गाजीपुर। 21 जून 2023 को नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला संचालन समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 21 जून को पुलिस लाईन परेड ग्राण्ड मे मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। योग पखवारा का उद्घाटन 15 जून को गाधीपार्क आमघाट कालोनी मे किया जायेगा। लगभग 1500 लाभार्थियो को रूद्र प्रकाश तिवारी वाई0डब्ल्यू0सी0 द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। 15 जून से 21 जून 2023 तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम ‘‘ हर घर-ऑगन योग‘‘ योग सप्ताह जनपद के समस्त तहसील, विकास .खण्ड, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर, ऐतिहासिक भवनो, अमृत सरोवर घाट, आदि जगहो पर आयोजित किया जायेगा। इसके लिए योग प्रशिक्षको एवं योग सहायको को नामित किया गया है। योगाभ्यास करने का समय प्रातः 6ः30 बजे से प्रातः 7ः30 बजे तक निर्धारित है। योग सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुष विभाग द्वारा योग शिविर, आयोजन/लाभार्थियों का माईक्रोप्लान तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त तहसील मुख्यालय, विकास खण्ड मुख्यालय के कर्मचारियो को चयनित योग प्रशिक्षको द्वारा 13 जून से निर्धारित समयान्तर्गत प्रशिक्षण देगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त जिलास्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, बी ई ओ, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत, क्षेत्रीय आयुर्वैदिक एवं यूनानी अधिकारी, स्वय सेवी संस्थानो के प्रतिनिधि, गायत्री परिवार, पंतजली, ब्रम्हकुमारी, योग वेलनेस हेल्थ सेन्टर के प्रशिक्षक, नेहरू युवा केन्द्र, क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, 50 लाख से अधिकारी लागत एवं मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी, आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया, वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे जिलाधिकारी ने अधिकारी/कार्यदायी संस्थाओं कार्याे की जॉच कराने के पश्चात ही यू0सी0 भेजने का निर्देश दिया। उन्होने निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया । कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ख़ान पान के साथ आम कार्यकर्ताओं से बात चीत करने के लिए लगातार टिफिन बैठक कर रही है। कल सैदपुर विधानसभा में हुई टिफिन बैठक के बाद जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर विधानसभा में नगर स्थित रायल पैलेस के सभाकक्ष मे टिफिन बैठक किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सहित सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर मे टिफिन बैठक किया और यह संदेश दिया कि भारतीय जनता पार्टी ने देश कि राजनीति में विशिष्टता कि श्रेणी को दरकिनार कर दिया है। आम कार्यकर्ता और पार्टी के नेता एक साथ बैठकर अपने अपने टिफिन के खाद्य सामग्री को एक दूसरे से बांटकर एक से बढकर एक लाजबाव व्यंजनों का स्वाद लिया और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्षों के राष्ट्र के लिए अतुलनीय कार्यों पर चर्चा करते हुए देश के लिए उपलब्धियों भरा बताया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर लगातार कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने देश से श्रेष्ठता और विशिष्टता के वीआईपी कल्चर को समाप्त करते हुए आम आदमी के साथ भावनात्मक सामंजस्य स्थापित किया है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश को विगत नौ वर्षों में जिस ऊंचाई पर स्थापित किया है वह उल्लेखनीय है आज देश का सम्मान विदेश कि धरती पर बढ़ा है। टिफिन बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो शोभनाथ यादव,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह ,विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, सुरेश बिंद,किरन सिंह, माया सिंह, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, गोपाल राय,गर्वजीत सिंह, विनोद खरवार,मनोज बिंद,विनोद खरवार, माया सिंह,जेपी चौरसिया आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर। केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में देश के सम्मान और जन समृद्धि, जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर 30 मई से 30 जून तक के महाभियान में चल रहे संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के क्रम मे विधानसभा जखनियां और सैदपुर के बाद सोमवार को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर के अवध पैराडाइज में सदर विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करती हुई मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत, मजबूत भारत के संकल्पित सोच को लेकर विगत नौ वर्षों से अथक अनवरत काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश आज विश्व में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए भाजपा सरकार आज देश कि बुनियादी जरूरतों के प्रति सरकार पुरी निष्ठा से निष्पक्षता से कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 1 महीने तक निरंतर कार्यक्रमों को किया जाना अपने शीर्ष नेतृत्व ने निर्देशित किया है।
