नगर पालिका ने किया लाखों से निर्मित सड़क का लोकार्पण

वार्ड नं0 21 में नगर पालिका ने किया लगभग 10 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार सड़कों के लोकार्पण का क्रम जारी है। उसी क्रम में महात्मा गांधी वार्ड के न्यू मार्केट मिश्रबाजार में विशाल ड्रेसेज से विजयनारायण राय के मकान तक एवं रामचन्द्र के मकान से कौशल किशोर राय के मकान तक के सड़क का लोकार्पण सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि वास्तव में नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में जितना विकास कार्य चल रहा है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। लोकार्पित सड़क पर मैं भी कभी-कभी आता था जितनी परेशानी होती थी मैंने स्वयं अनुभव किया है। सड़क को गुणवत्तायुक्त बनाने के बाद जितनी चौड़ी सड़क हो गयी है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। उन्होंने पिछले 10-15 लोकार्पण में लगातार शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार लोकार्पण के कार्यों से यह स्पष्ट दिख रहा है कि नगर में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है।

सरिता अग्रवाल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद लोगों को बेहतर सुविधा देने हेतु कृत संकल्पित है। विकास कार्य, पेयजल की बेहतर आपूर्ति, सफाई की अच्छी व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण हेतु छावनी लाइन में चल रहे कार्यों आदि का जिक्र भी किया। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी कहा कि हर क्षेत्र में न0पा0प0 का विकास कार्य चल रहा है जिसको नगर की जनता देख व महसूस कर रही है। उन्होंने लोकर्पित सड़क के काफी दिनों बाद बनने के कारणों का जिक्र करते हुए तमाम तकनीकी बातों से अवगत कराते हुए जनता से नगर पालिका परिषद का सहयोग करने की अपील के साथ ही स्वकर की दरों में 50% की कमी होने के उपरान्त आम जनता से स्वकर के घटे हुए रेट से स्वकर जमा करने की भी अपील की। उन्होनें कहा कि मनोज सिन्हा द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य को नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में लगातार विकास की गति को जारी रखी है। क्षेत्रीय सभासद सोमेश मोहन राय ने भी वार्ड की जनता को बधाई एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता की अपार प्यार एवं स्नेह के कारण ही हम अपने वार्ड में अधिक से अधिक कार्य करा पा रहे हैं। रामनरे शकुशवाहा, संतोष जायसवाल, विजय शंकर वर्मा, जयसूर्य भट्ट, डा0 ए0के0 राय आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता व संचालन राकेश रंजन ने किया।

इस अवसर पर श्री अवधेश राय (मास्टर साहब), डा0 जे0एस0 राय, विनोद राय (बाचा), योगेश सिंह, शरदअग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, राजेश राय, सुरेन्द्र सिंह, डा0 भुवनेश्वर पाण्डेय, शिवेश राय, मोनू उपाध्याय, धर्मेश राय, शशिकान्त तिवारी, समीर राय, आशीष राय, अंकित राय, वैभव राय, शुभ्रांशु राय, सुधीर सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, विशाल चैरसिया, सुनील राय बबलू के अलावा सभासद/प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, दिग्विजय पासवान, कमलेश बिन्द, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, नन्हें खां, ओमप्रकाश वर्मा, नेहालअहमद, जयप्रकाश गुप्ता के अतिरिक्त सुरेश बिन्द, अभिनव सिंह छोटू, नन्दूकुशवाहा, नीरज कुमार मानू, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, लाले यादव, बबलूजायसवाल, निखिल राय, हर्षित सिंह, अजय गुप्ता (सोनू), भानु केशरी, प्रमोद गुप्ता, रेणु गुप्ता, अनूप सिंह, योगेश शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, मन्नू तिवारी, सिंहासन कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।

