जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में आशा कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में आशा कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान!

गाजीपुर। शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में सरदार@150 एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अनिता कुमारी के संरक्षण में आयोजित इस पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “सरदार पटेल: एकीकृत भारत के निर्माता” रहा जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा आशा कुमारी पुत्री अंतू राम ने प्रथम एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा संगीता पुत्री जितेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । तृतीय स्थान पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की श्रेया मौर्या पुत्री राजेंद्र मौर्या रही जबकि रचना यादव एवं रागिनी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया ।

प्रतिभागियों की रचनात्मक एवं प्रस्तुतीकरण की शैली की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने कहा कि सरदार पटेल का भारत की एकता एवं अखंडता को सुनिश्चित करने में अविस्मरणी योगदान रहा है और इस तरह के आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि का प्रतीक है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ ओम शिवानी, डॉ नेहा एवं डॉ मनीष सोनकर ने निभाई।

प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ रामनाथ, महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार, प्राध्यापक डॉ शैलेंद्र, डॉ सारिका, डॉ पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 के मध्य चलने वाली जिला स्तरीय एकता पदयात्रा के संदर्भ में आयोजित की गई।

जर्जर सड़कों को लेकर 11 नवंबर से शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान

नगर के जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए 11 नवंबर से विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान ।

10000 लोगों के हस्ताक्षर के साथ जिला अधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन।

कार्यदाई संस्था पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी।

गाजीपुर। सीवर के कार्यों में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार, जल निगम व नमामि गंगे द्वारा कार्यों में लापरवाही के चलते नगरपालिका क्षेत्र की सभी सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुकी है, जिसके चलते आम जनमानस, स्कूली बच्चों व बीमार लोगों का हॉस्पिटल, जिला मुख्यालय तथा बच्चों का समय से स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है । नगर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से व्यापार भी ठप हो गया है। बार-बार कार्यदाई संस्थाओं को चेतावनी देने के बाद भी उनके कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हुआ तथा पिछले 5 वर्षो से इन्हीं सबके चलते पूरा शहर गड्ढे में तब्दील हो चुका है । प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में नगरी क्षेत्र में खराब पडी सड़कों व गालियों की दुर्दशा से मुक्ति को लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत 11 नवंबर से किया जाएगा । नगरी क्षेत्र में रहने वाले 10000 लोगों से हस्ताक्षर कराकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा नगर के जर्जर हालत के जिम्मेदार कार्यदाई संस्थाओं को ब्लैकलिस्टेड करने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ साथ कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराये गये कार्यो की प्रशासनिक जांच की मांग की जाएगी।

गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की भव्य शुरुआत,देश-विदेश से कई प्रतिष्ठित अतिथि रहे मौजूद

वाराणसी। साहित्य, संस्कृति और गिर्मिटिया विरासत को समर्पित गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आगाज़ शुक्रवार सुबह वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल द क्लार्क्स में हुआ. तीन दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय, आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, प्रो. अनिल सोकलाल, केशव तिवारी, ज़ोलानी म्किवा, मैट सिडेलो, श्रीमती निलिस्त्रा सूकलाल, श्रीमती कामिला यूनीक, राज मोहन और रेमोन भगवानदीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन के साथ ही सभागार तालियों से गूंज उठा और पूरा माहौल साहित्यिक और सांस्कृतिक रंगों से भर गया। यह फेस्टिवल भारत डायलॉग्स और भारत एक्सप्रेस की संयुक्त पहल है. उद्घाटन अवसर पर भारत डायलॉग्स की सह-संस्थापक और फेस्टिवल डायरेक्टर पूजा प्रियंवदा, और फेस्टिवल निदेशक विवेक सत्यमित्रम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में देश और विदेश से कई प्रतिष्ठित अतिथि मौजूद रहे. दक्षिण अफ्रीका में भारत के हाई कमीशनर प्रो. अनिल सूकलाल, दक्षिण अफ्रीका के सांस्कृतिक सलाहकार और प्रसिद्ध कवि ज़ोलानी म्किवा, गयाना हाई कमीशन के डिप्लोमैट केशव तिवारी, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मैट सिडेलो और कामिला यूनीक, गिर्मिटिया विरासत से जुड़े कलाकार राज मोहन और रेमोन भगवानदीन, तथा दक्षिण अफ्रीका से आईं निलिस्त्रा सूकलाल ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाई। भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं. वरिष्ठ अभिनेता और साहित्यकार अंजान श्रीवास्तव, चर्चित लेखिका नीरजा माधव, लेखक मृत्युंजय सिंह, कवि व्योमेश शुक्ल, भोजपुरी साहित्य के प्रतिनिधि मनोज भावुक, सी वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत चतुर्वेदी, और पद्मश्री संगीताचार्य डॉ. राजेश्वर आचार्य कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे। सुबह से ही सभागार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. विश्वविद्यालयों, सांस्कृतिक संस्थाओं, स्थानीय समुदायों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की. उद्घाटन के बाद फेस्टिवल की थीम “जड़ों की ओर” पर केंद्रित परिचर्चा में सभी अतिथियों ने अपने विचार साझा किए। फेस्टिवल के मुख्य कार्यक्रम 8 और 9 नवंबर को गाजीपुर में आयोजित होंगे, जिनमें पैनल डिस्कशन, वर्कशॉप, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गिर्मिटिया विरासत पर विशेष सत्र शामिल होंगे।

