वैध लाइसेंस धारक विधार्थी दोपहिया वाहन से आ सकते है विद्यालय

गाजीपुर।जिला सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई। समीक्षा में निर्देश दिए गए कि समस्त अधिकारीगण बैठक में स्वयं प्रतिभाग करेंगे एवं अनुपालन आख्या के साथ कृत कार्यवाही का विस्तृत विवरण फोटोग्राफ्स सहित क्रमिक माह एवं विगत वर्ष में उसी माह के तुलनात्मक विवरण के साथ संलग्न किया जाए। हिट एण्ड रन केस के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु मीडिया में प्रचार-प्रसार करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध में कार्यशाला आयोजित कराई जाए एवं प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन हेतु जानकारी दी जाए। हिट एण्ड रन की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को भी दिए जाने के निर्देश दिए गए। हिट एण्ड रन के लंबित तहसील-मोहम्मदाबाद, सैदपुर एवं सदर एक-एक प्रकरण कुल तीन प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराया जाए। विद्यालयोें की प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में नियमित भ्रमण कर अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। इस संबंध में निर्देश दिए गए कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात व  सहायक सम्भागीय अधिकारी (प्रवर्तन एवं प्रशासन) विद्यालय प्रबन्धकों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक कर विद्यार्थियो एवं अभिभावको को अवगत कराएगें कि केवल वैध लाइसेंस धारक विधार्थी दोपहिया वाहन से विधालय आ सकते है एवं उनके द्वारा हेलमेट लगाया जाना अनिवार्य है एवं विभिन्न प्रक्रार के सार्वजनिक वाहन जैसे-टेम्पो, ई-रिक्शा एवं वैन में निर्धारित क्षमता से अधिक विधार्थियों का न लाया जए। किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी के अभिभावक को सूचित किया जाए एवं प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाए। विद्यार्थी के विद्यालय तक सुरक्षित आवागमन हेतु अभिभावकों प्रेरित किया जाए, इसके अनुश्रवण के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी के गठन किया जा चुका है, कमेटी द्वारा प्रतिदिन छुटटी के समय विधार्थियों एवं उनके अभिभावकों पर पर्येवक्षक रखते हुए ट्रैफिक रूल्स के अनुसार अनुस्मरण सुनिश्चित कराएगे, प्रत्येक माह की पहली तारीख को कृत कार्यवाही की संख्यात्मक सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को दी जाएगी विद्यार्थियों के आवागमन हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर अक्टूबर माह से जिला प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रमण की आख्या फोटोग्राफ्स के साथ प्रेषित की जाए। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुचाने हेतु आम लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देेश दिए गए, प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं थाना व अस्पताल पर होडिग्सं लगाए जाए, अनुपालन आख्या के साथ स्थल की सूची एवं फोटोग्राफस प्रेषित किए जाए, एम्बुलेंस नोडल द्वारा अवगत कराया गया कि गोल्डेन ऑवर में घायल व्यक्ति को चिकित्सा केन्द्र पर पहुँचाने हेतु सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पहुचाने