गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरूवार को जिला युवा अधिकारी कपिल देव के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान मोटे अनाज को बढ़ावा देना आदि समसामयिक विषयो पर जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गया। इस अवसर पर समाजसेवी सरोज कुमार राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। पेड़ों की कमी एवं जल संरक्षण के परंपरागत स्रोतों का बंद होना मानव जीवन के लिए खतरे का संकेत है। समय रहते प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी कपिल देव ने युवा मंडलों के कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि युवा वर्ग इस चुनौती का सामना करने के लिए वृक्षारोपण, प्लास्टिक के प्रयोग के प्रचलन को बंद करने, जल संरक्षण हेतु परंपरागत साधनों को बढ़ावा देने हेतु आगे आए। इस अवसर पर सुभाष चंद्र प्रसाद, डा0 रोली शर्मा प्रवक्ता, प्रियंका यादव , प्रियांशु शर्मा ,राजीव कुमार, सुरेंद्र, राहुल,राकेश वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गाजीपुर। गुरूवार को रजनीश राय, कमान्डेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र जौनपुर द्वारा एस.एस.सी.आई., एस.आई.एस. सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से विकास खण्ड बाराचवर में 100 लाभार्थियों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें से 40 एवं विकास खण्ड मनिहारी में 200 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 70 लाभार्थियों का चयन कर रोजगार प्रदान किया गया। उन्होने बताया कि सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती चयन कार्यक्रम हेतु भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस.आई.एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन लागातार जनपद गाजीपुर के विकास खण्डो में किया जा रहा है। उन्होने जनपद गाजीपुर के बेरोजगार लाभार्थियों से भी अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा इस कैम्प तक पहुचकर अपनी प्रतिभा के साथ रोजगार प्राप्त करे। यही सरकार की मंशा है हम आपके पास चल कर आये है आपभी अपने कदम को आगे बढ़ाते हुए तिथिवार ब्लाक स्तरीय कैम्प आयोजन पर पहुचे। ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप जिले के विकासखण्डो में तिथिवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
एक ब्लाक स्तर पर दो दिवसीय कैम्प का अयोजन किया जायेगा। जिसके क्रम में 2 व 3 जून, 2023 को करण्डा एवं मुहम्मदाबाद में किया जायेगा। शिविर का आयोजन समय 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा। डिप्टी कमान्डेंट रजनीश राय, ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर और मास्क लगाकर, इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 37 लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पात्रता हेतु दो पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कुल की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित रहेगे। उसके उपरान्त लाभार्थियों के चयन के उपरान्त 350 रूपये का फार्म भरने हेतु आनलाईन के माध्यम से भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी प्रदीप दूबे, 9984906165 से सम्पर्क कर सकते है।
गाजीपुर। पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत एक जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह ने लंका मैदान सभागार मे पी एम स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ फीटा काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम से पूर्व ही मुख्य अतिथि ने विभिन्न बैको, स्वयं सेवी संस्थानो, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागो द्वारा लगाये गये स्टालो का निरीक्षण कर जानकारी ली। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पी एम स्वनिधि योजना पूरे देश के गॉव, कस्बो, पटरी पर लगाने वाले ठेला, खुमचा आदि छोटे दुकानदानो की समृद्धि के लिए यह योजना कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के शक्तिशाली होने का आधार बनेगा और इसी रास्ते से होकर आत्म निर्भर भारत का रास्ता निकलेगा।