गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत 2.0 का आयोजन 1 अक्टूबर से जनपद के विभिन्न युवा मंडलों में किया जा रहा है जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 80 किलो प्लास्टिक एकत्र किया गया। जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने बताया कि इस वर्ष पूरे देश का लक्ष्य एक करोड़ किलो एवं गाजीपुर जनपद का 32,000 किलो का रखा गया है। प्लास्टिक एकत्रीकरण में पिछले वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष अधिक प्लास्टिक एकत्रित किया गया था। जिला युवा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि राष्ट्रीय महत्व के इस अति महत्वपूर्ण अभियान में अपना सहयोग करें। इस अवसर पर वृजेश श्रीवास्तव डीपीओ, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, रामाधार यादव, एनवाईवी राजीव, खुशबू वर्मा, सुमन, सुबोध कनौजिया, राहुल, प्रियंका आदि सहित युवा मंडल के कार्यकर्ता अभियान में सम्मिलित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला सैनिक कल्याण एवं पूनर्वास अधिकारी कर्नल अरूण कुमार सिंह, उपस्थित रहे। बैठक में जनपद के 80 भूतपूर्व सैनिको ने उपस्थित होकर अपने-अपने शिकायत एंव प्रार्थना पत्रो को जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिको के प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता से विचार करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एंव अपर जिलाधिकारी वि0रा0 तथा जिला सैनिक कल्याण एव पूनर्वास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागो को अतिशीध्र निस्तारण हेतु प्रेषित करने का निर्देश दिया।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने वृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय गोराबाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां चिकित्सीय सुविधाओ एंव वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओ पी डी में चिकित्सक डा0. शिव प्रकाश (नाक, कान, गला) एवं एन आर सी वार्ड में डाईटिशियन गुंजा सिंह के अनुपस्थित होने तथा इमजेन्ंसी कक्ष मे तैनात चिकित्सक डा0 एस पी चौधरी की महिला वार्ड मे भर्ती अनुज्ञा राय की माता रेनु राय के द्वारा की गयी शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। बता दें कि जिलाधिकारी ने जिला कलेक्ट्रेट से जनता दर्शन के पश्चात जिला चिकित्सालय का रूख किया, वजह थी चिकित्सालय में औचक निरीक्षण करने का। जिससे त्योहार के छुट्टियो के बाद भी नदारद एवं सिस्टम का पालन न करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जा सके। इसी उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया है।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, पर्ची काण्उटर, ओ0पी0डी0, अल्ट्रासाउण्ड कक्ष, एक्स-रे कक्ष, सर्जरी विभाग, मानसिक रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, टी0बी एवं चेस्ट विभाग, ई0सी0जी0,लैब, पैथोलॉजी कक्ष, बाल रोग वार्ड, बर्न वार्ड, आई0सी0यू0 कक्ष, एन आर सी कक्ष, मेडिकल वार्ड (पुरूष एवं महिला), मेडिसिन वार्ड, डाईलेसिस कक्ष एवं मेडिकल वार्ड प्रथम एवं द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जब एक्स-रे कक्ष पहुची तो वहां मरीज दरोगा प्रसाद गुप्ता निवासी गोड़उर जिसकी पिछले तीन दिनों से एक्स-रे न होने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने एक्स-रे टेक्निशियन को फटकार लगाते हुए तत्काल एक्स-रे करने का निर्देश दिया। ओ पी डी कक्ष में डा0 शिव प्रकाश चिकित्सक (नाक कान गला) एंव एन आर सी वार्ड मे डाईटिशियन गुंजा सिंह जो बिना परमिशन के नदारद मिली तथा मेडिकल महिला वार्ड मे रेनु राय द्वारा ईमजेंसी कक्ष मे तैनात चिकित्सक डा0 एस पी चौधरी के द्वारा चिकित्सालय से बाहर की दवा लिखे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टिकरण मांगा। जिलाधिकारी ने वार्डो एवं शौचालयो में साफ-सफाई तथा वार्ड मे जंग लगे टेबल देखकर फटकार लगाते हुए साफ-सफाई एंव नये टेबल की उपलब्धता सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया। उन्होने एन आर सी वार्ड के चिकित्सक डा0 प्रत्युश श्रीवास्तव के असंतोषजन कार्य पर उन्हे सचेत किया तथा वार्ड में साफ-सफाई