के लिए 37-एम्बुलेन्स उपलब्ध है। एम्बुलेन्स को तत्काल घटनास्थल पर पहुचने के लिए एम्बुलेस नोडल को निर्देश दिए गए। हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जाए, अन्यत्र स्थलों पर पार्किंग किए जाने पर कार्यवाही की जाए, इस संबंध में अध्यक्ष द्वारा अत्यन्त रोष व्यक्त किया गया। निर्देश दिया कि टोल प्लाजाओं पर हो रही अवैध पार्किंग पर एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों द्वारा रोक न लगा पाने पर एन0एच0ए0आई0 के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर वाराणसी को पत्र लिखे जाने के निर्देश दिए गए है। हाईवेे पर पैदल चलने वाले, दो पहिया वाहनो पर बिना हेलमेट चलने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालको पर कडी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। इस संबंध में जागरूक किए जाने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के भी निर्देश दिए गए।
जनपद में इस वर्ष के चिन्हित 17 ब्लैक स्पॉट पर जनपदीय समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर स्थलवार सुधार किए जाने हेतु तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए,संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा तत्काल सुधार कार्य कराए जानें हेतु निर्देश दिए गए। इस संबंध में पुलिस विभाग के रिपोर्ट के आधार पर वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर सभी चिन्हित ब्लैक स्पाट के लिए पुलिस, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग व एन.एच.ए.आई. के अधिकारियो द्वारा स्थिलीय निरीक्षण आख्या प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए। सभी जनपद से गुजरने वाले समस्त फोरलेन राष्ट्रीय राज मागों पर स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार मीडियन को तोडकर अवैध कट बना लिये जाते है, इस संबंध में निर्देश दिए गए कि एन.एच.ए.आई. द्वारा ज्ञात एवं अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्व संबंधित थाने में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जाए। गाजीपुर बलिया राष्ट्रीय मार्ग पर बढ़नपुर पुलिया के संबंध में पुलिस विभाग से रिपोर्ट प्राप्त कर सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष की ओर से एक पत्र एन.एच.ए.आई. मुख्यालय नई दिल्ली को प्रेषित किया जाए।
 राष्ट्रीय राज मार्ग-24 जमानियॉ मोड़ से हमीद सेतु होते मेदनीपुर तिराहे तक पटरी की तत्काल मरम्मत कराई जाए,बक्सूपुर चौराहे के पास क्षतिग्रस्त मार्ग को तत्काल मोटरेबुल कराया जाए। उन्होने विशेश्वरगंज एवं रौजा तिराहे पर अतिक्रमण को चिन्हित कर तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन लो0नि0वि0 के अधिशासी अभियन्ता, बी0एल0 गौतम द्वारा किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेन्द्र, लो0नि0वि0 के अधिशासी अभियन्ता, जे.पी. यादव व सन्तोष कुमार, सहायक अभियन्ता, अनुराग यादव, जिला विधालय निरीक्षक, सहायक परिवहन अधिकारी, यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित परिवहन, एन.एच.ए.आई. स्वास्थ विभाग, जल निगम के अधिकारियो व बस/ट्रक यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित रहें।        

