नगर में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान, गिनाई उपलब्धियां

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित “महा जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत मंगलवार की देर शाम कपूरपुर शक्ति केंद्र के मिश्र बाजार से लाल दरवाजा तक जनसंपर्क अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में 9090902024 पर मिस्ड कॉल किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि विगत नौ वर्षों में देश के नागरिकों कि जो मुल समस्या थी रोटी, कपड़ा, मकान उसके लिए सरकार ने समर्पित रूप से काम किया और उसकी पुर्ति सम्मान के साथ किया है। जनता का भरोसा विश्वास जो नेताओं पर से टूट चुका था वह भरोसा और विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे कायम हुआ है।

जनता के विश्वास के साथ विकास को भाजपा ने राजनीति में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा उसे नौ वर्षों में पुरा करके दिखाया है।अब एक बार फिर से कमल खिलाने कि जरुरत है ताकि देश उन्नति के साथ विश्व शिखर पर स्थापित हो। जनसंपर्क अभियान में लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि देश के विकास और जन जन के कल्याण के अलावा भारत अब देश कि भौगोलिक स्थिति को मजबूत करने कि ओर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अग्रसर है। जनसंपर्क अभियान में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, अच्छे लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, अजय कुशवाहा, साधना राय, अभिनव सिंह, हेमंत त्रिपाठी, नितिन अग्रहरि, गुड्डू केसरी, सुधीर केसरी, मनीष जायसवाल, शुभ्रांशु राय, आनंद गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निवेशकों के समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण:डीएम

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक बुधवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई एवं निर्णय लिया गया। सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 236 निवेशको के एम ओ यू जारी है जिसमें 122 ईकाईयां संचालन हेतु गम्भीर है तथा भूमि भी उपलब्ध है। परन्तुं 14 इकाईयो को विभिन्न विभागो से लाईसेंस/अनापत्ति/नक्शा स्वीकृति इत्यादि हेतु आवेदन किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशको को निवेश मे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्याओ का निराकरण प्राथमिकता के तौर पर कराते हुए समस्याओ का निदान किया जाये। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबन्धक को निवेशको की ऋण की समस्याओ के निराकरण सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए निवेशको को जो भी ऋण पत्रावली प्राप्त हो उस पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अपने स्तर से शाखा प्रबन्धको को निर्देशित किया जाये ताकि समयान्तर्गत निवेशको को ऋण मुहैया कराया जाये एवं छोटी-छोटि कमियो के कारण निवेशको का ऋण पत्रावली अनावश्यक विलम्ब न हो।

निवेशको के अनापत्तियो से सम्बन्धित समस्याओं पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत अनापत्ति निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणो, प्राप्त शिकायतो, अनुमतिया, अनापत्तियो, पंजीयन लाइसेंस आदि समयान्तर्गत निर्गत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने निवेशको के भूमि से सम्बन्धित समस्याओ पर चर्चा, व्यापारियो की समस्याओ पर चर्चा, विद्युत बिल सम्बन्धित समस्या पर चर्चा, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क, नाली, बाउण्डरी निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त अनुमतियां, अनापत्तिया, पंजीयन, लाईसेन्स आदि पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओ में आम लोगो को अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त हो तथा उद्योगो के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की तथा उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में एस पी ग्रामीण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण मौर्या, सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।

सीएम के चहेते एमएलसी चंचल ने एक बार फिर कर दिया कमाल…..

ग़ाज़ीपुर। एक बार फिर एमएलसी बड़े विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से जरुरतमंदों की मदद की। उन्होंने जिले के 11 पीड़ित परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाई। इस महीने में दूसरी बार 17 पीड़ित परिवारों और 11 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कराई है। एम एल सी के इस कार्य की राजनितिक गलियारों सहित जिले भर में चर्चा है। बता दें कि मुख्यमंत्री जून महीने में तीन बार वाराणसी दौरे पर आ चुके हैं। जिसमें एमएलसी विशाल सिंह चंचल मुख्यमंत्री के साथ हर कार्यक्रम में वाराणसी में दिखे। इसी बीच एमएलसी की मुख्यमंत्री से जिले के पीड़ित परिवारों के विषय में वार्ता हुई। जिसके तुरंत बाद ही प्रमुख सचिव ने चिकित्सकीय सहायता के लिए जिले के पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान कर दिया। पीड़ित परिवारों को सहायता मिलते ही एमएलसी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। पीड़ितों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। सहायता राशि खाते में आते ही पीड़ित परिवारों ने भी मुख्यमंत्री और एमएलसी का आंखों में खुशी के आंसु लिए धन्यवाद दिया साथ ही दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि जिले की पहाड़पुर खुर्द की कृतिका कुमारी को 53125, विशम्भरपुर सानी की सविता को 200000, हुर्मुजपुर के साजन चौहान को 100000, सोनबरसा की अनन्या कुमारी को 100000, बहरियाबाद के मूलचंद को 250000, सुकुलपुरा की सुशीला को 250000, सिकंदरपुर की तबस्सुम खातून को 250000, दुल्लहपुर की आरती यादव को 75000, खजुरगाँव के योगेंद्र चौहान को 180000, सिंगेरा के सतवंत सिंह को 175000 और खड़वाडीह की मंजू को 100000 प्राप्त हुआ। अब तक जिले में लगभग सैकड़ो लोगों को इलाज हेतु सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है।

