गाजीपुर। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे यातायात माह के तहत एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सुरक्षित यातायात के लिए उन्हें भी अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी यातायात ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद एवं सीओ सिटी गौरव कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने बच्चों से जिम्मेदार बनने और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपनी जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग है।
यातायात प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाए और न ही चलाने दें। बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे में किसी को वाहन न चलाने दें। क्योंकि यातायात नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद एवं सीओ सिटी गौरव कुमार को अंगवस्त्रम भेंट किया गया।
जनपद में 23 नवम्बर से शुरू होगा सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान
स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर खोजेंगे टीबी रोगी, 221 टीम तैयार
अभियान में 20 प्रतिशत आबादी की होगी स्क्रीनिंग
संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर लक्षणयुक्त लोगों की भी होगी जांच
गाज़ीपुर।टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए क्षय रोग विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए टीबी की शीघ्र जाँच और इलाज पर पूरा जोर है। इसी के तहत विभाग एक बार फिर टीबी रोगियों को खोजने के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) यानि सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू करने जा रहा है। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक डॉ पिंकी जोवल ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा है। अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया – मिशन निदेशक के पत्र में माइक्रोप्लान तैयार कर संवेदनशील क्षेत्रों में 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक एसीएफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद की आबादी करीब 44.55 लाख है लेकिन विशेष अभियान के तहत 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी। टीबी के लक्षण युक्त (संभावित रोगियों) व्यक्तियों की जांच की जाएगी और जांच में टीबी की पुष्टि होने पर तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया – राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अन्तर्गत 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक यह अभियान चलेगा। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीबी रोगियों को खोजेंगे। माइक्रोप्लान तैयार किया जा चुका है। अभियान के लिए कुल 221 टीम और 43 सुपरवाइजार तैयार की गईं हैं। समस्त स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी संभावित क्षय रोगियों की जांच करेंगे और टीबी की पुष्टि होने पर 48 घंटे के अंदर उपचार शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया- अभियान के दौरान आवासीय परिसरों, जैसे अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसों और छात्रावासों में कैंप आयोजित कर टीबी के प्रति संवेदीकरण किया जाएगा और लक्षण युक्त व्यक्ति के स्पुटम (बलगम) के नमूने एकत्र किए जाएंगे । जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथलेश कुमार ने बताया – अभियान के दौरान माइक्रोप्लान के मुताबिक संवेदनशील क्षेत्रों (घनी बस्ती और स्लम एरिया) को कवर करते हुए जनपद की 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में मिलने वाले लक्षण युक्त व्यक्तियों की जांच की जाएगी। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर हर रोगी की सीबीनॉट जांच कराई जाएगी ताकि उसके लिए सटीक दवा का निर्धारण करने में आसानी हो। इसके साथ ही सभी रोगियों की शुगर और एचआईवी जांच भी की जाएगी और पूरा डेटा निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा । जनपद में क्षय रोग के मरीज – डॉ मिथलेश ने बताया कि वर्तमान में जनपद में करीब 3700 टीबी रोगी नोटिफ़ाइ हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर उपचार किया जा रहा है। साथ ही गोद लिए गए सभी क्षय रोगियों को हर माह पोषण पोटली भी प्रदान की जा रही है। निक्षय पोषण योजना में क्षय रोगियों को उपचार के दौरान हर माह 500 रुपये भी डीबीटी के द्वारा भेजे जा रहे हैं। क्षय रोग के बारे में जानें – दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में कभी-कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना, वजन कम होना और भूख न लगना टीबी के सामान्य लक्षण हैं।