गुमशुदा व खोये बच्चों के पुनर्वासन तथा उनको परिवार से मिलाने के लिए विशेष प्रयास किया जाए:डीएम

गाजीपुर।महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जनपद गाजीपुर में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में राइफल क्लब में आयोजित किया गया। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों तथा विभिन्न विभागों से समन्वय व सहयोग के बारे में चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गुमशुदा व खोये बच्चों के पुनर्वासन तथा उनको परिवार से मिलाने हेतु विशेष प्रयास किया जाए, जिसमें बच्चों के बायोमेट्रिक रिकार्ड की जाँच करवाते हुए आधार कार्ड प्राप्त कर उन्हे परिवार में भेजा जाना जाए। साथ ही बाल कल्याण समिति की कार्यवाही तथा किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्था के संचालन पर चर्चा की गई। उक्त बैठक के पश्चात रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष अंतर्गत पोर्टल पर लम्बित 16 प्रकरणों के संदर्भ में समीक्षा करते हुए पात्रों को आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में विजय कुमार, सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज्ञानेन्द्र प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक, शहरी, डा० मनोज कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संजय कुमार सोनी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

समाजवाद के पुरोधा थे जनेश्वर मिश्र:गोपाल यादव

मुल्क क्रान्ति के मुहाने पर है:गोपाल यादव

गाजीपुर।मंगलवार को महान समाजवादी नेता ,छोटे लोहिया के नाम से दुनिया में विख्यात स्व.जनेश्वर मिश्रा की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र विरोधी तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया ।
गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते देश आज क्रांति के मुहाने पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें जनेश्वर जी के रास्ते पर चलकर ही इस मुल्क को भाजपा की फासिस्टवादी, साम्प्रदायिक और तानाशाह सरकार से देश को मुक्ति दिला सकते हैं। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को महान नेता बताते हुए समाजवादी आंदोलन का प्रमुख स्तंभ बताया । उन्होंने कहा कि वह समाजवाद के पुरोधा थे ।उन्होंने अपने वसूलों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके मन में गरीब ,कमजोर और पीड़ितों के लिए करुणा थी । वह पूरा जीवन सरलता ,ईमानदारी और सादगी की चादर ओढ़े रहे । उन्होंने अन्याय, शोषण ,अत्याचार ,भेदभाव ,छुआछूत और पूंजीवाद के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वह खांटी समाजवादी थे, वह कहा करते थे कि गरीबों के आंसू पूछना ही सच्चा समाजवाद है ।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने जनेश्वर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए बताया कि डॉ लोहिया ने उनके बारे में कहा था कि जनेश्वर जी जैसा एक भी नेता अगर मुल्क में रहेगा तो तानाशाही ताकत देश में कभी भी अपना सर नहीं उठा सकती । अपृश्यता के खिलाफ उन्होंने जीवन पर्यंत लड़ाई लड़ी और उसके खिलाफ आंदोलन भी किया । छुआछूत को पूरे देश के लिए कलंक मानते थे । उनके मन में बचपन से ही सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों के प्रति विद्रोह की भावना थी ।
पूर्व विधायक खुर्शीदअहमद ने कहा कि आंदोलन और संघर्ष उनके जीवन के मूल मंत्र थे ।वह सामाजिक और राजनीतिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के पैरोकार रहे । आज जब मोदी की तानाशाही नीतियों के चलते पूरा देश त्राहि-त्राहि कर रहा है , जब देश का किसान ,नौजवान, व्यापारी, बहू- बेटियां हैरान व परेशान है,ऐसे समय में आज पूरा मुल्क जनेश्वर जी को बड़ी शिद्दत से याद कर रहा है कि जनेश्वर जी यदि आज जिन्दा होते तो तानाशाही ताकतों पर लगाम कसने का काम जनेश्वर जी करते ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव,रीता विश्वकर्मा, सुशील जायसवाल, बलिराम यादव,विभा पाल,अमित ठाकुर,,रामाधार यादव, पूजा गौतम,सदानंद यादव, राजेन्द्र यादव,विजय शंकर यादव, सुनील यादव,अमित ठाकुर, जयराम भारती,कमलेश यादव, रामाशीष यादव, रमेश यादव,पारस यादव ,संतोष यादव, अनिल यादव,अशोक यादव, आदि उपस्थित थे । गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया ।
गोष्ठी के अंत में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

विपिन श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष और विनीत सिंह बने महामंत्री

गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद की योजना बैठक में जिला अध्यक्ष व जिला मंत्री के नाम घोषित किए गए। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की योजना बैठक में सिद्धपुरी ( सैदपुर) व गांधिपुरी ( गाज़ीपुर) के नए जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री की घोषणा की गई। प्रयागराज के नैनी में क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप, प्रांत संगठन मंत्री नितिन भारत व प्रांत मंत्री राजनारायण की देखरेख में कार्यकर्ता नियोजन के तहत बैठक की गई। जिसमें गाज़ीपुर जिलाध्यक्ष के लिए विपिन श्रीवास्तव व जिलामंत्री पद पर विनीत सिंह की घोषणा की गई। वहीं सैदपुर से राकेश सिंह जिलाध्यक्ष व राजकिशन मंत्री घोषित हुए। नव नियुक्त जिला मंत्री विनीत सिंह ने कहा नए दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।
इस मौके पर बजरंग दल संयोजक रविराज हिंदू, जिला नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान आदि मौजूद रहे।

