किया गया जागरूक, दी गई हिदायत

मिशन शक्ति 15 दिवस अभियान के तहत समस्त थानो की पुलिस द्वारा चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान


समस्त थानो की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग


महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक


बेवजह घुमने वाले सोहदों/मनचलों को दी जा रही कड़ी चेतावनी


गाजीपुर। शासन द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति 15 दिवस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं और महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त निर्देश के क्रम में समस्त थानो की पुलिस द्वारा सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सोमवार को चेकिंग की गई तथा बालिकाओं और महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। जगह जगह पर बेवजह घुमने वाले सोहदों/मनचलों को कड़ी चेतावनी भी दी गयी।

डीएचए गाजीपुर ने चंबल को पराजित कर खिताब किया अपने नाम

गाजीपुर। पूर्व सांसद स्व0 विश्वनाथ सिंह गहमरी सेवन ‘ए‘ साईड हॉकी प्रतियोगिता का समापन रविवार को नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में हुआ। इस खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने खिलाड़ियो से परिचर प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फाईनल मैच डी एच ए गाजीपुर एवं चंबल विजार्ड के मध्य खेला गया जिसमें डी एच ए गाजीपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी चंबल विजार्ड को 06-04 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो मे पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका बृजेश कुमार हॉकी कोच, रविशंकर गुप्ता, करण कुमार, रामा ने निभाया। इस अवसर पर हॉकी कोच नफीस अहमद, सभासद प्रतिनिधि मो0 शाहिद, सभासद प्रतिनिधि रणजीत यादव, जूबेर अहमद, मो0इलियास, मोहम्मद जावेद मोहम्मद परवेज उर्फ गुलतु, दुर्गेश पाल अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी, राजन प्रजापति, दिनेश यादव, सुदामा एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

एमएलसी ने नेताओं संग सुना मोदी के मन की बात

गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र बहेरी बूथ संख्या 39 पर रविवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल की उपस्थिति मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 102 वां मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय समस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंडल अध्यक्ष सेक्टर संयोजक सहित समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता गण व आम जनमानस उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में गुजरात में आए साइक्लोन बिपरजाय का मुकाबला कर रहे स्थानीय साहसी आम जनमानस व आपदा प्रबंधन के लोगों का हौसला बढ़ाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कक्ष के लोगों का हौसला बुलंद है। वहां के आपदा प्रबंधन की व्यवस्था भारत के लिए उदाहरण बन रही है। इस भीषण गर्मी में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण की बात करते हुए कहां की बुंदेलखंड के लोगों ने 40 से ज्यादा तालाब बनाया है। वहां का भूजल स्तर स्थानीय लोग सुधारने का कार्य कर रहे हैं।

यूपी के हापुड़ जिले में सूखी नदी को लोगों ने फिर से जीवित करने का कार्य किया है। नदी, तालाब यह जीवन के सरोवर है। पांच दशक इंतजार के बाद प्रबंधन के जरिए लोग अब जल का बचाव कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने 2025 तक टीवी रोग से भारत को मुक्त करने का संकल्प लिया है। क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने का भारत के कई फाउंडेशन व आम जनमानस ने मरीजों को गोद लेकर भारत से छात्रों को मिटाने का संकल्प ले लिया है। नैनीताल के एक निवासी ने टीवी के छह मरीजों को गोद लेने का कार्य किया है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष श्याम कुमार मौर्या, मण्डल महामंत्री सैलु जी,बूथ अध्यक्ष दिनेश मौर्य, उमेश मौर्य, राजेंद्र गुप्ता, हरिनाथ पाल, संजीव सिंह, राजेश सिंह, तेज बहादुर सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू, विधानसभा संयोजक नरेंद्र पाठक, मिथिलेश दीक्षित, लाल बहादुर यादव, संजीव पांडे, अचल सिंह, राधा विनोद तिवारी, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल, अमित नागवंशी,युवा नेता पवन सिंह, नंदलाल यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

