गाजीपुर। महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली जमानिया हरपुर में पौराणिक काल के निर्मित प्राचीन भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण जन सेवा मंच की तरफ से( परसु ) फरसा का विधिवत पूजन, अर्चन हवन करने के बाद मंदिर परिसर में रविवार को लगाया गया। ब्राह्मण जन सेवा मंच द्वारा लगाए जाने वाले इस फरसे की लंबाई 12 फिट तथा इसका वजन 22 किलो है। फरसा स्थापना कार्यक्रम के बाद वहां उपस्थित मंच के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के विप्र बंधुओं की बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने एक स्वर में यह मांग रखी थी भगवान परशुराम के देशभर में स्थित मंदिरों में सर्वाधिक प्राचीन मंदिर हरपुर जमानिया आज भी ग्रामीणों के सहारे चल रहा है। जिसका कायाकल्प या पुनरुद्धार किया जाना जरूरी है ।
वक्ताओं ने जनपद के सभी ब्राह्मण जनों से अपील की थी अधिक से अधिक भागीदारी करते हुए इस मंदिर के पुनरुदधार में सहयोगी बने। वक्ताओं ने मंदिर परिसर में फरसा लगाने से पूर्व भगवान परशुराम का पूजन किया तथा हवन का भी कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम शंकर द्विवेदी, राममनोज तिवारी , प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ,भगवति तिवारी, विजय शंकर चतुर्वेदी, विवेकानन्द पाण्डेय, राजू उपढ्यय, विजय प्रकाश दुबे, चन्दन तिवारी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, मनोज बाबा, शिवम उपध्याय, रजनीश तिवारी आशुतोष त्रिपाठी, विनय तिवारी सन्तोष पाण्डेय, रामाश्रय तिवारी, सुधाकर पाण्डेय अतुल तिवारी सीता राम उपध्याय, अमित पाण्डेय, लक्ष्मी कांत चौबे, राकेश उपध्याय आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली जमानिया हरपुर में पौराणिक काल के निर्मित प्राचीनतम प्राचीनतम भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण जन सेवा मंच गाजीपुर की तरफ से( परसु ) फरसा का विधिवत पूजन, अर्चन हवन करने के बाद मंदिर परिसर में लगाया गया । ब्राह्मण जन सेवा मंच द्वारा लगाए जाने वाले इस फरसे की लंबाई 12 फिट तथा इसका वजन 22 किलो है। फरसा स्थापना कार्यक्रम के बाद वहां उपस्थित मंच के सदस्यों एवं, पदाधिकारियों ने विप्र बंधुओं की बैठक भी आयोजित की। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने एक स्वर में यह मांग रखी थी भगवान परशुराम के देशभर में स्थित मंदिरों में सर्वाधिक प्राचीन मंदिर हरपुर जमानिया आज भी ग्रामीणों के सहारे चल रहा है। किसका कायाकल्प या पुनरुद्धार किया जाना जरूरी है । वक्ताओं ने जनपद के सभी ब्राह्मण जनों से अपील की थी अधिक से अधिक भागीदारी करते हुए इस मंदिर के पुनरुदधार में सहयोगी बने। वक्ताओं ने मंदिर परिश्रम में परिसर में फरसा लगाने से पूर्व भगवान परशुराम का पूजन किया तथा हवन का भी कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम शंकर द्विवेदी, राममनोज तिवारी , प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ,भगवति तिवारी, विजय शंकर चतुर्वेदी, विवेकानन्द पाण्डेय, राजू उपढ्यय, विजय प्रकाश दुबे, चन्दन तिवारी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, मनोज बाबा, शिवम उपध्याय, रजनीश तिवारी आशुतोष त्रिपाठी, विनय तिवारी सन्तोष पाण्डेय, रामाश्रय तिवारी, सुधाकर पाण्डेय अतुल तिवारी सीता राम उपध्याय, अमित पाण्डेय, लक्ष्मी कांत चौबे, राकेश उपध्याय आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी करने पर एक अभियुक्त को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई। बता दें कि मॉनिटरिंग सेल/थाना खानपुर पुलिस द्वारा थाना खानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-131/18 धारा 366 /376 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में अखिलेश चौहान पुत्र पंचम निवासी शिवरामपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को शनिवार को न्यायालय द्वारा 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर 1 माह का अतिरिक्त कारावास और धारा 376 में 10 वर्ष कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया।
