डीएम ने की जनपदवासियों से अपील


गाजीपुर। रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर का त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाईन सभागार मे सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये पीस कमेटी के सदस्यों से थानों में आयोजित की गयी पीस कमेटी के बैठक की फीडबैक की जानकारी क्रमवार सभी लोगों से प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराये। समस्त पीस कमेटी के सदस्यों को अपने क्षेत्र के अन्तर्गत शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी, रमजान एवं ईद उल फितर त्यौहार मनाये जाने को कहा गया। जिसपर सभी सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस जनपद में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में हम सभी लोग अपने स्तर से किसी भी समस्या को आने नही देगें। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि की गयी।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि रामनवमी, ईद उल फितर एवं रमजान का त्यौहार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण रखेंगे। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो की सफाई व्यवस्था के लिए जितने सफाई कर्मचारी हैं उन्हे लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के सदस्यों, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों व जनपद वासियों को रामनवमी व ईद उल फितर की शुभकामनाएं देते हुए शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारो मनाये जाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारो में पैनी नजर रखते हुए पुलिस बल के जवानों की ड्यिूटी भीड़ भाड़ स्थलों पर लगाया जाए जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाये। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि पुरानी परम्पराओं के अनुसार समस्त त्यौहारो को मनाएं। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहें। कोई भी समस्या उत्पन्न न होने पाये। इस अवसर पर एसपी सिटी, एस0पी0 ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी/समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस विभाग अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से चुने गए शिल्पकार महासभा के पदाधिकारी

गाजीपुर। रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला संगठन का चुनाव राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा पर प्रदेश सचिव हरेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी मुख्य अतिथि लल्लन विश्वकर्मा के देख रेख में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, महासचिव शिवम विश्वकर्मा, महिला सभा से रीता विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से राम अवतार विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, राम नारायण विश्वकर्मा जिला संरक्षक, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा प्रधान, डॉ प्रमोद विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बुच्चन लाल विश्वकर्मा, अजय, रमाशंकर, मेवालाल, बाला लखंदर, रवि शेखर, प्रवीण विश्वकर्मा, वीर बहादुर, गुड़िया, पार्वती, सुरेंद्र, संजय, गोपाल, अवधेश, चंद्रमा विश्वकर्मा, दिलीप, मोती, हरिहर, विनोद विश्वकर्मा, सियाराम, नंदलाल विश्वकर्मा, रामाशंकर, रमाकांत विश्वकर्मा, सुरेंद्र मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन संजय विश्वकर्मा ने किया।

पक्के मकान के सपनो को हमारी सरकार ने किया साकार: राज्य मंत्री

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रविवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह मे भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे भाजपा जनप्रतिनिधियों तथा जिला पदाधिकारियों संग बैठक कर जिले का हाल जाना। इस अवसर पर मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे देश प्रदेश खुशहाली कि ओर अग्रसर है। आज समाज का कमजोर से कमजोर व्यक्ति सरकार के निष्पक्ष रुप से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के योजनाओं का लाभ पात्र को सरलता से प्राप्त हो इसमे हमारी विशेष भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के लिए सरकार के पास धन कि कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज झोपडी, टीन सेड, मिट्टी के मकानो, प्लास्टिक आदि के तम्बू मे जीवन जी रहे लोगों के अपने पक्के मकान के सपनो को हमारी सरकार ने साकार किया है। मंत्री का अतिथि गृह मे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, भानुप्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा, साधना राय ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा सयोजक कृष्णबिहारी राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, विनोद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शैलेष राम एवं किरन सिंह आदि उपस्थित रही।

शहीदों के नाम से कराया जाएगा करोड़ों रुपए का विकास कार्य

गाजीपुर। रविवार को पूर्व नियत कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 10 बजे से प्रारम्भ हुआ। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गयी। जिला पंचायत को वर्ष 2023-24 में पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवां वित्त आयोग के अन्तर्गत 50 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन हुआ। इसके साथ जिला पंचायत के क्षेत्राधिकार में व्यवसायियों पर विभव व सम्पत्ति कर वर्ष 2022-23, मूल्य-81.92 लाख अनुमोदन के साथ शासकीय अनुदान से होने वाले कार्यों का नामकरण जनपद में 130 शहीदों के नाम पर किये जाने का अनुमोदन किया गया। जनपद एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं का मनरेगा लेबर बजट वर्ष 2023-24 अनुमोदित हुआ। बैठक में सदस्य विधान परिषद् विशाल सिंह चंचल, विधायक सदर जैकिशन साहू, विधायक जंगीपुर, डॉ० वीरेन्द्र यादव, विधायक जमानियाँ ओम प्रकाश सिंह के साथ ही जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थें। बैठक का संचालन सुजीत कुमार मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, द्वारा किया गया।

समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा….