गाजीपुर में नई आल न्यू Hyundai Venue की शानदार लॉन्चिंग…

गाजीपुर में नई आल न्यू Hyundai Venue की शानदार लॉन्चिंग…

गाजीपुर। शिवाश व्हीलर्स प्रा. लि. (Hyundai Motor India Ltd.) ने आज अपनी मिड सेगमेंट की आल नई “हुंडई वैन्यू” की भव्य लॉन्चिंग किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नई Venue अब और ज्यादा आकर्षक और आरामदायक डिजाइन, स्पेशियस इंटीरियर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ पेश की गई है। जो हमारे ग्राहकों की अपेक्षा पर बिल्कुल खरी है।

लॉन्चिंग समारोह में SBI RM सौरभ चंद्रा, यु बी आई के RLP हेड सैय्यद अली अंसारी, निर्मल कुमार और नगर के सारे बैंक मैनेजर के साथ नये ग्राहकों की उपस्थिति भी दर्ज की गई। नई वेन्यू की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.90 लाख है और बुकिंग्स 25000/- से शुरू हो गई है।

लोकप्रिय वेन्यू के तीन इंजन विकल्प हैं जो 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल—मैन्युअल एवं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिए 65 से अधिक एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 33 स्टैंडर्ड हैं।

इस अवसर पर शिवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक पी.के.सिंह, सिद्धार्थ सिंह, जय सिंह के साथ शो रूम के प्रबंधक लाल बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र राय, सहकर्मी ए.पी.सिंह, सचिन, आयुश, राम मनीष, सौरभ एवं अंशु भी मौजूद रहे। Hyundai Venue का उद्देश्य युवा ग्राहकों को बेहतर स्टाइल, टॉप सेफ्टी, आरामदायक सफर और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ एक शानदार SUV अनुभव प्रदान करना है। आज ही आप वेन्यू के बिल्कुल नए अवतार को देखने, बुक करने के लिए शो रूम में जरूर पधारें, गाजीपुर में हुंडई गाड़ियों की अत्याधुनिक सर्विस और जेनुइन स्पेयर्स भी उपलब्ध हैं।

महिला पीजी कॉलेज में रोजगार योग्यता कार्यशाला संपन्न


राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार योग्यता कार्यशाला का पाँचवाँ दिवस सफलतापूर्वक संपन्न


गाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में नान्दी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित रोजगार योग्यता (Employability Skills) कार्यशाला का पाँचवाँ दिवस आजशुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षक मोहम्मद साकिब ने आज छात्राओं को मनी मैनेजमेंट (Money Management), प्रेजेंटेशन स्किल (Presentation Skill) तथा सॉफ्ट स्किल (Soft Skill) के विषय में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आर्थिक जागरूकता, संचार कौशल और टीम वर्क जैसी आवश्यक क्षमताओं का विकास करना था।
प्रायोगिक सत्र के दौरान छात्राओं को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया और प्रत्येक समूह को Loyalty (निष्ठा), Relationship (संबंध), Team Work (टीम वर्क) आदि विषय दिए गए। समूहों को आधे घंटे की तैयारी का समय दिया गया और तत्पश्चात प्रत्येक समूह ने अपने विषय पर प्रस्तुति दी।