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 185 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 590 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 34 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण, निरीक्षण करते हुए अधिकारियो संग समीक्षा बैठक किया। मंत्री ने जनपद में जल जीवन मिशन, सिचाई एवं जल संसाधन, विभाग के अन्तर्गत चलायी जा रही विभिन्न कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया एवं अधिकारियोें संग बैठक कर आवश्यक निर्देश भी दिये। मंत्री ने निर्देश दिया की शासन स्तर से जो भी योजनाए संचालित हुई है या हो रही है उसका लाभ जनपद वासियों को मिले। उन्होने विभागो द्वारा संचालित निमार्णाधीन परियोजनाओ का मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद के ग्राम पंचायत रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर वि0ख0 देवकली में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्याे का निरीक्षण किया तथा ग्राम वासियों से जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्याे का हाल जाना।
मंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित किये गये व्यक्तियों एवं मुख्यमंत्री योजनान्तर्गत उथले, मध्यम, गहरे, नलकूप योजना से लाभान्वित किसानो के साथ संवाद स्थापित कर जल संचयन के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख व्यक्तियों के साथ चर्चा भी की। तत्पश्चात मंत्री ग्राम पंचायत सरवर नगर वि0खण्ड देवकली पहुचे। वहा उन्होने जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्याे का निरीक्षण किया एवं सिंचाई योजनाओं से लाभान्वित हो रहे किसानो/ग्रामवासियों के साथ चर्चा कर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात मंत्री निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग पहुचकर सिंचाई एव जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, यू0पी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लि0, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होने सिचाई विभाग के अधिकारियों को किसानो कि सुविधा हेतु नहरो की साफ-सफाई कराते हुए टेल तक पानी पहुचाने का निर्देश दिया। कहा कार्य में लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदार होगे तथा कार्यवाही तय है। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिक योजना है । इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक घरो तक नलो के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए उन्होने प्रत्येक घरो तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु विशेष जोर दिया। इस योजना को दिसम्बर 2023 तक प्रत्येक दशा मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने ग्राम फिरोजपुर तहसील मुहम्मदाबाद में गंगा नदी के बाये तट पर बाढ सुरक्षा हेतु चल रहे कटान निरोधक कार्याे का निरीक्षण किया एवं ग्राम शेरपुर, सेमरा, तहसील मु0बाद में सिचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यात्रिक, बाढ नियंत्रण के अन्तर्गत चल रही चलित परियोजनाओ, तालाबो व कुओं तथा जलाशयों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ समिति के सदस्यो के साथ चर्चा की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, उपजिलाधिकारी सदर एवं मुहम्मदाबाद एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, अध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव ने गुरूवार को कार्यक्रम का विमोचन करते हुए बताया की 21 मई से 23 मई तक अंतर जिला चैंपियनशिप में हैं 150 खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे है। इसमे शाह फैज स्कूल, सनबीम स्कूल, एमजेआरपी स्कूल, माउंट लिटेरा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल ज़मानिया, एस एस देव पब्लिक स्कूल ज़मानिया, एस एस पब्लिक स्कूल लॉवा, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, डालिम्स स्कूल अहमदाबाद सहित अन्य जिले के स्कूल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसकी जानकरी सचिव देवेंद्र प्रसाद प्रजापति ने देते हुए बताया की यह खेल 21 से 23 मई 2023 से सनबीम स्कूल महाराजगंज में अयोजित होगा। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सरसीज सिंह (विजय स्पोर्ट्स ), उपाध्यक्ष विनय सिंह, प्रिंसिपल सेंट्रल पब्लिक स्कूल ज़मानिया एवं मुकेश कुमार, शानू, अभिषेक तिवारी, आमना ओबैद, अजय कुमार, विकास शर्मा, रंजी कुमार, रमेश कुमार सिंह, राजीव प्रसाद, अभिषेक सिंह, सुनील यादव मौजूद रहे।
