अजीत पासवान ने पर्चा वापस लेने का लिया निर्णय

गाजीपुर।बुधवार को जिला पंचायत वार्ड-संख्या 41 करंडा द्वितीय के उपचुनाव में स्वतंत्र प्रत्याशी के रुप में भाजपा कार्यकर्ता अजीत कुमार पासवान ने अंतिम दिन नामांकन किया था। भाजपा के घोषित प्रत्याशी शैलेश कुमार राम के समर्थन में जिला संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस लेने का निर्णय लिया है।अजीत पासवान ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल एवं मंडल अध्यक्ष गोपाल राय से अपने सहयोगी साथियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं और पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए उसका समर्थन करता हूं। पार्टी प्रत्याशी शैलेश कुमार राम को जीत दिलाने के लिए मैं पूरी तत्परता और तन्मयता से लगकर पार्टी की ऐतिहासिक जीत में सहयोगी रहूंगा। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता सोमारू चौहान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, प्रधान चांडीपुर प्रदीप राय मंटू, क्षेत्र पंचायत सदस्य पियूष राय, श्रवण राय विक्की, अमित राय, पवन राय, अनुराग सिंह, रत्नेश सिंह, स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमितेश मिश्रा, विनित दुबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.