भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है:जै किशन साहू

ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।इस बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने,संगठन को और मजबूत बनाने पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले पत्रकार प्रवीर पुरकायस्थ, उर्मिलेश , अभिसार शर्मा आदि पत्रकारों की गिरफ्तारी और उनके साथ की गई दुर्भावनपूर्ण कार्यवाही की निन्दा करते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। इस बैठक में पीजी कालेज और सहजानंद डिग्री कालेज में छात्रसंघ का चुनाव कालेज प्रशासन से जल्द से जल्द कराने की मांग किया गया। पीजी कॉलेज और सहजानंद डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव न करायें जाने पर कालेज प्रशासन की घोर निन्दा की गई और कालेज प्रशासन को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए बैठक में उपस्थित छात्र नेताओं ने कालेज प्रशासन को यह चेतावनी दिया कि यदि कालेज प्रशासन ने जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा नहीं किया तो वह एक बड़े छात्र आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें। यदि इस आंदोलन से शहर की आबोहवा खराब होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला एवं कालेज प्रशासन की होगी।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर विधायक जै किशन साहू ने देश‌ के राजनीतिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने भाजपा राज की तुलना इंदिरा जी के शासनकाल में लगायें गये आपातकाल से करते हुए कहा कि जिस तरह से इमरजेंसी में इंदिरा जी की तानाशाही हुकूमत के दौरान सारे राजनीतिज्ञों को जेल में ठूंस दिया गया था ठीक उसी तरह आज की मोदी -योगी सरकार सीबीआई,ईडी का ग़लत इस्तेमाल करते हुए विरोधी दलों के नेताओं को जेलों में ठूंसने का काम कर रही है। इमरजेंसी के दौरान भी प्रेस पर सेंसरशिप लागू थी ठीक उसी तरह आज भी सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले पत्रकारों को जेलों में डाला जा रहा है। देश में बहुत ही खौफनाक मंजर है। देश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा और मोदी जी किस स्तर तक नीचे जा सकते हैं इसकी कल्पना आप नहीं कर सकते हैं। भाजपा लगातार नफरत और घृणा की राजनीति कर रही है। वह विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है। भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह सीबीआई और ईडी का ग़लत इस्तेमाल कर विरोधी दलों के नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि आज देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। उन्होंने कहा कि इस देश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। भाजपा सरकार का जनता की बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार पूरे कार्यकाल चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम करती रही है।

सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि भाजपा सरकार मदान्ध हो गई है। वह सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप शनाप फैसले ले रही है।इस सरकार से समाज के सभी वर्ग दुखी हैं। समाज का कोई भी वर्ग खुशहाल नहीं है। उन्होंने नगर की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की सड़कें बदहाल है। कीचड़ से सनी सड़कों पर नगरवासियों का निकलना दूभर हो गया है। सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोग चोटिल होने को मजबूर हैं। बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। लगातार वर्षा हो जाने से नगर में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। नगर की समस्याओं को लेकर नगरपालिका पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी,रमेश यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव,डॉ समीर सिंह, बांबी चौधरी,प्रभु नाथ राम,भरत यादव, सुभाष यादव,रामज्ञान यादव,रामविजय यादव, देवेन्द्र यादव टिंकू, शिवपूजन यादव पांचू, रामचन्द्र गुप्ता राकेश यादव,अभिनव सिंह, दिनेश यादव,इलियास अहमद, खुर्रम अली,राधेश्याम यादव, बचनू यादव,कमलेश बिन्द,गोपाल जी गुप्ता,सिंहासन यादव, मूरत यादव,अशोक यादव , विजय यादव,आदित्य यादव,त्रिवेणी चौहान,महेन्द्र बिन्द,विक्की यादव,सुरज खरवार,अजय यादव, जितेन्द्र कुमार भारती,केशनाथ पासी आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सदर विधानसभा के महासचिव अंजनी कुमार यादव ने किया।