ग़ाज़ीपुर।विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त के तत्वाधान में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पांच प्रखंड रेवतीपुर, भदौरा, जमानिया, बाराचवर, सदर गांधीपुरी मे कक्षा 6 से 8तक विद्यालय के बच्चों की रामायण संस्कार प्रतियोगिता परीक्षा ली गई। जिसमे हर प्रखंड से 100बच्चे सम्मलित हुए,जिसमें कुल 500बच्चे परीक्षा मे शामिल हुए। इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों मे रामायण के प्रति जागरूकता पैदा करना, उन धार्मिक पुस्तकों क़ो अपने जीवन के क्रिया कल्पों मे शामिल कराना तथा अपनी संस्कृति, धर्म, राष्ट्र के विकास मे योगदान देना और कराना है, इस रामायण परीक्षा के पालक विनीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे संम्पन्न हुआ जिसमे दिनेश चंद्र पाण्डेय जी प्रान्त सह सेवा प्रमुख काशी प्रान्त, विनोद उपाध्याय जिला अध्यक्ष, विपिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, राजेश उपाध्याय विभाग अध्यक्ष, सतीश विभाग संगठन मंत्री, दुर्गा वाहिनी जिला सह सयोजक कचन तिवारी ,दयाशकर तिवारी , बुद्धि नरायन के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
गाजीपुर।अर्हता तिथि 1 दिसम्बर के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबंधित कार्याे की समीक्षा बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक मे उन्होने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को शेष चार विशेष अभियान की तिथियां 25 व 26 नवम्बर एवं 02 व 3 दिसम्बर 2023 की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2023 तक प्राप्त फार्म 6, 7, व फार्म 8 सूची राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि इन तिथियों मे अब तक समस्त विधान सभा क्षेत्रो में फार्म 6 के 27961, फार्म 7 के 13524 व फार्म 8 के 4569 फार्म प्राप्त हुए है। उन्होने बताया कि बूथ लेवल एजेन्ट द्वारा एक बार में दस फार्म तथा पुनरीक्षण अवधि मे कुल 30 फार्म अपने से संबंधित बूथ पर जमा किया जा सकता है। उन्होने राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों से आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार निर्धारित प्रारूप पर विधान सभावार मतदेय स्थलों के आधार पर बी एल ए की नियुक्ति कर उपलब्ध कराने को कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों से पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन द्वारा कराए जा रहे कार्याे की कार्य प्रणाली पर यदि किसी को कोई कमियां या सुझाव हो तो बताने का आग्रह करे जिसे समय रहते सही करा लिया जाए। जिस पर सभी राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों ने जिला निर्वाचन के कार्याे की कार्य प्रणाली पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए संतुष्ट दिखे। उन्होने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 04 विशेष तिथियां निर्धारित है इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थनो पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जाएगा। उन्होने कहा कि विशेष तिथिया जिसमें 25 नवम्बर 26 नवम्बर 02 दिसम्बर एवं 03 दिसम्बर 2023 को बी एल ओ अपने-अपने बूथो पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होकर मतदाता सूची मे नये मतदाताओ के नाम जोड़वाने, संशोधित करवाने, का नियमानुसार कार्य सम्पन्न करायेगे। उन्होने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओ के लिए फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं, विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ के नाम जोड़ने हेतु फार्म-8 का उपयोग कराया जायेगा। उन्होने कहा किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाए, जिन मतदाताओ के नाम विलोपित किए जाने की कार्यवाही की जानी है।बैठक राजन प्रजापति भाजपा, राजेश कुमार यादव समाजवादी पार्टी , आदित्य नारायण सिंह कुशवाहा बसपा, रविकान्त राय कांग्रेस, जावेद अहमद आप पार्टी, अमेरिका सिंह यादव भाकपा, विजय बहादुर सी पी एम,एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित थे।
धूमधाम से मनाई गई सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश और लेखनी के देवता श्री चित्रगुप्त जी की वार्षिक पूजा
पुज्यपाद अघोर पीठाधीश्वर उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा के आशीर्वाद से संपन्न हुआ हवन व पूजन
जिलाधिकारी गाजीपुर श्रीमती आर्यका अखौरी ने सपरिवार किया दर्शन पूजन और किया वृक्षारोपण