कराते हुए दिवालो पर कार्टून पेंटिग, खिलौनो की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए वार्ड को बिलकुल हैप्पी होम बनाने को कहा। उन्होने एन आर सी वार्ड में भर्ती बच्चो की माताओ एवं परिवारजनों से उनके स्वास्थ्य एवं मेनू के आधार पर दिये जाने वाले भोजन एंव दवाओ की जानकारी ली, उन्होने भर्ती हुए बच्चो का वजन एवं उनकी बिमारी सही होने के बाद ही डिस्चार्ज करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने पर्ची काउण्टर पर ओ पी डी कक्ष मे तैनात चिकित्सको के नाम, उपस्थित रहने के दिन एवं समय की सूची चस्पा कराने तथा अस्पताल में बन्द लिफ्ट को चालू कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हर गोविन्द, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा0 आनन्द मिश्रा, एव अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। अतिप्रचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजय दशमी पर रामलीला के 15 वे दिन श्रीराम रावण युद्ध तथा रावण दहन के लीला का मंचन किया गया। रावण दहन के मौके पर रामलीला लंका मैदान में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे का पुष्प गुच्छ देकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद श्रीवास्तव और मंत्री ओमप्रकाश तिवारी “बच्चा” ने स्वागत किया। वही रूपल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि द्वय को बैज लगाकर अभिनंदन किया। इस दौरान एडीएम सदर और एसपी सिटी समेत तमाम अफसर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इलेक्ट्रिक बटन दबाकर रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया।
लीला के दौरान बताते चले कि श्रीराम अपनी बानरी सेनाओं के साथ लंका पर चढाई करते है। जब लंकापति रावण को पता चलता है कि श्रीराम लंका में प्रवेश कर चुके है तो वह अपने चतुरंगिणी सेना के साथ युद्धभूमि में जाकर श्रीराम को युद्ध के लए ललकारता है, श्रीराम रावण को एक मौका देते हुए कहते है कि महराज रावण सीता को वापस करके हमारे शरण में आ जाओं आपकी नगरी सुरक्षित रहेगी। श्रीराम की आज्ञा की अवहेलना करते हुए रावण युद्ध के लिए ललकारता है। अंत में श्रीराम रावण में युद्ध छिड़ जाता है। श्रीराम की बानरी सेनाओं द्वारा राक्षसों को मार गिराया जाता है। श्रीराम द्वारा रावण पर 31 बाणों का प्रहार किया जाता है बावजूद रावण पर 31 बाणों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। रावण का छोटा भाई विभिषण ने बताया कि हे श्रीराम, मेरे भाई रावण के नाभि में अमृत है। अतः इसके नाभि में अग्निवाण प्रहार करे। विभिषण के अनुसार राम ने रावण के नाभि में बाण छोड़कर रावण का वध कर दिया। इसके बाद डीएम एसपी द्वारा शाम 8 बजे रीमोट द्वारा रावण का दहन किया गया।
लीला के अन्त में कमेटी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों और जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर, अघ्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट उपध्यक्ष विनय कुमार सिंह मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, आयव्यय निरीक्षक अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, आशोक कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार वर्मा, अजय पाठक, अजय कुमार अग्रवाल, सरदार चरनजीत सिंह, पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, सुधीर कुमार अग्रवाल, अभिषेक पाण्डेय, सरदार दर्शन सिंह आदि उपस्थित रहे।
वही मंगलवार को अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लीला के चौदहवे दिन शाम 7 बजे लंका मैदान में बन्दे वाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल द्वारा लक्ष्मण शक्ति, संजीनी बूटी, मेघनाद कुभंकर्ण बध, रावण का युद्धभूमि में जाना लीला का मंचन किया गया।
नगर पालिका ने पुनः आर0ओ0 वाटर प्लान्ट का लोकार्पण किया
