फाइलेरिया प्रभावित अंगों के देखभाल के प्रति किया जागरूक

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए प्रदान की गईं एमएमडीपी किट

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बयेपुर, फतेउलापुर व मुड़वल पर हुआ कार्यक्रम

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की समुचित देखभाल के प्रति किया जागरूक

रोगियों की देखभाल में सीएचओ भी निभा रहे अहम भूमिका



गाज़ीपुर। फाइलेरिया एक गंभीर लाइलाज बीमारी है । यह जमीन की ओर लटक रहे जुड़वा अंगों जैसे -महिलाओं के स्तन, महिला पुरुष के हाथ पैर व पुरुषों के अंडकोश में सूजन पैदा कर देती है । प्रभावित अंगों की ठीक से देखभाल न की जाय तो बीमारी अधिक गंभीर हो जाती है । इसके लिए जनपद के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में फाइलेरिया रोगियों को (रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांग्ता रोकथाम) एमएमडीपी किट प्रदान कर मरीजों को प्रभावित अंगों की देखभाल के तरीके बताए गए। शुक्रवार को सदर ब्लॉक के बयेपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने 10 फाइलेरिया रोगियों को एमएमडीपी किट प्रदान की। इस दौरान डीएमओ और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ऋतु सिंह ने फाइलेरिया प्रभावित अंगों की समुचित देखभाल के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही सदर ब्लॉक के ही फतेउलापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और करंडा ब्लॉक के मुड़वल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर छह-छह रोगियों को एमएमडीपी प्रदान की गई। इस दौरान फतेउलापुर की सीएचओ पूनम पटेल और मुड़वल की सीएचओ जिज्ञासा ने रोगियों को फाइलेरिया के लक्षण, जांच, उपचार व परामर्श के बारे में जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया रोग का कोई इलाज नहीं है लेकिन उचित देखभाल से इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है। इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में एमएमडीपी कैंप आयोजित कर प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए मरीजों को कुछ व्यायाम का अभ्यास कराया गया और दी गयी किट के माध्यम से प्रभावित अंगों की साफ सफाई के तरीके सिखाये गए ।

जिससे प्रभावित अंगों में किसी प्रकार के संक्रमण न हो। क्या है फाइलेरिया – डीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज मच्छर जनित रोग है। यह मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इसे लिम्फोडिमा (हाथी पांव) भी कहा जाता है। यह बीमारी न सिर्फ व्यक्ति को दिव्यांग बना देती है बल्कि इस वजह से मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह बीमारी न हो इसके लिए साल में एक बार दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया जाता है। इसके अलावा इस रोग से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग व घर के आस-पास व अंदर साफ-सफाई, इक्कठा हुए पानी को नष्ट कर मच्छरों से बचा जा सकता है । सीएचओ भी निभा रहे अहम भूमिका। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि फाइलेरिया प्रभावित रोगियों के घर के नजदीक ही एमएमडीपी किट के साथ देखभाल व परामर्श मिलता रहे, इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सभी सीएचओ को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिये गए हैं हैं। सीएचओ के माध्यम से स्क्रीनिंग, देखभाल, परामर्श के साथ ही आवश्यक दवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही गंभीर रोगियों को टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सक/विशेषज्ञ से परामर्श की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा आवश्यक जांच व उपचार के लिए उच्च इकाइयों में रेफर किया जा रहा है।

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए प्रदान की गईं एमएमडीपी किट,सीएचओ भी निभा रहे अहम भूमिका

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए प्रदान की गईं एमएमडीपी किट

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बयेपुर, फतेउलापुर व मुड़वल पर हुआ कार्यक्रम

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की समुचित देखभाल के प्रति किया जागरूक