सदर एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक द्वारा बाढ़ से प्रभावित गॉव शेरपुर, तुलसीपुर, रफीपुर, सोकनी बडहरियां, बडसरा बडहरिया, महबलपुर, गद्दोगाडा, सोलहनपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि तहसील सदर गाजीपुर के 31 ग्राम अभी तक प्रभावित हुए है। जिनमें 19 ग्रामों के सम्पर्क मार्ग में पानी आ जाने के कारण 52 नौकाओं का संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। उक्त बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत एवं बचाव हेतु कार्ययोजना बनाई गयी है, जिसका क्रियान्वयन प्रारम्भ हो गया है। तहसील मुख्यालय मे बाढ़ कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर- 0548- 2221334 है, सोलह बाढ़ चौकियां  05 बाढ़ शरणालय क्रियाशील है। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को आज 800 लंच पैकेट का वितरण किया गया। बाढ़ चौकियों व बाढ़ शरणालयों में मूलभूत सुविधाओं- स्वच्छ पेय जल, विद्युत शौचालय, भोजन, गद्दों, जनरेटर आदि की व्यवस्था की गई है। चिकित्सीय उपचार हेतु चिकित्सक व पशु चिकित्सक आवश्यक दवाओं के साथ शरणालयों में उपस्थित है। पशुओं के लिए चारा/भूसा की व्यवस्था की गई है। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, ,खाद्य-रसद विभाग व अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मौके पर खण्ड विकास अधिकारी करण्डा, सहायक खण्ड विकास अधिकारी करण्डा, ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रहें।

50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की हुई मासिक समीक्षा बैठक

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी  ने विभागवार विभागो में आवास विकास परिषद, निर्माण खण्ड वाराणसी, प्रथम, सी.एण्ड डी.एस, जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी/ग्रामीण गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्र विभाग, सिचाई निर्माण खण्ड, वाराणसी, सी.एल.डी.एफ. यू.पी.सिडको, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण नि.लि. आजमगढ़ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0, वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2, वाराणसी, देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम, द्वितीय, लद्यु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं सोन यांत्रिक खण्ड तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओ को निर्माण कार्य निश्चित समयाअवधि में पूर्ण  कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिन विभागो मे धनावंटन अवमुक्त हो चुका है तथा कार्य मे लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होने जिनपर कार्यवायी तय है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
बैठक मे जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्र शेखर प्रसाद, समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहें।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर।जनपद में गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर एंव बाढ के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश कुमार एंव पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने तहसील सेवराई के विभिन्न बाढ प्रभावित ग्रामो का निरीक्षण कर लोगो से उनका हाल जाना।
जिलाधिकारी ने तहसील सेवराई अन्तर्गत हसनपुरा,नसीरपुर, बिरऊपुर व मकदुमपुर का नाव के माध्यम से   स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामवासियों से उनका स्वास्थ्य लाभ जाना। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सेवराई को बाढ प्रभावित लोगो को राहत समाग्री व लंच पैकेट तथा पशुओ के लिए चारा व भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने बाढ़ प्रभावित ग्रामो मे नावो की संख्या बढाने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज शाम तक गंगा नदी के जलस्तर मे कमी होने की सम्भावना है। पूरे जनपद के 5 तहसीलो के 57 ग्राम बाढ से प्रभावित है जिसमे 24 ग्रामो की आबादी प्रभाावित हुई है। सभी ग्रामो मे लंच पैकेट की उलब्धता सुनिश्चित कराने का पहले ही निर्देश समस्त उपजिलाधिकारियेां को दिए गए है। इसके साथ ऐसी महिलाए जिसकी डिलीवरी ड्यू है ऐसी गर्भवती महिलाओ की सूची बनाई गई है।बाढ़ शरणालय तथा बाढ़ कन्ट्रोल रूम 0548-2224041 व 9454417103 क्रियाशील है। आमजन किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम नं0 पर सुचित कर सकते है।
मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार,उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार,क्षेत्राधिकारी जमानियां ,तहसीलदार सेवराई एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर ।पुलिस ने मुख्तार के बेटे उमर अंसारी को आज मीडिया के सामने पेश किया।आईएस-191 गैंग के सरगना रहे मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाज़ीपुर पुलिस ने लखनऊ से 3 अगस्त की रात को गिरफ्तार किया है। उमर पर पिता के नाम की पूर्व में कुर्क की गई संपत्ति को छुड़ाने के लिए गाजीपुर न्यायालय में दाखिल अर्जी में अपनी मां आफ्शा अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप है। इस मामले में मुहम्मदाबाद थाने में उमर के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।उमर के साथ ही उसके अधिवक्ता लियाकत अली पर भी फर्जीवाड़ा का केस दर्ज है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व में मुख्तार अंसारी के नाम की संपत्ति को कुर्क किया गया था। इस संपत्ति को छुड़ाने के लिए मुख्तार के छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर न्यायालय में अर्जी दाखिल की। इसमें सोची समझी साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया। साथ ही उमर ने अपनी मां 50 हजार की इनामी आफ्शा अंसारी का फर्जी हस्ताक्षर भी किया। मामला संज्ञान में आने के बाद उसके खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसी मामले में पुलिस उमर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। बता दें कि आफ्शा अंसारी पर गाजीपुर समेत कई जिले में मुकदमें दर्ज है। गाजीपुर पुलिस ने आफ्शा के खिलाफ 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। उसके खिलाफ ईडी ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है।

