गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की 29 मई को अपराह्न नगर में आयोजित होने वाले रोड शो के सफल संचालन व्यवस्था टोली की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई । बैठक को संबोधित करते हुए रोड शो प्रभारी बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि मा अमित शाह जी सातवें व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार बंद होने से एक दिन पूर्व 29 मई को गाजीपुर नगर में रोड शो करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बैठक में बताया कि अमित शाह पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का शुभारंभ करेंगे यह रोड शो ऐतिहासिक होगा।
बैठक में गाजीपुर सदर विधानसभा के सहेड़ी ग्राम निवासी बसपा कार्यकर्ता चंद्रदेव राम, मनोज कुमार तथा अमरजीत भारती ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पार्टी पटका पहनाकर उनको सदस्यता ग्रहण कराया।
बैठक में सहारनपुर विधायक राजीव गुम्बर, विनोद अग्रवाल, अश्वनी पांडेय, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय,सुनील गुप्ता,अच्छेलाल गुप्ता,हजारी प्रसाद वर्मा,नन्दू कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, रामेश्वर तिवारी,आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वरो की बैठक
लोकसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वरो की बैठक सम्पन्न।
बैठक की अध्यक्षता स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय वी नायक, व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा तथा पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह के द्वारा की गयी
सभी निर्वाचन गतिविधियां चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में होना चाहिये: अजय वी नायक
सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होने चाहिये ताकि लोकतंत्र में सभी अपने मत का प्रयोग भयमुक्त माहौल में कर सकें। पुलिस प्रेक्षक (विशेष)
कैश, लीकर आदि की तथा बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जाये। व्यय प्रेक्षक (विशेष)

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव 75-गाजीपुर तथा 70-घोषी के लिये नियुक्त विशेष ऑब्जर्वर की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक, व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा तथा पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह मौजूद रहे। विषेश सामान्य प्रेक्षक अजय वी0 नायक द्वारा बूथ के अंदर मोबाइल फोन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने तथा मतदान केन्द्रो के आस-पास भीड़ भाड़ न रहे का निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि वोट करने के दौरान वोटिंग कम्पाउण्ड के अन्दर एक व्यक्ति से अधिक मौजूद न रहे चाहे वो वी0वी0आई0पी क्यो न हो। उन्होंने चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के क्रम में सभी बूथों पर कार्मिक तथा पुलिस फोर्स की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। स्पेशल ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह द्वारा कहा गया कि मतदान के दौरान सुरक्षा के सभी व्यापक प्रबंध होना चाहिये ताकि सभी लोग लोकतंत्र में पूरी भयमुक्त होकर सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बनरेबल/क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया ताकि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके। विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा द्वारा सभी प्रत्याशियों के खर्चों पर विशेष नजर रखने तथा प्रत्याशियों के रोड शो की वीडियो, फोटो आदि की बारीकी से विश्लेषण करने तथा एम्बुलेंस, कैश केरी वैन, बॉर्डर आदि की सघन चेकिंग को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा लोकसभा गाजीपुर निर्वाचन हेतु बनाये गये मतदान केंद्रों, बूथों तथा मतदाताओं की संख्या आदि सहित निर्वाचन संबंधित समस्त तैयारियों की जानकारी पी पी टी के माध्यम से दी गयी। उन्होंने बताया की समस्त चिह्नित मतदान केंद्रों/ क्रिटिकल बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा की गयी है। सकुशल निर्वाचन हेतु निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित है जिसके माध्यम से शिकायतों हेतु टोल फ्री नंबर 1950, सी-विजिल, स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता तथा सोशल मीडिया, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वोटर गाइड, मतदाता पर्ची का भी शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत की पुलिस फोर्स की व्यवस्थाओं सुनिश्चि है। बैठक में लोकसभा गाजीपुर के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनन्त लाल ज्ञानी, व्यय प्रेक्षक भवानी शंकर मीणा, लोक सभा 70-घोषी के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल कुमार सिंह, व्यय प्रेक्षक शिवकुमार सालुंकेय, पुलिस प्रेक्षक, सहित मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इन लोगों के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा
इन लोगों के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा
गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अति वरिष्ठ एंव दिव्यांगजनो हेतु होम वोंटिग की व्यवस्था है जिसमें मतदान हेतु 85 वर्ष के उपर के मतदाता एंव 40 प्रतिशत के उपर के दिव्यागजनो द्वारा फार्म 12 डी भरकर जमा किया गया है। जिस क्रम मे 26 मई से 28 मई तक घर-घर जाकर फार्म 12 डी भरे हुए मतदाताओ का मतदान पोस्टल बैलेट से कराया जा रहा है। इसी क्रम में अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन की माता मगनेश्वरी देवी (उम्र-96), पत्नी बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह, संस्थापक, पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर ने भारत निर्वाचन आयोग की अति वरिष्ट जनों हेतु होम वोटिंग योजना के तहत घर से अपना मतदान पूर्ण किया। मगनेश्वरी देवी ने अबतक के प्रत्येक चुनाव में बूथ तक जाकर अपने मताधिकार को पूर्ण किया है। उन्होंने समस्त युवाओं, वृद्धजनों एवं समस्त मतदाताओं से मतदान करने की अपील की एवं चुनाव आयोग की इस सुविधा की सराहना की। साथ में लल्ली सिंह (उम्र,94), पत्नी स्व० वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी अपने मताधिकार को पूर्ण किया। अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन ने गाजीपुर के समस्त मतदाताओं से अपने मतदान को संपन्न करने का आग्रह किया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा शोध संस्थान एवं पी० जी० कॉलेज गाजीपुर के सभी वर्तमान छात्रों और बाहर कार्यरत पूर्व छात्रों से अनुरोध किया की वे चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना सुनिश्चित करें तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने हेतु अपर महाधिवक्ता महोदय ने छात्रों एवं पूर्व छात्रों से संपर्क कर मताधिकार के लिए आग्रह एवं प्रेरित किया।
सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित किया


सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित किया
अखिलेश यादव बोले
इंडिया गठबंधन सरकार आई तो अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे
उत्तर प्रदेश की 80 सीटें जिताओ और भाजपा को भगाओ
बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है
लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है

गाजीपुर। सोमवार को आरटीआई मैदान में अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीएसपी अंदर ही अंदर मिली हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह संविधान बचाने का भी चुनाव है। बीजेपी और बीएसपी ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है। इसलिए सावधान हो जाइए। वह गाजीपुर जिले के आरटीआई मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एंबुलेंस की सर्विस को भी बर्बाद कर दिया। पुलिस को लेकर के भी हम लोगों ने व्यवस्था बनाई थी, जो बर्बाद हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग भी जान गए हैं कि 4 जून के बाद उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। इसीलिए लखनऊ वाले तो लखनऊ वाले दिल्ली वालों की भी भाषा बदल गई है। हम इन बीजेपी वालों को कहना चाहते हैं 4 जून के बाद न केवल मंत्री मंडली बदलेगी, मंत्रिमंडल भी बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलने का काम होगा। अखिलेश ने कहा कि जो लोग 400 का नारा लगा रहे थे, अगर गणित समझोगे तो आप समझ में आएगा कि 543 सीट में 400 सीट पर भी नहीं जीत पा रहे हैं। अब तो जिस तरह का गुस्सा 140 करोड़ की जनता में है, उससे तो लग रहा है इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी। क्या कहते हैं कि दो शहजादे वोट करने निकले हैं, हम उनको कहना चाहते हैं, जो हम लोगों को दो शहजादे बोल रहे हैं, इस बार दोनों शहजादे मिलकर के शह उन्हें दे रहे हैं।


देखें गाजीपुर से अखिलेश यादव का लाइव प्रसारण
गाजीपुर। गाजीपुर 75 लोकसभा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का लाइव प्रसारण।
स्वामी सहजानंद पीजी की छात्रा ने जीता रजत पदक
स्वामी सहजानंद पीजी की छात्रा ने जीता रजत पदक

गाजीपुर। तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी चेन्नई, तमिलनाडु में चल रहे आल इंडिया यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले की छात्रा ने रजत पदक अपने नाम कर जिले, विश्वविद्यालय तथा प्रदेश को गौरवान्वित किया है। बताते चलें कि दिनांक 20 मई से 25 मई 2024 तक आयोजित कार्यक्रम में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा जसविंदर कौर ने 69 किग्रा भार वर्ग में कुल 545 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि जसविंदर कौर ने भारतीय पवार लिफ्टिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया था। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की तेरह सदस्यीय टीम में टीम में कुल 6 महिला और 7 पुरुष वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। टीम मैनेजर डा. विजय कुमार राय ने सूचना भेजी है कि अभी और खिलाड़ी पदक प्राप्त करने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। जसविंदर की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक- कर्मचारियों सहित सचिव कुणाल शर्मा तथा प्राचार्य प्रो. वी के राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। टीम के वापस आने पर महाविद्यालय द्वारा टीम के खिलाड़ियों व टीम कोच संजय राय को सम्मानित किया जाएगा।
राकेश त्रिवेदी और सरिता अग्रवाल ने चलाया स्वच्छता अभियान
प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं बल्कि विश्व के मजबूत नेता हैं:राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को भाजपा ने पूरी ताकत के साथ रैली को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के शास्त्रीनगर मे लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा एवं परिसर पर स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शास्त्री जी के प्रतिमा एवं परिसर की साफ सफाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया और झाड़ू लगाया। इस अवसर पर राकेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश नहीं बल्कि विश्व के मजबूत नेता हैं उनकी सभा में आने के लिए लोग बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता आज जन आंदोलन बन चुका है। इस अवसर पर शास्त्री नगर चौक पर राहगीरों को आमंत्रण पत्र देकर रैली मे आने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अजय कुशवाहा, गर्वजीत सिंह,कमलेश बिंद, पियूष सिंह, शैलेंद्र सिंह,देव पांडेय,शशि शर्मा, संतोष पाठक,मिनू मौर्य सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
रुके हुए विकास को बढ़ाना मेरा लक्ष्य: पारस नाथ