गाजीपुर। राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0 विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता एंव विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल की उपस्थिती में विकास कार्याे की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में रविवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, सांसद निधि, विधायक निधि से कराये गये कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना, ग्रांम पंचायतो में संचालित ग्राम सचिवायल के संचालन की जानकारी, मनरेगा, खेल मैदान, अमृत सरोवर, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन (ग्रामीण), एवं आई जी आर एस पर प्राप्त शिकायतो एंव उसके निस्तारण की जानकारी ली। बैठक के दौरान कहा कि आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियो  को चिहिन्त करते हुए योजना का लाभ दिया जाये। किसी भी अपात्र का चयन न हो।  इसके अतिरिक्त सांसद एवं विधायक निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास परक कार्योे का निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ससमय एंव मानक के अनुरूप पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

उन्होने कहा सांसद आदर्श ग्राम मे सरकार द्वार संचालित समस्त  योजनाओ मे पारदर्शिता बरतते हुए पात्रो को लाभान्वित किया जाये। उन्होने कहा कि जिन-जिन ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन पूर्ण हो चुके है वहां ग्राम सचिवालय का संचालन किया जाये तथा ग्राम सचिवालयो पर सरकार  की लाभकारी योजनाओ का बोर्ड लगाकर लोगो योजनाओ की जानकारी दी जाये। उन्होने सभी ग्राम पंचायतो में खेल मैदान का चिन्हिकरण करते हुए खेल मैदान बनाने तथा समस्त ग्राम पंचायतो में अमृत सरोवर का निर्माण कराते हुए अमृत सरोवर पर पाथ-वे, वृक्षारोपण , औषधीय पौधो का रोपण एवं ब्रेन्च की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियो को अपने कार्यालय में प्रतिदिन पूर्वान्ह 10 से 12 बजे के मध्य जनसुनवाइ करते हुए शिकायतो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। अधिकारी जनसुनवाई के पश्चात ही क्षेत्र भ्रमण करेगे। इसके अतिरिक्त शासन के निर्देश के क्रम प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खण्डो ग्राम चौपाल का आयोजन कर शिकायतो का तत्काल निस्तारण किया जाये।  बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, डी सी एन आर एल एम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  

घर बैठे मिलेगी पशुओं के उपचार की सुविधा, जारी हुआ टोल फ्री नम्बर

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के पशुपालकों को तोहफा प्रदान किया गया है। प्रदेश भर के पशुपालकों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 पर फोन करने के उपरांत घर बैठे उनके पशुओं का उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ में किया गया, जिसमें 201 करोड़ रुपए की लागत से 520 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट का फ्लैग ऑफ करते हुए शुभारंभ किया गया। जिनका लाभ उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्राप्त होने जा रहा है। इस कड़ी में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में एक कार्यक्रम आयोजन हुआ। जिसमें लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। तत्पश्चात जनपद की वेटरिनरी मोबाइल यूनिट को एम एल सी, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आयोजित कार्यक्रम में एम एल सी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी के द्वारा आज पशुपालकों के लिए यह महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों से इस योजना को गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप संचालित करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का जनपद के समस्त पशुपालकों को भरपूर लाभ प्राप्त हो सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है।

