सीएमओ को भेंट किया मच्छरदानी

गाज़ीपुर।शुक्रवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राहुल सिंह के नेतृत्व में‌ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के सवाल पर मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर को ज्ञापन सौंपा।

अस्पताल में आ रहे मरीजों की गहन जांच और उचित इलाज कराने की मांग किया। जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सीवीसी जांच कराने की भी‌ व्यवस्था कराए जाने की मांग किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को मच्छरदानी और मार्टिन तथा मच्छर से बचने के लिए अगरबत्ती भेंट किया।उन्होंने कहा कि यदि मरीजों की जान नहीं बचा सकते तो स्वयं की जान बचायें।
समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राहुल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। डेंगू,मियांदी बुखार और‌ चिकनगुनिया के प्रकोप के चलते पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतालों में बेड भरे पड़े हैं, मरीजों के लिए जगह नहीं है।न दवा की व्यवस्था है और न ही जांच की।उन्होंने कहा कि सरकार इन प्रकोपों से जनता को बचाने में नाकामयाब साबित हुई है। सरकार पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है। भाजपा सरकार जन जीवन के प्रति गंभीर नहीं है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से इरफान कुरैशी,रोहन यादव,सत्या कुमार, कमलेश यादव, संतोष यादव, भीष्म यादव, मनीष यादव, प्रवीण यादव, रविकांत यादव रवि,संजय यादव,बबलू आदि शामिल थे।

अनशनकारी छात्रों के सामने झुका कॉलेज प्रशासन, आधी मांग पूरी और….

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में 32 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के बाइसवें दिन आमरण अनशन के चौथे दिन गुरूवार को प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय ने छात्रों को लिखित आश्वासन पत्र देकर सभी आमरण अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पीलाकर अनशन स्थगित कराया। बता दें कि आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की तबियत बिगड़ती देख कालेज प्रशासन आनन-फानन में सभी मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगकर धरना स्थगित कराया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय द्वारा 32 सूत्रीय मांगों मे से तत्काल प्रभाव से आधे मांगों को पूर्ण किया गया। शेष आधे मांगों को दो सप्ताह में पूर्ण करने के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया है। सभी आमरण अनशन पर बैठे छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन यदि दो सप्ताह में सभी मांगों को पूर्ण नही किया गया तो पुनः आमरण अनशन पर बैठने को छात्र बाध्य होंगे।

पूर्ण मांगों में मुख्य रूप से छात्रसंघ चुनाव कराने हेतु डीएम से प्राचार्य सहित महाविद्यालय प्रशासन दो नवम्बर को पत्र के माध्यम से मिलकर चुनाव तिथि घोषित कराने, आनलाइन टीसी व चरित्र शुल्क 60 से घटाकर 30 रूपये किया साथ ही आफलाइन सुविधा भी महाविद्यालय में उपलब्ध कराई, प्राचार्य के महाविद्यालय समय से आने,कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बना, दो मंजिल और तीन मंजिल पर आरो वाटर मशीन लगने के साथ सभी आरो मशीन कि साफ-सफाई हुई, छात्राओं का कामन रूम कि साफ-सफाई के साथ खोला गया, छात्रसंघ का संक्षिप्त परिचय वेबसाइट पर बुकलेट में अपलोड करने, वर्तमान समय से तीन वर्षों तक फीस वृद्धि नहीं होगी, शस्य विज्ञान विभाग के छत कि मरम्मत के साथ फर्नीचर व पंखे बदलने

शेष मांग दो सप्ताह में पूर्ण होने वालों में मिर्ड-टर्म/व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुल्क कम करने ,बीपीई का रिजल्ट जारी कराने,बीपीई का प्रवेश लेने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकों उपलब्ध कराने, समस्त संकाय का फीस विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराने, समस्त कक्षाओं कि रंगाई-पुताई, साइकिल स्टैंड फीस के साथ अवैध वसूली पर कमेटी गठित एक सप्ताह में रिपोर्ट के पश्चात फीस कम करने, महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कराने आदि मांग है। आमरण अनशन में बैठे छात्रों में आकाश चौधरी, शैलेश यादव, अभिषेक चौरसिया,आरती बिन्द,निखिल राज भारती, अमृतांश बिंद,निलेश बिन्द, धन्नजय कुशवाहा, प्रिंस थे और धरना में शामिल राहुल कुमार,आलोक कुमार राय,सुजीत यादव,हरिओम सिंह यादव,संदीप चौहान,अनूप यादव,नितेश कुमार , अमित चौधरी,राकेश यादव,बृजेश यादव,विकास तिवारी, विकास यादव आदि छात्र मौजूद थे।

