गाजीपुर:- आप सब मेरे हृदय के बहुत करीब है:मनोज सिन्हा

गाजीपुर। मेरे जीवन मे आप सबका बडा़ स्नेह है। मेरे साथ यह सत्य है कि सामाजिक जीवन मे कभी ऐसी जिम्मेदारीयों के निर्वहन मे थोड़ी दूरी बढ जाती है। लेकिन यह दूरी सिर्फ भौगोलिक दूरी है। यह बात शुक्रवार को गाजीपुर के पुर्व सांसद जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वाराणसी से गाजीपुर के अपने पैतृक निवास मोहनपुरा ,मुहम्मदाबाद तक लगातार जगह जगह लोगों के स्वागत अभिनन्दन से अविभूत नन्दगंज मे स्वागत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आप सब मेरे हृदय के बहुत करीब है, आप सबसे जो यह नजदीकी है यह कभी नहीं खतम होगी और न कोई खतम कर सकता है।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आज एक दिन के पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पुर्वाह्न 11-40 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे से गाजीपुर के लिए रवाना हुए, जिनका बाबतपुर हवाई अड्डे पर सैकडो लोगो ने मनोज सिन्हा का फूल माला से स्वागत किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भारी वाहनों के काफिले के साथ गाजीपुर की ओर रवाना हुए जहाँ टोल प्लाजा कैथी, सिधौना औडिहार, सैदपुर, पियरी, देवकली, पहाड़पुर, नन्दगंज, सहेड़ी, महाराजगंज और भुतहियाटाड़ चौराहे पर जनपद वासियों द्वारा भारी स्वागत अभिनन्दन किया गया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गाजीपुर पीडब्ल्यूडी डाक बंगले मे लोगों से बारी बारी मिलकर सबसे अपने चिर परिचित अंदाज मे कुशल क्षेम पुछते रहे। मनोज सिन्हा ने बताया कि उनके पैतृक आवास मोहनपुरवा मुहम्मदाबाद पर 1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक भागवत कथा पाठ का आयोजन किया गया है तथा 8 नवम्बर को प्रसाद भोज अवसर के तैयारी तथा आत्मीय स्वजनों से कार्यक्रम पर विचार विमर्श हेतु आज आना हुआ है।
इस अवसर पर वाराणसी हवाई अड्डे पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, डा संगीता बलवंत, पंकज सिंह चंचल, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, अवधेश राय ब्लाक प्रमुख, पियुष राय, अवधेश राजभर, शशिकान्त शर्मा, संकठा मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता, किरन सिंह, अजीत सिंह, मन्नू राजभर, विजय सिंह, चंद्र भान राजभर आदि मौजूद रहे।
इसके आलावा जगह जगह स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने किया मनोज सिन्हा का जोरदार स्वागत

नन्दगंज (गाजीपुर) जम्मू काश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का गाजीपुर जाते समय नन्दगंज रामपुर बन्तरा मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते मनोज सिन्हा का गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मनोज सिन्हा एक एक कार्यकर्ताओं से स्वयं जाकर मिले। अपने कार्यकर्ताओं से मिला प्यार और स्नेह से जहाँ मनोज सिन्हा गदगद थे तो वही कार्यकर्ता भी अपने चहेते मनोज सिन्हा को पाकर अविभूत दिखे। इस मौके पर मनोज सिन्हा ने कहा कि आप सभी का स्नेह हमेशा मेरे साथ रहा है। ये सच है कि सामाजिक जीवन मे कभी ऐसी जिम्मेदारी मिलती है कि थोड़ी दूरी बढ़ जाती है लेकिन ये बस भौगोलिक दूरी है। आप सब लोग मेरे हृदय के बहुत करीब है और ये जो रीति है, न कभी खत्म होगी न कोई खत्म कर पायेगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा, भानू प्रताप जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रविन्द्र श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, मनोज सिंह, अशोक दुबे, विनोद चौरसिया, अनिल जायसवाल, कामोद चौरसिया, इंद्रदेव प्रजापति, जगदीश चौहान, अनिल यादव, मयंक जायसवाल, ओमप्रकाश चौहान, राहुल बरनवाल, गिरीश शर्मा, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेशनल चैंपियनशिप में मेघबरन के लाल ने जीता गोल्ड मेडल