उन्होने पशु चिकित्साधिकारियो को इस योजना के तहत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 पर पशुपालकों के द्वारा जो कॉल की जाए उनका तुरंत संज्ञान लेते हुए घर बैठे पशुपालकों को पशुओं का इलाज संभव कराया जाए ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का सरलता के साथ सभी पशुपालकों को घर बैठे इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। अतः जनपद में पशुपालकों के लिए इसे बहुत ही दृढ़ता के साथ संचालित किया जाए। कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी वेटरिनरी यूनिट कि मोबाइल टीमों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दो मोबाइल वेटरिनरी यूनिट निर्धारित रूट पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 2 बजे तक संचालित होंगी। इसी प्रकार आपातकालीन सेवा में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 08 बजे तक सेवा प्रदान करेंगे तथा उनके जो मानक तय किए गए हैं सभी यूनिट अपने कार्यक्रम के तहत ग्रामों में पहुंचकर पशुपालकों को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराएंगे। संबंधित यूनिट के चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्टाफ टोल फ्री नंबर के माध्यम से काल प्राप्त होने के उपरांत तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर पशुपालकों को इस योजना का लाभ पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ताकि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनपद के सभी पशुपालकों को भरपूर लाभ प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पुलिस अधीक्षक (शहर), मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शिव कुमार रावत, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

युवा 20 परामर्श कार्यक्रम में पीजी कॉलेज की छात्रा विदुषी ने किया प्रतिनिधित्व


गाजीपुर। युवा कल्याण और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में दिनांक 23 और 24 मार्च को आयोजित  “युवा 20 परामर्श” (¼Youth 20 Consultation½  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद का प्रतिनिधित्व तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी०जी०कॉलेज की छात्रा विदुषी सिंह ने किया। यह जनपद और संस्थान के लिए बड़े ही गर्व का अवसर था जब युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान की छात्रा विदुषी सिंह ने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लेफ्टिनेंट जनरल डा० बिपिन पूरी के द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों और छात्रों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनीत कुमार सहगल, अपर सचिव, युवा कल्याण विभाग ने युवाओं के स्वास्थ्य और उनमे सुधार से सम्बंधित अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अमेरिका, इंग्लैंड, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, मलेशिया, एम्स नई दिल्ली, पटना, बेंगलुरु आदि जगहों से विशषज्ञों की भागीदारी रही। सबने युवा कल्याण से सबंधित अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को स्वस्थ बनाकर एक नए भारत के निर्माण हेतु आवश्यक विचारों को जानना था। जिसके तहत नशा मुक्ति पर विशेष प्रस्तुति की गई। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के देखरेख हेतु मेडिटेशन और अन्य उपायों को बताया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों के चयनित छात्रों ने भाग लिया। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान पी०जी०कॉलेज के प्रबधक अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ०प्र० ने विदुषी सिंह के अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में प्रतिभागिता पर हर्ष प्रकट किया और उनके प्रयासों द्वारा युवाओं को स्वास्थ्य एवं खेल के लिए पी०जी०कॉलेज के खेल मैदान को खेल सुविधाओं से सुस्सज्जित कर दिया। जहाँ प्रतिदिन छात्र छात्राएं योग, मैडिटेशन, खेल (इनडोर एवं आउटडोर दोनों )  इत्यादि का लाभ लेते हैं। जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा विदुषी सिंह को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सहायक निदेशक डा० अजीत प्रताप सिंह ने विदुषी सिंह को बधाई एवं शुभकामना प्रदान की। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा० अमित प्रताप ने बधाई एवं शुभकामना प्रदान कर इस प्रकार के कार्यक्रम में भागीदारी हेतु समस्त छात्रों को प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है।

झांकी के साथ पथ संचलन पर निकले स्वयंसेवक

सैदपुर (गाजीपुर) भारतीय नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम जिला प्रचारक हेमन्त के नेतृत्व में शनिवार को सैदपुर नगर में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आरएसएस के सैकड़ो स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दण्ड सहित तैयार होकर पंक्तिबद्ध तरीके से तथा फूल माला से सजे रथ और उस रथ पर भारत माता और भगवान श्रीराम के चित्र के साथ साथ संघ से संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिवराव गोलवलकर “श्री गुरुजी” का चित्र लगाकर झांकी पूरे नगर में निकाली गयी। जिस जिस रास्ते से झांकी गुजर रही थी उसे देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ नगर वासियों का हुजूम खड़ा हो जा रहा था। देशभक्ति की भावना से प्रेरित नगरवासी स्वयंसेवको के ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे थे। नगरवासी भारत माता की जय का उदघोष भी लगा रहे थे जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत प्रोत दिख रहा था। पथ संचलन का कार्यक्रम पक्का घाट रामलीला मैदान से शुरू होकर हरि चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए मुख्य सड़क से त्रिमुहानी, रानी चौक, पुरब बाजार, तहसील से होकर पूरे नगर में भ्रमण के बाद डायट परिसर के पास उपवन में सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। मुख्य वक्ता जिला संघचालक पारस नाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि सन 1925 में डॉ साहब ने संघ की स्थापना किया। जिसका मूल उद्देश्य अपने असंगठित समाज की संगठित करना था। डॉ साहब के भीतर जन्मजात राष्ट्रभक्ति की भावना थी। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद भी देश सेवा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दिया।