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के पूर्वी छोर स्थित तुलसीया पुल पर आर0ओ0 वाटर प्लान्ट 150ली0 प्रति घंटा की क्षमता का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं लोकसभा गाजीपुर के संयोजक कृष्ण बिहारी राय, भाजपा काशीक्षेत्र की उपाध्याक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पालिका जनहित व विकासहित के लिए काफी प्रयत्नशील है और नगर में चारो तरफ बारी-बारी से विकास कार्यों के लोकार्पण किए जा रहे हैं, जिससे यह प्रमाणित होता है कि नगर में जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु नगर पालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि एक गृहिणी के रूप में घर की व्यवस्था चलाने वाली महिला सरिता अग्रवाल जब नगर पालिका की कुर्सी पर विराजमान हुयी तो उसी भाव से नगर के विकास हेतु क्या-क्या आवश्यकताएं हैं और क्या-क्या अपेक्षाएं हैं इसका ध्यान देते हुए नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया है जिसके लिए हम गाजीपुर की जनता की तरफ से उनको बधाई देती हूँ। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने आर0ओ0 वाटर प्लान्ट के माध्यम से गरीब जनता को शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्तोदय के सिद्धान्त पर काम करते हुए हम लोगों ने गरीबो, मजदूरो एवं शोषितो आदि के लिए पेयजल की व्यवस्था की है। हम सब नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह, रासबिहारी राय, निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, सभासद शफकतुल्लाह, अनिल वर्मा, नफीस अहमद एवं ओमप्रकाश वर्मा ने भी संबोधित करते हुए उक्त क्षेत्र में लगाए गए आर0ओ0 वाटर प्लान्ट से मिलने वाली सुविधा के प्रति धन्यवाद देते हुए नगरीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर जायसवाल व संचालन सोनू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सभासद/प्रतिनिधि सोमेश मोहन राय, हेयात मुहम्मद, नन्हें खां, संजय कटियार, अजय राय दारा, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह सोनू, बुच्ची बिन्द, विनोद गुप्ता, आकाश दीप, जवाहर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भानु केशरी, अजीत जायसवाल आदि लोग मौजूद थे।
गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के तेरहवे दिन 3 अक्टूबर शाम 7 बजे लंका मैदान में बन्देवाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा लीला में बालि सुग्रीव लड़ाई, श्री हनुमान सीता मिलन, लंका दहन, तथा सुग्रीव से मित्रता के प्रसंग का मंचन किया गया। लीला के दौरान के दौरान दर्शाया गया कि श्री हनुमान जी ने श्रीराम, लक्ष्मण को अपने दोनों कंधों पर विठा कर महराज सुग्रीव से मिलवाया तभी श्रीराम ने सुग्रीव से मित्रता करने के बाद सुगीव से बालि के सम्बन्ध में सारे घटनाओं को सुनकर सुग्रीव बालि के पास भेजते है कि जाओं आप बालि से युद्ध करो। श्रीराम के आदेश पर सुग्रीव बालि के दरवाजे पहुचकर अपने बड़े भाई बालि को युद्ध के लिए ललकारता है। सुग्रीव भी ललकार सुनकर बालि दरवाजे पर आकर युद्ध के दौरान सुग्रीव को मारकर अधमरा कर देता है। अंत मे वह श्रीराम के पास आया। श्रीरम ने उसे अपना माला पहनाकर अपना बल देकर भेजते है। पुनः सुग्रीव बालि को युद्ध के लिए ललकारता है दोनो में घमासान युद्ध शुरू होता ह। श्रीराम ने युद्ध के दौरान सुग्रीव को हारता देखकर अपने वाणों से बालि को मार देते है। वह जमीन पर पड़ा श्रीराम से कहता है। कि हे प्रभु धर्म हेतु अवतरे हूॅ गोशाई मोरहू मोहिव्याध की नाई। कहा कि हेराम आप के अवतार है और आपने मुझे बहेलिये की तरह पेड़ की आड़ में छिपकर मुझे मारा दिया मेंरी दुश्मनी सुग्रीव से थी। हम दोनों भाईयो के बीच में आकर ठीक नही किया मेरी लड़ाई सुग्रीव सेे है। श्रीराम कहते है कि कहते है कि मै अयोध्या के राजा दशरथ का पुत्र हूॅ राजा पुत्र का कर्तव्य है कि अनुजवधु भार्गनी सुत नारी सुन सठ कन्या समए चारी। और इनहि कु दृष्टि बिलो-कहि जोई। ताहिबधे कुछ पाप न होहि। श्रीराम के शास्त्रोक्त बाते सुनकर बानि ने कहा प्रभु अब आप इस पापी को अपने धाम भेजने का कष्ट करे। अंत श्रीराम ने बालि को अपने धाम भेज देते है। इसके बाद बालि को मारकर किष्किन्धा राज सुग्रीव को देते है तथा बालि के आग्रह पर बालिपुत्र अंगद को युवराज बना देते है। श्रीराम के आदेश को महाराज सुग्रीव ने आदेश देकर हनुमान को सीता का पता लगाने का आदेश देतते है। श्री हनुमान को सीता का पता लगाने का आदेश देते है। श्री हनुमान सतयोजन समुन्द्र पार करके लंका के कोने कोने सीता का पता लगाते है। अंत मे उनका भेट राम भक्त विभिषण से