खाद्य विभाग ने लिया दुकानों से खाद्य सामग्रियों के नमूने

गाजीपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) आरसी पाण्डेय के निर्देशन में नवरात्रि/दशहरा पर्व के मद्देनजर अभियान चलाकर कुल 8 नमूना लिया गया। सैदपुर स्थित शिवम टेडर्स प्रतिष्ठान से सिंघाडा का आटा का 1 नमूना एवं गाय का घी का 1 नमूना। बिहारीगंज डगरा स्थित लाखा मार्ट प्रतिष्ठान से कमल गट्टा का 1 नमूना एवं सिंघाडा का आटा का 1 नमूना। महुलिया स्थित राधे ट्रेडर्स प्रतिष्ठान से सिंघाडा का आटा का 1 नमूना एवं मखाना का लावा का 1 नमूना। सिरगिथा बाजार स्थित जन्नत अली के प्रतिष्ठान से मूॅगफली का दाना का 1 नमूना एवं किशमिश का 1 नमूना खाद्य विभाग के द्वारा लिया गाय। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उ0प्र को प्रेषित किये जा रहें है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य पदार्थों का नमूना लेने तक दुकानदारों में खलबली मची रही। नमूना संग्रह की कार्यवाही में आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे चुनाव आयोग के गाईड का उल्लंघन हो:डीएम

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे शुक्रवार को स्वामी सहजानन्द पी0जी कालेज मे 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसम्बर 2023 तक अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाहियां सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध मे दो पालियो में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम पाली प्रशिक्षण मे विधान सभा 377-जहूराबाद, द्वितीय पाली में विधान सभा 378-मुहम्मदाबाद एवं विधान सभा 379-जमानियां के बी0एल0ओ, सुपरवाइजर, को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, पूर्व से अंकित प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन, फोटो अथवा फोटो पहचानपत्र की त्रुटियों का निराकरण, 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं डेड मतदाताओं के नाम का निरस्तीकरण, दिव्यांगजनों एवं महिला मतदाताओ के नाम सूची में सम्मिलित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोई भी कार्मिक द्वारा धर्म, जाति, सम्प्रदाय, वर्ग विशेष पर टिप्पड़ी न करते हुए कार्य करेगे। इसके अलावा किसी भी राजनैतिक पार्टी के दबाव एवं प्रलोभन मे आकर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईड का उल्लंघन न होने पाये। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अभियान की 6 विशेष तिथियां निर्धारित है। जिसमें 4 नवम्बर, 5 नवम्बर, 25 नवम्बर 26 नवम्बर , 2 दिसम्बर एवं 3 दिसम्बर 2023 नियत हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक बी0एल0ओ एवं अधिकारियों द्वारा पोलिंग स्टेशन पर उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।


उन्होने पुनरीक्षण की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा, दावे और आपत्तियां 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसम्बर 2023 तक प्राप्त किया जायेगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर 2023 एवं निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी हैं। उक्त विशेष अभियान तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क पुनरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त प्रकार के फार्म सहित पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक उपस्थित रहेगें। पुनरीक्षण अवधि मे प्राप्त दावे व आपत्तियों को ससमय निर्धारित प्रारूप 6, 7, 8 एवं 8 ए पर संबंधित बूथ के बी0एल0ओ/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलव्ध करायें, ताकि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियो के अन्तर्गत उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करायी जा सके। उन्होने कहा कि 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के नये मतदाताओं का नाम चिन्हित करके उनसे फार्म-6 अवश्य भरवा लिया जाय। यह प्रयास किया जाय कि नये मतदाताओं के नाम विधान सभा निर्वाचक नामावली मे सम्मिलित होने से छूट न जाय। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद एवं तहसीलदार जमानियां, उपस्थित थे।

जिले में संचालित योजनाओं में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाए: डीएम

