सपना सिंह के हाथों मेडल और प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

फेमस पूर्वांचल विकास संस्था का सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

गाजीपुर। फेमस पूर्वांचल विकास संस्था द्वारा आयोजित उत्कृष्ट नागरिक व छात्र सम्मान समारोह का कार्यक्रम शहर के एक निजी पैलेस में आयोजित किया गया था। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात लूदर्स कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। अतिथियों के स्वागत में राकेश सिंह ने स्वागत गीत के माध्यम से सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि को संस्था प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह एवं पूर्व कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अंबिका दुबे ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ग्रीनमैन अरविंद आजाद ने मुख्य अतिथि को उपहार स्वरूप एक अशोक का पौधा भेंट किया। सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा एवं टैलेंट को प्रत्येक लोगों के सामने अवगत करना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस कंपटीशन द्वारा बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा देना है। कहा कि नारी शक्ति अब हर जगह अपनी प्रतिभा और टैलेंट की वजह से आगे हैं।

बताया कि आज हमारे जनपद के जिलाधिकारी एक महिला है, उप जिलाधिकारी भी एक महिला है तथा मैं स्वयं जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में हूॅ। मुख्य अतिथि के हाथों प्रमाण पत्र व मेडल पाकर छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक बेहद खुश नजर आए। कार्यक्रम पर्यवेक्षक एवं डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप यादव ने कहा कि छात्रों द्वारा पाठ्य पुस्तकों के अध्ययन के समानांतर सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं, इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा भी निखरती है,हर छात्र को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी रुचि लेनी चाहिए। संस्था द्वारा नामित विभिन्न क्षेत्रों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, संस्कृत, साहित्य, लेखन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्वांचल के उत्कृष्ट 9 रत्नों को पूर्वांचल रत्न सम्मान से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में धर्मेंद्र मिश्रा, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु सैदपुर डायट प्रवक्ता राजवंत सिंह,ब्लड बैंक गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से साकेत सिंह, इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप,डॉक्टर बीती सिंह, सूरज मौर्या मां शारदा ग्रुप ऑफ कॉलेज जलालाबाद दुल्लहपुर सहित सभी पूर्वांचल रत्न से सम्मानित विभूतियों को पूर्वांचल रत्न सम्मान का स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्रम व माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी को अशोक का पौधा उपहार स्वरूप भेंट कर ग्रीनमैन अरविंद कुमार आजाद ने उन्हें हरित शुभकामनाएं दी। राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष अंबिका दुबे ने पूर्वांचल रत्न से सम्मानित विभूतियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि आप जैसे महानुभावों के पद चिन्हों पर चलकर एक नए भारत का निर्माण संभव है। तत्पश्चात संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कलमकार बंधुओं को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर संस्था अध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी संस्था प्रबंधक अभिषेक सिंह एवं संस्था अध्यक्ष सारिका सिंह के इस नेक पहल की सराहना की। इस मौके पर हर्ष सिंह भाजपा युवा मोर्चा करंडा मंडल अध्यक्ष, विकास सिंह, राजकीय आईटीआई कर्मचारी संघ अध्यक्ष संदीप यादव, एम आर डी पब्लिक स्कूल प्रबंधक श्री नाथ यादव, प्रधानाचार्य करुणासागर सिंह, डीओसी स्काउट नितेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

मांगों की अनदेखी हुई तो सड़क पर उतरने को होंगे बाध्य

गाजीपुर। जिले के विद्युत विभाग में तैनात संविदा कर्मी एवं मीटर रीडरों के अलावा सुरक्षा में तैनात गार्डों का मानदेय तीन माह से नहीं मिलने से भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। यहीं नहीं संविदा कर्मियों के चार माह और मीटर रीडरों के 18 माह के पीएफ में भी अनियमितता बरती जा रही है। जिसको लेकर सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह ने लगाते हुए अधीक्षण अभियंता से लालदरवाजा स्थित कार्यालय में मुलाकात कर भुगतान की मांग की। साथ ही चेताया कि अगर मांगों की अनदेखी की जाएगी तो 26 जुलाई को डीएम से मिलकर पत्रक सौंपने के साथ ही सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। ऐसे में अगर विद्युत आपूर्ति में किसी तरह की बाधा आती है तो इसके जिम्मेदार विद्युत प्रबंधन होंगे।