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पी एम स्वनिधि योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने 1 जून 2020 को कोरोना काल के दौरान गॉवो, कस्बो, शहरो मे पटरी पर रेहड़ी, ठेला, खुमचा आदि जैसे छोटे दुकानदारो की समृद्धि एंव उनके जीविकोपर्जन हेतु इस योजना का शुभारम्भ किया था। इस अवसर पर आज इस वर्ष भी स्वनिधि महोत्सव मनाया जा रहा है। आज यहा अच्छी ऋण साख, डिजिटल लेन-देन का प्रयोग करने वाले वेन्डर्स को सम्मानित किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से लाखो गरीब दुकानदारो का जीवन समृद्धि की तरफ अग्रसर हुआ है। इस अवसर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), नगर पालिका परिषद गाजीपुर, जिला स्वास्थ्य समिति, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, श्रम विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य एव रसद, नगर पंचायत सैदपुर, सादात, जंगीपुर, बहादुरगंज, यूनियन बैक ऑफ इण्डिया, भारतीय स्टेट बैक, आई डी बी आई बैंक, नाबार्ड, एच डी एफ सी, पी एन बी, इण्डियन बैंक, बैक आफ महाराष्ट्र, एवं बड़ौदा ग्रामीण बैंक द्वारा स्टाल लगाकर लोगो जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान पी एम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 20 शहरी पथ विक्रेताओ प्रमाण पत्र तथा इस योजना मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 10 लाभार्थियो को परिचय बोर्ड वितरित किये गये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5 लाभार्थियो को प्रतिकात्मक आवास की चाभी वितरित किया गया। मोटे अनाज को बढावा देने तथा इस क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाल विकास एव पुष्टाहार विभाग के 2 मुख्य सेविकाओ एव 9 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशष्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एक दिवसीय स्वनिधि महोत्सव के दौरान इस योजना के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऋण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किया गया तथा आवेदन पत्रों को स्वीकृत कराकर ऋण वितरित करने के साथ-साथ सभी इन-एक्टिव वेण्डर्स को डिजिटली एक्टिव बनाने और कैशबैक के लाभ से अवगत कराकर अधिक से अधिक डिजिटल लेन देन को प्रेरित किया गया।
अच्छी ऋण साख, डिजिटल लेन-देन का प्रयोग करने वाले एवं सभी वेण्डर्स को चिन्हित कर प्रथम दस को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही वेण्डर्स के परिवारों को इस महोत्सव में प्रोत्साहित भी किया गया ताकि वह योजना का लाभ प्राप्त करने के उपरान्त अपने अनुभव को साझा कर सके। इस योजना के बारे में जानकारी देने और स्ट्रीट वेण्डरों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क भी बनायी गई है जिसका शुभारम्भ भी स्वनिधि महोत्सव के दौरान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्ट्रीट वेण्डर्स को एक्टिव बनाने में रूचि दिखाने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के प्रदर्शनी भी लगाई गयी तथा स्ट्रीट वेण्डर्स एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ परीक्षण के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, ने0यु0केन्द्र, एवं आभार परियोजना अधिकारी डूडा ने किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख भांवरकोल आनन्द राय, उपजिलाधिकारी सदर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। गुरुवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में विधान सभा सदर के अन्तर्गत राजीकीय आई0टी0आई0 परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियों टीम ब्राइट फ्यूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूब रिपेयर, गाजीपुर द्वारा सेल्स मैनेजर, फील्ड आफीसर, कम्प्यूटर आपरेटर, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 26 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 80 अभ्यर्थियों का वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 18 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये। 8 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु वाराणसी सेन्टर से कॉल किया जायेगा।
गाजीपुर। ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र के नेतृत्व मे कासिमाबाद चौराहे का नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद एवं एमएलसी सरजू पाण्डेय के नाम पर करने के लिए उप जिलाधिकारी कासिमाबाद को पत्रक दिया गया। पत्रक में सरजू पांडे के क्रान्तिकारी जीवन का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अंग्रेजों के कार्यकाल में उन्होंने कासिमाबाद थाना फुककर स्वयं स्वीकार किया था। कहा था कि हां हमने ही थाना फुका है और यह अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल फूंकने का पहला कदम नहीं है ऐसे और भी कदम मेरे द्वारा कदम उठाए जाएंगे अगर हमारा शोषण बन्द नही हुआ। ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने बताया कि सरजू पांडे एमएलसी रहते हुए कासिमाबाद से रसड़ा मार्ग को बनवाने तथा चौराहे पर उस कार्य का शिलापट्ट लगवाने का कार्य किए थे लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने उस सिलापट्ट को उखाड़ कर फेंक दिया।