पदयात्रा निकालकर मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

गाजीपुर। सोमवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में राहुल गांधी के जन्मदिन पर भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर पद यात्रा की गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पदयात्रा कचहरी स्थित सरजू पाण्डेय पार्क पहुंचा। इस दौरान सरजू पाण्डेय पार्क में केक काट कर राहुल गांधी के दीर्घायु होने के कामना के साथ जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीवांशु पांडे अंशु, जावेद आलम, सम्मु शिकारी, अनिल यादव, सोनू यादव, अंकित यादव बिट्टू, अभय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गजराज, स्वतंत्र पांडे, आरिफ चौहान, किशन चौहान, सुनील राम, डॉ मार्कंडेय सिंह, संदीप विश्वकर्मा, हामिद अली, राजेश, रितेश पांडे, ओम प्रकाश, शंभू कुशवाहा, रिंकू, रविकांत राय, रईस अहमद, इस्लाम मारा, राजेश गुप्ता ,आशुतोष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

डीएम ने दिया अधिकारीयों को निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय एवं गार्बेज फ्री सिटी बनाये जाने के सम्बन्ध में निकायो द्वारा किये गये कार्यो एवं नगर निकायो की मासिक समीक्षा बैठक राफल क्लब सभागार में शनिवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, एकत्रित कूड़े का सेग्रिगेशन, सार्वजनिक और व्यावसायिक स्थलों पर गीले एवं सूखे कूड़े के कलेक्शन हेतु औसतन पिन बिन की स्थिति, बल्क वेस्ट जेनेरेटर द्वारा प्रोसेसिंग की स्थिति, निकायों द्वारा जनित होने वाले वेट वेस्ट एवं ड्राई वेस्ट के निस्तारण हेतु प्लांट अधिष्ठापन कराये जाने की स्थिति, जी०एफ०सी० से सम्बन्धित सभी आवश्यक सूचनायें एवं नियमावली के प्रकाशन, निकायों द्वारा एकत्रित गीले कचरे को निस्तारित कराये जाने हेतु खाद के गड्ढे की स्थिति। शुष्क अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधा के संचालन की स्थिति। कूड़े के कलेक्शन हेतु यूजर चार्ज की वसूली की स्थिति। एकत्रित सी० एण्ड डी० अपशिष्ट का पृथक्करण की स्थिति। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की स्थिति। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मामले में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति। एम०आर०एफ०, गीला अपशिष्ट संयंत्र, सी० एण्ड डी० संग्रह केन्द्र, एस०टी०पी०/एफ०एस०टी०पी० आदि जैसी अपशिष्ट प्रसंस्करण, सुविधाओं की जी०आई०एस० मैपिंग की स्थिति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों आवश्य निर्देश दिये।

591 में 46 का हुआ निस्तारण, शेष के लिए डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 80 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 3 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 591 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 46 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले एमएलसी चंचल

गाजीपुर। विधानसभा सैदपुर स्थित पूर्व विधायक सुभाष पासी के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी ने नौ साल बेमिसाल लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन शनिवार को जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह कि अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2014 मे ज़ब जनता के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। सरकार बनते ही लालकिले से भरोसा जताया की ये गरीबो का घर बनाने और उनके कल्याण के लिए सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माँ दुसरो के घरों मे बर्तन माजने का कार्य करती थी। उन्होंने अपनी माँ के तकलीफो को देखा है। गरीब का बेटा ही गरीबों और उनकी मजबूरी को समझ सकता है। सरकार बनते ही प्रधानमंत्री ने सड़क, बिजली, शौचालय पर तत्काल कार्य करना शुरू किया। जितना 70 सालों में कार्य नहीं हुआ उससे ज्यादा प्रधानमंत्री जी ने 9 साल में अद्भुत कार्य करके दिखाया है। जन धन योजना के तहत गरीब परिवारो का जीरो बैलेंस से खाता खुलवाने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा की अब बिना बिचौलियों के गरीबों के खाते में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में पूरा-पूरा पहुंचता है।