प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण, दिया अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत डहराकलां विकास खण्ड सैदपुर मे गुरुवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया । इस दौरान प्रभारी मंत्री ने करोड़ो रूपये की लागत से शासन की निर्मित विभिन्न योजनाओ का शुभारम्भ एवं लोकार्पण  किया। चौपाल के माध्यम से  संवाद स्थापित ग्रामवासियों को समस्याओ को सुना। जन चौपाल कार्यक्रम मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उपस्थित मुख्य अतिथि रवींद्र जायसवाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियो का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय की छात्राओ द्वारा स्वागतगीत एवं नाटक के माध्यम से सबका मन मोह लिया।मंत्री ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए बच्चियो को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जन चौपाल कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्व0 प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क उ0 प्र0 प्रदेश शासन रवीन्द्र जायसवाल ने दिन गुरूवार को ग्राम पंचायत डहराकलां पहुचकर लगभग 04 करोड़ 89 लाख से निर्मित परियोजनाओ का शुभारम्भ/लोकापर्ण किया। ग्रामीणो से चौपाल के माध्यम  से संवाद स्थापित कर उन्हे प्राप्त हो रही  शासन की योजना की जानकारी ली।प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शासन की समस्त लाभपरक योजनाओ को धरातल पर उताकर पात्रो को लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होने बारी-बारी  ग्रामीणो  से उनकी समस्याओ को सुना।उन्होंने संबंधित अधिकारी को उनके समस्याओ के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जो  पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, वृद्धा पेशन, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना एवं शासन की अन्य योजना से वंचित है उसका आवेदन कराते हुए उसे लाभ दिया जाए।

उन्होने कहा कि अगले सप्ताह फिर से चौपाल का आयोजन कर इसकी समीक्षा की जाएगी। जिसमे कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओ से वंचित न रहने पाए। उन्होने कहा आज इस चौपाल का मतलब है कि आप लोगो से आमने सामने बात हो सके, और जान सकुॅ कि धरातल पर आखिर क्या चल रहा है। इस संबंध में जो रिपोर्ट दिल्ली व लखनऊ भेजी जा रही वह कितना सही है इसी उद्देश्य से आपके सम्मुख उपस्थित हुआ हू। आप लोगो को जो भी शिकायते है उसे आप लोग बेहिचक मुझसे कह सकते है। यदि शासन की किसी भी योजनाओ मे पात्रो से  किसी भी कार्मिक, प्रधान, सचिव या अधिकारी द्वारा पैसा मागने की कोशिश की जा रही है तो उसे मुझे अवश्य अवगत कराए,उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि गॉव में पानी की समस्या थी और एक मात्र साधन कुआं था। जिससे गॉव की महिलाओ को भोजन बनाने में काफी दिक्कते होती थी लेकिन आज इस पानी की टंकी के शुभारम्भ होने से गॉव के सैकड़ो परिवार तक पाईप लाईन के माध्यम से घर-घर पानी पहुचाने का काम किया गया है। उन्होने कहा कि पानी को इकट्ठा करने के लिए इसी गॉव के 05 महिलाओ को प्रशिक्षित भी किया गया जो बराबर इसकी जांच करती रहेगी। यदि पानी मे किसी प्रकार की समस्या आती है तो वो तत्काल रिपोर्ट कर संबंधित अधिकारी को अवगत कराएगी।
चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने 02 करोड़ 85 लाख की लागत से पानी की टंकी का फीता काटकर शुभारम्भ एवं 02 करोड़ 04 लाख की लागत से कुल दस कार्याे का लोकार्पण भी किया।

जिसमें हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर विक्रमपुर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन निर्माण भुंवरपुर एवं फुलवरियां खुर्द, राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी/आयुष हेल्थ वेलनेस सेन्टर विक्रमपुर, ग्राम पंचायत मंझारिया मे सकल नारायण के घर से सूर्य नाथ यादव के घर तक ढक्कनदार नाली निर्माण कार्य, ग्राम पं0 शिव सिंह चक मे देवसरन के घर से रामकरन चौहान के घर तक इण्टर लांकिग कार्य, विकास खण्ड देवकली के अन्तर्गत साधन सहकारी समिति देवचन्दपुर का मरम्मत व नवीनीकरण कार्य, ग्रामपंचायत एकावसपट्टी में लालजी बिन्द के घर से पिन्टू यादव के खेत तक इण्टर लॉकिंग कार्य, पंचायत भवन ग्राम पं0 रमरेपुर एवं पंचायत भवन ग्राम पं0 औड़िहार मे कराये गए कार्याे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के अन्त मे मंत्री ने पात्रो व्यक्तियो मे आयुष्मान कार्ड एवं किसानो मे तोरिया बीज के मिनी किट का वितरण का लाभान्वित उन्हे किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सैदपुर सुशीला सोनकर, नगर पालिका अध्यक्षत जमानिया, दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल (नेपाली)  जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी ,परिेयोजना निदेशक ,समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण, पार्टीपदाधिकारी, भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।  
उसके उपरान्त मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने भुतहियाटाड़ चौराहे (सैनिक चौराहे के नाम) से जाना जाता है उस चौराहे का मंत्री जी ने उद्घाटन किया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने किया प्रभारी मंत्री स्वागत