सरजू पांडे जन जन के नेता थे वह गरीबों मजदूरों की लड़ाई लड़ते थे। वह किसी जाति विशेष के नेता ना होकर के सर्व समाज के नेता थे लेकिन उनकी मृत्यु के बाद आज तक कितनी सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने भी उनके नाम पर कासिमाबाद या उनके गांव उरहा मे ना कोई स्मृति चिन्ह लगवाया ना कोई द्वार बनवाया और ना ही कोई ऐसा सरकारी भवन बनवाया जिस पर उनका नाम अंकित हो सके। उन्होंने बताया की क्षेत्र में ही नहीं पूर्वांचल में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के बाद अगर कोई चार बार सांसद विधायक हुआ है तो वह सरजू पांडे जी हुए हैं। ऐसे महान व्यक्ति के नाम पर चौराहे का निर्माण मूर्ति का निर्माण होना नितांत आवश्यक है। जिसमें सर्व समाज को साथ देने का आह्वान किया। पत्रक देने वालों में दीपक मिश्रा, सरजू पांडे के पुत्र राजकुमार पांडे, उनकी पुत्रवधू आशा पांडे, पूर्व प्रधान सुमन पांडे, मृत्युंजय मिश्रा, मनोज उपाध्याय, राकेश पांडे, कृष्णानंद उपाध्याय, संजय पांडे, श्री राम पांडे, हरी प्रसाद पांडे, अरविंद कुमार शर्मा, प्रभाकर पांडे, वासुदेव पांडे, उमा कांत उपाध्याय, गोपाल पाण्डेय, सुवाष तिवारी, धनंजय उपाध्याय, कृष्णा पाण्डेय और ज्ञानेन्दु दूबे समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस दौरान सभी लोगों ने सरकार से एक स्वर में चौराहे की मांग की और मांग पूरा ना होने पर हर विधिक तरीके से लड़ाई लड़ने की बात कही।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा राजकीय औद्योगिक आस्थान, नन्दगंज में आवंटित इकाईयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग से औद्योगिक आस्थान के क्षेत्रफल एवं आवंटित भूखण्ड/शेड की संख्या की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उपस्थित क्षेत्रीय लेखपाल को किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् औद्योगिक आस्थान में स्थापित स्वतन्त्रत विद्युत फीडर का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड तृतीय को विद्युत कटौती दूर करने एवं बॉस एवं झाड़ियों को तत्काल विद्युत लाइन से दूर करने का निर्देश दिया गया। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि औद्योगिक आस्थान से बाहर की इकाईयों को विद्युत कनेक्शन उद्योग बन्धु समिति की अनुमति से ही दिया जाय।
इसके अतरिक्त उनके द्वारा भूखण्ड संख्या-ए-2, मे0 मंत्री ग्रामीण युवा विकास संस्थान, बरहपुर, नन्दगंज, हाथ कागज उद्योग, 2-मे0 खादी ग्रामोद्योग प्रसारक संस्थान, नन्दगंज, (हाथ कागज, मिठाई डिब्बा, प्रिंटिंग कागज उद्योग) और 3-मे0 हैण्डलूम सेंटर, नन्दगंज, साड़ी उद्योग आदि का निरीक्षण किया गया तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि औद्योगिक आस्थान की इकाईयों का फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण कराये साथ ही बन्द इकाईयों के निरस्तीकरण/हस्तानान्तरण की आवश्यक कार्यवाही अति शीघ्र करना सुनिश्चित करें। औद्योगिक आस्थान, नन्दगंज के अतिरिक्त बन्द पड़ी चीनी मिल एवं मे0 लार्ड डिस्टिलरी, नन्दगज का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर प्रवीण कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड तृतीय, कानूनगो, लेखपाल एवं सम्बन्धित उद्यमी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा द्वारा संचालित जनपद के राजकीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट अंलकार कन्वर्जन एवं समग्र शिक्षा के अन्तर्गत विद्यालयों में निर्माण, जीर्णाेद्वार कार्य, स्वीकृत कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बेसलाइन सर्वे के अन्तर्गत 35 पैरा मीटर पर डी०पी०आर० की तैयारी की स्थिति एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा कराये गये कार्य का अनुश्रवण के सम्बन्ध में बैठक रायफल क्लब सभागार में हुयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शासन से निर्धारित बेसलाइन सर्वे के अन्तर्गत 35 पैरा मीटर पर डी०पी०आर० की तैयारी की स्थिति पर जनपद गाजीपुर के कुल-28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को अपने डीड पर उल्लिखित समय सीमा के अन्तर्गत कार्यों का सम्पादन किये जाने के निर्देश दिये गये तथा प्रधानाचार्याे को कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे कार्य का अनुश्रवण एवं शासन द्वारा निर्धारित प्रोजेक्ट के अन्तर्गत निर्माण, यू-डायस, मानव सम्पदा, वृक्षा रोपण एवं शासकीय