जिसमे 30 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से उत्तर प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में सबको अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लोकसभा स्तर पर जखनियां विधानसभा में आने वाले 18 जून को विशाल जनसभा आयोजित की गई है। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन तथा 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम शक्ति केन्द्र स्तर पर आयोजित किया जाएगा। तथा 23 जून को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं 25 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 102वें संस्करण का प्रसारण भी बूथ स्तर पर सुना जाएगा। इस अवसर भाजपा के सभी सात मोर्चों के जिलाध्यक्षों ने वृत्त निवेदन कर अपने मौर्चा के लिए निर्धारित कार्यक्रम का विस्तार से जानकारी दी। सबका धन्यवाद आभार नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। सम्मेलन मे प्रो शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, सुनील सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता,गुलाम कादिर राइनी, शैलेश राम, मनोज बिंद, अविनाश सिंह, विनोद खरवार,किरन सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, मुरली कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, कल्पना कुशवाहा, दुष्यन्त अग्रहरि, माया सिंह, रीमा खरवार, सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्य के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सैदपुर विधानसभा के भाजपा कार्यालय पर समस्त मोर्चा के अध्यक्षों के उपस्थिति में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किया। संचालन पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज बिंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बृहद चर्चा किया। वर्तमान में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गुंडे मवाली सभी जेल के अंदर हैं। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास का नारा देकर आम जनमानस में एक भरोसा कायम करने का कार्य किया। जिसके अंतर्गत व्यापारी समाज से लेकर आम जनमानस तक वर्तमान सरकार का गुणगान कर रहा है। मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में बेहतर कार्य कर लोगों के जीवन में परिवर्तन ला दिया है। किसान, मजदूर, वंचित तबकों के साथ ही महिलाओं के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जबकि पिछली सरकारें लोगों के जीवन में बदलाव लाने में पूरी तरह असफल रही हैं। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे। सरकार ने आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, पेयजल, किसान सम्मान निधि, अटल टनल, वंदे भारत ट्रेन, एयरपोर्ट का विस्तार का कार्य किया।
2014 से पहले 74 एयरपोर्ट थे जो अब 150 से ज्यादा हो चुके है। कहा कि कोविड काल में भारत ने अपने 130 करोड़ लोगों को डबल डोज वैक्सीन लगवाई। साथ ही 100 देशों को वैक्सीन की सप्लाई भी किया। देश में 9300 जन औषधि केंद्र, 23 नए एम्स स्थापित किए गए। शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति लागू की गई। सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, दिव्यंजन को 7 से 21 कैटेगरी में आरक्षण दिया। कहा कि विपक्ष हमेशा ही देश और सरकार के प्रति नकारात्मक सोच रख रहा है, जबकि भाजपा सकारात्मक सोच के साथ विगत नौ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में लगी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री राम तेज पांडे, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, चेयरमैन सैदपुर सुशीला सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमनाथ यादव, पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडे, ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, वरिष्ठ नेता ओमकार मिश्र, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष शैलेश राम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कादिर रायनी, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, वरिष्ठ नेता नरेंद्र पाठक, वरिष्ठ नेता हीरा लाल वर्मा, डालू सिंह, कमलेश पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, अविनाश बरनवाल, सुमन कमलापुरी, रामराज बनवासी, बसंत सेठ, श्रीमती पूनम, जिला मंत्री संतोष चौहान, रघुवंश सिंह पप्पू, आशू दुबे, संतोष राजभर, समस्त नगर पंचायत सभासद, समस्त ग्राम प्रधान, समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, अनूप जायसवाल सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गाजीपुर। भारत की सभ्यता, संस्कृति और मातृभूमि कि रक्षा के लिए चितौरा कि धरती पर लहु कि होली खेलने वाले राष्ट्रवीर महाराजा सुहेल देव के गौरव गाथा का आज दिन है। उनके सम्मान में आज उनके स्मरण करने का दिन है। यह बात शनिवार को जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में राजभर समाज के द्वारा सुहेल देव शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि बहराइच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इच्छा पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्यों का किला बन रहा है। जिसका बस कुछ ही दिनों मे लोकार्पण करने देश और दुनिया के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। महाराजा सुहेलदेव को सिर्फ भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद और राजभर नेताओं ने सम्मान दिया है। बाकी राजनैतिक दल भ्रम और संशय पैदा कर रहे हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि आज इस गौरवशाली दिवस अवसर पर इन दलों के द्वारा कोई एक शब्द कहीं नहीं देखने को मिला है। इसका जवाब राजभर समाज के लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में देगे।