मनोरंजक खेलों के बीच मनाया गया शिक्षक दिवस, दिया गया उपहार

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक दिवस शालीनता पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उसके पश्चात् सभी शिक्षक क्रीड़ा मैदान में उपस्थित हुए। जहाँ म्यूज़िकल चेयर, बास्केट बॉल जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया था। म्यूज़िकल चेयर खेल के विजेता पियूष सिंह रहे। खेल समाप्त होने के बाद सभी शिक्षक पुस्तकालय में एकत्रित हुए। जहाँ उनका स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्पा राय द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की उप कप्तान सत्या राय ने शिक्षक दिवस पर एक भाषण प्रस्तुत किया। प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में मनोरंजक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा सीनियर के विद्यार्थियों द्वारा एक कौव्वाली भी प्रस्तुत की गयी।

पुस्तकालय में ही डम्ब शिराज खेल का भी आयोजन किया गया। जिसके विजेता सामूहिक रूप से देवेंद्र प्रजापति, अशोक कुमार, प्रमोद सिंह एवं दिलीप त्रिपाठी रहे। मैनेजमेंट के द्वारा अलग अलग वर्गों के अंतर्गत विभिन्न शिक्षकों का नाम डाला गया व लाटरी के माध्यम से किसी एक शिक्षक का नाम चुन कर उपहार से सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में सबसे शांत क्लास की कैटेगरी में नेहा कुरैशी, फ़्लूएंट इंग्लिश बोलने की कैटेगरी में रश्मि श्रीवास्तव, सबसे फिट अध्यापक की कैटेगरी में देवेंद्र प्रसाद प्रजापति को उपहार दिया गया। इसके अतिरिक्त एक और लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। जिसके विजेता वसीमउद्दीन, मैडम ज़किया, श्रीप्रदा तिवारी व प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर रहीं। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अधमी ने सभी को आशीर्वाद दिया व कहा कि एक अच्छा शिक्षक वो होता है जो अपने छात्र छात्राओं को तराश करके सूरज की तरह तेजस्वी बना दे। मैनेजमेंट की तरफ से विद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को दोपहर का भोजन कराया गया व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन विद्यालय की कप्तान वर्तिका यादव ने किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय मैनेजमेंट के प्रेसीडेंट जनाब मज़हर हुसैन, सभी शिक्षक गण व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

माउंट लिट्रा जी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया “शिक्षक दिवस”

गुरु- शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा है, जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास में दर्ज है।

गाजीपुर। गुरु शिष्य परंपरा की इस संस्कृति को और भी पवित्र बनाए रखने के लिए पूरे भारतवर्ष में भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु और शिष्य के इसी रिश्ते को और भी प्रगाढ़ करने के लिए शहर में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में भी शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सम्मान व मनोरंजन के लिए अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं को उपहार एवं प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने पूरे कार्यक्रम के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों को सधन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा बारहवीं के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा किया गया।

सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,की यह मांग

सपाइयों ने डीएम को सौंपा
ज्ञापन,की यह मांग

गाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं,जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने एवं जनपद की अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सदर विधानसभा के विधायक जै किशन साहू ने क्षेत्र की समस्यायों से अवगत कराते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बताया कि जनपद में आयी बाढ़ विभिषिका एवं कम वर्षा होने के चलते जनपदवासी काफी परेशान हैं। बाढ़ एवं सूखे जैसी आपदा के चलते किसानों का जीवन संकट में है। उनकी रोजी रोटी संकट में है। बाढ़ के चलते किसानों का खेत, उसमें लगी फसल और उनका घर सब जलमग्न हो गया है। जिसके चलते उनके सामने भोजन और पशुओं के समक्ष चारे का संकट पैदा हो गया है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद बाढ़ ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। संक्रामक रोगों से बचने के लिए इन इलाकों में दवा का छिड़काव करना जरूरी है। पशुओं को भी बीमारी से बचाने के लिए उनका टीकाकरण करना जरूरी हो गया है तथा पशुओं को चारा उपलब्ध कराने की भी जरूरत है।इस वर्ष जनपद में कम बरसात होने के कारण सूखे की स्थिति है। इसलिए किसानों के हित में जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। इसके साथ साथ बाढ़ से हुई फसलों की नुक्सान से भरपाई हेतु किसानों को मुआवजा दिए जाने की जरूरत बताया। उन्होंने पूरे जनपद के साथ साथ खासकर बाढ़ग्रस्त इलाकों में विधुत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में विधुत आपूर्ति नहीं होने से उन इलाकों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने निम्न मांग किया —
1-जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाय ।

