बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर छात्रों ने किया गोष्ठी का आयोजन

छात्रो ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस


गाजीपुर। भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर के आदर्श इंटर कालेज में मंगलवार को भीम राव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। अभाविप अपने स्थापना काल 1949 से समरसता का भाव लेकर समाज को समरस बनाने का संकल्प लिया हैं। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री सौम्या विश्वकर्मा ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष को याद किया। कहा कि बाबा साहेब ने कठिन दौर में अपने परिश्रम से समाज में अपने आप को स्थापित किया। कॉलेज प्राचार्य नें संबोधन में कहा की हम सब को बाबा साहेब के आदर्श पर चलकर समाज को एकत्रित करने की आवश्यकता है, ऐसा होने पर ही समरसता का संकल्प पूरा होगा। विपुल ने बाबा साहेब के संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के समय में जिस तरह से समरसता का भाव समाज को परिवर्तित कर रहा है, आने वाले समाज में छुआ छूत समाप्त हो जायेगा। इस अवसर पर सारंग राय, शिवांशु शुक्ला, मनीष ठठेरा, शाश्वत सिंह, ईशान पॉल, आदर्श एवम् विद्यालय के समस्त शिक्षक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डीएम ने मुखबिर को अलर्ट मोड में रखने का दिया निर्देश

गाजीपुर। ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘‘ योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की उपस्थित मे सोमवार को राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अर्न्तविभागीय सहयोग के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना में एल ई डी वैन, वाल पेन्टिग, एंव अन्य सहयोग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराते हुए राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी एंव अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर एंव चैत्र नवरात्र के दिन जनपद में नुक्क्ड़ नाटक, मैजिक शो, लीगल अवेयरनेस कैम्प, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत निदेशालय महिला कल्याण द्वारा निर्धारित आनलाइन स्प्रेडशीट पर सूचना अपडेट करने हेतु अर्न्तविभागीय सहयोग पर चर्चा की गयी जिसमें बताया गया कि आज तक की स्प्रेडसीट अपडेट है। जिलाधिकारी ने महिला कल्याण से सम्बन्धित समस्त योजनाओ को समस्त विभागो से इकठ्ठा कर ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प के माध्यम से महिलाओ एंव बालिकाओ को जागरूक करने का निर्देश दिया तथा कहा कि ग्राम स्तर पर लगाये गये कैम्प में पुलिस विभाग की उपस्थित अवश्य रहे, इसके लिए जहां जहां कैम्प का आयोजन हो वहा पुलिस विभाग को अवश्य सूचित किया जाये।

उन्होने जनपद मे एन्टी रोमियो स्क्वायर्ड की सक्रियता की जानकारी ली तथा एण्टी रोमियो स्क्वायर्ड को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु समस्त ब्लाको मे महिला शक्ति केन्द्र द्वारा समूह की महिलाओं एवं आगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षिकाओं को भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए जागरूक करने के साथ डायग्नोस्टिक सेन्टर पर जांच कर यह पता लगाया जाये की कही यहा लिंग परिक्षण तो नही हो रहा है, इसके लिए लोगो मे प्रचार-प्रसार के साथ मुखबिर को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने ड्राप आउट किशोरियों के चिन्हिकरण व उनके अभिभावको को उनकी शिक्षा पूरी करने हेतु अभियान चलाकर व ड्राप आउट किशोरियों की शिक्षा को नियमित करने पर चर्चा की गयी। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजनान्तर्गत गठित जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सेवा योजना कोविड-19 , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पान्सरशिप कार्यक्रम मे चयनित बच्चो हेतु जिला समिति द्वारा अनुमोदन की समीक्षा, किशोर न्याय बोर्ड मे लंबित केसो की समीक्षा, बाल विवाह की घटना एंव रोक थाम एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही समस्त योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुचाने का निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिया। उन्होने कहा कि समस्त विभाग आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए प्रत्येक पात्रो को योजनाओ का लाभ देते हुए शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करें। बैठक के अन्त मेे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एंव समस्त समिति के सदस्यो ने ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘‘ योजनान्तर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ राइफल क्लब से किया। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी, समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