गाजीपुर।श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट, गाजीपुर द्वारा आयोजित श्री चित्रगुप्त भगवान के वार्षिक सार्वजनिक पूजन समारोह प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में परंपरानुसार पूरे रीति रिवाजों के संग धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर के उपलक्ष में आयोजित महा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अयोध्या वृंदावन व सुल्तानपुर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियां के साथ-साथ स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांयकाल हवन एवं पूजनोपरांत भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की महा आरती के पश्चात पूज्यपाद अघोर पीठाधीश्वर उग्र चंडेश्वर “कपाली बाबा” द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के शुभारंभ की गई।तदुपरांत सुल्तानपुर के नितिन तिवारी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से भगवान गणेश की आराधना कर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्था के मंत्री अजय श्रीवस्तव ने बताया कि कार्तिक मास की यम द्वितीया तिथि यानी 15 नवंबर को कपाली बाबा के आशीर्वाद से इस सार्वजनिक वार्षिक पूजनोत्सव का हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन हुआ।जिसमें हमारे चित्रांश बंधुओ के साथ समाज के विभिन्न वर्गों से श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। इस पूजनोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी सपरिवार भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान का दर्शन पूजन की और मंदिर प्रांगण में पर्यावरण आरक्षण और बेहतर स्वस्थ के लिए संजीवनी माने जाने वाले अर्जुन और हरसिंगार के पौधों का रोपण किया। जिलाधिकारी ने पौधारोपण के बाद उपस्थित लोगों और संस्था के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इन दोनो पौधों के आयुर्वेदिक गुण की भी जानकारी दी।सभी को मिलजुल कर प्रेम से त्योहार मनाने की अपील की। सांयकाल आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में लगभग एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने सार्वजनिक पूजन में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का देर रात्रि तक आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में पुरुषों के साथ महिलाओं और बच्चों की संख्या भी खूब रही। दर्शकों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। डी ड्रीम्स संस्थान के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य के अलावा स्थानीय बाल कलाकारों यशस्वी श्रीवास्तव, सृष्टि श्रीवास्तव, अंशिका स्वामी, माही, वी एंजेल ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। अयोध्या के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य शिव तांडव, अयोध्या वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत हनुमान जी की झांकी एवं राधा कृष्ण के नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर संस्था द्वारा संस्था के आजीवन सदस्य 98 वर्षीय बयोवृद्धि एवं वरिष्ठ नागरिक उमाशंकर लाल एवं वरिष्ठ पत्रकार, पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव का अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक “शहर” ज्ञानेंद्र प्रसाद एवं अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम सुजीत कुमार श्रीवास्तव थे। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील राम ,पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जीसी रेवेन्यू बंशीधर कुशवाहा, सिविल बार के अध्यक्ष सुधाकर राय, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष अमर सिंह, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, सभासद अजय कुशवाहा, नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट,शिव शंकर सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, मुनींद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, गंगेश्वर शरण श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, जय, पवन लाल, आदि लोग उपस्थित थे। स्वागत के कार्यक्रम में कानपुर से आए हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कायस्थ महासभा की युवा इकाई के अध्यक्ष पवन सक्सेना एवं नवनियुक्त संस्था के युवा अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव तथा आभार मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय की दादी प्यारी देवी 120 वर्ष व पत्रकार राममनोज त्रिपाठी के चाचा 50 वर्ष के निधन पर एसोसिएशन के सदस्यो व पदाधिकारियो ने 15 नवम्बर दिन बुधवार को पत्रकार भवन पर शोक सभा किया। जिसमें दिवंगत आत्मा को शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से कामना की गयी।अध्यक्ष के दादी स्व0 प्यारी देवी का ब्रम्हभोज 18 नवम्बर को उनके पैतृक आवास ग्राम पाण्डेयपुर बिठौरा, बिरनो गाजीपुर व पत्रकार राममनोज त्रिपाठी के चाचा सुनील तिवारी का ब्रम्हभोज 21 नवम्बर को उनके पैतृक आवास ग्राम सोनहरिया, जमानियां, गाजीपुर से कार्यक्रम सम्पन्न होंगा। शोकसभा में विनोद कुमार पाण्डेय, आशुतोष त्रिपाठी, रविकान्त पाण्डेय, विनोद गुप्ता, मोहन तिवारी, अंजनी तिवारी, अरूण तिवारी, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहें।