गाजीपुर। (सैदपुर) भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला अध्यक्ष बनने के बाद गुरूवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में पधारे जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल का जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा भारी उत्साह के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का माल्यार्पण कर बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, शशिकांत शर्मा, पंकज सिंह चंचल, नितिश दूबे आदि उपस्थित थे।

युवाओं को रोजगार लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला होना चाहिए:प्राचार्य

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को महाविद्यालय की नवाचार परिषद एवं अविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में युवा उद्यमिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सावित्रीबाई फुले सभागार में किया गया। महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्य डॉक्टर सविता भारद्वाज ने युवाओं में उद्यमिता पर विशेष बल देते हुए बताया कि आज के युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब हमारे युवाओं में उद्यमशीलता की प्रवृत्ति का विकास हो। अविष्कार फाउंडेशन की तरफ से श्रेया ने उद्यमिता विकास पर एक विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने बाजार मांग पर आधारित लघु एवं कुटीर उद्योगो को स्थापित करने के विचार ,आवश्यक पूंजी एवं उत्पादों के विपणन पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी बताया कि आज का दौर स्टार्टअप्स का है। महिलाओं को उद्यमशीलता की प्रवृत्ति विकसित करके सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनना चाहिए।

इस कार्यशाला का संचालन करते हुए नवाचार परिषद के प्रभारी डॉक्टर शंभू प्रसाद ने छात्राओं को नवाचार एव उद्यमिता प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के शिक्षक डॉ शिवकुमार, डॉ सारिका सिंह एवं डॉ हरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन डॉ पीयूष सिंह ने किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने भी इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

एसपी ने किया दो उप निरीक्षकों को इधर से उधर

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग में फेर बदल करते हुए दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदवाल किया है। बिरनो थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र को वहां से हटाकर करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी बनाया है। करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव को बिरनो थाना प्रभारी बनाया।

सांसद ने किया शुभारंभ और शिलान्यास, दिया स्वीकृति पत्र

गाजीपुर। संकल्प सप्ताह कार्यक्रम/जन चौपाल का शुभारम्भ सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विकास खण्ड रेवतीपुर अर्न्तगत रामलीला मैदान ग्राम नवली में बुधवार को दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रेरणा से खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत ग्राम उतरौती स्थित ग्रामीण स्टेडियम के मरम्मत/सुन्दरीकरण ,जिला योजनार्न्तग निर्मित पशु सेवा केंद्र नवली का शिलान्याश किया। मौके पर गर्भवती महिलाओ के गोद भराई एवं बच्चो को अन्न प्रासन कराया। तत्पश्चात उन्होने शासन की विभिन्न योजनाओ यथा आयुष्मान कार्ड, आवास, कृषि किट का वितरण किया एंव ग्रामवासियों से उनकी समस्याओ को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का काम पंचायत संवाद से सम्बन्धित है। पंचायत की अवधारणा अपने देश की हजारो साल पुरानी अवधारणा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश के गॉव, गरीब, किसान, झोपड़ी का इन्सान और नारियो के सम्मान के लिए समर्पित सरकार है। उन्होने कहा कि गॉव के विकास से ही देश का विकास सम्भव है। इस देश की ग्रमीण अर्थ व्यवस्था, कृषि अर्थ व्यवस्था ही आज दुनिया को प्रेरित कर रही है कि भारतीय दर्शन से ही जीवन जीया जा सकता है। उन्होने जिलाधिकारी से मनरेगा से, गॉव से खेत जोड़ो योजना प्राथमिकता के तौर पर चलाने को कहा तथा गॉव के उस मौजा को कच्ची से पक्की सड़क तक जोड़ दिया जाये। जिससे किसानो के खेत पर जब आवा जाही बढेगी तो किसानो द्वारा अपने खेत मे पैदावार की सम्भावनाए उत्पन्न होने लगती है और उनका उत्पादन  बढ जाता है। उन्होने कहा कि यह इलाका दलहन, तिलहन का क्षेत्र है, तिलहन के क्षेत्र मे तो अपना देश आत्मनिर्भर हो गया लेकिन दलहन की पैदावार बढाने की जरूरत है और इसके लिए किसानो को प्रोत्साहित करे,  क्योकि दलहन हम दूसरे देश से आयात करते है।