होता है। विभिषण सीता का पता बता देते ह। हनुुमान जी अशोक वाटिका में जाकर माता सीता से मिलते है। वे श्रीराम के आने की सूचना देते है तथा माता के आदेशानुसार अशोक वाटिका में सुन्दर फलों को खाते है रखवालों द्वारा विरोध करने पर मारपीट देते है। अंत में रावण पुत्र इन्द्रजीत आता है और हनुमान को वाधकर रावण के दरवार में ले जाता है। रावण के आदेश पर हनुमान के पूंछ में आग लगाते है। श्री हनुमान पूंछ में आग लगा देखकर आकाश मार्ग की ओर बढते है। और उपर निचे आते जाते है। इस अपने पूंछ में आग के माध्यम से पूरे लंका नगरी को जलाकर राख कर देते है। इस अवसर पर, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, विश्वम्भर गुप्ता, डॉ0 प्रेम तिवारी, राम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
परंपरागत तरीके से होगा राम रावण युद्ध, एसपी डीएम बटन दबाकर करेंगे रावण पुतले का दहन
गाजीपुर। अति प्राचीन राम लीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में पिछले चार सौ से अधिक वर्षों से चली आ रही चलायमान रामलीला मंचन की प्रमुख लीला रावण दहन, जिसे हम दशहरा या विजयादशमी के रूप में भी मनाते हैं, का आयोजन 5 अक्टूबर (बुधवार) को सांयकाल 8 बजे लंका मैदान में रावण पुतले का दहन गाज़ीपुर के डीएम आर्यका अखौरी एवम एसपी रोहन पी बोत्रे के हाथों किया जाएगा।
कमेटी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी “बच्चा” ने बताया कि स्थानीय लंका मैदान में विजयादशमी का पर्व बड़े धूम धाम के साथ मनाए जाने की प्राचीन परंपरा है। इस अवसर पर वन्दे वाणी विनायको आदर्श राम लीला मण्डल के कलाकारों द्वारा रावणबाडे में राम रावण युद्ध तथा रावण दहन का सजीव मंचन किया जाएगा। कोविड काल के बाद इस बार भव्य रामलीला मंचन का कार्यक्रम किया जा रहा है, भीड़ को देखते हुए अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी गाज़ीपुर द्वारा चार सेट एलईडी लगाकर दशहरा आयोजन का प्रसारण भी किया जाएगा, साथ ही यू ट्यूब पर भी हर मंचन का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। जिसल लाईव लिंक सोशल मीडिया के सभी प्लेट फॉर्म पर उपलब्ध है।
कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार साठ फीट से ज्यादा बड़े रावण बाड़े में साठ फीट के विशालकाय रावण का पुतला बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में, राम रावण युद्ध में राम के हाथों रावण की मृत्यु हो जाने के उपरांत कमेटी के पदेन संरक्षक और सह संरक्षक डीएम गाज़ीपुर और एसपी गाज़ीपुर के हाथों बटन दबा कर आधुनिक रूप से ठीक 8 बजे किया जाएगा। इस बीच भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए दर्शकों से जगह जगह एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है, स्वास्थ सेवाओं, सजेफ सफाई, पुलिस और यातायात की सुरक्षा भी जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त रखी जाएगी। कमेटी द्वारा जनता से आग्रह है कि रावण बाड़े के पास नजदीक जाकर सेल्फी लेने की कोशिश न करें और अपने परिवार का साथ न छोड़ें। रावण दहन के समय अपने स्थान पर खड़े होकर लीला का आनंद लें। लंका मैदान के कुल चारों गेट पर सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम हैं, आराम से बाहर निकलें, पहले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रास्ता दें और पॉकेट मारों और अवांछनीय तत्वों से स्वयम भी सतर्क रहें। 6 अक्टूबर को सकलेनाबाद में परंपरागत तरीके से भरत मिलाप का कार्यक्रम नियत समय से होगा।
गाजीपुर। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता मे सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, न्यूट्री सीरियल व घटक योजनार्न्तगत जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला/ जागरूकता कार्यक्रम का दो दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक यू०पी० डास्प, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, लघु सिचाई, जिला गन्ना अधिकारी, जिला मत्स्य विभाग, मृदा परीक्षण, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, यूनियन बैक ऑफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैक तथा विभिन्न कम्पनीयो के स्टाल लगाकर अपने अपने विभागो की संचालित योजननाओ की