गाजीपुर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी लोकनायक बिरसा मुण्डा की जयंती बुधवार को ‘जनजातीय गौरव दिवस‘ के रूप में मनाई गयी। मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य महामहिम राज्यपाल सिक्किम ने लंका मैदान में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। स्वागत की इस घड़ी में स्कूली छात्राओ द्वारा स्वागत गीत एवं कलाकारो द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति मनमोहक रही। इस दौरान उन्होने जनपद के ऐसे अनुसूचित जनजाति के युवाओ को मेडल एवं अंगवत्रम देकर सम्मानित किया। जिन्होने शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रो स्थान प्राप्त कर अपने जनपद का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि राज्यपाल सिक्किम आचार्य लक्ष्मण ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए कहा कि आज भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती ‘‘जनजातीय गौरव दिवस‘‘ के रूप में पूरे देश मे मनाई जा रही है।
भगवान बिरसा मुण्डा ने हमारे देश, अपनी संस्कृति, हमारे परम्पराओं, हमारे मूल्यों के लिए अपने प्राणो की आहूति देकर अपनी छोटी सी आयु मे बड़ा कार्य किया था। उन्होने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस, जनजातीय समुदाय के संस्कृति विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा भारतीय मूल्यो को बढावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मै यहां इस जनपद में आया हॅू, जनपद गाजीपुर संघर्षो एवं वीरो की धरती है तथा इस जनपद का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है। इस बलिदानी धरती ने देश के लिए बहुत कुछ दिया है। उन्होने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी लोकनायक विरसा मुण्डा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन, झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन हैं भगवान बिरसा मुंडा के पिता का नाम सुगना पूर्ति और माता का नाम करमी पूर्ति था. कम उम्र में ही बिरसा मुंडा की अंग्रेजों के खिलाफ जंग छिड़ गई थी, जिसे उन्होंने मरते दम तक कायम रखा था। बिरसा मुंडा और उनके समर्थकों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। जल, जंगल, जमीन और स्वत्व की रक्षा के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया। आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले भगवान बिरसा मुण्डा ने उलगुलान क्रांति का आह्वान किया।भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी।
उन्होने कहा कि ब्रिटिश शासकों के शोषण की भट्टी में आदिवासी समाज झुलस रहा था।बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को शोषण की यातना से मुक्ति दिलाने के लिए उन्हें तीन स्तरों पर संगठित करना आवश्यक समझा तथा उन्होने अंग्रेजों द्वारा लागू की गई जमींदारी प्रथा और राजस्व व्यवस्था के साथ जंगल जमीन की लड़ाई छेड़ दी। यह एक विद्रोह ही नही था बल्कि अस्मिता और संस्कृति को बचाने की लड़ाई भी थी। उन्होने अंग्रेजों के खिलाफ़ हथियार इसलिए उठाया, क्योंकि आदिवासी दोनों तरफ से पिस गए थे।एक तरफ, गरीबी थी तो दूसरी तरफ इंडियन फॉरेस्ट एक्ट 1882, जिसकी वजह से जंगल के दावेदार ही जंगल से बेदखल किए जा रहे थे. उन्होने इसके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक तौर पर विरोध शुरु किया और छापेमार लड़ाई की। 01 अक्टूबर 1894 को बिरसा मुण्डा ने अंग्रेजों के खिलाफ़ आंदोलन किया ब्रिटिश हुकूमत ने इसे खतरे का संकेत समझकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करके 1895 में हजारीबाग केंद्रीय कारागार में दो साल के लिए डाल दिया। बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा को 3 फरवरी 1900 को चक्रधरपुर के कोपाई जंगल से अंग्रेजों द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया।9 जून 1900 को 25 वर्ष की आयु में रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई। कार्यक्रम को गोंड़ महासभा तथा अनूसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोड़ ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम के संयोजक विनोद खरवार ने स्वागत संबोधन तथा अध्यक्षता कमलेश गोड़ ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, अनूप खरवार, अमरेन्द्र खरवार, जितेन्द्र गोड़, शशिकांत खरवार,लाल जी गोड़, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा,कार्यक्रम में भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अखिलेश सिंह,प्रो शोभनाथ यादव,शैलेश राम,विश्व प्रकाश अकेला, अच्छेलाल गुप्ता, अविनाश सिंह, रामराज बनवासी,नीरज खरवार, संजय खरवार, विजय खरवार,अजय खरवार, प्रदीप गोड़, सुरेश खरवार, सत्यप्रकाश खरवार, अभिनव सिंह छोटू, नीतीश दूबे, रंजीत कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।
