अफजाल अंसारी ने पारस राय को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज किया

गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी पारस राय से 124266 मतों से जीत दर्ज कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ को 413518 मत मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 537784 मत मिले। बसपा प्रत्याशी उमेश सिंह को 164601 मत मिले।

अफजाल अंसारी 28वें चक्र में भारी मतों से आगे

गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्‍याशी अफजाल अंसारी 28वें चक्र में 506209 भाजपा से पारसनाथ 388429 और बसपा से उमेश सिंह 155063 मत मिला।
28वें चक्र में अफजाल अंसारी भारी मतों से आगे है।

डीएम ने मतगणना स्थल के व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम ने मतगणना स्थल के व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव 2024 के मतगणना को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को जंगीपुर मण्डी मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पीने का पानी, साफ-सफाई, विद्युत, कुलर, पंखे, एवं शौचालय व्यवस्था दुस्त रखने का सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मतगणना स्थल पर जाने वाले रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

मतगणना स्थल पर जाने वाले रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

केन्द्रीय बल के साथ अन्य पुलिस बल रहेगा मतगणना स्थल पर तैनात

गाजीपुर। चार जून को जंगीपुर मंडी में होने वाली मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से मंडी समिति जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा मंडी समिति के आसपास पुलिस व पीएसी के साथ ही सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। चार जून को आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना होनी है। मंडी समिति में होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। मंडी समिति में मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंडी समिति जाने वाले मार्गों पर वाहनों के लिए पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट किया जाएगा। हाईवे तेरा अरशदपुर जंगीपुर से कोई भी वाहन नवीन मंडी जंगीपुर की तरफ नहीं जाएगा। यादव मोड जंगीपुर से कोई भी वाहन नवीन मंडी की तरफ नहीं जाएगा। तारनपुर मोड जंगीपुर से कोई भी वाहन नवीन मंडी की तरफ नहीं जाएगा। देवकठिया पुल के नीचे जंगीपुर की तरफ से कोई भी वाहन मंडी की तरफ नहीं चलेगा। देवकठिया एफसीआई गोदाम जंगीपुर से कोई भी वाहन नवी मंडी तरफ नहीं चलेगा। बिलैचिया तिराहा कोतवाली से कोई भी वाहन नवीन मंडी जंगीपुर की तरफ नहीं जाएगा। अंधऊ चेक पोस्ट तिराहा कोतवाली से कोई भी वाहन नवीन मंडी जंगीपुर की तरफ नहीं जाएगा। यह रूट डावर्जन आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं रहेगा। मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी और एजेंट अधिकृत वाहन पास जिसके पास है उसके उपर यह रूट डायवर्जन नहीं लागू होगा। जंगीपुर के सभी लोग इस परिस्थिति में मोहम्मद पुर चौराहा से जंगीपुर की तरफ जाएंगे। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के दौरान सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना दिलदारनगर के ग्राम खजुरी मे 2 जून 2024 को प्रेम प्रंसग को लेकर चाकू से हमला करने पर मजरूब अब्बास खान पुत्र हसनैन खान निवासी खजुरी थाना दिलदारनगर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसमें सम्बन्धित अभियुक्त जुनैद खान पुत्र शाहनवाज खान निवासी खजुरी थाना दिलदारनगर को ग्राम खजुरी के ग्रामीणों द्वारा ईदगाह खजुरी से पकड़ कर थाना दिलदारनगर पर सोमवार की रात 20.30 बजे लाया गया। जिसे गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्य़वाही थाना द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस शामिल रही।

