शास्त्री जी के अपमान और उपेक्षा की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी:अरूण

गाज़ीपुर।2अक्टूबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शास्त्री नगर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं दीपदान कार्यक्रम के साथ साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर दीप जलाया और फिर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शास्त्री जी के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार एवं उनकी उपेक्षा किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।
महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार द्वारा गांधी जयंती पर जारी शासनादेश का जिक्र करते हुए योगी सरकार के रवैए पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि कायस्थ समाज शास्त्री जी का अपमान कत्तई नहीं बर्दाश्त करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गांधी जी की जयंती के साथ साथ सभी विभागों को शास्त्री जी की भी जयंती मनाने का आदेश देना चाहिए था लेकिन केवल गांधी जी की जयंती मनाने का आदेश भाजपा सरकार का शास्त्री जी की प्रति सौतेलपन की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस रवैए से पूरा का पूरा कायस्थ समाज मर्माहत है। शास्त्री जी की उपेक्षा और उनके अपमान की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी।
माल्यार्पण एवं दीपदान करने के पश्चात पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आर एस लाल के आवास पर आयोजित गोष्ठी में महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शास्त्री जी को देश का महान नेता बताया । उन्होंने कहा कि उनमें देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी । उन्होंने अपना पूरा जीवन सरलता और सादगी से बिताया । उनका 18महीने का प्रधानमंत्रित्व काल गीता के 18अध्यायों की तरह पूरी तरह से पाक साफ था । सरकार के तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद उनके दामन पर कोई दाग नहीं था । वह अत्यन्त साहसी और बहादुर नेता थे । उन्होंने ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था । उन्होंने गांधी जी के आह्वान पर बहुत ही कम उम्र में देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वह बाहर से तो काफी उदार और विनम्र थे लेकिन अंदर से चट्टान की तरह दृढ़ थे । रेल मंत्री होने के दौरान एक रेल दुर्घटना होने पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था । उनका त्याग पत्र स्वीकार करते हुए नेहरू जी ने कहा था कि उनका इस्तीफा मैं इसलिए नहीं स्वीकार कर रहा हूं कि वह इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार है बल्कि मैंने इनका इस्तीफा इसलिए मंजूर किया कि इनका यह कदम देश की सियासत में काम करने वालों के लिए एक नजीर होगा और हम सबको संवैधानिक मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देगा । लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है । हम सबको उनके जीवन से सबक लेकर सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए और यही हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमाशंकर लाल श्रीवास्तव,के पी श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव,अनिल कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट,विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा एडवोकेट,अजय कुमार श्रीवास्तव,अमरनाथ श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,अनिल कुमार श्रीवास्तव , अतुल कुमार सिन्हा एडवोकेट, अरुण श्रीवास्तव उर्फ चुन्नू श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विपुल सिन्हा,कमल प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट,शैल श्रीवास्तव,अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुनील दत्त श्रीवास्तव, भाजपा नेता सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव,चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव ,नवीन श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे । इस गोष्ठी की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया ।

स्वामी प्रसाद मौर्य गाजीपुर में छात्रों को करेंगे सम्मानित

गाजीपुर । सपा नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य कल जनपद के गंगादास बाबा विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे जहां करीब 1015 मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य कल दोपहर 12 बजे स्वामी प्रसाद मौर्य ग़ाज़ीपुर पहुचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमेश प्रजापति ने प्रेस वार्ता कर दी ।उन्होंने बताया कि 90 से 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य सम्मानित करेंगे।उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह, सदर विधायक जै किशन साहू, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी, सैदपुर विधायक अंकित भारती, अध्यक्ष सुल्तानपुर अंबेडकर नगर विनोद प्रजापति, दारा सिंह प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक अक्षत राज प्रजापति है।

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ने किया गांधी और शास्त्री जी के मूर्ति पर माल्यार्पण