ग़ाज़ीपुर।बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात निकाली गई । गाजे-बाजे,हाथी, घोड़े, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त के अलावा शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, दुर्गा माता के साथ साथ भारत माता एवं समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद,डॉ राजेंद्र प्रसाद,लाल बहादुर शास्त्री, डॉ सुभाष चन्द्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा,शहीद खुदीराम बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी, डॉ सम्पूर्णानंद, फिराक गोरखपुरी, महाकवि गोपाल दास नीरज, हरिवंश राय बच्चन मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा,महान प्ले बैक सिंगर मुकेश कुमार , मशहूर कामेडियन स्व.राजू श्रीवास्तव आदि की झांकी भी शामिल थी ।
इस शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा
लेकर बड़े उत्साह के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त का जयकारा लगाते चल रहे थे।साथ में आतिशबाजी भी करते चल रहे थे । इस शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। महिलाएं,बच्चे और पुरुष सभी भगवान श्री चित्रगुप्त पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। लगातार 20वर्षों से निकल रही यह शोभायात्रा आज शहर में आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनी रही । यह शोभायात्रा उर्दू बाजार से आरंभ होकर चित्तनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा,मिश्रबाजार, महुआ बाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर जाकर समाप्त हुई ।
शोभायात्रा आरंभ होने के पूर्व इस शोभायात्रा में शामिल बतौर अतिथि सदर विधायक जै किशन साहू ,जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम,पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री अरूण सहाय द्वारा स्मृति चिन्ह ,अंगम् वस्त्रम् एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव,अरुण सहाय, मनीष श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,रविन्द्र श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव,विपिन बिहारी वर्मा,प्रभात श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव, विपिन कुमार डब्बू,गौरव श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव,लाल जी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव,अश्वनी श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, ,नितेश श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव,प्रशान्त श्रीवास्तव,सुभांषु श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव,हर्ष श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव,आर्यन श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव,राजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे । इस शोभायात्रा के संयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव ने शोभायात्रा में शामिल सभी अतिथियों एवं चित्रांश बन्धुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया ।
गाजीपुर।लहूलुहान हालत में खेत में एक किशोरी पड़ी मिली।किशोरी के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं।मामला रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टऊवां गांव का है।जहां धान के खेत में एक किशोरी गम्भीर रूप से घायल हालत में पड़ी मिली।किशोरी रेवतीपुर क्षेत्र के उधरन गांव की रहने वाली है।बताया जा रहा है कि किशोरी 4 दिन पूर्व से घर से लापता थी।परिजनों ने मामले में स्थानीय पुलिस को किशोरी के लापता होने की तहरीर भी दी थी।लापता किशोरी आज गम्भीर रूप से घायल हालत में धान के एक खेत मे पड़ी मिली।जिसे इलाज के लिए महिला अस्पताल लाया गया।जहां से उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस इस मामले में परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है।इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछतांछ में जुटी हुई है।
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर द्वितीय, शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना सुहवल में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना सुहवल 3 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें तीनों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना दिवस पर समीक्षा के दौरान शिकायतो के निस्तारण के दौरान लेखपालों की अनुपस्थित पाई। जिसपर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाने वाले लेखपालो का तत्काल वेतन रोकने का आदेश दिया तथा लेखपालों को निर्देश दिया कि वह भूमि विवाद रजिस्टर बना ले, जिन लेखपाल के पास भूमि विवाद रजिस्टर नहीं पाया जाएगा उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है वो मौके पर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सुहवल, अन्य अधिकारी एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।