नारी शक्ति आज सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है:सपना सिंह

गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन क्रम में गुरुवार को जहूराबाद विधानसभा का नारी शक्ति सम्मेलन संगंम कुटी, बहादुरगंज, विधानसभा सैदपुर मे भाजपा कार्यालय पर हुआ।


सैदपुर विधानसभा के नारी शक्ति सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्र सरकार के नेतृत्व में नारी शक्ति आज समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानित बनाने का कार्य किया है। अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं, यही सच्चे अर्थों में नारी शक्ति वंदन है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। आज महिलाओं को जो अवसर और अधिकार मिले हैं, उनका लाभ उठाकर उन्हें अपने परिवार, समाज और देश को नई दिशा देनी चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर और संचालन कार्यक्रम संयोजक पूनम मौर्या ने किया। इस अवसर पर दयाशंकर पांडेय,मीरा श्रीवास्तव,शीला सोनकर,नीलम सिंह आदि मौजूद रहीं।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.