हत्यारे पिता-पुत्र को दस वर्ष की सश्रम कारावास
गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय तृतीय अली रजा की अदालत ने सदोष मानव वध के प्रकरण आज शनिवार को दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनायी। जिसकी जानकारी देते हुए अपर जिला शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वादी मुकदमा सिराजुददीन अंसारी ग्राम सिंहानी थाना दिलदारनगर मंे अपने तहरीर में बताया कि बालू रखने के विवाद को लेकर मेरे भाई सरफुददीन को कलामुददीन और फारूख ने गाली गुप्ता देते हुए लाठी डन्डा से मारकर घायल कर दिया जिससे सरफुददीन के सिर पर शरीर पर काफी चोट आायी है। दिलदारनगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए धारा 323, 504 आईपीसी मेे 5 जून 2012 की घटना का एनसीआर दर्ज किया गया। सरफददीन को इलाज के लिए बीएचयू ले जाते समय रास्ते मे मृत्यु हो गया, मामले में धारा 304 आईपीसी की ब़ढोत्तरी कर विवेचना प्रारम्भ की गयी, आरोप पत्र 10 जुलाई 2012 को न्यायालय में पेश किया गया। जिसपर न्यायालय एडीजे तृतीय अली रजा के न्यायालय के अपर जिला शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश ंिसह ने कुल नौ गवाहो को परीक्षित कराया। साक्ष्योपरान्त न्यायालय ने गुणदोष का परीक्षण करके अभियुक्त कलामुददीन व फारूख जो आपस में पिता पुत्र है। प्रत्येक को 323/34 आईपीसी में एक वर्ष कठोर कारावास तथा एक हजार जुर्माना व 504 आईपीसी में दो वर्ष का कठोर कारावास तथा दो हजार रूपये का जुर्माना, 304/34 मंे दस वर्ष का कठोर कारावास तथा दस हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया और जुर्माना की आधी धनराशि मृतक की पत्नी खैरूनीशा को देने का आदेश दिया गया।
डीएम-एसपी ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण


गाजीपुर।शनिवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विपिन कुमार, ईवीएम प्रभारी/ए.आर. कोऑपरेटिव द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया तथा आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कराया गया।
इस अवसर पर विपिन कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से जनक लाल प्रसाद, सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।
डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

गाजीपुर ।शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना बिरनो में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुना गया। साथ ही शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना बिरनो मे 04 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें मौके 02 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनों के निस्तारण हेतु कहा कि जो भी शिकायत आती है उसे राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी बिरनो अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
झांकियों के साथ नगर में निकाली गई श्री रामनवमी पर श्रीराम शोभायात्रा
गाजीपुर। श्रीरामनवमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर में श्रीराम शोभा यात्रा निकला गया। इस शोभायात्रा में अलग-अलग जत्थो में श्रीराम की झांकी निकली गयी।

घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई, रथ पर सवार श्रीराम दरबार एवं धावा फिल्म की झांकी जैसे विशेष आयोजन देखे गये। यह शोभायात्रा हिंदी बाजार नगर के नखास होते हुए चीतनाथघाट होते टाउन हॉल, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार, सकलेनाबाद, लंका मैदान में जाकर समाप्त हुआ।

इस शोभायात्रा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ जैसे दर्जनों संगठन शामिल रहे। यह शोभायात्रा भारी संख्या में बच्चे बूढ़े व युवा सहित महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में शामिल हुए।

इस दौरान भगवा पगड़ी बांधे हाथ में गदा त्रिशूल लिए निकले हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिन्दू, मंत्री बिपिन सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कृष्ण बिहारी राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रभात,

सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, जिला संघ संचालक जयप्रकाश, अशोक, दीनदयाल, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, अभाविप विपुल, सुधाकर, दुर्गेश, किसान संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, डीजीसी कृपाशंकर राय, विजय नरायण राय, चमचम, आलोक तिवारी,

अभिषेक, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, प्रिती गुप्ता, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी निर्मला दीदी, विजयशंकर वर्मा, सुधीर केशरी, पूर्व सभासद प्रत्याशी आनंद गुप्ता फेकू, शीर्षदीप, लक्की, मोनू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



सदन में डा.संगीता बलवंत जखनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग

नई दिल्ली। शुक्रवार को सदन में गाजीपुर जनपद के जखनियां क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को उठाते हुए सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर–भटनी रेल मार्ग पर स्थित जखनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की।
उन्होंने कहा कि जखनियां क्षेत्र परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद एवं महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की वीरभूमि है। साथ ही यहां 500 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भुड़कुड़ा मठ तथा सिद्ध पीठ हथियाराम मठ स्थित है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है।
डॉ. संगीता बलवंत ने जखनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 22539/22540 मऊ–आनंद विहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पर हटाए गए प्लेटफॉर्म के पुनर्निर्माण, प्लेटफॉर्म पर पी.पी. शेल्टर की संख्या बढ़ाने, सुलभ शौचालय सहित यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण, कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने, उत्तर केबिन के पास रेलवे अंडरपास बनाने तथा टूटी हुई रेलवे सड़कों के नवनिर्माण की भी मांग की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी, जिससे क्षेत्र की जनता और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
6 वर्षीय मासूम बच्ची से रेप,पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी!

6 वर्षीया मासूम बच्ची से रेप,पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी।
गाजीपुर में 6 वर्षीया एक मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है।बच्ची के साथ पड़ोसी नाबालिग लड़के ने ही दुष्कर्म किया।मामला नन्दगंज थाना क्षेत्र का है।शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।जबकि जिला महिला अस्पताल में पीड़िता के इलाज में लापरवाही नजर आयी।जिला महिला अस्पताल में रेप पीड़ित बच्ची को भर्त्ती करने में घण्टो तक हीलाहवाली की गई।लोगों के प्रदर्शन के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्त्ती किया गया।इस मामले को लेकर मौके पर मौजूद सीएमओ ने भर्ती में देरी को लेकर किनारा करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही का दावा किया है।उन्होंने कहाकि महिला अस्पताल गाजीपुर मेडिकल कालेज के तहत है और उसके नियंत्रण,प्रशासन और प्रबंधन पर उनका कोई जोर नही है।बावजूद इसके सूचना पर वो पहुंचे है,और लापरवाह डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची आने घर के बाहर खेल रही थी।इसी दौरान पड़ोसी नाबालिग आरोपी उसे एक खंडहर में ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया।जब लहूलुहान हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,और बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले गये।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्टाफ ने घण्टो बच्ची को भर्ती ही नही किया।जिसके बाद ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे।हंगामा की सूचना पर सीएमओ और मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है,और पुलिस मामले की कार्यवाही में जुटी हुई है।लेकिन इस घटना में महिला अस्पताल के रवैये को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
महाअष्टमी को 108 कन्याओ का स्वयंसेवको ने किया आरती पूजन
महाअष्टमी को 108 कन्याओ का स्वयंसेवको ने किया आरती पूजन
गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी के दिन दुर्गा के नवरूपो मे महागौरी के आराधना का पर्व सनातन धर्म में धूमधाम में मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय रायगंज स्थित केशव कुटी भवन पर अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप की प्रतीक 108 कन्याओ का विधिवत पूजन कर व्यजनों का भोग लगाया गया।

इस अवसर पर जिला प्रचारक प्रभात ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में शक्ति की आराधना मां दुर्गा के विभिन्न नवरूपो हम दर्शन पूजन करते है, नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नववर्ष की शुरूआत करते है और ब्रम्हचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी की पूजा अष्टमी को सम्पूर्ण भारत में मनाया जा रहा है, सभी नवदेवी के नवरूपो की आराधना नौ दिनो तक उपासना किया जा रहा है।

पंण्डित विनोद तिवारी ने अष्टमी अनुष्ठान मे यज्ञपूजन किया तत्पश्चात 108 कन्याओ को विधिवत पैर धोकर, महावर व कुमकुम, तिलक लगाकर कल्पना जायसवाल ने सभी कन्याओ का आरती पूजन किया गया ओैर मातृशक्ति के माध्यम से कन्याओ को पूजन किया गया। इस कन्या पूजन में विभिन्न आनुषागिक संगठन के कार्यकर्ताओ ने अपना पूजन में सहयोग प्रदान किया।

जिसमें जिला संचालक जयप्रकाश, सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, अभाविप के संगठन मंत्री विपुल, विभाग सम्पर्क प्रमुख अशोक, नगर संघचालक दीनदयाल, मुन्ना, वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय, नितिन अग्रहरि, पियुष राय, अमित तिवारी, विनोद तिवारी, अधिवक्ता अखिलेश सिंह, राजेश, मोहन, दुर्गेश, गिरधर, दाऊ जी, अमित ंिसह, कृष्णा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।