उन्होने मोटे अनाज के पैदावार पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लाक मे मेरे द्वारा  निःशुल्क मोटे अनाज की बीज उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी जिससे आज मोटे अनाज की अच्छी पैदावार हो रही है जिससे आने वाले दिनो मोटे अनाज का निर्यात दूसरे देशो में होगा। उन्होने ग्रामवासियो को स्वच्छता के अभियान से जुड़ने की बात कहते हुए कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की रचना करता है, और स्वस्थ समाज ही सबल समाज की रचना करता है। स्वच्छता, स्वास्थ्य, सबलता यही देश को समृद्धि के मुकाम तक पहुचाता है। उन्होने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आप लोगो को भी उसमे सम्मिलित होना अति आवश्यक है क्योकि शासन, प्रशासन और समाज मिलकर ही लोकतत्र के रास्ते को मुकाम तक पहुचाता है। उन्होेने पशु पालन विभाग के अधिकारी को जनपद के दूध उत्पादन बढाने  हेतु प्रत्येक किसान को कम से कम दो गाय  सरकार की योजन से उपलब्ध कराया जाये। उन्होने कहा कि आज सरकार प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए  किसानो को गोबर का भी पैसा दे रही है  तथा गंगा किनारे 5 किमी के दायरे मे प्राकृतिक खेती की योजना बनायी है । उन्होने जिलाधिकारी से गंगा किनारे जगह-जगह पर एक खेल का मैदान एवं एक व्यायामशाला बनवाने को कहा जिससे एक नया समाज का निर्माण हो। क्योकि स्वस्थ एव स्वच्छता से ही एक सबल राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र मे बनने वाले केन्द्र अध्यात्मिक एवं धार्मिक हो। वहॉ धार्मिक व अध्यात्मिक चर्चा अवश्य होनी चाहिए। उन्होने गो-पालन , प्राकृतिक खेती , पशु पालन, जल संरक्षण हेतु ग्रामवासियो से अनुरोध किया। कहा स्वस्थ समाज ही आत्म निर्भर भारत का निर्माण करेगा और 2047 मे विकसित भारत दिखेगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम नवली में सामुदायिक भवन के सुन्दरीकण/बाउण्डरीवाल के लिए उन्होने सांसद निधि से 15 लाख की धोषणा की। जन संम्वाद कार्यक्रम मे सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागो की लाभपरक योजनाओ से ग्रामवासियो को अवगत कराया। कार्यक्रम के अन्त मे विभिन्न योजनाओ के पात्र लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, ब्लाक प्रमुख रेवतीपुर मुकेश राय, ब्लाक प्रमुख भांवरकोल, पूर्व विधायक जमानियां सूनीता, मुख्य विकास अधिकारी , उपजिलाधिकारी सेवराई,  जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

छात्रों ने सौंपा पत्रक, प्राचार्य डॉ राघवेंद्र ने कहा….