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूर्ति पर किया माल्यार्पण।



गाजीपुर। 2 अक्टूबर आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्री चित्रगुप्त वंशीयसभा के पदाधिकारीयों ने जन सहभागिता के साथ नगर के आम घाट पार्क एवं शास्त्री नगर चौराहे पर स्थित मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय ददरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर के परिसर में संस्था के सभागार में एक समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में जिस प्रकार पूरे देश को एकजुट करने का काम महात्मा गांधी ने किया था, उसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश सेवा की जवानों एवं देश के किसानों के प्रति सम्मान एवं स्वाभिमान का निर्माण किया था। जिसकी बदौलत ही आज भारत अपने पड़ोसी देश के बीच ही नहीं विश्व पटल पर एक ताकतवर देश के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। हम सभी देशवासी उन दोनों महापुरुषों के प्रति आजीवन रिड़ी रहेंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट आनंद शंकर श्रीवास्तव तथा संचालन मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्य डॉ रमाशंकर लाल एवं पूर्व प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट ,नीरज श्रीवास्तव , शिव शंकर सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, सुनील दत्त श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, भूपेंद्रश्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ,दुर्गेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव ,अरुण श्रीवास्तव चुन्नू ,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अभय आनंद, सुशील वर्मा सोनू, प्यारे मोहन ,आनंद वर्मा, मनोज उर्फ राजू ,मुनेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद झुन्ना आदि लोग उपस्थित थे ।

न्यायाधीश ने बताया दोनों विभूतियों का योगदान, किया शुभारंभ

गाजीपुर। सोमवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में जनपद न्यायायल के दसकक्षीय सभागार में प्रातः 8 बजे प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में संजय कुमार यादव-प्रथम, अपर जनपद न्यायाधीश, राकेश कुमार विशेष न्यायाधीश, पाक्सो, स्वप्न आनन्द सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग एवं अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झंडी दिखाकर 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया गया।

उपस्थित सभी जनमानस को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के योगदानों एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वाहन किया गया साथ ही साथ उनके द्वारा जनहित में किये गये कार्यो के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। दीपेन्द्र कुमार गुप्ता सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वच्छता अभियान का प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआबाग से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। उसी अनुक्रम में स्वप्न आनन्द सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग द्वारा महात्मा गांधी जी के बारे में अपने विचार कविता के माध्यम से प्रस्तुत किये गये तथा अधिवक्ताओ एवं कर्मचारीयो द्वारा भी दोनों महापुरूषों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये।

जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा सिद्धार्थ राय हुए सम्मानित

जम्मू एवं कश्मीर सरकार द्वारा सिद्धार्थ राय सम्मानित

गाज़ीपुर। युवा समाजसेवी और भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित सिद्धार्थ राय ने एक बार फिर गाज़ीपुर ज़िले का नाम रोशन किया है । इस बार सिद्धार्थ राय को जम्मू एवं कश्मीर सरकार द्वारा राज्य अतिथि का दर्जा देते हुए श्रीनगर आमंत्रित किया गया। उन्हें जम्मू एवं कश्मीर सरकार के महामहिम उप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर श्रीनगर में उपस्थित सैकड़ों लोगों के मध्य सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार जम्मू एवं कश्मीर सरकार की तरफ़ से दिया गया । सिद्धार्थ राय को यह पुरस्कार उनके द्वारा किए जा रहे तमाम सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया है । सिद्धार्थ राय को पहले भी भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल , केरल के राज्यपाल व अनेकों संथाओं द्वारा पुरस्कार पहले भी प्राप्त हो चुके हैं । अपनी श्रीनगर की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सिद्धार्थ अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया ।
सिद्धार्थ राय ने बताया कि कश्मीर का बदलता हुआ स्वरूप बहुत खूबसूरत है,इस बदलाव से यहाँ के रहने वाले लोग भी बहुत खुश हैं। और सभी लोग एक साथ अपने प्रदेश को विकास की तरफ़ कदम से कदम मिला कर बढ़ाने में यहाँ की सरकार के साथ लगे हुए हैं , सभी एकजुट हैं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता , राजीव भटनागर , अरुण कुमार , पद्मश्री से सम्मानित एस.पी. वर्मा , यश भारती से सम्मानित रमेश भैया व देश के अलग – अलग प्रदेशों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