विजेता रोवर्स रेंजर्स को मेडल एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में आयोजित 34वां जनपदीय रोवर्स/ रेंजर समागम 2025 का रंगारंग समापन बुधवार को सांय काल हो गया। इस समापन समारोह के अवसर पर पधारे विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार जायसवाल, महंत रामाश्रय दास पी जी कालेज भूड़कुड़ा ने कहा कि सामाजिक सदभाव एवं सहयोग के साथ जीवन जीने की कला विद्यार्थी यहाँ आकर सीखते हैं। यह अनुशासन और प्रदर्शन का सबसे उपयुक्त अवसर होता है।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो शम्भूराम , प्राचार्य /जिला मुख्य आयुक्त, रोवर्स/रेंजर्स वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने कहा कि यह आयोजन हमारे लिए प्रतिभा की पहचान और खोज का एक अवसर प्रदान करता है। यह व्यक्तिवाद से समाजवाद की ओर यात्रा का प्रस्थान है। जिससे हम समाज एवं राष्ट्र के साथ विश्व की सेवा में अपना योगदान दे सकें। रोवर्स रेंजर्स समागम की गतिविधियों से युवाओं को बहुत कुछ व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर मिलता है। जो उन्हें एक सुयोग्य नागरिक के रूप में भविष्य में व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने और तत्पर रहने के लिए तैयार करता है।

स्काउट गाइड का यह उच्च सोपान युवाओं को कम संसाधनों में कई मंचों पर अपने को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की सीख प्रदान करता है। इससे पूर्व अतिथिगण का पुष्पगुच्छ, स्काउट स्कार्फ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी एवं आयोजन सचिव डॉ शिवकुमार द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन सचिव डॉ शिव कुमार ने उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुक प्राध्यापकों एवं टीम प्रभारी तथा स्काउट गाइड निर्णायक मंडल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विगत दो दिनों से आयोजित 17 विविध प्रतियोगिता की विजेता प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले रोवर्स रेंजर्स को अतिथियों द्वारा मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अंतिम प्रतियोगिता झांकी का मूल्यांकन डॉ बृजेश कुमार जयसवाल, डॉ पारूली सिंह, एवं डॉ मनोज कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस बार फैशन शो, रंगोली एवं वाद विवाद को समागम में नवीन प्रतियोगिताओं के रूप में शामिल किया गया। जबकि मार्च पास्ट, वर्दी, पोस्टर, क्विज, किम्स गेम, व्याख्यान, लोक नृत्य, प्राथमिक सहायता, ध्वज शिष्टाचार, दल अभिलेख, टेंट पुल निर्माण एवं कार्य अनुभव प्रदर्शनी पूर्व की तरह जारी रही। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण रोवर रेंजर्स द्वारा कैंप फायर के दौरान प्रस्तुत फैशन शो एवं लोकगीत- लोक नृत्य प्रतियोगिता रही।

सांय कालीन कैंप फायर के मुख्य अतिथि होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र सिंह राजपूत रहे। समस्त प्रतियोगिताओं के समेकित परिणाम के आधार पर रोवर्स विंग में पीजी कॉलेज गाजीपुर में प्रथम, हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया गाजीपुर द्वितीय एवं शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रेंजर्स वर्ग में राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाज़ीपुर प्रथम, पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय एवं शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर की छात्राएं तृतीय स्थान पर रही।

रोवर वर्ग में पीजी कॉलेज के छात्रों ने कुल आयोजित 17 प्रतियोगिताओं में 12 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर बहुत बड़े अंतर से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रेंजर्स वर्ग में राजकीय महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने कुल आयोजित 17 प्रतियोगिताओं में 11 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनी। रोवर्स एवं रेंजर्स संवर्ग की ओवरऑल विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली टीम के लीडर्स एवं प्रभारी को प्राचार्य एवं उपस्थित अतिथि गणों ने चमचमाती ट्रॉफी एवं उनकी जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स समागम के आयोजन का लगातार दो वर्ष तक आयोजन का अवसर मिलना महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। यह सब सभी के सहयोग से सम्पन्न हुआ। आप सभी के प्रति आभार ज्ञापन करती हूँ। कार्यक्रम का संचालन समारोहक डॉ निरंजन कुमार यादव और श्री दिनेश कुमार सिंह यादव जिला संगठन आयुक्त, गाजीपुर ने किया।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार यादव, संजय यादव, एडवोकेट ज्योत्सना बिंद, इनमुल्लाह अंसारी, गोवर्धन प्रसाद गुप्ता, मनीष यादव, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, डॉ अशोक सिंह, डॉ अतुल सिंह, डॉ आस्था साक्षी, डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ साधना मौर्या, डॉ मृत्युंजय सिंह आदि प्रभारी गण उपस्थित रहे। टीम प्रभारी एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिवार की मेजबानी एवं परस्पर समन्वय की अतिशय प्रशंसा की।