मनाया गया विजय दिवस

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने मनाया विजय दिवस।


गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लालादरवाजा पावर हाउस पर सोमवार को एक बैठक किया, जिसमे विद्युत कर्मियों की पूरी मांग सरकार द्वारा मान लिए जाने की खुशी में विजय दिवस कर्मचारियों संग मनाया गया। जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तानाशाह चेयरमैन एम देवराज के खिलाफ और संविदा कर्मियों को नियमित करने, अभियंताओ के शोषण के खिलाफ संघर्ष समिति के आह्वान पर विशाल कार्यक्रम करके ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार सचिव के हस्तक्षेप के बाद हम लोगों ने अपने कार्यक्रम अगले 15 दिनों के लिए स्थगित किया है। अगर इस समझौते का अमल नहीं किया गया तो एक बार पुनः नई ऊर्जा के साथ समस्त विद्युत कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया कि 5 दिनों तक पूरे जनपद के विद्युत कर्मियों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए विशाल मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह बिजली कर्मी का उत्पीड़न बंद करें और सारी सेवा संस्था को यथावत जारी रखा जाए। अगर किसी भी प्रकार से विद्युत कर्मियों को ऊर्जा प्रबंधन के तानाशाही षड्यंत्र से कुचलने का प्रयास किया गया तो पूरे प्रदेश में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया जाएगा। इस मौके पर सह संयोजक अभिषेक राय,सह संयोजक मिथिलेश यादव, इंजीनियर मनीष कुमार, इंजीनियर संजय सिंह, उपखंड अधिकारी मिठाई लाल, अधिकारी प्रमोद यादव, अवर अभियंता रमेश मौर्या, अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी, अजय विश्वकर्मा,कपिल गुप्ता,विनय तिवारी, गोविंद कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, बद्री, अशोक ,अनीश सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे सभा का संचालन विजय शंकर राय ने किया।

निजी अस्पतालों में भी आरक्षित हैं डेंगू मरीजों के लिए बेड

गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा जनपद के समस्त निजी नर्सिंग होम/निजी चिकित्सक एवं प्राइवेट पैथोलॉजी को मिलाकर किट के द्वारा जॉचे गए संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या 4531, किट द्वारा किसी भी मरीज को डेंगू धनात्मक पाए गए मरीजों की संख्या-234 एवं अब तक पुष्टि हेतु आईएमएस बीएचयू भेजे गए संदिग्ध डेंगू के सैंपल-234, परिणाम प्राप्त-234, परिणाम प्रतिक्षित-00, डेंगू पॉजिटिव की संख्या-136 अन्य जनपद के 5, नेगेटिव 66, अन्य जनपदो से सूचित की संख्या 29 एवं जनपद के डेंगू धनात्मक मरीजों की संख्या 165 है। उन्होने बताया कि जनपद में डेंगू तथा अन्य मच्छर जनित बीमारियां पूरी तरह नियंत्रण में है। डेंगू के उपचार हेतु जिला अस्पताल में 25 बेड है जिसमें भर्ती मरीजो की संख्या 2 है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 60 बेड आरक्षित किए गए जिसमे से भर्ती संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या शून्य, है। निजी अस्पतालों में डेंगू हेतु आरक्षित बेड की संख्या-32 है। डेंगू के उपचार हेतु सभी आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ऐसे में किसी भी बुखार पीड़ित को घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। डेंगू से प्रभावित ग्रामो में मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा भ्रमण कर मौके पर ही बुखार पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी बुखार पीड़ित को घबराने की कतई आवश्यकता नही है। अन्य वायरल बीमारियों में भी प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है, अतः प्लेटलेट्स की कमी होना डेंगू होना नहीं है। बुखार के मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। बुखार के उपचार हेतु अनाधिकृत चिकित्सक अथवा स्वयं उपचार नहीं करें। अब तक प्राप्त 165 डेंगू धनात्मक मरीज उपचार के उपरान्त स्वस्थ होकर स्वास्थ्य लाभ कर रहे है। इन 165 मरीजों में से 49 मरीज अन्य प्रदेशों अथवा जनपदों से बीमारी के उपरान्त जनपद में आए थे जो जॉच में डेंगू धनात्मक पाए गए। इसमें से अधिकांश मरीज उपचार के उपरांत स्वस्थ होकर अपने कार्यस्थल के प्रदेशों तथा जनपदों में वापस जा चुके हैं। सभी मरीजों का नियमित फॉलोअप लिया जा रहा है तथा प्रभावित ग्राम/मोहल्ले में तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की जा रही है। इन ग्रामो/मोहल्लो में साफ-सफाई तथा कीटनाशकों हेतु जिला पंचायती राज अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

