संविधान दिवस पर एडीएम ने दिलाई शपथ, कहा..

गाजीपुर। देश भर में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है जिसके परिपेक्ष्य में रविवार को जनपद में संविधान दिवस रायफल क्लब सभागार में अपर जिलाधिकारी वि0/र0 अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी सदर एवं समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पर संविधान दिवस पर सभी के साथ शपथ दिलायी। उन्होने बताया कि संविधान को पूरा होने में 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था जिसके बाद यह 26 नवंबर 1949 में बनकर तैयार हुआ। इसके बाद इसे लागू होने में कुछ समय लगा। अंत में हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। जिसके बाद से ही इस दिन को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान माना जाता है।

संविधान की उद्देशिका का शपथ दिलाने के उपरान्त बताया कि आज डा0 बी0आर0 आम्बेडकर ने 25 नवम्बर सन् 1949 को संविधान सभा के अंतिम भाषण में कहॉ था कि ”संविधान चाहे जितना अच्छा हो यदि उसे संचालित करने वाले लोग बुरे है तो वह निश्चित बुरा हो जाता हैं और यदि उसे संचालित करने वाले लोग अच्छे है तो वह संविधान निश्चित अच्छा होता है”। इस संगोष्ठि में संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्त्तव्यो, महात्मा गांधी, डा0 भीमराव अम्बेडकर एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के विचारों से समस्त कर्मचारीगण को अवगत कराया गया व उनके आदर्शो को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सांसद ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र, दिलाई शपथ, कहा….

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत राजापुर में सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर रविवार को शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। सरस्वती शिशु मंन्दिर राजापुर के छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागतगीत की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि ने राजापुर में सांसद निधि से एक खेल मैदान की घोषणा की। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आधारित विशेष वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के व्यक्तव्यो को सुना व देखा गयां। कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपना सम्बोधन व्यक्त करतेे हुए कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएॅ संचालित होती है उसका लाभार्थी प्रत्येक पात्र व्यक्ति बने। उन्होने कहा कि पहली बार इस  देश के  प्रधानमंत्री पर जनता का भरोसा पैदा हुआ है कि जो कहता है, वो दिखता है।  जो लोकतंत्र के शक्ति शाली होने का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होने कहा कि यह करईल क्षेत्र की धरती जो दुनिया की सबसे उपजाऊ किस्म की धरती है जो पहले मगही नदी के जल जमान से ग्रस्त थी, यहां खेती नही हो पाती थी, मैने प्रशासनिक अधिकारियो से वार्ता की और कहा कि  मगही नदी को मगही नदी के पेटा में कताई कराकर जल का प्रवाह कराने की जरूरत है और ऐसा ही हुआ। आज करईल के क्षेत्र में हरियाली देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। उन्होने जनपद में मोटे अनाज के उत्पादन की बात कहते हुए गाय पालन पर भी बल दिया। उन्होने कहा कि मोटे अनाज की मांग आज विदेश मे भी है क्योकि आज लोगो को ज्ञान हो गया है कि  मोटे अनाज  के सेवन से स्वास्थ सबल रहता है। उन्होने कहा कि मैने फैसला किया है कि गंगा नदी के किनारे 5 किमी के दायरे में प्राकृतिक खेती होगी उसके लिए 6000 हजार रूपये अनुदान सरकार से किसानो को मिलेगा। उन्होने कहा कि लोकतंत्र की ताकत को शक्तिशाली बनाने के लिए ग्राम सभा से लेकर लोकसभा तक की शक्ति, शक्तिशाली रहनी चाहिए।

भारत सरकार की योजनाओ को आगे बढाने लिए लोकतंत्र की निचली ताकतो को कठोर बनाना पड़ेगा तब जाकर भारत ताकतवर होगां । उन्होने कहा कि जब दुनिया की अर्थ व्यवस्था तबाह (कोरोना काल) में हो गयी थी तब इस देश के किसानो ने अपने पराक्रम के बल पर 42 फीसदी खेती का उत्पादन बढा दिया। आज उसी की देन है कि दुनिया के किसी भी देश में इतनी ताकत नही है जो अपने देश के नागरिको को मुफ्त में अनाज दे सके। प्रधानमंत्री ने यह कर दिखाया और अपने देशवासियों के लिए निःशुल्क अन्न योजना चलाई। प्रधानमंत्री का  मकसद है कि किसी भी गरीब का अन्न  के अभाव मे मृत्यु न हो। उन्होने कहा कि भारत में विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सारी योजनाओ को गॉव-गॉव मे संवाद के माध्यम से पहुचाना, विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। उन्होने कहा कि भारत गॉव से जाना जाता है, भारत गाय से जाना जाता है, भारत गीता से जाना जाता है। हिन्दुस्तान दिल्ली, बम्बई, कलकत्ता मे नही बसता बल्कि हिन्दुस्तान साढे छः लाख गॉव मे बसता है। हिन्दुस्तान के विकास का रास्ता गॉव से होकर निकलता है। देश को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, सास्कृतिक समृद्धि के मुकाम तक पहुचाना है तो परिवार को टूटने से बचाये क्योकि यही आत्म निर्भर भारत, स्वाभीमानी, सबल भारत उसी परिवार से ही निकलता है। इस दौरान विनोद राय, राजेश राय (बागी), कमलेश राय, विजय शंकर राय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम मे अपने-अपने सम्बोधन व्यक्त किये। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने पात्र लाभार्थियो को सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया एवं   गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एव बच्चो का अन्नप्रासन  किया । अन्त मे मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपत दिलाई। आभार परियोजना निदेशक राजेश यादव ने व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डी सी एन आर एल एम, एल डी एम, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नवापुरा साईं मंदिर ट्रस्ट को लेकर मोहल्ले वासियों का फूटा गुस्सा