खेतों में क्राप कटिंग के दौरान डीएम ने दिया किसानों को सलाह

गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।
इसी सिलसिले में गुरूवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिती मे ग्राम बिकापुर तहसील सदर में शैलेन्द्र कुमार तिवारी एवं निताबी देवी के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराई गयी। इस दौरान शैलेन्द्र कुमार तिवारी के खेत में 43.03 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गयी। जिसमें 10.330 किग्रा उपज तौलाई के दौरान प्राप्त हुई तथा निताबी देवी के खेत में 43.03 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गयी। जिसमें 21.640 किग्रा उपज तौल के दौरान प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने की सलाह दी, जिससे उन्हे अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे मे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने पराली को नष्ट/खाद बनाने के लिए डी-कम्पोजर का उपयोग करने को कहा। डी-कम्पोजर राजकीय कृषि भण्डार पर निःशुल्क उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने  उपस्थित किसानो को डी-कम्पोजर का वितरण किया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि अतीन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर, अपर सांख्यकी अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान बिकापुर एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने 51 टीबी मरीजों को लिया गोद

जिला पंचायत अध्यक्ष ने 51 टीबी मरीजों को लिया गोद

गाजीपुर।2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री के द्वारा देखा गया है। और इसे पूरा करने के लिए विभाग के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण पोटली देकर उन्हें सेहतमंद करने की भारत सरकार की योजना है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला अस्पताल जिला स्थित क्षय रोग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने 51 टीबी मरीजों को गोद लिया। इन सभी को पोषण पोटली प्रदान किया जो प्रत्येक माह इन मरीजों को इनके ठीक होने तक दिया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में 63 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। और उन्हें प्रतिमाह पोषण पोटली उनके स्वस्थ होने तक उपलब्ध कराया गया । अब सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । अब एक बार फिर से 51 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। और इन सभी को भी स्वस्थ होने तक इन्हें पोषण पोटली उनके द्वारा दिया जाएगा । ताकि इन्हें प्रोटीन की कहीं से कोई कमी ना रह जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2025 तक टीबी मुक्त पंचायत, टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो।इस लिए इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के रूप चलाया जा रहा है।

टीवी मरीजों के आंकड़ों की बात करें तो जनपद में जनवरी 2023 से अक्टूबर 2023 तक कल 3716 मरीज को चिन्हित किया गया है। जिन्हें क्षय रोग विभाग की तरफ से निशुल्क दवा उपलब्ध करने के साथ ही निश्चय पोषण योजना के तहत उनके खाते में ₹500 प्रतिमाह भेजा जाता है।

इस कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ,राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह,जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह,जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह के साथ ही क्षय रोग विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

मोबाइल बंद मिला या शिकायत मिला तो होगी कार्यवाही:-डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को तहसील सदर स्थित मण्डी समिति जंगीपुर में खाद्य विभाग के संचालित बाजरा क्रय केन्द्र जंगीपुर पर कृषक सुरेश यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी ग्राम मिट्ठापारा जंगीपुर को सम्मानित करते हुए बाजरा क्रय केन्द्र का फीता काटकर उदघाटन किया। मौके पर 25 कुंटल बाजरा की तौल हुई। जिलाधिकारी ने जनपद के किसान भाईयों को जनपद में बाजरा/ज्वार/धान के संचालित क्रय केन्द्रों पर अपने उपज की बिक्री कर, समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु अपील किया। जिलाधिकारी ने बाजरा/ज्वार/धान क्रय के सम्बन्ध में समस्त जिला प्रबन्धक/जनपद प्रभारी एव क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी केन्द्र प्रभारी बैनर में अंकित अपना मो0 नम्बर खरीद अवधि में ऑन रखेंगे। जनपद मुख्यालय/तहसील मुख्यालय से रैण्डम आधार पर इसका सत्यापन कराया जायेगा। यदि मो0 नम्बर बन्द पाया गया, तो सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा क्रय केन्द्र पर पूर्वान्ह 9 से 11 बजे के मध्यम अपनी लाइव लोकेशन सम्बन्धित क्रय एजेन्सी के जिला स्तरीय अधिकारी को प्रेषित की जायेगी। किसी भी केन्द्र से किसानोें को अनावश्यक वापस नहीं किया जायेगा। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करें। अन्यथा की स्थिति में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में क्रय केन्द्रों पर किसानों से धान की खरीद कम्प्यूटराईज्ड सत्यापित खतौनी, आधार कार्ड के आधार पर की जायेगी। प्रत्येक किसान का खरीद के दौरान ई-पॉप मशीन के माध्यम से रियल टाइम फोटो लिया जायेगा।