जिला संरक्षक ने कहा कि विद्युत संविदाकर्मी और मीटर रीडर अल्प मानदेय भोगी हैं। ऐसे में प्रत्येक माह मानदेय न मिलने की स्थिति में वह भूखमरी के कगार पर आ चुके हैं। इसे हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा। स्थिति यह है कि पिछले तीन माह से करीब 1250 संविदा कर्मी और 300 मीटर रीडर के अलावा नौ सुरक्षा गार्डों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिस फर्म से मीटर रीडरों की तैनाती की गई है, उनका 18 माह का पीएफ का पैसा भी नहीं जमा किया गया है, जो घोर अनियमितता श्रेणी में आता है। अगर पीएफ की जानकारी नहीं दी जाती है तो संबंधित फर्म के खिलाफ श्रम विभाग में कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, जिला मंत्री विजय शंकर राय, अनुराग सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय तिवारी आदि मौजूद थे।

बाढ़ के प्रकोप से बचने के लिए डीएम और एसपी ने की बैठक, दिया निर्देश

गाजीपुर। बाढ की स्थिति को देखते हुए बचाव व राहत कार्याे के प्रबन्धन के सम्बन्ध में  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति जनपदस्तरीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक सोमवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद मे बाढ प्रभावित होने वाले ग्रामो की जानकारी लेते हुए बचाव एवं राहत कार्याे के प्रबन्धन की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सातों दिन संचालन का निर्देश दिया। इसके साथ बाढ प्रभावित परिवारो को खाद्यान्न एवं अन्य राहत सामग्री हेतु प्रि-टेण्डरिंग की जानकारी ली। उन्होने नगरीय क्षेत्रो में नालो आदि की सफाई तथा जल भराव आदि की दशा में जल निकासी हेतु आवश्यक पम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चि कराने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होने तटबन्धो/बन्धो के कटान एवं दरार आदि को रोकने।

नहर नालो से खरपतवार, भवन निर्माण समाग्री , मलबो को हटाये जाने सम्बन्धित कार्य, मार्ग मे आई दरारो, गढढो का भराव, डैमेज , सीवरेज से मलबे की निकासी, बाढ प्रभावित क्षेत्रो के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सा0स्वा0केन्द्रो मे पर्याप्त वांछित दवाईयो की उपलब्धता, सर्पदंश की घटनाए बढने के कारण वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था , पशुओ के लिए चारे-पानी की व्यवस्था, जनपद में स्थापित बाढ चौकियों की 24 घण्टे क्रियाशीलता ,राहत एवं बचाव कार्यो हेतु नावो की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक मे बताया गया कि जनपद के सात तहसीलो यथा सैदपुर , जमानिया, सेवराई, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, जखनिया एवं सदर मे कुल 82 अतिसंवेदनशील, 104 संवेदनशील एवं 387 सामान्य ग्राम है जो बाढ की स्थिति में प्रभावित हो सकती है। जनपद मे कुल 124 बाढ चौकियां बनायी गयी है। बाढ के दौरान आपदा से निपटने के लिए 197 मझोली एंव 104 बड़ी नावो, 27 गोताखोर, 364 नाविको को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 24 बाढ राहत केन्द्र, 29 शरणालयो  की स्थापना की गयी है तथा बचाव राहत कार्य हेतु 517 आपदा मित्रो को तैनात किया गया है। बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोश कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

युवक-युवतियों को वितरित की गई खेल सामग्री

गाजीपुर। युवा कल्याण विभाग विकास खंड जमानिया के अंतर्गत विकास खण्ड जमानिया सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा की उपस्थिति में सोमवार को ग्राम पंचायत तियारी, रोहूँन, हमीदपुर, देवाबैरानपुर के युवक एवम महिला मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी जमानिया यशवंत कुमार, ए0 डी0ओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय, ब्लॉक के उर्दू अनुवादक, पी0आर0डी0 जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वकार खान ने किया।

