जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने दिया निर्देश


गाजीपुर। मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त आजीविका मिशन, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, क्रीड़ा अधिकारी, जिला समन्वयक तकनीकी सहयोग ईकाई एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों के द्धारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में पोषण पखवारा के सफल क्रियान्वयन, तथा उसके सही ढंग से संचालित करने हेतु वित्तीय कार्य योजना, कायाकल्प से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पोषाहार वितरण, पोषण ट्रैकर, छत्ब् रेफ़रल, सैम बच्चों का समुदाय एवं फैसिलिटी स्तर पर प्रबंधन, आदि बिंदुओं पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विस्तृत समीक्षा के साथ साथ आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का भव्य स्वागत

गाजीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार जताया। सदर विधायक जै किशन साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि गोपाल जी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई धार और गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले से संघर्ष को यह सम्मान मिला है, कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश गया है कि पार्टी के लिए संघर्ष और समर्पण भाव से काम करने वालों का वक्त आने पर पार्टी जरूर सम्मान करेगी।
जलालाबाद से सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचे अपने स्वागत से अभिभूत गोपाल यादव ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए और मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें जिले की कमान सौंपकर पार्टी ने जो भरोसा और विश्वास हम पर व्यक्त किया है ईमानदारी से सबको साथ लेकर पार्टी के आदेशों और निर्देशानुसार ईमानदारी से काम करते हुए उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कोई खरोंच नहीं आने दूंगा । उनके सम्मान की हर कीमत पर रक्षा करूंगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं।
उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह माला पहनने का वक्त नहीं। यह सम्मान कराने का वक्त नहीं बल्कि यह संघर्ष करने का दौर है। उन्होंने कहा कि यह देश गंभीर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के हुक्मरानों को लोकतंत्र पसन्द नहीं है। वह पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर उतरकर सम्पूर्ण विपक्ष को कुचलना चाहते हैं। उनकी इस नापाक इरादों के खिलाफ जमकर संघर्ष करना होगा अन्यथा न इस देश में लोकतंत्र बचेगा,न संविधान और न ही इस देश का धर्म निरपेक्ष स्वरुप। लोकतंत्र के जिस रास्ते से आकर भाजपा आज देश पर हुकूमत कर रही है वह रास्ता दूसरों के लिए बंद कर देना चाहती है । जिस तरह से सत्ता में बैठे लोग विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रहे हैं, उन्हें जेलों में डाल रहे हैं उनकी यह नापाक हरकत और अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली आपात काल की याद दिला रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और उसकी साम्प्रदायिक सोच और लगातार हो रहे आर्थिक घोटालों के चलते देशवासी खून के आंसू रो रहे हैं। लेकिन यह सरकार जनता के बुनियादी सवालों पर न काम कर केवल फर्जी तौर पर जुवांन चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि घरों में बैठने से काम नहीं चलेगा बल्कि लोहिया, जयप्रकाश और मुलायम सिंह जी के रास्ते पर चलकर जनता के हक हकूक और इस देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों को मिलने वाले सामाजिक न्याय की रक्षा और जाति जनगणना कराने के लिए सड़कों को गर्म कर इस देश की सत्ता से भाजपा की तानाशाही हुकूमत को हटाना होगा ।
इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक जै किशन साहू, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव,सुधीर यादव,तहसीन अहमद, डॉ सीमा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोवर्धन यादव,भानू यादव,मुन्नन यादव , मशहूर लोकगीत गायक विजय यादव,विवेक सिंह शम्मी,जय हिन्द यादव,राजेंद्र यादव,कमलेश यादव,निजामुद्दीन खां,मदन सिंह यादव, सदानंद यादव, आशा यादव,नफीसा बेगम, विभा पाल, ,कंचन रावत, रामयश यादव,दिनेश यादव,पूजा गौतम, हरेंद्र विश्वकर्मा, विश्राम यादव, कमलेश यादव, बृजदेव खरवार, मन्नू सिंह, सत्येन्द्र यादव सत्या,चौथी यादव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह,राम औतार शर्मा,मंगला यादव, सुशील जायसवाल, अवधेश यादव,बलिराम चन्द्रिका यादव,जमुना यादव, जयराम सिंह यादव,अतीक अहमद राईनी , फिरोज जमाल,आरिफ,जवाहिर यादव, रामप्रकाश यादव,केसरी यादव,रियाज अहमद, चन्द्रेश्वर यादव पप्पू यादव,अक्षय यादव , सुनील यादव ,राजेश यादव, नन्हें, राहुल सिंह, आजाद चाचा,तिलक प्रधान, भरत यादव,विंध्याचल यादव,सोनू यादव,आनन्द यादव,वंश बहादुर कुशवाहा,शिथिल यादव, आदित्य यादव, देवेन्द्र यादव,ओपी यादव,गुड्डू यादव, रामाशीष यादव,कमला यादव,आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