केन्द्र प्रभारी द्वारा इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन द्वारा निर्गत खरीद की पठनीय प्रिंटेड पावती, सम्बन्धित किसान को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। धान खरीद के विजातीय पदार्थ निम्नवत हैं- अकार्बनिक 1 प्रतिशत, कार्बनिक 1 प्रतिशत, क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित एवं घुने हुए 5 प्रतिशत, अपरिपक्व, संकुचित एवं सिकुड़े हुए दाने 3 प्रतिशत, अधोमानक प्रजाति का अपमिश्रण 6 प्रतिशत एवं नमी 17 प्रतिशत। धान गीला या गंदा होने पर तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जायेगा। केन्द्र पर साफ करने एवं सुखाने का मौका दिया जायेगा, फिर भी मानक में नहीं होने पर अस्वीकृत ऑनलाइन पोर्टल पर किया जायेगा। रिजेक्शन रजिस्टर में नाम, पता, पंजीकरण, फोन, मात्रा, स्वीकृति का कारण दर्ज किया जायेगा। केन्द्र प्रभारी कृषक को अपीलीय अधिकारी का नाम व मो0 नम्बर, किसान अपील कर सकता है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/मण्डी सचिव/केन्द्र प्रभारी/2 प्रगतिशील किसान अपीलीय समिति में होंगे। बाट-माप विभाग द्वारा केन्द्रों पर उपलब्ध कांटो का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जायेगा। प्रत्येक केन्द्र पर पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग हेतु पर्याप्त स्थान, वर्षा से बचाव हेतु क्रेट्स, तिरपाल एवं प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। धान क्रय की समस्त व्यवस्थायें कृषकों को उनके फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से की गयी है।

धान खरीद से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारी प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कृषकों को इस योजना का अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो। केन्द्र प्रभारियों के व्यवहार से ही कृषकों में धान क्रय व्यवस्था की छवि प्रतिबिंबित होती है। अतः केन्द्र प्रभारी प्रत्येक दशा में कृषकों से अच्छा व्यवहार करेंगे तथा धान/बाजरा/ज्वार क्रय से सम्बन्धित समस्त समस्याओं का समाधान करते हुए मूल्य समर्थन योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

विशेष तिथियों में मतदाता बनाने के लिए किया जाएगा पंजीकरण:-डीएम

गाजीपुर। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबन्धित कार्याे की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बुधवार को समस्त ई आर ओ एवं ए ई आर ओ की उपस्थित मेे संम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने एज कोहार्ट, जेण्डर रेशिया बढाने, फार्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन निस्तारण कराने, 1 जनवरी 2024 को 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओ  एवं महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने का निर्देश दियां। उन्होने कहा कि 3 नवंबर 2023 को ग्राम सभा स्तर पर बैठक कर मतदाता सूची को पढ सुनाया जाये जिससे लोग अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर लेंगे कि उनका नाम मतदाता सूची है में अथवा नही। उन्होने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 6 विशेष तिथियां निर्धारित है। इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थनो पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि विशेष तिथिया जिसमें 4 नवम्बर, 5 नवम्बर, 25 नवम्बर 26 नवम्बर 2 दिसम्बर एवं 3 दिसम्बर 2023 को बी एल ओ अपने-अपने बूथो पर प्रात 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित होकर मतदाता सूची मे नये मतदाताओ के नाम जोड़वाने, संशोधित करवाने का नियमानुसार कार्य सम्पन्न करायेगे।

उन्होने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओ के लिए फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं, विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ के नाम जोड़ने हेतु फार्म-8 का उपयोग कराया जाये। उन्होने कहा किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाय, जिन मतदाताओ के नाम विलोपित किये जाने की कार्यवाही की जानी है, इस सभी प्रकरणों में नियमानुसार नोटिस सम्यक रूप से तामील की जाय। समस्त राजकीय/सहायता प्राप्त/निजी स्नातक एवं परास्नातक शिक्षण संस्थानों में मतदाता रजिस्ट्रेशन हेतु कोआर्डिनटर एवं हेल्पडेस्क की स्थापना कराते हुए प्रत्येक कक्षा में इसकी घोषणा भी करायी जाये तथा कक्षा में फार्म भरने हेतु एक तिथि व समय निर्धारित करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। उन्होने कहा कि इस संम्बन्ध में छात्र-छात्राओ से जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उन्होने निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु फार्म भर दिया है उनसे एक प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाये। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकार सदर प्रखर उत्तम, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।  