लाखों रुपए के सड़क का हुआ एक और लोकार्पण

नगर पालिका परिषद ने सकलेनाबाद में 24 लाख की लागत से बनी सड़क का फिर किया लोकार्पण


गाजीपुर। वार्ड नं0 17 के सकलेनाबाद (विश्वकर्मा गली) में नवनिर्मित इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का लोकार्पण मुख्य अतिथि कृष्णबिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कृष्णबिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर में बिना भेदभाव के जिस प्रकार का बहुमुखी विकास किया गया है वह अद्भुत है। पूरे नगर क्षेत्र में विकास कार्य खूब हुआ है और हो भी रहा है जिसे कुछ लोग देखना नहीं चाहते हैं। विकास उनको पसन्द नहीं है। वह बदलाव चाहते हैं ऐसी होडिंग्स लगवाए हैं। उर्दूबाजार में नजूल की जमीन पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराकर जनता को समर्पित कर यह संदेश दिया गया है कि नगर पालिका जो भाजपा की है वह गरीब, मजदूर, शोषित, दलितो के हित में ‘अन्तोदय’ को केन्द्र बिन्दु मानकर कार्य कर रही है। सरोज कुशवाहा ने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की न0पा0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को नगर की जनता ने आशीर्वाद दिया उसके बाद एक कुशल गृहणी होने बावजूद भी जिस प्रकार नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित रही हैं वह अत्यन्त ही सराहनीय हैं। भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा ने भोजपुरी शब्दो में अपनी बात कहते हुए नगर पालिका परिषद क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि नगर में अभूतपूर्व विकास का काम हुआ है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि इस सड़क का लोकार्पण कर यहाँ की जनता को अच्छी एवं सुगम यातायात हेतु यह सड़क सुपुर्द किया गया है।

हमने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं और लगातार विकास का क्रम जारी है। उन्होंने स्वच्छता को लेकर लोगों से समय से कूड़ा देने की भी अपील की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वार्ड नं0 17 के सकलेनाबाद में ज्ञान मोहन गुप्ता के मकान से अंजनी श्रीवास्तव के मकान होते हुए रामधारी के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व सड़क के दोनों तरफ ढक्कनयुक्त नाली निर्माण लगभग 24 लाख की लागत से बनी सड़क को लोकार्पित किया गया है। उन्होंने नगर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए आमलोगों से सहयोग की अपील की। हाउस टैक्स-वाटर टैक्स (स्वकर) की दरो में 50 प्रतिशत की कमी का जिक्र करते हुए लोगों से स्वकर जमा करने की भी अपील की। कार्यक्रम को अवकाश प्राप्त प्रवक्ता व्यासमुनि राय, शिवमूरत पाल एडवोकेट, अंजनी श्रीवास्तव एडवोकेट, भोला यादव, अमरनाथ दुबे, निर्गुणदास केशरी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, क्षेत्रीय सभासद सरिता गुप्ता, दिनेश बिन्द ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 टी0एन0 गुप्ता एवं संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलाश वर्मा, वीर बहादुर सिंह, नवनीत गुप्ता, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रामवृक्ष, जिउत पाल, आशा मिश्रा, सुनीता पाल, जीरानी, टुनटुन गुप्ता, रेखा शर्मा, अरूण गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता के अलावा सभासद/प्रतिनिधि समरेन्द्र सिंह, दिग्विजय पासवान, अजय राय दारा, कमलेश श्रीवास्तव, नेहाल अहमद, शेषनाथ यादव, संजय राम, नफीस भाई, नन्हें भाई, कमलेश बिन्द, रूपक तिवारी, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त योगेश शुक्ला, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह (छोटू), निखिल राय, नवनीत सिंह, अजय शास्त्री, जनार्दन सिंह, बृजेश पाण्डेय, अनूप सिंह, वरुण गुप्ता, सुनील सिंह, गिरधारी जायसवाल, रामानुज राय, केशव श्रीवास्तव, दीपचन्द गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मन्नू तिवारी आदि उपस्थित थे।

मांउट लिट्रा स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मांउट लिट्रा ज़ी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन


गाजीपुर। शिक्षा की सार्वभौमिकता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा की उत्कृष्ठ प्रणाली प्रस्तुत करने में अग्रसर, नवीन शैक्षिक पद्धति प्रस्तुत करने में प्रयासरत शहर के बंधवा पीरनगर स्थित मांउट लिट्रा ज़ी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को किया गया। जैसा कि पूरी दुनिया में बच्चों को प्रोत्साहित एवं उनके उत्साह को विकसित किया जा रहा है। उसी क्रम में माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा भी पहल की गई। आयोजन के शुरूआत में मांउट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के दो सौ से अधिक मॉडल्स व क्राफ्ट मटीरियल्स प्रदर्शित किए गए।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण के रुप में ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A. I.) द्वारा तैयार किए गये कम्प्युटर के प्रोजेक्ट, लैंड एण्ड एनर्जी कंजर्वेशन, हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी, ड्रीमसिटी, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जीव-विज्ञान पर आधारित बै्रन के पार्ट्स, एम्ब्रीयो डेवलपमेंट ब्लड सरकुलेट्री सिस्टम ई-लाइब्रेरी, डोर सिक्योर्टी अलार्म, फायर अलार्म, डोर बेल व बींसवी सदी के मांउट लिट्रा ज़ी स्कूल का अद्भुत मॉडल्स प्रदर्शित किए गए। इस विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने अपनी क्षमता एवं दक्षता का बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों के शिल्प कला, हस्थ कला एवं वैज्ञानिक चेतना का विकास किया गया। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए स्कूल के बच्चों के अभिभावकों के साथ-साथ अन्य स्कूलों के बच्चों एवं अभिभावकों ने भी भाग लिया। बच्चों के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के माॅडल्स एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट को देखकर उपस्थित लोगो ने खुब जमकर सराहना की। आयोजन के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून के द्वारा सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया गया।

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई राजेन्द्र बाबू की जयंती

गाजीपुर। शनिवार की देर शाम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नियाजी मुहल्ले स्थित सुशील चन्द्र वर्मा एडवोकेट के आवास पर अमर शहीद खुदीराम बोस और स्वाधीनता सेनानी डॉ राजेन्द्र बाबू की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चल कर देश सेवा करने का संकल्प लिया। डॉ राजेन्द्र बाबू की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। अधिवक्ता दिवस के अवसर पर मशहूर अधिवक्ता रहे स्व.कामेश्वर नाथ वर्मा को मरणोपरांत डॉ राजेन्द्र बाबू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने उनको दिया जाने वाला प्रशस्ति पत्र उनके बेटे सुशील चन्द्र वर्मा और नरेंद्र कुमार वर्मा तथा उनकी पत्नी को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, अरुण सहाय, राजेंद्र अस्थाना, अरविंद मिश्रा,संदीप वर्मा, पवन वर्मा,अमित खरे, प्रमोद सिन्हा,गौरव खरें,विनीत श्रीवास्तव, परमानन्द श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव,अति प्राचीन रामलीला समिति के मंत्री बच्चा तिवारी, चित्रगुप्त वंशीधर सभा के मंत्री अजय श्रीवास्तव,वेदप्रकाश,मधुरकांत,प्रीतम कुमार, राजेंद्र कुशवाहा, विजेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह,वासिफ आलम आदि उपस्थित थे।

दिव्यांजनों में बाटा गया उपकरण


गाजीपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित योजना कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के 5 दिव्यांगजन को ट्राइसाईकिल एवं 1 दिव्यांग वृद्व को छड़ी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण इत्यादि उपस्थित रहे।

मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक

गाजीपुर। शनिवार को समाजसेवी दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में वार्ड नंबर 6 लालबहादुर शास्त्री वार्ड के नगरवासियों ने यूपी नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को लेकर सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को पत्रक सौंपा। दीपक उपाध्याय ने बताया कि मतदाता सूची में सैकड़ों ऐसे मतदाता हैं व कई घर ऐसे है जिसका नाम काट दिया गया है, बिना किसी कारण के और वे पिछले चुनावों में वोटर लिस्ट में शामिल थे और उन्होंने मतदान किया है। परन्तु वर्तमान मतदाता सूची में नाम नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कुछ लोगों के परिवार में कुछ लोगों का नाम गायब कर दिया गया है और दर्जनों युवाओं ने वोटर लिस्ट में प्रथम बार नाम शामिल कराने को लेकर नाम दिया था परन्तु जब मतदाता सूची जारी हुई तो नाम ही शामिल नहीं हुआ है जिससे वे मतदान करने से वंचित हो जाएंगे, इन सभी मुद्दों को लेकर आज मैंने एसडीएम को पत्रक दिया है। पत्रक का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जांच कराकर शीघ्र नाम शामिल कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राघवेन्द्र चौबे, शशांक उपाध्याय, अभिषेक राय, गोपाल यादव,अजय यादव,जासू राय,परनामराम यादव,कृष्णा यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