डॉ साहब हमेशा सोचते रहते थे कि हम गुलामी के जंजीरों में क्यों जकड़े है जबकि हमारे देश मे बहादुरों की कोई कमी नही है, शिक्षा के क्षेत्र में हमारा कोई मुकाबला नही है, धन सम्पदा में भी हम किसी से कम नही है फिर भी गुलाम है तो उसका एक ही कारण है हम संगठित नही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संघ की स्थापना की जो आज निरन्तर आगे बढ़ता जा रहा है और आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। आगे उन्होंने कहा कि यदि हम ऐसे ही एक एक कदम आगे बढ़ते रहे तो वो दिन दूर नही जब भारत माता को विश्व के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित हो जाएं। इस अवसर पर जिला प्रचारक हेमन्त, जिला कार्यवाह नागेन्द्र, मुकेश, डॉ कृष्णगोपाल, सन्टी वर्मा, अनिल सोनकर, राजकिशन जायसवाल, रामनारायण, सुजीत, शुभम, भोला, विष्णु आदि सैकड़ो स्वयंसेवक मौजूद रहे। अंत मे प्रह्लाद जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता बहुत ही ज्यादा देखने को मिली । जिस समय पथ संचलन का कार्यक्रम हो रहा था उस समय ना तो सैदपुर कोतवाल शिवकुमार वर्मा दिखे ना ही कोई दरोगा दिखा । खानापूर्ति के नाम पर 4 से 5 सिपाही लगे थे वो भी पूरे रास्ते भर मोबाईल पर बात करते रहे । यहाँ तक कि संचलन के समय स्वयंसेवको के बीच से कोई मोटरसाइकिल तो कोई साइकिल लेकर निकल जा रहा था । रास्ते मे भी कई जगह जाम की स्थिति बनी रही । पुलिस की ऐसी निष्क्रियता के कारण बड़ी घटना होते होते बची । कोतवाल की लापरवाही की चर्चा नगर में हर जगह हो रही है कि संघ के कार्यक्रम में जब पुलिस ऐसी निष्क्रिय है तो आम जनमानस इससे क्या उम्मीद रखेगा । पथ संचलन के समाप्ति के दौरान कोतवाल खानापूर्ति के नाम पर कुछ देर के लिए आये लेकिन फिर वापस चले गए ।

जिले में 46 योजनाओं के लिए 5 सौ 48 करोड़


गाजीपुर। रायफल क्लब सभागार में प्रस्तावित जिला योजना संरचना वर्ष 2022-23 के अनुमोदनार्थ जिला योजना समिति की बैठक प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति/ प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्व0प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एंव पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन रवीन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद अफजाल अंसारी, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक जमानियां ओमप्रकाश सिंह, विधायक जैकिशुन साहू, विधायक जखनियां वेदी राम, विधायक मुहम्मदाबाद सुएब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक जंगीपुर डा0 वीरेन्द्र यादव, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मत से पिछली बैैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा जनपद के विभिन्न विकास से संबंधित विभागों की गहन समीक्षा किया गया।

जिला योजना समिति के अनुमोदनार्थ प्रस्तावित जिला योजना संरचना वित्तीय वर्ष 2022-23 के मूल बजट का भी अनुमोदन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के नामित सदस्यों ने विभागवार कार्याे की समीक्षा की तथा अधूरे पड़े विकास कार्यों पर भी चर्चा की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद के लिए 46 योजनाओं में कुल 5 सौ 48 करोड़ 3 लाख रुपये की अनुमानित बजट का अनुमोदन किया गया। जिस पर मंत्री ने जनपद के विकास हेतु शासन से शत-प्रतिशत बजट अवमुक्त कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि अधिकारी अपने विभागो की योजनाओ को स्वीकृत कराते हुए शासन को भेजे। आगे शासन से जो निर्देश प्राप्त होगे उसकी जानकारी सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी उपलव्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि विभागो में आवंटित बजट का शत-प्रतिशत व्यय हो इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। मंत्री ने कार्यक्रम उपरान्त अपने सम्बोधन मे कहा कि इस जनपद के विकास के लिए जो भी मुझे करना होगा उसको पूरी तन्मयता से लग कर पूरा करूगा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी, द्वारा सदन में प्रस्तावित कार्याे की सूची को सभी सदस्यो के सम्मुख पढ कर सुनाया गया।  