ग़ाज़ीपुर। हरियाणा के पानीपत में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मेघबरन स्टेडियम करमपुर गांव के पहलवान ओमप्रकाश यादव ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया।
बतादें की ओमप्रकाश यादव ने 72 किलो भार वर्ग में ग्रीको रोमन स्टाइल की कुश्ती प्रतिस्पर्धा जीती है। मरदह ब्लाक के सरवनडीह गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 में करमपुर का मेघबरन अखाड़ा ज्वाईन किया था। कुछ ही दिनों बाद कुश्ती में ओमप्रकाश की निपुणता देख मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह ने उसे मेघबरन अखाड़े के कुश्ती प्रशिक्षक और पूर्व बंगाल केशरी पहलवान अदालत यादव की देख- रेख में सौंप दिया। दोनों वक्त का पौष्टिक भोजन पहलवान को अखाड़े से ही प्राप्त होने लगा। कुश्ती प्रशिक्षक अदालत यादव ने फिर उसे ऐसा तराशा कि ओमप्रकाश का चयन आर्मी में हो गया। अदालत पहलवान ने बताया कि इसके अलावा मेघबरन अखाड़े से प्रशिक्षण प्राप्त कर दर्जनों पहलवान सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। जिनमें पूर्व यूपी केशरी रहे अच्छेलाल यादव और दिग्विजय सिंह का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।ओमप्रकाश वर्तमान में वह नई दिल्ली आर्मी में नायक के पद पर तैनात हैं।मेघबरन स्टेडियम करमपुर प्रबंधक, व पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक व मेरे बड़े भैया स्व. तेज बहादुर सिंह की खेल में विशेष रूचि थी। खासकर कुश्ती और हाकी जैसे स्वदेशी खेलों को तो उन्होंने दिल से लगा लिया था। खेल में होनहार दिखने वाले बच्चों पर उनका सर्वस्व न्योछावर था। ओमप्रकाश उनके प्रिय शिष्यों में एक है। हमें उसकी उपलब्धि पर गर्व है।

अनिकेत चौहान की मेहनत लाई रंग

आखिर अनिकेत चौहान की मेहनत रंग लाई


ग़ाज़ीपुर ।आधी से टूटे विधुत ख़म्भे 12 अक्टूबर ट्रांसफार्मर और ख़म्भे लग कर हो गया तैयार यह धटना दुल्लहपुर क्षेत्र के धामूपुर ददरा प्राथामिक विद्यालय के समीप गत 4 माह पहले हुई थी । इसके चलते विद्यालय और राजभर बस्ती में अंधेरा छाया हुआ था।
प्राथामिक विद्यालय ददरा के प्रधानाचार्य ने बताया कि हम कई बार शिकायत किए थे लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ था, एक सप्ताह पूर्व धामूपुर गांव के समाजसेवी अनिकेत चौहान ने टूटे ख़म्भे और ट्रांसफार्मर का वीडियो बनाकर उसे मुख्यमंत्री के पोर्टल तथा ट्वीटर के माध्यम से ट्वीट पर पोस्ट कर दिया। हरकत में आए विधुत विभाग ने 7 दिन के अंदर ही टूटे खंभे और ट्रांसफार्मर लगवाया गाँव बिजली शुरू करवा दिया। प्रधानाचार्य कमलेश यादव गांव निवासी राजकुमार राजभर सनोज बाबा ,सुनील राजभर मनीष तथा समाजसेवी अनिकेत चौहान ने लाईन मैन महेंद्र यादव व वीरेंद्र शर्मा, हंसराज विधुत विभाग के जेई प्रेमचंद राम जी को चालू कराने के लिए विधुत विभाग को धन्यवाद दिया है।

डीएम नाराज, वर्कशॉप का मांगा स्पष्टीकरण

डीएम नाराज, वर्कशॉप का मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु) मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत मोहम्मदाबाद एवं अधिशासी अभियन्ता वर्कशाप का स्पष्टिकरण मांगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी समय सीमा में निर्धारित विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीओ विद्युत मोहम्मदाबाद के द्वारा उपभोक्ताओ के कॉल रिसीव न करने की शिकायत प्राप्त होने पर बैठक के दौरान ही अन्य दूसरे मोबाईल से 03 बार फोन कराया गया,लेकिन एसडीओ मुहम्मदाबाद के द्वारा फोन नही उठाये जाने तथा समय से विद्युत ट्रांसफार्मर मरम्मत एवं उपलब्धता सुनिश्चित नही करा पाने के शिकायत पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीओ विद्युत मोहम्मदाबाद एवं अधिशासी अभियन्ता वर्कशाप का स्पष्टिकरण मांगा।उन्होने समस्त अधिकारियों को विद्युत के बकाया भुगतान हेतु अपने-अपने मुख्यालय पर पत्राचार करने का निर्देश दिया। नहरो की सील्ट सफाई कर टेल तक पानी पहुचाने की कार्यवाही की बात कही। उन्होने जनपद की खराब सड़को संज्ञान में लेते हुए निर्माण विभाग को प्रत्येक माह कीं कार्ययोजना बनाकर अगले छः माह के अन्दर खराब सड़को को शत-प्रतिशत सही कराने का निर्देश दिया। उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए,इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सालयो पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