गाजीपुर। गुरूवार की शाम रायफल क्लब में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप निदेशक/उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी वाराणसी मण्डल वाराणसी, रिजवाना सलाहकार यूनिसेफ एवं समिति के सदस्य/जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बच्चों के सर्वागीण विकास के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद में और संस्था संचालन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति दैनिक समाचार पत्रों में जारी करायी जाए। जनपद में संचालित बाल सेवा योजना, स्पान्सरशिप, मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन अभियान चलाकर किया जाय, तथा लाभार्थियों की संख्या बढ़ायी जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित चाइल्ड लाईन से संबंधित कार्य जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर के कार्मिक पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को वितरण किया चाभी

गाजीपुर।रायफल क्लब सभागार में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को शुक्रवार को चाभी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, परियोजना निदेशक राजेश यादव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सपना पुरी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की संक्षिप्त जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत संचालित इंसुलेटेड वाहन, थ्री व्हीलर विद् आइस बाक्स एवं मोटर साईकिल विद आइस बाक्स के लाभार्थियों को जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा वाहन चालन हेतु चाभी का वितरण किया गया।सभी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर सभी लाभार्थियों को नवरात्रि एवं दशहरे की शुभकामनाए देकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सपना पुरी के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत जन मानस को ताजी मछली उपलब्ध कराने हेतु एवं लोगों में रोजगार बढाने हेतु योजना का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में वर्ष 2023-24 हेतु जनपद गाजीपुर में 1 इंसुलेटेड वाहन, 2 मोटर साईकिल विद आईस बाक्स, 11 थ्री व्हीलर विद आईस बाक्स एवं 3 साईकिल विद आईस बाक्स का लक्ष्य है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य द्वारा जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

क्रांति हमेशा विचारों से हुई है,भीड़ से नहीं

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी मजदूर सभा के नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन वितरण पत्र समारोह पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ।

समाजवादी मजदूर सभा की नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनयन पत्र वितरण समारोह आरंभ होने के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनिक लाल श्रमिक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनिक लाल श्रमिक ने मजदूर सभा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया।उन्हें बधाई दी।समाजवादी विचारों से पूरी तरह लैस होने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि क्रांति हमेशा विचारों से हुई है भीड़ से नहीं। उन्होंने मजदूर सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को 2024लोकसभा के चुनाव में देश की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा सरकार को श्रमिक मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की श्रमिक एवं मजदूर विरोधी नीतियों से इस देश का श्रमिक मजदूर अथाह पीड़ा में है वह व्यथित होकर सड़कों पर है।

रोजगार न मिल पाने के कारण वह भूखमरी के कगार पर है और आत्महत्या करने को मजबूर हैं।। उनके बच्चों का लालन पालन, शिक्षा दीक्षा, दवा इलाज सब कुछ मुश्किल में है। श्रमिक मजदूरों की हालत अत्यन्त दयनीय स्थिति में है। भाजपा सरकार इनकी अनदेखी कर रही है।इनके दुख,दर्द और पीड़ा से भाजपा सरकार का कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने कोटे की दुकान‌ से मिलने वाले चीनी, मिट्टी का तेल बंद करने पर मोदी सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि जिस मिट्टी के तेल से गरीब मजदूर की झोपड़ी रौशन होती थी उस मिट्टी के तेल पर प्रतिबंध लगाकर मोदी सरकार ने गरीबों मजदूरों को अंधेरे में ढकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा यदि भाजपा सरकार को श्रमिक मजदूर की तनिक भी चिंता है तो जितने भी पंजीकृत मजदूर श्रमिक हैं उन्हें तत्काल आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा समाजवादियों ने हमेशा गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ी है और आखिरी दम तक लड़ती रहेगी ।गरीब मजदूर हमेशा समाजवादी आंदोलन का केन्द्र बिन्दु रहा है।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि देश का गरीब मजदूर अथाह पीड़ा में है। बढ़ती मंहगाई के चलते उसका दोनों वक्त का चुल्हा जलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को मजदूरों गरीबों की कोई चिंता नहीं है। सरकार पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। उसकी सारी नीतियां पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में मजदूरों श्रमिकों के हित में तमाम फैसले लिए गये थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गांव‌ और गरीब की आवाज हमेशा बुलंद करती रही है। हम गरीब , मजदूर और श्रमिकों की लड़ाई अन्तिम दम तक लड़ेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव मारकन्डेय यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, आजाद राय, रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां, योगेश राय,रजनी कान्त यादव, कमलेश यादव भानु, अशोक कुमार बिंद ,राहुल कुमार कन्नौजिया,मो.इरफान,चन्दा चौहान,,सुग्गु यादव, द्वारिका यादव,साहब यादव, छन्नू यादव,चन्द्रभूषण सिंह,मो.इरफान कुरैशी, अमरजीत चौहान, मिथुन पांडे, जनार्दन यादव,पवन यादव, रविन्द्र यादव, अच्छेलाल यादव आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष डॉ संजय कन्नौजिया और संचालन मजदूर सभा के प्रदेश सचिव जमुना यादव ने किया।