गाजीपुर। नवापुरा स्थित साईं मंदिर को लेकर ट्रस्टी और मोहल्ले वासियों में काफी दिनों से मन्दिर के देखरेख और चंदा के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर रविवार को मोहल्ले वासियों का गुस्सा फूट पड़ा और ट्रस्टी विजय कुमार के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने एक आकस्मिक बैठक बुलाया। इस दौरान मंदिर में लगे दान पेटिका में आने वाले दान और मन्दिर के देखरेख व्यवस्था को लेकर चर्चा किया गया। मोहल्ले वासियों ने दान पेटिका को लेकर विजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है।

बताते चलें कि साई मंदिर में दान पेटिका में आने वाले दान को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। ट्रस्टी विजय कुमार गुप्ता के द्वारा पिछले कई सालों से इसका हिसाब सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने तहसील दिवस में भी सदर एसडीएम को पत्र देकर इस मामले से अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर आज इन लोगों ने बैठक किया और निर्णय लिया कि एक बार फिर से जिला प्रशासन की मदद लेकर दानपेटिका को सार्वजनिक रूप से खुलवाने का कार्य किया जाएगा।

नवापुरा निवासी चंदन गुप्ता सहित अन्य ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगले रविवार को पूरे मोहल्ले वासियों के समक्ष जिला प्रशासन के सहयोग से दान पेटीका को सार्वजनिक रूप से खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मोहल्ले वासियों में राजकुमार कुशवाहा, मनोज चौहान, आशीष गुप्ता पिंटू, अजय गुप्ता, ओपी यादव, शिव यादव, बनारसी बिंद, रवि मौर्य, अनिल कुशवाहा, मनोरमा देवी, ज्योति गुप्ता, हेमलता, विद्या देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक बार पुनः प्रचंड बहुमत से होगी भाजपा की सरकार:एमएलसी चंचल

गाज़ीपुर।वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विवेकानंद नगर बूथ संख्या 199 पर बूथ अध्यक्ष विनय उपाध्याय के आवास पर शनिवार को वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि जो 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाहित परिवर्तित निवास स्थान, बूथ के अंतर्गत निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि का सहयोग अपेक्षित है। वोटर चेतना महाअभियान से आने वाले लोकसभा चुनाव में नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और फिर एक बार पुनः देश में प्रचंड बहुमत वाली भाजपा की सरकार होगी।
इस अवसर पर शशिपाल सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सुधीर मिश्रा, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, चुन्नू श्रीवास्तव, सुधीर मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक,अमित नागवंशी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

अपनी कार्यशैली मे सुधार करें नहीं तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे:-सीडीओ

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य कि अध्यक्षता मे सीएम डैशबोर्ड से विकास कार्यों कि समीक्षा बैठक शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन मे संम्पन्न हुई। बैठक मे विभागवार समीक्षा के उपरान्त विभिन्न विभागों कि सेवाओं, योजनाओं, परियोजनाओं को ऑनलाइन इंट्रीगेट कर उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए एक नया पोर्टल सीएम डैशबोर्ड विकसित किया गया है। सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री डैश बोर्ड कि समीक्षा विभागवार हो रहीं है। मुख्यमंत्री कमाण्ड बोर्ड से इसकी मॉनिटरिंग होती है। उन्होंने कहां कि समीक्षा का प्रारूप एवं प्रशिक्षण आपको दिया गया है।

अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने कहां जो विभाग मुख्यमंत्री डैश बोर्ड मे बी0 व सी0 श्रेणी मे आ रहे है, यह उनकी लापरवाही है। उन्होंने अधिकारियो को हिदायत दी कि अपनी कार्यशैली मे सुधार करें, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। इस कार्य मे किसी प्रकार कि लापरवाही क्षम्य नहीं होंगी।  उन्होंने कहा है कि जो भी टारगेट दिया गया है उस लक्ष्य को प्राप्त करते हुए जनपद का परफॉर्मेंस प्रदेश मे सुधारना है। बैठक मे डी एफ ओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डी पी आर ओ, अधिशासी अभियंता विद्युत जिला कार्यक्रम अधिकारी, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस ने एक अभियुक्त को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार किया। शनिवार को करण्डा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मैनपुर गांव से गोशन्देपुर वाले रास्ते पर गांव के बाहर तिराहे पर एक पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम निखिल सिंह पुत्र इन्द्रेश सिंह निवासी ग्राम मैनपुर थाना करण्डा है। अभियुक्त के उपर करंडा थाना मे कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना करण्डा, हेड कांस्टेबल रामप्रताप सिंह, हे.का. रामप्रताप सिंह, कांस्टेबल आजाद हिन्द, कां. विशाल और का. शिव कुमार मौर्या शामिल रहे।

पहले स्थान पर सनशाइन स्कूल तो दूसरे स्थान पर रहा शाह फैज स्कूल

वाद-विवाद प्रतियोगिता


गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर जनपदीय वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। इस दौरान विद्यालय के निदेशक नदीम अदहमी ने फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, उसके बाद निदेशक द्वारा छात्रों को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के अनेक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें लूदर्स कान्वेंट स्कूल, सेंट जॉनस स्कूल, एवरग्रीन स्कूल, सनशाइन पब्लिक स्कूल, नवोदय विद्यालय तथा शाह फ़ैज पब्लिक स्कूल शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की समन्वयक नेहा कुरेशी ने किया। छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बहुत ही सराहनी रहा। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सनशाइन पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर शाह फैज पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान पर सेंट जॉन स्कूल रहा। सभा में विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षक गण एवं अन्य विद्यालयों से आए हुए शिक्षक उपस्थित थे। प्रतियोगिता के बाद छात्र-छात्राओं को पारितोषिक दिया गया। विद्यालय के समन्वयक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सभा का समापन राष्ट्रगान के द्वारा हुआ।

7 को होगा नमो कबड्डी प्रतियोगिता

नमो कबड्डी प्रतियोगिता 7 दिसंबर को

ग़ाज़ीपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता 7 दिसंबर को आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में डीडी पब्लिक स्कूल कादीपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला कबड्डी संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि यह कबड्डी प्रतियोगिता गाजीपुर में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह,महामंत्री धनंजय चौबे और जिला उपाध्यक्ष शुभांशु मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिला अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित दो टीमों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता नॉक आउट पद्धति पर आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मधूप राम, मुहम्मद अकरम, छोटे लाल यादव, लालजी सिंह, तारकेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

एसपी और सीडीओ ने थाना दिवस में सुनी फरियाद, दिया अफसरों को निर्देश

गाजीपुर। थाना दिवस पर एसपी ओमवीर सिंह एवं सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने शनिवार को थाना सैदपुर व थाना नंदगंज पर थाना पहुंच कर जन समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों तथा फरियादियों की समस्याओं को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। एसपी और सीडीओ ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए तथा मौके पर जाकर जांचोपरान्त शिकायत का समाधान किया जाये। कहा कि समस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना दिवस पर थाना में दर्जनों फरियादी मौजूद रहे। इस दौरान सैदपुर थाना प्रभारी और नंदगंज थाना प्रभारी मौजूद रहे।

एसपी ने कई थानाध्यक्षों का बदला कार्य क्षेत्र, शहर कोतवाल बने दीनदयाल

गाजीपुर। एसपी ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। उन्होंने कई दरोगाओं को इधर से उधर किया है। एक थाना इंचार्ज को एसपी ने लाइन भेजा है। एसपी ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को दीनदयाल पांडे को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इसके साथ ही श्याम जी यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक जमानिया, महेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक जमानिया से प्रभारी निरीक्षक सैदपुर, पवन कुमार उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक गहमर से प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर, अशोक कुमार मिश्रा को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक गहमर, कमलेश कुमार को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष शादियाबाद, कृपेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष बहरियाबाद से पुलिस लाइन, राजीव त्रिपाठी को चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज से थानाध्यक्ष रेवतीपुर, शैलेश मिश्रा को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर से पीआरओ एसपी, बागीश विक्रम सिंह को मॉनिटरिंग सेल से थानाध्यक्ष मरदह, प्रदीप कुमार सिंह को थानाध्यक्ष सुहवल से थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, वीरेंद्र कुमार बरवार को प्रभारी यूपी 112 से प्रभारी निरीक्षक बहरियाबाद, विजय प्रताप सिंह को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना नोनहरा, भूपेंद्र निषाद को चौकी प्रभारी गोराबाजार से थानाध्यक्ष नगसर और संतोष राय को थानाध्यक्ष नोनहरा से थानाध्यक्ष सुहवल की कमान सौंपी है।

Uttar Pradesh Fast News