डीएम ने चखा मिड डे मिल का भोजन, छात्र-छात्राओं को खिलाया चॉकलेट

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने गोद लिये गये उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर का सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को चाकलेट/मिष्ठान का वितरण किया। उसके उपरान्त बच्चो को पढ़ाकर उनकी गुणवत्ता को परखा एवं जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने मिड-डे मिल में बने भोजन को चखा जिसमें भोजन गुणवत्तापूर्ण सही पाया गयी। इस दौरान उन्होंने बी0ई0ओ को निर्देशित किया कि कक्षो में टाइलीकरण, स्मार्ट टी0वी0, बच्चो को शुद्वपेय जल हेतु आर0ओ0 मशीन लगाए ।स्कूल मे साफ-सफाई का भी सख्त निर्देश दिया।

लापरवाह अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक रायफल क्लब सभागार में सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0 एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ पी डी का संचालन हो तथा नियमित रूप से सी एच ओ एवं एन एम की उपस्थिति सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने जनपद मे झोला छाप चिकित्सको एवं बिना पंजीकरण चल रहे अवैध अस्पतालो की जॉच कर कार्यवाही का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान विकास खण्ड मरदह, मिरजापुर एवं जमानियॉ  में ओ0पी0डी0 कम पाये जाने पर नोटिस जारी करने एवं डी0सी0पी0एम अनिल कुमार वर्मा के द्वारा विभागीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी देते हुए भविष्य के लिए सचेष्ट किया। बैठक में जिलाधिकारी ने ई-कवच, मंत्रा एप्प, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मणिपुर की घटना लोकतंत्र में माफी के लायक नहीं है

गाजीपुर। रविवार की रात अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी और निर्वस्त्र कर घुमाये जाने के विरोध में टाउनहॉल से मिश्रबाजार चौराहे तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया गया। इस घटना के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव जी ने कहा कि यह सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण घटी है। यह घटना लोकतंत्र में अक्षम्य है। इस घटना ने पूरे देश को दुनिया के सामने शर्मिंदा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पूरी दुनिया में कहीं नहीं हुई होगी । मणिपुर की जो तस्वीर दुनिया ने देखी ऐसी तस्वीरों से देश का सर दुनिया के सामने झुक जाता है। इस घटना के लिए भाजपा की नफरत फ़ैलाने और समाज को बांटने वाली राजनीति जिम्मेदार है।

इस सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण और संस्कृति का पतन हुआ है। कहा कि मणिपुर में सत्ताधारियों के आंख का पानी मर गया है। मणिपुर में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। मणिपुर में शांति बहाल करने में असफल देश के प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री विरेन सिंह को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। इस कैंडल मार्च में में मुख्य रूप से विभा पाल,सीमा यादव,संगीता यादव, अल्का अग्रवाल, रीता विश्वकर्मा,सुनीता यादव, रीना यादव,कंचन रावत, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,,आमिर अली, अरुण कुमार श्रीवास्तव , तहसीन अहमद,अशोक अग्रहरि,नवाब खान,मो.अनवर,डॉ समीर सिंह,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,आरिफ खां, फिरोज जमाल,बाबी चौधरी, नरेन्द्र कुशवाहा, द्वारिका यादव, आदित्य यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, रमेश यादव, राजेश यादव, रामनगीना यादव, राधेश्याम यादव,बैजू यादव, गोपाल यादव, छन्नू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंत्रोचारण के साथ मंत्री ने किया पौधरोपण, बताया महत्व