डीएम ने रवानगी स्थल का किया निरीक्षण,दिया निर्देश

12 हजार नौ सौ मतदान कर्मी कराएंगे मतदान

पैरामिलिट्री फोर्स सहित अन्य फोर्स रहेगी बूथों पर तैनात

1472 बूथों की होगी वेबकाटिंग

डीएम ने रवानगी स्थल का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने पोलिंग पार्टी रवानगी कार्यो से अवगत होते हुए मतदान सामाग्री वितरण प्रणाली की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आज 373-जखनियां (अ0जा0) हेतु, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0), 374-सैदपुर (अ0जा0) हेतु पी0जी0कालेज, गोराबाजार, 375-गाजीपुर, न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 376- जंगीपुर हेतु न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 377- जहूराबाद हेतु , स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, 378-मोहम्मदाबाद हेतु, रामलीला मैदान, लंका एवं  379-जमानियां हेतु राजकीय पालिटेक्निक कालेज  का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जून को सातवे एवं अंतिम चरण का मतदान होना है। मतदान प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक होगा। इस हेतु आज जनपद के विभिन्न स्थानो से विधान सभावार पोलिंग पार्टियो की रवानगी हो रही है। पूर्वान्ह 10 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत पीठासीन अपनी-अपनी मतदान समाग्रियो प्राप्त कर अपना हस्ताक्षण कर चुके है। उन्होने बताया कि  मतदान कराये जाने हेतु लगभग 12900 मतदान कार्मिको को लगाया गया साथ ही रिजर्व कार्मिको को भी रखा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पैरामिलिट्री व अन्य जिलो से आयी हुई स्टेट पुलिस की तैनाती की गयी है जिनकी ड्यूटी रवानगी स्थल पर ही चस्पा है। वही से अपने-अपने टीम के साथ ड्यूटी स्थलो पर प्रस्थान करेगे। सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर /जोन से सम्बन्धित पोलिंग पार्टियां की रवानगी करायेगें। सभी क्रिटिकल बूथो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम है 1472 ऐसे बूथ है जहां वेबकाटिंग कराया जायेगा, इन बूथो पर मतदान निर्वाचन आयोग की निगरानी होगा। उन्होने बताया कि मौसम बेहद गर्म है इस हेतु डिस्पैच सेन्टरो पर पेयजल एवं ओ आर एस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा गर्मी से बचाव हेतु कार्मिको प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित भी किया गया है रवानगी स्थलो पर मेडिकल टीम भी एक्टिव मोड पर है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी,  समस्त ए आर ओ, तहसीलदार , एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

12 हजार नौ सौ मतदान कर्मी कराएंगे मतदान, डीएम ने दिया निर्देश

12 हजार नौ सौ मतदान कर्मी कराएंगे मतदान

पैरामिलिट्री फोर्स सहित अन्य फोर्स रहेगी बूथों पर तैनात

1472 बूथों की होगी वेबकाटिंग

डीएम ने रवानगी स्थल का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने पोलिंग पार्टी रवानगी कार्यो से अवगत होते हुए मतदान सामाग्री वितरण प्रणाली की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आज 373-जखनियां (अ0जा0) हेतु, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0), 374-सैदपुर (अ0जा0) हेतु पी0जी0कालेज, गोराबाजार, 375-गाजीपुर, न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 376- जंगीपुर हेतु न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आर0टी0आई0), 377- जहूराबाद हेतु , स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, 378-मोहम्मदाबाद हेतु, रामलीला मैदान, लंका एवं  379-जमानियां हेतु राजकीय पालिटेक्निक कालेज  का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जून को सातवे एवं अंतिम चरण का मतदान होना है। मतदान प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक होगा। इस हेतु आज जनपद के विभिन्न स्थानो से विधान सभावार पोलिंग पार्टियो की रवानगी हो रही है। पूर्वान्ह 10 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत पीठासीन अपनी-अपनी मतदान समाग्रियो प्राप्त कर अपना हस्ताक्षण कर चुके है। उन्होने बताया कि  मतदान कराये जाने हेतु लगभग 12900 मतदान कार्मिको को लगाया गया साथ ही रिजर्व कार्मिको को भी रखा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पैरामिलिट्री व अन्य जिलो से आयी हुई स्टेट पुलिस की तैनाती की गयी है जिनकी ड्यूटी रवानगी स्थल पर ही चस्पा है। वही से अपने-अपने टीम के साथ ड्यूटी स्थलो पर प्रस्थान करेगे। सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर /जोन से सम्बन्धित पोलिंग पार्टियां की रवानगी करायेगें। सभी क्रिटिकल बूथो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम है 1472 ऐसे बूथ है जहां वेबकाटिंग कराया जायेगा, इन बूथो पर मतदान निर्वाचन आयोग की निगरानी होगा। उन्होने बताया कि मौसम बेहद गर्म है इस हेतु डिस्पैच सेन्टरो पर पेयजल एवं ओ आर एस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा गर्मी से बचाव हेतु कार्मिको प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित भी किया गया है रवानगी स्थलो पर मेडिकल टीम भी एक्टिव मोड पर है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी,  समस्त ए आर ओ, तहसीलदार , एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