2-बाढ़ से हुई फसलों के नुक्सान की भरपाई हेतु किसानों को मुआवजा दिया जाए।

3-बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक रोगों के खतरे से बचने के लिए तत्काल दवा का छिड़काव किया जाय।

4-बीमारी से बचने के लिए पशुओं का टीकाकरण कराया जायें । बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पशुओं को चारा उपलब्ध कराया जाय ।

5-बाढग्रस्त इलाकों में तत्काल विधुत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कन्हैयालाल विश्वकर्मा,अरुण कुमार श्रीवास्तव दिनेश यादव,पवन यादव,सुभाष यादव, रामनारायन यादव,चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, सदानंद यादव, राकेश यादव,बचनू प्रधान आदि शामिल थे।

प्रमोद वर्मा ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

जखनिया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रमुख समाज सेवी प्रमोद वर्मा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष अपना जन्मदिन वृक्षारोपण करके मनाया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा वृक्ष धरा का गहना है। पृथ्वी की सुंदरता चारों तरफ हरियाली और फल फूल से लदे वृक्ष स्वच्छ प्रकृति से बढ़ती है। वृक्ष सांसो से लेकर दैनिक जीवन में हमेशा सहयोग करते रहते हैं। आज के आधुनिक युग में जिस प्रकार से जनसंख्या बढ़ रही है धरा पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाना नितांत आवश्यक है जिससे पर्यावरण शुद्ध रह सके। लोग अपने अनेकों उत्सव पर अनेक आयोजन करते हैं, मैं सभी से अपील करना चाहूंगा कि अपने ऐसे आयोजनों पर एक वृक्ष जरूर लगाएं जो उनके लिए जीवन पर्यंत काम आएगा। प्रमोद वर्मा के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईमेल के जरिए से शुभकामना संदेश कार्ड प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी के प्रति प्रमोद वर्मा ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद और आभार प्रकट किया और कहां एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता के लिए देश की आम जनता के लिए प्रधानमंत्री जी तत्पर रहते हैं और उनके सुख-दुख में उनका सहयोग हमेशा बना रहता है। उनके द्वारा भेजे गए शुभकामना सन्देश से अभिभूत हूँ। इस अवसर पर मन्डल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, विजय गुप्ता, प्रशांत सिंह, ओम प्रकाश दुबे, यशवंत चौहान, इंद्रेश राजभर, शिव शंकर चौहान, अजय विक्रम सिंह, मदन पांडेय, धर्मवीर राजभर, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्थापित की जाएगी दुर्गा प्रतिमा, धूमधाम से मनेगा नवरात्र