जानकारी प्रदान की गयी तथा उप कृषि निदेशक द्वारा समस्त मुख्य अतिथियो एवं कृषको का आभार ब्यक्त करते हुए समस्त योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गयी। कहा कि जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अपने अपने विभागों की जानकारी कृषको को दिया व कृषि विज्ञान केन्द्र गाजीपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० धर्मेन्द्र सिंह ने मृदा की उर्वता व कम लागत मे अच्छी पैदावार कैसे ली जाय की जानकारी दी। मिलेट्स महोत्सव/मेला/जागरूकता कार्यक्रम दुसरे दिन सोमवार को मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल रही। मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र गाजीपुर के अध्यक्ष डा० विनोंद सिंह, डा० धर्मेन्द्र सिंह, डा० ओमकार नाथ सिंह ने प्रतिभाग किया। उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा अन्य योजनाओ से सम्बन्धित जानकारी प्रदान किया। मेले का संचालन मृत्युंजय’ सिंह तकनीकी सहायक द्वारा किया गया।
माता शेवरी का फल खाना, हनुमान, राम मिलन तथा सुग्रीव से मित्रता
गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के बारहवे दिन 2 अक्टूबर शाम 7 बजे लंका मैदान में बन्देवाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा लीला में माता शेवरी का फलखाना, हनुमान राम मिलन तथा सुग्रीव से मित्रता लीला का मंचन देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। बताते चले कि श्रीराम अपनी भार्या सीता की खोज करते हुए मतंग ऋषि के आश्रम जहॉ माता शेवरी अपने गुरू मतंग ऋषि की सेवा करती थी उस आश्रम पर पहुचते है शेवरी के आश्रयम पर पहुचते ही श्री राम को देखकर शेवरी उन्हे आश्रम के अन्दर ले जाकर सुन्दर आसन पर बिठा कर कन्दमूल फल देती है शेवरी द्वारा दिए गए फल को श्रीराम बड़े प्रेम से खा रहे। श्रीराम उसके भक्ति को दंखकर नौ प्रकार की भक्ति प्रदान दे कर प्रस्थान कर देते है। उसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण किसकिन्धा पर्वत पर पहुचकर श्रीराम की मित्रता श्री हनुमान से होती है। श्री हनुमान सुग्रीव जी के बारे में तथा उनके साथ बालि द्वारा किये अत्यचार की जानकारी देते है तथा श्री राम, लक्ष्मण को अपने कन्धों पर विठाकर वानरराज सुग्रीव के पास लाकर श्रीराम से मिलवाते है। श्रीराम ने अग्नि को साक्षी माकर मित्रता कर लेते है। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री पं0 लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, विश्वम्भर गुप्ता, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, राम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
डांडिया नाइट्स में सैकड़ों महिलाओं ने किया प्रतिभाग
गाजीपुर। जिले में पहली बार डांडिया नाइट्स का आयोजन हुआ । शनिवार को गाजीपुर में एक बृहद डांडिया कार्यक्रम डांडिया नाइट्स का आयोजन महिला विकास मंच द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे जिले से सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम जिले में पहली बार होने से महिलाओं की जागरूकता अत्यधिक देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर दुर्गा मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला थाना प्रभारी रेनू यादव , उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव प्रख्यात महिला समाज सेवी अंजुला सेठ जी रही । कार्यक्रम में आए हुए महिलाओं ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया और गानों पर झूमती हुए कार्यक्रम का आनंद लिया । अतिथि के तौर पर महिला विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन जयसवाल उपस्थित रहे । कार्यक्रम संयोजन समिति में मुख्य रूप से महिला विकास मंच जिला अध्यक्ष मधु यादव, संयोजक आलमगीर राईनी, उपाध्यक्ष कंचन रावत, काउंसलर नीलम सिंह, युवा अध्यक्ष हिमालय जयसवाल, युवा उपाध्यक्ष जयति जैन रही । कार्यक्रम में महिला विकास मंच के महामंत्री अमित सिंह, उपाध्यक्ष डॉ कृतिका जयसवाल, युवा उपसचिव रुचि सिंह, काउंसलर रिचा सिंह, उप सचिव संजीत कुमार जयसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार दुबे, सचिव राजेश जयसवाल, एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।