1 जून को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

1 जून को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

गाजीपुर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के दिये गये निर्देश के अनुपालन में उ०प्र० शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा निर्गत विज्ञप्ति के दृष्टिगत 1 जून 2024 को लोक सभा चुनाव सामान्य निर्वाचन-2024 के सप्तम् चरण के अन्तर्गत जनपद में होने वाले लोक सभा चुनाव के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अतएव उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश द्वारा 1 जून 2024 को न्यायिक अधिष्ठान गाजीपुर में सार्वजनिक अवकाश घोषित गया है. उक्त तिथि को न्यायिक अधिष्ठान, गाजीपुर के समस्त न्यायालय / कार्यालय, बाह्य न्यायालय/कार्यालय सैदपुर व मुहम्मदाबाद एवं ग्राम न्यायालय / कार्यालय जखनियां व जमानियां बन्द रहेंगे।

डीएम ने की जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ बैठक

डीएम ने की जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ बैठक

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे गुरूवार को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटो की बैठक स्वामी सहजानन्द पी जी कालेज के सभागार  मे सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने पदीय दायित्व को बहुत गम्भीरता एवं सजगता से लेते हुए कार्य करने का निर्देश दिया तथा छोटी से छोटी बात को भी गम्भीरता से लेने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी पार्टी के लिए पक्ष या विपक्ष मे नही बोलना है ना ही कोई कमेन्ट करना है। कौन जीत रहा है कौन हार रहा है। सामने वाले को यह महसूस होना चाहिए कि आप निष्पक्ष कार्य कर रहे है। लॉ एवं आर्डर का पालन अवश्य करना/कराना है इस हेतु आपको मजिस्ट्रेट का पावर दिया गया है। सभी अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर लें यदि कही भी अनावश्यक समाग्री,मलवा है तो सम्बन्धित ए0 आर0 ओ0 को सूचित कर हटवाने का निर्देश दिया।  सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को अपने-अपने क्षेत्रों के वी0एल0ओ के नाम व मोबाइल नं0 अवश्य रखे जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसका सदुपयोग हो सके। उन्होने कहा कि पूरे निर्वाचन की प्रक्रिया मे सेक्टर मजिस्ट्रेट का महत्वपूर्ण कार्य होता है। कोई मतदान कार्मिक मतदान के दौरान बिमार पड़ता है तो तत्काल उसकी सूचना ए0 आर0ओ0 को देते हुए उसका उपचार कराया जाये। यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये की वेवकास्टिंग वाले बूथो पर मतदान के दिन प्रातः 05 बजे से मतदान समाप्ति तक किसी भी दशा में कैमरा बन्द न होने पाये। उन्होने कहा कि  निर्वाचन प्रकिया को सम्पादित करने हेतु निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो इस हेतु आप का पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। कोई ऐसी भाषा का प्रयोग नही करेगे जिससे आपकी निष्पक्षता उजागर हो। भारत निर्वाचन आयोग के सभी आदेशो का शत प्रतिशत पालन करते हुए कार्य करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के कार्य के विषय मे जानकारी होनी चाहिए इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बुकलेट का अध्ययन अवश्यक कर लिया जाय। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ए0आर0ओ सदर एवं जंगीपुर, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, परियोजना निदेशक राजेश यादव, सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

15 जून तक बंद हुआ आंगनबाड़ी केंद्रों के प्री स्कूल

15 जून तक बंद हुआ आंगनबाड़ी केंद्रों के प्री स्कूल

गाजीपुर। गर्मी के इस मौसम में लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप जिसके चलते जनपद के समस्त विद्यालय 25 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बंद हो चुके हैं। ऐसे में अधिकतर आगनबाडी केंद्र परिषद विद्यालयों में संचालित होते हैं। जिसके मद्देनज़र अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 25 मई से 15 जून तक प्री स्कूल संचालन बंद करने के साथ आंगनवाड़ी के बच्चों को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला अधिकारी ने 25 मई से जनपद के समस्त विद्यालयों के बंद करने का आदेश दिया था। उसी के क्रम में गाजीपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में चलने वाले प्री स्कूल का संचालन भी अब आगामी 15 जून तक बंद कर दिया गया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की दशा में केंद्र पर पूर्व की भांति समिति के माध्यम से टी एच आर, वितरण और वीएचएसएनडी सत्र के दौरान लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य शासकीय कार्यों के साथ-साथ समुदाय आधारित गतिविधि आयोजन कैलेंडर के अनुसार पूर्व निर्धारित तिथियां के अनुसार संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों तथा लोकसभा निर्वाचन 2024 में आवश्यक कार्य जो सौपे जाएंगे उसका निर्वहन भी किया जाना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी।

Uttar Pradesh Fast News