36 लोगों पर मुकदमा दर्ज,मची अफरा-तफरी

36 लोगों पर मुकदमा दर्ज,मची अफरा-तफरी

गाजीपुर। जमानिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवैथा में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस के संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 48 घरों को चेक किया गया। जिसमे डायरेक्ट विद्युत चोरी करते हुए 10 लोगों को पकड़ा गया, 24 लोगों को मीटर बायपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया, जो सभी के खिलाफ बिजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। वही मौके पर 12 नया मीटर स्थापित किया गया। अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि देवैथा गांव में 80% लोग मीटर बायपास करके फिक्स बिल बहुत दिनों से जमा कर रहे हैं, ऐसे लोगों की सूची भी मेरे पास है जल्द ही सभी लोगो को नोटिस भेजकर राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप में रिकवरी की जाएगी। ऐसे लोगो के खिलाफ बिजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वही शिकायत बराबर मिल रही थी लोग बिल जमा नहीं कर रहे है, ज्यादातर लोग अवैध तरीके से विद्युत उपभोग कर रहे है,जिसकी वजह से बराबर गांव का ट्रांसफार्मर जल जाता है एवं आए दिन गांव में तार टूटकर गिर रहा है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि देवैथा गांव में लाइन लॉस बहुत ज्यादा है जो बराबर चेकिंग अभियान चलता रहेगा,जो भी बकायेदार उपभोक्ता है वह अपना बिल तत्काल जमा कर दे। समय से अपना मीटर रीडर से चेक करके सही बिल समय पर प्राप्त करे एवम मीटर कोई बाईपास न करे एवम जिसका कनेक्शन नही है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन कनेक्शन करा ले,अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर एफआईआर के साथ साथ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से बिजिलेंस इंस्पेक्टर स्वदेश सिंह, बिजिलेंस जेई पंकज चौहान,सहायक अभियंता कमलेश प्रजापति,अवर अभियंता तपस कुमार सहित समस्त विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।

विधायकों संग शम्मी ने दी धरती पुत्र को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सपा के संस्थापक, देश के रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को सैफई के मेला ग्राउंड में किया गया। बड़े बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। धरतीपुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने लिए जहां देश-प्रदेश के तमाम जनपदों से हजारों नेता-कार्यकर्ता पहुंचे थे। वहीं गाजीपुर से कई विधायकों सहित तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं ने भी सैफई पहुंचकर अपने प्रिय नेता का अंतिम दर्शन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मालूम हो कि उपचार के दौरान गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में सोमवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन हो गया। खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसके साथ ही जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जैकिशन साहू, सैदपुर विधायक अंकित भारती, मोहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी और अन्य विधायकों सहित नगर के प्रमुख समाजसेवी और सपा नेता विवेक सिंह शम्मी के साथ ही जिले के कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता का अंतिम दर्शन करने के लिए सैफई पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार में भाग लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बीते सोमवार की सुबह गुरुग्राम (हरियाणा) में स्थित निजी मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार शाम सैफई लाया गया था। मंगलवार को सैफई के मेला ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

डीएम ने किया निरीक्षण,लगाई फटकार

डीएम ने किया निरीक्षण,लगाई फटकार

गाज़ीपुर।जिलाधिकारी ने मंगलवार को विकास भवन स्थित निर्माणाधीन ऑडिटोरियम एवं मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ऑडिटोरियम में बीम एवं दीवार का लेवल सही नहीं होने पर उनकी त्योरी चढ़ गई। इसके साथ ही मेडिकल कालेज में लेक्चर हॉल, दीवारों पर सीलन, ब्वायज हास्टल में गंदगी, गंदे पड़े वाटर कूलर एवं हॉस्टल के भवन पर लिफ्ट के लिए छोड़े गए स्थान को खुला देखकर प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाई। डीएम ने सभी गड़बड़ियों को एक सप्ताह में ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी सबसे पहले निर्माणाधीन आडिटोरियम पहुंची।