3 नवंबर को होगी सर्वे परीक्षा, शाह फैज स्कूल में हुई विद्यालयों की बैठक

गाजीपुर। शासन की महत्वपूर्ण परीक्षा शेष (SEAS) परीक्षा (सर्वे) जो 3 नवंबर 2023 को आयोजित है। उक्त परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालय की आवश्यक बैठक बुधवार को शाहफैज पब्लिक स्कूल लाइब्रेरी हाल में आयोजित की गई। जिसमें परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी को विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापकों को दिया गया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्य में आगामी 3 नवंबर को वर्ग 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों के गणित और भाषा संबंधित प्रश्नों की सर्वे परीक्षा आयोजित की गई है। इसी क्रम में जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यार्थी, शिक्षक और प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है। विभाग ने जानकारी दी है कि चयनित विद्यालयों में सर्व कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें सभी प्रधानाध्यापक विद्यालय की विद्यार्थियों के साथ सहयोग करेंगे।

बताया गया कि कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और समग्र शिक्षा की देखरेख में कार्य संपादित किए जाएंगे। बता दें कि प्रत्येक वर्ष वर्ग 3, 6 और 9 के विद्यार्थियों की भाषा और गणित का सर्वे होता है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य जिला के विद्यार्थियों के बीच गणित और भाषा में उनके ज्ञान का आकलन करना है। प्रत्येक प्रखंड में इसके लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम शिक्षक, विद्यार्थी और परीक्षा के लिए आयोजित होती है। उक्त अवसर पर शाहफैज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नदीम अदहमी, बेसिक शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी नगर आलोक कुमार, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, शीला सिंह, अदनान अहमद एवं अन्य विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे।

यातायात माह का हुआ शुभारंभ, एसपी ने दिखाई हरी झंडी, किया अपील

गाजीपुर। यातायात माह का बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुभारंभ किया गया। बाइक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका शुभारंभ एसपी ओमवीर सिंह ने फीता काट कर और हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद यातायात विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों की बाइक जागरूकता रैली को भी एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। एसपी ने कहा कि यातायात के नियमों का सदैव पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय किसी भी तरह की कोताही न बरतें और पूरी तरह नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।

पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई जागरूकता बाइक रैली प्रतिनिधित्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने किया। यह बाइक रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकलकर विकास भवन, सैनिक चौराहा, लंका और विशेश्वरगंज होते हुए सिटी इंटर कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान एआरटीओ सौम्या पांडे और क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार ने बच्चे एवं एनसीसी कैडेटों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी यातायात पुलिसकर्मी बालकृष्ण मौर्य, प्रमोद कुमार सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

लगाई गई तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी


गाजीपुर।प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘‘सब का साथ, सब का विकास” विषयक उत्तर प्रदेश सरकार की तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी 1से 3 नवम्बर तक क्षेत्रिय ग्राम्य विकास संस्थान(आर0टी0आई0) परिसर में लगाई गई है। जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने फिता काटकर किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अमूल परिवर्तन हुआ है। उन सारे परिवर्तन को प्रदर्शनी के माध्यम से एक – एक योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। निश्चित रूप से यह प्रदर्शनी जनपद के लोगो के लिए जनकल्याणकारी होगी। उन्होंने जनपद के नागरिको से अपील किया कि इस प्रदर्शनी को देखे जिससे कि योजनाओं के बारे में जानकारी हो एवं अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके ।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू कि गई योजनाओ का सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयी है। इस प्रदर्शनी में उन सभी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है जो सरकार द्वारा चलाई गई हैं। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि ये प्रदर्शनी आकर देखे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्वेश्य है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आमजनमानस उठा सके ।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी में भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त वैक्सीनेशन, मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन शक्ति, ओडीओपी आदि के चित्रों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी एन0आर0एल0एम0, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

विकास भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती

ग़ाज़ीपुर।लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा जयंती मनाई गई।जिसमे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य विकास भवन के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। राज्य कर्मचारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन कहा कि जब भारत आजाद हुआ, तो देश में बहुत सी रियासत बटे हुए थे, जिसे एक करना बहुत ही कठिन कार्य था, किंतु सरदार वल्लभ भाई पटेल के ददृढ़ संकल्पित इच्छा द्वारा बहुत सी रियासते एक हो पाई,और ऐसी छोटी-छोटी बहुत सी रियासत को एक करके तब जाकर के अखंड भारत का निर्माण हुआ ।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज राजेश यादव,राम नगीना यादव,अखिलेश कुमार,अंशुल मौर्य मनोज यादव, कुंदन सिंहा मांधातासिंह, जयप्रकाश बिंद, विनोद कुमार,रोशन लाल,पीयूष श्रीवास्तव,राधेश्याम यादव,नीरज अवधेश रवि सिंह,रवि शंकर कुशवाहा,जितेंद्र सिंह, राजेश, गोविंद, श्री प्रकाश तिवारी,पूनम सिंह, ऋतुराय, संजय सिंह,विनोद यादव, रमेश यादव,रामावतार, रफीउल्लाह, मनोज सिंह, संतोष, संजय,अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News