विभाग को 7 करोड़ का घाटा

पांचवे दिन भी विद्युत कर्मियों का जारी रहा कार्य बहिष्कार


कार्य बहिष्कार से विभाग को 7 करोड़ का घाटा


गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में शनिवार को पांचवे दिन भी विद्युत कर्मियों का धरना जारी रहा। इस दौरान सह संयोजक मिथिलेश यादव ने बताया कि विद्युत कर्मियों का पंद्रह सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशन पर ऊर्जा मंत्री ने ऊर्जा प्रबंधन एवम विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के प्रतिनिधियों संग बैठक जारी है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि ऊर्जा चेयरमैन एम देवराज को तत्कल हटाकर उसके संपत्ति की जांच कराई जाय ताकि विद्युत कर्मियों में बना भय समाप्त हो और स्वच्छ वातावरण में अपने कार्य को संपादित कर सके। जिला मंत्री विजयशंकर राय ने सरकार से मांग करते हुवे बताया कि हमारे संविदा/निविदा कर्मियों को पंजाब, तेलगाना, उड़ीसा, दिल्ली के तर्ज पर विभाग में समायोजित करके नियमित किया जाय, आज के दौर में यही निविदा कर्मी अपने जान को जोखिम में डालकर आम जनता के सेवा के लिए दिन रात मेहनत करते है और इन लोगो को श्रम विभाग के द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जाती है। इन लोगो के पैसे का बंदरबाट ऊर्जा चेयरमैन एवं ठेकेदार मिलकर कर रहे है। खुलेआम दलाली ऊर्जा प्रबंधन ठेकेदारों से मिलकर कर रहा है और हमारे मुखमंत्री इस पर चुप्पी साधे हुवे है। कर्मी मुख्यमंत्री से मांग करते है की उत्तर प्रदेश में आबादी को देखते हुवे सभी संविदा/निविदा, मीटर रीडरो को विभाग में नियमित करने के लिए तत्काल कदम उठाए। सभी निविदा एवम मीटर रीडर कर्मियों को साल भर से बकाया ईपीएफ बिलिंग एजेंसी स्टर्लिंग कंपनी एवम भारत इंटरप्राइजेज द्वारा तत्काल भुगतान किया जाय। यही सब मांगों को लेकर कर्मचारियों एवम अधिकारियों में रोष व्याप्त है, जिससे यही सब मांगों को लेकर धरना विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में चल रहा है। धरने में मुख्य रूप से अधिशाषी अभियंता संजय सिंह,मनीष कुमार,हेमंत सिंह,आशीष चौहान,चंद्रपाल सिंह सहायक अभियंता शेखर सिंह,मिठाई लाल,सुधीर कुमार,विजय यादव,कमलेश कुमार,अवर अभियंता पंकज चौहान,हर्षित राय,रमेश मौर्य,चित्रसेन प्रसाद,विनोद राम, शैलेंद्र ओझा,शशिकांत पटेल,महबूब अली,इंद्रजीत पटेल विद्युत मजदूर पंचायत के ,जिला मंत्री विजयशंकर राय,भानु सिंह,विनय तिवारी,अश्वनी सिंह,प्रवीण सिंह,प्रवीण पाण्डेय,गोविंद कुशवाहा,शशिकांत मौर्य,ज्योतिकांत कुशवाहा,राजेश सिंह,जीवन वर्मा,अनीश अहमद,शशिकांत भारती,शिवशंकर,जवाहिर पटवा,बरूण राय,राकेश चौबे, इबरार अहमद, नईम अहमद सहित सैकड़ों विद्युत कर्मी,संविदा/निविदा कर्मी मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई0 संतोष चौधरी एवं संचालन ई0 मिथिलेश यादव ने किया।

Uttar Pradesh Fast News