डीएम-एसपी ने किया छात्राओं और महिलाओं को जागरूक

गाजीपुर। गुरूवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी पार्क में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मिशन शक्ति के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, गांव की महिलाओं तथा विभिन्न स्कूल की छात्राओं, बालिकाओं, एएनएम, आशा कार्यकर्त्री, बीसी सखी तथा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चियों एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वहां उपस्थित महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कोतवाली क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थें।

डीएम-एसपी ने पंडालों का निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। नवरात्रि त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा गुरूवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया। गस्त के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा त्रिनेत्र अभियान का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया तथा दुकानदारों से अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया। नगर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों से भी बात कर पंडालों में की गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव सिंह, कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह, जंगीपुर थाना प्रभारी अमित पाण्डेय सहित सर्किल के सभी थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थें।

खाद्य पदार्थों के लिए गए दुकानों से नमूने, जांच के बाद होगी कार्यवाही

गाजीपुर। गुरूवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर आर0सी पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में नवरात्रि/दशहरा पर्व के अवसर पर अभियान चलाकर कुल 8 नमूना संग्रहित किया गया। जमानिया मोड रजागंज पुलिस चौकी स्थित हामिद सेतु पर दूधियों से दूध के 4 नमूने। कामाख्या धाम गहमर स्थित सोनू के प्रतिष्ठान से पेड़ा का 1 नमूना। कामाख्या धाम गहमर स्थित रोहिताश सिंह के प्रतिष्ठान से पनीर का 1 नमूना एवं कालू के प्रतिष्ठान से मूॅगफली का दाना का 1 नमूना। रेवतीपुर स्थित विवेक कुमार राय के प्रतिष्ठान से घी का 1 नमूना। सभी लिए गए नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्त, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

बीएलओ और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने कहा….

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे स्वामी सहजानन्द पी0जी0 कालेज मे 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसम्बर 2023 तक अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाहियां सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध मे दो पालियो में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम पाली प्रशिक्षण मे विधान सभा 375-सदर, विधान सभा 376- जंगीपुर और एवं द्वितीय पाली में विधान सभा 373-जखनियॉ (अ0जा0) एवं  विधान सभा 374-सैदपुर (अ0ज0) के बी0एल0ओ, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, पूर्व से अंकित प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन, फोटो अथवा फोटो पहचानपत्र की त्रुटियों का निराकरण, 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं डेड मतदाताओं के नाम का निरस्तीकरण, दिव्यांगजनों एवं महिला मतदाताओ के नाम  सूची में सम्मिलित करने का निर्देश दिया।  उन्होने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोई भी कार्मिक द्वारा धर्म, जाति, सम्प्रदाय, वर्ग विशेष पर टिप्पड़ी न करते हुए कार्य करेगे। इसके अलावा किसी भी राजनैतिक पार्टी के दबाव एवं प्रलोभन मे आकर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईड का उल्लंघन न होने पाये। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अभियान की 6 विशेष तिथियां निर्धारित है जिसमें 4  नवम्बर, 5 नवम्बर, 25 नवम्बर 26 नवम्बर , 2 दिसम्बर एवं 3 दिसम्बर 2023 नियत हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक बी0एल0ओ एवं अधिकारियों द्वारा पोलिंग स्टेशन पर उपस्थित होकर  आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