इस सत्र में प्रतिक्षा राय, शमाइला नाज़, रिद्धा यादव और संतुष्टि राय ने उल्लेखनीय रूप से सक्रिय भागीदारी की और उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
डॉ. अनीता कुमारी, महाविद्यालय की प्राचार्या, ने कार्यशाला का अवलोकन किया और छात्राओं की सक्रियता एवं सीखने की उत्सुकता की सराहना की। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष और प्रशिक्षक मोहम्मद साकिब को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे कार्यशाला के संयोजक डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने प्रस्तुत किया। यह कार्यशाला छात्राओं को व्यावहारिक रोजगार कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता और भविष्य की सफलता की दिशा में सशक्त बना रही है। इस कार्यक्रम का समापन 8-11-2025 को प्रशिक्षक Anjali Pandey की उपस्थिति मे होगा।

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष में प्रवेश पर राष्ट्र सेविका समिति ने चलाया अभियान

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष में प्रवेश पर राष्ट्र सेविका समिति ने चलाया अभियान

गाजीपुर। जनपद के नगर क्षेत्र में राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में सह नगर कार्यवाहिका प्रियंका के नेतृत्व में वंदे मातरम का सामूहिक गायन और भारत माता की आरती रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज, फत्तेपुर सिंकन्दर फूल्लनपुर में शुक्रवार को कराया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने वंदे मातरम के विषय पर अपना उदबोधन किया। अपने उदबोधन मे बताया कि वन्देमातर राष्ट्रगीत के 150 वर्ष प्रवेश के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत गायन किया जा रहा है। इस भारत भूमि का दर्शन करते हुए बंकिम चंद्र को जिस प्रकृति के स्वरूप का अनुभव हुआ, उसके पश्चात वर्णन के लिए जो शब्द प्रस्फुटित हुए, वह मां के वंदन के रूप में हुआ, और वह वंदे मातरम बना। हम सभी जानते हैं कि वंदे मातरम जन-जन का मंत्र रहा, अपने मातृभूमि का मंत्र रहा है। ऐसे वंदे मातरम गायन सभी देशवासियो को पूरे मनोयोग से करना चाहिए। जिसमे परिवार के साथ सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कर सकते हैं। सेविका बहने व्यक्तिगत गायन कर सकती हैं। सामूहिक बहनों के साथ में भी गायन कर सकती है। इसके साथ सभी देशवासियो को इसका गायन नित्य करना चाहिए। शिक्षण संस्थाओ में अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन किया जाना चाहिए। जिससे बच्चो व अभिभावको मे राष्ट्रीय चेतना का उदगार हो और राष्ट्र के प्रति सभी में सजग भाव का निर्माण हो और अपने नागरिक कतर्व्य की पूर्ती पूरी जिम्मेदारी के साथ हो। इस अवसर परं बौद्धिक प्रमुख कल्याणी विद्यालय के अध्यापक और सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उपस्थिति रहे।

अपराध निरोधक समिति में छात्रों को साइबर सुरक्षा और यातायात के लिए किया जागरूक,शिवकांत मिश्रा ने बचाव के बताए नियम

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर के तत्वावधान में शहीद स्मारक गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, मोहम्मदाबाद में साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके साथ कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर, साइबर क्राइम प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, शुभम सिंह, डॉ. आस्था साक्षी (मिशन शक्ति प्रभारी), डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. माधवम सिंह, मोहम्मद रशीद रब्बानी, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह,वसीम रजा, सुजीत कुमार सिंह, शेरशाह, मुकेश उपाध्याय, विनीत दुबे तथा कमलदेव राय समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने किया। जबकि संचालन डॉ. माधवम सिंह द्वारा किया गया।साइबर सुरक्षा सत्र में साइबर प्रभारी शिवाकांत मिश्रा एवं शुभम सिंह ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं संदिग्ध लिंक या .apk फाइल्स से बचाव के उपाय बताए। वहीं यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए छात्रों को ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर विस्तार से बताया।
क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय ने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। या cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं। कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर ने भी साइबर जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया और छात्रों को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर फैल रहे नए साइबर फ्रॉड्स और फर्जी ऐप्स से बचने के तरीके साझा किए। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सरिता अग्रवाल ने किया शुभारंभ