धनराशि का नियमानुसार आवंटित बजट के सापेक्ष उपभोग किये जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक मे राजकीय बालिका इ0का0 नारीपचदेवरा, राजकीय बालिका इ0का0 गहमर के प्रधानाचार्य के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। बैठक मे जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद केे समस्त जनपद वासियों से अपील किया है कि विद्युत सम्बन्धित शिकायत हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम 24×7 घण्टे सम्पर्क हेतु बनाया गया हैं। जिसका टोल फ्री नम्बर-1912 एवं मोबाईल नम्बर 9453047253 क्रियाशील रहेगी। जिस हेतु किसी भी प्रकार की विद्युत सम्बन्धित शिकायतो/समस्या आती है तो तत्काल अपने मोबाईल से टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी शिकायते दर्ज करा सकते है।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आज 9 वर्ष पुर्ण होने पर 30 मई से 30 जून के बीच लोकसभा, विधानसभा एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के अभियान प्रमुखों कि बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि, प्रधानमंत्री के रूप में विगत 9 वर्षो से नरेंद्र मोदी जैसा नेता देश कि बागडोर सफलता से संभाला है। जिनके नेतृत्व में देश कि बुनियादी जरूरतों एवं समस्याओं पर प्रभावी सफलता अर्जित कर सम्मान के क्षेत्र में अतुलनीय ख्याति अर्जित किया है। लोकसभा संयोजक पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि योग्य कुशल विचार सम्पन्न नेता के नेतृत्व मे स्थिर बहुमत कि सरकार के पास मजबूत निर्णय लेने कि क्षमता निहित होती हैं।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि 30 मई से 30 जून तक के महाभियान मे लोकसभा स्तर पर जनसभा, 2 जून को अपराह्न में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के द्वारा प्रेस वार्ता , शोसल मीडिया वालंटियर मीट, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ अवलोकन तथा विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक, मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस, सम्पर्क से समर्थन, घर घर सम्पर्क आदि चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, वृजनन्दन सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, डा मुराहू राजभर, अमरेश गुप्ता, रासबिहारी राय, अविनाश सिंह, साधना राय, मनोज बिंद, रूद्र प्रताप सिंह, रंजू शर्मा और विनोद खरवार सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सुनी मन की बात, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में किया जनसंवाद
गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने रविवार को शहर के काजी मंडी इलाके में व्यवसाई रवि गुप्ता और संतोष गुप्ता के निवास पर बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के साथ पीएम मोदी के कार्यक्रम में मन की बात का 101 वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात के 101 वें संस्करण में युवा संगमम पर विचार रखा और युवा संगमम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं से सोशल मीडिया के जरिये अपने अनुभव और विचार साझा करने का सुझाव दिया। एमएलसी ने कहा कि पीएम ने आज के संस्करण में युवाओं को देश की विविध संस्कृतियों से घुलने मिलने का संदेश दिया। मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में जुटे लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अफसरों को दिए।
इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चँचल ने एक दिव्यांग को ट्राई साईकिल भी प्रदान की। जन संवाद के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चँचल ने अफसरों को स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और सड़क सम्बन्धी समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चँचल ने मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. आनन्द मिश्रा से गाजीपुर मेडिकल कालेज के बाबत जानकारी ली। एमएलसी ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य से रोगियों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल उपकरणों, परीक्षण मशीनों के बाबत भी जानकारी ली। इस दौरान चँचल ने एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा से जनसमस्याओं और जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यो के बाबत जानकारी ली। एमएलसी ने एसडीएम से जनसमस्याओं के समाधान और जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर युवा नेता हिमांशु सिंह, तमाम जिला पंचायत सदस्य, कई ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।