रोगियों की देखभाल में सीएचओ भी निभा रहे अहम भूमिका

गाज़ीपुर।फाइलेरिया एक गंभीर लाइलाज बीमारी है । यह जमीन की ओर लटक रहे जुड़वा अंगों जैसे -महिलाओं के स्तन, महिला पुरुष के हाथ पैर व पुरुषों के अंडकोश में सूजन पैदा कर देती है । प्रभावित अंगों की ठीक से देखभाल न की जाय तो बीमारी अधिक गंभीर हो जाती है । इसके लिए जनपद के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में फाइलेरिया रोगियों को (रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांग्ता रोकथाम) एमएमडीपी किट प्रदान कर मरीजों को प्रभावित अंगों की देखभाल के तरीके बताए गए ।
शुक्रवार को सदर ब्लॉक के बयेपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने 10 फाइलेरिया रोगियों को एमएमडीपी किट प्रदान की। इस दौरान डीएमओ और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ऋतु सिंह ने फाइलेरिया प्रभावित अंगों की समुचित देखभाल के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही सदर ब्लॉक के ही फतेउलापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और करंडा ब्लॉक के मुड़वल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर छह-छह रोगियों को एमएमडीपी प्रदान की गई। इस दौरान फतेउलापुर की सीएचओ पूनम पटेल और मुड़वल की सीएचओ जिज्ञासा ने रोगियों को फाइलेरिया के लक्षण, जांच, उपचार व परामर्श के बारे में जानकारी दी।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया रोग का कोई इलाज नहीं है लेकिन उचित देखभाल से इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है। इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में एमएमडीपी कैंप आयोजित कर प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए मरीजों को कुछ व्यायाम का अभ्यास कराया गया और दी गयी किट के माध्यम से प्रभावित अंगों की साफ सफाई के तरीके सिखाये गए । जिससे प्रभावित अंगों में किसी प्रकार के संक्रमण न हो।
क्या है फाइलेरिया – डीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज मच्छर जनित रोग है। यह मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इसे लिम्फोडिमा (हाथी पांव) भी कहा जाता है। यह बीमारी न सिर्फ व्यक्ति को दिव्यांग बना देती है बल्कि इस वजह से मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह बीमारी न हो इसके लिए साल में एक बार दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया जाता है। इसके अलावा इस रोग से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग व घर के आस-पास व अंदर साफ-सफाई, इक्कठा हुए पानी को नष्ट कर मच्छरों से बचा जा सकता है ।
सीएचओ भी निभा रहे अहम भूमिका – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि फाइलेरिया प्रभावित रोगियों के घर के नजदीक ही एमएमडीपी किट के साथ देखभाल व परामर्श मिलता रहे, इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सभी सीएचओ को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिये गए हैं। सीएचओ के माध्यम से स्क्रीनिंग, देखभाल, परामर्श के साथ ही आवश्यक दवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही गंभीर रोगियों को टेली कंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सक/विशेषज्ञ से परामर्श की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा आवश्यक जांच व उपचार के लिए उच्च इकाइयों में रेफर किया जा रहा है।

तीसरे दिन भी छात्र नेताओं का धरना जारी

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने महाविद्यालय में समस्या को लेकर 32 सूत्रीय मांगों के संबंध में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। सभी छात्रों ने सिर पर काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया। बता दें कि महाविद्यालय बंद रहने के बावजूद भी छात्रों का धरना जारी रहा।

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्र संघ चुनाव रोकने के लिए न तो महाविद्यालय प्रशासन को शासन से कोई पत्र आया है और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन से फिर क्या ऐसे मजबूरी है, जो महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के राजनीति कि नर्सरी की भ्रुण हत्या कर रहा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

छात्र नेता धीरज सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य को अपनी जिद छोड़कर छात्रहित में धरने पर बैठे छात्रों के समक्ष आकर सभी मांगों को यथा शीघ्र पूरा करना चाहिए, ताकि धरने पर बैठे छात्रों का पठन-पाठन बाधित न हो सकें।

वही छात्र नेता ईश्वर यादव ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश लेने के दौरान सभी शुल्क छात्रो द्वारा भरा जाता है फिर महाविद्यालय के प्राचार्य छात्रों को क्यों नहीं सुविधा दे रहे हैं। वे पैसा महाविद्यालय से कहां जा रहे हैं।

छात्र नेता अमृतांश बिन्द ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन को सरकार से मिल रहे वेतन से काम नहीं चल रहा है तो छात्रों से अवैध वसूली सहित शोषण कर काम चला रहे हैं। जिसे हम सभी छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे।

छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश ले,अवैध वसूली बंद करें, फीस वृद्धि वापस लें, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, छात्रसंघ चुनाव कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, साइकिल स्टैंड फीस केवल स्टैंड में खड़ा करने वाले छात्रों का ले, महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें,सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आए, सहित आदि मांग है।