गाजीपुर। पीजी कॉलेज छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में छात्रों ने प्रबंधक के नाम संबोधित पत्रक बुधवार को प्राचार्य कि अनुपस्थिति में अतिरिक्त एसडीएम चन्द्रशेखर यादव को सौंपा। जिसमें महाविद्यालय में छात्रों से हो रही अवैध वसूली सहित अन्य 32 सूत्रीय मांग है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि कालेज में छात्रसंघ चुनाव न होने से छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है और मनमाने ढंग से फीस वृद्धि कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डालकर मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा और एक व्यक्ति/दुकान विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए वेबसाइट की आनलाइन प्रक्रिया को कठिन कर मोटी रकम वसूली जा रही है जिसे छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनाव कि तिथि घोषित कराने कि मांग कि। वही छात्र नेता धीरज सिंह ने कहा कि प्राचार्य महाविद्यालय में समय से उपस्थित नहीं रहते हैं वे प्रत्येक दिन दोपहर दो बजे के बाद आते हैं अन्यथा नहीं आते। अपने मनमाने ढंग से कालेज को संचालित कर रहे हैं, जिससे छात्रों को किसी प्रकार कि समस्या होने पर उन्हें मायूस हो कर जाना पड़ता है जिससे छात्रों में रोष व्याप्त है। छात्र नेता प्रिस प्रजापति ने कहा कि महाविद्यालय में छात्रों को नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पढ़ने के लिए पुस्तकें नहीं है। शुद्ध पेयजल हेतु आरो मशीन कि कमी एवं मरम्मत हीन है। छात्र नेता रविकांत यादव ने कहा कि महाविद्यालय कि टीसी-चरित्र के नाम पर महाविद्यालय द्वारा जबरिया मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शैलेश यादव ने कहा कि प्रत्येक कक्षाओं को नियमित चलाया जाए तथा समय से विभागों को खोला व बंद किया जाए। छात्र नेता निखिल भारती ने कहा कि छात्रों कि समस्याओं के समाधान हेतु आनलाइन वेबसाइट पर लिंक अपलोड किया जाए साथ ही महाविद्यालय में एक काउंटर बनाकर छात्रों को पठन-पाठन, परीक्षा,फीस सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण हेतु काउंटर स्थापित किया जाए। छात्र नेता अभिषेक चौरसिया व संयुक्त छात्रों ने एक स्वर में कहा कि यदि हम सभी कि 32 सूत्रीय मांगों को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह में पूर्ण नहीं किया गया तो हम सभी छात्र नेतागण् धरना प्रदर्शन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस सम्बंध में प्राचार्य डॉ राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय अपने व्यवस्था के अनुसार चलता है। विद्यालय आने की बात पर प्राचार्य ने कहा कि हम विद्यालय समय से आते हैं। कहा कि हम छात्रों के आरोप का जवाब हम नहीं देंगे। पत्रक सौंपने वालों में छात्र नेता अभिषेक चौरसिया, अमृतेश बिन्द, ईश्वर चंद्र यादव, विकास यादव, राहुल कुमार, निलेश बिन्द,अंकित चौरसिया, शैलेश यादव,धीरज सिंह,प्रिस प्रजापति, रविकांत यादव, अभिषेक वर्मा,शनि कुमार साहनी, रणविजय प्रताप, धन्नजय प्रताप, दीपक उपाध्याय,पलक सिंह, शिवांगी शर्मा, रंजना यादव, श्वेता शर्मा, वन्दना कुशवाहा इत्यादि छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति  (शासी निकाय) की बैठक बुधवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। सी0एच0सी0 ज़खनिया, भदौरा एवं सैदपुर मे कम ओ0पी0डी0 पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित एम0ओ0वाई0सी0 को समीक्षा करने एवं समस्त सी0एच0सी0, पी0 एच0सी0 पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। बैठक मे बरुइन एम0ओ0वाई0 सी के अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने एवं रेवतीपुर, जखनिया एम0ओ0वाई0सी0 के कार्यों मे कम प्रगति पर स्पष्टिकरण का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे।ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये। बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच,  जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन,एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाएॅ संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

एसपी ने किया जागरूक, कहा- कोई भी समस्या हो तो तत्काल दें सूचना

गाजीपुर। भुडकुडा थाना क्षेत्र के माता तेतरी देवी सच्चिदानंद पीजी कॉलेज अलीपुर मदरा जखनियां में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा एसडीएम जखनियां की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, गांव की महिलाओं तथा बालिकाओं, एएनएम, आशा कार्यकत्री, बीसी सखी तथा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बच्चियों एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया।

साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एसडीएम जखनिया, क्षेत्राधिकारी भुडकुड़ा, थानाध्यक्ष भुडकुडा तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थें।

प्रतिभा सम्मान समारोह में बच्चों को किया गया सम्मानित

गाज़ीपुर। सदर ब्लाक के ग्राम सभा बयपुर स्थित गंगादास बालिका विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। समारोह आजाद भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति रहे। इस दौरान अंबेडकर विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अक्षत प्रजापति ने जिले के एक हजार मेधावी बच्चों की प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य को शामिल होना था, परंतु स्वास्थ्य खराब होने के कारण समारोह में नही आ पाए। इस कार्यक्रम में सदर विधायक जै किशन साहू की उपस्थिति में बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, रामधारी यादव, अशोक बिंद, रुद्रेश प्रजापति, वीरेंद्र यादव, डा. श्याम प्रकाश प्रजापति, अजय प्रजापति, विनोद बिंद, लालजी प्रजापति, जनार्दन प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News