मनाई भव्यता के साथ जयंती, किया सम्मानित, बताया दोनों विभूतियों का महत्व

गाजीपुर। रायफल क्लब सभागार कक्ष में कौशल राज शर्मा मण्डलायुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, नागरिको की उपस्थिति मे महात्मा गांधी एंव पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भव्य पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने जनपद मे अच्छे कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों/सफाई मित्रो को अंगवत्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया एवं उपस्थित लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी। मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल कौशल राज शर्मा ने 2 अक्टूबर गांधी जयंत्री के अवसर पर काशी से लहुरी काशी में उपस्थित होकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। रायफल क्लब सभागार मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने  इन दो महापुरूषों की चित्रो पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित करके इनके जीवन चरित्र के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम मे नेहरू युवा केन्द्र के कलाकारो द्वारा स्वच्छता पर नुक्क्ड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। वही गायक राकेश कुमार ने गीत के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक कियां। मण्डलायुक्त ने कहा कि जहां गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से सौम्यता एवं शालीनता के पथ पर चलते रहने की राह मिली। मण्डलायुक्त ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता एक निरंन्तर प्रक्रिया है जो हम सभी के दैनिक दिनचर्या में शामिल है, हमें अपने घर, परिसर, पास-पड़ोस, कार्यालय, सड़कों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाये रखने में निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए।  यही हमसब की महात्मा गॉधी के विचारों एवं प्रधानमंत्री की सोच के प्रति सच्चा आदर एवं सम्मान है। उन्होने नगर वासियों से सप्ताह में केवल 2 घण्टे का समय निकाल कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए अपना अहम योगदान देने ,अपने-अपने घरों के साथ ही पास-पड़ोस में साफ सफाई बरकरार रखने एवं स्वच्छता के प्रति एक दूसरे को जागरूक करने की अपील की।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि इन दोे महान विभूतियों ने जिस प्रकार अपने जीवन को जीया है उनके आदर्शाे को  आज हम अपने जीवन में आत्मसात करते हुए कार्य करे तो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वच्छता का अत्यन्त महत्व है, स्वच्छ रहना मूल भूत जरूरत है, जो हमारे व्यक्तित्व में निखार लाती है। स्वच्छता, सत्य, अहिंसा हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल सकते है इस लिए हमे दृढप्रतिज्ञ होकर इन महान व्यक्तित्व के बताये राह पर चलने की आवश्यकता है। जिला पंचायत  अध्यक्ष सपना सिंह ने इन दो महान विभूतियों के जीवन पर संक्षेप मे जानकारी देते हुए बताया कि इनके  विचार आज भी प्रासंगिक है। इन्होने  हमें यह सिखाया कि अपने अन्दर व्याप्त बुराइयों पर दृढइच्छा शक्ति से ही नियंत्रण किया जा सकता है इसलिए महात्मा गाधी के अहिंसा के सिद्धांन्त को पूरी दुनिया ने सलाम किया एवं उन्होने अहिंसा के दम  पर ही अंग्रेजो को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। शायद यही कारण है कि आज हमारा देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे आज अन्तर्राष्ट्रीय  अहिंसा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा आज ही के दिन दो महान विभूतियों ने जन्म लिया जिन्होने देश के आजादी के अपना सर्वत्र जीवन बलिदान कर दिया, हमे उनके बताये हुए रास्तो पर चलकर देश को आगे बढाना है। आज इस विशिष्ट दिन पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि ‘‘हम अपने अन्दर की बुराई को त्यागे और जीवन में सकारात्मकता को अपनायें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने  श्रेष्ठ कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियो को अंगवत्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त मे मण्डलायुक्त ने  सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आभार मुख्य विकास अधिकारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम से पूर्व मण्डलायुक्त ने शहर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण कर स्वच्छता कार्य का जायजा लिया एवं शहर मे साफ-सफाई पर प्रशंन्नता व्यक्त की।  सर्वप्रथम उन्होने रवीन्द्र नाथ टैगोर पार्क गोराबाजार पहुचकर वहां वृक्षारोपण किया तत्पश्चात वे विशेश्वरगंज चौराहा पर पहुचकर वहा हुए स्वच्छता कार्य को देखा। इसके बाद उन्होने लार्ड कार्नवालिस के मकबरा का अवलोकन किये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी सदर,  जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक,  समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी , सभी सभासद, सफाई कमचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।

डीएम ने दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया बच्चियों को सम्मानित