पहले शासक राजा-रानी के घर में पैदा होते थे


गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन शनिवार को लुर्दश कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रवीन्द्र जायसवाल प्रभारी मंत्री/ स्टाम्प न्यायालय एवं पंजीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रभारी मंत्री ने जनपद के विकास खंडों से जिला युवा संसद में भाग लेने आए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब भारत में वास्तविक लोकतंत्र है। पहले शासक राजा -रानी के घर में पैदा होते थे। हमारे पूर्वजों के सर्वाेच्च कुर्बानियों के बदौलत देश को आजादी मिली। मतदान का अधिकार मिला अपने देश के भविष्य को चुनने का। अब जनता जहॉ एक तरफ विरासत के शासकों को इंकार कर रही है वही दूसरी तरफ अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के द्वारा मुकाम हासिल करने वालों को चुन रही है।

हमारे प्रधानमंत्री इसके साक्षात उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवा भारत के भविष्य हैं। उनकी जैसी सोच होगी वैसा ही देश बनेगा। प्रधानमंत्री की मंशा है कि देश के युवाओं को एक मंच मिले जहां वह अपनी बात निर्भीक होकर रख सके। नेहरू युवा केंद्र द्वारा पड़ोस युवा संसद का आयोजन कर युवाओं को अभिव्यक्त का अवसर देना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के पंच प्रण का भी उल्लेख किया। उन्होंने जी-20 पर कहा कि यह हमारे देश के लिए गौरव की बात हैं कि इस वर्ष भारत को अध्यक्षता का गुरूतर दायित्व मिला है। हम पहले से ही बसुधैव कुटुंबकम/एक धरती, एक परिवार एवं एक भविष्य की परिकल्पना पर चलते आ रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि भारत को 2047 के पूर्व विकसित देश की श्रेणी में लाने के साथ-साथ विश्व गुरु बनने की दिशा में पूरे पुरुषार्थ के साथ अभी से लग जाये एवं दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करें।

युवाओ द्वारा जी-20, वाई-20, मिशन लाईफ, अन्तर्राष्टीय मिलेट वर्ष तथा मोटे अनाज के प्रचलन आदि विषयो पर खुल कर अपने विचार रखें गये। बेहतर अभिव्यक्ति के लिए पुष्पाजंलि सिंह को प्रथम, अलका यादव द्वितीय एवं प्रार्थना विवेक को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊची चोटी माउन्ट किली अन्जारो पर विश्व रिकार्ड बनाने वाली एवं वर्तमान में माउन्ट एवरेट पर चढ़ाई की तैयारी कर रही गुंजन कुमारी को सम्मानित किया गया। विषय वस्तु पर सुबोध कन्नौजिया, सुबेदार सनेही एवं लुदर्स कान्वेंट की कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति सराहनीय रही। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि युवा संसद की थीम पर्यावरण सरंक्षण, जीवन जीने की शैली में परिवर्तन के लिए अपनी संस्कृति के तरफ आना होगा। आधुनिक जीवन शैली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो है ही, देश की प्रगति के लिए भी बाधक है। रवि प्रकाश जिला विस्तारक ने कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निवर्हन करे तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा।

इस अवसर पर विशाल सिंह चंचल, एल0एल0सी, भानु प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, सुनिता सिंह पूर्व विधायक जमानियॉ,  आर्यका अखौरी जिलाधिकारी, ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक, दिलीप कुमार पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिस्टर अर्जना प्रधानाचार्य, पारसनाथ, छवीनाथ प्रधानाचार्य एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी का स्वागत एवं विषय प्रर्वतन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने किया। स्वागत गीत लूदर्स कान्वेंट की बालिकाओ द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन नेहरू युवा केन्द्र के सुभाष चन्द्र प्रसाद ए0पी0ए0 एवं अगंद सिंह यादव ने किया। आभार बृजेश कुमार श्रीवास्तव जिला परियोजना अधिकारी ने किया।  

Uttar Pradesh Fast News