पांच सितंबर को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री व वाराणसी स्नातक खण्ड से प्रत्याशी चौधरी दिनेश चंद्र राय ने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व सांसद भरत सिंह, वीरेंद्र सिंह मस्त, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहेंगे। श्री दिनेश चंद्र राय ने कहा कि गुरुजनों को परमात्मा से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह स्वयं को गलाकर पूरी दुनिया को रोशन करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का अगुवा होता है। वह देश के नवनिर्माण और सभ्य समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। वह हमारे भविष्य को आकार देने के साथ साथ श्रेष्ठ से श्रेष्ठ करने की प्रेरणा देता है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होते हैं, जो समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
28 कन्याओं का मनाया गया जन्मोत्सव
28 कन्याओं का महिला कल्याण विभाग की तरफ से मनाया गया जन्मोत्सव
गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन बुधवार को महिला चिकित्सालय में सीएमएस केएन चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। जहां पर उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गिरते हुए लिंगानुपात में सुधार करना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना तथा बालिकाओं के जन्म के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करना और पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश का प्रसार तथा महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर 28 नवजात कन्याओं को महिला कल्याण विभाग की तरफ से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया एवं गिफ्ट भी दिया गया।

महिला चिकित्सालय के अधीक्षक के.एन चौधरी ने PCPNDT Act के प्रावधानों की जानकारी दी। बताया कि गर्भधारण से पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान भ्रूण का लिंग बताना और इस आधार पर गर्भपात कराना पूर्णत: प्रतिबंधित है। इस दौरान कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर वहां पर उपस्थित 28 सभी लाभार्थी को तौलिया हिमालया बेबी किट ,मिष्ठान केक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्या श्रीवास्तव ने समाज में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नेहा राय द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जननी सुरक्षा योजना, पोषण अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 181 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्या श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, मयंक यादव असिस्टेंट अकाउंटेंट, अजीत कुमार ,एमटीएस ममता सिंह एवं महिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में यह संदेश दिया गया कि – “बेटी है तो भविष्य है, उसका सम्मान और सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।”


शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब”:डॉ. माधव कृष्ण
शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब”: डॉ. माधव कृष्ण

गाज़ीपुर। महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के सौजन्य से स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरान्त अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। मुख्य प्रशिक्षणकर्ता वरिष्ठ कवि और साहित्यकार डॉ. माधव कृष्ण ने अपने विस्तृत उद्बोधन में पुराणों से लेकर आधुनिक संदर्भों तक भारतीय सांस्कृतिक चेतना की निरंतरता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि ऋषि-मुनियों का तप, साधना और वेद–उपनिषदों के ज्ञान ने भारतीय समाज को एक अद्वितीय सांस्कृतिक आत्मा दी है। आधुनिक परिप्रेक्ष्य में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा तभी सार्थक होगी जब वह छात्रों में संवेदनशील नागरिकता, नैतिक दृष्टि और रचनात्मकता विकसित करे। अपने वक्तव्य में वे विशेष रूप से छात्रों से संवाद भी किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. ए. के. राय ने कहा कि विद्यार्थी यदि अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे तभी शिक्षा की सार्थकता बढ़ेगी। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र के जीवन को संकल्प, साधना और संस्कृति का आदर्श बताते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में ऐसे आयोजन शिक्षा को केवल अकादमिक दायरे में सीमित नहीं रखते, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जाग्रत करते हैं।इस अवसर पर हिंदी विभाग के डॉ. अनुज कुमार सिंह ने महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब की स्थापना एवं उद्देश्य को सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किया। भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार के निर्देशन में तैयार क्लब गीत महाविद्यालय की छात्राओं ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया। अतिथियों का परिचय एवं बीज वक्तव्य वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल ने किया। क्लब के सक्रिय सदस्य डॉ. प्रिंस कसौधन का इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन क्लब प्रभारी डॉ. सर्वेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन..
गाजीपुर। मंगलवार को समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों व नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शहर के विभिन्न चौराहों और मंदिरों पर स्थापित आरओ वाटर मशीनों की दुर्दशा को लेकर था, जो लंबे समय से खराब पड़ी हैं।