स्थापित की जाएगी दुर्गा प्रतिमा, धूमधाम से मनेगा नवरात्र


गाजीपुर। दुर्गा पूजा समिति ददरीघाट कॉलोनी की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में सर्वसम्मति से की गई। इस दौरान यह तय किया गया कि इस बार मंदिर परिसर में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, साथी नवरात्र का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा उर्फ सोनू, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक संजीव सिंह बॉबी ने संयुक्त रूप से कही। बताया कि इस बार भी नवरात्र पूजन में कलश स्थापना को लेकर बंगाल से पुजारी बुलाए जाएंगे, जो वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापना कर पूजन संपन्न करायेंगे। इसे लेकर पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भरपूर सहयोग की अपेक्षा की गई है। इसके अलावा लोगों से भी सहयोग किए जाने का आग्रह किया गया है। बताया कि कोरोना की वजह से ददरीघाटी स्थित संकटमोचन मंदिर परिसर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित नहीं की जा रही थीं, लेकिन इस बार सर्वसम्मति से प्रतिमा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर सभासद कमलेश श्रीवास्तव, समीर पांडेय, सुशांत श्रीवास्तव, गोपाल, विश्वास, हरीश पांडेय, मनीष पांडेय, आत्मप्रकाश राय, अभिषेक राय बबुआ, प्रिय रोहित शर्मा, रांझा चौधरी, संध्या दुबे, पूनम श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव, सोनी श्रीवास्तव, मनोरमा राय, मधु कोर मंदिर के पुजारी रघु पांडेय व समस्त दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पोषण सप्ताह पर पोषण प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग द्वारा रविवार को पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभाग प्रभारी नेहा कुमारी तथा साथी प्रवक्ता डॉ शिखा सिंह के निर्देशन में गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा आहार एवं पोषण के विभिन्न थीम जिनमें – कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, वसा के स्रोत , एक किशोरी का आहार ( नाश्ता , लंच, डिनर ) , डायबिटीज में आहार , एनीमिया से बचाव के आहार , मासिकधर्म में खाने व न खाने योग्य पदार्थ जैसे रोचक व ज्ञानवर्धक विषयों पर स्टॉल लगाए गए। महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्राओं के इस प्रयास को काफी सराहा तथा सबको संतुलित आहार लेने की सलाह दी।

पोषण प्रदर्शनी में महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापकगण डॉ अमित यादव, डॉ सारिका सिंह, डॉ अनिता कुमारी, डॉ निरंजन यादव, डॉ संतन कुमार, डॉ इकलाख खान, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ पीयूष सिंह, डॉ राजेश यादव, डॉ संगीता, डॉ दिवाकर मिश्र, डॉ सर्वेश सिंह, डॉ शशिकला जायसवाल, डॉ रामनाथ केशरवानी, डॉ गजनफर सईद डॉ ओम शिवानी एवं डॉ सुमन ने उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस पोषण प्रदर्शनी द्वारा महाविद्यालय की आधिक्य छात्राएं लाभान्वित हुई।

एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ ० कनुप्रिया ( असिस्टेण्ट प्रोफेसर कला संकाय बी ० एच ० यू ० वाराणसी ) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ ० शारदा सिंह के सामूहिक कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ । इस कला प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 12 वीं तक के छात्रों ने अपनी चित्रावलियों का प्रदर्शन किया । जिसमें कला व आर्ट एण्ड काफ्ट से संबंधित कलाकृतियों में भारतमाता , आतंकवाद , स्वच्छ भारत अभियान , आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित चित्रावली , एम्बोस पेंटिंग , बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि प्रदर्शित की गई । इस कला प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण मोनालिसा पेंटिंग रही । इस अवसर पर विद्यालय की सह प्रबंधक संध्या कुशवाहा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि इस कला प्रदर्शनी में लगाई गई कलाकृतियों के माध्यम से समाज को सरलता से बदला जा सकता है । इस कलाकृतियों में जीवन की अभिव्यक्ति स्पष्ट झलकती है । विशिष्ट अतिथि डॉ शारदा सिंह ने कहा कि छात्रों की रूचि के आधार पर शिक्षा प्रदान कर उनका मानसिक विकास किया जा सकता है । इन कलाकृतियों में शिक्षा की पवित्रता दिखाई देती है । अतिथि के द्वारा राखी मेकिंग व मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा , डॉ ० सुभाष चन्द कुशवाहा , राजीव गुप्ता , अनिल सिंह कुशवाहा , धनलक्ष्मी वर्मा , संतोष मिश्रा , दिनकर सिंह , नरेन्द्र कुशवाहा , हरि कुशवाहा एवं अन्य शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे । विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन के लिए छात्रों एवं कला शिक्षकों के योगदान की सराहना की । कार्यक्रम का संचालन शैलेश सिंह ने किया ।