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में गरीब मजदूर महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार व जिनके पास घर नहीं है उन्हें आवास देकर गरीबो का सम्मान के साथ महिलाओं को खाना बनाने की परेशानी से बचाने के लिए उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराए गए हैं। युवा व्यवसायियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ₹50000 से लेकर ₹1000000 तक का ऋण देकर आमजन के भविष्य को सवारने का कार्य किया है। भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी भाजपा सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ ही कार्य कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने का कार्य करती रहेगी। सम्मेलन का संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, पूर्व विधायक सुभाष पासी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, वरिष्ठ नेता ओमकार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर, पूनम मौर्या, रघुवंश सिंह पप्पू, नरेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष अश्वनी पांडेय, मंडल अध्यक्ष श्याम कुमार मौर्या, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल उर्फ अनुराग, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, अंशु सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मार्कंडेय चौहान, माया सिंह, दिलीप गुप्ता, अजीत सिंह, हरि शरण वर्मा, धीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छापेमारी में चार दर्जन लोगों पर मुकदमा

विद्युत विभाग एवं बिजीलेंस की संयुक्त टीम ने शहर के कई मोहल्लों में मारा छापा

48 उपभोक्ताओं पर विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। शहर क्षेत्र में भीषण गर्मी के वजह से बिजली फाल्ट और लाइन लास की शिकायत पर बिजली विभाग और बिजलेंस की टीम द्वारा शनिवार को मॉर्निंग रेड की गई। बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड से आस पास के मुहल्लों में अफरा तफरी मची रही। मॉर्निंग रेड में 48 घरों में कटिया कनेक्शन और मीटर से बाईपास कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में बिजलेंस थाना रौजा में एफआईआर दर्ज कराया गया। दरअसल सदर कोतवाली इलाके के कागजी मोहल्ला समेत आधा दर्जन से ज्यादे मोहल्लों में बिजली विभाग और बिजलेंस की टीम के द्वारा कटियामार कनेक्शन और मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मॉर्निंग रेड किया गया।

ये मॉर्निंग रेड एसडीओ टाऊन सुधीर कुमार एवं बिजलेंस इंस्पेक्टर धनंजय यादव व जेई पंकज चौहान के नेतृत्व में कटियामार और मीटर से बाईपास कर विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर के कई फीडर व मोहल्ला हाई लाइन लांस में है जिससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुकना,तार टूटना,लो वोल्टेज अत्यधिक होना पाया गया था जो इसी कड़ी में आज सुबह मार्निंग रेड किया गया। जिसमे 48 लोग मौके पर विद्युत चोरी करते हुए पाए गए। उन सभी लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी में बिजिलेंस थाने पर मुकदमा करवाया गया।

चेयरमैन की शिकायत पर डीएम ने दिया निर्देश, कहा….

गाजीपुर। जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार की देर शाम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रायफल क्लब में सम्पन्न हुई। इस बैठक में परियोजना निदेषक, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आई0ओ0सी0 के सेल्स आफिसर, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं अन्य नामित प्रतिनिधि तथा जिला पूर्ति कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित हुए। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सिंगल स्टेज डिलीवरी के अन्तर्गत एफ0सी0आई के गोदाम से सीधे खाद्यान्न परिवहन ठेकेदार के माध्यम से जी0पी0एस लगे वाहनों द्वारा उचित दर विक्रेताओं की दुकान पर पहुॅचाया जा रहा है। उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर खाद्यान्न के पहुॅच का सत्यापन नामित ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी/लेखपाल द्वारा किया जा रहा है और उचित दर विक्रेताओं द्वारा सम्बन्धित कार्डधारकों में शासन द्वारा निर्धारित वितरण तिथि पर ई-पॉस मषीन द्वारा नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की देखरेख में वितरण कराया जा रहा है। अन्त्योदय कार्ड पर 14 किग्रा गेहूॅ एवं 21 किग्रा चावल कुल 35 किग्रा एवं पात्र गृहस्थी कार्ड पर 2 किग्रा गेहूॅ एवं 3 किग्रा चावल कुल 5 किग्रा खाद्यान्न निःषुल्क वितरण किया जा रहा है। अन्त्योदय कार्ड पर प्रति 3 माह पर 3 किग्रा चीनी मूल्य रू0 18/-प्रति किग्रा की दर से वितरण किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि उचित दर दुकानों एवं किराना की दुकानों पर घटतौली किये जाने की शिकायत से बचने के लिए इसकी नियमित जॉच करायी जाय। जिलाधिकारी द्वारा वरिष्ठ निरीक्षक, बाट-माप को निर्देषित किया गया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर जॉच की कार्यवाही करें और अपनी रिपोर्ट भी जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें।