उन्होंने कहा कि महाराजा सूहेलदेव के बहराइच में हुए संग्राम को याद करिए जब तलवार से तलवार टकरा रही होंगी और उन महान वीर का कितना बड़ा कलेजा रहा होगा जो सैयद सालार मसूद का सामना करने का साहस किया। आज का दिन हिंदुस्तान की इतिहास का बहुत बड़ा दिन है। मंत्री ने कहा कि उसी जमाने में अगर सैयद सालार मसूद को रोकने का काम महाराजा सुहेलदेव नहीं किए होते तो उसी समय आताताईयों का कब्जा भगवान श्री राम के अयोध्या पर हो गया होता। उन्होंने इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोगों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य दिवस की बधाई दिया है। कहा कि यही गाजीपुर की धरती है जहां दुनिया के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी करने आए थे। सरकारी दस्तावेजों में महाराजा सुहेलदेव का नाम लिखवा दिया था, तो उसी समय हमने कहा था अपने समाज के लोगों से अगर योगी, अमित शाह और मोदी के नेतृत्व में आपका भला नहीं हो सकता तो इस धरती पर आपका भला करने वाला कोई दूसरा नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, बसपा ने बधाई क्यों नहीं दिया। कांग्रेस ने क्यों नहीं याद किया। आज महाराजा सुहेलदेव को याद करने का काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने ही क्यों किया है। यह बात राजभर समाज के लोगो समझना होगा। महाराजा सुहेलदेव पूरे देश के है, सभी समाज के हैं, देवता हैं। उन्होंने देश और धर्म को बचाया, मां, बहनों की इज्जत को बचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीति का सिर्फ एक उद्देश्य है, इस देश में जो सम्मान शिवाजी और महाराणा प्रताप को मिला वही सम्मान और स्थान महाराजा सुहेलदेव को मिलना चाहिए और यह मकसद पुरा हो रहा है। ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बिना कहा बीस वर्षों तक महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजनीति कर सिर्फ समाज को लूटने का काम किया है। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति को बचाने का काम महाराजा सुहेलदेव ने किया था। आज उसी का परिणाम है कि उनके श्रद्धा और सम्मान में इतनी भारी भीड़ भीषण गर्मी में बैठी है, और निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के आम आदमी का सपना पूरा हो रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तत्कालीन सांसद मनोज सिन्हा ने ट्रेन चलाई। जो लोग अपने पूर्वजों और महापुरुषों को भूल रहे हैं उनको सम्मान और याद दिलाने का काम किया। भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा में समर्पित महाराजा सुहेलदेव को उनका असली हक देने का काम किया है। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, बियार जाति के नेता शिवमंगल बियार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने मंत्री अनिल राजभर को तलवार भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, डॉक्टर संगीता बलवंत, रामनरेश कुशवाहा, ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह पप्पू, अच्छे लाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, संतोष यादव, संदीप सिंह सोनू, अनिल राजभर, चंद्रभान राजभर, प्रदीप राजभर, गुड्डू राजभर, मंयक जायसवाल, मनोज यादव, राजेश सोनकर, शशिकांत शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमसागर राजभर एवं संचालन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।
गाजीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में आज द्वितीय शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना नंदगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर मौके पर 23 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष आवेदन का निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जाय। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एवम पुलिस अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बयेपुर देवकली प्रथम मे शुक्रवार को किया गया। चौपाल में मनरेगा के कार्य में बकाया मजदूरी प्राप्त ना होने की शिकायत पर सचिव को फटकार लगाई तथा रोजगार सेवक के कार्य मे लापरवाही पर रोजगार सेवक को तत्काल हटाते हुए नये रोजगार सेवक की नियुक्ति का निर्देश दिया। 4 सफाई कर्मियों के कार्य मे लापरवाही पर वेतन रोकने एवं सुमन, सविता को निलंबित करने का निर्देश दिया। ज़िलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय, आवास, हैंड पम्प के संचालन, वृद्धापेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण के सम्बंध में जानकारी ली एवं प्रत्येक पात्रों को योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। विद्यालय संतृप्तिकरण में हुए कार्याे को पूंछा एवं दिवालो की साफ सफाई, रंगाई पुताई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी आगनबॉडी केंद्र में 327 बच्चों में से 2 बच्चे कुपोषित होने पर आश्चर्य चकित हुई। 60 साल के ऊपर की कार्य करने अक्षम होने वाले आंगनवाड़ी कार्यकत्रीयो को हटा कर शिक्षित आंगनवाड़ी को नियुक्त करने का निर्देश डी पी ओ को दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों के टिकाकारण एवं ई कवच पोर्टल पर फीडिंग एव दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। पेंशन के 6 छुटे हुए लाभार्थी को तत्काल लाभ दिलाने का निर्देश दिया। कहा कि कोटेदार फ़ूड सेफ्टी से सम्बंधित सारी नियमो का पालन करेंगे तथा साथ साफ सफाई रखेगे। ग्राम में छूटे पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाये जाने एवं छुटे हुए नामों को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बी सी सखी से गाव में किये गए कार्याे की जानकारी ली तथा गांव के ऐसे बूढ़े बुजुर्ग जो बैंक तक नही जा सकते, उनकी बैंकिंग सेवा में सहयोग करने का निर्देश बी सी सखी को दिया तथा गॉव में समूहों की संख्या बढ़ाने को कहा। ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने का सत्यापन किया गया। ग्राम वासियों को खुली बैठक में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए पेंशन योजना का लाभ दिलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया कि निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जायें। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में भी खुली बैठक के दौरान ग्राम वासियों से सत्यापन किया गया। प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि 26 जून से स्कूल खुल रहे है। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित कर विद्यालय में नामांकन कराया जायें। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील किया कि अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में करायें। बैठक में हैंडपंप रिबोर, छात्रवृत्ति, मनरेगा आदि कार्याे के बारे में भी सत्यापन किया गया। व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों का आनलाईन आवेदन कराने का निर्देश सम्बन्धित अघिकारियों को दिया। बाल विकास की समीक्षा मे दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा पुष्टाहार वितरण की जानकारी ली तथा कोटेदार द्वारा समय से राशन बाटने एवं विजली की उपलव्धता तथा 18 घंटे विद्युत आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवालय मे मिशन शक्ति कार्यालय की जानकारी लेते हुए ग्राम सचिवालय मे महिला पुलिस कर्मी लगाने का निर्देश कोतवाल को दिया। उन्होने लोगो से अपील किया कि गांव के ऐसे संदिग्ध तथा अपराधियों एवं शरारती तत्वों के बारे मे पुलिस को जानकारी दें जिससे अराजक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। ग्राम मे होने वाले छोटे-मोटे विवादों मे न उलझे इस सम्बन्ध मे सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर निराकरण कराये। कार्यक्रम मे अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामों मे संचालित सभी योजनाओं के बारे मे विस्तार से लोगो को अवगत कराया तथा अन्य विभागो के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे मे लोगो को जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, खण्ड विकास अधिकारी सदर, समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डी0पी0ओ0, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार सदर एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। मॉनिटरिंग सेल/थाना मुहम्मदाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी पर 2 अभियुक्त को न्यायालय ने 6 साल की सजा सुनाई। न्यायालय ने मोनी उर्फ साजिद शाह पुत्र निजामुद्दीन निवासी प्रिन्स मिनेमा रोड युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद और सोनू उर्फ साबिर पुत्र निजामुद्दीन निवासी प्रिन्स सिनेमा रोड युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार किये गये प्रभावी पैरवी पर शुक्रवार को न्यायालय ने धारा 308/34 भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 30 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियुक्तों को 1 साल की और सजा सुनाते हुए 2000 का अर्थदण्ड लगाया। न्यायालय ने कहा कि अर्थदण्ड की धनराशि का 80 प्रतिशत वादिनी को प्रदान किया जायेगा।
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को मृतक नन्दनी यादव के खानपुर थानांतर्गत मधुबन गांव पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। पीड़ित परिजनों का पुरसाहाल किया और यह आश्वासन दिया कि इस दुख की बेला पर समाजवादी पार्टी पूरी तरह आपके परिवार के साथ खड़ी है और पार्टी हर सम्भव मदद भी करेगी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जौनपुर जनपद के चन्दवक के नजदीक ऊचहुंआ गांव का भी दौरा किया। जहां से विकास यादव उर्फ विक्की को पुलिस ने उठाया था और मृतका से पुलिस की नोंक झोंक शुरू हुई थी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने वहां गांव के लोगों से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने अठगांवा आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास उस स्थान का भी दौरा किया जहां पुलिस ने मृतका के पति विकास यादव उर्फ विक्की यादव का काउंटर करने का प्रयास किया था।
ग्रामवासियों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जुल्म और ज्यादती के खिलाफ लड़ने का समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है। समाजवादी पार्टी ने मृतका नन्दनी यादव के मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है। समाजवादी पार्टी का ही संघर्ष था कि इस घटना के जिम्मेदार पुलिस कर्मी निलंबित हुए और इस घटना की न्यायिक और मजेस्ट्रेटियल जांच शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी अन्तिम दम तक लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश में जितनी भी आपराधिक घटनाएं हुई हैं हर घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। पुलिस पर से जनता का विश्वास पूरी तरह से उठ गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ पुर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, आत्मा यादव, सुनील यादव, छोटे लाल यादव, आजाद राय आदि भी शामिल था।