गाजीपुर। विद्युत संयोजन एवं रिवेन्ज डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम से सम्बन्धित बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गुरूवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुइ। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में अधिकत्तर लाइन लॉस होने एवम विद्युत चोरी रोकने व नेवर पैड उपभोक्ताओं पर कठोर कार्यवाही करने के लिए विद्युत विभाग के समस्त अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवम बिलिंग एजेंसियों के साथ समीक्षा की तथा विद्युत विभाग के अधिकारियो को कार्य में घोर लापरवाही को लेकर जमकर फटकार लगाई। कहा कि नेवर पैड मतलब जो भी उपभोक्ता विद्युत संयोजक लिए है वैसे उपभोक्ता अभी तक अपने एक भी बिलों का भुगतान नही किया है जिसमे भारी राजस्व नुकसान विद्युत विभाग को हो रहा है, ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करते हुवे कठोर कार्यवाही करे एवम बकाया बिल वसूलने हेतु कार्य योजना बनाए।
जिले में ओवर लोड ट्रांसफार्मर आए दिन जल रहे हैं, वही कुछ उपभोक्ताओं द्वारा मीटर बाईपास करके अवैध तरीके से विद्युत उपभोग किया जा रहा है जिसमे लाइन लॉस अधिक हो रहा है ऐसे उपभोक्ताओं की फीडर वाइज सूची बनाकर बिजिलेंस टीम के साथ ही साथ विभागीय कर्मियों के साथ प्रतिदिन कांबिंग करते हुवे विद्युत चोरी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुवे मुकदमा पंजीकृत किया जाय ताकि लाइन लॉस पर सही तरीके से अंकुश लग सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया की जिले में जितने भी अवैध तरीके से विद्युत चोरी हो रही है जिनका अभी तक कनेक्शन नही हुवा है वैसे लोगो की सर्वे टीम बनाकर विभागीय अधिकारियों द्वारा सर्वे करवाया जाय एवम मौके पर ऐसे लोगो को तत्काल विद्युत संयोजक दिया जाय। जिले में लगभग अभी भी तीन लाख से ऊपर उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने बिना विद्युत संयोजक लिए हुवे विद्युत उपभोग कर रहे हैं ऐसे लोगो को चिन्हित करके तत्काल विभागीय अधिकारियों द्वारा कनेक्शन दिया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , डी सी एन आर एल एम, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश व कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उक्त प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संगठन के कर्मचारियो ने विकास भवन पर गुुरूवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को 12 सूत्री मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सदर के नायब तहसीलदार को सौंपा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की पुरानी पेंशन बहाली वह आउटसोर्सिंग संविदा वर्क चार्ज केंद्र व राज्य के वित्त पोषित परियोजनाओं में कार्यरत कर्मियों का भविष्य सुरक्षित दिन में नीति बनाएं सरकारी संस्थानों में निजीकरण बंद करें, और राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाए। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री दिनेश चंद्र ने संगठन के धर्मों को पुरजोर समर्थन किया, उन्होंने आश्वस्त किया की कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हर शिक्षक भाग लेगा और विद्यालय बंद करके आंदोलन किया जाएगा। एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष मांधाता सिंह जनपद के अधिकारियों को आगाह किया कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करें और साथ ही सरकार से मांग किया कि किसी भी कीमत पर पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि लड़ाई तक तक जारी रहेगा जब तक की पुरानी पेंशन बहाल हो जाये। तपसा के मंत्री मानवेंद्र सिंह द्वारा सभा को संबोधित करते हुए हर कर्मचारी संगठनों को एक होकर के आंदोलन करने का प्रयास किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चेयरमैन दिवाकर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विक्रम अगर पुरानी पेंशन इतनी बुरी है तो विधायक और सांसद क्यों नहीं पुरानी पेंशन छोड़ देते हैं और एनपीएस लेते हैं। रोडवेज परिषद जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कर्मचारी शिक्षक वर्तमान सरकार को करारा जवाब देंगे। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशन लाल ने कहां कि अगर आवश्यकता पड़ी तो पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर ग्राम पंचायत का सफाई कर्मचारी रोड पर आ कर के आंदोलन करेगा। धरने में ओंकार नाथ पांडे,आलोक राय, नर्वदेश्वर दुबे, राकेश कुमार पांडेय,प्रदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, अंकित कुमार सिंह ,राम प्रकाश , दिनेश चंद्र, नारायण उपाध्याय, राणा सिंह, शिव कुमार सिंह,सुरेंद्र यादव, अखिलेश सिंह यादव, मानवेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, विपिन सिंह ,धर्मराज सिंह अंकित राय, दीपक कुमार पासवान,रोशन लाल, जयप्रकाश, विनोद चौधरी, कामेश्वर, आलोक श्रीवास्तव वकील राम विनोद पांडे, जय प्रकाश सिंह यादव, आनंद कुमार सिंह, अरविंद राजभर, दिनेश यादव सुरेंद्र यादव जवाहिर रविंद्र नाथ ,मनोज कुमार सिंह ,राजेश कुमार, हनुमान यादव,सुरेश कुमार,अमित कुमार, अखिलेश कुमार, मनोज , अजय कुमार मिश्रा, बबुआ यादव,आशुतोष प्रियदर्शी, विनोद कुमार, राजीव राय, संजीव कुमार, संतोष कुमार वर्मा, राजेश दुबे,रविंद्र कुशवाहा, अभिजीत यादव, शिवाकांत मिश्रा, विनय उपाध्याय, मुस्कान त्रिपाठी, पीयूष कुमार सिंह, रविंद्र कुमार,संतोषी राय, नवीन सिंह, शिवाकांत चौबे, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार वर्मा, शैलेश सिन्हा,क अनिल कुमार कौल, सविता प्रजापति, अभय सिंह, अवधेश राय, मुहम्मद अफजल,मयंक श्रीवास्तव, चंदन कुमार,संजय यादव,प्रवीण सिंह, राजू शर्मा, राम प्रकाश गुप्ता, गोपाल खरवार,चंदन राम, सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।धरने की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन राकेश पांडे ने किया ।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार मे किया गया। बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। एक-एक किसानों की समस्याओं को सुना, उसके उपरान्त किसानो की कोई भी समस्या पर तत्काल निस्तारण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अन्तर्गत 22 मई 2023 से 10 जून 2023 तक ग्रामो एवं पंचायतो में कैम्प के माध्यम से अभियान चलाकर इस योजना का अधिक से अधिक किसानो को लाभ दिया जाय। इस दौरान किसानो द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड रेवतीपुर के सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) द्वारा सरकार की योजनाओ के बारे में पूछे जाने पर सही ढ़ग से जानाकरी नही दिये जाने एवं कार्यो में रूची न लेने की शिकायत की।
जिसपर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि इस शिकायत की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही की जाय। सिचाई विभाग के अभियन्ता को निर्देश दिया कि नहरो में समय-समय पर पानी की आपूर्ति की जाय जिससे किसानो को किसी प्रकार की असुविधा न हो साथ ही ए आर-कापरेटिव को निर्देशित किया कि सभी समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सभी सचिवों को रोस्टर के अनुसार खाद का वितरण कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिचाई विभाग के अभियन्ता,नहर एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।
गाजीपुर। अब लगभग हर घर में गाड़ी है, चाहे वो टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर. साथ ही अब ट्रैफिक पुलिस भी यातायात नियमों का पालन कराने के लिए एक से बढ़कर एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रही है। जिसके चलते जरा सी गलती होने पर ट्रैफिक पुलिस वाहन मालिक के पास चालान भेज देती है। अगर आपका चालान भी पेंडिंग है, तो आप 21 मई को इससे छुटकारा पा सकते हैं, इसके बारे में हम आगे जानकारी देने जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेशानुसार 21 मई को आयोजित लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा लंबित ई चालानों के निस्तारण का निस्तारण किया जा सके इसके लिए जनपद वासियों को 112 पीआरवी, प्रचार वाहन तथा होर्डिंग्स के माध्यम से यातायात पुलिस द्वारा पूरे जनपद में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस लोक अदालत के जरिये लोगों से उनके पेंडिंग चालान भरने के लिए अपील कर रही है। 21 मई 2023 को आयोजित होने वाली लोक अदालत का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक का रहेगा। इस दौरान कोई भी अपने पेंडिंग चालान को जमा कर सकता है। इसको लेकर यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को 21 मई को आयोजित लोक अदालत में समय सुबह 10 बजे जाकर अपने लंबित ई चालानों का निस्तारण कराने की अपील किया गया।