ज्ञापन सौंपते हुए दीपक ने कहा कि लाखों रुपये के सरकारी खर्च से लगाई गईं ये मशीनें रख-रखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं। उन्होंने इस स्थिति को सरकारी धन की बर्बादी बताया और कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन आर्थिक खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। सुधांशु तिवारी और प्रगति दुबे ने भी नगरपालिका प्रशासन की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों पर लाखों कि लागत से आरओ वाटर मशीन लगाई गई है इसमें मैंटेनेंश के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और आरओ वाटर मशीन सही करने के बजाय खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है। यदि एक सप्ताह के भीतर इन मशीनों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे सभी नगरवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान ज्ञापन के साथ खराब पड़ी मशीनों की तस्वीरें भी पत्रक में संलग्न की गईं। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रगति दूबे,विकास तिवारी, संतोष कुमार, राहुल यादव,रौशन सिंह,निलेश बिन्द, अमित यादव,लालू, मिथलेश कुमार, रविनाथ यादव,शिवम पासवान इत्यादि नागरिक मौजूद थे।

पांच क्षेत्राधिकारियों का तबादला
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पांच क्षेत्राधिकारियों का तबादला
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मंगलवार को पांच क्षेत्राधिकारियों (CO) के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला सूची के अनुसार, क्षेत्राधिकारी जमानिया पद पर तैनात रामकृष्ण तिवारी को अब सैदपुर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। सैदपुर में तैनात अनिल कुमार को जमानिया भेजा गया है। भुड़कुड़ा में तैनात क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडे को अब मोहम्मदाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मदाबाद में कार्यरत चोब सिंह को भुड़कुड़ा भेजा गया है। शुभम वर्मा को क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

समर्थ पोर्टल से हुआ सहायक प्रोफेसरों का ऑनलाइन सीएएस प्रमोशन
पीजी कॉलेज गाजीपुर में समर्थ पोर्टल से हुआ सहायक प्रोफेसरों का ऑनलाइन सीएएस प्रमोशन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में पहली बार सहायक प्रोफेसरों का पहली बार सीएएस के तहत प्रमोशन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सम्पन्न हुआ। मंगलवार को वर्चुअल साक्षात्कार के जरिए कुल छह सहायक प्रोफेसरों को 6,000 से 7,000 ग्रेड पे में पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की गई। पदोन्नत होने वाले सहायक प्रोफेसरों में श्री अविनाश चंद्र राय (भौतिक विज्ञान विभाग), डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. उमा निवास मिश्र, डॉ. राकेश कुमार वर्मा, डॉ. सुशील कुमार सिंह और डॉ. दिनेश कुमार मौर्य (सभी समाजशास्त्र विभाग) शामिल हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत रही।

इस अवसर पर आईक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रोफेसर (डॉ.) वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफे० (डॉ.) संजय चतुर्वेदी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रमोशन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त प्रमोशन प्राप्त करने वाले सभी प्रोफेसरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
प्राचार्य प्रोफे० (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऑनलाइन प्रमोशन प्रक्रिया कॉलेज के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इससे समय की बचत हुई और शिक्षकों का मनोबल बढ़ा। यह डिजिटल प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी। इस उपलब्धि ने कॉलेज प्रोफेसरों एवं कर्मचारियों में उत्साह जगाया है। इसे शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,दी गई जानकारी

गाजीपुर।महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन गाजीपुर द्वारा, निदेशक महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 29.08.2025 के निर्देश के क्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी के अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाकरपुर में एक ’ महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,(सामान्य मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,बाल श्रम महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक हिंसा हेल्पलाइन नंबर , निराश्रित महिला पेंशन ,घरेलू हिंसा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना इत्यादि के रूप में विस्तृत जानकारी दी गई।पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लक्ष्मी मौर्य जेंडर स्पेशलिस्ट के द्वारा बाल विवाह निषेध एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शपथ भी दिलायी गई ।टोल फ्री नंबर 181, 1098, 112, 1090 आदि के बारे में जागरूक किया गया । कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ,ब्लॉक मिशन मैनेजर, बीसीपीएम रिंकी ,एएनएम ,आशा कार्यकर्ती मौजूद रहे।
जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई । मुख्य विकास अधिकारी ने गंगा सम्मान पुरस्कार 2025 हेतु श्रेष्ठ पर्यावरण विद् ,श्रेष्ठ ग्राम प्रधान ,श्रेष्ठ स्वयंसेवी संगठन, श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था ,श्रेष्ठ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, एवं छोटी नदी के पुनर्जीवन के प्रयास हेतु व्यक्ति, संस्था तथा संगठन आदि इच्छुक व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को निर्धारित प्रारुप पर प्रभागीय निदेशक गाजीपुर से समन्वय स्थापित करते हुए आवेदन कराने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया । बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता जल निगम शहरी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सीवर का गृह संयोजन कार्य पूर्ण कराए । सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तिकरण के धीमी प्रगति पर सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हुए कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया । जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से पड़े ठोस अपशिष्ट का तत्काल निस्तारण करने को निर्देश दिया । बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे ।
शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन



गाजीपुर। समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों व नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शहर के विभिन्न चौराहों और मंदिरों पर स्थापित आरओ वाटर मशीनों की दुर्दशा को लेकर था, जो लंबे समय से खराब पड़ी हैं।
ज्ञापन सौंपते हुए समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने कहा कि लाखों रुपये के सरकारी खर्च से लगाई गईं ये मशीनें रख-रखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं। उन्होंने इस स्थिति को सरकारी धन की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन आर्थिक खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। दीपक उपाध्याय ने कहा कि ये आरओ मशीनें अब केवल शहर के चौराहों पर एक मजाक और शोपीस बनकर रह गई हैं।
पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी और प्रगति दुबे ने भी नगरपालिका प्रशासन की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों पर लाखों कि लागत से आरओ वाटर मशीन लगाई गई है।उन्होंने कहा कि आरओ वाटर मशीन सही करने के बजाय खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है, यदि एक सप्ताह के भीतर इन मशीनों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे सभी नगरवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान ज्ञापन के साथ खराब पड़ी मशीनों की तस्वीरें भी पत्रक में संलग्न की गईं। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रगति दूबे,विकास तिवारी, संतोष कुमार, राहुल यादव,रौशन सिंह,निलेश बिन्द, अमित यादव,लालू, मिथलेश कुमार, रविनाथ यादव,शिवम पासवान इत्यादि नागरिक मौजूद थे।
जिला पंचायत सदस्य अर्जुन राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित



गाजीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अर्जुन राय की पुण्यतिथि पर उनके गांव पिपनार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
इस अवसर पर अर्जुन राय के पुत्र और समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजाद राय ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी अतिथियों का अंगम् वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस श्रृद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अर्जुन राय बहुत ही कर्मठ और समर्पित पार्टी के नेता होने के साथ साथ समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह आजीवन गरीबों और शोषितों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। वह जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने कहा कि आज जब देश की सरकार लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमले कर रही है ऐसे दौर में पार्टी को अर्जुन राय जैसे मजबूत सिपाही की जरूरत है । उन्होंने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एस आई आर कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार वोट के अधिकार को छिनना चाहती है, लेकिन जनता भाजपा सरकार के इस नापाक मंसूबे के खिलाफ उठ खड़ी हुई है। यह सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ रही भीड़ और मिल रहे जनसमर्थन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को बदनाम करने के लिए भाजपा गाली गलौज और हिंसा पर उतारू हो गयी है। आने वाले दिनों में देश की जनता देश और देश के अन्य प्रदेशों में हुकूमत कर रही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है, चुनाव आयोग भी भाजपा से मिलकर जनता के साथ चल कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार देश के लोकतंत्र, संविधान, साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सद्भाव और धर्म निरपेक्ष स्वरूप के लिए खतरा बन गई है। इसको सत्ता से बेदखल करने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होने की जरूरत है।
इस श्रृद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा,विधायक जै किशन साहू, विधायक अंकित भारती, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव,लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, ब्लाक प्रमुख हीरा लाल,ई.आशीष यादव राहुल, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, कमलेश यादव, गोविंद यादव, राम विजय चौहान, आत्मा यादव, अविनाश विधार्थी,,श्री राम गौतम, कमलेश सोनकर, डॉ जय सिंह पप्पू, पंकज प्रधान, अंजनी यादव आदि मौजूद थे।
इस श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक आजाद राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ी बाग चुंगी पर पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व.बच्चा यादव के आवास पर आकर निधनोपरांत उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित किया।