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी ने इन दो महान विभूतियों के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके जीवन चरित्र के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होने कहा कि इन दोे महान विभूतियों ने जिस प्रकार अपने जीवन को जीया है उनके आदर्शाे को आज हम अपने जीवन में आत्मसात करते हुए कार्य करे तो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की बच्चियों द्वारा रामधुन का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

शाह फैज स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जी की जयंती

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी को गाँधी जयंती व शास्त्री जयंती की बधाई दी एवं दोनों नेताओं के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के पश्चात अध्यापिकाओं ने गाँधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन ते’ एवं ‘रघुपति राघव राजाराम’ को गाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में कहा कि कुछ लोग समय को अपने लिए बदलते हैं परन्तु गाँधी जी ने समय को पूरे संसार के लिए बदल दिया। इसी क्रम में विद्यालय के अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक सीता राम भारद्वाज ने लाल बहादुर शास्त्री के बारे में एक घटना का ज़िक्र करते हुए बताया कि एक बार शास्त्री जी ने बैंक में लोन के लिए आवेदन किया व बैंक मैनेजर से फॉर्म भरने के लिए कहा। बैंक मैनेजर ने सबका काम रोक कर तुरंत फॉर्म भरा और ले कर उनके पास पहुँच गए।

जिस पर शास्त्री जी नाराज़ हुए और बोले कि मेरा काम बाकी जनमानस के काम को रोक कर पहले करने कि क्या ज़रूरत थी ? इसके अतिरिक्त और भी बहुत से ऐसे किस्से बताये जिनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सभी कर्मचारियों ने विद्यालय की सफाई की। इस कार्यक्रम में निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, को-ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी, प्राइमरी इंचार्ज चांदना श्रीवास्तव, प्री प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा एवं समस्त शैक्षिणक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

मंडलायुक्त और डीएम सहित इन सभी लोगों ने डाली अमृत कलश में मिट्टी

गाजीपुर। सोमवार को राइफल क्लब परिसर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त वाराणसी कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विनोद अग्रवाल ने अमृत कलश में मिट्टी प्रदान किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद तथा युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर आयोजित समारोह में महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं आयोजित गोष्ठी में उनके पद चिन्हों चलने की अपील की गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने पेश की मानवता की मिसाल, बचाई युवक की जान

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल पेश की है। सपना सिंह रविवार को मरदह में चल रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाग लेकर वापस सैदपुर स्थित अपने आवास पर जा रही थी। तभी महराजगंज रास्ते में उन्होंने एक घायल युवक शिवम दूबे को रोड पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ देखा। तत्काल उन्होंने किसी भी बात की परवाह नहीं करते हुए अपने वाहन को रोका। उन्होंने खुद अपने वाहन से नीचे उतर कर रोड पर घायल अवस्था में पड़े शिवम दूबे को अपने ही वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गई। वक्त पर इलाज मिल जाने से शिवम अब खतरे से बाहर हैं। उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे शिवम के परिजन जिला पंचायत अध्यक्ष की इस नेकदिली को लेकर भाव विभोर हो गए। दरअसल शिवम दूबे को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो कर रोड पर ही पड़ा हुआ था। इस दौरान नाही कोई एम्बुलेंस और नाही कोई भी व्यक्ति उसकी मदद को आगे आया। लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की इस सराहनीय कार्य से लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर वो ऐसा नहीं करती तो शिवम की जान भी जा सकती थी। बहरहाल वक्त पर पहुंच जाने के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर ने तुरंत शिवम का इमरजेंसी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। जिसकी वजह से वो अब खतरे से बाहर हैं। यह कहने की जरूरत नहीं कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने मानवता की अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने शिवम की जान बचाने में अहम भूमिका निभाकर जिले के बाकी नेताओं के लिए एक नजीर पेश की है। दिए गए पद और पावर का इस्तेमाल अगर जनता के हित में हो तो लोकतंत्र की गरिमा और बढ़ती है। शिवम दूबे और उसके परिजन सपना सिंह की इस दरियादिली को आखिरी सांस तक याद रखेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना में लोगों से आत्मीयता के भाव रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यही मानवता का धर्म है।

Uttar Pradesh Fast News