अध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया कि खाद्य पदार्थों की वैधता तिथि की जॉच कर वैधता तिथि के बाद के सामानों को नष्ट कराने की कार्यवाही करायी जाय। इस पर जिलाधिकारी द्वारा खाद्य औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपनी टीम के साथ खाद्य वस्तुओं और अन्य सभी वस्तुओं की निरन्तर चेकिंग करते रहें, और वैधता तिथि समाप्त के वस्तुओं को नष्ट किये जाने हेतु आवष्यक कार्यवाही सुनिष्चित करायें। जिलाधिकारी द्वारा उचित दर दुकानों की जॉच के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को भी आदेशित किया गया कि उचित दर दुकानों की जॉच समय-समय पर की जाय। अध्यक्ष द्वारा उचित दर दुकानों पर बैनर लगवाने का बिन्दु उठाया गया, इस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को उपर्युक्तानुसार कार्यवाही सुनिष्चित कराने एवं वितरण तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतु कहा गया। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए उपस्थित सदस्यों को जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि उपभोक्ताओं को इनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए समुचित कार्यवाही की जाय, ताकि यदि किसी उपभोक्ता को शिकायत है तो परिवाद दाखिल कर सकता है। विष्णु प्रताप सिंह, सदस्य द्वारा यह बिन्दु उठाया गया कि दिलदारनगर व अन्य स्थानों पर विक्रेताओं द्वारा कुछ कम खाद्यान्न दिया जाता है और घटतौली भी की जाती है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शीकायतों की जॉच करायी जाए और दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। पेट्रोल पम्पों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सम्बन्धित ऑयल कम्पनी के सेल्स आफिसर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी के सम्पर्क में बने रहें और आवष्यकता पड़ने पर उनके साथ जाकर सम्बन्धित पेट्रोल पम्प की जॉच करें। एन0ओ0सी0 के लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सम्बन्धित ऑयल कम्पनी के सेल्स आफिसर आवंटी से सम्पर्क स्थापित कर सभी तहसीलों से धारा 80 उ0प्र0 राजस्व संहिता के अन्तर्गत अकृषिक घोषित किये जाने की कार्यवाही समयान्तर्गत सुनिश्चित करायें। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी से समन्वय स्थापित कर लम्बित अनापत्ति प्रमाण पत्र से सम्बन्धित सभी आवंटियों से निर्धारित शुल्क जमा कर उनसे अनापत्ति प्रमाण जिला पूर्ति अधिकारी के यहॉ प्रस्तुत करें, जिससे जिलाधिकारी के स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र समयान्तर्गत जारी हो।

किया गया समस्याओं का निस्तारण, वसूला गया डेढ़ लाख

शासन के निर्देशन पर विद्युत समाधान दिवस का किया गया आयोजन।


गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अंतर्गत सब डिवीजन दिलदारनगर के सायर उपकेंद्र पर शासन के निर्देशन पर विद्युत समाधान दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमे अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि शायर पावर हाउस के शायर गांव के पंचायत भवन में बिजली विभाग का मेगा कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 80 उपभोक्ताओं की समस्यायों का निस्तारण किया गया। वही राजस्व वसूली डेढ़ लाख किए गया तथा 10 लोगों का डबल बिल बंद किया गया। 15 लोगों का मौके पर मीटर लगाया गया वही बकाए पर 10 लोगों की लाइन खोली गई। जिनके मीटर में कुछ समस्या थी उसको मौके पर सही कराकर लोगों का समाधान किया गया। उपर्युक्त कैंप में एसडीओ दिलदारनगर, इंजीनियर कमलेश प्रजापति, जेई शायर शशिकांत पटेल, ऑपरेटर रामविलास यादव, बड़े बाबू मुकेश कुमार तथा सायर के समस्त कर्मचारी तथा मीटर रीडर उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News