गाजीपुर। जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान-2023 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को आकुशपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्व0प्रभार)स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन मंत्री उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल  ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आकुशपुर कृषि विज्ञान केन्द्र  भूमि पर मियांवाकी वृक्षारोपण में कुल 34 हजार पौध रोपण किये गये। मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने क्रमशः रूद्राक्ष, हरिशंकरी, त्रिदेवी एवं अन्य लाभकारी पौधो का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ  परिसर में किया।
कार्यक्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को वन विभाग द्वारा रूद्राक्ष के पौध भेट स्वरूप  देकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने स्कूली छात्र-छात्राओ मे यूनिफार्म, किताबे एवं पौधरोपण हेतु पौध का वितरण किया गया। यूनिफार्म एंव किताबे पाकर छात्र-छात्राओ के चेहरे खिल उठे। तत्पश्चात मत्री ने उपस्थित समस्त आगन्तुको को वृक्षारोपण के प्रति शपथ दिलाई। मंत्री ने भगवान के चरणों में नमन तथा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद में कुल 33 लाख 86 हजार 853 पौधरोपण किया जाना है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते है तथा इसका लाभ आम जन को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज 22 जुलाई 2023 को जनपद में कुल 33 लाख 86 हजार 853  पौधरोपण वन विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि प्रत्येक परिवार अपने आस-पास, पास पड़ोस में एक-एक वृक्ष अनिवार्य रूप से लगाये । एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा।  उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा , जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है  एवं कई  प्रकार की बीमारियों से निरोग रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारी से कक्षाओ में वृक्षारोपण के प्रति बच्चो मे जागरूकता बढाते हुए पाठ पठाने का निर्देश दिया ताकि बच्चो को वृक्षारोपण के प्रति जानकारी हो सके । उन्होंने कहा कि आज जो पौधे आप लोगों को दिए गए हैं उसे अपने घर, आस-पास -पड़ोस, ग्रामों में अवश्य लगाएं तथा दूसरे व्यक्तियों , परिवार के लोगों को भी पौधरोपण से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए उन्हे भी वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें । उन्होने लोगो से  अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील की।  उन्होनंे कहा कि  जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने हेतु आमजन से आह्वाहन किया।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद में भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से सापेक्ष पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण  कार्यक्रम जनपद स्तर के अलावा समस्त तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयो तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया । आज जनपद में 33 लाख 86 हजार 853  पौधरोपण का लक्ष्य है  जिसे पूरा किया गया है।  15 अगस्त 2023 को  वृक्षारोपण का कार्य जनपद में चलाते हुए  जनपद में  शासन स्तर से प्राप्त 40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण  है इसका संज्ञान हमे होना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण प्रतिशत को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन इस संकल्प के साथ जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें। आप जहां भी जिस रूप में रहे वृक्षारोपण अवश्य करें तथा उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने कहा कि आज इस वन महोत्सव-2023 के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण जन आंदोलन का कार्यक्रम चल रहा है । इसी क्रम में जनपद में आज एक दिन में कुल 33 लाख 86 हजार 853  पौधे  जनपद स्तर, तहसील , विकास खण्ड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं।  उन्होंने वृक्षारोपण की विशेषताओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि इस  वृक्षारोपण में ग्राम वन, नगर वन, मियावाकी वृक्षारोपण, औषधीय वन आदि की स्थापना किया जा रहा है ।

15 अगस्त 2023 को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जायेगा। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने  महत्वपूर्ण है यह आप सभी जानते हैं ।  पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है । उन्होने उपस्थित सभी लोगो से आह्वाहन किया कि वृक्षारोपण अवश्य करे, क्योंकि वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन का कारण है। अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमे वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना उत्तर प्रदेश को एक हरा-भरा प्रदेश बनाने का है जिसे हम लोगो को मिल जुल कर  पूरा करना है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने वृक्षारोपण से होने वाले फायदो को बताया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भूषण मिश्रा अपर कमिश्नर वाराणसी, मुख्य विकास अधिकारी संतोश कुमार वैश्य ,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, जिला युवा अधिकारी कपिल देव,एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।

