिलेट्स गैलरी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारी सहित लगभग 200 किसानों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। यह मिलेट्स गैलरी जहां एक तरफ जनपद के किसानों में मिलेट्स की खेती को बढावा देने के लिए उत्साहित करेगा। वही आम लोगो को उनके भोजन में शामिल करने के लिए भी प्रेरित करेगा। इस गैलरी में सांवा, कोदो, रांगी, मडुआ, चेना, कुटकी, ज्वार, बाजरा व मक्के की खेती के वैज्ञानिक विधियों को सरल रूप में प्रदर्शित किया गया है। गैलरी में विभिन्न प्रकार के मिलेट्स अनाज, ’ मिलेट्स के सुखे व हरे पौधो का भी प्रदर्शन किया गया है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों के जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है। गैलरी में मिलेट्स से निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे-खीर, दलिया, रोटी, केक, बिस्किट, पकौड़े, लड्डू इत्यादि के माध्यम से आम लोगो के भोजन में समावेश करने के सरल तरीकों को भी प्रदर्शित किया गया है। सरिता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि इन मिलेट्स का उपयोग पहले खूब किया जाता रहा है। गेहूं, चावल की अधिक पैदावार तथा आधुनिकता ने इसे पीछे छोड़ दिया। गेहूँ में उपस्थित ग्लूटिन व अधिक कार्बाेहाईड्रेट पाचन व शुगर जैसी गम्भीर बिमारियां पैदा की, जो आज आम बात हो गयी है। जबकि मिलेट्स में उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन, फाइबर, खनिज लवण, आयरन, जिंक इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाये जाते है जो सुपाच्य के साथ-साथ उच्च पोषण प्रदान करने वाला होता है। इसलिए इसकी खेती को प्राथमिकता के आधार पर बढ़ाकर सभी को ’ सुलभ उपलब्ध कराया जाय ताकि लोगों की थाली में इनका स्थान सुनिश्चित हो सके। यह गैलरी किसानों व आम लोगों के लिए 31 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने सभी से आग्रह है कि पी0जी0 कालेज गाजीपुर में पहुंचकर इस जीवन्त गैलरी का लाभ अवश्य उठाएं।
गाज़ीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल के प्रांगण में “काव्य एवं कहानी प्रतियोगिता मंचन” का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न पात्रों के चरित्र को अत्यन्त निपुणता से निभाया ,विशेषकर लक्ष्मण- मूर्च्छा एवं भगवान राम का विलाप अत्यन्त सराहनीय रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता अखण्ड राय एवं प्रधानाचार्य कमलेश सिंह के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के छात्रों द्वारा विभिन्न मानवीय मूल्यों को दर्शाया गया।गुरु की महिमा, गुण-दोष विवेचन माता-पिता की महत्ता, पर्यावरण सुरक्षा आदि को विशेष रूप से उद्घाटित किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतिभागी छात्रों की सूचि निम्नवत है। इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के मंचन से छात्रों का सर्वांगिण विकास होगा एवं उनकी प्रतिभा में निरन्तर निखार आएगा और हमारी राजभाषा हिन्दी समृध्द होगी।