मरीजों में वितरित किया गया किट

मरीजों में वितरित किया गया किट

ग़ाज़ीपुर।फाइलेरिया जिससे हाथीपांव भी कहा जाता है जिसके जद में आने से पीड़ित के पांव हाथी पांव की तरह हो जाते हैं। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फाइलेरिया उन्मूलन के कई तरह के कार्यक्रम लगातार चलाए जाते हैं। जिसको लेकर पिछले दिनों नाइट ब्लड सर्वे भी कराया गया। जिसमें बहुत सारे मरीज फाइलेरिया के चिन्हित किए गए ।इन सभी लोगों का दवा भी शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर पाथ संस्था के द्वारा मंगलवार को एक किट मुहैया कराया गया है। जिससे वह अपने हाथीपाँव को बढ़ने से या उसके परजीवी किसी अन्य व्यक्ति में जाए उसे रोकने की एक पहल है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि फाइलेरिया रोकथाम के लिए नाइट ब्लड सर्वे मई माह में तिवारीपुर में कराया गया था। जिसमें 4017 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया । जिन्हें मई माह में फाइलेरिया की दवा खिलाया गया था। ताकि फाइलेरिया का संक्रमण आगे ना बढ़े उसी अभियान के तहत किट का वितरण किया जा रहा है।

पाथ संस्था के जिला प्रतिनिधि अरुण कुमार ने बताया कि किट वितरण की यह योजना फाइलेरिया मुक्ति अभियान एमएमडीपी योजना के तहत किया जा रहा है। जिसमें 10 रोगियों को यह किट का वितरण किया गया है। इस किट के वितरण करने का मुख्य उद्देश्य जिन्हें यह रोग हो चुका है उसके रोकथाम करने में बहुत ही अहम भूमिका निभाएगा। इस किट में एक बाल्टी, 1मग, साबुन ,तोलिया और क्रीम शामिल है।

किट वितरण के इस कार्यक्रम में बीपीएम संजीव कुमार, बीसीपीएम मनीष कुमार, आशा सरिता राय, आशा संगिनी सुनीता पांडे, लाली सहित अन्य कई कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.