धरना में शामिल छात्र नेता मुकेश चौधरी,आकाश चौधरी, रविकांत यादव, शिवप्रकाश पाण्डेय, आरती बिन्द,कृष्णा नन्द शर्मा, निलेश बिन्द,शैलेश यादव, रोहित यादव, रितिक सिंह,प्रिस प्रजापति,फिरोज शाह, हरिओम यादव, सुमित सिंह, आशुतोष तिवारी,नितिश कुमार, राहुल यादव,राजन सरोज, जितेन्द्र राय, अखिलेश वर्मा,सोनू यादव, विकास यादव आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

नहीं रहे समाजसेवी शिव शंकर सिंह, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के ससुर शिवशंकर सिंह उम्र 82 वर्ष का शनिवार को हृदय गति रूकने से उनके सैदपुर स्थित कौशिक निवास पर निधन हो गया। वो लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी अन्य लोगों में शोक की लहर व्याप्त है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने इस निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। जिनकी अंत्येष्टि आज ही जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर अपराह्न मे सम्पन्न हुई। मुखाग्नि पोते आयुष सिंह ने दिया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़ गये। वह लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। जिसके कारण वह कई जगह उपचार के बाद अपने सैदपुर स्थित आवास पर ही रह रहे थे। उनका स्नेह प्यार अपने परिवार के जैसा ही क्षेत्र सहित जिले के सभी लोगों के साथ था। आज अचानक उनके निधन से जिले के सभी राजनीतिक गलियारों सहित अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। अंत्येष्टि स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, डा प्रदीप पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज सिंह, मंयक जायसवाल, प्रवीण त्रिपाठी, संतोष चौहान, रघुवंश सिंह पप्पू, अभय सिंह, शशिप्रकाश सिंह, अविनाश सिंह, बॉबी सिंह, सम्मी सिंह, अभिनव सिंह छोटू और नितिश दूबे सहित सैंकड़ों जिले के प्रमुख व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा व अन्य दलों के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजतिलक की तैयारी की मंथरा कैकेयी संवाद कोप भवन लीला

राजतिलक की तैयारी की मंथरा कैकेयी संवाद कोप भवन लीला

गाजीपुरअति प्राचीन श्रीराम लीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला के चौथे दिन शुक्रवार को शाम 7 बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर बन्दे वाणी विनायका आदर्श श्रीराम लीला मण्डल के द्वारा राजतिलक की तैयारी, मंथरा कैकेयी संवाद तथा कोप भवन लीला का मंचन किया गया। इस संदर्भ में दर्शाया गया कि महाराज दशरथ अपने कुलगुरू महर्षि वशिष्ठ से राम के राज्य अभिषेक के विषय में विचार विमर्श कर रहे थे इसके बाद गुरू के आदेशानुसार अपने मंत्री सुमन्त को राजतिलक की तैयारी करने का आदेश देते है, राजा दशरथ के आदेशानुसार मंत्री सुमन्त द्वारा पूरा नगर ध्वज पताकाओं से सजवाया गया राजतिलक की पूरी तैयारी कर ली जाती है, इसी बीच दासी मंथरा नगर भ्रमण के दौरान नगर को सजा हुआ देखकर आश्चर्य में पड़ जाती है और दौड़ी हुई राजमहल की सजने की तैयारी से सम्बन्धित महारानी कैकेयी को सूचना देती है, कि महाराज अयोध्या का राज-पाट अपने प्रिय पुत्र श्रीराम को देने का मन बना रखे है, पूरी अयोध्या में राजतिलक की तैयारी हो रही है तथा पूरा नगरवासी खुशियों से झूठ उठते है।

दासी ने कहा कि अगर महाराज दशरथ द्वारा राम को अयोध्या का राज मिल गया तोे आपका अस्तित्व गिर सकता है। अतः सारे वस्त्राभूषण उतारकर कोपभवन में फेककर जमींन पर लेट जाइये, दासी के इस बात को सुनकर कैकेयी को भवन में जाकर जैसा मंथरा ने कहा वैसा ही किया अतः दासी के कथनानुसार महारानी कैकेयी कोप भवन में चली जाती है, जब महाराज को कैकेयी केे कोपभवन की सूचना मिलती है तो राजदरबार से उठकर देखा कि कैकेयी सारे वस्त्राभूषण उतारकर जमींन पर फटे पुराने वस्त्रों को धारण कर कोपभवन में जा पहुँची इस लीला से दर्शक भाव विभोर हो गये। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, उप प्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अशोक अग्रवाल, विशम्भर नाथ गुप्ता, डा0 गोपाल पाण्डेय, पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, अनुज अग्रवाल, बालगोविन्द त्रिवेदी व रामसिंह यादव उपस्थित थे।