बढ़ते गंगा के जल स्तर को देखते हुए कांवड़ियों को नहाने के लिए फव्वारे व टोटियों की गई व्यवस्था

गाजीपुर। बढ़ते गंगा जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेन्द्र प्रसाद द्वारा ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर और पवित्र माह सावन का अंतिम सोमवार में उमड़ने वाली कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के आवागमन के रास्तों व स्नान घाटों पर बैरिकेटिंग व सुविधा/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है।  नहाने हेतु फव्वारे एवं 100 टोटीयों की व्यवस्था की गयी है। गंगा में कोई भी कावरियॉ स्नान न कर सके एवं कोई अप्रीय घटना न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, अधि0अधि0 नगर पालिका एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बढ़ते जल स्तर को देखते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा गांवो का निरंतर किया जा रहा स्थलीय निरीक्षण,की अपील

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सदर, सेवराई, मोहम्मदाबाद, सैदपुर एवं जमानियॉ क्षेत्र के उपजिलाधिकारी द्वारा गॉव प्रभावित गॉवों का निरंतर स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद द्वारा गॉव सेमरा से प्रभावित गॉवों का निरीक्षण किया। जिसमें बनाए गए बाढ़ चौकी प्राथमिक विद्यालय सेमरा प्रथम में 10 परिवारों को सुरक्षित पुर्नवासित किया गया।
जिस क्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बाढ़ से गॉव प्रभावित क्षेत्रो का पैदल/नाव द्वारा निरीक्षण करते हुए गॉव के आने जाने वाले रास्तो, ग्रामीणो एवं पशुओ की सुरक्षा पुख्ता इंतेजाम, चारा, पानी, दवाईयो, आदि की जानकारी ली।संबंधित मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हाने बताया कि समस्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में 160 बाढ़ चौकी सक्रीय है जिसमें 44 बाढ़ शरणालयों बनाए गए है, जिसमें सैदपुर तहसील में 30 नावो ,जमानियॉ में 80 नाव, सेवराई में 61 नाव, मोहम्मदाबाद में 30 नाव, सदर में 132 नाव एवं कासिमबाद में कुल 07 नावे स्थापित किए गए है। कंट्रोल रूम नम्बर-05482224041, 9454417103 पर तत्काल सूचना दे सकते है। उन्होने ने अपील किया कि बाढ़ से प्रभावित गॉवो के बच्चो को पानी में न जाने दिया जाए, किसी प्रकार की समस्या हो तो बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सीधे संपर्क कर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते है।
मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने जनपद में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बताया कि 07 बाढ़ राहत केन्द्र बनाए गए है जिसमें 40 नॉवों की व्यवस्था लगातार गॉवों के किनारे भ्रमण लगातार सुरक्षा हेतु की जा रही है। जिसमें सब्बलपुर कला में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सभी पशुओं एवं व्यक्तिों को पूर्व से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुचा दिया गया है। बढ़ते जल स्तर से जानवरों एवं लोगो को सुरक्षति रखने हेतु शरणालय पूरी तरह से तैयार है। सभी तहसीलो में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों एवं जानवरों को सुरक्षित स्थानो पर रखने हेतु तैयारियॉ पूरी की जा चुकी है। सम्भावित प्रभावित आबादी, परिवार की सूची, प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की सूचना एकत्रित की जा चुकी है। सभावित फसल हानि का भी चिन्हित किया जा चुका है ताकि सूचनाओं का सत्यापन के उपरान्त तत्काल सहायता वितरण में विलम्ब न हो।

Uttar Pradesh Fast News