5 सितम्बर को डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे सपाई

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को आयोजित हुई। इस बैठक में सदस्यता अभियान, नगरपालिका चुनाव और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं सहित आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फ़ैल रहे संक्रामक रोगों पर चिंता व्यक्त करते हुए इन इलाकों में टीकाकरण, दवा का छिड़काव करने के साथ साथ बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के नुक्सान की भरपाई हेतु जिला प्रशासन से मुआवजा देने तथा पशुओं को चारा उपलब्ध कराने की भी मांग किया गया। कम वर्षा होने के कारण गाजीपुर को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की भी मांग जिला प्रशासन से की। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की भी मांग किया। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर 5 सितम्बर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि मंहगाई और बेरोज़गारी तथा जनाक्रोश और गिरती साख से जनता का ध्यान हटाने के लिए विरोधी दलों के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराये जा रहे हैं। कहा कि जितना वक्त यह सरकार विरोधी दलों के नेताओं को तंग करने और उनसे बदला लेने में लगा रही है, उतना वक्त जनसमस्याओं को हल करने में लगाती तो देश और समाज का बहुत कुछ भला हो जाता। उन्होंने कहा कि ब्रिटानी हुकूमत हो, चाहे इंदिरा जी की तानाशाही हुकूमत, चाहे मोदी जी का दमनपूर्ण शासन समाजवादी न किसी के सामने झुकें हैं और न झुकेंगे।भाजपा सरकार यह समझती है कि उत्पीड़न और दमन करने पर समाजवादी उनके सामने घुटने टेक देंगे तो यह उनकी गलतफहमी है। दुनिया उनके सामने भले ही झुक जाये समाजवादी उनके सामने झुकने वाले नहीं। आज देश की दशा और दिशा अत्यंत दयनीय है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। मजदूर, किसान, नौजवान , व्यापारी, महिला, शिक्षक छात्र सभी पीड़ित हैं। मंदिर -मस्जिद के नाम पर देश को बांटने की साज़िश हो रही हैं। जनता के बुनियादी मुद्दों के स्थान पर झूठे एवं मनगढ़ंत मुद्दों के जाल में देशवासियों को फंसाया जा रहा है। यह सरकार पूरी तरह से जनविरोधी साबित हुई है।
युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की अग्नि वीर योजना नौजवानों के साथ धोखा है। खासकर पुर्वांचल के नौजवानों की जिनकी फौज में सबसे ज्यादा भागीदारी रहती है। उन्होंने तत्काल इस योजना को निरस्त कर फौज की पुरानी नौकरी को बहाल करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन चुकी है। इस सरकार का रवैया तानाशाही पूर्ण है। यह सरकार जनता के हित को दरकिनार कर मनमाने फैसले ले रही हैं। इस सरकार का सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा हो गया है। प्रेस भी भाजपा के पूंजीपति मित्रों के नियंत्रण में है। मीडिया अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सरकार से सवाल नहीं कर रही है बल्कि उसके कसीदे पढ़ रही‌ है। उन्होंने कहा कि यदि इस सरकार को बेदखल नहीं किया गया तो न लोकतंत्र बचेगा न संविधान। इस दौरान सदस्यता अभियान के प्रभारी राजेश कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से जल्द से जल्द सदस्यता कांपी जमा करने की अपील किया। उन्होंने तन मन से सभी कार्यकर्ताओं से तन मन से जुटने का आह्वान किया और कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण काम है। इस कार्य में कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहा कि जितने अधिक सदस्य बनायें जायेंगे पार्टी उतनी ही बड़ी होगी। इस बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

नाव हादसे में किसी को भी अपना पक्ष रखना है तो यहां करें संपर्क

गाजीपुर। अठहठा में बीते दिनों 31 अगस्त को हुए नाव दुर्घटना में मुख्य राजस्व अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है। इसको लेकर उन्होंने बताया है कि 31 अगस्त को तहसील सेवराई अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अठहठा में नाव पलटने से 7 लोगों की हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाचं किये जाने की कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है। उक्त के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को मौखिक, लिखित एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना हों तो 7 सितम्बर तक के कार्य दिवस में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है।

Uttar Pradesh Fast News