शिक्षकों के सम्मान की रक्षा मेरी प्राथमिकता:प्रो. राहुल सिंह
शिक्षकों के सम्मान की रक्षा मेरी प्राथमिकता-प्रोफेसर राहुल सिंह
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार के संगोष्ठी भवन में गुरुवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर राहुल सिंह ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता है और इसे मैं हर हाल में पूरा करता रहूँगा।

आप सभी के द्वारा तीसरी बार मुझे दिये इस अप्रतिम स्नेह के ऋण को सदैव धारण किये रहूँगा। अपने स्वागत से अभिभूत प्रोफेसर राहुल सिंह ने कहा कि आप विभागीय कार्यों हेतु विश्वविद्यालय पधारें परन्तु अन्य सभी कार्य मुझे पूर्ववत निर्देशित करते रहें। महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह ने प्राध्यापकों की सभी तरह की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अपनी प्रतिबद्धता जतायी।

पी जी कॉलेज शिक्षक संघ ईकाई के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को मुख्य नियंता प्रो. एस डी सिंह परिहार ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर अध्यक्ष अधिष्ठापित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. प्रिया शुक्ला एवं डॉ. अभिषेक तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. अरविन्द सिंह एवं प्रो. पंकज गौतम का माल्यार्पण, उत्तरीय एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये प्राचार्य प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माता होता है। शिक्षक हितों के लिये नयी कार्यकारिणी जी आवश्यक कदम उठायेगी उसका वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर प्राचार्य परिषद अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कदम से कदम मिलाकर चलेगा। प्रोफेसर पाण्डेय ने महाविद्यालय परिवार की तरफ से सभी शिक्षक संघ की पूरी कार्यकारिणी एवं अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर प्रो. वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. सुजीत कुमार सिंह, प्रो. एस डी सिंह परिहार, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. विनय कुमार दुबे, प्रो. एस एन सिंह, प्रो. मीना सिंह, प्रो. रामदुलारे, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. समरेंद्र नारायण मिश्रा, डॉ. इंदीवर रत्न पाठक, डॉ. अविनाश चन्द्र राय, संजय श्रीवास्तव एवं अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान
डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में ग्रेजुएशन सेरेमनी व PTM का भव्य आयोजन
गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में बुधवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर रुबीना खान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. सुनील मिश्रा, अमित कुमार (HDFC बैंक मैनेजर, जखनिया), रामाधार गुप्ता (प्रधान, पदुमपुर), अशोक गुप्ता (प्रधान, जखनिया), राजू यादव (विधानसभा अध्यक्ष, जखनिया) रंगीला यादव (एडवोकेट) शमीम अंसारी, अशोक गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

आए हुए सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में PG से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। “Celebrating Achievements & New Beginnings” थीम पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों का उत्साह देखने योग्य रहा।

विद्यालय ने विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। जिसमें PG A: रागिनी कश्यप, PG B: आरोही, LKG A: आयुषी कश्यप, LKG B: आकृति यादव, UKG A: अद्विका भारती, UKG B: सिद्धि पाण्डेय, Class 1A: अद्विक कन्नौजिया, Class 1B: सिद्धि, Class 2: मुहम्मद गनी, Class 3: हर्ष कुमार प्रतीक, Class 4: सूर्यांश गुप्ता, Class 5: प्रज्ञा यादव, Class 6: प्रांजल यादव, Class 7: दिव्यांशु यादव, Class 8: सृष्टि कन्नौजिया तथा Class 9 की रोशनी यादव शामिल रही।

इन सभी टॉपर्स को विद्यालय की ओर से मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिभावक-शिक्षक बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर सहयोग की अपील की। इस कार्यक्रम में ज़्यादा संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