उन्होने पुनरीक्षण की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा, दावे और आपत्तियां 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसम्बर 2023 तक प्राप्त किया जायेगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर 2023 एवं निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा। उन्होने ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी हैं जिसमें 4 नवम्बर 2023 (शनिवार), 5 नवम्बर 2023 (रविवार), 25 नवम्बर, 2023 (शनिवार), 26 नवम्बर, 2023 (रविवार), 2 दिसम्बर, 2023 (शनिवार), एवं 3 दिसम्बर 2023 दिन (रविवार)  है।  उक्त विशेष अभियान तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क पुनरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त प्रकार के फार्म सहित पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक उपस्थित रहेगें। पुनरीक्षण अवधि मे प्राप्त दावे व आपत्तियों को ससमय निर्धारित प्रारूप 6,7,8 एवं 8 ए पर संबंधित बूथ के बी0एल0ओ0/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलव्ध करायें, ताकि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियो के अन्तर्गत उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करायी जा सके। उन्होने कहा कि 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के नये मतदाताओं का नाम चिन्हित करके उनसे फार्म-6 अवश्य भरवा लिया जाय। यह प्रयास किया जाय कि नये अर्ह मतदाताओं के नाम विधान सभा निर्वाचक नामावली मे सम्मिलित होने से छूट न जाय। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं जखनियां, तहसीलदार सदर उपस्थित थे।

अर्धनग्न होकर छात्र नेताओं ने किया मांग

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने आठवें दिन गुरुवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। इस दौरान सभी छात्रों ने छात्रहित में उठाये गये मुद्दों पर महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा उपेक्षा किये जाने से आक्रोशित होकर धरना स्थल पर अर्धनग्न होकर अपना विरोध दर्ज कराया। धरने पर बैठे पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन इसलिए छात्रसंघ चुनाव कराने से डर रही है कि अवैध वसूली सहित तमाम शोषण पर छात्र मुखर होकर आवाज उठाते हैं और मनमानी करने नहीं देते हैं। इस लिए चुनाव कराने में आनाकानी कर रही है और बीपीई के छात्रों के भविष्य से महाविद्यालय प्रशासन खिलवाड़ कर रही है। सत्र् 2021-22 के छात्रों का अब तक न तो रिजल्ट जारी हुआ है और न तो सत्र्-2022-23 कि पूरी फीस लेंने के बावजूद परीक्षा कराई गई है। अब सत्र- 2023-24 चल रहा है और छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं लेकिन महाविद्यालय प्रशासन पल्ला झाड़ रहा है। छात्र नेता निखिल राज भारती ने कहा महाविद्यालय प्रशासन छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है जो छात्रहित में कही से भी उचित नहीं है। छात्रों को पठन-पाठन व उनकी समस्या के समाधान करने के बजाय केवल खानापूर्ति कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे।

छात्र नेता आकाश चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो धरना को आमरण अनशन में तब्दील करने को हम सभी छात्र मजबूर होगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल धीरज सिंह,अभिषेक वर्मा,रणविजय प्रताप,सनी निषाद,निलेश बिंद,ईश्वर यादव,अमृतांश बिंद,विकाश तिवारी,अरुण कुमार,राहुल कुमार,शैलेश यादव,विनीत स्वराज,अंकित यादव,विकाश यादव,संदीप चौहान,सत्य प्रकाश,गोविंद,रोहित यादव,हरिओम यादव,अभिषेक यादव,अमित यादव,प्रांजल मिश्रा,आलोक कुमार राय,सुजीत यादव,अमित कुमार,रोशन सिंह,विजय कुमार, आरती बिन्द, धन्नजय कुशवाहा आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

Uttar Pradesh Fast News