वहां उन्होंने कार्यदायी संस्था से परियोजना के प्रारंभ और पूर्ण होने की अवधि, बजट आवंटन तथा कार्यों में प्रयोग होने वाले सामग्री की जानकारी ली। नक्शे के जरिए निर्माण कार्य देखा। ऑडिटोरियम में बीम एवं दीवार की गड़बड़ी को एक सप्ताह में सही कराने का निर्देेश दिया। साथ ही कार्यदायी संस्था को कहा कि निर्माण में प्रयोग होने वाले मैटेरियल्स की जांच सरकारी लैब में ही कराई जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारी को मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए 31 जनवरी 2023 तक प्रत्येक दशा में आडिटोरियम पूर्ण कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के टीचिंग हॉल, गर्ल्स-ब्वायज हॉस्टल, डाइनिंग हाल का निरीक्षण किया।

उपस्थित छात्र-छात्रओं से रूबरू होकर उनसे परिचय प्राप्त किया। उनसे शिक्षण कार्य तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कालेज में लेक्चर हाल एवं एकेडमिक कक्ष की दीवारों पर सीलन होने का कारण पूछा तथा हॉस्टल में लिफ्ट के लिए बनाए गए खुले स्थान को सुरक्षा की दृष्टि से शाम तक बंद कराते हुए अवगत कराने को कहा। साथ ही दीवारों की सीलन को एक सप्ताह में सही कराने तथा लिफ्ट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्ल्स एवं ब्वायज हास्टल में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति देख मजदूरों की संख्या बढ़ाकर दिसंबर माह तक निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, कार्यदायी संस्था के अधिकारी, मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य आनंद मिश्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नकल की शिकायत मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार

नकल की शिकायत मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रारंभिक अर्हता की लिखित परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक संग बैठक जिला पंचायत के सभागार में मंगलवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी ने बताया कि 15 एवं 16 अक्तूबर को चार पालियों (प्रत्येक दिन दो पालियों) में परीक्षा कराई जाएगी। जिले में निर्धारित 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 35520 परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए दो जोनल, पांच सेक्टर तथा 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, केंद्रों का निरीक्षण करने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र/गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक या दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व भ्रमण कर वहां भौतिक सत्यापन कर वहां सीसीटीवी कैमरे, पेयजल एवं अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व में सुनिश्चित कर लें। परीक्षा में कहीं भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित केंद्र व्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं अन्य अधिकरी उपस्थित थे।

अधिवक्ताओं के सर की छत थे मुलायम सिंह यादव:रामनारायन कुशवाहा

अधिवक्ताओं के सर की छत थे मुलायम सिंह यादव:रामनारायन कुशवाहा

ग़ाज़ीपुर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व.राकरन दादा स्मृति हाल में समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन के उपरांत श्रृद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस श्रृद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए उन्हें देश का महान नेता बताया।
पूर्व विधायक रामनारायन कुशवाहा एड.ने उनसे जुड़े तमाम संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि मुलायम सिंह जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर का निर्माण कराया था । उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जी को अधिवक्ताओं की असुविधा का पूरा ख्याल था , उन्हें इस बात का ज्ञान था कि चैम्बर के अभाव में अधिवक्ताओं को कचहरी में बैठने में असुविधा होती है। उन्हें चाय और पान की दुकानों पर अपनी फाइल और बस्ते को रखने के लिए मजबूर होना पड़ता था। अधिवक्ताओं के इसी असुविधा को ध्यान में रखकर उन्होंने पूरे प्रदेश में कलेक्ट्रेट परिसर में चैम्बर बनाने के लिए 50-50लाख रूपया दिया था।
एक तरह से यह कहा जाय कि मुलायम सिंह अधिवक्ताओं के सर की छत थे ।
इस बैठक में मुख्य रूप से अखिलेश सिंह,रणधीर सिंह,जीतनारायन सिंह,श्री कांत तिवारी,सर्वेश सिंह,आनन्द राजभर, सुरेश कुशवाहा , मुन्ना राजभर, रामानंद गौतम , रमेश यादव आदि उपस्थित थे। इस श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट बार संघ के पूर्व अध्यक्ष काशीनाथ राय और संचालन महामंत्री धर्मचंद यादव ने किया।

Uttar Pradesh Fast News