बिरनो। भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय रोज-रोज लगातार 10 से 12 गांवों में जन चौपाल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए अपने पक्ष मे मतदान का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को
पाण्डेय पुर राधे , नसरतपुर, बिहरा,बरेंदा, हरहरी,गोबिंदपुर, पिपनार, बहलोलपु,नेवादा ,मरदह व भोजापुर गांवों मे जन चौपाल को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं, किसानो, नौजवानों एवं गरीबों की समस्याओं को सुलझाने का पूरा पूरा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मनोज सिन्हा के द्वारा शुरू गाजीपुर के रुके हुए विकास को बढ़ाना मेरा लक्ष्य है।
इस अवसर पर अवधेश राजभर, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, शैलेश राम, शशिकांत शर्मा (मीडिया प्रभारी)विवेकानंद पांडेय ,धर्मेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, अंबिका राजभर, बृजेश राजभर, बृजेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय, रामाश्रय राय, श्रीकांत राय, पंकज राय, सुनील कुशवाहा, प्रमोद राय आदि लोग उपस्थित थे।
राज्यसभा सांसद ने की अपील
राज्यसभा सांसद ने की अपील

गाजीपुर। राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने शुक्रवार को छावनी लाइन के कलौता, सरैया, गंगा विशुनपुर और सेमरा चक फैज में घर- घर सम्पर्क कर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गाजीपुर का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पांचवी बार आगमन जनपद की धरती पर हो रहा है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छी लाल गुप्ता मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सूर्य नाथ यादव, रौनक राय, मुरली कुशवाहा, पुनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
गाज़ीपुर में इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री,भारत सरकार के आगमन के दृष्टिगत 25 मई को बाहरी डायवर्जन किया गया है। कठवा मोड (कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नहीं जायेगा।सभी वाहनों को कासिनाबाद की तरफ मोड़ दिया जायेगा), जंगीपुर (कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नहीं जायेगा, सभी वाहनों को अरशदपुर मोड़ (हाईवे कट) व कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जायेगा, चौकिया मोड़ (कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नहीं जायेगा), महराजगंज हाइवे (कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नही जायेगा), फॉक्सगंज आदर्श बाजार (कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नही जायेग), बिलैचिया मोड (कोई भी भारी वाहन बद्रीचन्द्र पोखरा की तरफ नहीं जायेगा),
कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहन व आपातकालीन वाहन को छोड़कर
आन्तरिक डायवर्जन / यातायात व्यवस्था हेतिमपुर मोड (कोई भी भारी वाहन जैसे बस आदि पुलिस लाइन की तरफ नहीं जायेगा, सैनिक चौराहे की तरफ मोड़ दिया जायेगा), पी०जी० कालेज (कोई भी छोटी व बड़ी वाहन पी0जी0 कालेज से पुलिस लाइन की तरफ नही जायेगा), नॉरकोटिक्स चौराहा (किसी भी प्रकार का वाहन VVIP वाहन को छोड़कर कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जायेगा), आर०टी०आई० चौराहा (किसी भी प्रकार का वाहन VVIP वाहन को छोडकर कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जायेगा), विकास भवन चौराहा (कोई भी वाहन VVIP वाहन को छोड़कर कार्यक्रम स्थल की तरफ नही जाएगा), खजुरिया तिराहा (कोई नी वाहन VVIP वाहन को छोड़कर कार्यक्रम स्थल की तरफ नही जाएगा), सैनिक चौराहा (कोई भी भारी वाहन आर०टी०आई० चौराहे की तरफ नहीं जाएगा), काली माता मन्दिर (पी0डब्ल्यू0डी० गेस्ट हाउस के पीछे)- कोई भी वाहन नारकोटिक्स चौराहे की तरफ नहीं जायेगा, दुर्गा मन्दिर गोरा बाजार (कोई भी वाहन गोरा बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जायेगा), हनुमान मन्दिर गोरा बाजार (कोई भी वाहन गोरा बजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जायेगा), हनुमान मन्दिर सरैया पुलिस लाइन के बगल (कोई भी वाहन पुलिस लाइन की तरफ नही जायेगा), विशेश्वरगंज चौराहा (कोई भी भारी वाहन अफीम फैक्ट्री / पुलिस आफिस की तरफ नहीं जायेगा, लंका की तरफ मोड़ दिया जायेगा),. लंका तिराहा (काई भी भारी वाहन सांसद तिराहे की तरफ नहीं जायेगा, लंका मैदान की तरफ मोड़ दिया जायेगा), बड़ी बाग चुंगी (कोई भी भारी वाहन सिचाई विभाग की तरफ नहीं जायेगा पार्किंग की तरफ मोड़ दी जायेगा।
उक्त डायवर्जन आपातकालीन वाहन पर लागू नही होगा।
शहर के अन्दर किसी भी ट्रकों का प्रवेश वर्जित रहेगा।