जिला जज संग डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार-7, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रुप से बुधवार को जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

एमएलसी प्रतिनिधि के साथ कार्यकर्ताओं ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम में लिया भाग

गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा के वार्ड न -12 के बूथ संख्या- 294 पर बूथ अध्यक्ष दिनेश जयसवॉल के घर उपस्थित बूथ समिति के सदस्यों से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल चर्चा किया। पीएम ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के घर घर तक जाए चाय पे चर्चा करे, सर्व समाज को एकजुट करके ही भारत को विश्वगुरु बनाया जा सकता है। भाजपा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। कुशल सासन के नेतृत्व में भारत सशक्त, समृद्धशाली व विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है। मोदी द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान सैदपुर दक्षिणी में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद में भाग लिया। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के वर्चुअल संवाद में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा बृजनंदन सिंह, चतारा छतीशगढ़ सांसद सुनील सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, प्रतिनिधि डा o प्रदीप पाठक, चेयरमैन सुशीला सोनकर, पूर्व विधायक सुभाष पासी, प्रतिनिधि अंशु दुबे, शैलू, सन्नी सेठ आदि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डीएम ने घाटों को लेकर जनता से की अपील!


गाजीपुर।मिशन लाइफ के अर्न्तगत जिला गंगा समिति के सौजन्य से चीतनाथ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रभागीय निदेशक गाज़ीपुर द्वारा समस्त अतिथियों स्वागत  किया गया। गंगा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक ,स्कूल के छात्राओं द्वारा गंगा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।तत्पश्चात काशी बटुक नाथ दरबार बृहद मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती की गई। स्थानीय लोगों द्वारा बढ़-चढ़ के प्रतिभाग किया गया। आरती के तत्पश्चात उपस्थित लोगो को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा घाटों के स्वच्छ बनाए रखने हेतु जनता से अपील की गई।घाटों पर समितियां बनाकर लगातार प्रतिदिन या साप्ताहिक गंगा आरती कराएं हेतु लोगों से यह आग्रह किया कि आरती वाराणसी के घाटों जैसे होनी चाहिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शहर, अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहें।

गाजीपुर पहुंचे अजय राय,दी श्रद्धांजलि

स्वामी सहजानंद सरस्वती को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देने देवा पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय

गाजीपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के साथ किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के पैतृक गांव देवा, दुल्लहपुर पहुंचकर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय “विश्व कल्याणार्थ हो रहे महामृत्युंजय यज्ञ और पूजन” में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जन्म गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव में सन 12 फरवरी 1889 को हुआ था, आजादी की लड़ाई के साथ संगठित किसान आंदोलन के सूत्रधार स्वामी सहजानंद सरस्वती जी ने जमींदारी उन्मूलन के साथ किसानों के हित में कई आंदोलनों में हिस्सा लिया और उसका समाधान भी खोजा। किसान हितों के लिए लड़ते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के सच्चे सिपाही स्वामी जी ने 26 जून 1950 को अंतिम सांस ली, उन्हीं की स्मृति दिवस पर विश्व कल्याणार्थ राष्ट्रीय महर्षि परिषद एवम उनके अनुयायियों व ग्राम वासियों द्वारा उनके पैतृक गांव देवा, दुल्लहपुर में महामृत्युंजय यज्ञ व वृहद पूजन के आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय जी सम्मिलित हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष सुनील राम और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर अजय राय जी ने विश्व कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की और स्वामी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज 26 जून को स्वामी जी की पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव आकर उन्हें श्रद्धासुमन देने का सौभाग्य मिला, इसके लिए राष्ट्रीय महर्षि परिषद द्वारा विश्व कल्याण के साथ स्वामी जी की श्रद्धांजलि देने का जो कार्यक्रम रखा गया है उसके लिए उन्हें साधुवाद है। वही जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि स्वामी जी के आदर्शों पर ही आज राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी चल रही है और किसानों के साथ समाज के हर मजलूमों की लड़ाई लड़ रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य प्रमिला देवी, आनंद राय,सुमन चौबे, मुन्ना सिंह ,दिव्यांशु पांडे, चंद्रिका सिंह,बृजेश राम,देवनारायण सिंह, सतीराम सिंह, विभूति राम, राजेश गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