गाजीपुर।जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बालको की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया़। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल जी के कर कमलो द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि को सर्वदेव सिंह यादव पूर्व क्रीड़ाधिकारी, बुके व नफीस अहमद के द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया । इस प्रतियोगिता में कुल 04 टीमो ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मैच नेहरु स्टेडियम (ए) बनाम नेहरु स्टेडियम (बी) के मध्य खेला गया। जिसमे नेहरु स्टेडियम (ए) 02-01 से विजयी रही। इस अवसर पर जनपद गाजीपुर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य योगेन्द्र कुमार, राजेन्द्र यादव,  दुर्गेश पाल,  बृजेश यादव, करन कुमार, जगदीप कुमार, परवेज अहमद, राजन प्रजापति, मुकेश गुप्ता,जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के कर्मचारी/खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार हॉकी प्रशिक्षक के द्वारा किया गया।

स्वछता समिति की समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ की गई समीक्षा बैठक

गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार में स्वछता समिति की जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए, व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन, एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए, जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके। पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। जिसमें सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कवच को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील कराए एवम पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय को जल्द पूर्ण कराया जाए अन्यथा वहा के सचिव प्रधान पर विधिक कार्यवाही किया जाए।

जहूराबाद व मुहम्मदाबाद विधानसभा में 13 -14 नवंबर को निकलेंगी विशाल पदयात्रा

जहूराबाद व मुहम्मदाबाद विधानसभा में सरदार पटेल की स्मृति में विशाल पदयात्रा 13 -14 नवंबर को

गाज़ीपुर(कासिमाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संचालन के लिए जहूराबाद विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्र के एक विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल पदयात्रा की रुपरेखा तैयार हुई। मुख्य अतिथि जीतेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह यात्रा हजारों लोगों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास चावनपुर से चल कर कासिमाबाद चौराहा, बाजार, तहसील तिराहा होते हुए वेद बिहारी पोखरा स्थित रामलीला मैदान में संपन्न होगी।
बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरिक्षित अभियान में भाजपा की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कृष्णानंद राय, मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, धनंजय ओझा, मनोज सिंह, धनंजय चौबे, नितीश उपाध्याय, अनुराग शर्मा, जवाहर चौहान, हरे राम चौहान, रजनीश राय, शिव गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी और संचालन मयंक राय ने किया।

मुहम्मदाबाद । सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती अभियान में 8 किलोमीटर की पदयात्रा को लेकर आज भाजपा मुहम्मदाबाद विधानसभा की बैठक सतीश राय गुड्डू की अध्यक्षता मे एक पैलेस में हुई। जहां विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला प्रवासी राणा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के सम्मान में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत निर्माण में महापुरुषों के योगदान उनके व्यक्तित्व कृतित्व की चर्चा बहुत ही महत्वपूर्ण तथा प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर बैठक में 14 नवंबर को 8 किलोमीटर की पदयात्रा का मार्ग तय किया गया जो ब्रॉडवे ग्लोबल स्कूल मलिकपुरा से चक इब्राहिम, मुर्की आघाध, लोकनाथ पाह,महरुपुर, बालापुर, डोमनपुरा ,पासीपुरा, सलेमपुर, दाउदपुर, मलिकपुर होते सहित पार्क मोहम्मदाबाद में समाप्त होगी।
बैठक मे वीरेंद्र राय, रविंद्र नाथ राय, सतीश राय, राजेश राय, रामजी गिरी, सतेंद्र राय, आलोक शर्मा, सत्येंद्र राम, सुरेश गीरी, कृष्ण कुमार राय सहित सभी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक उपस्थित रहे। अध्यक्षता सतीश राय व संचालन शशांक राय ने किया। ‌

Uttar Pradesh Fast News