दुर्गा पूजा पंडाल समिति को करना होगा प्रशासन के शर्तों का पालन

गाजीपुर। आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा दिपावली एवं छठ पूजा के मद्दे नजर रखते हुए जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में शुक्रवार को सभी धर्मगुरूयो एवं नागरिको के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बैठक में आये सभी धर्मों के सम्मानित नागरिकों को साधुवाद देते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने समाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए इस बैठक में उपस्थित हुए इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होने सभी उपस्थित नागरिकों का आह्वाहन करते हुए अपील की है कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी धर्मों के लोग आपसी भाई चारे से सभी त्यौहार मिल जुल कर मनाते रहे है, आगे भी उसी तरह से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए इसका अक्षरशः पालन करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहारों का एक ही मकसद होता है कि दूसरों की भावनाओं को आहत किये बिना हर्षोंल्लास के साथ त्यौहार मनायें। उन्होने जनपद वासियों का आह्वाहन करते हुए अपील की किया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचे और कोई भी इस प्रकार भ्रामक सूचना यदि उन्हे प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दे, ताकि उस सूचना की जॉच करते हुए उसका निस्तारण समयान्तर्गत कराया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 456 दुर्गा पूजा पण्डाल स्थापित होगे। इस हेतु पण्डाल समिति अपने-अपने आंतरिक व्यवस्थाए पूर्व मे सुनिश्चित कर ले तथा जिन्होने परमीशन न लिया हो वे लिखित रूप से सम्बन्धित अधिकारी से परमीशन लेकर दिये गये शर्ताे का पालन अवश्य करेगे। पण्डाल के सजावट के दौरान अत्यन्त ज्वलनशील वस्तुओ का प्रयोग न किया जाये। पण्डाल मे प्रवेश व निकास द्वार मे उचित स्थान रहे। सड़क के किनारे पण्डाल न लगाया जाये तथा पण्डाल में रेत, पानी, सी सी टी वी कैमरा की व्यवस्था अवश्य रहे। इस हेतु उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को पूर्व में निरीक्षण कर आश्वस्त होने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पण्डाल के नाम पर कोई भी अन्य नया कार्य न हो, पण्डाल मे अश्लील गाने कदापि न बजे न ही आरकेस्ट्रा का आयोजन हो। पण्डाल स्थल पर महिला एव पुरूषो के लिए अलग-अलग लाईने लगायी जाये। उन्होने बताया कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि त्यौहारों को पारम्परिक ढंग से मनाया जाये और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न किया जाये। उन्होने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहार के समय अपने- अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें। विद्युत विभाग से सम्बन्धित अत्यधिक शिकायतो पर उन्होने जर्जर तार, खम्भे, विद्युत आपूर्ति को सही कराने तथा विसर्जन के दौरान रास्तो पर विशेष रूप से मौके का निरीक्षण कर ढीले एव लटके हुए जर्जर तारो को प्राथमिकता के तौर पर सही कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ओेमवीर सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि जनपद में सभी स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबन्द रहेगी और सभी चौराहों पर पिकेट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की टीम जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने अपील करते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक खबरो पर ध्यान न दे, नही किसी भी सोशल साईट पर आने वाले भ्रामक खबरो व फोटो को पोस्ट करे। अन्यथा सम्बन्धित के खिलाफ ही कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जनपद में महिला के सम्मान एव सुरक्षा हेतु एण्टी रोमियो स्क्वायर्ड टीम सक्रिय रहेगी एवं विभिन्न पण्डालो पर महिला सुरक्षा कर्मियो की भी तैनाती की जायेगी। पण्डालो एवं अन्य स्थानो पर शस्त्रो का प्रदर्शन पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होने कहा कि पुलिस की अराजक तत्वो पर पैनी नजर रहेगी तथा इस तरह के शोहदो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने समस्त सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/शहरी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त सम्बन्धित अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित गणमान्य नगारिक एवं धर्म गुरू उपस्थित थे।

समस्याओं को लेकर डीएम से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल


शिक्षकों का वेतन और पितृ विसर्जन का अवकाश घोषित करने की मांग


डीएम से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं के निस्तारण की मांग


गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रादेशिक मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि डीएम के निर्देश के बावजूद शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों का कहना था कि जिलाधिकारी ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई वार्ता नहीं हो सकी है। अध्यापकों व कर्मचारियों की अनेक समस्यायें, जिनमें वेतन, अवशेष धनराशि, प्रोन्नत वेतनमान व चयन वेतनमान, स्थानान्तरण की प्रक्रिया, नई पेंशन योजना में सरकार का 14 प्रतिशत अंशदान व अध्यापकों के वेतन से 10 प्रतिशत की धनराशि उनके प्रान खाते में नहीं भेजी जा रही है। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन हिन्दू समाज के लोग शास्त्र के अनुसार अपने पितरो को याद करते हुए श्राद्ध कार्यक्रम करते है। ऐसे अवसर पर पूर्व में परिषदीय विद्यालयों/माध्यमिक विद्यालयों में विभाग द्वारा अवकाश घोषित किये जाते रहे है। विगत वर्ष विभाग द्वारा घोषित अवकाश तालिका में पितृ विसर्जन के अवसर पर अवकाश घोषित नहीं हो रहा है। तत्काल घोषित कराने की मांग की गई। कई शिक्षकों का वेतन भुगतान न होने की स्थिति में शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्यक्त है। प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश चन्द्र दुबे, राणा प्रताप सिंह, सूर्य प्रकाश राय, कुंवर अविनाश गौतम, डा. रियाज अहमद, रत्नेश कुमार राय, अमित कुमार राय, विवेकानंद गिरी, अंजनी कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

छात्राओं ने निकाली रैली, लिया शपथ

गाजीपुर। मेरी माटी मेरा देश, माटी का नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई तथा अमृत कलश में विद्यालय परिसर की पवित्र मिट्टी डाली गई। अंत में एनएसएस के नोडल अधिकारी डा .अमित यादव ने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, कार्यक्रम अधिकारी डॉ गजनफर सईद एवं डॉक्टर संगीता मौर्य, डॉक्टर शशि कला, डॉक्टर सारिका सिंह, डॉक्टर विकास सिंह, राघवेंद्र सिंह, स्वयं सेवक खुशबू वर्मा शास्वत आदि उपस्थित रहे।

शासन की योजनाओं को धरातल पर लाए अधिकारी: राजू बाल्मीकि

गाजीपुर। सदस्य ‘‘दिशा‘‘ राज्य स्तरीय समिति उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार राजू बाल्मीकि शुक्रवार को जनपद में पहुचकर लोक निर्माण विभाग के (निरीक्षण गृह) में केन्द्र व राज्य सरकार की महत्तवकांशी योजनाओ की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की जो योजनाए संचालित है उसको धरातल पर लाकर समाज के निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले व्यक्तियो/पात्रो तक पहुचाया जाये। किसी भी अपात्रो को योजना मे शामिल न किया जाये। उन्होने समीक्षा के दौरान कहा कि जिस विद्यालय में विद्युत कनेक्शन नही हो पाया है वहां तत्काल विद्युत कनेक्शन कराया जाये। कृषि विभाग एवं अन्य विभाग की संचालित योजनाओ को गॉव-गॉव में चौपाल लगाकर कृषको एवं ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने सड़को को गढढा मुक्ति, पात्रो को आवास, शौचालय, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना एवं अन्य महत्तपूर्ण योजनाओ का शत-प्रतिशत लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पी0डी, डी0पी0आर0ओ0, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्लू डी, तहसीलदार सदर, बी0एस0एस0 व डूडा के अधिकारी/कर्मचारीग उपस्थित थे।

त्योहारों को लेकर डीएम और एसपी ने शहर भ्रमण लिया जायजा

गाजीपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा आगामी त्योहारों, दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील भी की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने विशेश्वरगंज चौराहे से भ्रमण शुरू किया, जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्र शामिल थे। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई का जायजा लिया और संबंधित अधिकारी को साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखने को कहा। एसपी ने पुलिस विभाग को त्योहारों के अवसर पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिया। उन्होंने तैनात पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहते हुए स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान एसडीएम सदर, एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव सिंह, कोतवाली पुलिस मौजूद रहे। इस दौरान डीएम और एसपी ने शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों तथा अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Uttar Pradesh Fast News