छात्र नेता ने सौंपा ज्ञापन, डीएम ने दिया निर्देश और विनोद अग्रवाल ने कहा…

गाजीपुर। गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप एवं तापलहरी के दौरान सड़कों पर चलने वाले राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल से वंचित ना होना पड़े, इस उद्देश्य से पूर्व में लाखों के सरकारी बजट से नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों सहित पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति संयंत्र स्थापित कराए गए थे। परंतु उचित देख-रेख व सही ढंग से रख-रखाव न होने के कारण सारे के सारे मशीन खराब होकर बंद और बदहाल हालत में केवल चौराहे और सड़कों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इस समस्या को लेकर मंगलवार को छात्र नेता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में नगर वासियों ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से वार्ता कर पत्र सौंपा। इस मामले में दीपक उपाध्याय ने बताया कि प्रमुख चौराहों व मंदिरों के पास आर. ओ.वाटर उपकरण लगा तो है परंतु नगरपालिका की घोर लापरवाही के कारण लाखों की लागत से लगे उपकरण की स्थिति खराब पड़ी हैं। आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं मशीनों की मरम्मत कर जनहित में सुचारू रूप से चालू कराने की मांग को लेकर आज हम सभी ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से वार्ता कर समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का आग्रह किया है। जिसपर तत्काल जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने कहा कि जो भी मशीनें खराब पड़ी है उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दे दिया गया है। जल्द से जल्द सभी खराब मशीनें पुनः बनकर तैयार हो जाएंगी और राहगीरों के प्यास को फिर से बुझाने का काम करेंगी। पत्र सौंपने वालों में छात्रनेता अभिषेक गौण, राजू पाण्डेय, विशाल विश्वकर्मा, प्रिन्स प्रजापति, अमन दुबे, संदीप यादव, शैलेश यादव, अविनिश सिंह, शिवम पाल इत्यादि मौजूद थे।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। ऑनलाइन ट्रेंडिंग के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला पदाधिकारियों ने मंगलवार को सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें ऑनलाइन ट्रेंडिंग का विरोध किया। कहां कि ऑनलाइन ट्रेंडिंग के वजह से 7 करोड़ व्यापारियों का और उनके कर्मचारियों का जीवन रसातल में जा रहा है। अगर ऑनलाइन ट्रेंडिंग बंद नहीं किया गया तो भारत के अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। पत्रक देने के दौरान सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा ऑनलाइन ट्रेडिंग हटाइए 7 करोड़ व्यापारियों का जीवन बताइए, सौ पचास कारपोरेट घराने जब घर-घर बेचेंगे माल तब खुदरा व्यापारी का जीवन होगा बदहाल। पत्रक देने वालों में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अबू फखर खा, जिला महामंत्री श्री प्रकाश केसरी उर्फ गुड्डू, जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केसरी, जिला युवा महामंत्री पप्पू गाजी, संतोष कुमार वर्मा, संजीत कुमार जायसवाल, आशीष कुमार वर्मा, आकाशदीप, चंद्रमोहन केसरी, फैजान और मनीष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

डीएम ने अधिकारियों का रोका वेतन

गाजीपुर। सोमवार को कैंप कार्यालय पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जनपद में कुल चयनित 100 परिषदीय विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु जिन्हे जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है उनके सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से ली। आदर्श विद्यालय के कुल 25 पैरामीटर्स निर्धारित किये गए है जिनको आगामी 2 माह के अंदर निर्धारित पैरामीटर्स पर संतृप्त करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उक्त बैठक में दिया गया। पूर्व से निर्धारित 19 पैरामीटर्स के इतर एजुकेशनल वाल पेंटिंग, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल कूद सामग्री की उपलब्धता, खेल का मैदान के साथ-साथ पुस्तकालय की स्थापना पर विशेष ध्यान देने के निर्देश एवं उक्त कार्य को जन सहयोग से किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

कुल चयनित 100 विद्यालयों को आवंटित जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए थे जिसकी समीक्षा ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा की गयी जिसमे अधतन 4 अधिकारियों द्वारा आवंटित विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने गोद लिए विद्यालयों को निर्धारित 25 पैरामीटर्स पर कार्य तय समय सीमा के अन्दर पूर्ण कर लिया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने भी ऑनलाइन  गूगल मीट में प्रतिभाग किया।

Uttar Pradesh Fast News