डीएम ने रोड शो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का आयोजन राईफल क्लब परिसर में हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने श्री अन्न के उत्पादन पर जोर दिया गया तथा बताया कि श्री अन्न मे आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते है, जो कुपोषण को दूर करता है। इसकी खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता पूर्वक की जाती है। जनपद में 16000 हेक्टेयर मे बाजरा का उत्पादन किया जाता है। जिलाधिकारी ने बताया गया कि पूरे विश्व मे मिलेट्स ईयर मनाया जा रहा है। मिलेट्स का मुख्य उत्पादक देश भारत है। प्रधानमंत्री का सपना है कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढाना तथा भोज्य पदार्थाे मे शामिल किया जाय। मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। फाईबर व खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। गत वर्ष जनपद मे बाजरा खरीद हेतु दो क्रय केन्द्र खोला गया था। जहाँ पर किसानो ने 2350 रुपए प्रति कुंतल पर बिक्री की गयी। उक्त रोड-शो मे बाल विकास परियोजनाओ की महिलाओ, पी०जी० कालेज के छात्रो एवं सुसुण्डी कृषक फार्मर प्रोड्यूसर से बड़ी संख्या में महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद मे रासायनिक उर्वरको का प्रयोग मानक से अधिक हो रहा है जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसको कम कर जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया जाय। श्री अन्न बिना रासायनिक उर्वरक के भी उगाया जा सकता है। उक्त रोड-शो राईफल क्लब से होते हुये विकास भवन पर जाकर समाप्त हुआ।

जनपद में शीघ्र विकसित होंगे औद्योगिक क्षेत्र:डीएम

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक सोमवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया। इस दौरान सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लक्ष्य 300 करोड़ पूंजी निवेश के सापेक्ष 24 मार्च 2023 तक विभिन्न क्षेत्रों में 234 प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिसमें निवेष धनराषि 3138.28 करोड़ तथा रोजगार 110495 शामिल है, जिसमें 208 प्रस्ताव का एम0ओ0यू0 जारी है, जिसमें धनराषि 2648.58 व रोजगार 109645 है।
जिलाधिकारी द्वारा निवेषकों की समस्याओ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली, जिसमें उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि 50 निवेशकों द्वारा कुल 122 एकड़ भूमि तथा पूंजी की मॉग की गयी है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा ऋण की उपलब्धता के लिए अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं भूमि के सम्बन्ध में औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूमि के आवंटन तथा भूखण्ड स्वामियों के आपसी सहमति पर भूखण्ड हस्तानान्तरण की कार्यवाही करने एवं माह अप्रैल प्रथम सप्ताह में औद्योगिक आस्थान नन्दगंज की इकाईयों का निरीक्षण समिति गठित करके करने का निर्देष दिया गया। जनपद में शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की संभावना है, जिसपर भूमि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समय-सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण को निस्तारित कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर विधायक सदर जैकिशुन साहू, एस0पी0सिटी, परियोजना निदेशक, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम को एसपी ने किया रवाना

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। सर्वप्रथम इस रैली को पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस स्कूटर रैली का नेतृत्व जिलाधिकारी द्वारा स्कूटर चला कर किया गया। यह रैली भूतहिया ताड़ से शुरू होकर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज, नंदगंज पर जाकर समाप्त हुआ। रैली की समाप्ति पर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विभिन्न छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न छात्राओं ने अपने संबोधन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया तथा नारियों के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, एसडीएम सदर प्रतीभा मिश्रा, सीओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं।

डीएम ने की जनपदवासियों से अपील


गाजीपुर। रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर का त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाईन सभागार मे सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये पीस कमेटी के सदस्यों से थानों में आयोजित की गयी पीस कमेटी के बैठक की फीडबैक की जानकारी क्रमवार सभी लोगों से प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराये। समस्त पीस कमेटी के सदस्यों को अपने क्षेत्र के अन्तर्गत शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर त्यौहार मनाये जाने को कहा गया। जिसपर सभी सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस जनपद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में हम सभी लोग अपने स्तर से किसी भी समस्या को आने नही देगें। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गयी।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि रामनवमी, ईद उल फितर एवं रमजान का त्यौहार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण रखेंगे। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो की सफाई व्यवस्था के लिए जितने सफाई कर्मचारी हैं उन्हे लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के सदस्यों, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों व जनपद वासियों को रामनवमी व ईद उल फितर की शुभकामनाएं देते हुए शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारो मनाये जाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारो में पैनी नजर रखते हुए पुलिस बल के जवानों की ड्यिूटी भीड़ भाड़ स्थलों पर लगाया जाए जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाये। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि पुरानी परम्पराओं के अनुसार समस्त त्यौहारो को मनाएं। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहें। कोई भी समस्या उत्पन्न न होने पाये। इस अवसर पर एसपी सिटी, एस0पी0 ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी/समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस विभाग अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से चुने गए शिल्पकार महासभा के पदाधिकारी