कैंडल मार्च निकालकर मणिपुर घटना का किया विरोध

गाजीपुर। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी और निर्वस्त्र कर घुमाये जाने के विरोध में महुवाबाग से गांधी पार्क आमघाट तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए तथा इस घटना की तीखी निंदा करते हुए इसे मानवता को शर्मशार कर देने वाला बताया।
कहा कि मणिपुर में लगभग दो महीनों से हिंसा फैली हुई है। लेकिन मणिपुर को लेकर न मोदी को चिंता है और न गृहमंत्री अमित शाह को।

मोदी और अमित शाह को देश में फिर कैसे सरकार बने और मोदी कैसे तीसरी बार प्रधानमंत्री बन जायें इस बात की तो चिंता है लेकिन मणिपुर में अमन शांति कैसे बहाल हो इस बात की उन्हें कत्तई फिक्र नहीं है। प्रधानमंत्री को विदेशी और जिन प्रदेशों में चुनाव संभावित है का दौरा करने की तो फुर्सत है लेकिन मोदी के पास मणिपुर जाने का वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भीड़ ने दो महिलाओं को दरिदंगी के साथ निर्वस्त्र कर क्षेत्र में घुमा रही है वह बहुत ही दुखी और शर्मशार करने वाली घटना‌ है। इस घटना से दुनिया की निगाह में देश की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा जिस तरह से महिलाएं मदद की गुहार लगा रही है और उन्हें बचाने के लिए भीड़ के डर से न पुलिस और न ही जनता बल्कि कोई भी आगे नहीं आ रहा है, यह बात यह साबित करने के लिए काफी है कि मणिपुर में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में शांति बहाल करने में असफल देश के प्रधानमंत्री मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री विरेन सिंह से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस कैंडल मार्च में मुख्य रूप से विभा पाल,सीमा यादव,संगीता यादव, सुनीता यादव, रीना यादव,कंचन रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,आमिर अली, रविन्द्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव,मदन यादव ,डॉ समीर सिंह,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, तहसीन अहमद, भानु यादव, आदित्य यादव ,सुजीत कुमार, अशोक अग्रहरि,कैलाश यादव,आरिफ खां, फिरोज जमाल,लड्डन खां बाबी चौधरी, नरेन्द्र कुशवाहा, द्वारिका यादव, आदित्य यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, रमेश यादव, राजेश यादव, रामनगीना यादव, राधेश्याम यादव,बैजू यादव, गोपाल यादव, छन्नू यादव,सतिराम यादव आदि उपस्थित थे।

पौधारोपण कर दूषित वातावरण को स्वच्छ किया जा सकता है: सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। वृहद वृक्षारोपण अभियान-2023 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के विभिन्न वार्डों में वहाँ के क्षेत्रीय सभासद/प्रतिनिधि के देख-रेख में पौधारोपण हुआ। साथ ही जलकल प्रांगण, आमघाट गांधी पार्क, पीरनगर डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद पार्क जैसे आदि जगहों पर पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह से वातावरण खराब होता जा रहा है जिसका मुख्य कारण पेड़ पौधों की अनियंत्रित कटाई पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहा है। जिसको अधिक मात्रा मे पौधारोपण करते रहने से दूषित वातावरण को स्वच्छ किया जा सकता है। पेड़-पौधों से ही हमें आक्सीजन मिलती है एवं वर्षा भी पर्याप्त मात्रा मे होती है जो हमारे जीवन के लिए अतिआवश्यक है।

इस मौके पर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष/भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल ने बताया कि दीर्घकालीन पौधे मनुष्य के कई पीढ़ियों को आक्सीजन देने का कार्य करते हैं। ये पौधे एक तरफ छांव देते हैं तो दूसरी तरफ प्राण वायु रूपी आक्सीजन के श्रोत हैं। जेई रफीउल्लाह ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे वातावरण को हराभरा रखने में सहायक साबित होते हैं। उक्त अभियान में जेई विवेक बिन्द, एसआई एहसान आलम के आलावा सभासद/प्रतिनिधि मीनू मौर्या, रवि केशरी, संदीप श्रीवास्तव, सहबान अली, चुन्नू अंसारी, मोहम्मद नवाब, अखिलेश यादव, हिमालय जायसवाल, शाहिद, अजय कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Uttar Pradesh Fast News