गाजीपुर। रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला संगठन का चुनाव राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा पर प्रदेश सचिव हरेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी मुख्य अतिथि लल्लन विश्वकर्मा के देख रेख में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, महासचिव शिवम विश्वकर्मा, महिला सभा से रीता विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से राम अवतार विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, राम नारायण विश्वकर्मा जिला संरक्षक, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा प्रधान, डॉ प्रमोद विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बुच्चन लाल विश्वकर्मा, अजय, रमाशंकर, मेवालाल, बाला लखंदर, रवि शेखर, प्रवीण विश्वकर्मा, वीर बहादुर, गुड़िया, पार्वती, सुरेंद्र, संजय, गोपाल, अवधेश, चंद्रमा विश्वकर्मा, दिलीप, मोती, हरिहर, विनोद विश्वकर्मा, सियाराम, नंदलाल विश्वकर्मा, रामाशंकर, रमाकांत विश्वकर्मा, सुरेंद्र मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन संजय विश्वकर्मा ने किया।

पक्के मकान के सपनो को हमारी सरकार ने किया साकार: राज्य मंत्री

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रविवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह मे भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे भाजपा जनप्रतिनिधियों तथा जिला पदाधिकारियों संग बैठक कर जिले का हाल जाना। इस अवसर पर मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश प्रदेश खुशहाली कि ओर अग्रसर है। आज समाज का कमजोर से कमजोर व्यक्ति सरकार के निष्पक्ष रुप से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के योजनाओं का लाभ पात्र को सरलता से प्राप्त हो इसमे हमारी विशेष भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के लिए सरकार के पास धन कि कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज झोपडी, टीन सेड, मिट्टी के मकानो, प्लास्टिक आदि के तम्बू मे जीवन जी रहे लोगों के अपने पक्के मकान के सपनो को हमारी सरकार ने साकार किया है। मंत्री का अतिथि गृह मे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, भानुप्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा, साधना राय ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा सयोजक कृष्णबिहारी राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, विनोद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शैलेष राम एवं किरन सिंह आदि उपस्थित रही।

शहीदों के नाम से कराया जाएगा करोड़ों रुपए का विकास कार्य

गाजीपुर। रविवार को पूर्व नियत कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 10 बजे से प्रारम्भ हुआ। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गयी। जिला पंचायत को वर्ष 2023-24 में पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवां वित्त आयोग के अन्तर्गत 50 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन हुआ। इसके साथ जिला पंचायत के क्षेत्राधिकार में व्यवसायियों पर विभव व सम्पत्ति कर वर्ष 2022-23, मूल्य-81.92 लाख अनुमोदन के साथ शासकीय अनुदान से होने वाले कार्यों का नामकरण जनपद में 130 शहीदों के नाम पर किये जाने का अनुमोदन किया गया। जनपद एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं का मनरेगा लेबर बजट वर्ष 2023-24 अनुमोदित हुआ। बैठक में सदस्य विधान परिषद् विशाल सिंह चंचल, विधायक सदर जैकिशन साहू, विधायक जंगीपुर, डॉ० वीरेन्द्र यादव, विधायक जमानियाँ ओम प्रकाश सिंह के साथ ही जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थें। बैठक का संचालन सुजीत कुमार मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, द्वारा किया गया।

समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा….

गाजीपुर। राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0 विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता एंव विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल की उपस्थिती में विकास कार्याे की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में रविवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, सांसद निधि, विधायक निधि से कराये गये कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना, ग्रांम पंचायतो में संचालित ग्राम सचिवायल के संचालन की जानकारी, मनरेगा, खेल मैदान, अमृत सरोवर, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन (ग्रामीण), एवं आई जी आर एस पर प्राप्त शिकायतो एंव उसके निस्तारण की जानकारी ली। बैठक के दौरान कहा कि आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियो  को चिहिन्त करते हुए योजना का लाभ दिया जाये। किसी भी अपात्र का चयन न हो।  इसके अतिरिक्त सांसद एवं विधायक निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास परक कार्योे का निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ससमय एंव मानक के अनुरूप पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

उन्होने कहा सांसद आदर्श ग्राम मे सरकार द्वार संचालित समस्त  योजनाओ मे पारदर्शिता बरतते हुए पात्रो को लाभान्वित किया जाये। उन्होने कहा कि जिन-जिन ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन पूर्ण हो चुके है वहां ग्राम सचिवालय का संचालन किया जाये तथा ग्राम सचिवालयो पर सरकार  की लाभकारी योजनाओ का बोर्ड लगाकर लोगो योजनाओ की जानकारी दी जाये। उन्होने सभी ग्राम पंचायतो में खेल मैदान का चिन्हिकरण करते हुए खेल मैदान बनाने तथा समस्त ग्राम पंचायतो में अमृत सरोवर का निर्माण कराते हुए अमृत सरोवर पर पाथ-वे, वृक्षारोपण , औषधीय पौधो का रोपण एवं ब्रेन्च की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियो को अपने कार्यालय में प्रतिदिन पूर्वान्ह 10 से 12 बजे के मध्य जनसुनवाइ करते हुए शिकायतो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। अधिकारी जनसुनवाई के पश्चात ही क्षेत्र भ्रमण करेगे। इसके अतिरिक्त शासन के निर्देश के क्रम प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खण्डो ग्राम चौपाल का आयोजन कर शिकायतो का तत्काल निस्तारण किया जाये।  बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, डी सी एन आर एल एम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Uttar Pradesh Fast News